SSC MTS 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 20 Shift3

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति (X) उसके भाग के रूप में सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

यदि A ‘जोड़’ को दर्शाता है, B ‘गुणा’ को दर्शाता है, C ‘घटाव’ को दर्शाता है और D ‘भाग’ को दर्शाता है, तब निम्नलिखित व्यंजक का मान कितना होगा?

5 B 3 A 4 B (6 C 2) C (18 D 3) D 2

A. 45
B. 37
C. 28
D. 31

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए?

8 × 7 – 42 ÷ 14 × 2 + 21 = 66

A. 2 और 7
B. 7 और 14
C. 14 और 42
D. 14 और 21

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) का स्थान लेगी?

1080, 360, ?, 60, 30, 10, 5

A. 170
B. 180
C. 120
D. 240

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पैटर्न को पूर्ण करने के लिए नीचे दी गई आकृति में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।

स्याही : लिखना :: दवाई : ?

A. इलाज
B. चिकित्सक 
C. केमिस्ट
D. टैबलेट 

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है।

6 : 50 :: 11 : ?

A. 99
B. 169
C. 145
D. 104

दो कथनों के बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्धारित कीजिये कि कौन सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

सभी थर्मामीटर रॉकेट हैं।
सभी उपकरण थर्मामीटर हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ रॉकेट उपकरण हैं।
II. कुछ रॉकेट थर्मामीटर हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

पाँच छड़ों, P, Q, R, S और T में से, T का भार 20 किग्रा है। S का भार, P के भार का आधा है। Q का भार, P के भार का एक चौथाई है। R का भार, Q के भार का दोगुना है। P का भार T के भार से दोगुना है। कौन सी छड़ सभी में सबसे हल्की है?
A. P
B. S
C. Q
D. R

 एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PROCESS’ को ‘321815351938’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘FREEZER’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. 12195526526
B. 12185526536
C. 60185526518
D. 14185526536

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘USEFUL’ को ‘XVHCRI’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘MORSEL’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. PRVPBJ
B. PRUPBI
C. QRUQBI
D. ORUPCI

निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर-समूह दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) का स्थान लेगा?

BRAIN, DRAIN, DTAIN, ?, DTCKN, DTCKP

A. DTACN
B. DTCIP
C. DTCIN
D. DRCIN

पाँच दोस्त हैं जो एक पंक्ति में बैठे हैं, सभी का मुख उत्तर की ओर है। मोहित अर्जुन के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। सूर्या कार्तिक के ठीक बायीं ओर बैठा है। हरमन मोहित के ठीक दायीं ओर बैठा है। सूर्या और मोहित के बीच दो व्यक्ति हैं। कोनों पर कौन से दो व्यक्ति बैठे हैं?
A. हरमन और कार्तिक
B. अर्जुन और कार्तिक
C. मोहित और कार्तिक
D. मोहित और अर्जुन

वर्गों के उस समुच्चय का चयन कीजिये जिसके बीच का संबंध निम्नलिखित वेन आरेख द्वारा सर्वोत्तम रूप से दर्शाया गया है।

A. इलायची, मेथी, मसाले
B. इंजन, कार, पौधे
C. आर्किटेक्ट्स, बॉयज, गर्ल्स
D. वकील, माताएँ, बहनें

दिए गए स्वरुप का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और उस संख्या का चयन कीजिये जो उसमें प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

5 9 5
7 3 ?
148 180 292

A. 10
B. 12
C. 11
D. 9

उस विकल्प का चयन कीजिये जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।

दालें : काला चना :: अनाज : ?

A. चावल
B. धनिया
C. सरसों
D. उर्वरक

एक कागज़ को मोड़ा जाता है और उसे काटा जाता है जैसा कि दी गई आकृतियों में दर्शाया गया है। खोलने पर यह कैसे दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए, जब दर्पण को MN पर दर्शाए गए अनुसार रखा जाता है। 

See also  SSC MTS 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 18 Shift3

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिये जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।

PRIVATE : HWDYLUS : : SIGNIFY : ?

A. BKLQJLR
B. BILQJLV
C. BIKRJLV
D. ZILQJLW

एक निश्चित कोड भाषा में, ‘MIXTURE’ को ‘117’ और ‘FLOWER’ को ’85’ लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘MERGER’ क्या लिखा जाएगा?
A. 66
B. 55
C. 86
D. 72

पाँच मित्र A, B, C, D और E एक पंक्ति में उत्तर की ओर सम्मुख बैठे हैं। E, B के ठीक बाएँ ओर बैठा है। A, C के ठीक दाएँ ओर बैठा है। D, B के ठीक दाएँ ओर बैठा है। B, A के बाएँ ओर से तीसरे स्थान पर है। तो E के दाएँ ओर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है? ?
A. C
B. A
C. D
D. B

उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित आकृति शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘NORM’ को ‘MNOR’ के रूप में लिखा जाता है, और ‘DORSAL’ को ‘ADLORS’ के रूप में लिखा जाता है। तो उस भाषा में ‘BUDGET’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. DGEBTV
B. BDEGUT
C. BDEGTU
D. FDEGRU

दो कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

सभी सुई धागे हैं।
कोई धागा माचिस की डिब्बी नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कोई सुई माचिस की डिब्बी नहीं है।
II. कुछ धागे सुई हैं।
III. कुछ माचिस की डिब्बियां सुई हैं।

A. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं
B. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

25, 34, 52, ?, 160, 304

A. 88
B. 80
C. 95
D. 99

18 सेमी लंबाई का एक केंचुआ एक निश्चित पथ पर 4 सेमी/सेकेंड की गति से रेंग रहा है। एक कीट 6 सेकेंड में केंचुए से आगे निकल जाता है। कीट कितनी तेजी से (सेमी/सेकेंड में) चल रहा है? मान लीजिए कि वे दोनों समानांतर पथ पर चल रहे हैं।
A. 6.0
B. 5.5
C. 7.0
D. 6.5

सोहम और उसके पांच दोस्तों का औसत भार 48.5 किग्रा है। यदि सोहम अपने पांच दोस्तों के औसत भार से 3 किग्रा अधिक है, तो सोहम का भार (किग्रा में) क्या है?

A. 50.5
B. 50.0
C. 51.5
D. 51.0

दिया गया दंड आरेख वर्ष 2007-2008 और 2008-2009 में पांच कंपनियों A, B, C, D और E द्वारा ऑटोमोबाइल की बिक्री (करोड़ रुपये में) को दर्शाता है।
दंड आरेख का अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिये।
(ध्यान दें: नीचे दिखाए गए आंकड़े केवल गणितीय अभ्यास के लिए है। यह कंपनियों के वास्तविक आंकड़ों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है)

2008-2009 में कंपनी E की बिक्री (करोड़ रुपये में) कितनी होनी चाहिए ताकि यह 2007-2008 की तुलना में उतनी ही वृद्धि दर्शाये, जैसा कि इन वर्षों के दौरान कंपनी C के ऑटोमोबाइल की बिक्री से दर्शाया गया है?

A. 1,130
B. 1,360
C. 1,650
D. 1,520

एक यात्रा का एक तिहाई 40 किमी/घंटा की दर से, एक-चौथाई 35 किमी/घंटा की दर से और शेष 45 किमी/घंटा की दर से तय किया जाता है। पूरी यात्रा की औसत गति (किमी/घंटा में) कितनी है?
A. \(6570/187\)
B. \(6750/187\)
C. \(7560/187\)
D. \(5670/187\)

360 छात्रों की कक्षा 12 में विज्ञान और मानविकी विषयों में छात्रों की संख्या का अनुपात 2 : 3 है। जब कुछ नए छात्रों को प्रवेश दिया जाता है, तो विज्ञान के छात्रों की संख्या में 18 की वृद्धि होती है और विज्ञान के छात्रों का मानविकी के छात्रों से अनुपात 3 ∶ 5 में बदल जाता है। मानविकी के नए प्रविष्ट छात्रों की संख्या कितनी है?
A. 45
B. 54
C. 72
D. 63

तीन कंटेनरों (पात्रों) P, Q और R की क्षमता 5 : 4 ∶ 8 के अनुपात में हैं। वे क्रमशः 1 : 4, 2 : 3 और 3 : 5 के अनुपात में दूध और पानी के मिश्रण से भरे हुए हैं। यदि तीनों कंटेनरों के मिश्रण को एक साथ मिला दिया जाता है, तो अंतिम मिश्रण में दूध का पानी से अनुपात कितना होगा?
A. 28 ∶ 57
B. 16 ∶ 81
C. 25 ∶ 64
D. 1 ∶ 2

दो ट्रेनें A और B एक ही समय में क्रमशः बिंदु P और Q से एक-दूसरे की ओर समान गति से चलना शुरू करती हैं। एक दूसरे को पार करने के बाद, A को Q तक पहुंचने में 16 घंटे लगते हैं और B को P तक पहुंचने में 4 घंटे लगते हैं। यदि ट्रेन A 54 किमी/घंटा की गति से चल रही है, तो B की गति (किमी/घंटा में) है:
A. 112
B. 108
C. 27
D. 36

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 30 Shift1 part2

11, 10, 12, 13, 15, x और 17 का माध्य 15 है। x का मान है:
A. 27
B. 25
C. 18
D. 29

\(13/70\) ÷ [\(4/5\)(\(1/3\) – \(1/4\) × \(1/5\)) ÷ 2\(5/6\)] – 1\(9/28\) का मान है:
A. 10
B. 20
C. 1
D. 12

एक निश्चित राशि, जब साधारण ब्याज की एक निश्चित दर पर निवेश की जाती है, तब 2 वर्ष में मिश्रधन 1,102 रुपये और 5 वर्ष में मिश्रधन 1,600 रुपये हो जाता है। मूलधन (रुपये में) क्या है?
A. 1,270
B. 880
C. 770
D. 990

एक ठोस लम्ब वृत्तीय शंकु को उसके आधार के समांतर एक समतल द्वारा दो भागों में काटा जाता है और एक बिंदु पर इसके शीर्ष से एक तिहाई लंबवत नीचे होता है। छोटे शंकु के आयतन का संपूर्ण शंकु के आयतन से अनुपात क्या है?
A. \(1/3\)
B. \(1/9\)
C. \(1/27\)
D. \(1/8\)

एक निश्चित कार्य को करने के लिए, A और B की दक्षताओं का अनुपात 5  11 है। एक साथ कार्य करते हुए, वे उसी कार्य को 27\(1/2\) दिनों में कर सकते हैं। A और B एक साथ मिलकर 20 दिनों तक कार्य करते हैं। C अकेला शेष कार्य को 18 दिनों में पूरा करता है। C अकेले मूल कार्य का 75% निम्नलिखित में कर सकता है:
A. 56\(1/2\) दिन
B. 49\(1/2\) दिन
C. 35 दिन
D. 33 दिन

एक निर्माता एक वस्तु की कीमत 1,200 रुपये अंकित करता है। वह इसे एक व्यापारी को 10% की छूट पर बेचता है। व्यापारी को नकद भुगतान करने पर उसके शुद्ध भुगतान पर 5% की अतिरिक्त छूट मिलती है। व्यापारी निर्माता को कितनी राशि (रुपये में) का भुगतान करता है?

A. 1,056
B. 1,080
C. 1,026
D. 1,020

एक त्रिभुज के आधार में 30% की वृद्धि होती है। इसके ऊंचाई में कितने प्रतिशत (सही दो दशमलव स्थानों तक) की वृद्धि की जा सकती है ताकि क्षेत्रफल में 50% की वृद्धि हो?
A. 15.38%
B. 13.53%
C. 12.38%
D. 10.53%

जॉन ने सू को 20% के लाभ पर एक घड़ी बेची, और सू ने इसे रीमा को 10% के लाभ पर बेच दिया। यदि रीमा ने इसके लिए 2,178 रुपये भुगतान किये, जॉन ने घड़ी के लिए कितना (रुपये में) भुगतान किया?
A. 1,650
B. 1,478
C. 1,780
D. 1,200

एक ठोस लम्ब वृत्तीय बेलन के आधार की ऊँचाई और त्रिज्या का योग 46 सेमी है। यदि ठोस बेलन का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 6072 सेमी2 है, तो बेलन का आयतन (सेमी3 में) क्या है?

(π = \(22/7\))

A. 11025
B. 3036 π
C. 3036
D. 11025 π

\({109-\{121 (11 { of } 11)-(-4)-(3-8-1)\}}{125-(-3)(4-6-2) 3\{5+(-3) { of }(-6)\}}\) का सरलीकृत मान है:
A. 125
B. 100
C. \(4/5\)
D. \(5/4\)

5% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज पर 2 वर्ष के लिए निवेश करने पर एक निश्चित राशि 1,543.50 रुपये हो जाती है। राशि (रुपये में) क्या है?

A. 1,200
B. 1,600
C. 1,400
D. 1,500

दिया गया दंड आरेख वर्ष 2007-2008 और 2008-2009 में पांच कंपनियों A, B, C, D और E द्वारा ऑटोमोबाइल की बिक्री (करोड़ रुपये में) को दर्शाता है।
दंड आरेख का अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिये।
(ध्यान दें: नीचे दिखाया गया आंकड़ा केवल गणितीय अभ्यास के लिए है। यह कंपनियों के वास्तविक आंकड़ों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है)

2007-2008 में पांच कंपनियों की संयुक्त बिक्री की तुलना में 2008-2009 में पांच कंपनियों की संयुक्त बिक्री का प्रतिशत अंतर (सही दशमलव के दो स्थानों तक) कितना है?

A. 17.64%
B. 18.42%
C. 15.56%
D. 16.48%

दिए गए आरेख का अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिये।

राजस्व के प्रतिशत के रूप में लाभ (राजस्व – व्यय) कितने वर्षों में 28% से अधिक है?

A. 4
B. 3
C. 2
D. 1

यदि तीन संख्याएँ 1 : 3 : 4 के अनुपात में हैं और संख्याओं के योग का दो गुना 80 है, तो संख्याओं के वर्गों का अनुपात है:
A. 4 : 36 : 64
B. 9 : 81 : 144
C. 1 : 9 : 16
D. 25 : 225 : 500

P एक कार्य को 18 दिनों में कर सकता है और Q उसी कार्य को 36 दिनों में कर सकता है। यदि वे एक साथ कार्य करते हैं, तो उपर्युक्त कार्य को पूरा करने में उन्हें (दिनों में) कितना समय लगेगा?
A. 12
B. 24
C. 10
D. 20

0.126, 0.36 और 0.96 का लघुत्तम समापवर्त्य क्या है?
A. 2.016
B. 201.60
C. 20.16
D. 20160

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 18 Shift3

15 सेमी भुजा वाले एक ठोस घन को 25 सेमी लंबाई, 20 सेमी चौड़ाई और 18 सेमी ऊंचाई वाले एक आयताकार कंटेनर (पात्र) में गिराया जाता है, जो आंशिक रूप से जल से भरा होता है। यदि घन पूर्ण रूप से डूबा हुआ है, तो जल स्तर में वृद्धि (सेमी में) है:
A. 7.75
B. 5.25
C. 6.75
D. 8.75

एक बल्ला को 954 रुपये में बेचने पर, एक आदमी को 6% का लाभ होता है। 8% लाभ प्राप्त करने के लिए इसका विक्रय मूल्य (रुपये में) क्या होना चाहिए?

A. 972
B. 1,054
C. 958
D. 1,080

निम्नलिखित में से कौन भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति का एक उपकरण नहीं है?
A. वस्तु एवं सेवा कर (GST)
B. चलनिधि समायोजन सुविधा (LAF)
C. नकद आरक्षित अनुपात (CRR)
D. रेपो दर

निम्नलिखित में से कौन सा ऊतक जीव शरीर में एक सुरक्षात्मक ऊतक है?
A. पेशी ऊतक
B. तंत्रिका ऊतक
C. उपकला ऊतक
D. संयोजी ऊतक

जनरल डायर की कमान के दौरान भारत में कौन-सा कानून लागू किया गया था?
A. भेदभाव कानून
B. साइमन कानून
C. सैनिक शासन (मार्शल लॉ)
D. निवारक निरोध

निम्नलिखित में से कौन एक हड़प्पा शहर है?
A. धोलावीरा
B. लुम्बिनी
C. कोशल
D. हम्पी

किसके बनने के कारण पुताई वाली दीवारें तीन से चार दिन बाद चमकदार दिखने लगती हैं?
A. कैल्शियम नाइट्रेट
B. कैल्शियम सल्फेट
C. कैल्शियम कार्बोनेट
D. कैल्शियम ऑक्साइड

1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड का भार ब्रिटिश सेना के किस जनरल पर था?
A. जनरल किचनर
B. जनरल रॉबर्ट
C. जनरल डायर
D.  जनरल स्ट्रिंगर लॉरेंस 

जनवरी 2020 में गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का कौन सा संस्करण आयोजित किया गया था?
A. चौथा संस्करण
B. दूसरा संस्करण
C. तीसरा संस्करण
D. पांचवां संस्करण

निम्नलिखित में से कौन प्रसिद्ध संतूर वादक हैं?
A. उस्ताद जाकिर हुसैन
B. पंडित शिवकुमार शर्मा
C. पंडित रवि शंकर
D. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान

स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2020 के तहत किस शहर ने भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहला स्थान प्राप्त किया?
A. भोपाल
B. झांसी
C. इंदौर
D. ग्वालियर

15वें वित्त आयोग का गठन भारत के राष्ट्रपति द्वारा ______ वर्षों की अवधि के लिए किया गया है।
A. पांच
B. चार
C. छह
D. तीन

‘गीतांजलि’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. रविंद्रनाथ टैगोर
B. देवकी नंदन खत्री
C. हरिवंशराय बच्चन
D. गंगा दास

भारत सरकार का कौन सा विभाग न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करता है?
A. विनिवेश विभाग
B. आर्थिक मामलों का विभाग
C. व्यय विभाग
D. कृषि और सहकारिता विभाग

निर्वाचक नामावली को सामान्यतः किस रूप में जाना जाता है?
A. निर्वाचन सूची
B. अनुक्रम सूची
C. मतदाता सूची
D. निर्वाचन गणना

निम्नलिखित में से कौन अगस्त 2020 तक विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुख्य वैज्ञानिक थे?
A. डॉ. सौम्या स्वामीनाथन
B. डॉ. नाओको यामामोटो
C. डॉ. समीरा अस्मा
D. डॉ. ज़ुज़सन्ना जकाबी

भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई थी?
A. 25 जनवरी 1954
B. 15 जनवरी 1952
C. 26 जनवरी 1950
D. 30 जनवरी 1950

महेंद्रगिरि किसकी सबसे ऊँची चोटी में से एक है:
A. सतपुड़ा श्रेणी
B. हिमालय श्रेणी
C. पूर्वी घाट
D. पश्चिमी घाट

कौन-सा नियम चन्द्रमा और सूर्य के कारण ज्वार भाटा के बारे में बताता है?
A. गुरुत्वाकर्षण का नियम
B. परावर्तन का नियम
C. अपवर्तन का नियम
D. जड़त्व का नियम

रानी रामपाल निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित हैं?
A. बैडमिंटन
B. क्रिकेट
C. मुक्केबाज़ी
D. हॉकी

भारत में जल जीवन मिशन किस वर्ष शुरू किया गया था? मिशन का उद्देश्य कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन की अपनी योजना के माध्यम से पीने योग्य पानी उपलब्ध कराना है।
A. 2019
B. 2010
C. 2015
D. 2009

रुक्मिणी देवी अरुंडेल किसकी एक प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना हैं?
A. कथक
B. कुचिपुड़ी
C. मोहिनीअट्टम
D. भरतनाट्यम

द पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स, इंडिया ने 2020 में ______ को ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ से सम्मानित किया है।
A. सोनू सूद
B. मेनका गांधी
C. सदा सईद
D. नवीन पटनायक

आवधिक की जाने वाली जनसंख्या की आधिकारिक गणना क्या कहलाती है?
A. जनसांख्यिकीय गणना
B. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर
C. जनगणना
D. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर

मट्टनचेरी महल कहाँ स्थित है?
A. आंध्र प्रदेश
B. उड़ीसा
C. केरल
D. तमिलनाडु

राज्यसभा का सभापति कौन होता है ?
A. भारत के राज्यपाल
B. भारत के राष्ट्रपति
C. भारत के उपराष्ट्रपति
D. भारत के मुख्य न्यायाधीश

निम्नलिखित में से कौन सा राज्य कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक है?
A. आंध्र प्रदेश
B. तमिलनाडु
C. केरल
D. कर्नाटक

Leave a Comment

error: