SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 6 Shift1

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।

205, 222, 241, 264, 293, ?

A. 346
B. 324
C. 328
D. 334

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TYR’ को ’65’ के रूप में कूटित किया जाता है, और ‘GAP’ को ’26’ के रूप में कूटित किया जाता है। उसी भाषा में ‘MOJ’ को किस रूप में कूटित किया जाएगा?
A. 40
B. 41
C. 38
D. 39

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसका छठे शब्द के साथ वही संबंध है, जो पहले शब्द का दूसरे शब्द के साथ और तीसरे शब्द का चौथे शब्द के साथ है।

वाणी ∶ गूंगा ∶∶ दृष्टि ∶ अंधा ∶∶ ? : बहरा

A. ध्वनि
B. कंपन
C. आवाज़
D. भाषा

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘Floors white marble’ को ‘tp aj pr’ के रूप में लिखा जाता है, ‘Tyre are hard white’ को ‘pr qs tr ak’ के रूप में लिखा जाता है और ‘Marble are shiny’ को ‘tp tr 6’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘Shiny floors’ के लिए क्या कूट होगा?
A. tr aj 
B. 6 ak
C. aj 6
D. 6 pr

गणितीय रूप से सही बनाने के लिए दिए गए समीकरण में कौन से गणितीय चिह्नों को परस्पर बदलना चाहिए?

31 ÷ 14 × 9 + 3 − 7 = 66

A. ÷ और +
B. ÷ और ×
C. और ×
D. और +

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें दो संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार संख्याएँ दिए गए संख्या-युग्म में संबंधित हैं।

31 ∶ 48

A. 29 ∶ 44
B. 43 ∶ 62
C. 53 ∶ 74
D. 37 ∶ 54

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) का स्थान ले सकती है।

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई सूचना को सत्य मानते हुए, चाहे यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से असंगत प्रतीत होती हो, यह निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथनः

कुछ टेबलेट, लैपटॉप हैं।

कुछ लैपटॉप, कंप्यूटर हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ टेबलेट, कंप्यूटर हैं।

II. कुछ लैपटॉप, टेबलेट नहीं हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसका पाँचवीं संख्या से वही संबंध है, जिस प्रकार से दूसरी संख्या, पहली संख्या के साथ संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या के साथ संबंधित है।

16 : 38 :: 26 : 58 :: 37 : ?

A. 78
B. 76
C. 74
D. 80

एक काग़ज़ को मोड़ने का क्रम, और मोड़े गए काग़ज़ को काटे जाने का तरीका, नीचे दी गई आकृतियों में प्रदर्शित किए गए हैं। खोले जाने पर यह काग़ज़ किस प्रकार का दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार से दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।

GOOD ∶ HSXT ∶∶ BEST ∶ CIBJ ∶∶ COOL ∶ ?

A. DSSB
B. DSXZ
C. DSZB
D. DSXB

उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें अक्षर-समूहों का युग्म वही संबंध साझा करता है, जिस प्रकार अक्षर-समूहों के दिए गए युग्म द्वारा साझा किया जाता है।

MOB : KMZ :: ?

A. AJK : YHN
B. LOP : JMN
C. BND : DLB
D. STB : PRZ

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है और पैटर्न को पूरा कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए, जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है।
 

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CYLINDER’ को ‘CYLJNDFR’ के रूप में लिखा जाता है, ‘CERTAIN’ को ‘CFRTBJN’ के रूप में लिखा जाता है, और ‘PURPOSE’ को ‘PVRPPSF’ के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘QUEUEING’ को किस रूप में लिखा जाएगा?
A. QFVFVJNG
B. QVFVEJNG
C. RVFVEJNG 
D. QVFVFJNG

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।

See also  SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 26 Shift2

कथन:

I. कुछ नीले, लाल हैं।

II. कुछ हरे, लाल हैं।

निष्कर्ष:

I. कोई भी नीला, हरा नहीं है।

II. कोई भी लाल, हरा नहीं है।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 
B. निष्कर्ष । और II दोनों अनुसरण करते हैं। 
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
D. न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘587’ को ‘see good pictures’ के रूप में लिखा जाता है, ‘539’ को good and beautiful’ के रूप में लिखा जाता है, और ‘967’ को ‘pictures are beautiful’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘see’ शब्द के लिए कौन सा कूट होगा?
A. 8
B. 7
C. 6
D. 5

उस विकल्प का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकता है।

B, D, G, L, S, ?

A. E
B. F
C. D
D. C

सात लड़के J, M, N, K, P, L और O एक पंक्ति में दक्षिण की ओर मुख करके (आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में हों) बैठे हैं। K, J के बाईं ओर पाँचवें स्थान पर बैठा है। K किसी भी छोर पर नहीं बैठा है। L पंक्ति के बीच में बैठा है। L, M के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। O और P के बीच केवल दो लड़के बैठे हैं। O, L का निकटतम पड़ोसी नहीं है।

निम्नलिखित में से तीन विकल्प किसी तर्क के आधार पर एक समान हैं और एक समूह का निर्माण करते हैं। निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प उस समूह से संबंधित नहीं है?

A. NJ
B. PN
C. LO
D. KM

दो संख्याओं 3 और 6 को आपस में बदलने पर दिए गए व्यंजक का मान क्या होगा?

12 × 3 ÷ 6 + 8 – 2

A. 15
B. 25
C. 30
D. 20

उस विकल्प का चयन करें जो पांचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या तीसरी संख्या से संबंधित है।

23 ∶ 72 ∶∶ 38 ∶ 117 ∶∶ 46 ∶ ?

A. 138
B. 156
C. 141
D. 122

कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और मोड़े गए कागज को काटने का तरीका नीचे दी गई आकृतियों में दर्शाए गए हैं। कागज को खोले जाने पर वह कैसा दिखाई देगा?

A.
B.
C.
D.

सात लड़कों B1, B2, B3, B4, B5, B6 और B7 के भारों की तुलना की गई है। B5 का भार केवल एक लड़के से कम है और B6 से अधिक है। B4 का भार B6 के भार से न तो अधिक है और न ही कम है, किंतु B1, B7 और B3 से अधिक है।

किसका भार सबसे अधिक है?

A. B5
B. B2
C. B6
D. B1

सात बहनें, अनीता, बबीता, सुनीता, दीक्षिता, रीता, ललिता और गीता उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में खड़ी हैं। ललिता, रीता के ठीक दायें खड़ी है, जो गीता के दायीं ओर चौथे स्थान पर खड़ी है। बबीता और दीक्षिता के ठीक बीच में केवल सुनीता खड़ी है। दीक्षिता मध्य स्थान पर खड़ी है। सबसे दायें स्थान पर कौन खड़ा है?

A. ललिता
B. अनीता
C. गीता
D. सुनीता

यदि A = \(1/2+1/3\1/4\1/5-1/6\) और B = \(1/2\1/3\1/4+1/5\) है, तब A – B का मान कितना है?
A. \(17/20\)
B. \(9/20\)
C. \(7/40\)
D. \(1/5\)

एक वर्ग का परिमाप, एक आयत के परिमाप के बराबर है और आयत की चौड़ाई 12 cm है। वर्ग का क्षेत्रफल 400 cm2 है। आयत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 412 cm2
B. 394 cm2
C. 324 cm2
D. 336 cm2

एक प्रतियोगी परीक्षा में, A और B वर्गों की परीक्षाओं के लिए न्यूनतम अर्हता अंक क्रमशः 25% और 45% हैं। एक प्रतियोगी 83 अंक पाने के बाद भी श्रेणी B की परीक्षा में 25 अंकों से अनुतीर्ण हो जाता है। श्रेणी A की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अर्हता अंक ज्ञात कीजिए।
A. 55
B. 60
C. 50
D. 65

यदि \( 3216-52/11228-52=1/P\)है, तो P का मान क्या होगा?
A. \(4/3\)
B. \(5/4\)
C. \(3/4\)
D. \(4/5\)

यदि r cm त्रिज्या वाले एक गोले का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल, s cm भुजा वाले घन के संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल के बराबर है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सत्य होगा?
A. r > s
B. r ≥ s
C. r = s
D. r < s

एक कंपनी में 12 कर्मचारियों का औसत वेतन ₹20,000 दर्ज किया गया। यदि प्रबंधक के वेतन को भी शामिल कर लिया जाए, तो औसत वेतन में ₹2000 की वृद्धि हो जाती है। प्रबंधक का वेतन ज्ञात कीजिए।
A. ₹36,000
B. ₹46,000
C. ₹28,000
D. ₹42,000

उमेश एक निश्चित राशि पर 4% की वार्षिक दर से दो वर्षों में ₹1,600 का साधारण ब्याज अर्जित करता है। यदि वह उसी राशि को वार्षिक रूप से संयोजित 4% वार्षिक चक्रवृद्धि दर पर निवेश करता है, तब उसे ब्याज के रूप में कितने रुपये अधिक प्राप्त होते?
A. 48
B. 64
C. रु. 32
D. 20

See also  SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 11 Shift1

20 संख्याओं के समुच्चय का औसत P है। यदि इस समुच्चय में किसी एक संख्या को 58 से बदल दिया जाए, तब औसत (P – 2) हो जाता है। बदली गई संख्या का मान ज्ञात कीजिए।
A. 98
B. 94
C. 60
D. 104

एक वृत्त का व्यास 112 cm है। इस वृत्त की परिधि ज्ञात कीजिए। [π = \(22/7\) का प्रयोग कीजिए]
A. 256 cm
B. 396 cm
C. 416 cm
D. 352 cm

एक शर्ट का विक्रय मूल्य ₹440 से घटाकर ₹410 करने पर हानि में 4% की वृद्धि होती है। शर्ट का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 650
B. ₹750
C. ₹450
D. ₹500

एक मेज का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य का 130% है। मेज की बिक्री पर 20% की छूट दी जाती है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 6%
B. 8%
C. 5%
D. 4%

एक पंखे को ₹1,560 में बेचने पर 30% का लाभ होता है। उस पंखे को ₹960 में बेचने पर कितने प्रतिशत की हानि होगी?
A. 30%
B. 20%
C. 10%
D. 25%

नीचे दिया गया दंड आरेख (बार चार्ट) एक विशेष सप्ताह के दौरान 5 दुकानों द्वारा बेचे गए 2 किस्मों के चाय के पैकेटों की संख्या को दर्शाता है।

दोनों किस्मों (varieties) को मिलाकर प्रति दुकान बेचे जाने वाले चाय के पैकेटों की औसत संख्या कितनी है?

A. 154.4
B. 152.8
C. 157.6
D. 149.2

S, T से 20% अधिक है। T, U से 10% कम है। S और U का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 27 ∶ 25
B. 23 ∶ 19
C. 25 ∶ 21
D. 29 ∶ 24

किसी काम के \(2/3\) भाग को P1 अकेले 8 दिन में पूरा कर सकता है। उसी काम के \(7/12\) भाग को P2 अकेले 14 दिन में पूरा कर सकता है। इस काम के \(8/15\) भाग को P3 अकेले 16 दिन में पूरा कर सकता है। यदि तीनों एक साथ काम करते हैं, तब वे काम को कितने दिन में पूरा कर सकते हैं?
A. \(60/19\) दिन
B. \(120/19\) दिन
C. \(100/17\) दिन
D. \(80/17\) दिन

दो धनात्मक पूर्णांक संख्याओं का लघुतम समापवर्त्य (LCM) बड़ी संख्या का दोगुना है और उन दोनों संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (HCF) 3 है। छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 6
B. 10
C. 9
D. 8

एक महीने में 7 विभिन्न दुकानों द्वारा बेचे गए बैगों की संख्या को इन 7 दुकानों को मिलाकर उस महीने के दौरान बेचे गए बैगों की कुल संख्या के प्रतिशत के रूप में निम्न वृत्त आलेख द्वारा दर्शाया गया है।

यदि दिए गए महीने के दौरान इन 7 दुकानों को मिलाकर बेचे गए बैगों की कुल संख्या 1400 थी, तब S3 और S7 द्वारा बेचे गए बैगों की कुल संख्या कितनी थी?

A. 240
B. 196
C. 224
D. 210

A, B और C का औसत भार 52 किग्रा है। यदि B और C का औसत भार 44 किग्रा है और C और A का औसत भार 46 किग्रा है, तो C का भार कितना होगा?
A. 24 किग्रा
B. 38 किग्रा
C. 36 किग्रा
D. 68 किग्रा

स्थिर जल में एक नाव की चाल 10 किमी/घंटा है। धारा की चाल 2 किमी/घंटा है। यदि नाव धारा की विपरीत दिशा में 4 घंटे और धारा की दिशा में 3 घंटे तक चलती है तो वह कुल कितनी दूरी तय करेगी?
A. 70 किमी
B. 72 किमी
C. 64 किमी
D. 68 किमी

नीचे दी गई तालिका में एक मैच में फेंके गए ओवरों की संख्या और पांच गेंदबाजों द्वारा लिए गए विकेटों की संख्या को दर्शाया गया है।

गेंदबाज ओवर विकेट
जडेजा 8 3
जसप्रीत 6 2
बुमराह 5 1
पांड्या 4 3
अश्विन 6 1

यदि प्रत्येक ओवर में प्रत्येक गेंदबाज ने 6 गेंदें फेंकी, तब इस मैच में किस गेंदबाज ने प्रति विकेट के लिए सबसे अधिक गेंदें फेंकी थीं?

A. जडेजा
B. बुमराह
C. अश्विन
D. जसप्रीत

55, 23, 43 और 19 संख्याएँ दी हुई हैं। प्रत्येक संख्या में से कौन-सी संख्या घटाई जानी चाहिए, ताकि नए मान समानुपात में हों?
A. 9
B. 11
C. 7
D. 5

डीजल के मूल्य में प्रति वर्ष 5% की वृद्धि होती है। यदि डीजल का वर्तमान मूल्य ₹80 प्रति लीटर है, तब 2 वर्ष बाद डीजल का प्रति लीटर मूल्य कितना होगा?
A. ₹86.8
B. ₹92.5
C. ₹90.5
D. ₹88.2

एक व्यक्ति के पास ₹10, ₹5 और ₹2 मूल्यवर्ग के कुछ सिक्के हैं। ₹10 और ₹5 के सिक्कों की संख्या के गुणनफल, ₹5 और ₹2 के सिक्कों की संख्या के गुणनफल और ₹2 और ₹10 के सिक्कों की संख्या के गुणनफल का अनुपात क्रमशः 3 ∶ 4 ∶ 2 है। उस व्यक्ति के पास न्यूनतम कितनी धनराशि हो सकती है?
A. ₹52
B. ₹88
C. 68
D. ₹74

A अकेले एक कार्य को 30 दिन में पूरा कर सकता है। B, A से 25% कम कुशल है, जबकि C, B से \(331/3\%\) अधिक कुशल है। A, B और C मिलकर उस कार्य को कितने दिन में पूरा कर सकते हैं?
A. \(150/11\) दिन
B. \(120/11\) दिन
C. \(140/11\) दिन
D. \(130/11\) दिन

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 4 Shift1 part2

एक व्यक्ति धारा के अनुकूल 15 किमी/घंटा की चाल से और धारा के प्रतिकूल 11 किमी/घंटा की चाल से नाव चला सकता है। क्रमशः शांत जल में नाव की चाल और धारा की चाल ज्ञात कीजिए। [अपने दोनों उत्तर किमी/घंटा में दीजिए]
A. 13; 5
B. 11; 4
C. 13; 2
D. 13; 6

अल्लूरी सीताराम राजू भारत के किस राज्य के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे?
A. बिहार
B. महाराष्ट्र
C. आंध्र प्रदेश
D. गुजरात

FIFA विश्व कप 2022 की मेजबानी कौन-सा देश करेगा?
A. चीन
B. दक्षिण अफ्रीका
C. कतर
D. इंग्लैंड

भारत में इनमें से किस संस्था द्वारा एक रुपये के करेंसी नोट और सिक्के निर्गत किए जाते हैं?
A. इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया
B. भारतीय औद्योगिक वित्त निगम
C. वित्त मंत्रालय
D. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

निम्नलिखित में से किस तत्व की परमाणु त्रिज्या सबसे अधिक है?
A. बेरिलियम
B. लिथियम
C. नाइट्रोजन
D. कार्बन

इनमें से किसने, टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेंक स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त किया?
A. सुमित अंतिल
B. शिवपाल सिंह
C. नीरज चोपड़ा
D. अजीत सिंह यादव

किस प्रकार की महापाषाण संरचना (कब्र/स्मारक) में कब्र के चारों ओर पत्थर के टुकड़ों को गोलाकार आकृति में स्थापित किया जाता था?
A. संगोरा वृत्त
B. महापाषाण तुंब (डोलमेन)
C. शैलकृत गुफाएं
D. मेनहिर

अकबर का राजस्व मंत्री निम्नलिखित में से कौन था?
A. तानसेन
B. टोडरमल
C. राजा मान सिंह
D. बीरबल

भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों के विचार को _________ के संविधान से लिया गया है।
A. ऑस्ट्रेलिया
B. ब्रिटेन
C. आयरलैंड
D. संयुक्त राज्य अमेरिका

सुंदरी वृक्ष _______ में पाए जाते हैं।
A. महानदी डेल्टा
B. गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा
C. गोदावरी डेल्टा
D. मुथुपेट डेल्टा

भारत के किस राज्य में नाट्यांजलि उत्सव मनाया जाता है?
A. गोवा
B. तमिलनाडु
C. उत्तर प्रदेश
D. राजस्थान

जनसंख्या में प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को _______ कहा जाता है।
A. जन्म दर
B. लिंग अनुपात
C. मृत्यु दर
D. साक्षरता दर

‘गॉन गर्ल’ नामक पुस्तक इनमें से किसने लिखी है?
A. डेमन गलगुट
B. गिलियन फ्लिन
C. यान मार्टेल
D. अन्ना बर्न्स

_________ में सभी निर्जीव घटक शामिल होते हैं, जैसे हवा, बादल, धूल, भूमि, पहाड़, नदियाँ, तापमान, आर्द्रता, जल, जल वाष्प, रेत इत्यादि।
A. जैविक वातावरण
B. अजैविक वातावरण
C. कृत्रिम वातावरण
D. स्वस्थ वातावरण

पंडित रविशंकर को 1967 में इनमें से किस एलबम के लिए ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त हुआ था?
A. थ्री रागाज
B. वेस्ट मीट्स ईस्ट
C. कंसर्ट फॉर बांग्लादेश
D. फुल सर्कल

छोटे राज्यों के कुछ अपवादों के अतिरिक्त, राज्य विधान सभा में सदस्यों की संख्या _______ होती है।
A. 600 से 1,000
B. 60 से 500
C. 50 से 400
D. 10 से 100

भारत के निम्नलिखित स्वतंत्रता सेनानियों में से किसने वर्ष 1943 में भारतीय राष्ट्रीय सेना ‘आजाद हिंद फ़ौज’ (जिसे 1942 में रास बिहारी बोस और कैप्टन-जनरल मोहन सिंह ने बनाया था) को पुनर्जीवित किया?
A. महात्मा गांधी
B. जवाहरलाल नेहरू
C. भगत सिंह
D. सुभाष चंद्र बोस

सत्रीया किस भारतीय राज्य का शास्त्रीय नृत्य है?
A. मणिपुर
B. कर्नाटक
C. असम
D. केरल

2021 ICC पुरुष T20 विश्व कप में खेले गए मैचों की मेजबानी इनमें से किन देशों ने की थी?
A. मिस्र और इथियोपिया
B. भारत और बांग्लादेश
C. संयुक्त अरब अमीरात और ओमान
D. बांग्लादेश और श्रीलंका

भारत की निम्नलिखित में से कौन सी नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है?
A. तापी
B. गोदावरी
C. नर्मदा
D. माही

निम्नलिखित भारतीय नर्तकियों में से कौन भारतीय इतिहास की पहली महिला थीं, जिन्हें राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था?
A. रुक्मिणी देवी अरुंडेल
B. माधुरी दीक्षित
C. मल्लिका साराभाई
D. सरोज खान

जगन्नाथ स्मार्ट टाउनशिप योजना, भारत की किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई थी?
A. मध्य प्रदेश
B. पंजाब
C. ओडिशा
D. आंध्र प्रदेश

अप्रैल 2022 तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भारत के पड़ोसी देश भूटान की राजधानी कौन सा शहर है?
A. थिम्पू
B. ढाका
C. बीजिंग
D. पारो

मानव शरीर में निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रंथि/अंग पित्त रस स्रावित करती/ता है?
A. अग्न्याशय
B. यकृत
C. पीयूष
D. पिनियल

बोनालू, देवी महाकाली की पूजा के लिए मनाया जाने वाला एक हिंदू उत्सव है। यह निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. तेलंगाना
B. असम
C. केरल
D. मध्य प्रदेश

समुद्री जल के ऊपर लगभग ऊर्ध्वाधर उठे हुए ऊँचे शैलीय तटों को _____ कहते हैं।
A. समुद्री गुफा 
B. समुद्री भृगु 
C. समुद्री मेहराब 
D. गोखुर झील

Leave a Comment

error: