SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 01 Sept 2023 Shift1

यदि पहली संख्या तीसरी संख्या से 20% कम है और दूसरी से तीसरी संख्या का अनुपात 7 : 10 है, तो पहली और तीसरी संख्या का औसत दूसरी संख्या से कितने प्रतिशत अधिक है?
A. 26 \(4 7\)
B. 28 \(2 7\)
C. 28 \(4 7\)
D. 24 \(2 7\)

गीता ने अपने बैंक खाते में एक निश्चित धनराशि जमा की जो 5% वार्षिक ब्याज की दर से 3 वर्षों में 27,783 रुपये हो गई। ब्याज,चक्रवृद्धि ब्याज की दर से वार्षिक रूप से संयोजित होता है। उसने कितनी राशि जमा की?
A. 25,500
B. 25,000
C. 26,000
D. 24,000

एक ट्रक ड्राइवर ने तीन घंटे तक 60 km/h की चाल से ट्रक चलाया। फिर वह एक घंटे के लिए रुका और कहीं नहीं गया। फिर, उसने चार घंटे और 60 km/h की चाल से ट्रक चलाया। ड्राइवर की औसत चाल (km/h में) क्या थी?
A. 52.5
B. 62.4
C. 50.5
D. 42.8

निम्न तालिका चार अलग-अलग शहरों A, B, C, D से प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या और उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण होने का अनुपात दर्शाती है। तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।

शहर उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण का अनुपात
A 660 5 ∶ 6
B 650 2 ∶ 3
C 500 3 ∶ 2
D 630 4 ∶ 5

किस शहर में प्रवेश परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या सबसे अधिक है तथा उस शहर में इसका प्रतिशत दर क्या है?
A. A, 50%
B. B, 60%
C. D, 60%
D. C, 50%

दिशा ने 20,000 रुपये की राशि 9 वर्षों के लिए प्रतिवर्ष साधारण ब्याज पर निवेश की और कुल 33,500 रुपये की राशि प्राप्त की। ब्याज दर क्या है?
A. 8%
B. 8.5%
C. 7.5%
D. 9%

सरल कीजिए:

(13 ÷ 13 का 13 + 13)/(13 ÷ 13 × 13 + 13)

A. \(1/26\)
B. \(15/26\)
C. \(13/96\)
D. \(85/169\)

किसी वस्तु का क्रय मूल्य 4,350 रुपये है, यदि इसे 5,680 रुपये में बेचा जाए तो लाभ प्रतिशत (1 दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) क्या होगा?
A. 28.5%
B. 40.7%
C. 36.8%
D. 30.6%

37 छात्रों की एक कक्षा में 22 लड़कियाँ हैं। इन लड़कियों का औसत भार 46 kg है और पूरी कक्षा का औसत भार 50 kg है। उस कक्षा में लड़कों का औसत भार (kg में) क्या है? (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 60.74
B. 55.87
C. 61.35
D. 58.25

एक नाव बिंदु A से बिंदु B तक धारा के अनुकूल यात्रा करने तथा A और B के बीच मध्य बिंदु C पर वापस आने में 20 घंटे का समय लेती है। धारा की गति 5 किमी/घंटा है तथा स्थिर जल में नाव की गति 10 किमी/घंटा है। A और B के बीच की दूरी (किमी में) ज्ञात कीजिए।
A. 100
B. 120
C. 150
D. 75

राजू ने रवि को एक वस्तु 10% के लाभ पर बेची। रवि ने वह वस्तु रामू को 10% की हानि पर बेची। यदि रामू ने रवि को 1,485 रुपये का भुगतान किया, राजू का रवि के लिए विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 1,200 रुपये
B. 1,500 रुपये
C. 1,650 रुपये
D. 1,600 रुपये

A और B किसी कार्य को 4 दिन में पूरा कर सकते हैं। B और C उसी कार्य को 5 दिन में पूरा कर सकते हैं। A और C उसी कार्य को 10 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि A, B, C एक साथ कार्य करते हैं, तो वे उस कार्य को कितने दिन में पूरा कर सकते हैं?
A. \(311/7\)
B. \(113/7\)
C. \(37/11\)
D. \(117/3\)

आलेख तीन अलग-अलग कंपनियों X, Y और Z द्वारा पिछले वर्षों में टायरों के उत्पादन (लाखों में) को दर्शाता है।

निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित आलेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए।

सबसे अधिक औसत उत्पादन वाली कंपनी के प्रति वर्ष औसत उत्पादन और सबसे कम औसत उत्पादन वाली कंपनी के प्रति वर्ष औसत उत्पादन के बीच लाखों में क्या अंतर है?

A. 2
B. 6
C. 8
D. 4

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 11 Sept 2023 Shift3

9.61 और 3.61 का मध्यानुपाती क्या है?
A. 3.17
B. 5.89
C. 4.87
D. 6.78

दो संख्याएँ A और B इस प्रकार हैं कि A के 6% और B के 4% का योग A के 7% और B के 11% के योग का 2/5वाँ भाग है, तो A ∶ B का अनुपात क्या है?
A. 3 ∶ 7
B. 5 ∶ 8
C. 1 ∶ 8
D. 1 ∶ 7

110 m और 85 m लंबाई वाली दो ट्रेनें क्रमशः 12 m/s और 7 m/s की चाल से एक ही दिशा में चल रही हैं। तेज़ चाल वाली ट्रेन द्वारा धीमी चाल वाली ट्रेन को पार करने में लगा समय (सेकंड में) ज्ञात कीजिए।
A. 39
B. 35
C. 19
D. 29

एक पंसारी को क्रमशः 128 रुपये और 143 रुपये प्रति किलोग्राम मूल्य वाले चावल की दो किस्मों को किस अनुपात में मिलाना चाहिए, ताकि चावल का मिश्रण 137.75 रुपये प्रति किलोग्राम का हो जाए?
A. 12 ∶ 5
B. 7 ∶ 13
C. 5 ∶ 4
D. 6 ∶ 7

दो व्यक्ति क्रमशः 77 cm और 88 cm के कदम चलते हैं। यदि वे एक कदम से चलना प्रारंभ करते हैं, तो उन्हें कितनी न्यूनतम दूरी (cm में) तय करनी होगी ताकि वे दोनों पूरे कदम में दूरी तय कर सकें?
A. 968
B. 828
C. 616
D. 560

एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल 616 cm2 है, इसका व्यास ज्ञात कीजिए। π = \(22/7\) लीजिए।
A. 14 cm
B. 2 cm
C. 4 cm
D. 3 cm

धातु के गोले का व्यास 6 cm है। इसे पिघलाकर 0.4 cm व्यास वाले तार में खींचा जाता है। तार की लंबाई (मीटर में) ज्ञात कीजिए।
A. 18
B. 9
C. 12
D. 10

A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 10, 15, 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं। A और B ने बारी-बारी से 5-5 दिन कार्य किया और चले गए। फिर C शामिल हो गया और कार्य पूरा कर दिया। C ने शेष कार्य कितने दिनों में पूरा किया?
A. 3
B. 1
C. 4
D. 2

एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए 287, 398 से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 378, 489 से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 852 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. 643
B. 963
C. 346
D. 543

यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है। निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

(87 A 29) B 14 D 24 C 14 C 6 B 5 = ?

A. 68
B. 74
C. 62
D. 56

दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?

9 15 33 87 ? 735 2193 

A. 241
B. 249
C. 237
D. 225

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?

CNT, FQU, ITV, LWW, ? 

A. OZX
B. NYY
C. MXZ
D. LYX

एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए 38, 49 से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 64, 75 से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 83 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. 93
B. 95
C. 92
D. 94

दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?

3 9 45 261 1557 ?

A. 9555
B. 8572
C. 9433
D. 9333

निम्नलिखित समीकरण में, यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाता है और ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाता है, तो ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?

32 – 512 × 64 ÷ 8 + 64 = ?

A. 42
B. 22
C. 32
D. 52

जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए। 

A.
B.
C.
D.

दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?

16, 65, 261, 1045, 4181, ?

A. 16945
B. 16273
C. 16725
D. 16892

उस आकृति की पहचान कीजिए जो पैटर्न को पूरा करती है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

उस शब्द-युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए शब्दों के युग्म में व्यक्त किए गए संबंध के समान संबंध को सबसे अच्छी तरह से दर्शाता है।

(शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द में अक्षरों की संख्या/व्यंजन/स्वरों की संख्या के आधार पर एक-दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए)

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 10 Shift2 part2

प्रतिबिंब : प्रकाश

A. भाव: अनुभूति
B. प्रतिध्वनि : ध्वनि
C. आइरिस: दृष्टि
D. फ़िल्म: दृश्य

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

सभी टुकड़े, कालीन हैं।

कुछ कालीन, स्टील हैं।

कुछ स्टील, बोतलें हैं।

निष्कर्ष I: सभी कालीन, टुकड़े हैं।

निष्कर्ष II: कुछ कालीन, बोतलें हैं।

A. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

वह सही विकल्प ज्ञात कीजिए जो रिक्त स्थानों को समान क्रम में भरने पर श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बना देगा।

X_AL ZH_L _KAL DNA_ _QAL

A. FBPSB
B. FABLE
C. EABLF
D. EBFLA

यदि ‘FINGER’ शब्द के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. दो
B. एक
C. तीन
D. चार

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BLUE’ को ‘1542’ लिखा जाता है और ‘ABLE’ को ‘1745’ लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ के लिए कूट क्या है?
A. 7
B. 1
C. 4
D. 5

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

सभी चॉकलेट, मिठाइयाँ हैं।

कुछ मिठाइयाँ, हानिकारक हैं।

निष्कर्ष:

(I) सभी चॉकलेट, हानिकारक हैं।

(II) कुछ हानिकारक, चॉकलेट हैं।

A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) इस प्रकार हैं।
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

यदि निम्नलिखित आकृति श्रृंखला को जारी रखना हो तो कौन सी आकृति प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर आनी चाहिए?

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ENVY’ को ‘FMWX’ लिखा जाता है और ‘ALAS’ को ‘BKBR’ लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘BODY’ के लिए कूट क्या है?
A. DNEY
B. DNEX
C. CPEY
D. CNEX

छह व्यक्ति, P, Q, R, S, T और U, उत्तर की ओर मुंह करके एक सीधी रेखा में बैठे हैं। U, R के दाएं से चौथे स्थान पर बैठा है। R, पंक्ति के अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। T, U और S का निकटतम पड़ोसी है। Q, S के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है।

R के ठीक दायें कौन बैठा है?

A. S
B. T
C. Q
D. P

अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जिन्हें दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर शृंखला पूरी हो जाएगी।

P _ _ PO _ P _ P _ OP

A. POPPO
B. POOOP
C. OOOPP
D. OPPOP

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 के मैच किस राज्य में नहीं आयोजित किए गए?
A. महाराष्ट्र
B. ओडिशा
C. गोवा
D. गुजरात

निम्नलिखित में से कौन ‘क्रैकिंग द कोड: माई जर्नी इन बॉलीवुड’ पुस्तक के सह-लेखकों में से एक है?
A. हर्षवर्धन कपूर
B. नवाजुद्दीन सिद्दीकी
C. आयुष्मान खुराना
D. राजकुमार राव

1873 में, किसने ब्लैक रिएक्शन तकनीक से रंगे तंत्रिका ऊतक की पहली तस्वीर प्रकाशित की, जिसमें संपूर्ण तंत्रिका कोशिका का वर्णन किया गया था?
A. गुंटर ब्लोबेल
B. कैमिलो गोल्गी
C. विलियम हार्वे
D. पॉल एर्लिच

अक्टूबर 2022 में विराट कोहली T20 क्रिकेट इतिहास में कितने रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए?
A. 11000
B. 9000
C. 5000
D. 15000

सिख साहित्य के अनुसार, गुरु नानक देव की जयंती भारतीय चंद्र माह ____________ की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।
A. माघ
B. पौष
C. आषाढ़
D. कार्तिक

यक्षगान एक लोक नृत्य है जो ________ राज्य से संबंधित है।
A. केरल
B. कर्नाटक
C. हरियाणा
D. राजस्थान

भीतरगांव का ईंट मंदिर किस राज्य में स्थित है?
A. ओडिशा
B. झारखंड
C. उत्तर प्रदेश
D. मध्य प्रदेश

See also  SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 20 Shift3

निम्नलिखित में से कौन-सा आंदोलन बंगाल में स्थापित किया गया था?
A. रामकृष्ण मिशन
B. आर्य समाज
C. सत्यशोधक समाज
D. प्रार्थना समाज

15 अगस्त 1947 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली में लाल किले की _________ प्राचीर से ऊपर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
A. दिल्ली गेट
B. कश्मीरी गेट
C. अजमेरी गेट
D. लाहौरी गेट

‘मंदारिन’ भारत के किस पड़ोसी देश की आधिकारिक भाषा है?
A. अफ़ग़ानिस्तान
B. भूटान
C. श्रीलंका
D. चीन

किसी देश में एक विशिष्ट अवधि के दौरान मूल्यह्रास सहित अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं के कुल उत्पादन को मापने के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जाता है?
A. शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDP)
B. सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP)
C. शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP)
D. सकल घरेलू उत्पाद (GDP)

निम्नलिखित में से कौन तैराकी खेल से संबंधित नहीं है?
A. ब्रेस्टस्ट्रोक
B. बैक स्ट्रोक
C. फ्री स्टाइल
D. पेनल्टी कॉर्नर

पूर्व-पश्चिम गलियारा, जो स्वर्णिम चतुर्भुज सुपर हाईवे का एक भाग है, भारत के किन दो शहरों को जोड़ता है?
A. अहमदनगर और इम्फाल
B. सिलचर और पोरबंदर
C. जयपुर और गंगटोक
D. गांधी नगर और सिलचर

पृथ्वी के भूपटल में सातवीं सबसे प्रचुर धातु का नाम क्या है, जो मध्यकालीन लैटिन शब्द ‘कैलियम’ से लिया गया है?
A. एल्यूमीनियम
B. मैगनीशियम
C. कैल्शियम
D. पोटैशियम

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 का उद्देश्य क्या है?
A. कलात्मक या ऐतिहासिक रुचि के प्रत्येक स्मारक या स्थान की सुरक्षा करना
B. राज्य की सार्वजनिक सेवाओं में न्यायपालिका को कार्यपालिका से अलग करना
C. देश के पर्यावरण की रक्षा एवं संवर्द्धन तथा वनों एवं वन्य जीवन की सुरक्षा करना
D. भारत के समस्त क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करना

कमलेश्वर के निम्नलिखित में से किस उपन्यास को 2003 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
A. जलती हुई नदी
B. काली आंधी
C. कितने पाकिस्तान
D. एक सड़क सत्तावन गलियाँ

निम्नलिखित में से किस संस्थान की स्थापना एमजी रानाडे और जीवी जोशी ने की थी?
A. अभिनव भारत
B. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
C. बॉम्बे प्रेसीडेंसी एसोसिएशन
D. पूना सार्वजनिक सभा

रोशन कुमारी, शोवना नारायण, माया राव और कुमुदिनी लाखिया प्रख्यात ______ कलाकार हैं।
A. ओडिसी
B. कुचिपुड़ी
C. कथक
D. मणिपुरी

रानी मचाइया एक ______ लोक नर्तकी हैं जिन्हें 2023 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
A. उम्माथत
B. लंबाडी
C. गुस्सादी
D. धीम्सा

डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में क्या अंतर है?
A. डेबिट कार्ड का उपयोग ऑनलाइन लेनदेन के लिए किया जाता है, जबकि क्रेडिट कार्ड का उपयोग व्यक्तिगत खरीदारी के लिए किया जाता है।
B. क्रेडिट कार्ड के लिए पिन की आवश्यकता होती है, जबकि डेबिट कार्ड के लिए हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है।
C. डेबिट कार्ड से बैंक खाते से सीधे पैसे निकाले जा सकते हैं, जबकि क्रेडिट कार्ड से एक निश्चित सीमा तक उधार लिया जा सकता है।
D. डेबिट कार्ड पर ब्याज दर क्रेडिट कार्ड से अधिक होती है।

संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2022 ने नारिकोरवन और कुरिविक्करन समुदायों को किस राज्य की अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल किया है?
A. बिहार
B. तमिलनाडु
C. छत्तीसगढ
D. ओडिशा

निम्नलिखित में से किस संगीतकार समूह को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया? (मई 2023 तक)
A. अनु मलिक और उदित नारायण
B. पंडित रविशंकर और पंडित भीमसेन जोशी
C. आशा भोसले और किशोर कुमार
D. ए.आर. रहमान और हरिप्रसाद चौरसिया

कौन-सी नदी त्सांगपो के नाम से भी जानी जाती है?
A. गंगा नदी
B. गंडक नदी
C. कावेरी नदी
D. ब्रह्मपुत्र नदी

नील नदी द्वारा बहाया गया पानी कहाँ जाता है?
A. विक्टोरिया झील
B. हिंद महासागर
C. भूमध्य – सागर
D. तांगानिका झील

संविधान का अनुच्छेद 149 _______ से संबंधित है।
A. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यताएं
B. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के कर्तव्य और शक्तियाँ
C. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का कार्यकाल
D. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति

Leave a Comment

error: