SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 15 Shift1 part2

आधार 7 सेमी और संगत ऊँचाई 12 सेमी वाले त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 42 सेमी2
B. 54 सेमी2
C. 43 सेमी2
D. 44 सेमी2

यदि किसी संख्या के 80 प्रतिशत का 3/5 भाग 450 है, तो वह संख्या क्या है?
A. 810.8
B. 925.5
C. 937.5
D. 945.8

अंकित मूल्य का 25 प्रतिशत क्रय मूल्य के 40 प्रतिशत के बराबर है। यदि कोई छूट नहीं दी गई तो लाभ प्रतिशत क्या होगा?
A. 66.66 प्रतिशत 
B. 40 प्रतिशत 
C. 60 प्रतिशत 
D. 50 प्रतिशत 

1500 रुपये की एक राशि साधारण ब्याज पर 3 वर्षों में 2175 रुपये हो जाती है। यदि ब्याज दर 3 प्रतिशत बढ़ा दी जाए तो नई राशि क्या होगी?
A. 2310 रुपये
B. 2050 रुपये
C. 2460 रुपये
D. 2250 रुपये

P, Q और R के वेतन का अनुपात 5 ∶ 6 ∶ 8 है। यदि R को Q से 2200 रुपये अधिक प्राप्त होता है, तो P का वेतन क्या है?
A. 6500 रुपये
B. 7000 रुपये
C. 7700 रुपये
D. 5500 रुपये

पाइप P अकेले एक टैंक को 18 घंटे में भर सकता है और पाइप Q अकेले उसी टैंक को 24 घंटे में भर सकता है। यदि दोनों पाइपों को एक-एक करके एकांतर घंटों में खोला जाता है और पाइप Q को पहले घंटे के लिए खोला जाता है, तो टैंक कितने समय में पूरी तरह भर जाएगा?
A. (64/5) घंटे 
B. (78/5) घंटे 
C. 20 घंटे 
D. (62/3) घंटे 

किसी राशि पर 20 वर्षों तक प्राप्त साधारण ब्याज उस राशि का 3/5 है। वार्षिक ब्याज दर क्या है?
A. 3 प्रतिशत 
B. 4 प्रतिशत 
C. 5 प्रतिशत 
D. 6 प्रतिशत 

एक तरल में 20% अम्ल है दूसरे तरल में 30% अम्ल है। एक कैन पहले तरल के 7 भाग और दूसरे तरल के 3 भाग से भरा हुआ है। नये मिश्रण में अम्ल का प्रतिशत है:
A. 13%
B. 30%
C. 14%
D. 23%

एक वस्तु का विक्रय मूल्य 817 रुपये है। यदि हानि प्रतिशत 14 प्रतिशत है, तो वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?
A. 850 रुपये
B. 950 रुपये
C. 880 रुपये
D. 900 रुपये

समान क्षमता की तीन बोतलों में दूध और पानी का मिश्रण क्रमशः 4 ∶ 1, 4 ∶ 3 और 1 ∶ 2 के अनुपात में है। इन तीनों बोतलों को एक बड़ी बोतल में खाली कर दिया जाता है। बड़ी बोतल में दूध और पानी का अनुपात क्रमशः क्या होगा?
A. 179 ∶​ 136
B. 152 ∶ 165
C. 198 ∶ 175
D. 133 ∶ 145

नीचे दी गई तालिका पांच वस्तुओं की मांग और उत्पादन को दर्शाती है।

वस्तुएँ  मांग  उत्पादन
A 175  225 
B 200  300 
C 100  250 
D 50  400 
E 400  500 

J1 = A, B और C की कुल मांग और कुल उत्पादन के बीच का अंतर।

J2 = E की मांग और उत्पादन के औसत का मान। 

(J1 – J2) का मान क्या है?

A. 100
B. -150
C. 150
D. -100

एक धात्विक ठोस गोले की त्रिज्या 35 सेमी है। यदि इसे पिघलाकर 5 सेमी त्रिज्या के छोटे गोले बनाए जाएं तो कितने छोटे गोले प्राप्त होंगे?
A. 343
B. 289
C. 429
D. 369

एक कक्षा में छात्रों की न्यूनतम संख्या क्या है जिससे वे 10, 15 और 20 की पंक्तियाँ बना सकें और छात्रों की कुल संख्या एक पूर्ण वर्ग हो?
A. 6400
B. 1600
C. 900
D. 1800

\(1.2 1.2+0.2 0.2+1.2 0.4/1.8 1.8+0.4 0.4-1.8 0.8 ?\) का मान क्या होगा?
A. 0.1
B. 0.25
C. 0.2
D. 1

8 किमी/घंटा की गति से चलते हुए एक व्यक्ति एक निश्चित दूरी 2 घंटे 30 मिनट में तय करता है। 10 किमी/घंटा की गति से दौड़ते हुए, व्यक्ति समान दूरी तय करेगा:
A. 2 घंटे 10 मिनट 
B. 1 घंटा 
C. 1 घंटे 45 मिनट 
D. 2 घंटे 

किसी वस्तु को 400 रुपये में बेचने पर लाभ इसे 300 रुपये में बेचने पर हानि के समान है। वस्तु की लागत है:
A. 450 रुपये
B. 400 रुपये
C. 350 रुपये
D. 250 रुपये

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 23 Shift1 part2

\(25 25-12 12+13 13/12 5+10 2\) का मान क्या है?
A. 10
B. 5
C. 65
D. 13

एक व्यक्ति पहले 26 किमी की दूरी 60 मिनट में और अगली 34 किमी की दूरी 30 मिनट में तय करता है। पूरी यात्रा के दौरान उसकी औसत गति क्या है?
A. 40 किमी/घंटा
B. 46 किमी/घंटा
C. 32 किमी/घंटा
D. 38 किमी/घंटा

12 दिनों तक अकेले काम करने के बाद, रीना को पता चला कि केवल 10 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। वह प्रिया को काम पर रखती है जो रीना से 40 प्रतिशत अधिक कुशल है। शेष कार्य को पूरा करने में उन्हें और कितने दिन लगेंगे?
A. 30 दिन 
B. 50 दिन 
C. 45 दिन 
D. 40 दिन 

नीचे दिया गया वृत्त आलेख 8 विभिन्न कंपनियों द्वारा बेची गई कारों की संख्या दर्शाता है। इन सभी 8 कंपनियों द्वारा बेची गई कारों की कुल संख्या 1000 है। किसी विशेष कंपनी द्वारा बेची गई कारों की संख्या को इन सभी 8 कंपनियों द्वारा बेची गई कारों की कुल संख्या के प्रतिशत के रूप में दिखाया गया है।

त्रिज्य खंड A, B और C द्वारा मिलकर बनाए गए केंद्रीय कोण और त्रिज्य खंड E, F और G द्वारा मिलकर बनाए गए केंद्रीय कोण के बीच क्या अंतर है?

A. 72.8°
B. 88.4°
C. 104.4°
D. 102.6°

निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए, यद्यपि वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथनः

I. कुछ लड़के, मनुष्य है। 

II. सभी मनुष्य, कठोर है। 

निष्कर्षः

I. कुछ कठोर, लड़के नहीं है। 

II. कुछ मनुष्य, लड़के नहीं है। 

III. कोई भी कठोर, मनुष्य नहीं है। 

A. दोनों निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
B. दोनों निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।

उस विकल्प का चयन कीजिए, जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है।

57 ∶ 286 ∶∶ 43 ∶ ?

A. 215
B. 206
C. 216
D. 217

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए, जो प्रतिरूप को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए चित्र में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा। (घूर्णन की अनुमति नहीं है।)

A.
B.
C.
D.

दिए गए दो चिन्हों और दो संख्याओं को परस्पर बदलने के बाद दिए गए समीकरण का मान क्या होगा?

 ÷ और ×, 7 और 4; 7 ÷ 6 + 4 – 3 × 1

A. 50
B. 28
C. 35
D. 20

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए, जिसमें दी गई आकृति उसके भाग के रूप में अंतर्निहित होती है, (घूर्णन की अनुमति नहीं है।)

A.
B.
C.
D.

आठ मित्र अनिल, कमल, राम, संजय, आकाश, विवेक, राहुल और रामू एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र के उन्मुख बैठे हैं लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों। विवेक, अनिल के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। कमल, अनिल के बाएँ से तीसरे स्थान पर है। रामू विवेक के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। राम, रामू के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। आकाश, राहुल के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। राहुल, विवेक का निकटतम पड़ोसी नहीं है।  आकाश के दाएँ से तीसरा कौन है?
A. कमल
B. राम
C. विवेक
D. रामू

पाँच सहेलियों परिणीता, नायरा, रिंकी, सृष्टि और टीना में से टीना केवल तीन अन्य सहेलियों से लंबी है। रिंकी सभी सहेलियों में सबसे लंबी है। नायरा केवल एक सहेली से लंबी है। केवल दो सहेली परिणीता से लंबी हैं। सभी सहेलियों में सबसे छोटी कौन है?
A. टीना
B. नायरा
C. परिणीता
D. सृष्टि

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 15 Shift3

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

 63, 64, 60, 69, 53, ?

A. 77
B. 76
C. 88
D. 78

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

 8, 24, 40, 56, 72, 88, 104, ?

A. 220
B. 320
C. 420
D. 120

उस विकल्प का चयन कीजिए, जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।

 स्वीकार ∶ अस्वीकार ∶∶ नफरत ∶ ?

A. नापसंद
B. घृणा
C. आदर
D. द्वेष

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को परस्पर बदला जाना चाहिए?

108 ÷ 6 – 18 + 8 × 9 = 42

A. 108 और 18
B. 9 और 6
C. 18 और 9
D. 6 और 8

(∶∶) के बाईं ओर दिए गए शब्द किसी तर्क/नियम/संबंध द्वारा एक दूसरे से संबंधित हैं। उसी तर्क/नियम/संबंध के आधार पर दिए गए विकल्पों में से (∶∶) के दाईं ओर लुप्त शब्द/शब्द युग्म का चयन कीजिए।

 फसल ∶ किसान ∶∶ पुस्तक ∶ ?

A. लेखक
B. पेपर
C. नाटककार 
D. पढ़ना

दो कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, यद्यपि वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ नीले, पीले हैं।

सभी पीले, लाल हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ नीले, लाल हैं।

II. सभी लाल, पीले हैं।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएँ समुच्चय में वही संबंध साझा करती हैं जो दिए गए समुच्चय में संख्याओं द्वारा साझा किया गया है।

 (नोट: संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरण 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

(4, 1, 25)

(8,5,169)

A. (10, 8, 361)
B. (4, 9, 144)
C. (5, 9, 196)
D. (2, 7, 100)

एक शृंखला दी गई है, जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प का चयन कीजिए, जो शृंखला को पूरा करेगा।

CAB, DDG, EGL, FJQ, ?

A. GNV
B. GMV
C. GMU
D. GNU

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LUCK’ को ‘HQYG’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘MATH’ के लिए कूट क्या है?
A. IWPC
B. IWQD
C. IWPE
D. IWPD

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘APPALL’ को ‘JLYPNA’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘APPEND’ के लिए कूट क्या है?
A. BNCPNA
B. BCNPNA
C. BNCPAN
D. BCNNPA

सात लड़कियाँ A, B, C, D, E, F और G एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र से बाहर की ओर उन्मुख बैठी हैं लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों। D, G के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। G, C के दाएँ से तीसरे स्थान पर है। F, B के दाएँ से तीसरे स्थान पर है। A, C का निकटतम पड़ोसी नहीं है। E, C का निकटतम पड़ोसी है।A के दाएँ से दूसरे स्थान पर कौन है?
A. G
B. C
C. E
D. B

जब दर्पण को आकृति के दाईं ओर रखा जाता है, तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FUNNY’ को ‘LATTE’ और DRIVE’ को ‘JXOBK’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘CLASS’ कैसे लिखा जाएगा?
A. IRGZZ
B. IRGXX
C. IRGYY
D. IRHYY

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 14 Shift3 part2

“खुदाई खिदमतगार” नामक अहिंसक आंदोलन के संस्थापक कौन थे?
A. सी. राजगोपालाचारी
B. खान अब्दुल गफ्फार खान
C. मोहम्मद अली जिन्ना
D. महात्मा गांधी

निम्न में से कौन-सी धातु अमलगम (amalgam) में सदैव एक घटक के रूप में विद्यमान होती है?
A. स्ट्रॉन्शियम
B. पारा
C. जस्ता
D. एल्युमीनियम

भीमबेटका गुफाएँ निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित हैं?
A. मध्य प्रदेश
B. राजस्थान
C. हरियाणा
D. गुजरात

ट्रेजरी (राजकोष) बिल _______ द्वारा जारी किए जाते हैं।
A. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड
B. भारत सरकार
C. भारतीय रिजर्व बैंक
D. भारतीय बीमा विनियामक प्राधिकरण

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2022 किस स्थान पर आयोजित किया गया?
A. जयपुर
B. रायपुर
C. पुणे
D. पुरी

प्रतिस्पर्धा संशोधन विधेयक, 2022 के अनुसार, गन-जंपिंग (gun-jumping) के लिए प्रस्तावित जुर्माना सौदे के मूल्य (deal value) का ______है।
A. 0.5%
B. 1.5%
C. 1%
D. 2%

निम्नलिखित में से किस राज्य के मुख्यमंत्री ने नवंबर 2022 में लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के दूसरे चरण का शुभारंभ किया?
A. उत्तर प्रदेश
B. आंध्र प्रदेश
C. बिहार
D. मध्य प्रदेश

‘गोल्डन गर्ल’ _______ की आत्मकथा है।
A. पी.टी. उषा
B. दिव्या दत्ता
C. साइना नेहवाल
D. नीना गुप्ता

भारतीय उपमहाद्वीप में कितने देश उपमहाद्वीप के प्रत्येक सदस्य देश के साथ अपनी भूमि सीमाएँ साझा करते हैं?
A. दो
B. तीन
C. चार
D. एक

42वें संशोधन द्वारा भारत के संविधान में कितने मौलिक कर्तव्य जोड़े गए?
A. 12
B. 11
C. 9
D. 10

निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक डॉ. रघुराम राजन द्वारा लिखी गई थी?
A. द थर्ड पिलर
B. वी आर डिसप्लेस्ड
C. द इंडिया स्टोरी
D. माई लाइफ इन फुल

दिलवाड़ा मंदिर भारत के बेहतरीन और वास्तुकला की दृष्टि से प्रसिद्ध ______ मंदिरों में से एक है।
A. बौद्ध
B. हिंदू
C. जैन
D. सिख

किस भारतीय संगीतकार को 2022 में एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए अपना दूसरा ग्रैमी पुरस्कार मिला?
A. पी. ए. दीपक
B. रिकी केज
C. मनोज जॉर्ज
D. तन्वी शाह

1925 में काकोरी ट्रेन एक्शन में कौन सा स्वतंत्रता सेनानी शामिल था, जिसके लिए ब्रिटिश सरकार ने उन्हें मौत की सजा दी थी?
A. राम प्रसाद बिस्मिल
B. लाला हरदयाल
C. विनायक दामोदर सावरकर
D. महात्मा गांधी

2022 तक, निम्नलिखित में से कौन सा देश भारतीय लौह अयस्क का सबसे बड़ा आयातक है?
A. रूस
B. चीन
C. फ्रांस
D. संयुक्त राज्य अमेरिका

भारत में पहली असमकालिक (non-synchronous) जनगणना कब आयोजित की गई थी?
A. 1872
B. 1772
C. 1792
D. 1972

यामिनी कृष्णमूर्ति किस नृत्य शैली की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं?
A. भरतनाट्यम
B. ओडिसी
C. बिहु
D. मोहिनीअट्टम

अकबर की राजस्व प्रणाली “ज़ब्त” ______ द्वारा विकसित की गई थी।
A. टोडरमल
B. बैरम खान
C. राजा भारमल
D. राजा मान सिंह

एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या को _________ कहा जाता है।
A. मृत्यु – संख्या
B. प्रजनन दर
C. स्थूल दर
D. जन्म दर

जून 2022 में, “आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति” ने _____ के अविनियमन को मंजूरी दे दी है।
A. रक्षा उपकरणों की बिक्री
B. परमाणु हथियारों की बिक्री
C. घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल की बिक्री
D. रासायनिक हथियारों की बिक्री

निम्नलिखित में से कौन जीवन की संरचनात्मक और मौलिक इकाई है?
A. ऊतक
B. एंजाइम
C. कोशिका
D. हॉर्मोन

______ वे वाहिकाएँ हैं जो रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न अंगों तक ले जाती हैं।
A. शिराएँ
B. श्वासनली
C. धमनियां
D. प्लाज्मा

उपग्रह वायुमंडल की निम्नलिखित में से किस परत में पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं?
A. समतापमंडल
B. बहिर्मंडल
C. क्षोभ मंडल
D. मध्यमंडल

राइडर कप ________ खेल से जुड़ा है।
A. साइकिल चलाना
B. क्रिकेट
C. तैरना
D. गोल्फ़

2018 में विश्व में विजडन के अग्रणी क्रिकेटर कौन बने?
A. रोहित शर्मा
B. केन विलियमसन
C. विराट कोहली
D. बेन स्टोक्स

Leave a Comment

error: