एक ट्यूशन कक्षा, P, Q, R, S, T, U और V के सात विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों का उल्लेख किया गया है। कक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने के क्रम में P दूसरे स्थान पर है। V द्वारा प्राप्त अंक केवल एक व्यक्ति से अधिक है। S का अंक, T से अधिक लेकिन P से कम है। तीन व्यक्तियों को T से अधिक अंक मिले हैं और तीन को T से कम अंक प्राप्त हुए हैं। न तो R और न ही Q को सबसे कम अंक प्राप्त हुए हैं। यह देखते हुए कि किसी भी दो विद्यार्थियों के अंक समान नहीं हैं, किसके अंक सबसे कम है?
A. S
B. U
C. T
D. V
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
I. सभी X, A हैं।
II. कुछ R, X हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ A, R हैं।
II. सभी R, A हैं।
A. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
B. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
कुछ तकिए, कवर हैं।
सभी चादरे, कवर हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी कवर, चादर हैं।
II. कुछ तकिए, चादर हैं।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार सम्बन्धित है जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से सम्बन्धित है और चौथा पद, तीसरे पद से सम्बन्धित है।
CAT : FFA :: ANT : DSA :: SUN : ?
A. VYU
B. VZT
C. VZU
D. VZV
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार सम्बन्धित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से सम्बन्धित है।
PRM : INL :: AJK : ?
A. GFW
B. GEX
C. GFX
D. GEW
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TALENT’ को ‘VXNBPQ’ लिखा जाता है, और ‘HORDIN’ को ‘JLTAKK’ लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘AKRPQB’ को क्या लिखा जाएगा?
A. CTHMSY
B. CHTNTY
C. CHTMSY
D. CITMSY
उस विकल्प का चयन कीजिए, जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।
ABROAD : RBADAO :: DEMAND : MEDDNA :: HONEST : ?
A. NOHTSE
B. NHOTES
C. TESNOH
D. NOHTES
121 : 145 :: 169 : 197 :: 256 : ?
A. 325
B. 280
C. 290
D. 288
दिए गए समीकरण को सही करने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए?
10 + 2 × 12 ÷ 6 − 4 = 16
A. 6 और 12
B. 2 और 10
C. 10 और 4
D. 2 और 4
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
503, 509, 521, 539, ?
A. 576
B. 545
C. 563
D. 535
उस विकल्प का चयन करें जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।
75 : 63 :: 189 : 171 :: 55 : ?
A. 45
B. 43
C. 37
D. 54
उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दो संख्याएँ उसी प्रकार सम्बन्धित हैं जिस प्रकार दिए गए संख्या युग्म में संख्याएँ सम्बन्धित हैं।
135: 27
A. 705 : 143
B. 595 : 117
C. 625 : 125
D. 865 : 215
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘they play Football’ को ‘po la ta’ लिखा जाता है, ‘they like Playing’ को ‘la to zu’ लिखा जाता है, ‘Football is best game’ को ‘xu po ba cu’ लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘Football‘ को क्या लिखा जाएगा?
A. po
B. xu
C. zu
D. la
A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ कोनों पर बैठे हैं जबकि कुछ भुजाओं के ठीक केंद्र पर बैठे हैं। F, H के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। F किसी एक कोने पर बैठा है। C, G के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। G किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। G, F का निकटतम पड़ोसी नहीं है। A, B का निकटतम पड़ोसी है। A किसी भी भुजा के मध्य में नहीं बैठा है। A और D के मध्य केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। D के बायें से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. G
B. F
C. E
D. A
कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और जिस तरीके से मुड़े हुए कागज को काटा गया है, उसे दी गई आकृतियों में दिखाया गया है। खोलने पर यह कागज कैसा दिखेगा?
A.
B.
C.
D.
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
दी गई आकृति की सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए, जब दर्पण को MN पर रखा जाता है, जैसा कि नीचे दिखाया गया है।
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ENJOY’ को ’25’ के रूप में कूटित किया गया है और ‘DOCTOR’ को ’36’ के रूप में कूटित किया गया है। उसी भाषा में ‘MILLION’ को किस प्रकार कूटित किया जाएगा?
A. 39
B. 49
C. 51
D. 64
निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आयेगा, यदि ‘×’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए और ‘+’ और ‘÷’ को भी आपस में बदल दिया जाए?
10 × 4 + 2 − 5 ÷ 4 = ?
A. 6
B. 8
C. 4
D. 2
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए, जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है।
A.
B.
C.
D.
पाँच व्यक्ति A, B, C, D और E एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। E, D का निकटतम पड़ोसी है। C, B का निकटतम पड़ोसी है। B, A जो बेंच के बायें छोर पर बैठा है, का निकटतम पड़ोसी नहीं है। C दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। E, D और A के दाएँ बैठा है। E और C एक साथ बैठे हैं। E की स्थिति क्या है?
A. A और B दोनों का निकटतम पड़ोसी है।
B. C और A दोनों का निकटतम पड़ोसी है।
C. D और B दोनों का निकटतम पड़ोसी है।
D. D और C दोनों का निकटतम पड़ोसी है।
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘GROW’ को ‘RGWO’ के रूप में लिखा जाता है, ‘PINK’ को ‘IPKN’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘HALD’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. DLAH
B. AHDL
C. HADL
D. AHLD
दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।
BY, ?, DW, EV, FU
A. CE
B. AX
C. AU
D. CX
दिए गए संयोजन की सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए, जब दर्पण को MN पर रखा जाता है, जैसा कि नीचे दिखाया गया है।
A.
B.
C.
D.
10 वर्ष के लिए 6% प्रति वर्ष की दर से ₹4,840 पर साधारण ब्याज कितना है?
A. ₹6,840
B. ₹8,462
C. ₹2,904
D. ₹3,540
84 पेनों तथा 108 पेनों का अनुपात कितना है?
A. 6 ∶ 11
B. 7 : 12
C. 5 : 7
D. 7 : 9
एक क्रिकेट खेल के पहले 20 ओवरों में, रन रेट केवल 2.4 प्रति ओवर था। 308 रन के लक्ष्य तक पहुँचने के लिए शेष 30 ओवरों में रन रेट क्या होना चाहिए? [अपना उत्तर ठीक एक दशमलव स्थान तक दीजिए।]
A. 5.8
B. 7.2
C. 6.4
D. 8.7
12, 25, 15, 25 और 45 का औसत ज्ञात कीजिए।
A. 12.4
B. 22.4
C. 25.4
D. 24.4
15 गेंदों को ₹450 में बेचने पर, 5 गेंदों के क्रय मूल्य के बराबर हानि होती है। एक गेंद का क्रय मूल्य क्या है?
A. ₹23
B. ₹54
C. ₹45
D. ₹32
एक लम्बवृत्तीय शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 44 सेमी2 है। यदि शंकु की तिर्यक ऊँचाई 7 सेमी है, तब इसके आधार की त्रिज्या ज्ञात कीजिए। [π = \( {22}{7}\) का प्रयोग कीजिए]
A. 2 सेमी
B. 4 सेमी
C. 3 सेमी
D. 5 सेमी
नौ संख्याओं का औसत 20 है। यदि इनमें से दो संख्याओं को हटा दिया जाए, तो औसत 18 हो जाता है। हटाई गई दो संख्याओं का योग क्या है?
A. 56
B. 58
C. 54
D. 52
एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल 2464 सेमी2 है। गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए। [π = \(22/7\) का प्रयोग कीजिए]
A. 14 सेमी
B. 28 सेमी
C. 42 सेमी
D. 40 सेमी
दूध और पानी के 40 लीटर घोल में 10% पानी है। यदि इस घोल में 10 लीटर पानी मिला दिया जाए, तो नए घोल में कितना प्रतिशत पानी होगा?
A. 25%
B. 20%
C. 35%
D. 28%
यदि p ∶ q, 5 ∶ 6 तथा q ∶ r, 2 ∶ 5 है, तब p ∶ q ∶ r क्या है?
A. 15 ∶ 6 ∶ 5
B. 5 ∶ 6 ∶ 5
C. 5 ∶ 6 ∶ 15
D. 5 ∶ 2 ∶ 6
एक 200 मीटर लंबी ट्रेन 100 किमी/घंटा की चाल से चल रही है। रेलवे लाइन के पास खड़े एक व्यक्ति को वह कितने समय में पार करेगी?
A. 10.4 सेकंड
B. 9.2 सेकंड
C. 7.2 सेकंड
D. 6.4 सेकंड
वह दूसरी सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जिसे 81 या 63 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में 7 शेष बचता है।
A. 1246
B. 1141
C. 1362
D. 1137
क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य का अनुपात 5 ∶ 3 है। हानि प्रतिशत क्या है?
A. 35%
B. 40%
C. 25%
D. 30%
जब हम 11 में से किसी संख्या को घटाते हैं, तो हमें उस संख्या का 10% प्राप्त होता है। संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 3.5
B. 10
C. 4.5
D. 5.4
एक घन की प्रत्येक भुजा की लंबाई 24 सेमी है। घन का आयतन एक घनाभ के आयतन के बराबर है। यदि घनाभ की चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 32 सेमी और 12 सेमी है, तो घनाभ की लंबाई कितनी होगी?
A. 36 सेमी
B. 56 सेमी
C. 48 सेमी
D. 42 सेमी
नलिनी ने ₹48 प्रति दर्जन की दर से 20 दर्जन सेब खरीदे। उसने उनमें से 8 दर्जन को 10% लाभ पर और शेष 12 दर्जन को 20% लाभ पर बेच दिया। इस लेन-देन में प्राप्त कुल लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 10%
B. 45%
C. 16%
D. 22%
निम्नलिखित दण्ड आलेख विभिन्न फलों को पसंद करने वाले बच्चों की संख्या को दर्शाता है।
कितने प्रतिशत बच्चे सेब या केले पसंद करते हैं?
A. 40%
B. 50%
C. 30%
D. 60%
(1 ÷ 4) + (1 ÷ 6) – {(1 ÷ 8) ÷ (1 ÷ 4 )} का मान क्या है?
A. -(11 ÷ 12)
B. -(5 ÷ 12)
C. -(7 ÷ 12)
D. -(1 ÷ 12)
P1 और P2 एकसाथ किसी काम को 14 दिनों में कर सकते हैं, P2 और P3 एकसाथ उसी काम को 21 दिनों में कर सकते हैं, जबकि P3 और P1 एकसाथ उसी काम को 42 दिनों में कर सकते हैं। तीनों एकसाथ 12 दिनों में कितना काम कर सकते हैं?
A. \( {5}{6}\)
B. \( {5}{7}\)
C. \( {6}{7}\)
D. \( {3}{7}\)
N1 अकेले 6 दिनों में 20% काम कर सकता है, N2 अकेले उसी काम का 20%, 4 दिनों में कर सकता है, और N3 अकेले उसी काम का 50%, 12 दिनों में कर सकता है। यदि सभी एकसाथ काम करते हैं, तो वे कितने दिनों में काम पूरा कर सकते हैं?
A. 10 दिन
B. \( {120}{13}\) दिन
C. 8 दिन
D. \( {120}{17}\) दिन
निम्नलिखित वृत्त आलेख एक अवधि के दौरान परिवार के कुल खर्च के प्रतिशत के रूप में एक परिवार के विभिन्न खर्चों को दर्शाता है।
यदि उस अवधि के दौरान परिवार का कुल खर्च ₹2,00,000 था, तो चिकित्सा पर खर्च की गई धनराशि ज्ञात कीजिए।
A. ₹5,000
B. ₹20,000
C. ₹10,000
D. ₹40,000
निम्न तालिका तीन व्यक्तियों के मासिक खर्च को (₹ में) दर्शाती है।
| खर्च (₹ में) | व्यक्ति A | व्यक्ति B | व्यक्ति C |
| आवास या किराया | 15,000 | 10,000 | 12,000 |
| यात्रा | 2,000 | 2,500 | 3,000 |
| भोजन | 5,000 | 4,500 | 6,000 |
| बिल | 5,000 | 4,000 | 4,500 |
| मनोरंजन | 3,000 | 4,000 | 4,000 |
| बचत | 10,000 | 15,000 | 10,500 |
तीनों व्यक्तियों का भोजन पर कुल कितना खर्च हुआ है?
A. ₹15,000
B. ₹14,500
C. ₹20,500
D. ₹15,500
प्रति वर्ष 12% ब्याज दर पर 3 वर्ष और 6 माह में ₹5,040 का साधारण ब्याज अर्जित करने के लिए कितनी राशि का निवेश किया जाना चाहिए?
A. ₹9,000
B. ₹11,000
C. ₹15,000
D. ₹12,000
1.5 – 0.5 {(9 + 2) – 5} का मान क्या है?
A. -1.5
B. 11
C. 9
D. 5
यदि एक टैक्सी 12 मिनट में 600 मीटर की दूरी तय करती है, तो वह कितनी तेजी से चल रही है?
A. 45 मीटर/मिनट
B. 90 मीटर/मिनट
C. 50 मीटर/मिनट
D. 70 मीटर/मिनट
पृथ्वी की सतह पर चट्टानों का टूटना ______ कहलाता है।
A. उपनगरीय विस्तार
B. अपक्षय
C. मरुस्थलीकरण
D. चपटा
उत्तर प्रदेश में ‘बनास डेयरी संकुल’ योजना की आधारशिला ______ द्वारा रखी गई थी।
A. नरेंद्र सिंह तोमर
B. अमित शाह
C. स्मृति ईरानी
D. नरेंद्र मोदी
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
A. कागजी मुद्रा को सोने या चांदी के समतुल्य राशि के समर्थन के बिना जारी किया जाता है।
B. मुद्रा गुणक आरक्षित मुद्रा से मुद्रा की आपूर्ति का अनुपात है।
C. सावधि जमा में, पैसा परिपक्वता के बाद या परिपक्वता से पहले दंड के साथ ही निकाला जा सकता है।
D. तिजोरी नकद भी धन आपूर्ति का एक हिस्सा है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
A. धातुएँ ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर क्षारीय ऑक्साइड बनाती हैं।
B. अधातुएँ आघातवर्धनीय होती हैं।
C. अधातु कोई ध्वनि उत्पन्न नहीं करती हैं।
D. धातुओं की आयनन एन्थैल्पी कम होती है।
युद्ध के तमिल देवता मुरुगन की औपचारिक पूजा के दौरान भक्तों द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य किया जाता है?
A. मयिलाट्टोम
B. थेरुकुथु
C. कावड़ी आट्टम
D. कुम्मी
निम्नलिखित में से कौन भारत के केंद्र शासित प्रदेशों का प्रशासन करता है?
A. मुख्यमंत्री
B. राष्ट्रपति
C. प्रधानमंत्री
D. विधान सभा के सदस्य
निम्नलिखित में से किसने 1839 में तत्वबोधिनी सभा का गठन किया था?
A. रामकृष्ण परमहंस
B. देबेंद्रनाथ टैगोर
C. स्वामी दयानंद सरस्वती
D. केशव चंद्र सेन
निम्नलिखित में से किसे ‘उत्तरापथ स्वामी’ की उपाधि दी गई थी?
A. महिपाल
B. देवपाल
C. धर्मपाल
D. गोपाल
पंडित रविशंकर निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र को बजाने के लिए प्रसिद्ध हैं?
A. संतूर
B. सरोद
C. वीना
D. सितार
निम्नलिखित नृत्यांगना में से कौन 2006 में पद्म श्री से सम्मानित होने वाली विदेशी मूल की प्रथम ओडिसी नृत्यांगना थी?
A. एरी नाकामुरा
B. इलियाना सिटारिस्टी
C. मृणालिनी साराभाई
D. सोफिया बुटेला
समुद्र का अम्लीकरण पृथ्वी के महासागरों के पीएच में चल रही कमी है, जो वायुमंडल में ________ के बढ़ने के कारण होता है।
A. मीथेन
B. कार्बन डाईऑक्साइड
C. नाइट्रोजन
D. आर्गन
1929 में 14 वर्ष से कम आयु की लड़कियों और 18 वर्ष से कम आयु के लड़कों के विवाह पर रोक लगाने वाला कौन सा अधिनियम पारित किया गया था?
A. पिट्स इंडिया एक्ट
B. शारदा अधिनियम
C. वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट
D. रोलेट एक्ट
खाना पकाने में उपयोग होने वाले सिरके में निम्नलिखित में से कौन-सा यौगिक होता है?
A. मेथनॉल
B. सोडियम सल्फ़ेट
C. अमोनिया
D. एसीटिक अम्ल
संचार के संबंध में, भारत में ‘दूरदर्शन’ एक _______ है।
A. राष्ट्रीय वेब ब्राउज़र
B. राष्ट्रीय रेडियो चैनल
C. राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल
D. राष्ट्रीय समाचार पत्र
ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2020 (2021 में खेले गए) में भारत ने कुल कितने पदक जीते?
A. 3
B. 6
C. 7
D. 5
आगरा में ताजमहल का निर्माण ______ में पूर्ण हुआ था।
A. 1653
B. 1632
C. 1648
D. 1634
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 23 और अनुच्छेद 24 निम्नलिखित में से किस मौलिक अधिकार से संबंधित हैं?
A. शोषण के विरुद्ध अधिकार
B. स्वतंत्रता का अधिकार
C. समानता का अधिकार
D. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
निम्नलिखित में से किस लेखक ने ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ लिखी है?
A. किरण देसाई
B. आर. के. नारायण
C. अरुंधति राय
D. खुशवंत सिंह
कुमारकोम नौका रेस ______ उत्सव के दौरान सितंबर में वेम्बनाड झील पर होने वाली सबसे प्रशंसित बोट रेस है।
A. लोहड़ी
B. दीपावली
C. नवरोज़
D. ओणम
अलकनंदा नदी भारत में भागीरथी नदी से कहाँ मिलती है?
A. देवप्रयाग
B. देहरादून
C. प्रयागराज
D. चम्पावत
आइन-ए-अकबरी जो ‘अकबर नामा’ पुस्तक का तीसरा खंड है, ______ से संबंधित है।
A. अकबर के पूर्वजों
B. अकबर के शासनकाल की घटनाएँ
C. अकबर का धर्म
D. अकबर की शासन व्यवस्था
भारतीय क्रिकेट टीम ने 2011 आईसीसी एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप चैंपियनशिप का फाइनल मैच किस देश की टीम को हराकर जीता था?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. पाकिस्तान
C. श्रीलंका
D. न्यूज़ीलैंड
संजीव कपूर को _______ का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 4 अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी।
A. जेट एयरवेज
B. एयर एशिया
C. गो एयर
D. स्पाइस जेट
भारत अपनी भूमि सीमा उत्तर-पश्चिम में ______ के साथ साझा करता है।
A. म्यांमार
B. भूटान
C. बांग्लादेश
D. अफगानिस्तान
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा भारत का सबसे साक्षर राज्य था?
A. छत्तीसगढ़
B. बिहार
C. केरल
D. पंजाब