SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 13 Shift1

रोहित और मोहित एक काम को 4 दिनों में कर सकते हैं, जबकि राम और श्याम उसी काम को 12 दिनों में कर सकते हैं। रोहित, मोहित, राम और श्याम इसे एकसाथ कितने दिनों में करेंगे?
A. 5 दिन
B. 3 दिन
C. 4 दिन
D. 2 दिन

यदि X : Y = 2 : 3 और Y : Z = 6 : 7 है, तो (X + Z) : Y का मान क्या है?
A. 17 : 14
B. 17 : 15
C. 11 : 6
D. 11 : 8

नीचे दिया गया वृत्त आलेख पाँच विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की संख्या दर्शाता है। इन सभी पाँच विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कुल संख्या 720 है। किसी विशेष विश्वविद्यालय में शिक्षकों की संख्या को इन सभी पाँच विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कुल संख्या के संबंध में डिग्री के संदर्भ में दर्शाया गया है।

J1 = B और C में शिक्षकों की औसत संख्या का मान

J2 = A और E में शिक्षकों की औसत संख्या का मान

(J2 + J1) का मान क्या है?

A. 210
B. 290
C. 250
D. 240

एक नाव स्थिर जल में 15 किमी/घंटा की गति से चल सकती है। यदि धारा की गति 5 किमी/घंटा है, तो नाव द्वारा धारा के अनुकूल 80 किमी जाने में लगा समय ज्ञात कीजिए।
A. 3 घंटे
B. 4 घंटे
C. 6 घंटे
D. 5 घंटे

एक कार्य L, P और Q द्वारा एकसाथ पूरा किया जाता है। L और P ने मिलकर कार्य का 50 प्रतिशत हिस्सा पूरा किया तथा P और Q ने मिलकर कार्य का 60 प्रतिशत हिस्सा पूरा किया। तीनों में से कौन सर्वाधिक दक्ष है?
A. सभी समान रूप से दक्ष हैं।
B. L
C. Q
D. P

एक दुकानदार एक पुस्तक को 60 प्रतिशत हानि पर बेचता है। यदि उसने पुस्तक 150 रुपये अधिक में बेची होती, तो उसे 30 प्रतिशत की हानि होती। 20 प्रतिशत का लाभ अर्जित करने के लिए पुस्तक का विक्रय मूल्य कितना होना चाहिए?
A. 650 रुपये
B. 600 रुपये
C. 700 रुपये
D. 550 रुपये

एक गोले का व्यास 14.7 मीटर है। गोले का आयतन कितना होगा?
A. 1663.893 मीटर3
B. 1873.487 मीटर3
C. 1693.563 मीटर3
D. 1783.723 मीटर3

एक नई मिश्रधातु प्राप्त करने के लिए 135 किग्रा मिश्र धातु A को 72 किग्रा मिश्रधातु B के साथ मिलाया जाता है। यदि मिश्रधातु A में जस्ता और तांबा 4  :5 के अनुपात में है और मिश्रधातु B में जस्ता और तांबा 7 : 5 के अनुपात में है, तो नई मिश्रधातु में जस्ते का वजन कितना है?
A. 102 किग्रा
B. 115 किग्रा
C. 85 किग्रा
D. 92 किग्रा

एक घड़ी का क्रय मूल्य 750 रुपये है। यदि हानि प्रतिशत 40 प्रतिशत है, तो हानि का मान कितना है?
A. 300 रुपये
B. 280 रुपये
C. 420 रुपये
D. 220 रुपये

किसी व्यक्ति को 15 वर्षों में 6000 रुपये के मूलधन पर प्राप्त साधारण ब्याज, मूलधन का 150 प्रतिशत है। वार्षिक ब्याज दर कितनी है?
A. 20 प्रतिशत
B. 30 प्रतिशत
C. 10 प्रतिशत
D. 25 प्रतिशत

नीचे दी गई तालिका 6 वर्षों में एक स्कूल में लड़कों और लड़कियों की संख्या दर्शाती है।

वर्ष

लड़के

लडकियाँ

Y1

90

80

Y2

70

60

Y3

130

110

Y4

110

150

Y5

170

50

Y6

100

90

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

I. वर्ष Y6 में लड़कियों की संख्या, वर्ष Y6 में लड़कों की संख्या की 9 प्रतिशत है।

II. वर्ष Y1 और Y2 में लड़कों की औसत संख्या 80 है।

A. केवल I
B. I और II दोनों
C. केवल II
D. न तो I और न ही II

50 रुपये प्रति लीटर के दूध में किस अनुपात में पानी मिलाया जाना चाहिए ताकि 35 रुपये प्रति लीटर का मिश्रण तैयार हो सके?

(पानी निःशुल्क उपलब्ध है)

A. 3 : 7
B. 7 : 5
C. 3 : 5
D. 2 : 7

तीन अंकों की वह सबसे छोटी संख्या कौन-सी है जो 5 से बढ़ाने पर 2 और 3 दोनों से विभाज्य हो जाती है?
A. 102
B. 105
C. 103
D. 108

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 20 Shift1 part2

\( 12 × 4 ÷ 3 \,of\, 16 + 24 – 5/46 ÷ 23 × 2\) का मान क्या है?
A. 5
B. 3
C. 4
D. 6

एक किसान की भूमि एक समलंब चतुर्भुज के आकार की है जिसकी समानांतर भुजाएँ 7.58 गज और 6.42 गज हैं और समानांतर भुजाओं के बीच की दूरी 6.50 गज है। जमीन की जुताई की लागत 2000 रुपये प्रति वर्ग गज है। पूरी जमीन जोतने में कितनी धनराशि खर्च करनी पड़ेगी?
A. 85000 रुपये
B. 91000 रुपये
C. 72000 रुपये
D. 102000 रुपये

एक पेन का अंकित मूल्य 5000 रुपये है। दुकानदार ग्राहक को 15 प्रतिशत और b प्रतिशत की दो क्रमागत छूट देता है। यदि ग्राहक पेन के लिए 4080 रुपये का भुगतान करता है, तो b का मान क्या है?
A. 3 प्रतिशत
B. 5 प्रतिशत
C. 7.5 प्रतिशत
D. 4 प्रतिशत

एक संख्या में 30% की वृद्धि की जाती है और फिर वर्धित संख्या में 30% की कमी की जाती है। कुल वृद्धि या कमी कितनी है?
A. 12% वृद्धि
B. 9% कमी
C. 15% कमी
D. 30% वृद्धि

24 अवलोकनों का औसत 41 है। पहले 9 अवलोकनों का औसत 42 है। अंतिम 16 अवलोकनों का औसत 39 है। 9वें अवलोकन का मान कितना है?
A. 14
B. 24
C. 18
D. 20

\({0.52 × 0.52 + 0.31 × 0.31 + 0.62 × 0.52}\) का मान क्या है?
A. 0.63
B. 0.73
C. 0.83
D. 0.93

चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) की एक योजना में उधार देने पर एक मूलधन 2 वर्षों में 33800 रुपये और 3 वर्षों में 43,940 रुपये हो जाता है। यदि उसी योजना में 2 वर्षों के लिए दोगुने मूलधन का निवेश किया जाता है, तो 2 वर्ष के अंत में प्राप्त मिश्रधन कितना होगा?
A. 62480 रुपये
B. 67600 रुपये
C. 71240 रुपये
D. 60420 रुपये

जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

दो कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ चींटियाँ, चमगादड़ हैं।

कुछ चमगादड़, बिल्लियाँ हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ चींटियाँ, बिल्लियाँ हैं।

II. सभी चमगादड़ कभी भी बिल्लियाँ नहीं हो सकते।

A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ हैं। (नोट: संक्रियाएँ, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

(4, 6, 72)

(5, 7, 105)

A. (6, 8, 144)
B. (2, 5, 40)
C. (3, 6, 36)
D. (6, 9, 108)

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MANAGE’ को ‘629023’ लिखा जाता है, ‘NARAT’ को ‘52342’ लिखा जाता है, ‘TENM’ को ‘3695’ लिखा जाता है। उस कूट भाषा में ‘R’ के लिए कूट क्या है?
A. 2
B. 3
C. 4
D. 5

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BECOME’ को ‘HPRFHE’ लिखा जाता है। उस कूट भाषा में ‘ACTIVE’ के लिए कूट क्या है?
A. HYLVFD
B. HYLWDD
C. HYLWFD
D. HYLWFC

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है और चौथा पद तीसरे पद से संबंधित है।

TRA : FNW :: MNG : LJP :: FOK : ?

A. PLJ
B. PKJ
C. PLI
D. PKI

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदला जाना चाहिए?

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 06 Sept 2023 Shift3 part2

192 ÷ 12 × 6 + 16 – 18 = 66

A. 16 और 18
B. 16 और 6
C. 6 और 18
D. 16 और 12

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

48, 50, 53, 58, 65, 76, 89, ?

A. 203
B. 150
C. 195
D. 106

यदि A, ‘जोड़’ को दर्शाता है, B, ‘गुणा’ को दर्शाता है, C, ‘घटाव’ को दर्शाता है, और D, ‘भाग’ को दर्शाता है, तो निम्नलिखित समीकरण का मान क्या होगा?

7 B 5 A 31 C (48 D 6) = ?

A. 62
B. 38
C. 58
D. 46

दो कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ चाय, कॉफ़ी हैं।

सभी कॉफ़ी, मिठाई हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी मिठाई, कॉफ़ी हैं।

II. कुछ मिठाई, चाय हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है।

529 : 577 :: 841 : ?

A. 902
B. 899
C. 911
D. 901

पाँच लड़कियाँ बबीता, लीता, मीता, रीता और टीना एक खेल खेल रही हैं। वे एक पंक्ति में उत्तर दिशा के सम्मुख बैठी हैं। मीता पश्चिमी छोर पर बैठी है और टीना पूर्वी छोर पर बैठी है। बबीता, लीता के ठीक बाईं ओर और मीता के दाईं ओर बैठी है। पूर्वी छोर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. रीता
B. लीता
C. बबीता
D. टीना

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर समूह पहले अक्षर समूह से संबंधित है।

BAG :  ACZBFH :: DOG : ?

A. CENPHF
B. CNEPFH
C. CENPFH
D. CNEFHH

एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा।

GRAM, JUDP, MXGS, ?, SDMY

A. PAJV
B. PAKV
C. PAJU
D. PBKV

राहुल, हार्दिक, सूर्या, मोहन और कमल की लंबाइयों की तुलना की गई। राहुल की लंबाई केवल तीन व्यक्तियों से कम है। सूर्या की लंबाई राहुल की लंबाई से न तो अधिक है और न ही कम है। कमल की लंबाई मोहन से अधिक लेकिन हार्दिक से कम है। कितने व्यक्तियों की लंबाई सूर्या से अधिक लेकिन हार्दिक से कम है?
A. 0
B. 2
C. 3
D. 1

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो पैटर्न को पूरा करने के लिए नीचे दी गई आकृति में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी।

(घूर्णन की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

आठ लड़के राम, सुमित, सुनील, राहुल, राज, अमन, अमित और अनिल एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के विपरीत दिशा के सम्मुख होकर बैठे हैं (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों)। सुनील, राम के ठीक बाईं ओर है। राम, राहुल के बाएँ से चौथे स्थान पर है। अमित, राज के दाएँ से चौथे स्थान पर है। राज, राम के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। अनिल, सुमित के बाएँ से दूसरे स्थान पर है। अमन, सुमित के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। सुनील के दाएँ से दूसरा कौन है?
A. अमन
B. राज
C. राहुल
D. अनिल

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति (X) उसके भाग के रूप में अंतर्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला में लुप्त संख्या का चयन कीजिए।

10, -18, -46, -74, -102, ?

A. -140
B. -133
C. -130
D. -150

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘XIWG’ को ‘HXJY’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘MSOE’ कैसे लिखा जाएगा?
A. FTPN
B. FPTT
C. FPTN
D. FNTP

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 4 Shift3

सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?
A. नेपच्यून
B. पृथ्वी
C. यूरेनस
D. बृहस्पति

‘फियरलेस गवर्नेंस’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. अमिताव घोष
B. अनुज धर
C. अनिरुद्ध सूरी
D. किरण बेदी

ऐसे क्षेत्र हैं जहां किसान केवल सब्जियों में विशेषज्ञ हैं। इस प्रकार की कृषि को ___________ के नाम से जाना जाता है।
A. मिश्रित कृषि
B. देहाती कृषि
C. दुग्ध कृषि
D. ट्रक कृषि

तन्य या संपीड़न तनाव को __________ भी कहा जा सकता है।
A. अनुदैर्ध्य तनाव
B. स्पर्शरेखीय तनाव
C. द्रवचालित तनाव
D. अपरूपण तनाव

पंथी नृत्य शैली भारत के ______ राज्य से सम्बन्धित है।
A. केरल
B. महाराष्ट्र
C. पंजाब
D. छत्तीसगढ़

निम्नलिखित में से किसे ‘कागजी कर’ कहा जाता है?

I. संपत्ति कर

II. उपहार कर

A. केवल II
B. केवल I
C. I और II दोनों
D. न तो I न ही II

बुद्ध एक छोटे गण से सम्बन्धित थे जिसे __________ के नाम से जाना जाता था।
A. शाक्य गण
B. अवंती गण
C. कुरु गण
D. पांचाल गण

जयंती कुमारेश _________ के अग्रणी प्रतिपादकों में से एक हैं।
A. संतूर
B. तबला
C. सितार
D. वीणा

छठ पूजा त्यौहार ________ देव को समर्पित है।
A. विष्णु
B. सूर्य
C. इंद्र
D. ब्रह्मा

बराकर निम्नलिखित में से किस नदी की सहायक नदी है?
A. कावेरी
B. कृष्णा
C. रावी
D. दामोदर

पंजाब में प्रसिद्ध शीश महल निम्नलिखित में से किस शासक द्वारा बनवाया गया था?
A. महाराजा सवाई प्रताप सिंह
B. राणा कुंभा
C. महाराजा नरेंद्र सिंह
D. राजा मान सिंह – प्रथम

भारतीय संविधान का अनुच्छेद ________ चुनाव के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण के प्रावधान चुनाव आयोग को देता है।
A. 336
B. 338
C. 330
D. 324

शैवाल के किस वर्ग को आमतौर पर भूरे शैवाल के रूप में जाना जाता है?
A. रोडोफाइसी
B. फियोफाइसी
C. क्लोरोफाइसी
D. क्राइसोफाइसी

संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश विधेयक 2022 भारत के ____________ राज्य में पेश किया गया था।
A. केरल
B. पंजाब
C. राजस्थान
D. झारखण्ड

निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय ओलंपियन कुश्ती खेल से सम्बन्धित है?
A. नीरज चोपड़ा
B. अभिनव बिंद्रा
C. अदिति अशोक
D. साक्षी मलिक

“लाइफ ऑफ पाई” उपन्यास किसने लिखा है?
A. जोनाथन सफ़रन फ़ॉयर
B. ख़ालिद होसैनी
C. यान मार्टेल
D. कैरल बिर्च

जलोढ़ मृदा का रंग __________ तक भिन्न होता है।
A. हल्के सफेद से गहरे सफेद
B. हल्के नारंगी से गहरे नारंगी
C. नारंगी से लाल
D. हल्के धूसर से राख धूसर 

शिव नारायण अग्निहोत्री द्वारा लाहौर में देव समाज की स्थापना कब की गई?
A. 1892
B. 1887
C. 1876
D. 1863

संगम कविताओं में एक तमिल शब्द ‘मुवेंदार’ का उल्लेख है जिसका अर्थ _________ है। 
A. तीन कर
B. तीन बंदरगाह
C. तीन प्रमुख
D. तीन घोड़े

2011 की जनगणना के अनुसार पुरुष साक्षरता दर कितनी है?
A. 65.14%
B. 71.14%
C. 75.14%
D. 82.14%

जनवरी 2022 में, एस सोमनाथ को _________ के दसवें अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
A. RBI
B. DRDO
C. ISRO
D. SEBI

‘शटलकॉक’ उपकरण की आवश्यकता किस खेल में होती है?
A. बास्केटबॉल
B. बिलियर्ड्स
C. बेसबॉल
D. बैडमिंटन

“स्वामी दयानंद सरस्वती” द्वारा स्थापित “आर्य समाज” का उद्देश्य क्या था?
A. निरंकुश शासन स्थापित करना
B. अंग्रेजों के विरुद्ध उठ खड़े होना
C. वस्तु विनिमय व्यापार की प्रथा को प्रोत्साहित करना
D. हिंदू धर्म में सुधार करना

वह प्रक्रिया जिसके द्वारा दो अघुलनशील तरल पदार्थ मिश्रित हो जाते हैं जबकि एक दूसरे के भीतर छोटी बूंदों के रूप में फैल जाता है, __________ के रूप में जाना जाता है।
A. पृथक्करण
B. पायसीकरण
C. कारमेलीकरण
D. निस्पंदन

अकबर के शासनकाल का इतिहास “अकबरनामा” शीर्षक के साथ ______________ द्वारा लिखा गया है। 
A. अबुल फज़ल
B. अब्द अल-कादिर बदायूँ
C. अब्बास खान शेरवानी
D. मोहम्मद खान

Leave a Comment

error: