SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 2 Shift3

A1 अकेले एक कार्य को 12 दिनों में कर सकता है और A2 अकेले उसी कार्य को 15 दिनों में कर सकता है। A3 की सहायता से वे उसी कार्य को 5 दिनों में पूरा करते हैं। A3 अकेले उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
A. 16 दिन
B. 20 दिन
C. 24 दिन
D. 27 दिन

महेश, सुरेश और राजू मिलकर एक कार्य को 18 दिनों में पूरा कर सकते हैं। महेश और सुरेश मिलकर उसी कार्य को 72 दिनों में पूरा कर सकते हैं। राजू अकेले उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
A. 21 दिन
B. 24 दिन
C. 34 दिन
D. 18 दिन

लंबाई 13 सेमी, चौड़ाई 11 सेमी और ऊँचाई 20 सेमी वाले घनाभ के सबसे लंबे विकर्ण की लंबाई कितनी होगी? 
A. 23.45 सेमी
B. 26.27 सेमी
C. 34.65 सेमी
D. 22.65 सेमी

6 के प्रथम चार गुणजों का औसत कितना होगा?

A. 25
B. 14
C. 20
D. 15

निम्नलिखित संख्याओं के समूह का महत्तम समापवर्तक कितना होगा? 30, 45, 150
A. 16
B. 15
C. 30
D. 20

एक बच्चे द्वारा एक कार्य दिवस में विभिन्न गतिविधियों पर व्यतीत किए गए घंटों की संख्या तालिका में दी गई है। उसने कितने प्रतिशत समय सोने में व्यतीत किया?

गतिविधियाँ

घंटों की संख्या

स्कूल

8

खेलना

3

सोना

8

खाना

2

संगीत

3

कुल

24

A. 48.11%
B. 33.33%
C. 37.22%
D. 41.12%

2000 रुपये का एक मूलधन साधारण ब्याज की किसी दर पर 12 महीनों में 2400 रुपये हो जाता है। वार्षिक ब्याज की दर ज्ञात कीजिए।
A. 25%
B. 20%
C. 40%
D. 45%

एक दुकानदार अपने सामान पर 20% लाभ अर्जित करता है। एक चोरी में उसके 20% सामान की हानि हो गई। उसका लाभ या हानि प्रतिशत क्या होगा?
A. 4% हानि
B. 4% लाभ
C. 6% लाभ
D. 6% हानि

 \(1/2\) of \(16/5+1/8\) of \(24/9 18/12-5/8 \) का मान क्या होगा?
A. \(51/40\)
B. \( 68/39 \)
C. \(59/40 \)
D. \( 61/50\)

37, 41 का लघुत्तम समापवर्त्य कितना होगा?
A. 1517
B. 1761
C. 1254
D. 1765

एक वृत्ताकार रास्ते की बाहरी और भीतरी परिधि का अनुपात 17 ∶ 15 है। यदि रास्ता 40 मीटर चौड़ा है, तो आंतरिक वृत्त की त्रिज्या क्या होगी?
A. 280 मीटर
B. 340 मीटर
C. 360 मीटर
D. 300 मीटर

यदि A ∶ B = 3 ∶ 2, B ∶ C = 7 ∶ 5 और C ∶ D = 10 ∶ 3 है, तो A ∶ D किसके बराबर है?
A. 7 ∶ 1
B. 1 ∶ 7
C. 4 ∶ 3
D. 3 ∶ 4

8000 रुपये पर 15% वार्षिक दर से 2 वर्ष के लिए वार्षिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए।
A. 2580.00 रुपये
B. 6345.51 रुपये
C. 2778.81 रुपये
D. 26548.81 रुपये

मैनी ने 12000 रुपये में एक एसी खरीदा और उसके परिवहन पर 400 रुपये खर्च किया, फिर उसने इसे 14000 रुपये में बेच दिया। उसका लाभ % ज्ञात कीजिये।

A. 12.90%
B. 13.1%
C. 13%
D. 12.80%

1800 रुपये को A और B के बीच क्रमशः 2 ∶ 3 के अनुपात में बांटा गया है। A का हिस्सा क्या है?
A. 840 रुपये
B. 900 रुपये
C. 780 रुपये
D. 720 रुपये

अनीता को 120 में से 36 अंक मिले लेकिन बाद में उसके शिक्षक ने उसके 6 अंक बढ़ा दिए। उसके प्रतिशत में कितनी वृद्धि होगी?
A. 6%
B. 10%
C. 8%
D. 5%

प्रतिदिन 12 घंटे कार्य करके राज एक कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकता है। उसे प्रतिदिन कितने घंटे कार्य करना चाहिए ताकि वही कार्य 9 दिनों में पूरा हो सके?
A. 20 घंटे
B. 24 घंटे
C. 12 घंटे
D. 16 घंटे

See also  SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 19 Shift1

एक कार को 20 घंटे में 288 किमी की दूरी तय करनी है। यदि वह यात्रा का आधा भाग 1/5 समय में तय करती है, तो शेष दूरी को शेष समय में तय करने की गति ज्ञात कीजिए।
A. 6 किमी/घंटा
B. 7 किमी/घंटा
C. 9 किमी/घंटा
D. 8 किमी/घंटा

एक लम्ब वृत्तीय बेलन की त्रिज्या, उसकी ऊँचाई की तीन गुनी है। यदि बेलन की ऊँचाई 3.5 सेमी है, तो बेलन का आयतन कितना होगा?
A. 1124.25 सेमी3
B. 1324.75 सेमी3
C. 1468.25 सेमी3
D. 1212.75 सेमी3

पेन बॉक्स का क्रय मूल्य 400 रुपये है। दुकानदार ने क्रय मूल्य पर 10% की छूट दी। पेन बॉक्स विक्रय मूल्य कितना होगा?
A. 300 रुपये
B. 360 रुपये
C. 350 रुपये
D. 380 रुपये

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ समूह में वही संबंध साझा करती हैं जो दिए गए समूह में संख्याओं द्वारा साझा किया गया है।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना, संपूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13-13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

(14, 20, 26)

(22, 28, 34) 

A. (32, 38, 44)
B. (4, 6, 11)
C. (25, 30, 44)
D. (10, 20, 24)

उस विकल्प का चयन कीजिए जो चौथे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार पहला पद, दूसरे पद से संबंधित है और पाँचवां पद, छठे पद से संबंधित है।

AJM : KHY :: ? : TBC :: PKS : QIN 

A. EDU
B. FDV
C. EDV
D. FCU

निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों का अध्ययन कीजिए और फिर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

I. सभी R, M हैं।

II. कुछ S, R हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ R, S हैं।

II. कुछ M, R नहीं हैं।

III. कुछ R, M हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. I और III ​दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
C. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनें जो शृंखला को पूरा करेगा।

MOG, OMI, QKK, SIM, ? 

A. VGO
B. UHO
C. UGO
D. VHO

निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों का अध्ययन कीजिए और फिर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

I. कोई J, K नहीं है।

II. कुछ K, L हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ K, J नहीं हैं।

II. कुछ L, J नहीं हैं।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

छह गेंदबाजों अनिल, कमल, लक्ष्मण, मोहन, बिट्टू और राहुल द्वारा लिए गए विकेटों की संख्या की तुलना की गई है। कमल द्वारा लिए गए विकेटों की संख्या केवल अनिल द्वारा लिए गए विकेटों की संख्या से अधिक है। बिट्टू द्वारा लिए गए विकेटों की संख्या केवल दो गेंदबाजों से कम है। मोहन द्वारा लिए गए विकेटों की संख्या बिट्टू से अधिक नहीं है। निम्नलिखित में से किसने बिट्टू से अधिक विकेट लिए हैं?
A. राहुल
B. कमल
C. अनिल
D. मोहन

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 14 Shift3

किसी कूट भाषा में, ‘MEDIUM’ को “LDCGSK’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘PREFER’ के लिए कूट क्या है?
A. OQDDCP
B. OQCDDP
C. OQDDBQ
D. OQDDDP

दी गई दो संख्याओं को आपस में बदलने के बाद दिए गए समीकरण का मान क्या होगा?

6 तथा 2 ; 9 ÷ 2 × 6 + 5 – 1 

A. 13
B. 7
C. 5
D. 9

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला की लुप्त संख्या का चयन कीजिए।

94, 105, 92, 107, 90, ?

A. 115
B. 110
C. 122
D. 109

यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिंब होगी?

A.
B.
C.
D.

आठ लड़के अनिल, कमल, राम, संजय, आकाश, विवेक, राहुल और रामू एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों)। विवेक, अनिल के दाएँ दूसरे स्थान पर है। अनिल, रामू के दाएँ चौथे स्थान पर है। संजय, राम के दाएँ तीसरे स्थान पर है। राम, विवेक या कमल का निकटवर्ती पड़ोसी नहीं है। रामू, राहुल का निकटवर्ती पड़ोसी नहीं है।

अनिल और राम का निकटवर्ती पड़ोसी कौन है?

A. विवेक
B. संजय
C. राहुल
D. रामू

आठ लड़के अनिल, कमल, राम, संजय, आकाश, विवेक, राहुल और रामू एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के विपरीत दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों)। रामू, आकाश या संजय का निकटवर्ती पड़ोसी नहीं है। रामू, अनिल के ठीक दाएँ है। राहुल, आकाश का निकटवर्ती पड़ोसी है। विवेक, कमल के ठीक बाएँ है। राम, आकाश और विवेक दोनों का निकटवर्ती पड़ोसी है। संजय के बाएँ तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. राम
B. राहुल
C. विवेक
D. आकाश

किसी कूट भाषा में, ‘FAN’ को ’21’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘TORCH’ कैसे लिखा जाएगा?
A. 64
B. 74
C. 53
D. 23

दी गई दो संख्याओं (अंकों को नहीं) को परस्पर बदलने पर निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण सही नहीं होगा?

5 तथा 6

A. 6 × 8 – 5 × 4 = 16
B. 5 × 2 – 4 + 6 = 13
C. 5 – 3 × 6 + 4 = -3
D. 6 – 5 + 2 = 1

कौन-सी उत्तर आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी?

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला की लुप्त संख्या का चयन कीजिए।

50, 39, 27, 14, 0, ? 

A. -10
B. -8
C. -15
D. -14

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा पद पहले पद से संबंधित है और चौथा पद तीसरे पद से संबंधित है।

TOP : ZIW :: PAM : VUT :: SQB : ?

A. ZKI
B. YKJ
C. YKI
D. XKI

किसी कूट भाषा में, ‘GLOBE’ को ’40’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘GRASS’ को ’63’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘HANDY’ के लिए कूट क्या है?
A. 52
B. 49
C. 51
D. 50

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।

11 ∶ 122 ∶∶ 14 ∶ 197 ∶∶ 18 ∶ ?  

A. 328
B. 317
C. 325
D. 320

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

पॉमेल हॉर्स, रोमन रिंग्स, वॉल्टिंग टेबल कुछ शब्द हैं जो __________ से संबंधित हैं।
A. जिमनास्टिक 
B. तैराकी
C. घुड़सवारी
D. पोलो

‘द ज़ोया फैक्टर’ ___________ द्वारा लिखित एक उपन्यास है।
A. राजश्री
B. जेरी पिंटो
C. सुकेतु मेहता
D. अनुजा चौहान

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 4 Shift2 part2

हॉर्नबिल उत्सव निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. नागालैंड
B. लद्दाख
C. राजस्थान
D. तमिलनाडु

भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद “नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता” से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 44
B. अनुच्छेद 42
C. अनुच्छेद 41
D. अनुच्छेद 43

भारत में सर्वाधिक विस्तृत वन कौन से हैं?
A. पर्वतीय वन
B. सदाबहार वन
C. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
D. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन

नेपाल, भारत का पड़ोसी देश, भारत के _________ पर स्थित है।
A. पूर्व
B. उत्तर
C. दक्षिण
D. पश्चिम

वर्ष 1965 में ‘पद्म श्री’ प्राप्त करने वाली मृणालिनी साराभाई एक मान्यता प्राप्त __________ नृत्यांगना थीं।
A. ओडिसी
B. मणिपुरी
C. कुचिपुड़ी
D. भरतनाट्यम

निम्नलिखित में से कौन-सा बाजरा या मोटे अनाज का उदाहरण नहीं है?
A. ज्वार
B. रागी
C. गेहूँ
D. बाजरा

टेबल टेनिस में, टेबल की ऊपरी सतह की लंबाई _________ होती है।
A. 264 सेमी
B. 780 सेमी
C. 274 सेमी 
D. 270 सेमी 

गजनी के सुल्तान महमूद ने किस प्रसिद्ध भारतीय मंदिर पर आक्रमण किया था?
A. सोमनाथ मंदिर, गुजरात
B. जगन्नाथ पुरी मंदिर, ओडिशा
C. यमुनोत्री मंदिर, उत्तराखंड
D. लिंगराज मंदिर, ओडिशा

1854 में ईस्ट इंडिया कंपनी के कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा भेजा गया वुड्स डिस्पैच ___________ से संबंधित था।
A. अकाल
B. सैन्य
C. वस्त्र
D. शिक्षा

भारत में, राष्ट्रीय मतदाता दिवस __________ को मनाया जाता है।
A. 26 मार्च
B. 24 फरवरी
C. 27 दिसंबर
D. 25 जनवरी

जून 2022 में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने _________ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है।
A. डिजिटल मुद्रा विज़न 2030
B. भुगतान विज़न 2025
C. डिजिटल मुद्रा विज़न 2025
D. भुगतान विज़न 2030

जॉर्जिया मेलोनी हाल ही में किस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं?
A. ऑस्ट्रिया
B. इटली
C. स्पेन
D. यूक्रेन

लखनऊ संधि पर __________ के बीच हस्ताक्षर किए गए थे।
A. मुस्लिम लीग और महात्मा गांधी
B. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और आर्य समाज
C. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग
D. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और सैय्यद अहमद खान

भारतीय संगीत व्यक्तित्व को पहचानिए:

उनके अधीन शहनाई अपने औपचारिक संदर्भ से बाहर आई और एक शास्त्रीय संगीत वाद्ययंत्र के रूप में स्वीकार की जाने लगी।

A. अल्ला रक्खा
B. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान 
C. पंडित राम नारायण
D. उस्ताद बुन्दू खान

एक प्रतिबिम्ब जिसे पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है उसे ____________ कहा जाता है।
A. सदिश प्रतिबिम्ब
B. आभासी प्रतिबिम्ब
C. वास्तविक प्रतिबिम्ब
D. वर्णक्रमीय प्रतिबिम्ब

जीवविज्ञान में, “IVF” शब्द का अर्थ __________ है।
A. इन विट्रो फ्रॅग्मेंटेशन 
B. इन विट्रो फर्टिलाइजेशन 
C. इंटरनल वेनोम फ्रॉस्टिंग 
D. इंटरनल विट्रो फ्रॅग्मेंटेशन 

पत्तियों में __________ नामक हरा रंगद्रव्य होता है, जो पत्तियों को सूर्य के प्रकाश से ऊर्जा प्राप्त करने में मदद करता है।
A. क्लैडोफिल
B. क्लोरोफिल
C. ज़ैंथोफिल
D. साइटोप्लाज्म

भूत कोला, एक आत्मा पूजा अनुष्ठान नृत्य किस राज्य का है?
A. आंध्र प्रदेश
B. तमिलनाडु
C. केरल
D. कर्नाटक

जैसे ही नदी मैदान में प्रवेश करती है उसमें बड़े-बड़े मोड़ आते हैं जिन्हें ___________ कहा जाता है।
A. ऑक्सबो 
B. तटबंध 
C. विसर्प 
D. ढेर

“अर्थशास्त्र” ___________ द्वारा लिखा गया था।
A. विष्णु शर्मा
B. कालिदास
C. चंद्रगुप्त
D. चाणक्य

कार्यशील आयु वर्ग में किसी राष्ट्र की जनसंख्या को सामान्यतः ____________ के बीच समूहीकृत किया जाता है।
A. 18 – 62 वर्ष
B. 16 – 60 वर्ष
C. 15 – 59 वर्ष
D. 14 – 58 वर्ष

एक बैंक के लिए मुख्य दायित्व __________ है।
A. जमा
B. आर्थिक किराया
C. संपत्ति
D. ऋण

किस मुगल सम्राट ने एलोरा के कैलाश मंदिर को तोड़ने का प्रयास किया था?
A. औरंगजेब
B. हुमायूँ
C. शाहजहाँ
D. बाबर

Leave a Comment

error: