उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
15, 30, 44, 57, 69, ?
A. 80
B. 91
C. 78
D. 85
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है।
PENCIL : QJOHNM :: ALBUM : ?
A. EMDZS
B. ENCYR
C. FNBZS
D. FMCZR
यदि नीचे दिए गए अनुसार गणितीय चिह्नों को बदल दिया जाता है, तो उस विकल्प का चयन कीजिए जो सही समीकरण का प्रतिनिधित्व करता है।
× का अर्थ +
– का अर्थ x
+ का अर्थ ÷
÷ का अर्थ –
A. 18 × 25 + 5 ÷ 7 × 11 = 27
B. 18 + 25 – 5 ÷ 7 × 11 = 30
C. 18 + 25 – 5 × 7 ÷ 11 = 14
D. 18 ÷ 25 + 5 – 7 × 11 = 31
उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो निम्नलिखित इकाइयों की व्यवस्था को तार्किक और सार्थक क्रम में इंगित करता है।
1. बाइट
2. मेगाबाइट
3. टेराबाइट
4. गीगाबाइट
5. किलोबाइट
A. 3, 1, 2, 4, 5
B. 1, 5, 4, 2, 3
C. 1, 5, 2, 4, 3
D. 1, 5, 2, 3, 4
उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
11, 23, ?, 95, 191
A. 47
B. 33
C. 51
D. 39
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है।
125 : 343 :: 1331 : ?
A. 729
B. 1728
C. 3375
D. 2197
छह कर्मचारी (A, B, C, D, E, F) आठ कुर्सियों वाली एक गोल मेज़ पर बैठे हैं। उनमें से दो एक दूसरे के ठीक सम्मुख नहीं बैठे हैं। किसी एक व्यक्ति के आसन्न कोई व्यक्ति नहीं बैठा है। C, D के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। E, F के दाएँ ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। B, A के सम्मुख बैठा है। D, E के सम्मुख बैठा है। C, A और E के बीच में बैठा है।
C के सन्दर्भ में F का स्थान क्या है?
A. दाएँ ओर से पहला
B. बाएँ ओर से दूसरा
C. दाएँ ओर से दूसरा
D. बाएँ ओर से पहला
उस विकल्प आकृति की पहचान कीजिए जिसे रिक्त स्थान में रखने पर दी गई प्रश्न आकृति में दिए गए पैटर्न को पूर्ण करता है।
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में, ANKLE को BBVXJ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में THIGH को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. NPRNP
B. NPRMP
C. MRPNP
D. NRPMP
एक निश्चित कूट भाषा में ADDRESS का कूट 25 और BOLT का कूट 13 है। उसी कूट भाषा में CASTE को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. 28
B. 19
C. 14
D. 12
एक निश्चित कूट भाषा में, MALE को RGSM के रूप में लिखा जाता है। तो SEAM को समान कूट भाषा में किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. TJGW
B. WJGT
C. XKHU
D. LGMR
यदि नीचे दिए गए अनुसार गणितीय चिह्नों को बदल दिया जाता है, तब ÷ का अर्थ × है; × का अर्थ – हैं ; + का अर्थ ÷ है ; और – का अर्थ + है, तो उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए समीकरण के अंतिम मान को दर्शाता है।
39 + 3 ÷ 4 – 1 × 3
A. 46
B. 50
C. 53
D. 51
उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में आगे आएगी।
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में JOHN को 60 और RANB को 72 लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में YUVAAN को कैसे लिखा जाएगा?
A. 69
B. 21
C. 77
D. 66
लोकेश सरीसृपों और उभयचरों के अध्ययन के विशेषज्ञ हैं। तो लोकेश एक है:
A. त्वचा विशेषज्ञ
B. कीटविज्ञानशास्री
C. पक्षी विज्ञानी
D. सरीसृप विज्ञानविशेषज्ञ
दी गई आकृति की सही दर्पण छवि का चयन कीजिए जब दर्पण को आकृति के दाएँ ओर रखा जाता हैं।
A.
B.
C.
D.
छह कर्मचारी (A, B, C, D, E, F) आठ कुर्सियों वाली एक गोल मेज़ पर बैठे हैं। उनमें से दो एक दूसरे के सम्मुख नहीं बैठे हैं। एक व्यक्ति के आसन्न कोई व्यक्ति नहीं बैठा है। E, F के दाएँ ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। B, A के विपरीत बैठा है। D, E जो A के दाएँ ओर से दूसरे स्थान पर है, के विपरीत बैठा है। C, A और E के बीच में बैठा है।
यदि बॉस उस कुर्सी पर बैठा है जिसके आसन्न की कुर्सियाँ खाली हैं, तो उनमें से बॉस कौन है?
A. A
B. D
C. B
D. F
तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
1. कुछ चीज बटर हैं।
2. सभी आयल बटर हैं।
3. कोई बटर लिक्विड नहीं है।
निष्कर्ष:
I. कोई आयल लिक्विड नहीं है।
II. कुछ बटर चीज हैं।
III. सभी बटर आयल हैं।
A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. निष्कर्ष II और III दोनों अनुसरण करते हैं।
C. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
D. सभी निष्कर्ष I, II और III अनुसरण करते हैं।
दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिए जो उसमें प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।
| 5 | 7 | 12 |
| 3 | 6 | 9 |
| 12 | ? | 99 |
A. 09
B. 32
C. 36
D. 78
उस विकल्प का चयन करें, जो तीसरे पद से ठीक उसी प्रकार सबधित है, जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से सबधित है।
बोतल : केप : : जार : ?
A. शील्ड
B. मास्क
C. प्लास्टिक
D. ढक्कन
वेन आरेख का चयन कीजिए जो निम्नलिखित वर्गों के बीच के संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है।
चारकोल, काला रंग, कक्षा बोर्ड
A.
B.
C.
D.
नीचे दिए गए प्रश्न में दों कथन दिए गए हैं और उन कथनों पर आधारित I और II के रूप में संख्यांकित दों निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मान लीजिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय कीजिए कि कौन सा निष्कर्ष सामान्यतः ज्ञात तथ्यों की अवहेलना करते हुए दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
1. कुछ संतरे पीले हैं।
2. कुछ पीले अंगूर हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ संतरे अंगूर हैं।
II. सभी अंगूर पीले हैं।
A. न तो निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता हैं।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता हैं।
चार अक्षर समूह दिए गए हैं जिनमें से तीन किसी न किसी रूप में एक जैसे हैं जबकि एक भिन्न है। तब विषम का चयन कीजिए।
A. LPR
B. DHJ
C. INP
D. CGI
एक कागज को मोड़ा और काटा जाता है जैसा कि नीचे दिखाया गया है। तो खुला हुआ होने पर यह किस प्रकार दिखाई देगा?
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
नीचे दिया गया वृत्ताकार आरेख वर्ष 2015 के दौरान विभिन्न खेलों पर एक देश के व्यय को दर्शाता है। वृत्ताकार आरेख का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
टिप्पणी: यह आरेख पैमाने पर नहीं बनाया गया है।
2015 के दौरान क्रिकेट और टेनिस पर कुल व्यय का कितना प्रतिशत व्यय किया गया है?
A. 50%
B. 23.6%
C. 45%
D. 21.4%
12 छात्रों के एक समूह की औसत ऊँचाई 170 सेमी है। 154 सेमी, 157 सेमी, 165 सेमी और 172 सेमी ऊँचाई वाले चार छात्रों ने समूह छोड़ दिया। समूह की नई औसत ऊँचाई (सेमी में) क्या है?
A. 165
B. 176
C. 170
D. 174
एक वस्तु का क्रय मूल्य उसके विक्रय मूल्य से 25% कम है। लाभ या हानि प्रतिशत क्या है?
A. 33.33%, हानि
B. 66.67%, लाभ
C. 33.33%, लाभ
D. 66.67%, हानि
नीचे दिया गया वृत्ताकार आरेख 2015 के दौरान विभिन्न खेलों पर एक देश के व्यय को दर्शाता है। वृत्ताकार आरेख का अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिये।
टिप्पणी: वृत्ताकार आरेख पैमाने पर नहीं बनाया गया है। आंकड़े वास्तविक संख्याओं को नहीं दर्शाते हैं। यह केवल गणितीय अभ्यास के लिए बनाया गया है।
2015 में, पिछले वर्ष की तुलना में क्रिकेट और अन्य खेलों पर क्रमशः 50% और 25% खर्च में वृद्धि हुई थी। 2014 में क्रिकेट पर व्यय और अन्य खेलों पर व्यय का अनुपात क्या था?
A. 354 ∶ 425
B. 97 ∶ 170
C. 425 ∶ 354
D. 170 ∶ 97
A और B समान दूरी क्रमशः 8 किमी/घंटा और 12 किमी/घंटा की गति से तय करते हैं। यदि B, A द्वारा लिए गए समय से 30 मिनट कम लेता है, तो उनमें से प्रत्येक द्वारा तय की गई दूरी (किमी में) क्या है?
A. 12
B. 10
C. 15
D. 8
A और B एक कार्य को 15 दिनों में कर सकते हैं, जबकि B और C उसी कार्य को 12 दिनों में और C और A, 10 दिनों में कर सकते हैं। वे सभी 5 दिनों तक एक साथ कार्य करते हैं, और फिर B और C छोड़ देते हैं। A को कार्य को पूरा करने में कितने दिन और लगेंगे?
A. 12
B. 4
C. 15
D. 9
दो संख्याएँ एक तीसरी संख्या से 32% और 48% अधिक हैं। दूसरी संख्या, पहली संख्या का कितने प्रतिशत (दशमलव के दो स्थान तक सही) है?
A. 89.19%
B. 112.12%
C. 102.19%
D. 150.12%
एक हवाई जहाज ने निर्धारित समय से 45 मिनट बाद प्रारंभिक बिंदु से उड़ान भरी। गंतव्य प्रारंभिक बिंदु से 2100 किमी दूर था। समय पर पहुँचने के लिए, पायलट को अपनी सामान्य गति से गति में 40% की वृद्धि करनी पड़ी। बढ़ी हुई गति (किमी/घंटा में) क्या थी?
A. 1870
B. 2520
C. 2940
D. 1120
एक कंपनी द्वारा अर्जित लाभ को कंपनी में अपने धन का निवेश करने वाले तीन दोस्तों के बीच 6 : 9 : 11 के अनुपात में विभाजित किया जाना है। यदि सबसे अधिक निवेश करने वाले व्यक्ति का हिस्सा 2,310 रुपये है, तो अन्य दो दोस्तों द्वारा प्राप्त धनराशि (रुपये में) कितनी है?
A. 1,890
B. 3,150
C. 5,460
D. 1,260
एक टैंक को पूरी तरह से पानी से भरा जाना है जिसके लिए एक ही प्रकार के 8 पाइपों का उपयोग किया जाता है। टैंक 1 घंटे 40 मिनट में भर जाता है। यदि ऊपर उल्लिखित समान प्रकार के 10 पाइपों का उपयोग किया जाता है, तो टैंक कितने समय (घंटों और मिनटों में) में पूरी तरह से भर जाएगा?
A. 1 घंटा 30 मिनट
B. 1 घंटा 20 मिनट
C. 1 घंटा 45 मिनट
D. 2 घंटे 5 मिनट
15 of 8 – 6 + [(27 – 3) ÷ 6 – 4] का मान है:
A. 126
B. 114
C. 118
D. 120
नीचे दिया गया वृत्ताकार आरेख 2015 के दौरान विभिन्न खेलों पर एक देश के व्यय को दर्शाता है। वृत्ताकार आरेख का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
टिप्पणी: यह आरेख पैमाने पर नहीं खींचा गया है।
यदि 2015 के दौरान खेलों पर व्यय की गई कुल राशि 5,20,00,000 रुपये है, तो हॉकी पर खर्च की गई राशि (रुपये में) बास्केटबॉल पर खर्च की गई राशि से कितनी अधिक है?
A. 52,00,000
B. 13,00,000
C. 26,00,000
D. 39,00,000
निम्नलिखित संख्याओं का माध्य (दशमलव के 2 स्थानों तक) ज्ञात कीजिए:
8.9, 6.5, 7.8, 12.3, 15.6, 14.4, 9.8
A. 8.96
B. 7.85
C. 9.83
D. 10.76
\([5/8-\{5/8-(5/8-3/8)\}]\) of 3.6 – 0.8 ÷ 10 का सरलीकृत मान है:
A. 0.88
B. -0.82
C. -0.88
D. 0.82
एक स्टेनलेस स्टील शीट जिसकी चौड़ाई 1.5 मीटर है, उसकी मदद से 15 मीटर लंबी, 12 मीटर चौड़ी और 5 मीटर गहरी एक खुली टंकी का निर्माण किया जाना है। शीट की कितनी लंबाई (मीटर में) की आवश्यकता होगी?
A. 350
B. 450
C. 250
D. 300
P ने एक मोबाइल फ़ोन Q को 25% लाभ पर बेचा। हालांकि, Q ने इसे R को 10% की हानि पर बेच दिया। यदि R ने मोबाइल फोन के लिए 3,240 रुपये का भुगतान किया, तो P द्वारा इसके लिए भुगतान किया गया मूल्य (रुपये में) क्या था?
A. 3,000
B. 2,880
C. 3,600
D. 2,580
एक इंजीनियरिंग संस्थान की तीन कक्षाओं में छात्रों की कुल संख्या 885 है। पहली दो कक्षाओं में छात्रों की संख्या 4 : 9 के अनुपात में है। दूसरी और तीसरी कक्षा में छात्रों की संख्या का अनुपात 6 : 11 है। उस कक्षा में कितने छात्र हैं जिसमें छात्रों की संख्या सबसे अधिक है?
A. 594
B. 495
C. 954
D. 459
एक फुटकर विक्रेता अपने ग्राहक को किसी वस्तु पर 40% की छूट देता है। इस लेनदेन में उसे उस वस्तु पर 25% का लाभ होता है। यदि फुटकर विक्रेता के लिए वस्तु का मूल्य 4,320 रुपये है, तो इसका अंकित मूल्य (रुपये में) क्या है?
A. 8,000
B. 2,592
C. 9,000
D. 6,000
A और B एक कार्य को 12 दिनों में कर सकते हैं। A, B से डेढ़ गुना कुशल है। A स्वतंत्र रूप से कार्य को कितने दिनों में पूरा करता है?
A. 25
B. 15
C. 30
D. 20
कितने वर्षों में एक निश्चित राशि पर ब्याज, 5% वार्षिक ब्याज की दर से स्वयं की 3/8 गुनी हो जाएगी? (अपना उत्तर वर्ष और माह में दीजिये)
A. 8 वर्ष 5 माह
B. 7 वर्ष 6 माह
C. 7 वर्ष 5 माह
D. 8 वर्ष 6 माह
\(18/5\), \(6/5\) और \(18/125\) का लघुत्तम समापवर्त्य है:
A. 8.3
B. 3.6
C. 4.8
D. 5.2
75 अंकों का औसत 45 है। पहले 50 अंकों का औसत 42 है और अंतिम 26 अंकों का औसत 52 है। 50वीं संख्या कौन सी है?
A. 60
B. 80
C. 75
D. 77
12 मीटर लंबी, 9 मीटर ऊँची और 30 सेमी मोटी एक दीवार का निर्माण किया जाना है। यदि सभी ईंटों की लंबाई 24 सेमी, चौड़ाई 18 सेमी और ऊँचाई 15 सेमी है, तब कितनी ईंटों की आवश्यकता होगी?
A. 5000
B. 6500
C. 6000
D. 5500
घोड़े का एक रेसकोर्स एक कुंडलाकार वलय के रूप में है जिसकी बाह्य और आंतरिक परिधि क्रमशः 748 मीटर और 396 मीटर है। रेसकोर्स की चौड़ाई (मीटर में) क्या है?: (π = \(22/7\) लीजिये)
A. 176
B. 88
C. 56
D. 28
एक पुरानी कार का वर्तमान मूल्य 5,40,000 रुपये है। इसके मूल्य में 25% वार्षिक दर से मूल्यह्रास होता है। 2 वर्ष पहले इसका मूल्य (रुपयों में) क्या था?
A. 9,60,000
B. 7,20,000
C. 6,30,000
D. 2,16,000
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग निम्नलिखित में से किस वर्ष में एक पृथक आयोग के रूप में अस्तित्व में आया था?
A. 2000
B. 2006
C. 2004
D. 2002
सिक्किम में मनाया जाने वाला एक त्यौहार, द्रुक्पा त्शेशी (Drukpa Tsechi), निम्नलिखित में से किस व्यक्तित्व से संबंधित है?
A. महावीर स्वामी
B. भगवान राम
C. भगवान बुद्ध
D. भगवान कृष्ण
निम्नलिखित में से कौन सी नदी महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से निकलती है?
A. कृष्णा
B. दामोदर
C. गोदावरी
D. महानदी
भारतीय रिज़र्व बैंक ने अप्रैल 1947 तक _______ के लिए भी केंद्रीय बैंक के रूप में कार्य किया।
A. बर्मा
B. नेपाल
C. भूटान
D. श्रीलंका
प्राचीन बंदरगाह, सोपारा निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. महाराष्ट्र
B. केरल
C. ओडिशा
D. तमिलनाडु
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की दशकीय वृद्धि दर लगभग ____________ थी।
A. 19.3%
B. 15.6%
C. 17.7%
D. 20.5%
आई.एम. विजयन, जिन्हें जून 2020 में पद्म श्री पुरस्कार देने की सिफारिश की गई थी, _______ के एक पेशेवर खिलाड़ी हैं।
A. फुटबॉल
B. क्रिकेट
C. शतरंज
D. हॉकी
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर 2018 निम्नलिखित में से कौन सा था?
A. अराजक तत्व
B. नारी शक्ति
C. संगठन
D. नवयुवक
टिम ब्रुक-टेलर, जिन्होंने यूके में अप्रैल 2020 में अंतिम सांस ली, _________ के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाने जाते थे।
A. अभिनय
B. खेल
C. साहित्य
D. वास्तुकला
भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद नागरिको के लिए आजीविका के पर्याप्त साधनों का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए राज्य को निर्देश देता है?
A. अनुच्छेद 29
B. अनुच्छेद 39
C. अनुच्छेद 27
D. अनुच्छेद 33
जून 2020 में, निम्नलिखित में से किसे राष्ट्रीय लोक वित्त और नीति संस्थान (NIPFP) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति दी गई थी?
A. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन
B. कौशिक बसु
C. उर्जित पटेल
D. अरविंद सुब्रमण्यन
वर्ष 1930 में सी. राजगोपालाचारी ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर नमक कानून तोड़ा था?
A. वेदारण्यम
B. तिरुची
C. तिरुपति
D. मदुरै
निम्नलिखित में से कौन से लघुरूप का अर्थ यूनियन गवर्नमेंट प्रोग्राम फॉर अर्बन डेवलपमेंट है?
A. उज्वला (UJJWALA)
B. उदय (UDAY)
C. उजाला (UJALA)
D. अमृत (AMRUT)
शरीर में _______ की गंभीर कमी के कारण क्वाशियोरकोर रोग होता है।
A. विटामिन K
B. कैल्शियम
C. लौह
D. प्रोटीन
लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैवलॉक द्वीप कहाँ स्थित है?
A. गोवा
B. लक्षद्वीप
C. अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
D. केरल
1800 से 1500 ईसा पूर्व की 30 ऋग्वेद पांडुलिपियों को यूनेस्को की विश्व स्मृति रजिस्टर में किस वर्ष शामिल किया गया था?
A. 2008
B. 2005
C. 2009
D. 2007
निम्नलिखित में से किस रोग के प्रति प्रतिरोधक क्षमता के लिए बीसीजी का टीका दिया जाता है?
A. अस्थमा
B. छोटी माता
C. पोलियो
D. क्षय रोग
निम्नलिखित में से कौन एक उत्कृष्ट गैस नहीं है?
A. नियोन
B. क्रिप्टोन
C. आर्गन
D. ऑक्सीजन
निकी पूनाचा एक पेशेवर ________ खिलाड़ी हैं।
A. स्क्वाश
B. पोलो
C. टेनिस
D. बास्केटबाल
निम्नलिखित में से कौन-सा, लाला लाजपत राय के लेखनो में से एक नही है?
A. द स्टोरी ऑफ माय डीपोर्टेशन
B. अनहैप्पी इंडिया
C. इंडिया विन्स फ्रीडम
D. आर्य समाज
निम्नलिखित में से किस विटामिन को ‘साइनोकोबालामीन‘ भी कहा जाता है?
A. विटामिन बी-1
B. विटामिन बी-6
C. विटामिन बी 12
D. विटामिन बी-3
नीति आयोग के अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन हैं?
A. राजीव कुमार
B. नरेंद्र मोदी
C. अमिताभ कांत
D. निर्मला सीतारमण
HVJ पाइपलाइन, जो भारत की पहली अन्तर-राज्यीय अतर्देशीय प्राकृतिक गैस पाइपलाइन है, में ‘V’ अक्षर का क्या अर्थ है?
A. वड़ोदरा (Vadodara)
B. वाईकम (Vaikom)
C. वडनगर (Vadnagar)
D. विजयपुर (Vijaipur)
निम्नलिखित सिख आध्यात्मिक गुरुओ में से किसके बारे में कहा जाता है कि उन्होने जहाँगीर के विद्रोही पुत्र खुसरो को सहायता प्रदान की थी?
A. गुरु अंगद देव
B. गुरु रामदास
C. गुरु अमर दास
D. गुरु अर्जुन देव
खनिज कार्नोटाइट का एक महत्वपूर्ण स्रोत है:
A. ताँबा
B. जस्ता
C. यूरेनियम
D. लोहा