उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और छठी संख्या, पाँचवीं संख्या से संबंधित है।
3856 : 8563 :: 4893 : ? :: 2873 : 8732
A. 8934
B. 3948
C. 3984
D. 8943
छह व्यक्ति अली, पार्थ, रॉय, मीनल, सुधीर और जीशान एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर सम्मुख बैठे हैं। सुधीर और जीशान बीच में हैं। अली और पार्थ छोर पर हैं। रॉय, अली के निकटस्थ बाएँ बैठा है। पार्थ के निकटस्थ दाएँ कौन बैठा है?
A. सुधीर
B. जीशान
C. रॉय
D. मीनल
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘Flames are Bright’ को ‘@ # %’ के रूप में लिखा जाता है तथा ‘Bright is sun flames’ को ‘*# 7 @’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘is’ के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा संभावित कूट है?
A. %
B. @
C. #
D. *
उस विकल्प का चयन कीजिये जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिये कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
I. कुछ A, B हैं।
II. सभी C, B हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ B, A हैं, यह एक संभावना है।
II. कोई C, A नहीं है।
III. सभी A, C हैं।
A. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।
कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और जिस तरह से मुड़े हुए कागज को काटा गया है, उसे निम्नलिखित आकृतियों में दिखाया गया है। खोले जाने पर यह कागज कैसा दिखेगा?
A.
B.
C.
D.
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिये जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
किसी कूट भाषा में, ‘ri ti gi’ को ‘Usha playing cards’ के रूप में लिखा जाता है, ‘si ni gi’ को ‘Asha playing tennis’ के रूप में लिखा जाता है तथा ‘ri si wi’ को ‘cards and tennis’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘tennis’ शब्द का कूट क्या है?
A. ni
B. ri
C. wi
D. si
किसी कूट भाषा में, ‘PIZZA’ को ‘QJAAB’ के रूप में लिखा जाता है तथा ‘BLACK’ को ‘CMBDL’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘BUZZY’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. CVAZZ
B. CVAAZ
C. CVABZ
D. CTAAZ
निम्नलिखित समीकरण को सही करने के लिए किन दो चिह्नों को परस्पर बदलने की आवश्यकता है?
352 × 8 − 330 + 125 ÷ 4 = 214
A. + और ×
B. − और ÷
C. + और ÷
D. × और ÷
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
A, B, C, D, E, F और G एक परीक्षा देते हैं। A ने B, C और D से अधिक अंक प्राप्त किए। G ने E और F से अधिक अंक प्राप्त किए। F ने A से अधिक अंक प्राप्त किए। परीक्षा में सबसे अधिक अंक किसने प्राप्त किए?
A. F
B. A
C. E
D. G
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।
DGP : WTK :: MOS : ?
A. NEH
B. MLH
C. NLT
D. NLH
उस विकल्प का चयन कीजिये जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ संबंधित हैं।
(2, 4, 36)
(4, 6, 100)
A. (8, 4, 1020)
B. (12, 4, 230)
C. (4, 4, 64)
D. (14, 2, 75)
उस विकल्प का चयन कीजिए जो छठी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे पहली संख्या, दूसरी संख्या से संबंधित है और तीसरी संख्या, चौथी संख्या से संबंधित है।
1503 : 3004 :: 871 : 1740 :: ? : 142
A. 98
B. 110
C. 72
D. 65
कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और जिस तरह से मुड़े हुए कागज को काटा गया है, उसे निम्नलिखित आकृतियों में दिखाया गया है। खोले जाने पर यह कागज कैसा दिखेगा?
A.
B.
C.
D.
नौ लोग आशा, विशाल, कैरोल, डिंकी, एमिली, फराह, गोलू, हर्ष और इतिका एक थिएटर में एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर सम्मुख होकर फिल्म देख रहे हैं। विशाल पंक्ति के एक छोर पर है। हर्ष, फराह और गोलू दोनों के निकट बैठा है। कैरोल, डिंकी के ठीक दाएँ है और एमिली के दाएँ से तीसरे स्थान पर है। आशा, फराह के ठीक बाएँ है। फराह, विशाल के बाएँ से तीसरे स्थान पर है। पंक्ति के अंतिम छोर पर कौन हैं?
A. विशाल और डिंकी
B. हर्ष और इतिका
C. कैरोल और एमिली
D. एमिली और विशाल
उस विकल्प का चयन कीजिये जो पाँचवें पद से उसी तरह संबंधित है जैसे दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।
A 1 : E 3 :: M 7 : Q 9 :: S 5 : ?
A. W 7
B. U 7
C. W 5
D. V 7
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिये जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
6, 9, 7, 10, 8, 11, ?
A. 12
B. 9
C. 11
D. 10
दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
कोई परमाणु, अणु नहीं है।
कोई अणु, तत्व नहीं है।
निष्कर्ष:
I. कुछ परमाणु, तत्व हैं यह संभव है।
II. कुछ तत्व, अणु हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है।
निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘–’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को भी परस्पर बदल दिया जाए?
40 × 10 − 20 + 10 ÷ 2 = ?
A. 4
B. 8
C. 6
D. 2
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।
ROM : SRT :: PNA : ?
A. QQH
B. QQI
C. RQI
D. QRH
दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिये जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।
TX, ZD, FJ, LP, ?
A. RU
B. SV
C. SU
D. RV
दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिये जब दर्पण को AB रेखा पर रखा गया है जैसा कि दिखाया गया है।
A.
B.
C.
D.
किसी कूट भाषा में, ‘POINT’ को ’11’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और ‘GRANDST’ को ’11’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है।
उसी भाषा में ‘HEMANT’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 8
B. 4
C. 9
D. 7
एक वस्तु को 20% के लाभ पर 4,800 रुपये में बेचा जाता है। यदि विक्रय मूल्य में 600 रुपये की वृद्धि की जाती है, तो लाभ प्रतिशत क्या होगा?
A. 40%
B. 25%
C. 30%
D. 35%
2,000 रुपये पर 10% प्रति वर्ष की दर से 2 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर क्या है, यदि चक्रवृद्धि ब्याज के लिए, ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित किया जाता है?
A. 20 रुपये
B. 40 रुपये
C. 80 रुपये
D. 60 रुपये
10% और 5% की दो क्रमागत छूट के बराबर एकल छूट ज्ञात कीजिए।
A. 85.5%
B. 90%
C. 75.5%
D. 14.5%
A, 1500 के 60% से 40% कम है। A का मान क्या है?
A. 500
B. 480
C. 540
D. 360
P = 18 × 9 ÷ 6 + 5 × 15 ÷ 25 और Q = 15 ÷ 5 × 5 – 25 ÷ 5 है, तो (P ÷ Q) का मान क्या है?
A. 2.5
B. 2
C. 3
D. 1.5
यदि A, B और C तीन भिन्न अभाज्य संख्याएँ हैं, तो A, B और C का महत्तम समापवर्तक क्या है?
A. 7
B. 0
C. 5
D. 1
निम्नलिखित समीकरण में p का मान क्या है?
64 – [16 + {23 – (12 + 10)}] = p
A. 47
B. 49
C. 81
D. 3
यदि दो संख्याओं का माध्य 12 है और दोनों संख्याओं का अंतर 6 है, तो दोनों संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
A. 2 और 22
B. 14 और 10
C. 15 और 9
D. 3 और 24
T1 और T2 का औसत 15 है। T3 तथा T4 का औसत 35 है। T1, T2, T3 और T4 का औसत क्या है?
A. 24
B. 30
C. 28
D. 25
यदि कोई अन्य नल नहीं खुला है तो नल A एक खाली टंकी को 8 घंटे में भर सकता है, और जब कोई अन्य नल नहीं खुला है तो नल B उसी टंकी को भरे जाने पर 12 घंटे में खाली कर सकता है। यदि दोनों नल एकसाथ खोले जाते हैं, तो खाली टंकी को भरने में लगने वाला समय ज्ञात कीजिए।
A. 12 घंटे
B. 16 घंटे
C. 24 घंटे
D. 36 घंटे
2,300 रुपये को P, Q, R और S में इस प्रकार बांटा जाना है कि P ∶ Q ∶ R ∶ S का अनुपात क्रमशः 2 ∶ 6 ∶ 9 ∶ 6 हो।
P और S के हिस्सों का योग कितना है?
A. 1,100 रुपये
B. 1,200 रुपये
C. 800 रुपये
D. 230 रुपये
पिया और रिया मिलकर एक प्रोजेक्ट को 26 दिनों में पूरा कर सकती हैं। पिया अकेले इस प्रोजेक्ट को 78 दिनों में पूरा कर सकती है। वे एकसाथ काम करना शुरू करती हैं लेकिन पिया 12 दिनों के बाद चली जाती है। प्रोजेक्ट के शेष कार्य को रिया कितने दिनों में पूरा कर सकती है?
A. 21 दिन
B. 24 दिन
C. 25 दिन
D. 13 दिन
18,000 रुपये पर 2 वर्ष के लिए वार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज 7,920 रुपये है। प्रति वर्ष ब्याज दर क्या है?
A. 15%
B. 12.5%
C. 20%
D. 25%
एक कमरा 4 मीटर, 2 मीटर और 8 मीटर विमाओं वाले घनाभ के आकार का है। यदि अनाज का एक थैला 0.50 मीटर3 जगह घेरता है, तो ऐसे कितने थैले कमरे में रखे जा सकते हैं?
A. 128 थैले
B. 144 थैले
C. 108 बैग
D. 118 थैले
एक रेलगाड़ी 80 मीटर लंबे एक पुल को 15 सेकंड में पूरी तरह से पार कर लेती है। ट्रेन की लंबाई ज्ञात करें यदि इसकी गति 72 किमी/घंटा है।
A. 300 मीटर
B. 220 मीटर
C. 150 मीटर
D. 270 मीटर
एक कप का विक्रय मूल्य और क्रय मूल्य क्रमशः 576 रुपये और 800 रुपये है। हानि प्रतिशत क्या है?
A. 22%
B. 28%
C. 24%
D. 32%
एक ठोस घनाभ, जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 9 सेमी, 12 सेमी और 15 सेमी है, को पिघलाकर कितने समरूप ठोस घन बनाए जा सकते हैं, जिनमें से प्रत्येक की भुजाएँ 3 सेमी लंबी हों?
A. 50
B. 120
C. 60
D. 90
यदि 8 : x :: x : 32 है, तो x का धनात्मक मान ज्ञात कीजिए।
A. 20
B. 16
C. 4
D. 12
निम्नलिखित वृत्त आलेख 7 अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में से प्रत्येक पर एक व्यक्ति द्वारा साझा की गई तस्वीरों की वास्तविक संख्या को दर्शाता है।
त्रिज्यखंड P5 और त्रिज्यखंड P1 द्वारा बनाए गए केंद्रीय कोणों के बीच कितना अंतर है?
A. 18°
B. 10.8°
C. 14.4 °
D. 21.6°
एक वर्ग की प्रत्येक भुजा की लंबाई 16 सेमी है। वर्ग का क्षेत्रफल क्या है?
A. 112 सेमी2
B. 176 सेमी2
C. 128 सेमी2
D. 256 सेमी2
एक ट्रक 75 किमी/घंटा की गति से चल रही है। 4 घंटे में वह कितनी दूरी तय करेगी?
A. 280 किमी
B. 300 किमी
C. 240 किमी
D. 320 किमी
निम्न तालिका 2015 से 2018 तक चार कंपनियों की कारों की कुल बिक्री को दर्शाती है।
| वर्ष/कार | टाटा | हुंडई | महिंद्रा | टोयोटा |
| 2015 | 465 | 472 | 486 | 482 |
| 2016 | 375 | 427 | 379 | 419 |
| 2017 | 246 | 357 | 236 | 523 |
| 2018 | 456 | 357 | 484 | 475 |
किस वर्ष में इन चार कंपनियों द्वारा बेची गई कारों की कुल संख्या अधिकतम थी?
A. 2015
B. 2018
C. 2017
D. 2016
निम्नलिखित आरेख समाज में विभिन्न रंगों की कारों की संख्या को दर्शाता है।
समाज में सभी कारों में से सफेद रंग की कारों का लगभग प्रतिशत कितना है?
A. 66.67%
B. 33.33%
C. 15%
D. 25%
एक मिश्रधातु में 30 प्रतिशत एल्युमिनियम है। मिश्रधातु की कितनी मात्रा में 300 ग्राम एल्युमीनियम होगा?
A. 0.8 किग्रा
B. 1 किग्रा
C. 1.2 किग्रा
D. 0.6 किग्रा
पाँच संख्याओं का माध्य 45 है। यदि एक छठी संख्या भी सम्मिलित कर ली जाए तो माध्य 48 हो जाता है। छठी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 73
B. 63
C. 43
D. 53
इरावतनेश्वर मंदिर भारत के किस राज्य में स्थित है?
A. तमिलनाडु
B. पश्चिम बंगाल
C. राजस्थान
D. तेलंगाना
निम्नलिखित में से कौन-सा शहर सिंधु घाटी सभ्यता में मौजूद था?
A. हड़प्पा
B. सांची
C. मुज़िरिस
D. अयोध्या
मेंडेलीव की आवर्त सारणी के अनुसार कार्बन की परमाणु संख्या क्या है?
A. 3
B. 6
C. 1
D. 10
जनसंख्या के आकार, संरचना और वितरण सहित मानव जनसंख्या का अध्ययन और जनसंख्या परिवर्तन की प्रक्रिया को _______ कहा जाता है।
A. नृवंशविज्ञान
B. जनसांख्यिकी
C. तलरूप
D. आशुलिपि
निम्नलिखित में से किस लोकनृत्य और राज्य युग्म का मिलान गलत है?
A. गिद्दा – पंजाब
B. वांचो – अरुणाचल प्रदेश
C. घूमर – बिहार
D. नोंगक्रेम – मेघालय
निम्नलिखित में से कौन-सी नदी नेपाल हिमालय से निकलती है?
A. बेतवा
B. चिनाब
C. चंबल
D. घाघरा
भारत में न्यायपालिका के कुल कितने स्तर पाए जाते हैं?
A. दो
B. चार
C. पाँच
D. तीन
पक्षी (एविस) समतापी जीव हैं और उनका हृदय ________ होता है।
A. चार कक्षीय
B. दो कक्षीय
C. पाँच कक्षीय
D. तीन कक्षीय
उस्ताद जाकिर हुसैन एक प्रसिद्ध भारतीय ______ खिलाड़ी हैं।
A. वायोलिन
B. गिटार
C. सितार
D. तबला
संयुक्त क्षेत्र का उद्योग _______ के आधार पर उद्योगों के वर्गीकरणों में से एक है।
A. कच्चे माल का स्रोत
B. पूंजी निवेश
C. थोक और कच्चे माल का वजन
D. स्वामित्व
2011 की जनगणना के अनुसार, निम्न में से कौन-सा महानगरीय शहर भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला था?
A. कोलकाता
B. चेन्नई
C. दिल्ली
D. मुंबई
किस भारतीय राज्य सरकार ने फरवरी 2022 में सद्भावना परियोजना शुरू की?
A. महाराष्ट्र
B. असम
C. तमिलनाडु
D. गुजरात
अपनी राजधानी श्रीरंगपट्टनम की रक्षा करते हुए टीपू सुल्तान की मृत्यु किस वर्ष में हुई थी?
A. 1799
B. 1802
C. 1792
D. 1794
भारत के केंद्रीय बजट 2022 में, डिजिटल संपत्ति (क्रिप्टोकरेंसी) के हस्तांतरण पर कितने प्रतिशत कर लगाया गया है?
A. 20 प्रतिशत
B. 5 प्रतिशत
C. 30 प्रतिशत
D. 10 प्रतिशत
अजीत कुमार डोभाल भारत के प्रधानमंत्री के पांचवें और वर्तमान _______ हैं।
A. निजी सचिव
B. प्रमुख सचिव
C. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
D. अपर सचिव
निम्नलिखित में से किस टीम ने ICC महिला विश्व कप 2021/22 जीता?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. दक्षिण अफ्रीका
C. इंगलैंड
D. भारत
पद्मा सुब्रह्मण्यम किस शास्त्रीय नृत्य शैली के लिए जानी जाती हैं?
A. भरतनाट्यम
B. कथक
C. कुचिपुड़ी
D. मोहिनीअट्टम
निम्नलिखित में से क्या नॉन-कॉर्डेट के अंतर्गत नहीं आता है?
A. एनेलिडा
B. पोरिफेरा
C. कशेरुकी
D. मोलस्का
निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं में से एक है?
A. निरंकुश सरकार
B. आश्रित न्यायपालिका
C. गैर धर्मनिरपेक्ष
D. संघ राज्य प्रणाली
जब केशव चंद्र सेन ने महाराष्ट्र का दौरा किया था तब _______ की स्थापना दादोबा पांडुरंग और उनके भाई आत्माराम पांडुरंग ने 1867 में की थी, जिसका उद्देश्य लोगों को एक भगवान में विश्वास करवाना और केवल एक भगवान की पूजा करना था।
A. प्रार्थना समाज
B. सत्यशोधक समाज
C. आर्य समाज
D. ब्रह्म समाज
सौरमंडल के किस ग्रह को पृथ्वी का जुड़वाँ ग्रह माना जाता है?
A. बुध
B. शनि
C. नेपच्यून
D. शुक्र
निम्नलिखित चोल शासकों में से किसने तंजावुर में निशुंभसुदिनी देवी मंदिर का निर्माण किया था?
A. आदित्य प्रथम
B. विजयालय
C. राजाराज प्रथम
D. अरिंजय
महात्मा गांधी की आत्मकथा का क्या नाम है?
A. न्यायाधीश के लिए न्याय
B. सत्य के साथ मेरे प्रयोगों की कहानी
C. भारत की बैंडिट क्वीन
D. मेरा संगीत, मेरा जीवन
निम्नलिखित में से कौन महिला शतरंज विश्व रैपिड चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय ग्रैंडमास्टर हैं?
A. तानिया सचदेव
B. कोनेरू हम्पी
C. हरिका द्रोणावल्ली
D. भक्ति कुलकर्णी
अंतर्राष्ट्रीय रेत कला महोत्सव आमतौर पर _______ में आयोजित किया जाता है।
A. केरल
B. महाराष्ट्र
C. तमिलनाडु
D. ओडिशा