SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 6 Shift2

J, K, L, M और N एक बेंच पर बैठे हैं। J, K का निकटतम पड़ोसी है, M, N का निकटतम पड़ोसी है, और J, L के साथ नहीं बैठा है जो कि बेंच के दाएं छोर पर बैठा है। J, M और N के दाएं बैठा है। M, N के दाएं बैठा है। J किस स्थान पर बैठा है?
A. बाएं से तीसरा
B. बाएं से चौथा
C. बाएं से दूसरा
D. दाएं से दूसरा

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

48, 52, 60, 72, 88, ?

A. 118
B. 98
C. 112
D. 108

जब दर्पण को दाईं ओर रखा जाता है तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए जब दर्पण को नीचे दिखाए गए अनुसार AB रेखा पर रखा गया है।

A.
B.
C.
D.

आठ लड़कियाँ, G1, G2, G3, G4, G5, G6, G7 और G8, एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। G5, G1 के दायीं ओर से तीसरे स्थान पर है। G8, G4 के दायीं ओर से दूसरे स्थान पर है। G4, G1 या G5 का निकटतम पड़ोसी नहीं है। G6 और G2 निकटतम पड़ोसी हैं। G2, G1 का निकटतम पड़ोसी नहीं है। G7, G8 का निकटतम पड़ोसी नहीं है।

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?

I. G7, G4 के ठीक बायीं ओर है।

II. G1 और G3, G8 के पड़ोसी हैं।

A. केवल I सही है।
B. न तो I और न ही II सही है।
C. केवल II सही है।
D. I और II दोनों सही हैं।

किसी कूट भाषा में, ‘7 8 3’ का अर्थ है ‘Naira likes ice-creams’, ‘1 3 5’ का अर्थ है ‘ice-creams are tasty’, ‘2 5 4’ का अर्थ है ‘we are friends’, तो उसी कूट भाषा में ‘tasty’ के लिए कूट क्या होगा?
A. 1
B. 3
C. 2
D. 5

उस विकल्प का चयन करें जो छठी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे पहली संख्या दूसरी संख्या से संबंधित है और तीसरी संख्या चौथी संख्या से संबंधित है।

8432 ∶ 4382 ∶∶ 2496 ∶ 4926 ∶∶ ? ∶ 2174

A. 7412
B. 7421
C. 7214
D. 7142

दिए गए दो चिह्नों और दो संख्याओं (अंकों को नहीं) को आपस में बदलने पर दिए गए समीकरण का मान क्या होगा?

÷ तथा +, 12 तथा 14

12 ÷ 45 + 15 × 14 – 10 = ?

A. 40
B. 20
C. 60
D. 80

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समूहों में संख्याएँ हैं।

(3, 5, 7)

(11, 13, 17)

(नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रिया जैसे 13 को जोड़ना / हटाना / गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

A. (7, 11, 17)
B. (5, 7, 19)
C. (7, 11, 21)
D. (13, 17, 19)

किसी कूट भाषा में, ‘TANK’ को ‘4’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘PIR’ को ‘3’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘FREIGHT’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 7
B. 9
C. 6
D. 5

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, फिर तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

I. सभी W, A हैं।

II. कुछ X, W हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी X, A हैं।

II. कुछ W, X हैं।

III. कुछ A, X नहीं हैं।

A. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

R4, P2 से किसी प्रकार से संबंधित है। उसी तरह, F7, D5 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, Z8 निम्न में से किससे संबंधित है?
A. X 6
B. Y 6
C. X 7
D. Y 7

कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और जिस तरह से मुड़े हुए कागज को काटा गया है, उसे निम्नलिखित आकृतियों में दिखाया गया है। खोले जाने पर यह कागज कैसा दिखेगा?

A.
B.
C.
D.

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 3 Shift3

7 गोलों V1, V2, V3, V4, V5, V6 और V7 के आयतन की तुलना की जाती है। V4 का आयतन V1, V2 और V5 से कम है। V7 का आयतन केवल दो गोलों से अधिक है। V4 का आयतन V7 से अधिक है। यदि V6 का आयतन सबसे कम नहीं है, तो कितने गोलों का आयतन V3 से कम है?
A. 0
B. 5
C. 1
D. 6

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।

PAT ∶ SVA ∶∶ CRA ∶ ?

A. FMI
B. FMH
C. EMH
D. FNH

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, फिर निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

I. सभी P, Q हैं।

II. सभी N, P हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी N, Q हैं।

II. कुछ P, N हैं।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं। 
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है। 
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 

दिए गए दो चिह्नों + और – और दो संख्याओं 17 और 216 (अंकों को नहीं) को आपस में बदलने पर निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण सही होगा?

I. 10 × 216 + 17 ÷ 6 – 13 = 146

II. 7 × 216 + 41 – 17 ÷ 36 = 81

A. केवल I
B. केवल II
C. न तो I और न ही II
D. I और II दोनों

किसी कूट भाषा में, ‘CEKF’ को ‘ZBHC’ और ‘NCPF’ को ‘KZMC’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘JROG’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. GOMD
B. GOLE
C. GOLD
D. GPLD

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें अक्षर-समूहों का युग्म वही संबंध साझा करता है जो दिए गए अक्षर-समूहों द्वारा साझा किया गया है।

RSPQ ∶ QPSR

A. CRAX ∶ XARC
B. BEJK ∶ KJBE
C. MAND ∶ NDAM
D. TOUR ∶ RUTO

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।

KRO, PWT, UBY, ?

A. ZGE
B. ZMD
C. ZGD
D. ZFD

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है (आकृति घुमाने की अनुमति है)।

A.
B.
C.
D.

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

21, 42, 168, 1008, ?

A. 8304
B. 8064
C. 7864
D. 8834

किसी कूट भाषा में, ‘ABCD’ को ‘2345’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और ‘PALE’ को ‘172136’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में ‘TOP’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 201607
B. 211617
C. 201617
D. 201516

कितने समय में कोई धनराशि 10% वार्षिक साधारण ब्याज पर स्वयं की दोगुनी हो जाती है?
A. 10 वर्ष
B. 5 वर्ष
C. 15 वर्ष
D. 12.5 वर्ष

1 से 50 के बीच सभी अभाज्य संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए। [दशमलव के एक स्थान तक अपना उत्तर सही दीजिए।]
A. 24.9
B. 34.9
C. 52.9
D. 21.9

निम्नलिखित गणितीय कथन में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आने वाली संख्या का चयन कीजिए।

\(18/292 73/144 ? = 19\)

A. 622
B. 608
C. 618
D. 610

लोहे की एक बेलनाकार छड़, जिसकी ऊँचाई, उसके आधार की त्रिज्या के बराबर है, को पिघलाया जाता है और गोलाकार गेंदों में ढाला जाता है, जिनमें से प्रत्येक की त्रिज्या, छड़ के आधार की त्रिज्या की आधी है। इस प्रकार बनी गोलाकार गेंदों की संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 4
B. 6
C. 5
D. 3

(1 ÷ 8) of 512 – {- 5 ÷ 0.5} × 6 का मान क्या है?
A. 114
B. 4
C. 124
D. 64

यदि P = 28 × 35, Q = 23 × 34, और R = 35 × 27 है, तो P, Q और R का महत्तम समापवर्तक क्या है?
A. 23 × 34
B. 28 × 35
C. 22 × 32
D. 24 × 35

एक वस्तु को 12.5% ​​की छूट पर बेचा जाता है, और फिर भी 15% का लाभ होता है। इस वस्तु का अंकित मूल्य इसके क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक पर तय किया गया है?
A. 29.41%
B. 30.08%
C. 34.46%
D. 31.43%

प्रथम 60 प्राकृतिक संख्याओं का औसत क्या है?
A. 30
B. 60
C. 30.5
D. 45.5

राजन ने श्याम को एक वस्तु को 20% के लाभ पर बेचा, श्याम ने इसे मोहन को 10% की हानि पर बेचा, जबकि मोहन ने इसे रतन को 12.5% ​​के लाभ पर बेचा। यदि रतन ने वस्तु को 1,215 रुपये में खरीदा, तो राजन ने इसे किस मूल्य पर खरीदा?
A. 2,000 रुपये
B. 950 रुपये
C. 1,000 रुपये
D. 900 रुपये

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 10 Shift3

एक पारी में 8 खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए रनों का औसत 55 है। यदि इनमें से 7 खिलाड़ियों द्वारा उस पारी में बनाए गए रन 25, 35, 45, 60, 65, 60 और 80 हैं, तो उस पारी में आठवें खिलाड़ी द्वारा कितने रन बनाए गए हैं?
A. 65
B. 80
C. 75
D. 70

S का 20% का 15% = 126 है। S का मान क्या है?
A. 4200
B. 4500
C. 4800
D. 3900

42 किमी/घंटा की गति से चलने वाला एक ऑटो रिक्शा 14 मिनट में कितनी दूरी तय करेगा?
A. 6.2 किमी
B. 7.2 किमी
C. 9.8 किमी
D. 5.8 किमी

यदि एक नाव प्रत्येक 5 घंटे में धारा के अनुकूल 250 किमी और धारा के प्रतिकूल 150 किमी की दूरी तय कर सकती है, तो नदी में बहने वाली एक लकड़ी की वस्तु 6 घंटे में कितनी दूरी तय करेगी?
A. 54 किमी
B. 50 किमी
C. 40 किमी
D. 60 किमी

यदि 162 ∶ x ∶∶ x ∶ 338 है, तो x का धनात्मक मान ज्ञात कीजिए।
A. 250
B. 300
C. 234
D. 318

निम्न तालिका 4 विभिन्न स्कूलों के उन बच्चों, जो 4 विभिन्न प्रकार के फल पसंद करते हैं, की संख्या को दर्शाती है। सभी बच्चे दिए गए फलों में से केवल एक को पसंद करते हैं।

  निम्न को पसंद करने वाले बच्चों की संख्या
स्कूल सेब संतरा आम अंगूर
P 120 50 160 150
Q 90 160 60 90
R 140 120 190 110
S 160 50 40 70

स्कूल P और R से अंगूर पसंद करने वाले छात्रों की कुल संख्या, स्कूल R से आम पसंद करने वाले छात्रों की कुल संख्या का कितना प्रतिशत है? (दो दशमलव स्थानों तक सही)

A. 136.84%
B. 140.68%
C. 128.92%
D. 150%

एक कार्य को पूरा करने में A, B से दोगुना समय लेता है या C से तिगुना समय लेता है। तीनों एक साथ कार्य करते हुए इस कार्य को 2 दिनों में पूरा कर सकते हैं। B अकेले कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?
A. 15
B. 6
C. 12
D. 4

रमन किसी कार्य को 8 दिनों में कर सकता है, सनम और अमन मिलकर उसी कार्य को 6 दिनों में कर सकते हैं, जबकि रमन और अमन मिलकर उसी कार्य को 4 दिनों में कर सकते हैं। सनम को अकेले कार्य करने में कितना समय लगेगा?
A. 25 दिन
B. 18 दिन
C. 24 दिन
D. 16 दिन

निम्नलिखित दंड आलेख 200 छात्रों के लिए उनके पसंदीदा शौक के बारे में किए गए एक सर्वेक्षण के परिणामों को दर्शाता है।

प्रतिशत के संदर्भ में, कितने अधिक छात्रों ने अपने पसंदीदा शौक के रूप में अन्दर खेले जाने वाले खेलों को चुनने वालों की तुलना में अपने पसंदीदा शौक के रूप में बाहर खेले जाने वाले खेलों को चुना?

A. 50%
B. 100%
C. 200%
D. 20%

यदि एक अर्धगोलाकार कटोरे के शीर्ष की परिधि 44 मिमी है, तो उस कटोरे के शीर्ष की त्रिज्या ज्ञात कीजिए। [\( =22/7\) का प्रयोग कीजिए]
A. 10 मिमी
B. 7 मिमी
C. 9 मिमी
D. 8 मिमी

दिए गए गणितीय कथन में ‘b’ का मान ज्ञात कीजिए:

296 का b% का 30% = 1480 का 5% का 50% का 40%

A. \(80/3\)
B. \(40/3\)
C. \(125/3\)
D. \(50/3\)

स्मिथर्स और होमर की वर्तमान आयु का अनुपात 3 ∶ 5 है। 7 वर्ष बाद, होमर की आयु 42 वर्ष होगी। 8 वर्ष बाद स्मिथर्स की आयु क्या होगी?
A. 23 वर्ष
B. 22 वर्ष
C. 29 वर्ष
D. 31 वर्ष

एक दीवार का आयतन, जिसकी ऊँचाई उसकी चौड़ाई की छह गुनी है और लम्बाई उसकी ऊँचाई से आधी है, 23958 सेमी3 है। दीवार की चौड़ाई कितनी है?
A. 21 सेमी
B. 15 सेमी
C. 11 सेमी
D. 18 सेमी

एक शराब की बोतल का क्रय मूल्य 660 रुपये है। यदि शराब की बोतल को 20% की हानि पर बेचा जाता है, तो इसकी बिक्री के माध्यम से हुई हानि की न्यूनतम राशि क्या है?
A. 112 रुपये
B. 110 रुपये
C. 106 रुपये
D. 132 रुपये

नीचे दिया गया वृत्त-आलेख, प्रत्येक समूह का प्रतिनिधित्व करने वाले त्रिज्यखंडों के केंद्रीय कोणों के संदर्भ में, एक गाँव में एक स्कूल की छह कक्षाओं में लड़कों की संख्या के वितरण को दर्शाता है।

यदि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 40% छात्र हॉकी खेलना पसंद करते हैं, तो तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या कितनी है जो हॉकी खेलना पसंद नहीं करते हैं?

A. 180
B. 144
C. 216
D. 120

साधारण ब्याज पर एक निश्चित राशि 5 वर्ष में 12,000 रुपये और 8 वर्ष में 18,000 रुपये हो जाती है। प्रस्ताव पर प्रति वर्ष साधारण ब्याज की दर क्या है?
A. 62.5%
B. 150%
C. 100%
D. 12.5%

See also  SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 20 Shift1

दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की कोई आवश्यकता नहीं है, तो ‘No substitution required’ चुनें।

Abraham also had one sister, of who not much has been recorded.

A. of what
B. of whose
C. of whom
D. No substitution required

निम्नलिखित में से कौन-सा प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला अम्ल चींटी के डंक में मौजूद होता है?
A. लैक्टिक अम्ल
B. सिट्रिक अम्ल
C. मेथेनॉइक अम्ल
D. ऑक्जैलिक अम्ल

ISL 2021-22 के फाइनल में हैदराबाद FC से कौन सी टीम हार गई थी?
A. जमशेदपुर FC
B. केरल ब्लास्टर्स FC
C. ATK मोहन बागान
D. FC गोवा

अविकसित और तकनीकी रूप से पिछड़े समाज में जनसंख्या वृद्धि कम क्यों है?
A. क्योंकि मृत्यु दर और जन्म दर दोनों उच्च हैं।
B. क्योंकि मृत्यु दर और जन्म दर दोनों ही कम हैं।
C. क्योंकि ऐसे देशों में आमतौर पर जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी सरकारी नीतियां सख्त होती हैं।
D. क्योंकि लोग अविकसित देशों से पलायन करते हैं।

शिक्षा के अधिकार को ______ में भारतीय संविधान में एक मौलिक अधिकार के रूप में जोड़ा गया था।
A. 1997
B. 1986
C. 2002
D. 2004

विद्युत रूम हीटर में तार की कुण्डली(वायर कॉइल) को क्या कहते हैं?
A. सेल
B. फ्यूज
C. स्विच
D. एलिमेंट

भारत के किस राज्य में श्री ब्रह्मपुरीश्वरर मंदिर स्थित है?
A. आंध्र प्रदेश
B. तमिलनाडु
C. राजस्थान
D. मणिपुर

‘वेटिंग फॉर ए वीजा’ निम्नलिखित में से किस व्यक्ति की आत्मकथा है?
A. बी.आर. अंबेडकर
B. इंदिरा गांधी
C. महात्मा गांधी
D. जवाहर लाल नेहरू

सिंधु घाटी सभ्यता के निम्नलिखित स्थलों में से किस में ‘विशाल स्नानागार’ पाया गया था?
A. कालीबंगा
B. धोलावीरा
C. लोथल
D. मोहनजोदड़ो

विजय हजारे ट्रॉफी 2021–22 किस टीम ने जीती थी?
A. तमिलनाडु
B. सर्विसेज
C. उत्तर प्रदेश
D. हिमाचल प्रदेश

निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य रूप उन महिलाओं की पीड़ा को दर्शाता है, जिनके साथी घर से चले गए हैं?
A. मटकी
B. बिरहा
C. अल्काप
D. पाइका

2011 की जनगणना के अनुसार भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य का लिंगानुपात सबसे अधिक है?
A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. केरल
D. महाराष्ट्र

विद्रोही प्रभावित क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए SAHAY योजना भारत के किस राज्य द्वारा शुरू की गई थी?
A. झारखंड
B. ओडिशा
C. हरियाणा
D. असम

महासागरीय भूपर्पटी मुख्य रूप से ______ से बनी है।
A. सिलिका और मैग्नीशियम
B. सिलिका और एल्यूमिना
C. मैग्नीशियम और निकेल
D. लोहा और एल्यूमिना

भारत में बाल विवाह निरोधक अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?
A. 1929
B. 1931
C. 1935
D. 1933

खरीफ फसल किस मौसम में उगाई जाती हैं?
A. पतझड़
B. मानसून
C. वसंत
D. शरद 

लघु हिमालय एवं शिवालिक के मध्य स्थित अनुदैर्ध्य घाटी क्या कहलाती है?
A. हाना
B. सिंध
C. कांगड़ा
D. दून

निम्नलिखित में से किस व्यक्ति को सितंबर 2021 में भारत के वायु सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था?
A. RKS भदौरिया
B. हरजीत सिंह अरोड़ा
C. विवेक राम चौधरी
D. संदीप सिंह

____________ ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की, जिसने मूर्तिपूजा और जाति व्यवस्था के खिलाफ अभियान चलाया था।
A. केशव चंद्र सेन
B. राजा राम मोहन रॉय
C. देबेंद्रनाथ टैगोर
D. ज्योतिराव गोविंदराव फुले

माधवी मुद्गल भारत के किस शास्त्रीय नृत्य से संबंधित हैं?
A. मणिपुरी
B. कथक
C. ओडिसी
D. सत्त्रिया

निम्नलिखित में से कौन भारत में ‘ग्रिड समता अवरोध’ को तोड़ने वाली पहली सौर परियोजना है?
A. भादला सोलर पार्क
B. कुरनूल अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क
C. रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क
D. चारणका सोलर पार्क

गोंचा उत्सव निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. छत्तीसगढ़
B. कर्नाटक
C. झारखंड
D. ओडिशा

निम्नलिखित में से कौन सा पूंजी बजट का एक घटक है?
A. प्रत्यक्ष खर्च
B. गैर-कर राजस्व
C. राजस्व कर
D. गैर-योजनागत पूंजीगत व्यय

ए.आर. रहमान ने कितने ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं?
A. 1
B. 4
C. 2
D. 3

1320 से 1414 तक दिल्ली पर शासन करने वाले तुगलक वंश के शासकों का निम्नलिखित में से कौन-सा कालानुक्रम सही है?
A. गयासुद्दीन तुगलक, फिरोजशाह तुगलक, मुहम्मद तुगलक
B. फिरोजशाह तुगलक, मुहम्मद तुगलक, गयासुद्दीन तुगलक
C. गयासुद्दीन तुगलक, मुहम्मद तुगलक, फिरोज़शाह तुगलक
D. मुहम्मद तुगलक, फिरोजशाह तुगलक, गयासुद्दीन तुगलक

भारत के संविधान के अनुसार, प्रत्येक राज्य की प्रत्येक विधान सभा, जब तक कि पहले भंग न हो जाए, अपनी पहली बैठक के लिए नियत तिथि से _____ तक जारी रहेगी।
A. दो वर्ष
B. तीन वर्ष
C. छह वर्ष
D. पाँच वर्ष

Leave a Comment

error: