SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 18 Shift1

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जिसे निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर रखा जा सकता है।

4, 34, 58, 76, 88, ? 

A. 94
B. 96
C. 98
D. 92

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PEARL’ को ‘24153’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘EARTH’ को ‘41590’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘PILE’ को ‘2634’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘HEAR’ शब्द का कूट क्या होगा?
A. 2651
B. 0415
C. 1520
D. 9054

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन करें, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आ सकता है।

TOR, ?, VQT, WRU, XSV

A. UPS
B. VPS
C. VPT
D. UNS

निम्नलिखित समीकरण को संतुलित करने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलने की आवश्यकता है?

35 + 7 × 12 − 6 ÷ 2 = 6

A. – और ×
B. – और ÷
C. + और ×
D. × और ÷

उस समूह का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समूहों की संख्याएँ हैं।

(8, 4, 1)

(12, 4, 5)

A. (44, 20, 20)
B. (20, 2, 12)
C. (17, 8, 6)
D. (33, 10, 21)

विकल्पों में से, दी गई आकृति के उस सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए, जो दर्पण को आकृति के दायीं ओर रखने पर बनता है।

A.
B.
C.
D.  

दिए गए दो चिह्नों ÷ और – को परस्पर बदलने पर, निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण सही बन जायेगा?

I. 143 + 6 × 18 ÷ 45 – 3 = 236

II. 133 – 7 + 16 × 11 ÷ 37 = 158

A. । और II दोनों
B. केवल।
C. केवल ॥
D. न तो। और न ही।I

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों सै भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:

कुछ त्योहार, आतिशबाजी हैं।

कोई भी पटाखा, आतिशबाजी नहीं है।

कोई भी बम, त्योहार नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कोई भी बम, पटाखा नहीं है।

II.कुछ बम, पटाखे हैं।

A. निष्कर्ष । और॥ दोनों अनुसरण करते हैं। 
B. न तो निष्कर्ष । और न ही ॥ अनुसरण करता है। 
C. या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है। 
D. केवल निष्कर्ष ॥ अनुसरण करता है। 

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को सावधानीपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए, चाहे वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से असंगत प्रतीत होती हो, यह निर्धारित कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।

कथन I: सभी मोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स हैं।

कथन II: सभी लैपटॉप्स, इलेक्ट्रॉनिक्स हैं।

निष्कर्ष I: कुछ मोबाइल्स, लैपटॉप्स हैं।

निष्कर्ष ॥: सभी मोबाइल्स, लैपटॉप्स हैं।

A. या तो निष्कर्ष I या।I अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष । अनुसरण करता है।

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

RNP ∶ SOQ ∶∶ CSN DTO ∶∶ EJM ∶ ?

A. FKO
B. FKL
C. FKN
D. FLN

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘HAPREB’ को ‘IEUQAW’ के रूप में लिखा जाता है, और ‘GBCDFA’ को ‘HFHCBV’ के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘QRPLAC’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. RVUKWX
B. RVUJWX
C. RVUJXW
D. RVUKXW

उस विकल्प का चयन करें जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

125 ∶ 25 ∶∶ 64 ∶ 16 ∶∶ 216 ∶ ?

A. 36
B. 24
C. 22
D. 39

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 17 Shift3

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम, और मोड़े गए टुकड़े को काटने का तरीका नीचे दी गई आकृतियों में दर्शाया गया है। कागज को खोले जाने पर वह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.  

छह छात्राएँ, रिया, माला, अम्बिका, काजल, हीना और सान्या, एक वृत्ताकार मेज के परित: केंद्र के सम्मुख बैठी हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों)। अम्बिका, हीना के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठी है। रिया, हीना और काजल की निकटतम पड़ोसी है। माला, हीना की निकटतम पड़ोसी नहीं है। काजल, अम्बिका के निकटतम दाएँ है।
रिया के दाएँ से दूसरे स्थान पर कौन बैठी है?
A. सान्या
B. माला
C. काजल
D. हीना

पाँच मित्रों P, Q, R, S और T में से, T केवल तीन अन्य मित्रों से लम्बा है। R सभी मित्रों में सबसे लम्बा है। Q केवल एक मित्र से लम्बा है। केवल दो मित्र P से लम्बे हैं। सभी मित्रों में सबसे कम लम्बाई किसकी है?
A. T
B. P
C. Q
D. S

दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन करें जो इसमें प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।

(8, 4, 48), (3, 6, 36), (8, 6, ?) 

A. 52
B. 14
C. 28
D. 56

उस विकल्प का चयन करें जो दी गयी आकृति में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है और पैटर्न को पूरा कर सकता है।

A.
B.
C.
D.  

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ELITE’ को ‘3’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘BLUE’ को ‘2’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में ‘ABSENCE’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 4
B. 2
C. 3
D. 1

उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें नीचे दी गई आकृति अंतर्निहित है। (घुमाने की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.  

एक निश्चित कूट भाषा में, यदि ‘आकाश’ को ‘पृथ्वी’ के रूप में जाना जाता है, ‘पृथ्वी’ को ‘जल’ के रूप में जाना जाता है, ‘जल’ को ‘हवा’ के रूप में जाना जाता है, ‘हवा’ को ‘प्रकाश’ और ‘प्रकाश’ को ‘ध्वनि’ के रूप में जाना जाता है, तो वह क्या है जिसे मनुष्य सांस में लेते हैं?
A. हवा
B. पृथ्वी
C. प्रकाश
D. जल

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें, जो नीचे दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।

A.
B.
C.
D.  

छह किताबें हिंदी, जीव विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, भौतिकी और रसायन शास्त्र दो रैक में एक दूसरे के सामने रखी गई हैं और प्रत्येक रैक में तीन किताबें हैं। हिंदी और रसायन शास्त्र एक ही रैक में हैं लेकिन एक दूसरे के निकटतम स्थान पर नहीं हैं। जीव विज्ञान को अर्थशास्त्र के प्रतिमुख रखा गया है। जीव विज्ञान का आवरण पृष्ठ दक्षिण दिशा की ओर है, और यह हिंदी के निकटतम बाएँ स्थान पर रखी है। भौतिकी को रसायन शास्त्र के प्रतिमुख रखा गया है। निम्नलिखित में से किसे हिंदी के प्रतिमुख रखा गया है?
A. रसायन शास्त्र
B. अर्थशास्त्र
C. जीव विज्ञान
D. गणित

उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।

TNG ∶ RLD ∶∶ LAC ∶ ?

A. JYA
B. JXZ
C. JYZ
D. JXA

उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।

THROUGH ∶ UJUSZMO ∶∶ COSTUME ?

A. DQYXZSL 
B. DQWXZSL
C. DQVXZSL
D. DQVXZSK

आदिश एक कार्य को 14 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि वह 8 दिन कार्य करता है, तब कार्य का कितना भाग शेष रह जाएगा?
A. \(2/7\)
B. \(3/7\)
C. \(4/7\)
D. \(1/7\)

निम्न निम्न सारणी पाँच भिन्न-भिन्न व्यक्तियों (A, B, C, D, E) की 4 वर्षों में आय (रुपये में) दर्शाती है।

वर्ष 2015 2016 2017 2018
A 12000 12500 13000 13500
B 10000 11000 12000 13000
C 5000 6000 7000 8000
D 20000 25000 30000 35000
E 15000 16000 17000 18000

 

वर्ष 2015 में पाँच व्यक्तियों की औसत आय ज्ञात कीजिए।

A. 12,600 रुपये
B. 12,400 रुपये
C. 12,700 रुपये
D. 12,500 रुपये

एक वृत का व्यास 42 सेंटीमीटर है। वृत की परिधि की लंबाई और त्रिज्या की लंबाई के बीच कितना अंतर है? [π = \(22/7\) का प्रयोग कीजिए]
A. 98 सेंटीमीटर 
B. 94 सेंटीमीटर 
C. 111 सेंटीमीटर 
D. 105 सेंटीमीटर 

11 के प्रथम पंद्रह गुणजों का औसत ज्ञात कीजिए।
A. 55
B. 35.5
C. 88
D. 77

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 13 Shift3 part2

A और B मिलकर किसी कार्य को 24 दिनों में पूरा कर सकते हैं। A अकेला इस कार्य को 40 दिनों में पूरा कर सकता है। B अकेला इस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
A. 40 दिन
B. 56 दिन
C. 60 दिन
D. 16 दिन

अमित का वेतन, अमन के वेतन का 75% है। अमित के वेतन में 40% की वृद्धि होती है और अमन के वेतन में 10% की वृद्धि होती है। अमन का नया वेतन, अमित के नए वेतन से लगभग कितने प्रतिशत अधिक है?
A. 6.2%
B. 9.6%
C. 5.5%
D. 4.8%

0.0045 ÷ 4.5 × 100 – 45 ÷ 5 का मान क्या होगा?
A. -8.9
B. -9
C. -8.1
D. -9.9

दो संख्याएँ 3 ∶ 5 के अनुपात में हैं। यदि उनका महत्तम समापवर्तक 8 है, तब संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
A. 36 और 60
B. 12 और 20
C. 48 और 80
D. 24 और 40

A ने 12,000 रुपये की राशि एक सावधि जमा योजना में 2 वर्ष के लिए 5% वार्षिक ब्याज दर पर निवेश की, जो वार्षिक रूप से संयोजित होती है। सावधि जमा की अवधि पूर्ण होने पर A को कितनी राशि प्राप्त होगी?
A. 13,230 रुपये
B. 11,280 रुपये
C. 12,450 रुपये
D. 14,560 रुपये

यदि एक नाव धारा के अनुकूल 12 किमी/घंटा और धारा के प्रतिकूल 4 किमी/घंटा चलती है। स्थिर जल में एक नाव की चाल ज्ञात कीजिए
A. 10 किमी/घंटा
B. 8 किमी/घंटा
C. 7 किमी/घंटा
D. 9 किमी/घंटा

दिए गए दंड-आलेख का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

दंड-आलेख किसी दिए गए सप्ताह के दौरान पाँच अलग-अलग दुकानों द्वारा बेची गई बोतलों और कपों की संख्या को दर्शाता है।

दिए गए सप्ताह के दौरान सभी पाँच दुकानों द्वारा बेची गई बोतलों की कुल संख्या, दिए गए सप्ताह के दौरान सभी पाँच दुकानों द्वारा बेचे गए कपों की कुल संख्या का लगभग कितने प्रतिशत है?

A. 96.43%
B. 92.11%
C. 87.22%
D. 89.07%

जब एक घड़ी को अंकित मूल्य के \(7/11\) पर बेचा जाता है, तो 20% की हानि होती है। इस घड़ी के अंकित मूल्य और क्रय मूल्य का अनुपात कितना है?
A. 44 ∶ 35
B. 31 ∶ 25
C. 41 ∶ 25
D. 38 ∶ 35

यदि A = \(2/3+4/7 \ of \ 14/12\) और B = \(5/12\) of \(7/15\36/21\) है तो A + B का मान क्या होगा?
A. \(5/3\)
B. 2
C. \(4/3\)
D. \(2/3\)

कपिला ने ₹320 प्रति फ्रॉक की दर से 100 फ्रॉक खरीदीं। परिवहन व्यय ₹1,000 था। उसने प्रति फ्रॉक पर ₹1.50 का कर दिया और श्रम शुल्क ₹500 था। यदि वह 10% का लाभ कमाना चाहती है, तो प्रति फ्रॉक विक्रय मूल्य कितना होना चाहिए?
A. ₹385.45
B. ₹370.15
C. ₹390.80
D. ₹336.50

एक ट्रेन 6 मीटर/सेकंड की चाल से 2 घंटे की यात्रा करती है। इस अवधि में ट्रेन द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।
A. 40.8 किमी 
B. 36.4 किमी 
C. 46.6 किमी 
D. 43.2 किमी 

यदि \( 1/2:x::x:1/8\) है, तब x का धनात्मक मान ज्ञात कीजिए।
A. \(1/25\)
B. \(1/12\)
C. \(1/4\)
D. \(1/11\)

10 क्रमागत पूर्णांकों का औसत \(11/2\) है। इन पूर्णांकों में से “सबसे छोटी चार” संख्याओं का औसत कितना है?
A. 2.5
B. 3.5
C. 3
D. 2

रितिका ने 10 शर्ट का प्रत्येक सेट ₹8,000 में खरीदा और 12 शर्ट के प्रत्येक सेट को ₹9,000 की दर से बेच दिया। उसका लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 7% लाभ
B. 7.25% लाभ
C. 8% हानि
D. 6.25% हानि

60 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, लड़कियों और लड़कों की संख्या का अनुपात 2 ∶ 3 है। यदि 20 और लड़कियां कक्षा में शामिल हो जाती हैं, तो कक्षा में लड़कियों की नई संख्या कितनी है?
A. 45
B. 44
C. 50
D. 56

छह व्यक्तियों का औसत वजन 30 किग्रा है। यदि कोई नया व्यक्ति इस समूह में शामिल हो जाता है, तो औसत वजन 28 किग्रा हो जाता है। नए व्यक्ति का वजन कितना है?
A. 22 किग्रा
B. 14 किग्रा
C. 15 किग्रा
D. 16 किग्रा

5% प्रति वर्ष की दर से 4 वर्ष के लिए 24,000 रुपये के मूलधन पर साधारण ब्याज कितना होगा?
A. 4,800 रुपये
B. 3,600 रुपये
C. 5,600 रुपये
D.  5,000 रुपये

दो गोलों के पृष्ठीय क्षेत्रफल 64 ∶ 81 के अनुपात में हैं। दिए गए क्रम में उनके आयतनों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 512 ∶ 729
B. 64 ∶ 729
C. 8 ∶ 81
D. 4 ∶ 9

एक गोले का क्षेत्रफल 1386 सेमी2 है। गोले की त्रिज्या क्या है?

[π = \(22/7\) का प्रयोग कीजिए]

A. 10.5 सेमी
B. 7 सेमी
C. 14 सेमी
D. 18 सेमी

See also  SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 5 Shift3

50 मीटर की ऊंचाई वाले एक पेड़ को इस तरह काटा जाता है ताकि पेड़ की ऊंचाई 10% कम हो जाती है। पेड़ की वर्तमान ऊंचाई ज्ञात कीजिए।
A. 45 मीटर 
B. 35 मीटर 
C. 25 मीटर 
D. 15 मीटर 

निम्नलिखित वृत्त आलेख 160 बच्चों के उनकी पसंदीदा मिठाई के सर्वेक्षण के परिणाम को दर्शाता है।

आइसक्रीम पसंद करने वाले बच्चों की संख्या कितनी है?

A. 30
B. 20
C. 50
D. 40

पृथ्वी पर सबसे निचला ज्ञात बिंदु को _______  कहा जाता है, जो प्रशांत महासागर में स्थित है।
A. फैक्टोरियल डीप
B. चेलेंजर डीप
C. ग्रेट ब्लू होल
D. ग्रेट बैरियर रीफ

प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई को 1965 में _______ से सम्मानित किया गया था।
A. पद्म भूषण
B. पद्म विभूषण
C. कालिदास सम्मान
D. पद्म श्री

निम्नलिखित में से कौन-सा खेल ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल, 2020 (2021 में आयोजित) में नहीं खेला गया था?
A. ब्रिज
B. टेनिस
C. बास्केटबॉल
D. जूडो

मध्य भारत में उभरे सतनामी आंदोलन का उद्देश्य क्या था?
A. चमड़ा श्रमिकों की सामाजिक स्थिति में सुधार करना
B. बाल विवाह पर रोक
C. बालिकाओं के लिए विद्यालय खोलना
D. विधवाओं की स्थिति में सुधार करना

भारत में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना किस अधिनियम के तहत की गई थी?
A. 1773 का विनियमन अधिनियम
B. 1784 का पिट्स इंडिया अधिनियम
C. 1853 का चार्टर अधिनियम
D. 1793 का चार्टर अधिनियम

‘फियरलेस गवर्नेंस’ पुस्तक के/की लेखक/लेखिका कौन हैं?
A. किरण बेदी
B. जसवंत सिंह
C. अरुण शौरी
D. एम. जे. अकबर

निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक का उदाहरण है?
A. फेडरल बैंक
B. HDFC बैंक
C. ऐक्सिस बैंक
D. पंजाब नेशनल बैंक

निम्नलिखित में से कौन-सा वास्तुकला के इंडो-इस्लामी रूप का एक अभिन्न अंग था?
A. गुंबद
B. बंद खिड़कियाँ 
C. ऊँची और खड़ी ढलानें
D. चौकोर छतें

राजस्थान में 2022 में शुरू की गई कौन-सी योजना राज्य की ग्रामीण लड़कियों को छात्रवृत्ति योजनाएँ प्रदान करती है?
A. उड़ान
B. स्टार्स (STARS) परियोजना
C. समर्थ
D. विजन 2035

निम्नलिखित में से कौन गुप्त वंश का पहला शासक था, जिसने महाराज-अधिराज की भव्य उपाधि धारण की थी?
A. स्कन्दगुप्त
B. समुद्रगुप्त
C. चंद्रगुप्त प्रथम
D. विष्णुगुप्त

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार की राजधानी क्या है?
A. ढाका
B. नेपीडॉ (नेप्यीडॉ)
C. थिम्पू
D. बीजिंग

लाहो ______ राज्य का लोक नृत्य है
A. मेघालय
B. मणिपुर
C. केरला
D. महाराष्ट्र

भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद धार्मिक मामलों के प्रबंधन की स्वतंत्रता प्रदान करता है?
A. अनुच्छेद 210
B. अनुच्छेद 5
C. अनुच्छेद 26
D. अनुच्छेद 370

ओलिंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाला/वाली पहला/पहली भारतीय निम्नलिखित में से कौन है?
A. अभिनव बिंद्रा
B. साइना नेहवाल
C. अंजू बॉबी जॉर्ज
D. महेश भूपति

निम्नलिखित में से कौन मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है?
A. अग्न्याशय
B. पीनियल
C. यकृत
D. हाइपोथेलेमस

राज्य में विधान परिषद को भंग करने या उसका गठन की शक्ति किसके पास है?
A. संसद
B. संबंधित राज्य के उच्च न्यायालय
C. राष्ट्रपति
D. संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री

निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है, और मुख्य रूप से बिहार के लोगों द्वारा मनाया जाता है?
A. बोहाग बिहू
B. उगादी
C. छठ पूजा
D. लोहड़ी

स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (SGSY) वर्ष ________ में शुरू की गई थी।
A. 1994
B. 1999
C. 1992
D. 1995

कैंसर जैसी स्थितियों के इलाज के लिए विकिरण-समस्थानिक (रेडियोआइसोटोप) कोबाल्ट-60 से, कोबाल्ट थेरेपी ________ किरणों का चिकित्सकीय प्रयोग है।
A. अल्फा
B. बीटा
C. गामा
D. पराबैंगनी (अल्ट्रावायलेट)

अमजद अली खान का नाम किस वाद्य यंत्र से संबद्ध है?
A. वीणा
B. नादस्वरम
C. सारंगी
D. सरोद

तटीय क्षेत्रों में, रात के समय समीर स्थल से समुद्र की ओर चलती है क्योंकि _____ I
A. भूमि पर निम्न दाब बनता है। 
B. भूमि, जल की तुलना में धीमी गति से ठंडी होती है। 
C. जल, भूमि की तुलना में धीमी गति से ठंडा होता है। 
D. समुद्र में उच्च दाब बनता है। 

‘कथकली’ किस भारतीय राज्य का शास्त्रीय नृत्य है?
A. मणिपुर
B. केरल
C. कर्नाटक
D. असम

अप्रैल 2022 तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भारत में गन्ने का प्रमुख उत्पादक राज्य कौन सा है?
A. तमिलनाडु
B. तेलंगाना
C. मध्य प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश

यूकैरियोटिक और प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं दोनों में कौन-सा कोशिकांग पाया जाता है?
A. राइबोसोम 
B. गॉल्जीकाय   
C. माइटोकॉन्ड्रिया 
D. लाइसोसोम 

1576 में हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप को किसने हराया था?
A. जहांगीर
B. हरिहर प्रथम
C. अकबर
D. निज़ाम शाह

Leave a Comment

error: