SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 12 Shift1

उस विकल्प का चयन करें जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या तीसरी संख्या से संबंधित है।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रिया की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर जोड़ने/घटाने/गुणे आदि जैसी गणितीय संक्रियाएँ 13 में की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में विभाजित करके और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

2 : 6 :: 4 : 60 :: 7 : ?

A. 600
B. 105
C. 201
D. 336

छह लड़कियाँ, पूजा, किमत, रीति, श्वेता, तेजस्विनी और विनीता, एक गोलाकार मेज के परितः बैठी हैं। सभी के मुँह मेज के केंद्र की ओर हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हो)। तेजस्विनी, विनीता और रीति के ठीक बगल में बैठी है। पूजा, विनीता के ठीक बाएँ बैठी है। किमत, पूजा के दाएँ चौथे स्थान पर बैठी है। श्वेता, पूजा के ठीक बाएँ बैठी है। श्वेता के ठीक बाएँ कौन बैठा है?
A. तेजस्विनी
B. पूजा
C. किमत
D. रीति

P, Q, R, S और T पांच मित्र हैं जिन्हें एक परीक्षा में अलग-अलग अंक मिले हैं। केवल दो लोगों ने P से अधिक और S से कम अंक प्राप्त किये। Q ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किये। T ने R से अधिक अंक प्राप्त किये। चौथे सबसे अधिक अंक किसे प्राप्त हुए?
A. P
B. R
C. Q
D. S

एक कागज़ को मोड़ने का क्रम, और मोड़े गए कागज़ को काटने का तरीका, निम्नांकित आकृतियों में प्रदर्शित किया गया है। खोले जाने पर यह कागज़ कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और जिस तरीके से मुड़े हए कागज को काटा गया है, उसे नीचे दी गई आकृतियों में दर्शाया गया है। कागज को खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

छह व्यक्ति दो सीधी पंक्तियों में उत्तर की ओर मुँह करके बैठे हैं। उनके नाम फरहान, उत्कर्ष, युगल, कृष्णा, चमन और मनीष हैं। फरहान और मनीष विकर्णतः सम्मुख छोरों पर बैठे हैं। उत्कर्ष ऊपरी पंक्ति में और फरहान के ठीक दाएँ बैठा है। कृष्णा, मनीष के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है जबकि युगल और कृष्णा एक ही पंक्ति में नहीं हैं। युगल के विकर्णतः सम्मुख छोर पर कौन बैठा है?
A. मनीष
B. कृष्णा
C. उत्कर्ष
D. चमन

किन दो चिह्नों को आपस में बदलने पर दिए गए व्यंजक का मान ‘356’ हो जाएगा?

133 + 49 – 16 ÷ 2 × 34

A. + और –
B. – और ÷
C. × और +
D. ÷ और ×

उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।

PAN : SCP :: HOP : ?

A. KQR
B. KRQ
C. KSQ
D. KQS

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन करें, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकता है।

ROM, URJ, XUG, AXD, ?

A. DAA
B. DAD
C. DAB
D. DBA

उस विकल्प का चयन करें जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से और चौथा पद तीसरे पद से संबंधित है।

TREE : RTEE :: KEEP : EKPE :: SOLO : ?

A. OOSL
B. OLSO
C. OSOL
D. LOSO

उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ संबंधित हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(3, 6, 18) (5, 7, 35)

A. (8, 13, 94)
B.  (7, 12, 74)
C. (8, 12, 86)
D. (6, 14, 84)

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘Here we go west’ को ‘8 6 4 9’ के रूप में लिखा जाता है, ‘West and east best’ को ‘4 @ # pr’ के रूप में लिखा जाता है और ‘East direction sun’ को ‘# jt qm’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘direction east’ के लिए निम्नलिखित में से कौन सा संभावित कूट है?
A. @ jt
B. qm it
C. 4 qm
D. # qm

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई सूचना को सत्य मानते हुए, भले वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से असंगत प्रतीत होती हो, यह निर्धारित कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 06 Sept 2023 Shift1 part2

कथनः

कुछ पालतू पक्षी हैं।

सभी पक्षी चटाइयाँ हैं।

निष्कर्षः

I. सभी चटाइयाँ पक्षी हैं।

II. कुछ चटाइयाँ पालतू हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें निम्न आकृति उसके भाग के रूप में सन्निहित है। (आकृति को घुमाने की अनुमति नहीं है।)

A.
B.
C.
D.

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्न आकृति-शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।

A.
B.
C.
D.

विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें, जो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है और पैटर्न को पूर्ण कर सकती है। (घुमाने की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘IFSP’ को ‘JHTR’ लिखा जाता है और ‘MPWF’ को ‘NRXH’ लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘TOAD’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. UQCE
B. UQBF
C. UQCF
D. UPBF

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।

कथन:

कोई भी प्लेट, चम्मच नहीं है।

कुछ प्लेटें, कांटे हैं।

सभी कांटे, चाकू हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ प्लेटों के चाकू होने की संभावना है।

II. कोई भी चम्मच, कांटा नहीं है।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

D 2 एक निश्चित तरीके से H 6 से संबंधित है। इसी प्रकार से, L 11 का P 15 के साथ संबंध है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए T 18 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. Z 22
B. X 22
C. Y 22
D. W 22

निम्नलिखित समीकरण को संतुलित करने के लिए किन दो चिह्नों को परस्पर बदला जाना चाहिए?

9 + 3 − 4 ÷ 5 × 2 = 9

A. – और ×
B. + और ×
C. + और ÷
D. – और +

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।

728, 717, 695, 662, 618, ?

A. 564
B. 561
C. 563
D. 562

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ANAEMIA’ को ‘AOAENIA’ के रूप में लिखा जाता है, ‘AQUEOUS’ को ‘ARUEOUT’ के रूप में लिखा जाता है, और ‘LIVELY’ को ‘MIWEMZ’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘EUGENIA’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. EUHEOJA
B. FVGFNJB
C. EUHEOIA
D. FUGFNJB

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘POR’ को ‘52’ के रूप में कोडित किया जाता है, और ‘AND’ को ‘22’ के रूप में कोडित किया जाता है। उसी भाषा में ‘VXB’ को किस रूप में कोडित किया जाएगा?
A. 51
B. 49
C. 48
D. 52

उस विकल्प का चयन करें जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या पहली संख्या से और चौथी संख्या तीसरी संख्या से संबंधित है।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

12 : 20 :: 8 : 12 :: 34 : ?

A. 52
B. 64
C. 48
D. 56

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्न आकृति-शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।

A.
B.
C.
D.

विशाल एक बैग को 40% के लाभ पर बेचता है। यदि उसे 880 रुपये का लाभ प्राप्त होता है, तो बैग का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 2,000 रुपये
B. 2,450 रुपये
C. 1,900 रुपये
D. 2,200 रुपये

900 मीटर लंबी ट्रेन, 1200 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को 70 सेकंड में पूरी तरह से पार करती है। ट्रेन की गति कितनी है?
A. 117 किमी/घंटा
B. 108 किमी/घंटा
C. 99 किमी/घंटा
D. 90 किमी/घंटा

₹12,000 की राशि 1 वर्ष के लिए 15% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर से उधार दी जाती है, ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। यदि ब्याज अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित किया जाए, तो एक वर्ष की अवधि के अंत में उसी प्रारंभिक राशि पर कितना अधिक ब्याज प्राप्त होगा?
A. 72.5 रुपये
B. 82.8 रुपये
C. 60.5 रुपये
D. 67.5 रुपये

एक 480 मीटर लंबी ट्रेन एक खंभे को पार करने में 16 सेकंड का समय लेती है। 900 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को पार करने में उसे कितना समय लगेगा?
A. 47 सेकंड
B. 45 सेकंड
C. 46 सेकंड
D. 48 सेकंड

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 14 Shift2

यदि 1,000 रुपये को 2 ∶ 3 ∶ 5 के अनुपात में तीन भागों में विभाजित किया जाता है, तो सबसे छोटे भाग का मान जात कीजिए।
A. 100 रुपये
B. 300 रुपये
C. 200 रुपये
D. 400 रुपये

इशिता एक अखबार ‘n’ मिनट में पढ़ सकती है। वह 7 मिनट में अखबार का कितना भाग पढ़ सकती है? (जहाँ n > 7 है)
A. \( /7\)
B. 7n2
C. 7n
D. \( 7/n\)

दो संख्याएँ इस प्रकार हैं कि पहली संख्या दूसरी संख्या की चार गुनी है। यदि उनका औसत 65 है, तो दूसरी संख्या क्या है?
A. 26
B. 14
C. 24
D. 28

यदि p = (5 ÷ 6) of 54 – 40 ÷ 10 – 41 – 22 है, तो p का मान ज्ञात कीजिए।
A. -11
B. -22
C. -18
D. -23

एक त्रिभुज का आधार 16 सेमी है और इसका क्षेत्रफल 144 सेमी2 है। दिए गए आधार के संबंध में इसकी संगत ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
A. 18 सेमी
B. 9 सेमी
C. 24 सेमी
D. 12 सेमी

एक ट्रेन पहले 2 घंटों तक 35 किमी/घंटा की चाल से चलती है और अगले 4 घंटों तक 50 किमी/घंटा की चाल से चलती है। पूरी यात्रा के दौरान ट्रेन की औसत चाल ज्ञात कीजिए।
A. 47 किमी/घंटा
B. 50 किमी/घंटा
C. 45 किमी/घंटा
D. 35 किमी/घंटा

नीचे दिया गया दंड आलेख किसी देश के लगातार 5 वर्ष के निर्यात (हजार रुपये में) और आयात (हजार रुपये में) को दर्शाता है।

सभी पाँच वर्षों के कुल निर्यात और सभी पाँच वर्षों के कुल आयात का धनात्मक अंतर कितना है?

A. 6,20,000 रुपये
B. 5,40,000 रुपये
C. 5,80,000 रुपये
D. 6,60,000 रुपये

निम्नलिखित वृत्त आलेख दिए गए वर्ष के दौरान निर्मित 7 विभिन्न रंगों की बसों की कुल संख्या के संबंध में उस वर्ष में 7 विभिन्न रंगों में निर्मित विद्युत बसों की संख्या के हिस्सों को केंद्रीय कोण (° में) के पदों में त्रिज्यखंड द्वारा दर्शाता है।

C4 और C6 बसों के प्रतिशत हिस्सों में कितना अंतर है? [अपना उत्तर 2 दशमलव स्थानों तक दीजिए।]

A. 11.11%
B. 8.33%
C. 9.09%
D. 12.5%

दो वस्तुओं का विक्रय मूल्य समान है। यदि पहली वस्तु को 20% के लाभ पर बेचा जाता है और दूसरी वस्तु को 20% की हानि पर बेचा जाता है, तो कुल हानि प्रतिशत कितना होगा?
A. 4%
B. 3.5%
C. 2.5%
D. 2%

नीचे दी गई तालिका एक अर्हता परीक्षा में तीन अलग-अलग विषयों में पाँच अलग-अलग छात्रों द्वारा प्राप्त रैंक को दर्शाती है:

छात्र

विषय

गणित

भौतिकी

रसायन

A

12

22

14

B

15

21

15

C

3

15

22

D

14

24

1

E

18

13

2

भौतिकी और गणित में A द्वारा प्राप्त रैंकों के बीच धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।

A. 25
B. 10
C. 15
D. 20

रचित ₹12,000 की राशि का निवेश वार्षिक साधारण ब्याज की एक निश्चित दर पर 2 वर्ष की अवधि के लिए करता है। प्रसाद ₹12,000 की राशि का निवेश रचित के समान वार्षिक ब्याज दर पर 2 वर्ष की अवधि के लिए करता है। लेकिन प्रसाद के ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर होती है। यदि 2 वर्ष की अवधि के अंत में प्रसाद को ब्याज के रूप में रचित से ₹172.80 अधिक मिलते हैं, तो वार्षिक ब्याज की दर ज्ञात कीजिए।
A. 10%
B. 8%
C. 12%
D. 5%

\( {5}{{12}} {7}{{12}} ( {{1}{{75}} + {5}{{12}}\ of\ {{36}}{{25}}} ) + 4/5 {{75}}{{16}}\) का मान क्या होगा?
A. \({{8305}}{{1104}}\)
B. \({{4675}}{{1104}}\)
C. \({{2565}}{{2208}}\)
D. \({{9155}}{{2208}}\)

यदि एक शहर की वर्तमान जनसंख्या 12,000 है और जनसंख्या में प्रतिवर्ष 10% की दर से वृद्धि हो रही है, तो 3 वर्ष बाद उस शहर की जनसंख्या कितनी होगी?
A. 15,972
B. 12,200
C. 11,200
D. 10,200

यदि 16 ∶ X ∶∶ X ∶ 196 है, तो x का धनात्मक मान ज्ञात कीजिए।
A. 60
B. 62
C. 56
D. 64

ऐल्कोहॉल और जल के 80 लीटर मिश्रण में 60% ऐल्कोहॉल है। यदि इस मिश्रण में ‘X’ लीटर जल मिलाया जाता है, तो नये बने मिश्रण में ऐल्कोहॉल का प्रतिशत 40% हो जाता है। ‘X’ का मान ज्ञात कीजिए।
A. 20
B. 80
C. 40
D. 60

एक घनाभ की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 40 सेमी, 20 सेमी और 10 सेमी है। इस घनाभ का आयतन कितना है?
A. 16000 सेमी3
B. 8000 सेमी3
C. 2000 सेमी3
D. 4000 सेमी3

अक्षय के पास 30 वस्तुएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक का क्रय मूल्य समान है। उसने प्रत्येक वस्तु का मूल्य उसके क्रय मूल्य से 30% अधिक अंकित किया। 15 वस्तुओं को उसने प्रत्येक पर 20% की छूट पर और शेष 15 वस्तुओं को प्रत्येक पर 10% की छूट पर बेचा, जिससे कुल 630 रुपये का लाभ प्राप्त हुआ। प्रत्येक वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 240 रुपये
B. 180 रुपये
C. 280 रुपये
D. 200 रुपये

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 21 Shift3

बॉबी और बिली एक काम को क्रमशः 28 दिन और 20 दिन में पूरा कर सकते हैं। वे 5 दिनों तक एक साथ काम करते हैं, जिसके बाद बिली काम छोड़कर चला जाता है। शेष काम बॉबी अकेले कितने दिनों में पूरा करेगा?
A. 15 दिन
B. 20 दिन
C. 12 दिन
D. 16 दिन

[7 ÷ 14 × 8 + (5 ÷ 15 × 6 – 4 × 3)] का मान क्या होगा?
A. -4
B. -2
C. -6
D. -5

एक शंकु का आयतन 27720 सेमी3 है। यदि शंकु की ऊँचाई 20 सेमी है, तो आधार का क्षेत्रफल कितना होगा?
A. 4158 सेमी2
B. 4272 सेमी2
C. 4626 सेमी 2
D. 4836 सेमी2

900 कर्मचारियों वाले एक कार्यालय में, किसी विशेष दिन, 10% महिला कर्मचारियों को छोड़कर सभी कर्मचारी मौजूद थे। अगले दिन 8% पुरुष कर्मचारियों को छोड़कर सभी कर्मचारी मौजूद थे। इन दोनों दिनों में से प्रत्येक में उपस्थित कर्मचारियों की संख्या समान थी। इस कार्यालय में पुरुष कर्मचारियों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 550
B. 450
C. 800
D. 500

तंजौर बालासरस्वती किस शास्त्रीय नृत्य के लिए जानी जाती थीं?
A. बिहू
B. भरतनाट्यम
C. मणिपुरी
D. ओडिसी

निम्नलिखित में से किस व्यक्ति ने 2021 पैरालंपिक स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2021 में ‘सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण’ पुरस्कार जीता था?
A. दीपा मलिक
B. भाविनाबेन पटेल
C. अवनि लेखरा
D. मीरांबाई चानु

इनमें से कौन-सी नदी, राजस्थान में सबसे बड़ा नदी तंत्र निर्मित करती है?
A. कृष्णा
B. नर्मदा
C. तापी
D. लूनी

मनुष्यों में, क्षुद्रांत्र (छोटी आंत) कुंडलित होती है और लगभग ______ मीटर लंबी होती है।
A. 1 से 1.5
B. 3 से 3.5
C. 2 से 2.5
D. 7 से 7.5

निम्नलिखित में से कौन टोक्यो ओलंपिक 2020 में तलवारबाजी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली एथलीट थीं?
A. अदिति अशोक
B. पी.टी. उषा
C. भवानी देवी
D. पी.वी. सिंधु

वित्तीय सेवा का एक रूप, जो गरीब और कम आय वाले परिवारों को छोटे ऋण और अन्य वित्तीय सेवाएँ प्रदान करता है, ________ कहलाता है।
A. सूक्ष्म वित्त
B. वाणिज्यिक बंधक
C. चालान वित्तपोषण
D. व्यक्तिगत वित्त

निम्नलिखित में से किन्हें पादप जगत का उभयचर भी कहा जाता है?
A. टेरिडोफाइट
B. थैलोफाइट
C. एंजियोस्पर्म (आवृतबीजी)
D. ब्रायोफाइट

बुद्ध ने _________ में ज्ञान प्राप्त किया था।
A. वाराणसी
B. बोधगया
C. कुशीनारा
D. पाटलिपुत्र

‘अनफिनिश्ड: ए मेमॉयर’ ______ की आत्मकथा है।
A. प्रियंका चोपड़ा जोनस
B. दीपिका पादुकोण
C. करीना कपूर
D. आलिया भट्ट

असम में वार्षिक फसल तैयार होने पर निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार मनाया जाता है?
A. लोहड़ी
B. पोंगल
C. माघ बिहू
D. मकरविलक्कु

निम्नलिखित में से किसको पदार्थ की पाँचवीं अवस्था माना जाता है?
A. बोस-आइंस्टीन कंडेनसेट
B. प्लाज्मा
C. ठोस
D. गैस

निम्नलिखित में से किस प्रायद्वीपीय नदी में सबसे बड़ी जलनिकासी घाटी (अपवाह बेसिन) है?
A. गोदावरी
B. महानदी
C. नर्मदा
D. कृष्णा

ग्रामीण क्षेत्रों में एक प्रकार की बेरोजगारी, जब लोगों को वर्ष के कुछ महीनों के दौरान नौकरी नहीं मिल पाती है, ______ कहलाती है।
A. शिक्षित बेरोजगारी
B. प्रच्छन्न बेरोजगारी
C. अस्थायी बेरोजगारी
D. मौसमी बेरोजगारी

पुर्तगाली खोजकर्ता वास्को डी गामा ______ में भारत आया थे।
A. 1496
B. 1498
C. 1495
D. 1497

निम्नलिखित में से किसे 1887 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में संबोधित किया था?
A. बालगंगाधर तिलक
B. बदरुद्दीन तैयबजी
C. डब्ल्यू.सी. बनर्जी
D. दादाभाई नौरोजी

कबड्डी लीग सीजन 8 के फाइनल में दबंग दिल्ली केसी ने किस टीम को हराया था?
A. पुनेरी पलटन
B. पटना पाइरेट्स
C. गुजरात जायंट्स
D. यूपी योद्धा

मृदारहित कृषि को _______ कहा जाता है।
A. हाइड्रोपोनिक्स
B. स्थानांतरी कृषि
C. शुष्क खेती
D. चारागाह खेती

भारतीय संविधान का इनमें से कौन-सा अनुच्छेद, शोषण के विरूद्ध अधिकार प्रदान करता है?
A. अनुच्छेद 23
B. अनुच्छेद 21
C. अनुच्छेद 25
D. अनुच्छेद 22

बौद्ध वास्तुकला में ‘चैत्य’ का अर्थ निम्नलिखित में से क्या है?
A. बुद्ध अवशेष
B. प्रार्थना कक्ष
C. निवास स्थान
D. मठ

2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में कुल प्रजनन दर (अनुमानित दर) कितनी है?
A. 3.1 – 3.9
B. 2.1 – 2.9
C. 5.1 – 5.9
D. 4.1 – 4.9

निम्नलिखित में से कौन प्रसिद्ध सितार वादक हैं?
A. उस्ताद रहमान खान
B. किशन महाराज
C. अली अहमद हुसैन
D. अनुष्का शंकर

भारत के संविधान के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति अपना पद ग्रहण करने की तिथि से _________ की अवधि के लिए पद धारण करते हैं।
A. चार वर्ष
B. छह वर्ष
C. तीन वर्ष
D. पाँच वर्ष

मोहिनीअट्टम किस भारतीय राज्य की शास्त्रीय नृत्य शैली है?
A. आंध्र प्रदेश
B. केरल
C. तमिलनाडु
D. असम

इनमें से किस चोल शासक ने तंजावुर में बृहदेश्वर मंदिर का निर्माण कराया था?
A. राजाराज प्रथम
B. राजेंद्र प्रथम
C. विजयालय
D. राजेंद्र तृतीय

भारत के इनमें से किस राज्य ने जिला निवेश संवर्धन एजेंसियां (DIPA) स्थापित की हैं?
A. कर्नाटक
B. हरियाणा
C. ओडिशा
D. पश्चिम बंगाल

Leave a Comment

error: