6% प्रति वर्ष साधारण ब्याज की दर से निवेश की गई राशि 5 वर्षों में 1,13,880 रुपये हो जाती है। यदि समान राशि 9% प्रति वर्ष की दर से 8 वर्षों के लिए निवेश की जाती है, तो साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए?
A. 63,072 रुपये
B. 60,565 रुपये
C. 65,392 रुपये
D. 58,050 रुपये
2,000 रुपये पर \(21/2\) वर्ष के लिए 10% प्रति वर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) ज्ञात कीजिए।
A. 561 रुपये
B. 500 रुपये
C. 521 रुपये
D. 541 रुपये
दी गई तालिका का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
तालिका चार अलग-अलग गांवों P, Q, R, S में मतदाताओं की संख्या दर्शाती है।
| गांवों | पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या | मतदान करने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत (पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या में से) |
| P | 1100 | 68 |
| Q | 1450 | 62 |
| R | 1200 | 73 |
| S | 1124 | 87 |
गाँव P में मत न देने वाले व्यक्तियों की संख्या गाँव R में मत न देने वाले व्यक्तियों से कितने प्रतिशत अधिक है?
A. \( 6 52/81 \% \)
B. \(8 52/81 \% \)
C. \(7 52/81 \% \)
D. \( 9 52/81 \%\)
एक घनाभ का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी विमाएँ 18 m, 6 m और 3 m हैं।
A. 90 m2
B. 180 m2
C. 324 m2
D. 360 m2
युग 56 km/h की चाल से एक निश्चित दूरी \(3/2\) घंटे में तय करता है। यदि वह समान दूरी 7 घंटे में तय करना चाहता है, तो उसकी चाल (km/h में) क्या होगी?
A. 16
B. 20
C. 14
D. 12
विक्रम अपने मासिक वेतन का 13% बचाता है। यदि उसका मासिक व्यय 5,220 रुपये है, तो उसकी मासिक बचत है:
A. 680 रुपये
B. 580 रुपये
C. 349 रुपये
D. 780 रुपये
20 पुरुष किसी कार्य को 40 दिन में पूरा कर सकते हैं, और 40 महिलाएँ उसी कार्य को 60 दिन में पूरा कर सकती हैं। यदि 10 पुरुष और 20 महिलाएँ मिलकर कार्य करते हैं, तो कार्य कितने दिनों में पूरा हो जाएगा?
A. 60
B. 50
C. 48
D. 40
एक किराना विक्रेता 300 रुपये प्रति किलोग्राम और 160 रुपये प्रति किलोग्राम के मूल्य वाली दो प्रकार की चाय को इस अनुपात में मिलाता है कि इस मिश्रण को 187 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचकर दुकानदार 10% लाभ अर्जित करता है। किराना विक्रेता किस अनुपात में दोनों प्रकार की चाय को मिलाता है?
A. 2 ∶ 13
B. 13 ∶ 3
C. 13 ∶ 2
D. 1 ∶ 13
निम्नलिखित दंड आलेख वर्ष 2000 – 2003 के दौरान 3 कंपनियों X, Y और Z द्वारा सीमेंट के उत्पादन को दर्शाता है। मात्रा लाख बैग में है। दंड आलेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
वर्ष 2000-2003 के दौरान कंपनी X के औसत उत्पादन और उसी अवधि के दौरान कंपनी Y के उत्पादन का अनुपात (लाख बैग में) ज्ञात कीजिए।
A. 17 ∶ 16
B. 8 ∶ 7
C. 12 ∶ 17
D. 10 ∶ 7
p और q का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) r है। p2q और pq2 का लघुत्तम समापवर्त्य __________ है।
A. pqr3
B. pqr
C. pq
D. pqr2
दो ट्रेन एक ही समय पर एक ही दिशा में 90 km/h और 80 km/h की चाल से एक स्टेशन से चल रही हैं। 5 घंटे बाद दोनों ट्रेनों के बीच की दूरी क्या होगी?
A. 55 km
B. 50 km
C. 45 km
D. 40 km
धातु का एक ठोस टुकड़ा, जो आकार में घनाभ है, जिसकी माप 12 cm, 9 cm और 2 cm है, को एक घन के रूप में ढाला गया है। घन का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm2 में) क्या है?
A. 144
B. 216
C. 204
D. 162
एक व्यक्ति 2,800 रुपये में एक टेबल पंखा खरीदता है और उसे 12% की हानि पर बेचता है। टेबल पंखे का विक्रय मूल्य क्या है?
A. 2,466 रुपये
B. 2,468 रुपये
C. 2,462 रुपये
D. 2,464 रुपये
यदि A ∶ B = 7 ∶ 9 और B ∶ C = 5 ∶ 6 है, तो क्रमशः C और A का अनुपात ज्ञात कीजिए।
A. 15 ∶ 14
B. 14 ∶ 15
C. 54 ∶ 35
D. 35 ∶ 54
17 पुरुषों का औसत भार 63 kg है और 36 महिलाओं का औसत भार 54 kg है। सभी पुरुषों और महिलाओं का औसत भार (kg में) क्या है? (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित)
A. 59
B. 62
C. 57
D. 52
एक बर्तन में द्रव A और द्रव B का अनुपात 4 : 9 है। यदि बर्तन में 8 लीटर द्रव A मिलाया जाता है, तो नया अनुपात 8 : 9 हो जाता है। मूल मिश्रण में द्रव A की मात्रा (लीटर में) ज्ञात कीजिए।
A. 12
B. 9
C. 8
D. 6
निम्नलिखित में से किस व्यंजक का मान 0 के बराबर है?
A. (2 × 3 + 5 – (1 – 2(3 – 2 × 2)))
B. (2 × 3 – 5 – (1 + 2(3 – 2 × 2)))
C. (2 × 3 – 5 + (1 + 2(3 – 2 × 2)))
D. (2 × 3 – 5 – (1 – 2(3 – 2 × 2)))
दो संख्याएँ 6 ∶ 7 के अनुपात में हैं। यदि इन संख्याओं के बीच का अंतर 16 है, तो संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
A. 96, 112
B. 80, 96
C. 120, 136
D. 104, 120
A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 10, 15 और 20 दिनों में पूरा कर सकते हैं। वे वैकल्पिक दिनों पर जैसे कि पहले दिन A, दूसरे दिन B और तीसरे दिन C कार्य करते हैं। पुनः चौथे दिन A, पांचवें दिन B और इसी प्रकार आगे भी। यदि वे इसी प्रकार कार्य करते हैं, तो कार्य कितने दिनों में पूरा होगा?
A. \(131/4\)
B. 15
C. 14
D. \(131/2\)
एक पंसारी ने 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 50 किलोग्राम चीनी खरीदी और उसे 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 70 किलोग्राम चीनी के साथ मिलाया। 20% लाभ अर्जित करने के लिए उसे मिश्रण (प्रति किलोग्राम) किस दर पर बेचना चाहिए?
A. 60 रुपये
B. 20 रुपये
C. 35 रुपये
D. 41 रुपये
एक निश्चित तर्क के अनुसार 2, 40 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, 5, 250 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, 7 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. 470
B. 490
C. 450
D. 400
अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जो दी गई श्रृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर शृंखला को पूरा करेगा।
R _ _ RT _ R _ R _ TR
A. RTRRT
B. TTTRR
C. TRRTR
D. RTTTR
J, K, P, Q, R और M एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं।
J, M के ठीक बाएँ बैठा है। R, J के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। K, J के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। P, R के ठीक दाएँ बैठा है।
K के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. R
B. Q
C. M
D. P
दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
3, 20, 54, ?, 258, 530, 1074
A. 122
B. 128
C. 118
D. 124
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन: सभी कौवे, गौरैया हैं। कुछ गौरैया, तोते हैं। सभी तोते, पीले हैं।
निष्कर्ष I: कुछ कौवे, तोते हैं।
निष्कर्ष II: कुछ पीले, तोते हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
यदि शब्द ‘CATEGORY’ के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
A. तीन
B. दो
C. कोई नहीं
D. एक
दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?
978, 967, 956, 945, 934, ?
A. 922
B. 923
C. 921
D. 924
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?
ETM, AWO, WZQ, SCS, ?
A. MEU
B. NFV
C. OFU
D. MEV
एक निश्चित कूट भाषा में ‘YJM’ को ’26 – 11 – 14′ और ‘SOP’ को ’20-16-17′ लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘BTX’ के लिए कूट क्या है?
A. 3 – 21 – 25
B. 5 – 22 – 24
C. 5 – 23 – 25
D. 4 – 22 – 24
यदि G का अर्थ ‘-‘, D का अर्थ ‘×’, A का अर्थ ‘÷’ B का अर्थ ‘+’ है तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा?
19 D 6 B 34 A 2 G 27 = ?
A. 126
B. 104
C. 65
D. 83
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LIAR’ को ‘5148’ और ‘REAL’ को ‘1582’ लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
A. 5
B. 8
C. 2
D. 1
अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जो दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर उसे तार्किक रूप से पूर्ण बना देगा।
KC_OK_PO_YSOKWV_K_YO
A. MDHTV
B. LJMST
C. KJNVL
D. MAKOU
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके दूसरी संख्या प्राप्त की जाती है। उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं। (नोट: संक्रियाएँ, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)
65, 74
87, 96
A. 75, 123
B. 63, 157
C. 81, 156
D. 92, 101
दी गई शृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
13, 52, 169, 520, 1573, ?
A. 4781
B. 4732
C. 4895
D. 4863
यदि निम्नलिखित आकृति शृंखला को जारी रखना हो तो कौन सी आकृति प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आनी चाहिए?
A.
B.
C.
D.
उस शब्द युग्म का चयन कीजिए जो दिए गए शब्द युग्म में व्यक्त संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है।
शब्द युग्मों को सार्थक हिन्दी शब्द माना जाना चाहिए तथा उन्हें शब्द में अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए।
सराहना : प्रशंसा
A. दावत देना : खातिर करना
B. रिझाना : ठुकरा देना
C. सुन्दर बनाना : तरोताजा करना
D. सिखाना : सीखना
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं/करते हैं।
कथन: सभी अभिनेता, लड़कियाँ हैं। सभी लड़कियाँ, सुंदर हैं।
निष्कर्ष:
(I) सभी अभिनेता, सुंदर हैं।
(II) कुछ लड़कियाँ, अभिनेता हैं।
A. दोनों निष्कर्ष (1) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (1) अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
कागज़ के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और जिस प्रकार से मुड़े हुए कागज़ को काटा जाता है, उसे नीचे दी गई आकृति में दिखाया गया है। कागज़ को खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा?
A.
B.
C.
D.
यदि ‘+’ और ‘×’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘-‘ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
18 – 9 ÷ 4 × 3 + 5 = ?
A. 17
B. 13
C. 18
D. 19
जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
गुआ और नोवामुंडी खदानें भारत के किस राज्य में स्थित हैं?
A. असम
B. हरियाणा
C. राजस्थान
D. झारखंड
वित्तीय वर्ष क्या है?
A. वह वर्ष जो सरकार के लिए वित्तीय रिपोर्टिंग अवधि का प्रतिनिधित्व करता है।
B. सरकारी राजस्व में अधिशेष वाला वर्ष
C. सरकारी राजस्व में घाटे वाला वर्ष
D. एक वर्ष जिसमें कर की दरें बढ़ाई जाती हैं।
संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2022, दिसंबर 2022 में पारित किया गया और यह किस राज्य से संबंधित है?
A. बिहार
B. उत्तराखंड
C. उत्तर प्रदेश
D. कर्नाटक
निम्नलिखित में से उस कुचिपुड़ी नर्तक की पहचान कीजिए, जिसे वर्ष 2022 में ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया था।
A. विद्यानंद सरेक
B. पद्मजा रेड्डी
C. डॉ. वीरस्वामी शेषैया
D. के.वी. राबिया
बुद्ध पूर्णिमा हिंदू माह ____________ की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।
A. वैसाख
B. ज्येष्ठ
C. भाद्र
D. अषाढ़
निम्नलिखित में से कौन-सी अफ़गानिस्तान की आधिकारिक भाषा है?
A. सिंहली
B. बर्मी
C. दारी
D. जोंगखा
1927 में मंदिर प्रवेश आंदोलन किसने शुरू किया था?
A. महादेव गोविंद रानाडे
B. भीमराव अंबेडकर
C. महात्मा गांधी
D. एनी बेसेंट
गोबिंद सागर (भाखड़ा नांगल परियोजना) किस राज्य में स्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. पंजाब
पंडित रविशंकर निम्नलिखित में से किस संगीत वाद्ययंत्र बजाने के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं?
A. मोहन वीणा
B. सरोद
C. बीन
D. सितार
अरब सागर निम्नलिखित में से किस महासागर का विस्तार है?
A. प्रशांत महासागर
B. दक्षिणी महासागर
C. आर्कटिक महासागर
D. हिंद महासागर
निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में माइक्रोफाइनेंस संस्थानों (MFI) का एक पहलू है?
A. ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच
B. ऋण ब्याज दरें
C. शेयर बाजार में निवेश
D. क्रेडिट कार्ड की उपलब्धता
शम्भू महाराज कथक के निम्नलिखित में से किस घराने के प्रसिद्ध गुरु थे?
A. लखनऊ
B. जयपुर
C. रायगढ़
D. बनारस
बौद्ध काल का सबसे पुराना स्तूप कौन-सा है?
A. धामेक स्तूप
B. महाबोधि स्तूप
C. केसरिया स्तूप
D. साँची स्तूप
भारत में संसद के दोनों सदनों के लिए चुनाव कौन आयोजित करता है?
A. संसदीय कार्य मंत्रालय
B. निर्वाचन आयोग
C. राष्ट्रपति
D. प्रधान मंत्री
पानीपत का तीसरा युद्ध निम्नलिखित में से किस वर्ष लड़ा गया था?
A. 1761
B. 1707
C. 1786
D. 1751
‘अनटचेबल’ एक उपन्यास है, जिसके लेखक कौन हैं?
A. मुल्क राज आनंद
B. आर.सी. मजूमदार
C. प्रेमचंद
D. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
नटवरी नृत्य किस नृत्य शैली से संबंधित है?
A. कथक
B. कुचिपुड़ी
C. ओडिसी
D. कथकली
बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम भारत के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियमों में से एक है। यह स्टेडियम किस राज्य में स्थित है?
A. मध्य प्रदेश
B. बिहार
C. ओडिशा
D. छत्तीसगढ
निर्देशक सिद्धांतों को मोटे तौर पर तीन व्यापक श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। निम्नलिखित में से कौन इस वर्गीकरण का हिस्सा नहीं है?
A. उदारवादी
B. समाजवादी
C. गांधीवादी
D. आधिकारिक
भारत ने निम्नलिखित में से किस देश को हराकर अपना पहला महिला जूनियर हॉकी एशिया कप खिताब जीता?
A. जापान
B. चीनी ताइपी
C. मलेशिया
D. दक्षिण कोरिया
निम्नलिखित में से कौन ‘सीता: एन इलस्ट्रेटेड रीटेलिंग ऑफ द रामायण’ पुस्तक का लेखक है?
A. रविंदर सिंह
B. देवदत्त पटनायक
C. अमीश त्रिपाठी
D. दुर्जय दत्ता
आवर्त सारणी के समूह 1 की कौन-सी नरम धातु हवा के संपर्क में आने के कुछ ही सेकंड के भीतर धूमिल हो जाती है?
A. बेरियम
B. सोडियम
C. स्ट्रोंटियम
D. फ्रांसियम
मेघालय की____________ जनजाति का ‘का शाद मस्तीह’ या विजय नृत्य जनजाति के प्रमुख त्योहार के दौरान किया जाने वाला एक प्राचीन युद्ध नृत्य है।
A. भोई
B. वार
C. खासी
D. जयंतिया
पुरुषों के लिए हैंडबॉल में गेंद का वजन कितना होता है?
A. 425 से 475 ग्राम
B. 325 से 375 ग्राम
C. 525 से 575 ग्राम
D. 225 से 275 ग्राम
स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली, कम रोशनी में दृष्टि और स्वस्थ त्वचा के लिए कौन-सा विटामिन आवश्यक है?
A. विटामिन K
B. विटामिन B2
C. विटामिन B9
D. विटामिन A