दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन :
I. सभी T, N हैं।
II. कोई भी M, N नहीं है।
निष्कर्ष :
I. सभी T, M हैं।
II. कुछ T, M नहीं हैं।
A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए, जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है।
A.
B.
C.
D.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई सूचना सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
केवल कुछ A1, P5 हैं।
केवल कुछ P5, T8 हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ A1, T8 हैं।
II. सभी P5 कभी भी T8 नहीं हो सकते।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
उस विकल्प का चयन करें जो पांचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा पद, पहले पद से और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।
NORMAL ∶ PQTOCN ∶∶ REGARD ∶ TGICTF ∶∶ TRAVEL ∶ ?
A. VTCXFN
B. VTCWGN
C. VTCXGN
D. VTCXGM
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘planes get going’ को ‘pn lm pg’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और ‘hard work get’ को ‘kt rk lm’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। ‘hard is you’ को ‘ab rk fg’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में ‘work’ के लिए क्या कूट हो सकता है?
A. kn
B. lm
C. pg
D. kt
उस विकल्प का चयन करें जो पांचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।
8 ∶ 514 ∶∶ 3 ∶ 29 ∶∶ 7 ∶ ?
A. 325
B. 355
C. 335
D. 345
4 पुरुष M1, M2, M3 और M4 एक पंक्ति में पश्चिम की ओर मुख करके (आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में हों) बैठे हैं। 4 महिलाएँ F1, F2, F3 और F4 एक पंक्ति में इन पुरुषों के सम्मुख (आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में हों) बैठी हैं। F4, F3 के सन्निकट दाईं ओर बैठी है। एक महिला F2 और F3 के बीच में बैठी है। M3, F2 के विकर्णत: विपरीत बैठा है। केवल एक व्यक्ति M1 के दायें बैठा है l M2, M4 के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है।
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही हो सकता है?
I. M4, F3 की ओर मुख करके बैठा है।
II. F4 का मुख M2 के बायें से तीसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति की ओर है।
A. I और II दोनों
B. न तो I और न ही II
C. केवल II
D. केवल I
उस विकल्प का चयन कीजिए जिसका पांचवीं संख्या के साथ वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या के साथ है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या के साथ है।
14 ∶ 19 ∶∶ 25 ∶ 32 ∶∶ 103 ∶ ?
A. 123
B. 105
C. 115
D. 107
A, B, C, D, E, और F एक गोले में, गोले के केंद्रोन्मुख होकर खड़े हैं और आपस में बातें कर रहे हैं। E, C के निकटस्थ दाईं ओर खड़ा है। D, C के बाईं ओर तीसरे स्थान पर खड़ा है। A, F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर खड़ा है। D के निकटस्थ दाईं ओर कौन खड़ा है ?
A. B
B. E
C. C
D. A
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।
A.
B.
C.
D.
सात वृत्तों C1, C2, C3, C4, C5, C6 और C7 की तुलना की जाती है। C2 का क्षेत्रफल C5 से अधिक और C1 से कम है। C4 का क्षेत्रफल C7 से अधिक और C6 से कम है। C5 का क्षेत्रफल C6 से अधिक है। यदि C7 का क्षेत्रफल सबसे कम है, तो निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है?
A. C5 < C4
B. C3 > C6
C. C4 > C1
D. C4 > C2
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।
POEM ∶ TSIQ ∶∶ HINT ∶ ?
A. LMRX
B. LMRS
C. LNRX
D. LNSX
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए, जो नीचे दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
काग़ज़ के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और मोड़े गए टुकड़े को काटने का तरीका नीचे दी गई आकृतियों में दर्शाया गया है। काग़ज़ को खोलेने पर वह कैसा दिखाई देगा?
A.
B.
C.
D.
दिए गए दो चिह्नों को परस्पर बदलने पर निम्नलिखित व्यंजक का मान क्या होगा?
× और ÷
35 + 5 ÷ 4 × 2 – 15 = ?
A. 20
B. 25
C. 30
D. 35
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘WATER’ को ‘XBUFSVZSDQ’ के रूप में लिखा जाता है और ‘MINOR’ को ‘NJOPSLHMNQ’ के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘ROSES’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. EOQTUSPRNM
B. EOTQUMNRSP
C. SQPNTRFDTR
D. SPTFTQNRDR
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TIN’ को ’27’ रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘GO’ को ‘8’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में ‘PALE’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा ?
A. 48
B. 125
C. 64
D. 36
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन करें, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
13, 39, 156, 780, ?
A. 4460
B. 4580
C. 4680
D. 4660
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘752’ का अर्थ ‘copper is strong’ है, ‘276’ का अर्थ ‘iron is strong’ है और ‘365’ का अर्थ ‘iron and copper’ है। ‘and’ के लिए
कूट ज्ञात कीजिए।
A. 6
B. 3
C. 2
D. 5
दिए गए संयोजन के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए जब दर्पण को MN पर रखा जाता है जैसा कि नीचे दिखाया गया है।
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं (अंकों को नहीं) को आपस में बदला जाना चाहिए ?
21 × 3 − 10 + 4 ÷ 7 = 5
A. 21 और 4
B. 4 और 7
C. 21 और 3
D. 3 और 7
दिए गए विकल्पों में से निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने वाले अक्षर का चयन करें।
B, H, M, Q, T, ?
A. V
B. U
C. X
D. W
उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें दो संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं, जिस प्रकार संख्याएँ दिए गए संख्या-युग्म में संबंधित हैं।
32 : 85
A. 41 : 75
B. 28 : 91
C. 38 : 77
D. 24 : 77
कागज़ के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और जिस तरीके से मुड़े हुए कागज को काटा गया है, उसे निम्न आकृतियों में दर्शाया गया है। खुलने पर यह कागज़ कैसा दिखाई देगा ?
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिए जिसका पांचवें अक्षर-समूह के साथ वही संबंध है, जो दूसरे अक्षर-समूह का पहले अक्षर-समूह के साथ और चौथे अक्षर-समूह का तीसरे अक्षर-समूह के साथ है।
ABC2 ∶ HIJ9 ∶∶ DEF5 ∶ KLM12 ∶∶ OPQ16 ∶ ?
A. UVW23
B. VWX23
C. VWX22
D. UVW22
15 संतरों का विक्रय मूल्य 19 संतरों के क्रय मूल्य के बराबर है। अनुमानित लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 15.34%
B. 18.75%
C. 33.5%
D. 26.67%
एक कार्यक्रम में 500 अतिथि हैं, जिनमें से 28% वयस्क पुरुष, 64% वयस्क महिलाएं और शेष बच्चे हैं। कार्यक्रम में बच्चों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 55
B. 45
C. 40
D. 50
पहली 50 धनात्मक सम संख्याओं का औसत कितना होगा?
A. 50.5
B. 50
C. 51
D. 51.5
एक व्यक्ति एक खिलौना 400 रुपये में खरीदता है और उसे 15% की हानि पर बेच देता है। खिलौने का विक्रय मूल्य क्या है?
A. 350 रुपये
B. 340 रुपये
C. 370 रुपये
D. 360 रुपये
S1 और S2 एकसाथ एक कार्य को 18 दिनों में पूर्ण कर सकते है, S2 और S3 एकसाथ उसी कार्य को 27 दिनों में पूर्ण कर सकते हैं, जबकि S3 और S1 एकसाथ उसे 54 दिनों में पूर्ण कर सकते हैं। कुल तीनों, एकसाथ कार्य करते हुए, कार्य का 50% कितने दिनों में पूर्ण कर सकते हैं?
A. 8 दिन
B. 6 दिन
C. 7 दिन
D. 9 दिन
करूण ने वरुण से 12,000 रुपये और तरुण से 15,000 रुपये समान वार्षिक साधारण ब्याज दर पर दो वर्ष के लिए उधार लिए। यदि करुण ने 2 वर्ष की अवधि के अंत में वरुण क 1,680 रुपये का ब्याज दिया, तो 2 वर्ष की अवधि के अंत में वह तरुण को कितना ब्याज देगा ?
A. 2,050 रुपये
B. 1,800 रुपये
C. 2,100 रुपये
D. 2,350 रुपये
एक पुलिसकर्मी 200 मीटर की दूरी पर एक चोर को देखता है और उसका पीछा करना शुरू कर देता है। पुलिसकर्मी 9 किमी/घंटा के चाल से दौड़ता है, चोर 7 किमी/घंटा के चाल से दौड़ता है। पुलिसकर्मी कितने समय बाद चोर को पकड़ लेगा ?
A. 6 मिनट
B. 3 मिनट
C. 10 मिनट
D. 5 मिनट
7 सेमी की आधार त्रिज्या और 8 सेमी की तिर्यक ऊँचाई वाले शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [π = \(22/7\) का प्रयोग कीजिए]
A. 132 सेमी2
B. 198 सेमी2
C. 154 सेमी2
D. 176 सेमी2
P1, P2 और P3 का औसत 50 है। यदि P1 का मान इस औसत का आधा है, तो P2 और P3 का औसत ज्ञात कीजिए।
A. 55
B. 57.5
C. 63.5
D. 62.5
निम्नलिखित व्यंजक को सरल कीजिए।
25 + 12 − 2 + {(4 ÷ 2)}
A. 42
B. 37
C. 35
D. 44
सैनिकों के एक शिविर में 200 दिनों के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध है। 20 दिनों के बाद, शिविर में 100 और अधिक सैनिक सम्मिलित हो जाते हैं जिससे शेष खाद्य सामग्री अगले 80 दिनों तक सकती है। प्रारंभ में शिविर में कितने सैनिक थे?
A. 140
B. 100
C. 120
D. 80
301 का \(14 2/7\)% + 184 का 12.5% का मान क्या है?
A. 64
B. 70
C. 66
D. 68
निम्न तालिका का अध्ययन कीजिए और उसके आधार पर दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
पांच क्रमागत वर्षों में एक गांव की जनसंख्या के आंकड़े
|
वर्ष |
जनसंख्या |
पुरुष ∶ महिलाएं |
|
2000 |
143 |
7 ∶ 4 |
|
2001 |
145 |
3 ∶ 2 |
|
2002 |
128 |
5 ∶ 3 |
|
2003 |
136 |
9 ∶ 8 |
|
2004 |
150 |
13 ∶ 12 |
उपरोक्त आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2003 में पुरुषों की संख्या, उसी वर्ष महिलाओं की संख्या से कितने प्रतिशत अधिक या कितने प्रतिशत कम है?
A. 15% अधिक
B. 12.5% अधिक
C. 12.5% कम
D. 15% कम
[50 − 6(6 + 1)] ÷ 8 + 18 का मान है:
A. 18
B. 17
C. 19
D. 20
(4315 − 1) और (425 − 1) का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
A. 1
B. (425 − 1)
C. 1024
D. 1023
एक वस्तु को बेचते समय 20% और 30% की दो क्रमागत छूटें दी जाती हैं। वस्तु के अंकित मूल्य और विक्रय मूल्य का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 25 ∶ 11
B. 25 ∶ 14
C. 38 ∶ 17
D. 27 ∶ 16
एक वृत्त का व्यास, एक त्रिभुज के आधार का \(7/4\) गुना है, और त्रिभुज की ऊँचाई 14 सेमी है। यदि त्रिभुज का क्षेत्रफल 56 सेमी2 है, तो वृत्त की परिधि (मीटर में) कितनी होगी ? (π = \(22/7\) का प्रयोग कीजिए)
A. 0.44 मीटर
B. 2.46 मीटर
C. 0.48 मीटर
D. 1.74 मीटर
यदि शांत जल में एक नाव की चाल 14 किमी/घंटा है और धारा की चाल 6 किमी/घंटा है, तो नाव द्वारा धारा की दिशा में 80 किमी की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?
A. 6 घंटे
B. 4.5 घंटे
C. 5 घंटे
D. 4 घंटे
दो घनों के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात 49 ∶ 81 है। उनके आयतनों का अनुपात कितना होगा?
A. 343 ∶ 729
B. 294 ∶ 486
C. 7 ∶ 9
D. 49 ∶ 121
4 क्रमागत संख्याओं का औसत 64.5 है। इन संख्याओं में सबसे बड़ी संख्या कौन सी है?
A. 62
B. 60
C. 67
D. 66
ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होने पर कोई राशि वार्षिक ब्याज की एक निश्चित दर से 13 वर्षों में स्वयं की 3 गुनी हो जाती है। समान वार्षिक ब्याज दर से ब्याज वार्षिक रूप में ही चक्रवृद्धि होने पर यही राशि कितने वर्षों में स्वयं की 9 गुनी हो जाएगी?
A. 32 वर्ष
B. 26 वर्ष
C. 30 वर्ष
D. 20 वर्ष
निम्नलिखित में से कौन-सा अनुपात सबसे बड़ा है?
2 ∶ 5, 1 ∶ 2, 8 ∶ 15, 3 ∶ 5
A. 8 ∶ 15
B. 3 ∶ 5
C. 1 ∶ 2
D. 2 ∶ 5
चार वर्ष पहले श्याम की आयु, राम की आयु की \(3/4\) गुनी थी। चार वर्ष बाद, श्याम की आयु, राम की आयु की \(5/6\) गुना होगी। श्याम की वर्तमान आयु कितनी है?
A. 24 वर्ष
B. 20 वर्ष
C. 16 वर्ष
D. 15 वर्ष
निम्न वृत्त-आलेख विभिन्न खेल खेलने वाले छात्रों की प्रतिशत संख्या को दर्शाता है।
यदि छात्रों की कुल संख्या 500 है, तो कितने छात्र क्रिकेट खेलते हैं?
A. 125
B. 95
C. 105
D. 115
नीचे दिया गया दंड आलेख चार क्रमागत वर्षों में एक बड़ी कंपनी द्वारा पंखों और कूलरों के उत्पादन के आंकड़े दर्शाता है।
1998 में उत्पादित पंखों की संख्या और 2001 में उत्पादित कूलरों की संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 23 ∶ 18
B. 32 ∶ 18
C. 23 ∶ 21
D. 18 ∶ 23
जिसमें अम्ल एवं क्षारक की अभिक्रिया के परिणामस्वरूप लवण तथा जल बनते हैं, उसे _______ कहा जाता है।
A. उदासीनीकरण अभिक्रिया
B. संयोजन अभिक्रिया
C. विस्थापन अभिक्रिया
D. अपघटन अभिक्रिया
निम्नलिखित में से कौन पहला मौर्य शासक था जिसने शिलालेखों के माध्यम से लोगों तक अपना संदेश फैलाने का प्रयास किया था ?
A. चंद्रगुप्त
B. अशोक
C. बृहद्रथ
D. बिन्दुसार
पुस्तक ‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ ________ द्वारा लिखी गई है।
A. अमीश त्रिपाठी
B. सलमान रुश्दी
C. रस्किन बॉन्ड
D. अरविंद अडिग
बेहदीनखलम उत्सव मुख्य रूप से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. उत्तर प्रदेश
B. पश्चिम बंगाल
C. मेघालय
D. झारखंड
भारत को अपना केंद्रीय बैंक _____ में मिला।
A. 1935
B. 1937
C. 1940
D. 1942
निम्नलिखित में से कौन-सा, रेशेदार फसल (fibre crop) का उदाहरण है?
A. आम
B. हेम्प (भांग)
C. रबड़
D. कॉफी
2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों (2021 में आयोजित किए गए) में किस देश ने सबसे अधिक पदक जीते?
A. संयुक्त राज्य अमेरिका
B. चीन जनवादी गणराज्य
C. जापान
D. ग्रेट ब्रिटेन
मेहरुन्निसा ने सम्राट जहांगीर से ________ में शादी की।
A. 1620
B. 1602
C. 1611
D. 1603
श्याम बेरीबेरी से पीड़ित हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उसके शरीर में _______ की कमी है।
A. विटामिन A
B. विटामिन K
C. विटामिन B
D. विटामिन C
उस्ताद जाकिर हुसैन निम्नलिखित में से किस वाद्ययंत्र से संबंधित हैं?
A. हारमोनियम
B. तबला
C. संतूर
D. बांसुरी
2011 की जनगणना के अनुसार भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य का लिंगानुपात सबसे अधिक है ?
A. आंध्र प्रदेश
B. केरल
C. तमिलनाडु
D. मणिपुर
उत्तर प्रदेश में जमींदारी व्यवस्था को किस स्वतंत्रता सेनानी ने समाप्त किया था और जिन्हें 1955 में गृह मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया था?
A. लाला हरदयाल
B. गोविंद बल्लभ पंत
C. गोपाल कृष्ण गोखले
D. ज्योतिबा फुले
जनसंख्या की वृद्धि दर से क्या तात्पर्य है?
A. जन्म दर और जीडीपी का अंतर
B. जन्म दर और मृत्यु दर का योग
C. जन्म दर और मृत्यु दर का अंतर
D. मृत्यु दर और जीडीपी का अंतर
भारत की जलवायु को निम्नलिखित में से किस प्रकार वर्णित किया गया है?
A. भूमध्य सागरीय
B. शीतोष्ण
C. मानसून
D. ध्रुवीय
निम्नलिखित में से कौन सी टीम सैयद मुश्ताक अली (क्रिकेट) ट्रॉफी, 2021-22 की विजेता है?
A. उत्तर प्रदेश
B. तमिलनाडु
C. बड़ौदा
D. कर्नाटक
1590 में, मथुरा के पास वृंदावन के गोविंद देव मंदिर का निर्माण ________ बलुआ पत्थर से किया गया था।
A. पीले
B. काले
C. सफेद
D. लाल
महानदी बेसिन का विस्तार भारत के किस राज्य में नहीं है?
A. छत्तीसगढ़
B. उत्तर प्रदेश
C. झारखंड
D. ओडिशा
निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय नृत्य शैली राजस्थान से संबंधित है ?
A. कालबेलिया
B. कथक
C. भरतनाट्यम
D. ओडिसी
निम्नलिखित में से, ________ को छोड़कर सभी भारत के स्वतंत्रता सेनानी हैं जिन्हें 23 मार्च 1931 को लाहौर षडयंत्र मामले में फांसी दी गई थी।
A. सुखदेव
B. राजगुरु
C. महात्मा गांधी
D. भगत सिंह
समीर भारत की लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहता है। वह किस आयु में ऐसा कर सकता है?
A. 18 वर्ष
B. 25 वर्ष
C. 21 वर्ष
D. 30 वर्ष
निर्मला सीतारमण ने नवंबर 2021 में ________ के लोगों के लिए तेजस्विनी योजना शुरू की।
A. राजस्थान
B. पंजाब
C. कर्नाटक
D. जम्मू और कश्मीर
एथलीट फुट (पाद-दद्रु) ________के कारण होने वाला रोग है।
A. विषाणु
B. जीवाणु
C. आनुवंशिक विकार
D. कवक
भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद धार्मिक मामलों के प्रबंधन की स्वतंत्रता प्रदान करता है?
A. अनुच्छेद 21
B. अनुच्छेद 26
C. अनुच्छेद 20
D. अनुच्छेद 23
निम्नलिखित में से किसे मिस यूनिवर्स, 2021 का ताज पहनाया गया?
A. एडलाइन कैसलीनो
B. एंड्रिया मेजा
C. नादिया फरेरा
D. हरनाज़ संधू
निम्नलिखित में से कौन भारत की अंतिम जीवित सधीर नर्तक हैं, जिन्हें 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है ?
A. आर. मुथुकन्नम्माल
B. मंजम्मा जोगती
C. रुक्मिणी देवी अरुंडेल
D. बैसाली मोहंती