एक समलंब आकार के मैदान का क्षेत्रफल 1720 m2 है, इसकी समांतर भुजाओं के बीच की दूरी 40 m है और एक समांतर भुजा की लंबाई 48 m है। दूसरी समांतर भुजा की लंबाई (m में) क्या है?
A. 56
B. 38
C. 42
D. 34
राम किसी कार्य को 18 घंटे में कर सकता है। श्याम और नरेश इसे 9 घंटे में कर सकते हैं। राम और नरेश इसे 12 घंटे में कर सकते हैं। श्याम अकेले इसे करने में कितना समय लेगा?
A. 15 घंटे
B. 9 घंटे
C. 12 घंटे
D. 11 घंटे
दिए गए वृत्त आलेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
वृत्त आलेख एक वर्ष में पाँच गाँवों में जनसंख्या का प्रतिशत दर्शाता है।
गाँव B और D में जनसंख्या का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 1 ∶ 3
B. 3 ∶ 1
C. 2 ∶ 3
D. 3 ∶ 2
(a + b)2 × (a3 – b3), (a3 + b3), (a2 – b2) का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।
A. \( \(a^2-a b+b^2)/(a+b) \)
B. \( \(a^2+a b+b^2)/(a-b) \)
C. \(\(a^2-a b+b^2)/(a^2+a b+b^2) \)
D. \( \(a^2+a b+b^2)/(a^2-b^2)\)
यदि (x – 2), (2x2 + 12kx – 25k) का एक गुणनखंड है, तब k का मान क्या है?
A. 2
B. 8
C. 4
D. 6
108 km/h की चाल से चलने वाली 360 m लंबी ट्रेन विपरीत दिशा में 90 km/h की चाल से चल रही दूसरी ट्रेन को 12 सेकंड में पार करती है। दूसरी ट्रेन की लंबाई (m में) क्या है?
A. 330
B. 270
C. 300
D. 345
2 × 4 × 1 इकाई विमा वाले एक घनाभ को पिघलाया जाता है और एक नया घन बनाया जाता है। निर्मित घन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल (वर्ग इकाई में) कितना है?
A. 32
B. 28
C. 24
D. 16
समृद्धि ने एक सोने की अंगूठी 26% हानि पर बेची। यदि सोने की अंगूठी का क्रय मूल्य ₹38,500 है, तो सोने की अंगूठी का विक्रय मूल्य क्या है?
A. 28,490
B. 30,500
C. 29,590
D. 38,600
विद्यार्थी को संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक और कंप्यूटर विज्ञान में क्रमशः 62, 58, 72, 58 और 83 अंक मिलते हैं। गणित, सामाजिक और कंप्यूटर विज्ञान में उनके औसत अंक संस्कृत, अंग्रेजी और गणित में औसत अंकों से ___________ अधिक हैं।
A. 9
B. 8
C. 6
D. 7
P और Q एक दूसरे के व्युत्क्रमानुपाती हैं और P, 10 है, जब Q, 6 है। जब P, 15 है तो Q का मान क्या होगा?
A. 9
B. 4
C. 10
D. 5
वृत्त आरेख 2015 के दौरान भारत से विभिन्न प्रकार के कपड़ों के निर्यात (डिग्री माप में) को दर्शाता है।
यदि एक टन कपड़े A से होने वाली आय, एक टन कपड़े C से होने वाली आय का तीन गुना है, तो A से C की आय के बीच का अनुपात है:
A. 1 ∶ 3
B. 3 ∶ 1
C. 12 ∶ 1
D. 6 ∶ 1
एक विषय में 13 विद्यार्थियों के औसत अंक 66 हैं। यदि पहले सात विद्यार्थियों का औसत 67 है और अंतिम सात विद्यार्थियों का औसत 69 है, तो सातवें विद्यार्थी के अंक हैं:
A. 99
B. 91
C. 97
D. 94
शोभा ने एक आवासीय क्षेत्र में 6,00,000 रुपये में एक छोटा सा प्लॉट खरीदा और इसे 20% के लाभ पर लक्षिता को बेच दिया। बदले में, लक्षिता ने इसे 10% की हानि पर दिनेश को बेच दिया। दिनेश ने प्लॉट के लिए कितना भुगतान किया?
A. 40,000 रुपये
B. 6,48,000 रुपये
C. 6,08,000 रुपये
D. 6,00,000 रुपये
साधारण ब्याज पर जमा की गई कोई धनराशि तीन वर्षों में 1,020 रुपये और दो वर्षों में 980 रुपये हो जाती है। जमा की गई राशि है:
A. 900 रुपये
B. 880 रुपये
C. 920 रुपये
D. 840 रुपये
वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर एक धनराशि 3 वर्ष में 6,400 रुपये और 5 वर्ष में 8,100 रुपये हो जाती है। प्रति वर्ष ब्याज दर ज्ञात कीजिए।
A. \(12 3/8 \% \)
B. \(12 4/8 \% \)
C. \(12 6/8 \% \)
D. \(12 5/8 \%\)
दूध और पानी का 25 लीटर का मिश्रण है, जिसमें दूध और पानी का अनुपात 3 ∶ 2 है। ज्ञात कीजिए की मिश्रण में कितने लीटर पानी मिलाया जाना चाहिए ताकि परिणामी मिश्रण में 50% पानी हो।
A. 10
B. 8
C. 5
D. 12
निम्नलिखित को सरल कीजिए:
\((16 2/5-12 1/15) 3 4/81= { ? } \)
A. \(1 9/13\)
B. \(1 9/19\)
C. \(1 8/19\)
D. \(2 8/13\)
एक पंखे के मूल्य में पहले 28% की कमी हो गई और फिर 35% की वृद्धि हो गई। यदि परिणामी मूल्य 1,215 रुपये है, तो पंखे का वास्तविक मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 1,250 रुपये
B. 1,520 रुपये
C. 2,150 रुपये
D. 1,052 रुपये
A किसी कार्य को 36 दिनों में कर सकता है, जबकि B इसे 48 दिनों में कर सकता है। B ने इस पर 12 दिनों तक कार्य किया और इसे छोड़ दिया। शेष कार्य को पूरा करने में A को कितने दिन लगेंगे?
A. 21
B. 27
C. 28
D. 32
एक पुलिसकर्मी एक चोर का पीछा करता है जो उससे 630 मीटर आगे है। यदि वे क्रमशः 9.5 km प्रति घंटा और 6.5 km प्रति घंटा की चाल से दौड़ते हैं, तो पुलिसकर्मी द्वारा पकड़े जाने से पहले चोर कितनी दूरी (km में, एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) तक दौड़ता है?
A. 1.8
B. 2.0
C. 1.4
D. 1.2
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से, FKQN, LQWT से संबंधित है। उसी तरीके से, CHOJ, INUP से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, DOSG निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. JSWM
B. JUYM
C. IUVL
D. HQWK
उस आकृति की पहचान कीजिए जो पैटर्न को पूर्ण करती है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
5, 11, 29, ?, 245, 731, 2189
A. 97
B. 83
C. 85
D. 79
दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
25, 39, 67, 123, 235, ?
A. 434
B. 459
C. 378
D. 291
दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
7, 22, 52, 112, 232, ?
A. 482
B. 484
C. 462
D. 472
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढिए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन: सभी टीवी रेडियो हैं। कुछ रेडियो ड्रायर हैं। सभी ड्रायर गर्म हैं।
निष्कर्ष I: कुछ टीवी रेडियो हैं।
निष्कर्ष II: कुछ ड्रायर टीवी हैं।
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
F, G, H, I, J, K, L और M एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ मेज के कोनों पर बैठे हैं जबकि कुछ मेज की भुजाओं के ठीक बीच पर बैठे हैं। G, I, H और J किसी भी कोने पर नहीं बैठे हैं। G, K के ठीक बाएँ और L के ठीक दाएँ बैठा है। I, K के ठीक दाएँ बैठा है। F, I के ठीक दाएँ और H के ठीक बाएँ बैठा है। J, M के ठीक दाएँ और L के ठीक बाएँ बैठा है। M के ठीक बाएँ कौन बैठा है?
A. I
B. H
C. J
D. G
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढिए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन: कुछ गायें जानवर हैं। सभी जानवर बड़े हैं। कोई भी बड़ा मोबाइल नहीं है।
निष्कर्ष I: सभी गायें जानवर हैं।
निष्कर्ष II: कोई भी बड़ा जानवर नहीं है।
A. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए जब दर्पण को MN पर रखा जाता है जैसा कि नीचे दर्शाया गया है।
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ESCORT’ को ‘GRBNQV’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘APRON’ को ‘COQNP’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘CRANKY’ का कूट क्या है?
A. FPZNKC
B. DQYNKB
C. DPANJB
D. EQZMJA
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
QDS, NET, KFU, HGV, ?
A. FGV
B. FHU
C. EHW
D. GHU
निम्नलिखित समीकरण में, यदि ‘+’ और ‘×’ को परस्पर बदल दिया जाता है तथा ‘-‘ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाता है, तो ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
14 + 5 ÷ 2 – 1 × 3 = ?
A. 23
B. 16
C. 17
D. 71
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BATH’ को ‘1482’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘HALT’ को ‘8126’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘L’ का कूट क्या है?
A. 1
B. 8
C. 2
D. 6
यदि 2 अक्टूबर 2003 को गुरूवार है, तो 15 जुलाई 2010 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा?
A. सोमवार
B. शुक्रवार
C. गुरुवार
D. मंगलवार
अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जिन्हें दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर शृंखला पूर्ण हो जाएगी।
HI _ H _ _ HI _ _ IH
A. HIHHH
B. HIHIH
C. IIIHI
D. IHIIH
एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए, 284, 142 से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 612, 306 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 522 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. 262
B. 261
C. 263
D. 264
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके दूसरी संख्या प्राप्त की जाती है। उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समूहों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)
5, 24
12, 143
A. 27,345
B. 14, 195
C. 18, 652
D. 21, 126
यदि G का अर्थ ‘-‘ है, C का अर्थ ‘×’ है, D का अर्थ ‘÷’ है, B का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
49 G 69 D 3 B 12 C 5 = ?
A. 64
B. 13
C. 37
D. 86
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
SIY, VHA, YGC, BFE, ?
A. DEG
B. FEH
C. EEG
D. DFH
यदि निम्नलिखित आकृति शृंखला को जारी रखना हो तो कौन-सी आकृति प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आनी चाहिए?
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित में से किस राज्य में दिन और रात के तापमान में लगभग कोई अंतर नहीं होता है?
A. राजस्थान
B. बिहार
C. केरल
D. पंजाब
वसुंधरा दोरास्वामी को किस नृत्य शैली के लिए वर्ष 2019 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (अकादमी पुरस्कार) मिला था?
A. मोहिनीअट्टम
B. कथकली
C. भरतनाट्यम
D. कथक
नर्तक पद्मा सुब्रह्मण्यम, अलरमेल वल्ली, यामिनी कृष्णमूर्ति और अनीता रत्नम ____________ के महान प्रतिपादक हैं।
A. मोहिनीअट्टम
B. ओडिसी
C. भरतनाट्यम
D. कथक
निम्नलिखित में से किस राज्य ने 54 वर्षों के अंतराल के बाद मार्च 2023 में रियाद में संतोष ट्रॉफी जीती है?
A. कर्नाटक
B. तमिलनाडु
C. महाराष्ट्र
D. आंध्र प्रदेश
भारत के संविधान के अनुच्छेद 129 के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
A. इसमें सर्वोच्च न्यायालय को राष्ट्रपति को सलाहकार राय देने का प्रावधान है।
B. यह सर्वोच्च न्यायालय को मूल अधिकारिता वाला न्यायालय बनाता है।
C. इसमें सर्वोच्च न्यायालय को अभिलेख न्यायालय बनाने का प्रावधान किया गया है।
D. इसमें सर्वोच्च न्यायालय को अपील का सर्वोच्च न्यायालय बनाने का प्रावधान किया गया है।
भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज निम्नलिखित में से किस संगीत घराने से संबंधित थे?
A. पटियाला घराना
B. दगरी घराना
C. ग्वालियर घराना
D. मेवाती घराना
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 29-30 _______ से संबंधित हैं?
A. सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार
B. स्वतंत्रता का अधिकार
C. समानता का अधिकार
D. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
18वें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में महिलाओं (15 वर्ष और उससे अधिक आयु) में बेरोजगारी दर जनवरी मार्च 2023 में घटकर ________ हो गई।
A. 9.7 प्रतिशत
B. 9.2 प्रतिशत
C. 7.8 प्रतिशत
D. 8.2 प्रतिशत
निम्नलिखित में से कौन दैनिक वायुमंडलीय मौसम परिवर्तन से जुड़ा है?
A. दुर्बलमंडल
B. समताप सीमा
C. क्षोभमंडल
D. स्थलमंडल
भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य की साक्षरता दर सबसे कम है?
A. केरल
B. त्रिपुरा
C. गोवा
D. मिजोरम
प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर किस राज्य में स्थित है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. आंध्र प्रदेश
रॉबर्ट हुक ने ‘कोशिका’ शब्द किस वर्ष प्रस्तुत किया था?
A. 1875
B. 1675
C. 1665
D. 1765
निम्नलिखित में से कौन सा सरकारी बजट में पूंजी प्राप्ति का उदाहरण है?
A. सरकारी बंधों की बिक्री
B. सरकारी स्वामित्व वाले उद्यमों से आय
C. नागरिकों से एकत्रित कर राजस्व
D. विदेशी देशों से प्राप्त अनुदान
कौन सा अभिनय वेशभूषा, आभूषण, चेहरे की बनावट आदि के प्रयोग से संबंधित है?
A. वाचिका अभिनय
B. आहार्य अभिनय
C. सात्विक अभिनय
D. अंगिका अभिनय
पंडित भजन सोपोरी, जिनका वर्ष 2022 में निधन हो गया, किस संगीत वाद्ययंत्र के प्रसिद्ध वादक थे?
A. रावण हट्टा
B. तबला
C. सितार
D. संतूर
निम्नलिखित में से कौन सा स्थानांतरण भुगतान को सर्वोत्तम रूप से परिभाषित करता है?
A. व्यक्तियों को उनके श्रम या सेवाओं के बदले में किया गया भुगतान
B. सरकार द्वारा किसी भी वस्तु या सेवा के उत्पादन के बिना व्यक्तियों को किया गया भुगतान
C. व्यवसायों द्वारा अपने शेयरधारकों को लाभ के हिस्से के रूप में किया गया भुगतान
D. व्यक्तियों द्वारा करों के रूप में सरकार को किया गया भुगतान
निम्नलिखित में से कौन ‘रेड अर्थ एंड पोअरिंग रेन: ए नॉवेल’ पुस्तक का लेखक है?
A. विक्रम चंद्र
B. शशि थरूर
C. अश्विन सांघी
D. रस्किन बॉन्ड
______________ का नुआखाई त्यौहार गणेश चतुर्थी के अगले दिन, भाद्रव (अगस्त-सितंबर) के चंद्र पखवाड़े की पंचमी तिथि (पांचवें दिन) को मनाया जाता है।
A. ओडिशा
B. असम
C. मेघालय
D. पश्चिम बंगाल
ICC 2023 एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है?
A. पाकिस्तान
B. दक्षिण अफ्रीका
C. भारत
D. ऑस्ट्रेलिया
निम्नलिखित में से कौन सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा है?
A. अनब्रेकेबल
B. प्लेइंग इट माइ वे
C. माइ मैनी ट्रीस्ट्स विद गॉड
D. आइ एम नो मसीहा
अप्रैल 2023 में, तमिलनाडु ने निम्नलिखित में से किस पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित किया?
A. गुटखा
B. ऑनलाइन जुआ
C. लॉटरी
D. शराब
एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप 2011 का फाइनल मैच किस स्टेडियम में खेला गया था?
A. ईडन गार्डन्स
B. वानखेड़े स्टेडियम
C. फिरोज शाह कोटला स्टेडियम
D. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम
‘मित्र मेला’ एक क्रांतिकारी संगठन था जिसकी स्थापना किसने की थी:
A. भूपेन्द्र नाथ बोस
B. खुदीराम बोस
C. विनायक सावरकर
D. शिशिर कुमार बोस
गतिज श्यानता की गॉसियन इकाई कौन सी है?
A. एम्पियर
B. जूल
C. स्टोक्स
D. डार्सी
बंगाल के निम्नलिखित स्वतंत्रता सेनानी वकीलों में से किसे देशबंधु के नाम से जाना जाता है?
A. चित्तरंजन दास
B. दुर्गा मोहन दास
C. बिपिन चंद्र पाल
D. सतीश रंजन दास