SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 14 Sept 2023 Shift2

एक टी-शर्ट का मूल्य 450 रुपये है, और एक जींस का मूल्य 1,650 रुपये है। यदि आप तीन टी-शर्ट और दो जींस खरीदते हैं, तो प्रत्येक वस्तु की औसत मूल्य क्या है?
A. 900 रुपये
B. 920 रुपये
C. 910 रुपये
D. 930 रुपये

निम्नलिखित दो संख्यात्मक व्यंजकों की तुलना करने पर, हम पाते हैं कि ___________.

\([(2 7/9)^{2 1/2}]^{3/5} \) और \([(1 2/3)^5]^{3/5}\)

A. दोनों व्यंजक समान हैं। 
B. पहला व्यंजक दूसरे से छोटा है। 
C. पहला व्यंजक दूसरे से बड़ा है। 
D. दिए गए दो व्यंजकों की तुलना नहीं की जा सकती। 

एक वस्तु को 5,280 रुपये में बेचकर गीता को 12% की हानि हुई। 12% का लाभ कमाने के लिए उसे इसे कितने में बेचना चाहिए?
A. 6,820 रुपये
B. 7,150 रुपये
C. 5,780 रुपये
D. 6,720 रुपये

प्रवीण 10% की हानि पर जोया को एक स्टडी टेबल बेचता है, और ज़ोया 25% के लाभ पर आदर्श को स्टडी टेबल बेचती है। यदि आदर्श ने स्टडी टेबल 2,250 रुपये में खरीदी, तो प्रवीण के लिए स्टडी टेबल का मूल्य (रुपये में) क्या था?
A. 2,000
B. 2,100
C. 1,800
D. 1,900

सुरेश अपनी आय का 20% बचा सकता था। लेकिन 4 साल बाद, जब उसकी आय 40% बढ़ गई, तो वह पहले जितनी ही राशि बचा सका। उसके व्यय में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?
A. 23%
B. 50%
C. 22%
D. 45%

यदि मोहित, नीतू और सोमा किसी कार्य को क्रमशः 5 दिन, 6 दिन और 8 दिन में पूरा कर सकते हैं, तो कार्य कितने दिनों में पूरा होगा यदि वे वैकल्पिक दिनों पर कार्य करते हैं, जिसमें पहले दिन मोहित, दूसरे दिन नीतू, तीसरे दिन सोमा, चौथे दिन मोहित और इसी प्रकार आगे कार्य करते हैं।
A. \(57/12\)
B. \(71/60\)
C. \(47/15\)
D. \(61/12\)

एक त्रिभुज की भुजाएँ 5 सेमी, 12 सेमी और 13 सेमी हैं। तीनों भुजाओं के मध्य बिंदु को मिलाकर बनने वाले त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या होगा?
A. \(71/2\) सेमी2
B. \(191/2\) सेमी2
C. \(131/2\) सेमी2
D. 15 सेमी2

₹800 की एक राशि साधारण ब्याज पर 3 वर्ष में ₹1,040 हो जाती है। यदि ब्याज दर में 3% की वृद्धि की जाए, तो राशि ज्ञात कीजिए।
A. ₹1,102
B. 1,212
C. 1,112
D. 1,012

यदि कोई व्यक्ति 12 किमी/घंटा की बजाय 18 किमी/घंटा की गति से चले, तो उसे 24 किमी अधिक चलना पड़ेगा। उसके द्वारा तय की गई वास्तविक दूरी क्या है?
A. 52 किमी
B. 60 किमी
C. 55 किमी
D. 48 किमी

यदि A ∶ B = 2 ∶ 1 और B: C = 1 ∶ 3 है, तो C ∶ A है:
A. 3 ∶ 1
B. 2 ∶ 3
C. 3 ∶ 2
D. 1 ∶ 3

एक चोर ने 300 मीटर की दूरी से एक पुलिसकर्मी को देखा और 12 किमी/घंटा की चाल से भागने लगा। पुलिसकर्मी ने 13 किमी/घंटा की चाल से पीछा किया और उसने चोर को पकड़ लिया। चोर द्वारा भागी गई दूरी कितनी थी?
A. 7200 मीटर
B. 4800 मीटर
C. 1800 मीटर
D. 3600 मीटर

तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जो 5 में जोड़ने पर 12, 14 और 18 से पूर्णतः विभाज्य हो।
A. 240
B. 225
C. 245
D. 247

S को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में क्रमशः 65, 74, 62, 68 और 68 अंक मिले हैं। गणित, हिंदी और अंग्रेजी में उसके औसत अंक गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में उसके औसत अंकों से _____________ अधिक हैं।
A. 0.5
B. 1.33
C. 1.67
D. 1

A, B और C अलग-अलग काम करते हुए किसी काम को क्रमशः 11 दिन, 20 दिन और 55 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि वे एक साथ काम करते हैं, तो काम पूरा करने में लगने वाला समय कितना है?
A. \(62/7\) दिन
B. \(51/7\) दिन
C. \(41/7\) दिन
D. \(1/7\) दिन

एक घन का वजन उसके आयतन और घनत्व के गुणनफल के रूप में सीधे बदलता है। पहले घन और दूसरे घन के पदार्थों के घनत्व का अनुपात 27 ∶16 है। यदि पहले घन का वजन दूसरे घन के वजन का 4 गुना है, तो पहले घन और दूसरे घन के किनारों का अनुपात क्या है?
A. 2 ∶ 3
B. 3 ∶ 2
C. 3 4
D. 4 3

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 14 Shift1 part2

एक लम्ब वृत्तीय शंकु की ऊँचाई 20 सेमी है, और इसका आधार व्यास 30 सेमी है। लम्ब वृत्तीय शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल और कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल क्रमशः क्या है?
A. 335π सेमी2 और 525π सेमी2
B. 390π सेमी2 और 475π सेमी2
C. 450π सेमी2 और 625π सेमी2
D. 375π सेमी2 और 600π सेमी2

दी गई तालिका का अध्ययन करें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें।

तालिका पाँच अलग-अलग विषयों में पाँच छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्शाती है।

छात्र

विषय (अधिकतम अंक = 100)

गणित

भौतिकी

रसायन विज्ञान

अंग्रेजी

हिंदी

राहुल 

60

80

75

70

80

विजय 

80

90

80

75

85

नानी 

70

80

70

70

80

गणेश 

80

75

60

60

65

रोहित 

70

70

50

50

75

पाँचों छात्रों द्वारा गणित में प्राप्त औसत अंक क्या हैं?

A. 70
B. 75
C. 72
D. 65

निम्नलिखित दंड आरेख 2006-2009 के वर्षों के दौरान एक विद्यालय में लड़कों और लड़कियों के नामांकन को दर्शाता है। दंड आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें।

2006 से 2009 तक के सभी वर्षों में नामांकित लड़कों की संख्या का लड़कियों की संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिए।

A. 3 ∶ 4
B. 35
C. 53
D. 54

बैंक खाते में जमा राशि 7 साल में दोगुनी हो जाती है, जबकि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। बैंक में जमा राशि को 8 गुना करने में कितने साल लगेंगे?
A. 21
B. 14
C. 35
D. 28

एक कार 50 किमी/घंटा की चाल से 200 किमी की यात्रा करती है और फिर 80 किमी/घंटा की चाल से 200 किमी की यात्रा करती है। पूरी यात्रा के दौरान कार की औसत चाल क्या है? (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित करें)
A. 59.75 किमी/घंटा
B. 60.24 किमी/घंटा
C. 61.54 किमी/घंटा
D. 62.53 किमी/घंटा

दी गई श्रेणी में ? के स्थान पर क्या आएगा?

41 43 47 53 61 ?

A. 73
B. 74
C. 71
D. 72

यदि निम्नलिखित आकृति शृंखला को जारी रखना हो तो कौन सी आकृति प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आनी चाहिए?

A.
B.
C.
D.

वह सही विकल्प ज्ञात कीजिए, जिसे उसी क्रम में रिक्त स्थानों में भरने पर श्रेणी तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी।

B_KPBN_R_OKTB_KVBQK_

A. SJORN
B. MKBPX
C. JFIEH
D. MFHID

निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए और ‘x’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए?

12 – 6 ÷ 3 + 3 × 7 = ?

A. 66
B. 14
C. 11
D. 33

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DIAL’ को ‘1326’ के रूप में और ‘IDLE’ को ‘6183’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए क्या कूट होगा?
A. 1
B. 8
C. 3
D. 6

यदि F का अर्थ ‘-‘, C का अर्थ ‘×’, D का अर्थ ‘÷’ और B का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

44 F 18 C 3 B 108 D 6 = ?

A. 8
B. 18
C. 6
D. 16

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति (X) उसके भाग के रूप में अंतर्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

अंग्रेजी वर्णमाला के आधार पर दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?

HPA, KTD, NXG, QBJ, ?

A. UEM
B. TFM
C. SEN
D. SFN

दी गई शृंखला में “?” के स्थान पर क्या आना चाहिए?

13 34 76 160 328 ?

A. 625
B. 664
C. 672
D. 638

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित होती हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरण – 13 पर संक्रियाएँ, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करना अनुमत नहीं है।)

7, 50

15, 226

A. 21, 445
B. 11, 131
C. 14, 162
D. 17, 290

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 2 Shift1

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ENTER’ को ‘FOTGT’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘DICEY’ को ‘EJCGA’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘CHILD’ का कूट क्या है?
A. DIINF
B. DHIME
C. EJJNE
D. EHIMF

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना ​​है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना होगा कि कौन सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन: कुछ विद्यालय बड़े हैं। सभी बड़े मॉल हैं। कोई भी मॉल सस्ता नहीं है।

निष्कर्ष I: सभी बड़े विद्यालय हैं।

निष्कर्ष II: कुछ मॉल बड़े हैं।

A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) न ही (II) अनुसरण करता है।

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना ​​है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। आपको यह तय करना होगा कि कौन सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन: सभी कचरा कपड़े हैं। कुछ कपड़े बड़े हैं। सभी बड़े केकड़े हैं।

निष्कर्ष I: सभी बड़े कपड़े हैं।

निष्कर्ष II: कुछ केकड़े कपड़े हैं।

A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष (I) न ही (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

OE 13 का MC 17 से एक विशिष्ट संबंध है। उसी प्रकार, FL 16 का DJ 20 से संबंध है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, निम्नलिखित में से किससे RD 15 का संबंध है?
A. SF 18
B. QE 18
C. PB 19
D. PC 19

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं। (नोट: संक्रियाएँ संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरण – 13 पर संक्रियाएँ जैसे 13 में जोड़ना / हटाना / गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करना अनुमत नहीं है।)

3 ∶ 7

5: ∶ 23

A. 6 ∶ 34
B. 8 ∶ 64
C. 9 ∶ 80
D. 4 ∶18

दी गई श्रेणी में ? के स्थान पर क्या आएगा?

16 17 20 21 24 ?

A. 30
B. 25
C. 28
D. 27

यदि 3 अक्टूबर, 2011 को सोमवार है, तो 4 नवंबर, 2021 को सप्ताह का कौन सा दिन होगा?
A. शुक्रवार
B. मंगलवार
C. गुरुवार
D. सोमवार

जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

छह लोग – काजल, नीतू, लवी, उमर, मीनू और जय एक सीधी रेखा में उत्तर की ओर उन्मुख बैठे हैं।

लवी बाएँ छोर से तीसरे स्थान पर बैठा है। नीतू, लवी के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठी है। उमर, नीतू के निकटतम दाएँ बैठा है। मीनू, उमर के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठी है। काजल, मीनू के बाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है।

लवी के निकटतम बाएँ कौन बैठा है?

A. काजल
B. मीनू
C. उमर
D. जय

दी गई शृंखला में रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखे जाने वाले अक्षरों के संयोजन का चयन कीजिए, जो शृंखला की पूर्ति करेगा।

C_D_DD_ _DC_D

A. DDCCD
B. DCCDD
C. CCDCC
D. DCDCD

1875 में स्वामी दयानंद सरस्वती ने एक सुधार संगठन की स्थापना की जिसने हिंदू धर्म में सुधार करने का प्रयास किया। इसका नाम क्या था?
A. आर्य समाज
B. प्रार्थना समाज
C. सत्यशोधक समाज
D. ब्रह्म समाज

तंजावुर में स्थित बृहदेश्वर मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
A. राजराज द्वितीय
B. समुद्रगुप्त
C. राजेंद्र चोल
D. राजराज प्रथम

विटामिन बी की कमी के कारण होने वाले रोग कौन से हैं?
A. रंग अंधता
B. रिकेट्स
C. बेरीबेरी
D. स्कर्वी

भारत के नागरिकों के लिए न्यूनतम मतदान आयु क्या है?
A. 18 वर्ष
B. 21 वर्ष
C. 30 वर्ष
D. 25 वर्ष

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 14 Shift2

निम्नलिखित में से किस गायक ने एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था? (दिसंबर 2022 तक)
A. सोनू निगम
B. उदित नारायण
C. कुमार सानू
D. अरिजीत सिंह

“आनंदमठ” एक प्रसिद्ध ___________ उपन्यास है जो बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखा गया था।
A. गुजराती
B. राजस्थानी
C. पंजाबी
D. बंगाली

चार नट्टुवनार, जिनका नाम पोनैया, वडिवेलु, शिवानंदम और चिन्नाय्या है, जिन्हें तंजौर बंधु के रूप में जाना जाता है, उन्होंने आधुनिक समय के ___________ को आकार दिया।
A. भरतनाट्यम
B. कुचिपुड़ी
C. कोडियाट्टम
D. कथकली

फरवरी 2023 में, उत्तर प्रदेश सरकार ने _____ लॉन्च किया, जिसे फैमिली आईडी-वन फैमिली वन आइडेंटिटी कहा जाता है।
A. पोर्टल
B. न्यूज़ लेटर
C. व्हाट्सएप ग्रुप
D. ईमेल आईडी

निम्नलिखित में से कौन सा कथन ‘प्रशांत अग्नि वलय’ से सबसे अच्छा संबंधित है?
A. थर्मल पावर स्टेशन के लिए जाना जाता है
B. ज्वालामुखी और भूकंप के लिए जाना जाता है
C. केवल हिमनद संरचनाओं के लिए जाना जाता है
D. उष्णकटिबंधीय वर्षावनों के लिए जाना जाता है

राष्ट्रीय आय की गणना में मध्यवर्ती वस्तुओं को शामिल क्यों नहीं किया जाता है?
A. मध्यवर्ती वस्तुओं को शामिल करने से दोहरा गणना होगी।
B. मध्यवर्ती वस्तुएं देश की सीमाओं के भीतर उत्पादित नहीं होती हैं।
C. मध्यवर्ती वस्तुओं को शामिल करने से राष्ट्रीय आय का मूल्य कम हो जाएगा।
D. मध्यवर्ती वस्तुएं आर्थिक गतिविधि को मापने के लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं।

वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) 2021 के अनुसार, भारत का रैंक 109 देशों में से ________ है।
A. 66वां
B. 71वां
C. 59वां
D. 63वां

__________ से आने वाले आदिवासी नर्तक और गायक अर्जुन सिंह धुर्वे को वर्ष 2022 में ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया है।
A. कर्नाटक
B. तमिलनाडु
C. मध्य प्रदेश
D. आंध्र प्रदेश

बैंक स्टेटमेंट का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. आय और व्यय को ट्रैक करना
B. किसी अन्य खाते में धनराशि स्थानांतरित करना
C. नए बैंकिंग उत्पादों का विज्ञापन करना
D. बैंक में लॉकर सुविधा प्राप्त करना

कोणार्क नृत्य महोत्सव (केडीएफ) कोणार्क में 1986 से हर साल ___________ के बीच आयोजित किया जाता है।
A. 1 और 5 अक्टूबर
B. 1 और 5 अगस्त
C. 1 और 5 जनवरी
D. 1 और 5 दिसंबर

निम्नलिखित में से हिमालय की सबसे दक्षिणी श्रेणी की पहचान करें।
A. शिवालिक श्रेणी
B. ट्रांस हिमालय श्रेणी
C. लघु हिमालय श्रेणी
D. महा हिमालय श्रेणी

राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांतों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
A. पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए उल्लिखित रोजगार और स्वच्छ कार्य वातावरण सुनिश्चित करना।
B. पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए आजीविका के पर्याप्त साधन प्रदान करना
C. केवल पुरुषों के लिए समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक सुनिश्चित करना
D. कुछ हाथों में धन के संकेंद्रण को रोकने के लिए आर्थिक व्यवस्था का पुनर्गठन करना

निम्नलिखित में से कौन सी घटना 1919 में हुई थी?
A. चार्टर अधिनियम का नवीनीकरण
B. जनता का प्रतिनिधित्व अधिनियम पारित हुआ
C. धोखाधड़ी और डकैती अधिनियम पारित हुआ
D. रोलेट एक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह

उपन्यास ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ किसने लिखा था?
A. खुशवंत सिंह
B. नवाज शरीफ
C. ज़ाकिर हुसैन
D. इमरान खान

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सनोन एक प्रशिक्षित __________ नर्तकी हैं।
A. कुचिपुड़ी
B. कथक
C. ओडिसी
D. भरतनाट्यम

2022 विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मैच निम्नलिखित में से किस शहर में खेला गया था?
A. अहमदाबाद
B. रायपुर
C. लखनऊ
D. रांची

18वीं शताब्दी में रसायन क्रांति की शुरुआत किसने की थी, जिन्होंने ऑक्सीजन का नामकरण किया और रासायनिक नामकरण को व्यवस्थित करने में मदद की?
A. डेम कैथलीन लोंसडेल
B. स्वांते अगस्ट अरहेनियस
C. जोसेफ प्रीस्टली
D. एंटोनी-लॉरेंट लावोइसियर

अमन सहरावत ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में किस वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर पहला भारतीय बनने का गौरव हासिल किया?
A. U-15
B. U-20
C. U-23
D. U-25

पाकिस्तान में हर साल स्वतंत्रता दिवस ________ को मनाया जाता है।
A. 30 जनवरी
B. 14 अगस्त
C. 31 दिसंबर
D. 23 मार्च

निम्नलिखित में से किस भारतीय संगीतकार को ‘मल्लिका-ए-ग़ज़ल’ कहा जाता था?
A. प्रभा भारती
B. बेगम अख्तर
C. चित्रा सिंह
D. फरीदा खानुम

शब्द ‘यॉर्कर’ किस खेल से संबंधित है?
A. खो-खो
B. क्रिकेट
C. बास्केटबॉल
D. कबड्डी

Leave a Comment

error: