SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 13 Sept 2023 Shift1

₹1,080 में एक कैलकुलेटर बेचने पर 10% की हानि होती है, यदि वस्तु को ₹1,350 में बेचा जाता है, तो लेनदेन में शुद्ध परिणाम है:
A. \(12 1/2\) % हानि
B. 12% लाभ
C. \(12 1/2\) % लाभ
D. 12% हानि

यदि किसी संख्या का 5/6, संख्या स्वयं से 10 कम है, तो संख्या का 7/5 ___________ है।
A. 72
B. 96
C. 60
D. 84

एक नाव B से A तक धारा के प्रतिकूल दिशा में तथा A से B तक धारा के अनुकूल दिशा में 3 घंटे में यात्रा करती है। यदि स्थिर जल में नाव की चाल 9 किमी/घंटा है तथा धारा की गति 3.5 किमी/घंटा है, तो A तथा B के बीच की दूरी है: (दो दशमलव स्थानों तक सही)
A. 14.46 किमी
B. 13.46 किमी
C. 12.46 किमी
D. 11.46 किमी

दो रेलगाड़ी समानांतर पटरियों पर एक ही दिशा में यात्रा कर रही हैं। रेलगाड़ी A 30 किमी/घंटा की गति से यात्रा कर रही है और रेलगाड़ी B 60 किमी/घंटा की गति से यात्रा कर रही है। यदि रेलगाड़ी A 400 मीटर लंबी है और रेलगाड़ी B को रेलगाड़ी A को पार करने में दो मिनट लगते हैं, तो रेलगाड़ी B की लंबाई क्या है?
A. 700 मीटर
B. 500 मीटर
C. 400 मीटर
D. 600 मीटर

कुछ संतरे ₹150 प्रति सौ के भाव से खरीदे गए और ₹24 प्रति दर्जन के भाव से बेचे गए। इससे ₹1,000 का लाभ हुआ। कितने संतरे खरीदे गए थे?
A. 3000
B. 2500
C. 1500
D. 2000

एक कक्षा में 20 छात्रों का औसत वजन 55 किलोग्राम है। यदि कक्षा शिक्षक का वजन शामिल किया जाता है, तो औसत 0.5 किलोग्राम बढ़ जाता है। कक्षा शिक्षक का वजन है:
A. 67.2 किलोग्राम
B. 63.5 किलोग्राम
C. 65.5 किलोग्राम
D. 68.4 किलोग्राम

₹25 प्रति किलो की 15 किलो गेहूँ को 10 किलो दूसरे प्रकार के गेहूँ के साथ मिलाकर एक मिश्रण बनाया जाता है जिसकी कीमत ₹30 प्रति किलो है। महँगे गेहूँ की कीमत (प्रति किलो) ज्ञात कीजिए।
A. ₹37.5
B. ₹32.5
C. ₹35.5
D. ₹30.5

A और B मिलकर एक कार्य को 5 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि C और D मिलकर उसी कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकते हैं। A, B, C और D मिलकर उस कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
A. 3
B. 4
C. 5
D. 6

एक दूध विक्रेता के पास दूध और पानी के दो बर्तन हैं। पहले बर्तन में 80% दूध है और बाकी पानी है। दूसरे बर्तन में 50% दूध है। उसे प्रत्येक बर्तन से कितना मिश्रण (लीटर में) मिलाना चाहिए ताकि 9 लीटर मिश्रण प्राप्त हो जिसमें पानी और दूध का अनुपात 1 ∶ 2 हो? (अपना उत्तर बर्तन 1 और बर्तन 2 के क्रम में लिखें)
A. 6, 3
B. 4, 5
C. 3, 6
D. 5, 4

3 वर्षों के लिए 5% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) के बीच का अंतर ₹15.25 है। मूलधन ज्ञात कीजिए।
A. ₹2,500
B. ₹1,000
C. ₹4,000
D. ₹2,000

दिए गए बार-ग्राफ का अध्ययन करें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें।

बार-ग्राफ किसी विशेष वर्ष के विभिन्न महीनों में एक पुस्तक विक्रेता द्वारा बेची गई पुस्तकों की संख्या प्रस्तुत करता है।

दिसंबर महीने में बेची गई पुस्तकों की संख्या प्रति माह बेची जाने वाली पुस्तकों की औसत संख्या से कितनी कम है?

A. 120
B. 98
C. 39
D. 95

एक घन की एक भुजा की लंबाई 3.5 सेमी है। इसका कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 73.5 cm2
B. 36 cm2
C. 27 cm2
D. 154 cm2

दी गई तालिका का अध्ययन करें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें।

तालिका में 2011 से 2015 तक भारत से निर्यात किए गए दूध को दर्शाया गया है।

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 8 Shift3

वर्ष

मात्रा (लाख लीटर में)

मूल्य (रुपये करोड़ में)

2011

130

240

2012

115

220

2013

142

420

2014

165

550

2015

195

610

किस वर्ष प्रति लीटर मूल्य अधिकतम है?

A. 2012
B. 2014
C. 2015
D. 2013

एक परिवार अपनी मासिक आय का 20% घर के किराए पर खर्च करता है। शेष राशि में से, परिवार 50% घरेलू खर्च पर और 20% बच्चों की शिक्षा पर खर्च करता है। यदि ऐसा करने के बाद, उसकी मासिक बचत ₹6,600 है, तो परिवार की कुल मासिक आय क्या है?
A. ₹25,000
B. ₹27,500
C. ₹30,000
D. ₹28,000

यदि \(6 1/2 2 4/5 x=7/10\) है, तो x ज्ञात कीजिए:
A. 26
B. 6
C. 32
D. 12

दो संख्याएँ 13 ∶ 15 के अनुपात में हैं। यदि उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 3 है, तो इन संख्याओं के बीच अंतर क्या है?
A. 4
B. 2
C. 8
D. 6

A और B क्रमशः 6 और 8 दिनों में एक कार्य पूरा कर सकते हैं। वे एकांतर दिनों में कार्य करते हैं, जिसमें A पहले दिन कार्य शुरू करता है। कार्य पूरा करने में उन्हें कितने दिन लगेंगे?
A. 6
B. \(63/4\)
C. \(61/2\)
D. \(61/4\)

11% प्रति वर्ष की साधारण ब्याज दर पर ₹2,000 का निवेश कितने वर्षों में ₹3,100 हो जाएगा?
A. 3
B. 4
C. 2
D. 5

यदि एक शंकु के आधार का व्यास 70 सेमी है और इसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 4070 सेमी2 है, तो इसका आयतन (सेमी3 में) क्या होगा? (π = 22/7 का उपयोग करें)
A. 1180
B. 16,300
C. 15,400
D. 17,600

1650 छात्रों वाले एक स्कूल में लड़कों और लड़कियों की संख्या का अनुपात 6 ∶ 5 है। यदि 124 नए लड़के दाखिल होते हैं और कुछ नई लड़कियाँ दाखिल होती हैं, तो अनुपात बदलकर 4 ∶ 3 हो जाता है। नई दाखिल हुई लड़कियों और नई दाखिल हुई लड़कों का अनुपात क्या है?
A. 3 ∶ 4
B. 62 ∶ 9
C. 4 ∶ 3
D. 9 ∶ 62

उस आकृति की पहचान कीजिए जो पैटर्न को पूरा करती है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित तर्क के अनुसार 8, 59 से सम्बन्धित है। उसी तर्क के अनुसार, 9, 76 से सम्बन्धित है। समान तर्क के अनुसार, 25 निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
A. 620
B. 635
C. 630
D. 625

निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए?

108 × 9 + 15 – 17 ÷ 2 = ?

A. 51
B. 21
C. 41
D. 31

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ENTRUST’ को ‘FOURVTU’ और ‘CUSHION’ को ‘DVTHJPO’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘CLEAVER’ के लिए क्या कूट होगा?

A. DMFAWFS
B. DNGBWGT
C. ENGBWT
D. EMFBWGT

दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?

2 21 97 401 1617 ?

A. 6481
B. 6507
C. 6235
D. 6493

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन: सभी जूते चमड़े हैं। कुछ चमड़े बेल्ट हैं। कुछ बेल्ट सोना हैं।

निष्कर्ष I: कुछ जूते बेल्ट हैं।

निष्कर्ष II: सभी बेल्ट सोना हैं।

A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।

जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए। 

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना है कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 23 Shift2

कथन: कुछ पत्ते पुराने हैं। सभी पुराने कपड़े हैं। कुछ कपड़े कागज़ हैं।

निष्कर्ष I: सभी पत्ते पुराने हैं।

निष्कर्ष II: कुछ पुराने कपड़े हैं।

A. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
B. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?

GAR, KEV, OIZ, SMD, ?

A. WPH
B. WQH
C. VRF
D. VPG

दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?

710 720 730 740 750 ?

A. 770
B. 780
C. 790
D. 760

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

AOS, DMV, GKY, JIB, ?

A. MGE
B. NGF
C. NHF
D. OHE

दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?

18 32 60 116 228 ?

A. 452
B. 474
C. 480
D. 468

यदि ‘I’ का अर्थ ‘+’ है, ‘J’ का अर्थ ‘×’ है, ‘K’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘L’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

(48 K 8) J 4 L 15 I (12 J 3) I 20 = ?

A. 55
B. 65
C. 60
D. 70

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘let it be’ को ‘sd am ht’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘be the Change’ को ‘vn sd ek’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘be’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है?

A. sd
B. ht
C. ek
D. vn

TDWP अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर RBUN से एक निश्चित तरीके से संबंधित है। उसी तरह, FJMH, DHKF से संबंधित है। उसी तर्क का पालन करते हुए, SENP निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. PDKN
B. QCLN
C. RCMN
D. QDKO

उन अक्षरों का चयन कीजिए जो दी गई शृंखला के रिक्त स्थान में क्रमिक रूप से रखने पर शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करता है।

D, F, I, M, R, __

A. W
B. Y
C. Z
D. X

D, E, F, G, H, I, J और K एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ कोनों पर बैठे हैं जबकि कुछ भुजाओं के ठीक केंद्र पर बैठे हैं। K, I के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। K किसी एक कोने पर बैठा है। E, G के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। G किसी भी कोने पर बैठा है। E, I और D का निकटतम पड़ोसी है। F, J के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। H, F और K का निकटतम पड़ोसी है।

I के बायें से गिनती करने पर, I और F के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

A. दो
B. चार
C. एक
D. तीन

यदि निम्नलिखित आकृति शृंखला को जारी रखना हो तो कौन सी आकृति प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आनी चाहिए?

A.
B.
C.
D.

यदि 11 दिसम्बर 2009 को शुक्रवार है, तो 18 दिसम्बर 2014 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा?
A. मंगलवार
B. सोमवार
C. गुरुवार
D. बुधवार

एक निश्चित तर्क के अनुसार 8, 88 से सम्बन्धित है। उसी तर्क के अनुसार, 11, 121 से सम्बन्धित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 15 निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
A. 163
B. 165
C. 164
D. 162

2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या (लगभग) कितनी थी?
A. 131 करोड़
B. 121 करोड़
C. 111 करोड़
D. 101 करोड़

छाऊ भारत की एक प्रमुख नृत्य परंपरा है। निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में यह नृत्य रूप प्रचलित नहीं है?
A. ओडिशा
B. पश्चिम बंगाल
C. झारखंड
D. मध्य प्रदेश

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 20 Shift1

नवंबर 2022 में, कौन सा राज्य मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल नीति को मंजूरी देने वाला पहला पूर्वोत्तर राज्य बना?
A. असम
B. मेघालय
C. त्रिपुरा
D. अरुणाचल प्रदेश

विशाखापत्तनम बंदरगाह किस राज्य में स्थित है?
A. महाराष्ट्र
B. आंध्र प्रदेश
C. ओडिशा
D. गुजरात

निम्नलिखित में से कौन भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना है जो भरतनाट्यम और ओडिसी दोनों नृत्य शैलियों में पारंगत हैं?
A. शोवना नारायण
B. गुरु बिपिन सिंह
C. पद्मा सुब्रह्मण्यम
D. सोनल मानसिंह

बैरी मार्शल और रॉबिन वॉरेन द्वारा खोजा गया कौन सा बैक्टीरिया मानव पेट में उपनिवेश बनाता है और पुरानी सतही गैस्ट्राइटिस अल्सर का कारण बनता है?
A. कैम्पिलोबैक्टर जेजुनी
B. हेलिकोबैक्टर पाइलोरी
C. नाइसिरिया गोनोरिया
D. एंटअमीबा हिस्टोलिटिका

निम्नलिखित में से किस राज्य में मानसून का सबसे पहले आगमन होता है?
A. पंजाब
B. हरियाणा
C. केरल
D. उत्तर प्रदेश

भारत में माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र में एक प्रमुख प्रवृत्ति क्या है?
A. मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का एकीकरण
B. ऋण स्वीकृति में अत्यधिक नौकरशाही
C. डिजिटल तकनीक पर निर्भरता में कमी
D. महिला उद्यमियों पर सीमित ध्यान

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र से जुड़े थे?
A. शहनाई
B. सरोड
C. सितार
D. सरंगी

प्रसिद्ध कोयला खनन क्षेत्र ‘कोरबा’ भारत के किस राज्य में स्थित है?
A. केरल
B. तमिलनाडु
C. छत्तीसगढ़
D. हिमाचल प्रदेश

संतुलित बजट से आपका क्या मतलब है?
A. व्यय राजस्व के बराबर नहीं है
B. व्यय राजस्व के बराबर है
C. व्यय राजस्व से अधिक है
D. व्यय राजस्व से कम है

राजगीर महोत्सव इतिहास, धर्म, कला और संस्कृति का एक सुंदर प्रतिनिधित्व है। यह तीन दिवसीय उत्सव ____________ में मनाया जाता है।
A. मध्य प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. उत्तर प्रदेश
D. बिहार

प्रसिद्ध उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ किसने लिखा है?
A. शशि थरूर
B. रस्किन बॉन्ड
C. विक्रम सेठ
D. अरुंधति रॉय

भारत द्वारा जीता गया पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप 2023, ________ में आयोजित किया गया था।
A. सऊदी अरब
B. ओमान
C. दुबई
D. कतर

1857 के विद्रोह के संदर्भ में, मंगल पांडे किस बंगाल देशी सेना में थे?
A. 34
B. 52
C. 70
D. 64

2021 के SAFF चैंपियनशिप में भारत ने फाइनल में किस देश को हराकर जीत हासिल की थी?
A. नेपाल
B. लेबनान
C. मालदीव
D. कुवैत

विनेश फोगाट विश्व चैंपियनशिप में कितने पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं?
A. 6
B. 5
C. 2
D. 3

सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकारों का उद्देश्य क्या है?
A. किसी विशेष धर्म को बढ़ावा देना
B. अल्पसंख्यक समुदायों की भाषा, संस्कृति और धर्म की रक्षा करना
C. बहुसंख्यक समुदाय की रक्षा करना
D. शोषण को रोकना

प्रकाशिकी में, कौन सा शब्द लेंस के डायाफ्राम के उद्घाटन को संदर्भित करता है जो प्रकाश के प्रसार को स्थानिक रूप से सीमित करता है?
A. कोलिमेटर
B. एपर्चर
C. एपोस्टिलब
D. मेनिस्कस

लता मंगेशकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से किस वर्ष सम्मानित किया गया था?
A. 2015
B. 2019
C. 2001
D. 2009

निर्मला पणिकर को उनके __________ नृत्य शैली में योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2019 (फरवरी 2023 में दिया गया) मिला।
A. मोहिनीअट्टम
B. कुचिपुड़ी
C. कथक
D. भरतनाट्यम

राजघाट स्मारक किस शहर में स्थित है?
A. अहमदाबाद
B. सूरत
C. दिल्ली
D. आगरा

1939 के त्रिपुरी कांग्रेस अध्यक्षीय चुनाव में, पट्टाभि सीतारमैया को किसने हराया था?
A. महात्मा गांधी
B. राजेंद्र प्रसाद
C. सुभाष चंद्र बोस
D. जवाहरलाल नेहरू

किसकी आत्मकथा का शीर्षक ‘मातृभूमि की प्रतीक्षा में’ है?
A. डॉ. राम मनोहर लोहिया
B. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
C. डॉ. भीमराव अंबेडकर
D. डॉ. कमल राणादिवे

जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ था?
A. 2019
B. 2009
C. 2015
D. 2017

Leave a Comment

error: