SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 20 Shift1

दो नल J और L अकेले एक टंकी को क्रमशः 10 मिनट और 12 मिनट में भर सकते हैं। यदि एक निकासी नल K को खोला जाए और तीनों नल एक साथ काम करें, तो वही टंकी 15 मिनट में भर जाएगी। अकेले नल K को उसी टंकी को खाली करने में कितना समय लगेगा?
A. 60/7 मिनट
B. 58/11 मिनट
C. 56/3 मिनट
D. 52/3 मिनट

एक व्यक्ति ने 8 प्रतिशत की वार्षिक दर पर साधारण ब्याज पर एक निश्चित धनराशि उधार दी और 9 वर्षों में प्राप्त ब्याज उधार ली गई धनराशि से 560 रुपये कम है। उधार दी गई धनराशि क्या है?
A. 2000 रुपये
B. 1120 रुपये
C. 1000 रुपये
D. 560 रुपये

सपना ने एक सेल (विक्रय) में 573.18 रुपये में एक किताब खरीदी, उसे अंकित मूल्य पर 18% की छूट मिली। किताब का अंकित मूल्य क्या है?
A. 649 रुपये
B. 799 रुपये
C. 749 रुपये
D. 699 रुपये

सूरज दोपहर 2 बजे बिंदु Q से अपनी यात्रा शुरू करता है। वह पहले तीन घंटों तक 40 किमी/घंटा की गति से कार चलाता है और शेष यात्रा 30 किमी/घंटा की गति से पूरी करता है। यदि राहुल बिंदु Q से 80 किमी/घंटा की गति से शाम 6 बजे सूरज की ओर चलना शुरू करता है, तो वह सूरज को किस समय तक पकड़ेगा?
A. 9 ∶ 36 बजे शाम
B. 9 ∶ 00 बजे शाम
C. 9 ∶ 15 बजे शाम
D. 10 ∶ 06 बजे शाम

पात्र I और पात्र II में दूध और पानी का अनुपात क्रमशः 4 ∶ 5 और 8 ∶ 3 है। एक नया मिश्रण प्राप्त करने के लिए पात्र I और पात्र II के मिश्रण को किस अनुपात में मिलाया जाना चाहिए कि जिसमें दूध और पानी का अनुपात 9 ∶ 11 हो?
A. 549 ∶ 11
B. 49 ∶ 121
C. 519 ∶ 11
D. 47 ∶ 121

लड़कों के एक समूह का औसत वजन 42 किलोग्राम है। 48 किलोग्राम वजन वाला एक लड़का समूह को छोड़ देता है और 38 किलोग्राम वजन वाला दूसरा लड़का समूह में शामिल हो जाता है। यदि अब औसत 41 किलोग्राम हो जाता है, तो समूह में अब कितने लड़के हैं?
A. 6
B. 10
C. 8
D. 12

यदि किसी संख्या का 50 प्रतिशत 80 है, तो उस संख्या का 250 प्रतिशत क्या होगा?
A. 440
B. 400
C. 480
D. 360

नीचे दी गई तालिका 5 भिन्न वस्तुओं का क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य दर्शाती है।

वस्तु क्रय मूल्य विक्रय मूल्य
A 500 600
B 700 750
C 600 800
D 400 700
E 300 800

सभी वस्तुओं के कुल क्रय मूल्य का सभी वस्तुओं के कुल विक्रय मूल्य से अनुपात क्या है?

A. 49 ∶ 72
B. 50 ∶ 39
C. 37 ∶ 50
D. 50 ∶ 73

वह सबसे छोटी संख्या कौन सी है जिसे 8, 10, 12 और 18 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में 5 शेषफल बचता है?
A. 408
B. 397
C. 365
D. 371

\({{44 \ – \ 13 \ + \ 17 \ – \ 21 \ + \ 45 \ – \ 24} 12 \ of \ 4 \ – \ 3 \ × \ 4 \ – \ 6 \ × \ 2}\) का मान क्या है?
A. -1
B. 1
C. -2
D. 2

एक आयताकार मेज के शीर्ष का परिमाप 56 मीटर है और इसका क्षेत्रफल 192 मीटर2 है। इसके विकर्ण की लम्बाई क्या है?
A. 20 मीटर
B. 16 मीटर
C. 22 मीटर
D. 18 मीटर

\( [1/5+\{1/6\ of\ (42/35 6/25)-(2/7 6/5 18/42) \}+19/30]\) का मान क्या है?
A. 11/15
B. 17/15
C. 14/15
D. 13/15

नीचे दिया गया वृत्त आलेख 8 विभिन्न कंपनियों द्वारा बेची गई कारों की संख्या को दर्शाता है। इन सभी 8 कंपनियों द्वारा बेची गई कारों की कुल संख्या 2,000 है। किसी विशेष कंपनी द्वारा बेची गई कारों की संख्या को इन सभी 8 कंपनियों द्वारा बेची गई कारों की कुल संख्या के प्रतिशत के रूप में दर्शाया गया है।

C1 और C2 द्वारा बेची गई कारों की औसत संख्या, C7 और C8 द्वारा बेची गई कारों की औसत संख्या से कितने प्रतिशत कम है?

See also  SSC MTS 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 26 Shift2

A. 33.33 प्रतिशत
B. 66.66 प्रतिशत
C. 16.66 प्रतिशत
D. 25 प्रतिशत

8 महिलाएँ एक कार्य को 15 दिनों में पूरा कर सकती हैं। यदि 2 महिलाएँ कार्यरत हों, तो कार्य कितने दिनों में पूरा हो जायेगा?
A. 60 दिन
B. 80 दिन
C. 64 दिन
D. 44 दिन

एक वॉटर हीटर को 320 रुपये में बेचने पर दुकानदार को 20% की हानि होती है। यदि वह 20% का लाभ कमाना चाहता है, तो उसे वॉटर हीटर को किस मूल्य पर बेचना चाहिए?
A. 105 रुपये
B. 400 रुपये
C. 480 रुपये
D. 100 रुपये

एक व्यक्ति ने 6075000 रुपये प्रत्येक में दो फ्लैट खरीदे। उसने एक फ्लैट 10% लाभ पर और दूसरा 15% हानि पर बेचा। उसे कुल मिलाकर कितने प्रतिशत लाभ या हानि हुई?
A. 2.5% हानि
B. 3% लाभ
C. 5% लाभ
D. 5% हानि

20 रुपये प्रति किलोग्राम वाले चावल को 34 रुपये प्रति किलोग्राम वाले चावल के साथ किस अनुपात में मिलाया जाए कि मिश्रण का मूल्य 28 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाए?
A. 4 ∶ 1
B. 3 ∶ 4
C. 2 ∶ 3
D. 1 ∶ 3

यदि A ∶ B ∶ C = 2 ∶ 3 ∶ 5 है, तो (A + B) ∶ (B + C) ∶ (C + A) का मान क्या है?
A. 5 ∶ 8 ∶ 7
B. 9 ∶ 10 ∶ 12
C. 6 ∶ 9 ∶ 14
D. 8 ∶ 15 ∶ 14

एक घनाभ की लम्बाई उसकी चौड़ाई की आधी है और घनाभ की ऊँचाई उसकी चौड़ाई की तीन गुना है। यदि घनाभ की चौड़ाई 12 सेमी है, तो घनाभ का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या है?
A. 1320 सेमी2
B. 1440 सेमी2
C. 1560 सेमी2
D. 1680 सेमी2

एक निश्चित धनराशि पर चौथे वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) 15000 रुपये है और छठे वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) 25350 रुपये है। प्रति वर्ष ब्याज की दर क्या है?
A. 40 प्रतिशत
B. 35 प्रतिशत
C. 25 प्रतिशत
D. 30 प्रतिशत

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘NOTICE’ को ‘LMRFZB’ के रूप में कूटित किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘PARENT’ के लिए कूट क्या है?
A. NYPBKQ
B. NYPCLR
C. NYPBKR
D. NYQBKQ

दो कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, यद्यपि वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

सभी डिब्बे, घन हैं।

सभी घन, वर्ग हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ डिब्बे, वर्ग हैं।

II. कुछ वर्ग, घन नहीं हैं।

A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

59, 63, 72, 88, 113, ?

A. 139
B. 149
C. 141
D. 159

निम्नलिखित समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए इसमें कौन से गणितीय चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?

14 + 63 ÷ 7 – 21 × 35 = 140

A. + और –
B. ÷ और ×
C. – और ×
D. + और ×

उस विकल्प आकृति का चयन करें जिसमें दी गई आकृति (x) उसके भाग के रूप में अंतर्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

तीन कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लें कि कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ मोबाइल, भूमि हैं।

कुछ भूमि, चौड़े हैं।

सभी चौड़े, लम्बे हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ मोबाइल, लम्बे हैं।

See also  SSC MTS 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 11 Shift3

II. सभी लम्बे, चौड़े हैं।

A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला की लुप्त संख्या का चयन करें।

55, 38, 21, 4, -13, ?

A. -30
B. -18
C. -28
D. -20

उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।

मधुमक्खियाँ ∶ भिनभिनाना ∶∶ बत्तखें ∶ ?

A. क्रोक
B. कलरव
C. मिमियाना
D. क्वैक

उस विकल्प का चयन करें जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है।

110 ∶ 23 ∶∶ 85 ∶ ?

A. 17
B. 13
C. 18
D. 47

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PARK’ को ‘QCSM’ और ‘FREE’ को ‘GTFG’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘FAME’ कैसे लिखा जाएगा?
A. GCNG
B. GCOF
C. CGNF
D. HCNG

निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) का स्थान लेगा?

J, N, H, P, F, R, D, T, B, ?

A. O
B. V
C. M
D. U

यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से कौन सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिम्ब होगी?

A.
B.
C.
D.

अनुज, बाला, चरणजीत, दानिश, एंड्रयू, फारूक, गर्वित और हिमेश एक चौकोर मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख होकर बैठे हैं। उनमें से चार प्रत्येक कोने पर बैठे हैं, जबकि अन्य चार प्रत्येक भुजा के ठीक केंद्र पर बैठे हैं।

एंड्रयू जो एक भुजा के बीच में बैठा है, गर्वित के बायीं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। गर्वित और फारूक के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। बाला, एंड्रू का निकटतम पड़ोसी है। बाला और अनुज के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। बाला, फारूक का पड़ोसी नहीं है। हिमेश, चरणजीत के ठीक बायीं ओर बैठा है। चरणजीत, एंड्रयू के दायीं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है।

दानिश के दायीं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

A. चरणजीत 
B. हिमेश 
C. बाला
D. गर्वित 

कौन सी उत्तर आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी?

A.
B.
C.
D.

दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और उस संख्या का चयन करें जो इसमें प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सके।

पहली पंक्ति – 60, 20, 10

दूसरी पंक्ति – 90, 30, 15

तीसरी पंक्ति – 36, 12, ?

A. 6
B. 8
C. 4
D. 5

उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।

थायराइड ∶ आयोडीन ∶∶ रतौंधी ∶ ?

A. विटामिन D
B. विटामिन B
C. विटामिन C
D. विटामिन A

छह मित्र X, Y, J, M, N, और O उत्तर दिशा के सम्मुख होकर एक कतार में खड़े हैं। Y, O के ठीक पीछे है। J कतार के अंत में खड़ा है। M, N और X के ठीक बीच में खड़ा है। Y, X के बाद नहीं खड़ा है। कतार की शुरुआत से चौथे स्थान पर कौन खड़ा है?
A. Y
B. N
C. X
D. M

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘RAT’ को ‘SCW’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘COW’ कैसे लिखा जाएगा?
A. DZQ
B. DQR
C. DYZ
D. DQZ

दिए गए दो चिह्नों को आपस में बदलने पर निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण सही नहीं होगा?

+ और ×

I. 15 + 5 ÷ 1 – 9 × 4 = 70

II. 18 × 17 + 3 – 6 ÷ 2 = 133

A. केवल II
B. केवल I
C. न तो I और न ही II
D. I और II दोनों

सात बहनों I, II, III, IV, V, VI और VII में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। I केवल एक बहन से छोटी है। II केवल VII से लंबी है। तीन बहनें IV से छोटी हैं और तीन उससे लंबी हैं। V सबसे लंबा नहीं है। III, VI से छोटा है परन्तु V से लंबा है। बहनों में तीसरा सबसे छोटा कौन है?
A. VI
B. IV
C. V
D. I

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 15 Shift2

निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक इंदु सुंदरेसन द्वारा लिखी गई है?
A. ​द सीक्रेट ऑफ़ नागास 
B. द वन यू कैननोट हैव
C. द फेस्ट ऑफ़ रोजेज 
D. अजय: राइज ऑफ़ काली

राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान प्रत्येक भारतीय नागरिक का ___________ है।
A. मौलिक कर्तव्य
B. कानूनी अधिकार
C. राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
D. मौलिक अधिकार

अशोक के स्तंभों के पीछे क्या उद्देश्य था?
A. धर्म नीतियों का प्रसार करना
B. भेरीघोष फैलाना
C. साम्प्रदायिक आस्था का प्रसार करना
D. बड़े पैमाने पर धर्मांतरण फैलाना

कौन सा खिलाड़ी फ्लाइंग सिख के नाम से प्रसिद्ध था?
A. अर्शदीप सिंह
B. हरभजन सिंह
C. युवराज सिंह
D. मिल्खा सिंह

है-हक नृत्य का संबंध किस राज्य से है?
A. सिक्किम
B. राजस्थान
C. त्रिपुरा
D. आंध्र प्रदेश

हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) की स्थापना __________ में हुई थी।
A. 1917
B. 1922
C. 1924
D. 1928

करेंसी नोट और सिक्के क्या कहलाते हैं?
A. प्रादृष्ट मुद्रा
B. निकट मुद्रा
C. प्रत्ययी मुद्रा
D. द्रव्य मुद्रा

भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान की राजधानी क्या है?
A. कंधार
B. काबुल
C. काठमांडू
D. कराची

निम्नलिखित में से कौन सा भारत में बायोस्फीयर रिजर्व “नहीं” है?
A. शीत मरुस्थल
B. सुंदरबन
C. गिर वन
D. नीलगिरि

“प्रधानमंत्री पोषण” योजना किस मंत्रालय द्वारा लागू की गई है?
A. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
B. शिक्षा मंत्रालय
C. सामाजिक न्याय मंत्रालय
D. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद “अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना” से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 43
B. अनुच्छेद 51
C. अनुच्छेद 40
D. अनुच्छेद 47

भारतीय संगीतकार जगजीत सिंह को संगीत/कविता की ___________ शैली के पुनरुद्धार का श्रेय दिया जाता है।
A. सूफी
B. लैटिन
C. ग़ज़ल
D. जैज़

इंडो-इस्लामिक वास्तुकला की “दोहरे गुम्बद” विशेषता दिल्ली सल्तनत के किस राजवंश द्वारा शुरू की गई थी?
A. गुलाम वंश
B. लोदी वंश
C. खिलजी वंश
D. तुगलक वंश

कौन से कोशिका अंग अंतःकोशिकीय पाचन में मदद करते हैं और कोशिका के “आत्मघाती बैग” के रूप में जाने जाते हैं?
A. क्लोरोप्लास्ट
B. सेंट्रोसोम
C. गोल्गी निकाय
D. लाइसोसोम

निम्नलिखित में से कौन सा कृत्रिम पारिस्थितिकी तंत्र का उदाहरण है?
A. एक्वैरियम
B. घास के मैदान
C. रेगिस्तान
D. मूंगे की चट्टानें

निम्नलिखित में से किसे कुश्ती के लिए “मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021” से सम्मानित किया गया है?
A. सुनील छेत्री
B. नीरज चोपड़ा
C. मनप्रीत सिंह
D. रवि कुमार

सतह पर भूकंप के केंद्र के निकटतम बिंदु को _________ कहा जाता है।
A. अर्ध केंद्र
B. अभिकेंद्र
C. ​अवकेंद्र
D. केंद्र

निम्नलिखित में से कौन सा त्योहार अरुणाचल प्रदेश से संबंधित है?
A. उगादी
B. पोंगल
C. वंगाला
D. सोलुंग

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना तब हुई जब पूरे देश से 72 प्रतिनिधि __________ में बॉम्बे में मिले।
A. 1858
B. 1890
C. 1872
D. 1885

राजस्थान का गणगौर त्यौहार किस देवी-देवता से सम्बन्धित है?
A. भगवान सूर्य और देवी प्रभा
B. भगवान शिव और देवी पार्वती
C. भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी
D. भगवान राम और देवी सीता

निम्नलिखित में से कौन सा उपन्यास चेतन भगत द्वारा लिखा गया है?
A. आवर स्टोरी नीड्स नो फ़िल्टर
B. द वाइट टाइगर
C. द 3 मिस्टेक्स ऑफ़ माय लाइफ
D. अनटचेबिलिटीज़ 

किस प्रकार की कृषि में भूमि का उपयोग भोजन और चारे की फसलें उगाने और पशुधन पालने के लिए किया जाता है?
A. वृक्षारोपण कृषि
B. मिश्रित कृषि
C. निर्वाह कृषि
D. स्थानांतरण कृषि

भक्ति संत, नयनार निम्नलिखित में से किस देवता के भक्त थे?
A. विष्णु
B. शिव
C. इंद्र
D. मुरुगन

“द इनविजिबल मैन” प्रसिद्ध लेखक ___________ द्वारा लिखित एक विज्ञान कथा उपन्यास है।
A. हर्बर्ट जॉर्ज वेल्स
B. विलियम शेक्सपियर
C. अगाथा क्रिस्टी
D. जूल्स वर्ने

कितने देश भारत के साथ भूमि सीमा साझा करते हैं?
A. आठ
B. छह
C. सात
D. पाँच

Leave a Comment

error: