उस विकल्प का चयन करें जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।
196 : 226 :: 256 : 290 :: 324 : ?
A. 362
B. 358
C. 352
D. 372
कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और जिस तरह से मुड़े हुए कागज को काटा गया है, उसे निम्नलिखित आकृतियों में दिखाया गया है। खोलने पर यह कागज कैसा दिखेगा?
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में, यदि फरवरी को मार्च कहा जाता है, मार्च को अप्रैल कहा जाता है, अप्रैल को जून कहा जाता है, जून को सितंबर कहा जाता है, और सितंबर को नवंबर कहा जाता है, तब किस महीने में सबसे अधिक दिन होंगे?
A. सितंबर
B. मार्च
C. अप्रैल
D. जून
उस समूह का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समूहों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे 13 को जोड़ना / हटाना / गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में ब्रेक करना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)
(3, 4, 24)
(4, 5, 40)
A. (4, 6, 36)
B. (5, 7, 42)
C. (3, 7, 21)
D. (2, 7, 28)
एक ट्यूशन क्लास के सात छात्रों, प्रेम, काज़ी, रिशव, सुभम, तानिया, उर्वशी और विनीता की आयु इस प्रकार है:
प्रेम दूसरा सबसे अधिक आयु का व्यक्ति हैं। विनीता कक्षा में केवल एक व्यक्ति से बड़ी है। सुभम, तानिया से बड़ा है लेकिन प्रेम से छोटा है। तीन छात्र तानिया से बड़े हैं और तीन छात्र तानिया से छोटे हैं। न तो रिशव और न ही काज़ी सबसे छोटा है।
यह देखते हुए कि किन्हीं भी दो छात्रों की आयु समान नहीं है, सबसे छोटा कौन है?
A. सुभम
B. उर्वशी
C. विनीता
D. तानिया
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘Toys are hard’ को ‘#% @’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और ‘Games magnet is Toys’ को ‘fr lm ag #’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘Toys’ के लिए कूट क्या है?
A. @
B. #
C. %
D. fr
उस विकल्प का चयन करें जो पांचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।
METHOD : OIZPYP :: SAFETY : UELMDK :: YELLOW : ?
A. AIRTXI
B. AIRTYJ
C. AIRTXJ
D. AIRTYI
उस विकल्प का चयन करें जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
पाँच व्यक्ति I, II, III, IV और V एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके खड़े हैं। V और II एक साथ खड़े हैं। V और III एक साथ खड़े हैं। ‘I’ एकदम बायें है। II एकदम दायें से दूसरे स्थान पर है। एकदम दायें कौन खड़ा है?
A. II
B. V
C. IV
D. III
दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही करने के लिए किन दो चिह्नों को परस्पर बदलना चाहिए?
26 ÷ 24 + 6 × 27 – 105 = 29
A. × और ÷
B. + और ÷
C. + और ×
D. × और –
जब दर्पण को दाहिनी ओर रखा जाता है तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
पाँच व्यक्ति, I, J, K, L, और M, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। K, L के ठीक दायें बैठा है। L और I के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। M, I के ठीक दायें और J के ठीक बायें बैठा है। पंक्ति के मध्य में कौन बैठा है?
A. J
B. L
C. M
D. K
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है और पैटर्न को पूरा कर सकती है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है?
A. न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
16, 23, 31, 40, 50, ?
A. 60
B. 62
C. 61
D. 63
उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।
GMP : IKS :: FOL : ?
A. HMP
B. HNP
C. HMO
D. HNO
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।
E, H, K, N, Q, ?
A. V
B. T
C. U
D. S
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
कुछ लेज़, स्नैक्स हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी लेज़, चिप्स हैं।
II. सभी चिप्स, स्नैक्स हैं।
A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी तरह संबंधित है जैसे दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।
ERA : ETA :: HONEST : JOPEUV :: GRAIN : ?
A. GTCIN
B. ITCIP
C. IRAKP
D. ITAIP
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘WATER’ को ‘RETAW’ लिखा जाता है, ‘CERTAIN’ को ‘NIATREC’ लिखा जाता है, और ‘GENERAL’ को ‘LARENEG’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘LOVELY’ कैसे लिखा जाएगा?
A. LOVELY
B. YLEVOL
C. YOVELL
D. YLVEOL
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
31, 62, 65, 260, 265, ?
A. 860
B. 1240
C. 555
D. 1590
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TEAM’ को ’41’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और ‘FEAD’ को ’18’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘GROW’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 67
B. 63
C. 65
D. 61
निम्नलिखित व्यंजक का मान क्या होगा, यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए और ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए?
5 – 3 ÷ 4 + 6 × 2 = ?
A. 16
B. 14
C. 12
D. 18
1 से 43 तक की प्राकृतिक संख्याओं का औसत क्या है?
A. 32
B. 22
C. 44
D. 43
यदि a : b : c = 2 : 3 : 7 है, तो 2a : 3b : 7c क्या है?
A. 4 : 9 : 49
B. 5 : 10 : 52
C. 6 : 10 : 49
D. 6 : 10 : 47
एक व्यक्ति कुछ केले ₹Y प्रति दर्जन की दर से खरीदता है और उन्हें ₹\(/4\) प्रति केले की दर से बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 200%
B. 50%
C. 80%
D. 100%
यदि \({{2x + 3}}{{18 3 4 + 2}} = {{12 3 + 5}}{{2 4 2}}\) है, तो x का मान क्या है?
A. 132.25
B. 131.75
C. 134.35
D. 120.5
एक बेलन के आकार का खिलौना एक अर्धगोले के ऊपर रखा हुआ है। खिलौने की कुल ऊँचाई 15 सेमी है और अर्धगोले की त्रिज्या 6 सेमी है। खिलौने का आयतन क्या है?
A. 496π सेमी3
B. 476π सेमी3
C. 458π सेमी 3
D. 468π सेमी3
प्रथम 7 प्राकृतिक संख्याओं के घनों का औसत क्या है?
A. 84
B. 105
C. 96
D. 112
A ने ₹1,600 में एक पुस्तक खरीदी। A ने इसे B को 10% की हानि पर बेचा और B ने इसे C को 20% की हानि पर बेचा। C ने यह पुस्तक किस मूल्य पर खरीदी?
A. ₹1,224
B. ₹1,442
C. ₹1,152
D. ₹1,098
नीचे दी गई तालिका एक विशेष दिन में एक दुकान द्वारा बेचे गए 5 अलग-अलग ब्रांड के सीमेंट के बैग की संख्या को दर्शाती है।
| सीमेंट | बैग |
| C1 | 61 |
| C2 | 39 |
| C3 | 19 |
| C4 | 51 |
| C5 | 40 |
सीमेंट के प्रत्येक बैग का वजन समान है और 45 किग्रा के बराबर है। सभी बैगों को मिलाकर सीमेंट का कुल वजन कितना है?
A. 9150 किग्रा
B. 8750 किग्रा
C. 9850 किग्रा
D. 9450 किग्रा
A अकेले किसी काम को 7 दिनों में कर सकता है, जबकि B अकेला उसी काम को 10 दिनों में कर सकता है। यदि वे दोनों एकसाथ काम करते हैं तो वे उसी काम को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
A. \({{105}}{{17}}\) दिन
B. \({{35}}{{17}}\) दिन
C. \({{70}}{{17}}\) दिन
D. \({{84}}{{17}}\) दिन
वह छोटी से छोटी संख्या कौन सी है जिसे 18, 24 और 36 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में 3 शेषफल बचता है?
A. 75
B. 93
C. 111
D. 99
P और Q द्वारा मिलकर एक कार्य को 24 दिनों में पूरा किया जा सकता है, और समान कार्य को अकेले R द्वारा 60 दिनों में पूरा किया जा सकता है। यदि P और R मिलकर उसी कार्य को 36 दिनों में कर सकते हैं, तो Q द्वारा अकेले इस कार्य को पूरा करने में लिया गया समय ज्ञात कीजिए।
A. \(84/5\) दिन
B. \(29{9}{{13}}\) दिन
C. \(36/7\) दिन
D. \(32{8}{{11}}\) दिन
यदि A का 80%, B के 90% से 13 अधिक है, और A के 40% तथा B के 60% का अनुपात 10 : 9 है, तो A – B का मान क्या है?
A. 50
B. 80
C. 20
D. 60
निम्नलिखित दंड आरेख 6 अलग-अलग मैचों में एक गेंदबाज द्वारा फेंके गए ओवरों में दिए गए रनों को दर्शाता है।
\(Economy\;rate = \;{{Runs\;given}}{{Overs\;bowled}}\)
एकसाथ लिए गए सभी 6 मैचों के लिए गेंदबाज का इकॉनोमी रेट क्या होगा? [अपना उत्तर 2 दशमलव स्थानों तक दीजिए।]
A. 7.22
B. 5.46
C. 6.93
D. 6.10
दो संख्याओं का अंतर 24 है जबकि उन दोनों संख्याओं का योग 120 है। नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प उन दोनों संख्याओं का अनुपात हो सकता है?
A. 3 : 5
B. 3 : 2
C. 4 : 5
D. 5 : 8
एक शिविर में एक ही आकृति और आकार के तंबू हैं। प्रत्येक तंबू 4 मीटर की ऊँचाई तक बेलनाकार और उसके ऊपर शंक्वाकार है। बेलन और शंकु दोनों के आधार का व्यास 10.5 मीटर है और शंक्वाकार भाग की तिर्यक ऊँचाई 10 मीटर है। यदि सभी तंबुओं को बनाने में कुल 3861 मीटर2 कैनवास का उपयोग किया जाता है, तो शिविर में कुल कितने तंबू हैं?
[π = \({{22}}{7}\) का प्रयोग कीजिए]
A. 11
B. 7
C. 19
D. 13
एक निश्चित राशि पर 2 वर्ष के लिए 7% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज, वार्षिक रूप से संयोजित 10% प्रति वर्ष की दर से 2 वर्ष के लिए ₹1,000 पर चक्रवृद्धि ब्याज का दोगुना है। साधारण ब्याज पर रखी गई राशि क्या है?
A. ₹1,000
B. ₹2,000
C. ₹3,000
D. ₹4,000
मिट्टी के तेल का मूल्य प्रत्येक वर्ष 10% बढ़ जाता है। यदि मिट्टी के तेल का वर्तमान मूल्य ₹50 प्रति लीटर है, तो 2 वर्ष बाद प्रति लीटर मिट्टी के तेल का मूल्य क्या होगा?
A. ₹65.6
B. ₹60.5
C. ₹52.8
D. ₹55.6
दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में डाले गए मतों की कुल संख्या ‘y’ थी। इनमें से 40 फीसदी मत अमान्य हो गए। जीतने वाले उम्मीदवार को वैध मतों का 60% प्राप्त हुआ, जबकि दूसरा उम्मीदवार 6000 मतों से हार गया। ‘y’ का मान ज्ञात कीजिए।
A. 45000
B. 50000
C. 40000
D. 30000
एक घन का आयतन 512 सेमी2 है। इस घन की प्रत्येक भुजा की लंबाई क्या है?
A. 9 सेमी
B. 8 सेमी
C. 6 सेमी
D. 12 सेमी
1 से 6 तक की संख्या वाले घनाकार पासे के सभी 6 फलकों पर आने वाली संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
A. 3.4
B. 3.2
C. 3.5
D. 3.6
एक व्यक्ति 25 मीटर/सेकंड की गति से 7.5 किमी की दूरी तय करता है। उक्त दूरी को तय करने में व्यक्ति को कितना समय लगता है?
A. 6 मिनट
B. 7.5 मिनट
C. 5 मिनट
D. 8 मिनट
निम्नलिखित वृत्त-आलेख सभी सात दुकानों द्वारा एकसाथ बेची गई बोतलों की कुल संख्या के संबंध में केंद्रीय कोणों (डिग्री में) के पदों में सात अलग-अलग दुकानों में से प्रत्येक द्वारा बेची गई बोतलों की संख्या के हिस्सों का प्रतिनिधित्व करने वाले त्रिज्यखंडों को दर्शाता है।
यदि सभी 7 दुकानों द्वारा बेची गई बोतलों की कुल संख्या 1500 है, तो S4 द्वारा बेची गई बोतलों की संख्या कितनी है?
A. 180
B. 225
C. 165
D. 240
17 ÷ 34 + 2 × 12 ÷ 6 – 5 × 3 ÷ 6 का मान क्या है?
A. 2
B. 3
C. 4.5
D. 3.5
किसी वस्तु के अंकित मूल्य का \(2/5\) उसके क्रय मूल्य के \(4/7\) के बराबर है। यदि इसकी बिक्री पर 15% की छूट दी जाती है, तो अर्जित लाभ प्रतिशत लगभग कितना है?
A. 19.84%
B. 23.63%
C. 21.43%
D. 14.28%
एक ट्रेन एक स्थिर खंभे को पूरी तरह से 18 सेकंड में और एक पुल को पूरी तरह से 44 सेकंड में पार करती है। यदि पुल की लंबाई 650 मीटर है, तो ट्रेन की लंबाई कितनी है?
A. 540 मीटर
B. 360 मीटर
C. 450 मीटर
D. 270 मीटर
कुतुबुद्दीन ऐबक ने निम्नलिखित में से किस राजवंश की स्थापना की थी?
A. तुगलक वंश
B. सैय्यद वंश
C. खिलजी राजवंश
D. गुलाम वंश
निम्नलिखित में से किस प्रकार की कृषि को असम में झूम के रूप में जाना जाता है?
A. गहन कृषि
B. वृक्षारोपण कृषि
C. निर्वाह कृषि
D. स्थानांतरित कृषि
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2015 में ______ के तहत शुरू की गई थी।
A. ग्रामीण विकास मंत्रालय
B. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय
C. वित्त मंत्रालय
D. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
ध्वनि की तीव्रता, ध्वनि उत्पन्न करने वाले कंपन के आयाम के ______ के अनुक्रमानुपाती होती है।
A. घनमूल
B. घन
C. वर्ग
D. वर्गमूल
निम्नलिखित में से कौन एक प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर थीं?
A. काजोल
B. सरोज खान
C. श्रेया घोषाल
D. माधुरी दिक्षित
वार्षिक वित्तीय विवरण सरकार की प्राप्तियों और भुगतानों को ______ के रूप में दर्शाता है।
A. आकस्मिक निधि, लोक लेखा और पूंजीगत परियोजनाएँ
B. आकस्मिकता निधि, लोक लेखा निधि और संचित निधि
C. सार्वजनिक खाता और समेकित निधि
D. आकस्मिकता निधि और समेकित निधि
किस ब्रिटिश गवर्नर ने बंगाल में सरकार की दोहरी प्रणाली को समाप्त किया?
A. रॉबर्ट क्लाइव
B. वारेन हेस्टिंग्स
C. जॉन शोर
D. विलियम बेंटिंक
निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व का सबसे बड़ा अंतर्देशीय सागर है?
A. आज़ोव सागर
B. लाल सागर
C. भूमध्य – सागर
D. कैस्पियन सागर
2021 के लिए पेटा इंडिया पर्सन ऑफ द ईयर का नाम बताइए।
A. अनुष्का शर्मा
B. आलिया भट्ट
C. दीपिका पादुकोन
D. कियारा आडवाणी
निम्नलिखित में से किसमें एस्कॉर्बिक अम्ल (विटामिन C) सबसे अधिक मात्रा में होता है?
A. खजूर
B. गेहूँ
C. अमरूद
D. मूंगफली
फील्ड हॉकी टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
A. 7
B. 11
C. 15
D. 19
भरतनाट्यम के लिए पद्म श्री पुरस्कार जीतने वाली पहली ट्रांस महिला कौन हैं?
A. बिशेश हुईरेम
B. नर्तकी नटराज
C. श्रुति सीथारा
D. साधना मिश्रा
निम्नलिखित में से किस मौलिक अधिकार का तात्पर्य मानव के व्यापार, बेगार और अन्य प्रकार के बलात श्रम पर प्रतिबंध है?
A. शोषण के विरुद्ध अधिकार
B. सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार
C. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
D. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
निम्नलिखित में से किसने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से बक्सर के युद्ध का नेतृत्व किया था?
A. चार्ल्स स्टुअर्ट
B. राबर्ट क्लाइव
C. हेक्टर मुनरो
D. जॉन विलियम फोर्टस्क्यू
निम्नलिखित में से कौन-सा खेल 2020 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों (2021 में खेला गया) में नहीं खेला गया था?
A. मुक्केबाजी
B. कुश्ती
C. भारोत्तोलन
D. वुशु
निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज थायरोक्सिन हार्मोन के संश्लेषण के लिए उत्तरदायी होता है?
A. आयरन
B. कोबाल्ट
C. कैल्शियम
D. आयोडीन
असम और अधिकांश प्रायद्वीपीय राज्यों में ______ जनसंख्या घनत्व है।
A. अधिक से बहुत अधिक
B. बहुत निम्न
C. मध्यम
D. मध्यम से अधिक
किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति ______ द्वारा की जाती है।
A. उस राज्य का मुख्यमंत्री
B. भारत के राष्ट्रपति
C. भारत के महाधिवक्ता
D. भारत के प्रधान मंत्री
फ्रीडम इन एक्ज़ाइल ______ की आत्मकथा है।
A. नेल्सन मंडेला
B. ए पी जे अब्दुल कलाम
C. दलाई लामा
D. महात्मा गाँधी
हॉर्नबिल महोत्सव भारत के किस राज्य से संबंधित है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. नागालैंड
D. बिहार
डॉ. एन. राजम को ______ बजाने के लिए जाना जाता है।
A. वीणा
B. गिटार
C. वायलिन
D. बाँसुरी
दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 को 25 मार्च 2022 को ______ द्वारा लोकसभा में पेश किया गया था।
A. रमेश बिधूड़ी
B. नरेंद्र मोदी
C. अमित शाह
D. निर्मला सितारमन
प्राचीन नीमराणा बावड़ी राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है?
A. अजमेर
B. अलवर
C. बीकानेर
D. जयपुर
हस्तिनापुर का लौह उपकरण स्थल भारत के वर्तमान किस राज्य में पाया गया था?
A. बिहार
B. उत्तर प्रदेश
C. हरियाणा
D. मध्य प्रदेश
किन पवनों को ‘गरजता चालीसा’ के नाम से भी जाना जाता है?
A. ध्रुवीय पूर्वी पवनों
B. पछुआ पवनों
C. ध्रुवीय पवनों
D. व्यापारिक पवनों