10 रुपये प्रति किग्रा की चाय को 15 रुपये प्रति किग्रा की चाय के साथ किस अनुपात में मिलाया जाना चाहिए, ताकि परिणामी मिश्रण का मूल्य 12 रुपये प्रति किग्रा हो?
A. 3 ∶ 5
B. 2 ∶ 3
C. 3 ∶ 2
D. 2 ∶ 5
दो बेलनों के आयतन का अनुपात 13 ∶ 1 है और उनकी ऊँचाई का अनुपात 13 ∶ 9 है। यदि दूसरे बेलन के आधार का क्षेत्रफल 154 सेमी2 है, तो पहले बेलन की त्रिज्या क्या होगी?
A. 42 सेमी
B. 21 सेमी
C. 28 सेमी
D. 14 सेमी
मोहित और रोहित ने 2200 रुपये में एक कार्य किया। मोहित अकेले उस कार्य को 10 दिनों में कर सकता है और रोहित अकेले उसी कार्य को 12 दिनों में कर सकता है। यदि वे एक साथ कार्य करते हैं, तो उन्हें मिलने वाली राशि में क्या अंतर होगा?
A. 500 रुपये
B. 200 रुपये
C. 600 रुपये
D. 400 रुपये
एक व्यक्ति ने एक संख्या को 5/8 के स्थान पर 8/5 से गुणा किया, गणना में प्रतिशत त्रुटि क्या है?
A. 124%
B. 162%
C. 156%
D. 100%
2 वर्ष पहले, X और Y की आयु का अनुपात 7 ∶ 5 था और 2 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 9 ∶ 7 होगा। Y की वर्तमान आयु क्या है?
A. 18 वर्ष
B. 12 वर्ष
C. 16 वर्ष
D. 14 वर्ष
किसी राशि पर 8 प्रतिशत वार्षिक की दर से प्राप्त साधारण ब्याज उस राशि का 2/5 है। समयावधि क्या है?
A. 6 वर्ष
B. 5 वर्ष
C. 4 वर्ष
D. 7.5 वर्ष
विकास ने तीन परीक्षाएँ दीं। तीनों परीक्षाओं में उसके द्वारा प्राप्त अंकों का संबंधित अनुपात 3 ∶ 5 ∶ 6 है। तीनों परीक्षाओं के अधिकतम अंकों का संबंधित अनुपात 7 ∶ 11 ∶ 10 है। यदि उसने कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, तो कितनी परीक्षाओं में उसने 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं?
A. किसी भी नहीं
B. 1
C. 3
D. 2
एक गिलास का विक्रय मूल्य 1287 रुपये है और हानि प्रतिशत 22 प्रतिशत है। यदि विक्रय मूल्य 1848 रुपये है तो लाभ प्रतिशत क्या होगा?
A. 12 प्रतिशत
B. 15 प्रतिशत
C. 10 प्रतिशत
D. 8 प्रतिशत
यदि विक्रय मूल्य का 2 गुना, क्रय मूल्य के 3 गुना के बराबर है, तो लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 4 प्रतिशत
B. 40 प्रतिशत
C. 25 प्रतिशत
D. 50 प्रतिशत
निम्न तालिका वर्ष 2018 से 2022 तक एक कंपनी के व्यय को दर्शाती है। इस अवधि के दौरान कंपनी को प्रति वर्ष कर की कितनी औसत राशि चुकानी पड़ी?
|
वर्ष |
व्यय (लाख में) |
||||
|
ईंधन और परिवहन |
कर |
लाभांश |
ऋण पर ब्याज |
वेतन |
|
|
2018 |
98 |
100 |
1.5 |
25.5 |
325 |
|
2019 |
120 |
105 |
2.4 |
36.6 |
400 |
|
2020 |
114 |
102 |
3.8 |
42.8 |
422 |
|
2021 |
128 |
98 |
3.9 |
38.4 |
425 |
|
2022 |
140 |
92 |
4.2 |
48.5 |
440 |
A. 90.2 लाख
B. 99.4 लाख
C. 91.4 लाख
D. 92.5 लाख
1080 रुपये पर 48 प्रतिशत की एकल छूट दी जाती है। यदि 25 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की दो क्रमिक छूट दी जाती हैं, तो दोनों विक्रय मूल्यों के बीच क्या अंतर होगा?
A. 72.5 रुपये
B. 65.8 रुपये
C. 80.8 रुपये
D. 86.4 रुपये
यदि समय अवधि 5 वर्ष बढ़ जाती है, तो 6000 रुपये की राशि पर साधारण ब्याज में 3600 रुपये की वृद्धि हो जाती है। ब्याज की वार्षिक दर क्या है?
A. 15 प्रतिशत
B. 12 प्रतिशत
C. 12.5 प्रतिशत
D. 10 प्रतिशत
12, 24 और 36 के लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक का अनुपात क्या होगा?
A. 3 ∶ 1
B. 4 ∶ 1
C. 6 ∶ 1
D. 2 ∶ 1
5 सेमी त्रिज्या और 30 सेमी तिर्यक ऊँचाई वाले शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या होगा? (π = 3.14 का प्रयोग कीजिए)
A. 234 सेमी2
B. 715 सेमी2
C. 543 सेमी2
D. 471 सेमी2
U, V और W मिलकर एक कार्य को 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि U, V से तीन गुना तेजी से कार्य कर सकता है और V, W से दोगुना तेजी से कार्य कर सकता है, तो W अकेले उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
A. 100 दिन
B. 90 दिन
C. 63 दिन
D. 45 दिन
49 ÷ 7 – 343 ÷ 7 – 243 ÷ 27 + 729 ÷ 27 + 152 ÷ 19 का मान क्या है?
A. -16
B. 32
C. 16
D. -32
छात्रों के एक समूह का औसत वजन 42 किग्रा है। 48 किग्रा वजन वाला एक छात्र समूह छोड़ देता है और 44 किग्रा वजन वाला दूसरा छात्र समूह में शामिल हो जाता है। यदि नया औसत वजन 41.6 किग्रा हो जाता है, तो समूह में कितने छात्र हैं?
A. 15
B. 10
C. 8
D. 12
\({96 \ of\ 2 24 + 92} {10 10 10}\) का मान क्या है?
A. 1
B. 50
C. 100
D. 10
नीचे दिया गया वृत्त आलेख एक वर्ष में सात कंपनियों की बचत दर्शाता है। इन सभी कंपनियों की कुल बचत 12000 है। किसी विशेष कंपनी की बचत को इन सभी सात कंपनियों की कुल बचत के प्रतिशत के रूप में दिखाया गया है।
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
I. Q की बचत का U की बचत से अनुपात 8 ∶ 9 है।
II. त्रिज्यखंड R द्वारा बना केंद्रीय कोण 36° है।
III. P की बचत, S की बचत का 60 प्रतिशत है।
A. II और III
B. I, II और III
C. I और III
D. I और II
एक ट्रेन मुंबई से दोपहर 3:00 बजे शुरू होती है और 20 किमी/घंटा की गति से अहमदाबाद की ओर चलती है। दूसरी ट्रेन रात 8 बजे अहमदाबाद से शुरू होती है और 60 किमी/घंटा की गति से मुंबई की ओर चलती है। यदि मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी 600 किमी है, तो दोनों ट्रेनें किस समय मिलेंगी?
A. सुबह 1:30
B. सुबह 12:30
C. सुबह 2:00
D. सुबह 2:15
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FOUR’ को ‘ENTQ’ और ‘LIKE’ को ‘KHJD’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘DOWN’ कैसे लिखा जाएगा?
A. CNUM
B. CMVM
C. CNVO
D. CNVM
छह व्यक्ति आकाश, नमन, दिव्या, राकेश, पंकज और रमेश दो समानांतर पंक्तियों में इस प्रकार बैठे हैं कि प्रत्येक पंक्ति में तीन एक दूसरे के सामने बैठे हैं। आकाश, नमन के सम्मुख है, जो दिव्या के ठीक बाईं ओर है। दिव्या, रमेश के सामने बैठी है, जो दक्षिण दिशा के सम्मुख है। पंकज, रमेश के ठीक बाईं ओर बैठा है। उनमें से कौन उत्तर के सम्मुख होकर बैठा है और किसी भी छोर पर नहीं बैठा है?
A. राकेश
B. दिव्या
C. नमन
D. आकाश
जब दर्पण को नीचे दर्शाए अनुसार MN पर रखा जाए तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिए जो छठी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे पहली संख्या दूसरी संख्या से संबंधित है और तीसरी संख्या चौथी संख्या से संबंधित है।
22 : 484 :: 23 : 529 :: ? : 729
A. 31
B. 29
C. 27
D. 26
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला की लुप्त संख्या का चयन करें।
300, 271, 242, 213, 184, ?
A. 160
B. 155
C. 150
D. 153
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘DMCGH’ को ‘CKZCC’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘TLFUP’ कैसे लिखा जाएगा?
A. SJCQQ
B. SJCKQ
C. SCJQK
D. SJCQK
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला की लुप्त संख्या का चयन करें।
500, 497, 488, 461, 380, ?
A. 130
B. 137
C. 140
D. 141
निम्नलिखित समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए इसमें कौन से गणितीय चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?
72 ÷ 4 × 64 + 8 – 24 = 80
A. ÷ और ×
B. – और +
C. ÷ और +
D. – और ×
सात लड़कियाँ मानसी, श्वेता, मोनिका, पायल, आरती, काजल और लक्ष्मी एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख होकर बैठी हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। पायल, मानसी के ठीक बाईं ओर है। मानसी, लक्ष्मी के बाएँ से तीसरे स्थान पर है। काजल, आरती की निकटतम पड़ोसी नहीं है। श्वेता, काजल के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। मोनिका के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. पायल
B. काजल
C. श्वेता
D. आरती
दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?
68 ÷ 2 – 42 + 108 × 12 = 103
A. = और –
B. + और –
C. ÷ और ×
D. ÷ और +
दो कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
सभी बिस्तर, तकिए हैं।
कोई तकिया, कंबल नहीं है।
निष्कर्ष:
I. कुछ तकिए, बिस्तर हैं।
II. कोई बिस्तर, कंबल नहीं है।
A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर समूह से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर समूह पहले अक्षर समूह से संबंधित है।
AP : CN :: RT : ?
A. RT
B. TS
C. TR
D. SR
उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समूह की संख्याएँ हैं। (नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना, संपूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 2 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)
(27, 9, 3)
(125, 25, 5)
A. (512, 64, 8)
B. (243, 49, 7)
C. (739, 81, 9)
D. (206, 36, 6)
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MYNB’ को ‘2468’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘ZNBA’ को ‘5687’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘QRMA’ को ‘1253’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘Z’ के लिए कूट क्या है?
A. 7
B. 5
C. 6
D. 8
कौन-सी उत्तर आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी?
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर समूह दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
DH, EJ, FL, GN, ?
A. PH
B. HN
C. GM
D. HP
निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
I. कुछ पेंसिल, कागज हैं।
II. कोई किताब, कागज नहीं है।
निष्कर्ष:
I. कुछ पेंसिल, किताब नहीं हैं।
II. सभी किताबें, पेंसिल हैं।
III. कुछ कागज, पेंसिल हैं।
A. दोनों निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
D. दोनों निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
एक स्कूल के सात छात्र, E, F, G, H, I, J और K सभी ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए हैं। E का अंक केवल एक छात्र से कम था। K ने केवल एक व्यक्ति से अधिक अंक प्राप्त किये। H का अंक I से अधिक लेकिन E से कम था। न तो F और न ही G को सबसे कम अंक प्राप्त हुए। I का अंक K से अधिक था। सबसे कम अंक किसे प्राप्त हुए?
A. F
B. E
C. I
D. J
(::) के बाईं ओर दिए गए शब्द किसी तर्क/नियम/संबंध द्वारा एक दूसरे से संबंधित हैं। उसी तर्क/नियम/संबंध के आधार पर दिए गए विकल्पों में से (::) के दाईं ओर लुप्त शब्द/शब्द युग्म का चयन कीजिए।
क्लर्क : कार्यालय :: ?
A. योद्धा : युद्धक्षेत्र
B. अस्पताल : किसान
C. दुकान : पंसारी
D. गैराज : मैकेनिक
राष्ट्रीय साक्षरता मिशन (NLM) ____ में स्थापित किया गया था।
A. 1971
B. 1982
C. 1988
D. 1998
भारत का संविधान अपने ________ को वोट डालने का अधिकार देता है।
A. सभी नागरिक और गैर-नागरिकों
B. सभी करदाताओं
C. सभी पुरुष नागरिकों
D. सभी वयस्क नागरिकों
1526 में पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर ने किस सुल्तान को हराया था?
A. सिकंदर लोदी
B. महमूद लोदी
C. इब्राहिम लोदी
D. बहलुल लोदी
थायराइड हार्मोन (थायरोक्सिन) के संश्लेषण के लिए निम्नलिखित में से कौन सा खनिज आवश्यक है?
A. लोहा
B. आयोडीन
C. सेलेनियम
D. क्रोमियम
निम्नलिखित में से कौन सा संयुक्त क्षेत्र उद्योग का एक उदाहरण है?
A. भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड़
B. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
C. मारुति उद्योग लिमिटेड
D. आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड
________ के पुत्र और उत्तराधिकारी कुमारगुप्त प्रथम का शासनकाल शांति और सापेक्ष निष्क्रियता में से एक था।
A. चंद्रगुप्त I
B. स्कन्दगुप्त
C. चंद्रगुप्त II
D. समुद्रगुप्त
किस भारतीय मंत्रालय ने कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021 पेश किया?
A. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
B. वित्त मंत्रालय
C. ग्रामीण विकास मंत्रालय
D. पंचायती राज मंत्रालय
कौन से प्रसिद्ध भारतीय नर्तक दर्पण अकादमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के संस्थापक और निदेशक थे और उन्हें 1965 में पद्म श्री प्राप्त हुआ था?
A. रुक्मिणी देवी अरुंडेल
B. मृणालिनी साराभाई
C. प्रभु देवा
D. पंडित बिरजू महाराज
भारत में बैडमिंटन के लिए शासी निकाय कौन सा है?
A. भारतीय बैडमिंटन एजेंसी
B. भारतीय बैडमिंटन संघ
C. बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया
D. बैडमिंटन एजेंसी ऑफ इंडिया
निम्नलिखित में से कौन सा RBI द्वारा उपयोग की जाने वाली मौद्रिक नीति का साधन है?
A. न्यूनतम दर
B. कॉल दर
C. बैंक दर
D. बट्टा-दर
निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में चक्रवात को “टाइफून” के नाम से जाना जाता है?
A. भारत
B. जापान
C. कनाडा
D. ब्राज़िल
गणेश-रथ _______ में स्थित बेहतरीन अखंड मंदिरों में से एक है।
A. सोमनाथ
B. महाबलीपुरम
C. वाराणसी
D. नागपुर
निम्नलिखित में से कौन सा मिट्टी द्वारा आपूर्ति किए गए सूक्ष्म पोषक तत्व का उदाहरण है?
A. पोटैशियम
B. लोहा
C. कैल्शियम
D. सल्फर
दुखद कहानी “ओथेलो” के लेखक कौन हैं?
A. विलियम शेक्सपियर
B. विलियम वर्ड्सवर्थ
C. जोहान्स गुटेनबर्ग
D. चार्ल्स डिकेंस
होलिका दहन का त्योहार ________ का प्रतीक है।
A. बुराई पर अच्छाई की जीत
B. बुआई के मौसम की शुरुआत
C. महिषासुर पर दुर्गा की विजय
D. नये साल की शुरुआत
भारत पश्चिम बंगाल के पूर्व में निम्नलिखित में से किस देश के साथ अपनी सीमा साझा करता है?
A. पाकिस्तान
B. बांग्लादेश
C. चीन
D. अफ़ग़ानिस्तान
बदरुद्दीन तैयबजी ने ________ में अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस को संबोधित किया।
A. 1887
B. 1888
C. 1885
D. 1886
जब लिटमस विलयन न तो अम्लीय होता है और न ही क्षारीय, तो इसका रंग _______ होता है।
A. हरा
B. लाल
C. बैंगनी
D. नीला
खेल के संबंध में, NADA का पूर्ण रूप ________ है।
A. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संघ
B. राष्ट्रीय स्वायत्त डोपिंग एजेंसी
C. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी
D. राष्ट्रीय स्वायत्त डोपिंग एसोसिएशन
“डीप ओशन मिशन” किस मंत्रालय से संबंधित है?
A. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
B. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
C. खान मंत्रालय
D. रक्षा मंत्रालय
अली अकबर खान निम्नलिखित में से किस वाद्ययंत्र से सम्बंधित हैं?
A. शहनाई
B. सरोद
C. तबला
D. सितार
पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट का मिलन बिंदु क्या है?
A. नीलगिरि पहाड़ियाँ
B. पलकोंडा पहाड़ियाँ
C. इलायची पहाड़ियाँ
D. नल्लामाला पहाड़ियाँ
फरवरी 2022 में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
A. राकेश शर्मा
B. के. एस. मणि
C. विनीत जोशी
D. एस. किशोर
________ मुद्राओं को चिदम्बरम मंदिर (तमिलनाडु) के गोपुरम पर दर्शाया गया है।
A. भरतनाट्यम
B. कथक
C. कथकली
D. मोहिनीअट्टम
कौन सी स्वतंत्रता सेनानी उत्तर प्रदेश राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली महिला भी थीं?
A. राजकुमारी अमृत कौर
B. रानी लक्ष्मी बाई
C. सरोजिनी नायडू
D. कस्तूरबा गांधी