एक पहिये की त्रिज्या 21 सेमी है। 20 चक्करों में पहिये द्वारा तय की गई दूरी (सेमी में) कितनी है?
A. 1440 सेमी
B. 1500 सेमी
C. 2640 सेमी
D. 2100 सेमी
दिनेश समान दूरी की चार यात्राएँ करता है। पहली यात्रा में उसकी गति 140 किमी/घंटा थी और प्रत्येक अगली यात्रा में उसकी गति पिछली यात्रा की आधी थी। इन चार यात्राओं में दिनेश की औसत गति कितनी है?
A. 40 किमी/घंटा
B. 44 किमी/घंटा
C. (112/3) किमी/घंटा
D. (124/3) किमी/घंटा
कृष्णा बिंदु A से बिंदु B तक 6 घंटे में यात्रा करता है और बिंदु B से बिंदु A पर 5 घंटे में वापस लौटता है। बिंदु A और बिंदु B एक सीधे राजमार्ग पर 220 मील की दूरी पर हैं। पूरी यात्रा के दौरान कृष्णा की औसत गति कितनी है?
A. 44 मील/घंटा
B. 40 मील/घंटा
C. 50 मील/घंटा
D. 22 मील/घंटा
16400 रुपये पर 1 वर्ष के लिए 9% प्रति वर्ष की दर से अर्धवार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
A. 1640.40 रुपये
B. 1608.20 रुपये
C. 1509.21 रुपये
D. 1680.90 रुपये
44, 10 और 5 के लघुत्तम समापवर्त्य का 50 और 75 के महत्तम समापवर्तक से अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 15 ∶ 2
B. 45 ∶ 7
C. 50 ∶ 3
D. 44 ∶ 5
10, 12 और 15 का लघुत्तम समापवर्त्य कितना है?
A. 120
B. 180
C. 60
D. 30
विजय 13 रुपये प्रति दर्जन की दर से केले बेचता है और 30 प्रतिशत का लाभ अर्जित करता है। केले का क्रय मूल्य 10 प्रतिशत बढ़ जाता है। यदि विक्रय मूल्य वही रहता है, तो उसका नया लाभ प्रतिशत कितना है?
A. 16.66 प्रतिशत
B. 18.18 प्रतिशत
C. 14.28 प्रतिशत
D. 12.5 प्रतिशत
एक शंकु की ऊँचाई 12 सेमी है और इसके आधार की त्रिज्या 14 सेमी है। शंकु का आयतन कितना है?
A. 2464 सेमी3
B. 2692 सेमी3
C. 2248 सेमी3
D. 2872 सेमी3
एक त्रिभुज की भुजाएँ 6 सेमी, 8 सेमी और 10 सेमी हैं। त्रिभुज का क्षेत्रफल कितना है?
A. 20 सेमी2
B. 28 सेमी2
C. 24 सेमी2
D. 16 सेमी2
2[2.75 × 2.75 + 1.25 × 1.25] का मान कितना है?
A. 19.75
B. 17.50
C. 18.25
D. 15.75
10 सेमी लंबाई के एक रेखाखंड को मापते समय गलती से 10.2 सेमी माप लिया जाता है, माप में प्रतिशत त्रुटि कितनी है?
A. 1%
B. 0.5%
C. 0.2%
D. 2%
6000 रुपये को P, Q और R के बीच 5 ∶ 7 ∶ 8 के अनुपात में विभाजित किया जाना था। गलती से इसे P, Q और R के बीच 9 ∶ 7 ∶ 4 के अनुपात में विभाजित किया गया था। विभाजन में R को कितनी धनराशि की हानि होती है?
A. 900 रुपये
B. 600 रुपये
C. 300 रुपये
D. 1200 रुपये
एक डीलर अपने माल पर क्रय मूल्य से 44% अधिक मूल्य अंकित करता है। फिर वह उस पर 50% की छूट देता है। उसकी हानि प्रतिशत कितनी होगी?
A. 25%
B. 28%
C. 26%
D. 32%
15 संख्याओं का औसत 45 है। एक अतिरिक्त संख्या जोड़ने पर नया औसत 50 हो जाता है। वह नई संख्या क्या है?
A. 125
B. 118
C. 105
D. 115
नीचे दिया गया वृत्त आलेख 6 विभिन्न कारखानों का उत्पादन दर्शाता है। इन सभी 6 कारखानों का कुल उत्पादन 17000 है। किसी विशेष कारखाने का उत्पादन, इन सभी 6 कारखानों के कुल उत्पादन के प्रतिशत के रूप में नीचे दिखाया गया है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
I. P और R के कुल उत्पादन का Q और U के कुल उत्पादन से अनुपात 49 ∶ 46 है।
II. S और T का कुल उत्पादन, P और Q के कुल उत्पादन से 91.66 प्रतिशत अधिक है।
A. न तो I और न ही II
B. केवल I
C. I और II दोनों
D. केवल II
यदि 10 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की दो क्रमिक छूट की पेशकश की जाती है, तो कुल छूट कितनी है?
A. 22 प्रतिशत
B. 28 प्रतिशत
C. 25 प्रतिशत
D. 20 प्रतिशत
यदि p ∶ q = 7 ∶ 5 है, तब \(\(p^2+q^2)/(p^2-q^2) \) का मान कितना है?
A. 48/7
B. 36/11
C. 37/12
D. 38/5
धारा के प्रतिकूल x किमी की दूरी तय करने में नाव द्वारा लिया गया समय, धारा के अनुकूल समान दूरी तय करने में नाव द्वारा लिए गए समय से 3 घंटे अधिक है। धारा के प्रतिकूल नाव की गति 8 किमी/घंटा है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है/हैं?
I. यदि x का मान 48 किमी है, तो धारा के अनुकूल नाव की गति 16 किमी/घंटा है।
II. यदि धारा के अनुकूल नाव की गति 12 किमी/घंटा है, तो x का मान 48 किमी है।
A. न तो I और न ही II है
B. केवल II
C. केवल I
D. I और II दोनों
नीचे दी गई तालिका विभिन्न कंपनियों द्वारा टेलीविजन और फ्रिज के उत्पादन को दर्शाती है।
| कंपनियाँ | टेलीविजन | फ्रिज |
| A | 60 | 80 |
| B | 50 | 30 |
| C | 40 | 20 |
| D | 30 | 50 |
| E | 70 | 35 |
J1 = D और E द्वारा फ्रिज के औसत उत्पादन का मान।
J2 = सभी कंपनियों द्वारा टेलीविजन और फ्रिज का कुल उत्पादन।
(J2 – J1) का मान कितना है?
A. 456.2
B. 314.5
C. 465
D. 422.5
एक समूह में 1200 पुरुष हैं। इनके पास 80 दिनों तक का भोजन उपलब्ध है। 5 दिनों के बाद, 400 व्यक्ति समूह छोड़ देते हैं। बचा हुआ शेष भोजन कितने दिनों तक चलेगा?
A. 125 दिन
B. 110.5 दिन
C. 140.8 दिन
D. 112.5 दिन
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार सम्बन्धित है जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से सम्बन्धित है और चौथा पद, तीसरे पद से सम्बन्धित है।
FOM ∶ IJT ∶∶ HIT ∶ KDA ∶∶ FBQ ∶ ?
A. JWX
B. IXX
C. KXX
D. IWX
विवेक, लक्ष्मण, कमल, मोहन और रमेश नाम की पाँच कारों की गति की तुलना की गई है। विवेक की गति, केवल एक कार से अधिक है। रमेश की गति, चार कारों से अधिक है। मोहन की गति, विवेक से अधिक लेकिन कमल और रमेश से कम है। कितनी कारों की गति मोहन की गति से कम है?
A. 0
B. 1
C. 2
D. 3
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार सम्बन्धित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ सम्बन्धित हैं।
(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)
(243, 81, 27)
(99, 33, 11)
A. (27, 25, 23)
B. (27,9,3)
C. (27,20,19)
D. (27,18,9)
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला की लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
30, 91, 274, 823, 2470, ?
A. 7400
B. 7420
C. 4580
D. 7411
उस विकल्प का चयन कीजिए जो छठी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार पहली संख्या, दूसरी संख्या से संबंधित है और तीसरी संख्या, चौथी संख्या से संबंधित है।
4 ∶ 66 ∶∶ 8 ∶ 514 ∶∶ ? ∶ 345
A. 11
B. 7
C. 9
D. 8
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति (X) उसके भाग के रूप में सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SQUARE’ को ‘UQSERA’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘CAREER’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. RCAREE
B. EERACR
C. RACERE
D. RACREE
नीचे दिए गए प्रश्न में कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
I. सभी B, M हैं।
II. कुछ J, B हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ M, B नहीं हैं।
II. कोई J, M नहीं है।
A. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
नीचे दिए गए प्रश्न में कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
I. कुछ लड़के मजबूत हैं।
II. कोई भी मजबूत कमजोर नहीं है।
निष्कर्ष:
I. सभी मजबूत लड़के हैं।
II. सभी कमजोर लड़के हैं।
III. सभी कमजोर मजबूत हैं।
A. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
B. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
C. दोनों निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
D. दोनों निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला की लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
0, 20, 40, 60, 80, ?
A. 110
B. 100
C. 120
D. 90
आठ सहेलियाँ मानसी, श्वेता, मोनिका, पायल, आरती, काजल, लक्ष्मी और रानी एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। मोनिका, काजल के दायें से दूसरे स्थान पर बैठी है। काजल, श्वेता के दायें से तीसरे स्थान पर बैठी है। पायल, श्वेता के ठीक बायें बैठी है। श्वेता, आरती के बायें से दूसरे स्थान पर बैठी है। लक्ष्मी, श्वेता के दायें से चौथे स्थान पर बैठी है। मानसी, श्वेता और आरती दोनों की निकटतम पड़ोसी है। मानसी के दायें से दूसरे स्थान पर कौन बैठी है?
A. आरती
B. लक्ष्मी
C. रानी
D. काजल
सात लड़के राहुल, राम, रमेश, सोहन, साहिल, सोनू और मोनू एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। मोनू, सोनू के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। सोनू, राहुल के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। साहिल, सोनू का निकटतम पड़ोसी नहीं है। साहिल, राम के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। सोहन, रमेश के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है।
राहुल के बायें से तीसरा स्थान पर कौन बैठा है?
A. सोहन
B. राम
C. साहिल
D. रमेश
दी गई दो संख्याओं को आपस में बदलने के बाद दिए गए समीकरण का मान कितना होगा?
3 और 4 ; 3 × 7 – 8 ÷ 2 + 4
A. 30
B. 27
C. 31
D. 35
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PADM’ को ‘5372’ के रूप में कूटित किया जाता है, ‘AZDB’ को ‘7209’ के रूप में कूटित किया जाता है, ‘BALL’ को ‘9766’ के रूप में कूटित किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘M’ के लिए क्या कूट होगा?
A. 2
B. 9
C. 7
D. 5
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘NIGHT’ को ‘96270’ के रूप में कूटित किया जाता है, ‘OFTEN’ को ‘87561’ के रूप में कूटित किया जाता है, ‘PILOT’ को ‘23745’ के रूप में कूटित किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘INF’ के लिए क्या कूट होगा?
A. 257
B. 269
C. 264
D. 268
जब दर्पण MN को नीचे दिखाए अनुसार रखा जाता है, तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
कौन-सी उत्तर आकृति, प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी?
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MOTION’ को ‘136435’ और ‘ONION’ को ‘35435’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘NOTION’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. 362434
B. 534354
C. 352637
D. 536435
एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन कीजिए, जो शृंखला को पूरा करेगा।
FANY, JERC, NIVG, ?, VQDO
A. RMZK
B. RMYK
C. RMMK
D. RNYK
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार सम्बन्धित है जिस प्रकार पहला पद, दूसरे पद से सम्बन्धित है और पाँचवाँ पद, छठे पद से सम्बन्धित है।
AKV ∶ ZIS ∶∶ ? ∶ ENI ∶∶ PQR ∶ OOO
A. FOL
B. EPL
C. FPL
D. EQL
एनी बेसेंट निम्नलिखित में से किस सामाजिक-धार्मिक आंदोलन से जुड़ी थीं?
A. भारतीय सुधार संघ
B. तत्त्वबोधिनी सभा
C. आदि ब्रह्मो समाज
D. थियोसोफिकल सोसायटी
वायु गर्म करने पर_______होती है और ठंडा करने पर _____होती है।
A. प्रसारित, संकुचित
B. संकुचित, स्थिर
C. प्रसारित, प्रसारित
D. संकुचित, प्रसारित
निम्नलिखित मुगल सम्राटों में से किसने पादशाह की उपाधि धारण की थी?
A. जहांगीर
B. बाबर
C. हुमायूं
D. अकबर
गारो जनजाति का संबंध भारत के किस क्षेत्र से है?
A. पश्चिमी
B. दक्षिणी
C. उत्तर-पूर्वी
D. दक्षिण पश्चिमी
मोहिनीअट्टम किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है?
A. कर्नाटक
B. ओडिशा
C. तमिलनाडु
D. केरल
शीतकालीन ओलंपिक खेल कितने वर्षो मे आयोजित किए जाते हैं?
A. हर तीन वर्ष में
B. हर चार वर्ष मे
C. हर दो वर्ष में
D. हर पांच वर्ष में
निम्नलिखित में से कौन सी पादप कोशिका की एक विशेषता है?
A. छोटी केंद्रीय रसधानी
B. हरितलवक अनुपस्थित होता है
C. लवक अनुपस्थित होता है
D. इनमे कोशिका भित्ति पाई जाती है
ऐसी वस्तुएँ जो टिकाऊ प्रकृति की होती हैं और जिनका उत्पादन प्रक्रिया में उपयोग होता है, ______कहलाती हैं।
A. पूंजीगत वस्तुएं
B. वेब्लेन वस्तुएं
C. उपभोग वस्तुएं
D. पूरक वस्तुएं
स्वर्गीय सरोजिनी नायडू को क्या उपाधि दी गई थी?
A. भारत की कोकिला
B. भारत की पतंग
C. भारत की गौरैया
D. भारत का हार्नबिल
भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?
A. उपराष्ट्रपति
B. राष्ट्रपति
C. सुप्रीम कोर्ट के जज
D. प्रधान मंत्री
निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संविधान के तहत बताया गया एक मौलिक कर्तव्य है?
A. निजी संपत्ति की सुरक्षा करना
B. मान-सम्मान की रक्षा के लिए
C. देश की रक्षा के लिए
D. धार्मिक मामलों का प्रबंधन करना
विशेष रूप से निर्मित टैंकों और तालाबों में मछली के प्रजनन को ________ कहा जाता है।
A. अंगूर की खेती
B. बागवानी
C. मछली पालन
D. रेशम के कीड़ों का पालन
ऋतुसंहार या छह ऋतुएँ संस्कृत साहित्य का एक उत्कृष्ट कृति है, जो ______ द्वारा लिखा गया है।
A. तुलसीदास
B. रवि कीर्ति
C. कालिदास
D. हेरिसेना
ENSO दबाव की स्थिति से संबंधित घटना है। ENSO का पूर्ण रूप क्या है?
A. एल नीना दक्षिणी अवसर
B. एल नीनो दक्षिणी दोलन
C. अल नीनो दक्षिण अवसर
D. एल नीना दक्षिण दोलन
भाखड़ा नांगल बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर बनाया गया है?
A. ब्यास
B. सतलुज
C. चिनाब
D. रावी
निम्नलिखित में से कौन एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 T20 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने?
A. सूर्यकुमार यादव
B. ऋषभ पंत
C. रोहित शर्मा
D. विराट कोहली
_______बेरोज़गारी उस न्यूनतम बेरोज़गारी स्तर को कहते हैं, जिसे एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था, मुद्रास्फीति पैदा किए बिना बनाए रख सकती है।
A. संरचनात्मक
B. प्रच्छन्न
C. प्राकृतिक
D. प्रतिरोधात्मक
सिंधु घाटी सभ्यता में, लोथल शहर ______ की एक उपनदी के किनारे बसा था।
A. पेरियार
B. साबरमती
C. कृष्णा
D. नर्मदा
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के तहत, पेंशन रिटर्न, ग्राहक के (subscriber) ______ वर्ष का हो जाने के बाद दिया जाता है।
A. 60
B. 55
C. 50
D. 65
सर्वाधिक व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक किसने जीते हैं?
A. सिमोन बाइल्स
B. केटी लेडेकी
C. उसैन बोल्ट
D. माइकल फेल्प्स
“गुरुपर्व” किस सिख गुरु की जयंती के रूप में मनाया जाता है?
A. गुरु अंगद
B. गुरु नानक देव
C. गुरु अर्जन देव
D. गुरु गोबिंद सिंह
निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में छठ पूजा का त्योहार मुख्य रूप से मनाया जाता है?
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. आंध्र प्रदेश
D. बिहार
रुक्मिणी देवी अरुंडेल को वर्ष ________ में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था।
A. 1956
B. 1987
C. 1978
D. 1964
निम्नलिखित में से कौन सा अम्ल नारियल के तेल में पाया जाता है?
A. इरुसिक अम्ल
B. ओकसेलिक अम्ल
C. लैक्टिक अम्ल
D. लॉरिक अम्ल
_________वह प्रक्रिया है जिसमें प्राकृतिक रबर को अधिक मजबूत (durable) और लोचदार (elastic) बनाने के लिए सल्फर के साथ संसाधित किया जाता है।
A. साबुनीकरण
B. किण्वन
C. वल्कनीकरण
D. कार्बनीकरण