SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 6 Shift3

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।

(टिप्पणी: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13- जोड़ने/ घटाने/ गुणा करने आदि जैसी संक्रियाएँ 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में विभाजित करने और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

139 ∶ 228 ∶∶ 122 ∶ 211 ∶∶ 2 ∶ ?

A. 91
B. 198
C. 89
D. 189

किन दो संख्याओं को परस्पर बदलने पर, निम्नलिखित समीकरण सही हो जाएगा?

42 × 15 ÷ 3 + 6 – 5 = 94

A. 15 और 5
B. 15 और 6
C. 5 और 3
D. 6 और 3

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सही है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।

कथन:

सभी ट्राउजर, पैंट हैं।

सभी पैंट, कपड़े हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ कपड़े, ट्राउजर हैं।

II. सभी पैंट, ट्राउजर हैं।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसका पाँचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है।

24 ∶ 36 ∶∶ 38 ∶ 57 ∶∶ 58 ∶ ?

A. 79
B. 69
C. 75
D. 87

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति, इसके भाग के रूप में सन्निहित है (आकृति को घुमाने की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सही है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं

कथन:

कोई भी शर्ट, पैंट नहीं है।

कुछ शर्ट्स, जैकेट्स हैं।

सभी जैकेट्स, पतलूनें हैं।

निष्कर्ष:

l) कुछ शर्ट्स पतलून है।

II) कोई भी पैंट, जैकेट नहीं है।

A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘Trucks are heavy and good’ को ‘6 8 7 2 @’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘Weight lifts human heavy’ को ‘# % 4 8’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और ‘good are multiples’ को ‘@ pr 6’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में ‘heavy good’ का संभावित कूट क्या होगा?
A. 7 8
B. 8 6
C. 6@
D. 4 6

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है और चौथा शब्द, तीसरे शब्द से संबंधित है।

नेत्रपटल ∶ नेत्र ∶∶ पोंस  मस्तिष्क ∶∶ कर्णावर्त ?

A. हृदय
B. कान
C. गला
D. नाक

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘Numbers are even’ को ‘5 3 +’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और ‘Odd factors are multiples’ को ‘+ 7 6 @’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘even’ का कूट क्या हो सकता है?
A. 6
B. +
C. 5 या 3
D. 7

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।

A.
B.
C.
D.

विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है और पैटर्न को पूर्ण करती है।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें शब्द से उसी प्रकार से संबंधित है जैसे दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है और चौथा शब्द, तीसरे शब्द से संबंधित है।

किताब ∶ लेखक ∶∶ फिल्म ∶ निर्देशक ∶∶ कविता  ?

A. कवि
B. गायक
C. अभिनेता
D. नर्तकी

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए, जो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है और पैटर्न को पूरा कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और जिस तरीके से मुड़े हुए कागज को काटा गया है, उसे नीचे दी गई आकृतियों में दिखाया गया है। खोले जाने पर यह कागज कैसा दिखेगा?

See also  SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 13 Shift3

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, यदि किसी पोशाक को कंघी कहा जाता है, कंघी को हेअर ड्रायर कहा जाता है, हेअर ड्रायर को लिप्स्टिक कहा जाता है, लिप्स्टिक को चंदन कहा जाता है, और चंदन को आभूषण कहा जाता है, तो होठों को रंगने के लिए किसका उपयोग किया जाता है?

A. आभूषण
B. कंघी
C. हेयर ड्रायर
D. चंदन

सात लड़कों B1, B2, B3, B4, B5, B6 और B7 की लंबाइयों की तुलना की गई है। उन सभी की लंबाइयाँ भिन्न हैं। B2, B1 और B6 से लंबा है। B7, B3 और B4 से छोटा है किंतु B5 से लंबा है। B5 केवल तीन लड़कों से लंबा है और B3 सबसे लंबा है।

कितने लड़के B4 से छोटे और B2 से लंबे हैं?

A. 2
B. 1
C. 4
D. 3

सात मित्र पर्व, काज़ी, रईस, सुशील, तानिया, उमा और विष्णु, एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। पर्व, तानिया और सुशील दोनों का निकटतम पड़ोसी है। उमा, काज़ी और विष्णु दोनों की निकटतम पड़ोसन है। काज़ी, तानिया के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। काज़ी के निकटतम बायें कौन बैठा/बेठी है?
A. रईस
B. सुशील
C. विष्णु
D. उमा

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TRAM’ को ‘UQBL’ के रूप में लिखा जाता है और ‘PAST’ को ‘QZTS’ के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘DEED’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. FEDC
B. EFCD
C. CEFD
D. EDFC

यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’ है, ‘B’ का अर्थ ‘-‘ है, ‘C’ का अर्थ ‘×’ है और ‘D’ का अर्थ ‘÷’ है, तो दिए गए व्यंजक का मान क्या होगा?

20 B 30 A 15 C 20 D 5

A. 60
B. 50
C. 40
D. 55

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ संबंधित हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए – संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ना/ घटाना/ गुणा करना आदि को सम्पूर्ण 13 पर कर सकते हैं। 13 को 1 और 3 में विभक्त करके उन अंको पर की गई गणितीय संक्रियाएँ अमान्य हैं।

(13, 28, 86)

(18, 38, 116)

A. (10, 22, 68)
B. (9, 18, 56)
C. (8, 18, 54)
D. (11, 24, 76)

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।

POLE ∶ SROH ∶∶ HAIR ∶ ?

A. KGLU
B. KDLU
C. KELU
D. KDLV

सात महिलाएँ A, B, C, D, E, F और G एक पंक्ति में दक्षिण की ओर मुख करके (आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में हों) बैठी हैं। A, G के दायें से पाँचवें स्थान पर बैठी है। A किसी एक छोर पर बैठी है। E पंक्ति के ठीक बीच में बैठी है। F, G के दायें से चौथे स्थान पर बैठी है। B, E की निकटतम पड़ोसी नहीं है। D, E के निकटतम बायें स्थान पर बैठी है।

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

I. D, F के बायें से तीसरे स्थान पर बैठी है।

II. F, C और D के बीच में बैठी है।

A. I और II दोनों
B. केवल I
C. न तो I और न ही II
D. केवल II

उस संख्या की पहचान कीजिए, जो निम्नलिखित शृंखला से संबंधित नहीं है।

46, 93, 188, 379, 764, 1529

A. 764
B. 93
C. 188
D. 379

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन कीजिए जो नीचे दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है।

A.
B.
C.
D.

दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर का चयन कीजिए जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा।

I, M, Q, U, ?, C

A. W
B. A
C. V
D. Y

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर मान लगभग कितना होना चाहिए?

305.03 ÷ 61.09 × 11.47 = ?

A. 57
B. 47
C. 12
D. 63

6 लड़कियों के समूह में 38 किलोग्राम वजन वाली एक लड़की के स्थान पर एक नई लड़की के आ जाने से उनके औसत वजन में 2.5 किलोग्राम की वृद्धि हो जाती है। नई लड़की का वजन ज्ञात कीजिए।
A. 58 किलोग्राम 
B. 53 किलोग्राम 
C. 49 किलोग्राम 
D. 46 किलोग्राम 

उस समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी समानांतर भुजाओं की लंबाइयाँ क्रमशः 15 सेमी और 20 सेमी हैं और जिसकी समानांतर भुजाओं के बीच की दूरी 12 सेमी है।
A. 280 सेमी2
B. 210 सेमी2
C. 360 सेमी2
D. 120 सेमी2

निम्न में से वह सबसे बड़ी संख्या कौन सी है, जो 403 और 496 को पूर्णतः विभाजित करती है?
A. 62
B. 93
C. 13
D. 31

रवि ने एक कुर्सी 40% की हानि पर बेची। कुर्सी का विक्रय मूल्य ₹900 है। कुर्सी का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. ₹1,260
B. ₹1,500
C. ₹1,800
D. ₹1,660

See also  SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 19 Shift3

बराबर आयतन वाले दो लंबवृत्तीय शंकुओं की ऊँचाइयों का अनुपात 4 ∶ 9 है। यदि शंकुओं का क्रम उनकी दी गई ऊँचाइयों के अनुपात में ही हो, तो उनके आधारों की त्रिज्याओं का अनुपात क्या होगा?
A. ∶ 2
B. ∶ 4
C. 2 ∶ 3
D. ∶ 9

यदि G का 60% = H का \(4/5\) है, तो G, H का लगभग कितने प्रतिशत है?
A. 125%
B. 115%
C. 140%
D. 133.33%

पद x – 1, x + 2, 3x + 5 और y समानुपाती हैं। यदि x = 5 हो, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
A. 45
B. 29
C. 35
D. 24

कृश, एक कार्य को 4 दिन में कर सकता है, जबकि ऋषि उसी कार्य को 6 दिन में कर सकता है। वे दोनों एक साथ कार्य करते हैं और कुल ₹1,600 प्राप्त करते हैं। इस राशि में ऋषि का हिस्सा कितना है?
A. ₹800
B. ₹640
C. 720
D. ₹580

एक कक्षा के 24 छात्रों की औसत आयु 15 वर्ष है। जब शिक्षक की आयु को भी इसमें शामिल कर लिया जाता है, तो औसत में 1 की वृद्धि हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) कितनी है?
A. 50
B. 45
C. 55
D. 40

यदि ₹1,200 की राशि पर 4 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ₹1,800 है, तो साधारण ब्याज की वार्षिक दर ज्ञात कीजिए।
A. 15%
B. 12.5%
C. 14%
D. 10%

{(0.51)3 + (0.49)3} ÷ {(0.51)2 – 0.2499 + (0.49)2} का मान ज्ञात कीजिए।
A. 2.9
B. 1.00
C. 1.57
D. 3.31

एक आयत की लंबाई और चौड़ाई का अंतर 16 सेमी है। यदि इसका परिमाप 188 सेमी है, तो इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 2100 सेमी2
B. 2145 सेमी2
C. 2050 सेमी2
D. 2375 सेमी2

निम्न दंड आलेख तीन क्रमिक वर्षों में एक प्रकाशन गृह की चार अलग-अलग शाखाओं, B1, B2, B3 और B4 से बेची गई पुस्तकों की संख्या को दर्शाता है।

 

इन तीन वर्षों के दौरान शाखा B3 से बेची गई पुस्तकों की कुल संख्या की गणना कीजिए।

A. 1432
B. 1378
C. 1322
D. 1783

सर्वाधिक लोकप्रिय कैफे चेन का पता लगाने के लिए 3,000 लोगों पर एक सर्वेक्षण किया गया था। निचे दिया गया वृत्त-आलेख लोगों के पसंदीदा कैफे की पसंद के अनुसार लोगों के प्रतिशत वितरण को दर्शाता है।

दी गई कैफे चेन में से सर्वाधिक लोकप्रिय कैफे को अपने पसंदीदा कैफे के रूप में चुनने वाले लोगों की संख्या और उन लोगों की संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिए, जिन्होंने दी गई कैफे चेन में से सबसे कम लोकप्रिय कैफे को अपनी पसंद के रूप में चुना।

A. 2 ∶ 1
B. ∶ 3
C. ∶ 2
D. ∶ 1

U, V और W का औसत 48 है तथा V और W का औसत 48 है। U का मान कितना है?
A. 44
B. 48
C. 42
D. 46

एक कार यात्रा के पहले आधे भाग को 80 किमी/घंटा की गति से और अगले आधे भाग को 100 किमी/घंटा की गति से तय करती है। कार की औसत गति ज्ञात कीजिए। [दशमलव के 2 स्थानों तक पूर्णांकित उत्तर दीजिए]
A. 88.89 किमी/घंटा
B. 92.29 किमी/घंटा
C. 82.28 किमी/घंटा
D. 45.41 किमी/घंटा

A अकेले किसी कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकता है। B, A से 20% अधिक कुशल है और C, B से 25% अधिक कुशल है। B और C एक साथ कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. \(35/7\) दिन
B. \(35/9\) दिन
C. \(40/7\) दिन
D. \(40/9\) दिन

यदि M = 8x और N = 6x है, तो N, M से कितने प्रतिशत कम है?
A. 22.5%
B. 33.33%
C. 25%
D. 20%

यदि चक्रवृद्धि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है, तो ₹10,000 के मूलधन पर 12% की वार्षिक दर से 2 वर्ष में प्राप्त होने वाला मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
A. ₹13,526
B. 11,526
C. ₹13,446
D. ₹12,544

निम्न तालिका पिछले चार विधानसभा चुनावों के दौरान एक गांव के मतदान केंद्र पर डाले गए मतों की कुल संख्या और अवैध मतों का प्रतिशत दर्शाती है।

वर्ष  डाले गए कुल मत अवैध मतों का प्रतिशत
2005 6500 5%
2010 8000 7%
2015 9400 15%
2020 10400 12%

 इस केंद्र पर 2010 और 2015 में डाले गए वैध मतों की संख्या का योग ज्ञात कीजिए।

A. 16140
B. 15430
C. 15600
D. 16425

एक वस्तु का अंकित मूल्य क्रय मूल्य से 25% अधिक रखा गया है। यदि वस्तु को 8% की छूट पर बेचा जाता है, तो उसके विक्रय मूल्य और उसके क्रय मूल्य का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 43 ∶ 40
B. 23 ∶ 20
C. 23 ∶ 40
D. 20 ∶ 23

एक हाउसिंग सोसाइटी में, दोपहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या का अनुपात 11 ∶ 9 है। चार पहिया वाहनों में, एक चौथाई पेट्रोल वाहन हैं और शेष 81 डीजल वाहन हैं। इस हाउसिंग सोसाइटी में दुपहिया वाहनों की संख्या कितनी है?
A. 88
B. 132
C. 121
D. 99

एक वस्तु को ₹450 में बेचने पर, रियान को 10% की हानि हुई। 12% लाभ अर्जित करने के लिए उसे उस वस्तु को किस मूल्य पर बेचना चाहिए था?
A. ₹480
B. ₹440
C. ₹560
D. ₹600

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 10 Shift1 part2

शांत जल में एक नाव की गति 16 किमी/घंटा है। नाव द्वारा धारा की विपरीत दिशा में 18 किमी की दूरी तय करने में लिया गया समय धारा की दिशा में 30 किमी की यात्रा करने में लिए गए समय के बराबर है। धारा की गति ज्ञात कीजिए।
A. 4 किमी/घंटा
B. 7 किमी/घंटा
C. 5 किमी/घंटा
D. 6 किमी/घंटा

निशागंधी महोत्सव भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?
A. केरल
B. ओडिशा
C. मध्य प्रदेश
D. राजस्थान

प्रसिद्ध गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ मूल रूप से _____ द्वारा गाया गया था।
A. श्रेया घोषाल
B. अरिजित सिंह
C. लता मंगेशकर
D. आशा भोंसले

1527 ईस्वी में खानवा के युद्ध में राणा सांगा को पराजित करने के बाद, निम्नलिखित में से किसने ‘गाजी’ की उपाधि धारण की?
A. बाबर
B. दौलत खान लोदी
C. हुमायूँ 
D. महमूद शाह प्रथम

मोना एक ऐसे महासागर के बारे में लिखती हैं, जो उत्तरी अमेरिका को यूरोप से अलग करता है, इस महासागर का क्या नाम है?
A. अटलांटिक महासागर
B. आर्कटिक महासागर
C. हिंद महासागर
D. प्रशांत महासागर

भारतीय संविधान के अनुसार राज्य विधान सभा का कार्यकाल कितना होता है?
A. 7 वर्ष
B. 4 वर्ष
C. 5 वर्ष
D. 3 वर्ष

‘पंथी’ नृत्य शैली का संबंध भारत के किस राज्य से है?
A. महाराष्ट्र
B. छत्तीसगढ़
C. पंजाब
D. केरल

किस मौर्य शासक को यूनानियों द्वारा ‘अमित्रघात’ कहा जाता था?
A. समुद्रगुप्त
B. चंद्रगुप्त प्रथम
C. बिंदुसार 
D. कनिष्क

भारतीय संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों के अंतर्गत निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में ग्राम पंचायतों के संगठन का प्रावधान है?
A. अनुच्छेद 60
B. अनुच्छेद 50
C. अनुच्छेद 30
D. अनुच्छेद 40

आर्थिक प्रबुद्ध मंडल (थिंक-टैंक), भारतीय अर्थव्यवस्था निगरानी केंद्र (CMIE) के आँकड़ों के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में जनवरी 2022 तक सबसे अधिक बेरोजगारी दर देखी गई?
A. राजस्थान
B. दिल्ली
C. त्रिपुरा
D. हरियाणा

राष्ट्रीय भारतीय शास्त्रीय नृत्य संस्थान की ओर से “अभिनंदन सरोज राष्ट्रीय पुरस्कार 2021” किसे दिया गया?
A. अपर्णा सातीसन 
B. प्रभुदेवा
C. छाया कुमार
D. शोभना नारायण

नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक अभिक्रियाशील धातु का चयन कीजिए।
A. ताँबा
B. जस्ता
C. सोडियम
D. लोहा

निम्नलिखित में से कौन औरंगजेब के अधीन मुगल वास्तुकला का एक उदाहरण है?
A. मोती मस्जिद, दिल्ली
B. ताज महल, आगरा
C. जामा मस्जिद, दिल्ली
D. क़ुतुब मीनार, दिल्ली

निम्नलिखित में से किसे वर्ष 1956 में भारत सरकार द्वारा मौजूदा सभी निजी क्षेत्रों की जीवन बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण करके स्थापित किया गया था?
A. न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड
B. सामान्य बीमा निगम
C. भारतीय जीवन बीमा निगम
D. यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड

निम्नलिखित में से किसने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2020 (2021 में खेला गया) में कांस्य पदक जीता था?
A. रवि दहिया
B. नीरज चोपड़ा
C. पी. वी. सिंधु
D. मीराबाई चानू

भारत और श्रीलंका ______ बनाने वाले टापुओं के एक समूह से जुड़े हुए हैं।
A. महात्मा गांधी सेतु
B. सिसेरी नदी सेतु
C. भूपेन हजारिका सेतु
D. एडम्स ब्रिज

निम्नलिखित में से, 1913 में भारत के बाहर स्थापित एक क्रांतिकारी संगठन कौन-सा था?
A. भारतीय जनता पार्टी
B. साइमन कमीशन
C. गदर पार्टी
D. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

आई.सी.सी. क्रिकेट विश्व कप 2011 में, इनमें से किस पशु को आधिकारिक शुभंकर बनाया गया था?
A. हाथी
B. घोड़ा
C. शेर
D. बाघ

अप्रैल, 2022 में, आसनसोल (पश्चिम बंगाल) उपचुनाव में किस TMC उम्मीदवार ने जीत हासिल की?
A. ममता बनर्जी
B. अग्निमित्र पॉल
C. शत्रुघ्न सिन्हा
D. राहुल गांधी

निम्नलिखित में से किस पत्तन को ‘डायमंड हार्बर’ के नाम से जाना जाता है?
A. पोर्ट ब्लेयर
B. कोच्चि
C. कोलकाता
D. मंगलोर

भारतीय निशानेबाज और स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की आत्मकथात्मक पुस्तक को _____ कहा जाता है।
A. शॉट्स फायर्ड
B. हंटिंग द हार्ड वे
C. फायरिंग पॉइंट
D. ए शॉट ऐट हिस्ट्री

निम्नलिखित में से किस सामाजिक-धार्मिक समुदाय की स्थापना राजा राम मोहन राय ने की थी?
A. अकाली दल
B. प्रार्थना समाज
C. आर्य समाज
D. ब्रह्मो समाज

निम्नलिखित में से कौन सा, जंतु जगत के मोलस्का संघ का एक उदाहरण है?
A. ऑक्टोपस
B. समुद्री घोड़ा
C. डॉल्फिन
D. किंग क्रैब

2011 की जनगणना के अनुसार, भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?
A. उत्तर प्रदेश
B. राजस्थान
C. केरल
D. मध्य प्रदेश

दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 लोकसभा में _______ मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
A. विधि और न्याय
B. रक्षा
C. सामाजिक न्याय और अधिकारिता
D. गृह मंत्रालय

कौन-सा प्राकृतिक यौगिक, पौधों के प्रकाश संश्लेषण में सहायता करता है?
A. क्लोरोफिल
B. ग्लूकोज
C. करक्यूमिन
D. लेक्टिन

Leave a Comment

error: