एक चोर ने अपने से 500 मीटर की दूरी पर एक पुलिसकर्मी को देखा। चोर 60 किमी/घंटा की गति से भागना शुरू करता है और पुलिसकर्मी 70 किमी/घंटा की गति से उसका पीछा करता है। पुलिसकर्मी द्वारा चोर को पकड़ने में लिया गया समय (मिनटों में) ज्ञात कीजिए।
A. 15
B. 10
C. 3
D. 6
यदि T की आय उसकी बचत का 8 गुना है, तो उसका व्यय उसकी बचत से ___________ गुना है।
A. 6
B. 7
C. 8
D. 5
21 पेपरों के औसत अंक 50 हैं। पहले 11 पेपरों के औसत अंक 52 हैं और अंतिम 11 पेपरों के औसत अंक 45 हैं। 11वें पेपर के अंक ज्ञात कीजिए।
A. 17
B. 14
C. 20
D. 15
एक साइकिल को 5,800 रुपये में बेचकर एक आदमी को 45% का लाभ होता है। साइकिल का क्रय मूल्य क्या होगा?
A. 3,000 रुपये
B. 4,500 रुपये
C. 4,000 रुपये
D. 3,500 रुपये
मयूर और अहम 2 ∶ 3 के अनुपात में निवेश करके साझेदारी करते हैं। कुल लाभ का 10% दान में जाता है। यदि अहम का हिस्सा 4,860 रुपये है, तो अर्जित कुल लाभ (रुपये में) क्या है?
A. 7,200
B. 9,000
C. 8,500
D. 11,000
साधारण ब्याज पर उधार दी गई एक निश्चित राशि 2 वर्ष में 12,600 रुपये और 4 वर्ष में 16,200 रुपये हो जाती है। वार्षिक ब्याज दर है:
A. 25%
B. \(126/7\%\)
C. \(171/2\%\)
D. 20%
देव और गोयल मिलकर एक काम 14 दिनों में कर सकते हैं और देव अकेला उसी काम को 27 दिनों में कर सकता है। गोयल अकेले उसी काम को कितने दिनों में कर सकता है?
A. \( 21 1/13 \)
B. \( 30 1/13 \)
C. \(29 1/13 \)
D. \(32 1/13\)
एक कंपनी 10,000 रुपये में कच्चा माल खरीदती है और एक उत्पाद बनाती है, जिस पर श्रम और ओवरहेड में 5,000 रुपये अतिरिक्त खर्च होते हैं। उत्पाद को एक वितरक को 25,000 रुपये में बेचा जाता है, जो इस पर 20% की बढ़ोतरी करके इसे खुदरा विक्रेता को बेच देता है। खुदरा विक्रेता फिर इस पर 25% की बढ़ोतरी करके इसे अंतिम ग्राहक को बेच देता है। कंपनी, वितरक और खुदरा विक्रेता द्वारा संयुक्त रूप से अर्जित कुल प्रतिशत लाभ क्या है?
A. 100%
B. 150%
C. 125%
D. 135%
वृत्त आरेख 2015 के दौरान भारत से विभिन्न प्रकार के कपड़ों के निर्यात (डिग्री माप में) को दर्शाता है।
कुल निर्यात में से कपड़ा B का प्रतिशत कितना है?
A. 45%
B. 25%
C. 12.5%
D. 18%
उस समचतुर्भुज का क्षेत्रफल (सेमी2 में) ज्ञात कीजिए जिसके विकर्णों की लम्बाई क्रमशः 7.5 सेमी और 5.6 सेमी है।
A. 21
B. 28
C. 27
D. 30
एक समूह में 25 छात्रों की औसत आयु 14 वर्ष है। जब शिक्षक की आयु शामिल की जाती है, तो औसत 1.5 वर्ष बढ़ जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) क्या है?
A. 42
B. 50
C. 53
D. 46
यदि a ∶ b = 3 ∶ 7, तो (5 a + 7 b) ∶ (7 a + 5 b) का अनुपात क्या है?
A. 3 ∶ 7
B. 7 ∶ 11
C. 7 ∶ 9
D. 8 ∶ 7
एक यात्रा का दो-पांचवां हिस्सा 45 किमी/घंटा की गति से तय किया जाता है, और शेष दूरी 63 किमी/घंटा की गति से तय किया जाता है। पूरी यात्रा के लिए औसत गति (किमी/घंटा में, निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) है:
A. 60
B. 58
C. 54
D. 55
कुछ ठोस धातु के लम्ब वृत्तीय शंकु, जिनमें से प्रत्येक का आधार व्यास 8 सेमी और ऊँचाई 6 सेमी है, को पिघलाकर 12 सेमी त्रिज्या वाला एक ठोस गोला बनाया जाता है। पिघलाए गए लम्ब वृत्तीय शंकुओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 60
B. 66
C. 72
D. 70
राधा, प्रतिमा और रीना एक वृत्ताकार पथ पर दौड़ना शुरू करती हैं और वे क्रमशः 50 सेकंड, 75 सेकंड और 100 सेकंड में अपना चक्कर पूरा करती हैं। कितने समय (मिनटों में) के बाद वे पहली बार शुरुआती बिंदु पर एक साथ मिलेंगी?
A. 6
B. 5
C. 4
D. 3
A, B और C किसी काम को क्रमशः 12 दिन, 24 दिन और 36 दिन में पूरा कर सकते हैं। A पहले दिन अकेले काम करना शुरू करता है और फिर दूसरे दिन B और तीसरे दिन C क्रमशः A की सहायता करते हैं। यह पैटर्न तब तक दोहराया जाता है जब तक काम पूरा नहीं हो जाता। काम कितने दिनों में पूरा हो जाएगा?
A. 9
B. 10
C. \(91/2\)
D. \(81/2\)
तालिका में पिछले 5 वर्षों के दौरान पांच परिवारों का वार्षिक व्यय दर्शाया गया है। (हजार रुपये में)
|
वर्ष → परिवार ↓ |
2017 |
2018 |
2019 |
2020 |
2021 |
|
F1 |
35 |
50 |
55 |
60 |
45 |
|
F2 |
45 |
35 |
60 |
55 |
40 |
|
F3 |
53 |
40 |
45 |
65 |
50 |
|
F4 |
40 |
30 |
35 |
50 |
45 |
|
F5 |
35 |
45 |
55 |
50 |
45 |
वर्षों के दौरान किस परिवार का व्यय सबसे अधिक था?
A. F5
B. F4
C. F3
D. F1
15% प्रति वर्ष की चक्रवृद्धि ब्याज दर (वार्षिक संयोजन) पर कितने वर्षों में 1,60,000 रुपये 2,79,841 रुपये हो जायेंगे?
A. 6
B. 3
C. 5
D. 4
उस एकल परिमेय संख्या को पहचानिए जो दिए गए व्यंजक को प्रतिस्थापित कर सकती है।
[12 + 22 + 32 + 42] × \(2/3 5\) ÷ (\(1/4\))2
A. 16
B. 64
C. \(1/64\)
D. \(1/16\)
दो रेलगाड़ियाँ A और B, जिनकी लंबाई क्रमशः 210 मीटर और 150 मीटर है, समान्तर रेखाओं पर एक ही दिशा में चल रही हैं। यदि A और B की गति क्रमशः 110 किमी/घंटा और 128 किमी/घंटा है, तो रेलगाड़ी B द्वारा रेलगाड़ी A को पार करने में लिया गया समय (सेकंड में) क्या होगा?
A. 72
B. 74
C. 71
D. 70
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन: सभी पेड़ मोबाइल हैं। कुछ मोबाइल छोटे हैं। सभी छोटी चींटियाँ हैं।
निष्कर्ष I: कुछ पेड़ मोबाइल हैं।
निष्कर्ष II: कुछ चींटियाँ छोटी हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
यदि A का अर्थ ‘-‘ है E का अर्थ ‘×’ है D का अर्थ ‘÷’ है G का अर्थ ‘+’ है तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा?
21 G 14 D 1 A 2 E 8 = ?
A. 11
B. 25
C. 17
D. 19
निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए?
10 ÷ 2 – 6 × 7 + 1 = ?
A. 24
B. 19
C. 18
D. 15
दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?
57 62 72 77 87 ?
A. 94
B. 93
C. 92
D. 91
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?
LAT, KYS, JWR, IUQ, ?
A. GRQ
B. HSP
C. ISP
D. HQR
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन: सभी सेब आग हैं। सभी आग गर्म हैं। कुछ गर्म केकड़े हैं।
निष्कर्ष I: कोई सेब गर्म नहीं है।
निष्कर्ष II: कुछ केकड़े आग हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
वह सही विकल्प ज्ञात कीजिए जो रिक्त स्थानों को समान क्रम में भरने पर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बना देगा।
DFZ _ D _ CJ DF _ I _ FIH DF _ G
A. DLFFK
B. KFFDL
C. KDFLF
D. FDFKL
एक निश्चित तर्क के अनुसार, 22, 198 से सम्बन्धित है। उसी तर्क के अनुसार 41, 369 से सम्बन्धित है। उसी तर्क के अनुसार 54, निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
A. 286
B. 486
C. 268
D. 468
दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
7 16 43 ? 367 1096 3283
A. 105
B. 117
C. 124
D. 98
उस शब्द-युग्म का चयन करें जो नीचे दिए गए शब्द-युग्म में व्यक्त संबंध के समान संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है।
(शब्दों को सार्थक अंग्रेजी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द में अक्षरों/व्यंजनों/स्वरों की संख्या के आधार पर एक दूसरे से संबंधित नहीं होना चाहिए)
बैक्टीरिया : अपघटन
A. ऑक्सीजन: उपचार
B. खमीर : किण्वन
C. ज्वालामुखी विस्फोट
D. एंटीबायोटिक : इंजेक्शन
यदि निम्नलिखित आकृति शृंखला को जारी रखना हो तो कौन सी आकृति प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आनी चाहिए?
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित तर्क के अनुसार, 11, 123 से सम्बन्धित है। उसी तर्क के अनुसार 20, 402 से सम्बन्धित है। उसी तर्क के अनुसार 13 निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
A. 171
B. 172
C. 173
D. 174
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SCAR’ को ‘2386’ के रूप में और ‘RACE’ को ‘8642’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए क्या कूट होगा?
A. 8
B. 4
C. 2
D. 6
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘QUALIFY’ को ‘PTZKHYF’ के रूप में और ‘PANTHER’ को ‘OZMSGRE’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘FORCEPS’ के लिए क्या कूट होगा?
A. EMOCDRQ
B. DMQCERP
C. DNPCDSQ
D. ENQBDSP
जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
कागज के एक टुकड़े को मोड़ने का क्रम और जिस तरह से मुड़े हुए कागज को काटा जाता है, उसे नीचे दिए गए आकृति में दिखाया गया है। जब यह कागज खोला जाएगा तो कैसा दिखेगा?
A.
B.
C.
D.
यदि 13 मार्च 2007 को मंगलवार है, तो 14 सितम्बर 2017 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा?
A. सोमवार
B. मंगलवार
C. गुरुवार
D. बुधवार
अक्षरों के उस संयोजन का चयन कीजिए जो दी गई शृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखने पर शृंखला को पूर्ण करेगा।
ZY _ Z _ Z _ _ ZZ _ Z
A. ZYYZZ
B. ZYZYY
C. YZYZZ
D. YYZYZ
सात व्यक्ति, V, F, D, S, R, C और P दक्षिण की ओर मुख करके एक सीधी रेखा में बैठे हैं। V और P के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। V के दायें केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D, S के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। P, D और F का निकटतम पड़ोसी है। C, S का निकटतम पड़ोसी है।
S और P के बीच कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. चार
B. एक
C. तीन
D. दो
दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?
84 88 96 108 124 ?
A. 124
B. 154
C. 134
D. 144
‘बक्सर का युद्ध’ किस वर्ष हुआ था?
A. 1764 ई.
B. 1769 ई.
C. 1757 ई.
D. 1761 ई.
भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद यह आदेश देता है कि राज्य को कलात्मक या ऐतिहासिक रुचि के प्रत्येक स्मारक या स्थान की रक्षा करनी चाहिए?
A. अनुच्छेद 39A
B. अनुच्छेद 50
C. अनुच्छेद 49
D. अनुच्छेद 48A
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में, _____________ इसे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है।
A. संयुक्त राष्ट्र
B. ब्रिक्स राष्ट्र
C. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन
D. G-20
अलारमेल वल्ली एक __________ नर्तकी है।
A. भरतनाट्यम
B. ओडिसी
C. कुचिपुड़ी
D. कथक
निम्नलिखित में से कौन भारत में माइक्रोफाइनेंस संस्थान (एमएफआई) का उदाहरण है?
A. भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
B. बंधन बैंक
C. ICICI बैंक
D. HDFC बैंक
निम्नलिखित में से कौन महात्मा गांधी की आत्मकथा है?
A. द स्टोरी ऑफ माइ एक्सपेरिमेंट विद ट्रुथ
B. माइ ट्रुथ
C. मैटर्स ऑफ डिस्क्रीशन
D. माइ कन्ट्री माइ लाइफ
निम्नलिखित में से किसने आत्म सुरक्षा की भावना पैदा करने और गांवों और गांवों के आसपास के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रक्षा गार्ड योजना शुरू की है?
A. लद्दाख
B. उत्तर प्रदेश
C. जम्मू और कश्मीर
D. राजस्थान
सिरपुर तीर्थस्थल निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. ओडिशा
B. उत्तर प्रदेश
C. छत्तीसगढ
D. बिहार
निम्नलिखित में से कौन सा कारक भारत की जलवायु को प्रभावित नहीं करता है?
A. ऊंचाई
B. देशान्तर
C. अक्षांश
D. पवन
रासायनिक उद्योग में कच्चे माल के रूप में व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड के संतृप्त विलयन का सामान्य नाम क्या है?
A. बुझा चूना (Slaked lime)
B. कैलौमेल
C. क्विक लाइम (Burnt Lime)
D. चूना पत्थर
निम्नलिखित गायिकाओं में से कौन आंध्र प्रदेश से है?
A. उषा उत्थुप
B. आशा भोसले
C. अलका याग्निक
D. एस जानकी
लंदन में आयोजित दूसरे गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस का नेतृत्व किसने किया?
A. एनी बेसेंट
B. सरोजिनी नायडू
C. जवाहर लाल नेहरू
D. महात्मा गांधी
भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, किस राज्य का लिंगानुपात दूसरा सबसे अधिक है?
A. केरल
B. तमिलनाडु
C. असम
D. बिहार
कारक लागत को ________ नाम से भी जाना जाता है।
A. बाजार लागत
B. एक्स फैक्ट्री लागत
C. इनपुट लागत
D. आउटपुट लागत
अस्थि मज्जा में पाई जाने वाली कौन सी कोशिका शरीर के लिए मरम्मत प्रणाली के रूप में कार्य करती है?
A. अस्थि कोशिकाएं
B. वसा कोशिकाएं
C. मांसपेशियों की कोशिकाएं
D. मूल (स्टेम) कोशिकाएं
निम्नलिखित में से कौन सा राजस्थान का प्रसिद्ध लोक नृत्य है?
A. चांग लो
B. दस्काथिया
C. कालबेलिया
D. पाल जात्रा
भारत में लोकसभा के लिए पहला आम चुनाव कब हुआ था?
A. 1950-51
B. 1949-50
C. 1948-49
D. 1951-52
निम्नलिखित में से किस महिला गायिका को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है?
A. उषा उत्थुप
B. लता मंगेशकर
C. आशा भोसले
D. वाणी जयराम
भारत का निम्नलिखित में से कौन सा राज्य दक्षिण-पश्चिम मानसून से सबसे पहले वर्षा प्राप्त करता है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. केरल
C. तेलंगाना
D. राजस्थान
कौन सी प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना राज्य सभा की सदस्य के रूप में मनोनीत होने वाली पहली महिला बनीं?
A. रुक्मिणी देवी अरुंडेल
B. कमला कुमारी
C. सितारा देवी
D. मृणालिनी साराभाई
निम्नलिखित में से कौन सा मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखा गया प्रसिद्ध उपन्यास है?
A. गुनाहो का देवता
B. कितने पाकिस्तान
C. राग दरबारी
D. गोदान
भारत ने 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला।
यह मैच कहां आयोजित किया गया था?
A. दुबई
B. लंदन
C. कोलकाता
D. सिडनी
डी. गुकेश को मार्च 2023 में प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। वह कौन सा खेल खेलते हैं?
A. स्नूकर
B. मुक्केबाज़ी
C. बैडमिंटन
D. शतरंज
कपड़ा मंत्रालय 2022-23 के अनुसार कौन सा राज्य कपास का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है?
A. महाराष्ट्र
B. बिहार
C. गुजरात
D. मध्य प्रदेश
निम्नलिखित में से किस राज्य में 2023 इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल आयोजित किया गया था?
A. महाराष्ट्र
B. तेलंगाना
C. कर्नाटक
D. ओडिशा