30 रुपये प्रति किग्रा की चीनी को 40 रुपये प्रति किग्रा की चीनी के साथ किस अनुपात में मिश्रित किया जाना चाहिए ताकि मिश्रण का मूल्य 37 रुपये प्रति किग्रा हो जाए?
A. 8 ∶ 9
B. 3 ∶ 7
C. 9 ∶ 5
D. 4 ∶ 3
एक निश्चित धनराशि को A, B और C के बीच 3 ∶ 2 ∶ 5 के अनुपात में बांटा गया है। C को 126 रुपये में से कितनी धनराशि प्राप्त होगी?
A. 63 रुपये
B. 66 रुपये
C. 62 रुपये
D. 43 रुपये
एक समचतुर्भुज का एक विकर्ण, दूसरे विकर्ण का 70 प्रतिशत है। समचतुर्भुज का क्षेत्रफल और बड़े विकर्ण की लंबाई के वर्ग का अनुपात क्या है?
A. 20 ∶ 7
B. 5 ∶ 17
C. 6 ∶19
D. 7 ∶ 20
यदि एक बेलन की त्रिज्या में 16 प्रतिशत कम की जाती है, तो इसकी ऊंचाई में कितने प्रतिशत की वृद्धि की जानी चाहिए, ताकि बेलन का आयतन समान रहे?
A. 32.96 प्रतिशत
B. 45.28 प्रतिशत
C. 36.43 प्रतिशत
D. 41.72 प्रतिशत
0. 25 और 1.25 का महत्तम समापवर्तक क्या होगा?
A. 1.25
B. 2.5
C. 0.5
D. 0.25
एक कार का अंकित मूल्य 600000 रुपये है। राहुल उस कार को 30 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की दो क्रमिक छूटों पर खरीदता है। यदि कार का उपयोग करने के बाद, वह कार को 478000 रुपये में बेचता है, तो लाभ प्रतिशत कितना है?
A. 36.85 प्रतिशत
B. 33.33 प्रतिशत
C. 39.87 प्रतिशत
D. 42.26 प्रतिशत
\(91+13 \ of\ (45 21 145)-22 4 /(42 21 168 2)-(66 \ of\ 15 90)\) का मान है?
A. -162
B. -81
C. -172
D. -144
नीचे दिया गया वृत्त आलेख 6 अलग-अलग वस्तुओं के मूल्य को दर्शाता है। इन सभी 6 वस्तुओं का कुल मूल्य 5040 है। एक विशेष वस्तु के मूल्य को इन सभी 6 वस्तुओं के कुल मूल्य के संबंध में डिग्री के रूप में दर्शाया गया है।
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
I. A1, A2, A4 और A6 का कुल मूल्य 2772 है।
II. A3 और A5 के कुल मूल्य और A4 और A6 के कुल मूल्य के बीच का अंतर 488 है।
A. केवल II
B. I और II दोनों
C. केवल I
D. न तो I और न ही II
यदि किसी धनराशि को साधारण ब्याज पर निवेश किया जाता है, तो यह 4 वर्षों में स्वयं का 3/2 हो जाती है। ब्याज की वार्षिक दर क्या है?
A. 6.5 प्रतिशत
B. 12.5 प्रतिशत
C. 17.5 प्रतिशत
D. 10 प्रतिशत
एक संख्या में 20% की वृद्धि की जाती है और फिर वृद्धि हुई संख्या में 20% की कमी की जाती है। कुल वृद्धि या कमी है:
A. कमी 2%
B. वृद्धि 2%
C. कमी 4%
D. वृद्धि 4%
एक शहर की जनसंख्या 20 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ़ती है। यदि 2 वर्ष के बाद शहर की जनसंख्या 69,120 हो जाएगी, तो शहर की वर्तमान जनसंख्या क्या है?
A. 48000
B. 36000
C. 40000
D. 42000
B और C अकेले एक कार्य को क्रमश:10 दिन और 30 दिन में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ कार्य को शुरू किया लेकिन B ने कुछ दिनों के बाद कार्य छोड़ दिया और C ने शेष कार्य को 10 दिनों में पूरा किया। शुरुआत से कितने दिनों के बाद B ने कार्य को छोड़ दिया?
A. 4 दिन
B. 5 दिन
C. 6 दिन
D. 8 दिन
एक पंखे के विक्रय मूल्य का 40 प्रतिशत, पंखे के क्रय मूल्य के 4/5 के बराबर है। लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 125 प्रतिशत
B. 100 प्रतिशत
C. 150 प्रतिशत
D. 120 प्रतिशत
एक धावक सुबह 5:00 बजे एक बिंदु से 10 किमी/घंटा की गति से दौड़ना शुरू करता है। दूसरा धावक उसी बिंदु से सुबह 8:00 बजे उसी दिशा में 15 किमी/घंटा की गति से दौड़ना शुरू करता है। दिन के किस समय में दूसरा धावक पहले धावक से आगे निकल जाएगा?
A. मध्याह्न12 : 30 बजे
B. मध्याह्न 2: 00 बजे
C. मध्याह्न12 : 00 बजे
D. मध्याह्न 1 : 00 बजे
एक बस पहले घंटे में 60 किमी, दूसरे घंटे में 40 किमी और तीसरे घंटे में 50 किमी की दूरी तय करती है। बस की औसत गति क्या है?
A. 50 किमी/घंटे
B. 60 किमी/घंटे
C. 55 किमी/घंटे
D. 45 किमी/घंटे
20 दिनों तक कार्य करने के बाद, शिखा को पता चलता है कि केवल 20 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है, वह टीना को नियुक्त करती है जो शिखा से 100 प्रतिशत अधिक दक्ष है। टीना अकेले पूरे कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकती है?
A. 60 दिन
B. 30 दिन
C. 40 दिन
D. 50 दिन
40 परिणामों का औसत 15 है। यदि प्रत्येक परिणाम में से 5 घटाया जाता है, तो परिणामों का नया औसत क्या होगा?
A. 15
B. 12
C. 10
D. 11
एक दुकानदार एक वस्तु को 20 प्रतिशत लाभ पर बेचता है। यदि वह इसे 10 प्रतिशत कम मूल्य पर खरीदा होता और इसे 48 रुपये कम में बेचा होता, तो उसे 20 प्रतिशत का लाभ प्राप्त होता। वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?
A. 400 रुपये
B. 460 रुपये
C. 340 रुपये
D. 520 रुपये
दी गई तलिका वर्ष 2016 में एशियाई खेलों में चार अलग-अलग देशों द्वारा जीते गए पदकों की संख्या के संबंध में आंकड़ों को दर्शाती है। चीन द्वारा जीते गए रजत पदकों की संख्या और भारत द्वारा जीते गए स्वर्ण पदकों की संख्या का अनुपात है:
|
शहर |
स्वर्ण पदक |
रजत पदक |
कांस्य पदक |
|
चीन |
31 |
36 |
36 |
|
भारत |
18 |
22 |
28 |
|
रूस |
26 |
16 |
25 |
|
जापान |
10 |
18 |
15 |
A. 3 ∶ 2
B. 2 ∶ 1
C. 5 ∶ 9
D. 4 ∶ 9
वह सबसे छोटा पूर्ण वर्ग क्या है, जो 12,84 और 24 में से प्रत्येक से पूरी तरह से विभाज्य है?
A. 2304
B. 7056
C. 11664
D. 1764
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।
पीलिया : यकृत :: क्षय रोग : ?
A. पैर
B. फेफड़े
C. हृदय
D. उदर
आठ खिलाड़ी अनिल, कमल, राम, संजय, आकाश, विवेक, राहुल और रामू एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख होकर बैठे हैं (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों)। संजय, अनिल के बाएँ से दूसरे स्थान पर है। राहुल, अनिल के दाएँ से चौथे स्थान पर है। राम, राहुल या संजय का निकटतम पड़ोसी नहीं है। आकाश, राम के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। कमल, विवेक के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। रामू के दाएँ से दूसरा कौन है?
A. कमल
B. विवेक
C. संजय
D. राहुल
कौन-सी उत्तर आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी?
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SPEAKER’ को ‘2613517’ के रूप में लिखा जाता है, ‘TACKLE’ को ‘934501’ के रूप में लिखा जाता है। उस कूट भाषा में ‘PEACE’ के लिए कूट क्या है?
A. 51341
B. 61241
C. 62342
D. 61341
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CASHEW’ को ‘WEHSAC’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘FLORAL’ कैसे लिखा जाएगा?
A. LAROFL
B. LAROLF
C. ALROLF
D. LAORLF
यदि A, ‘जोड़’ को दर्शाता है, B, ‘गुणा’ को दर्शाता है, C, ‘घटाव’ को दर्शाता है, और D, ‘भाग’ को दर्शाता है, तो निम्नलिखित समीकरण का मान क्या होगा?
8 B 4 A 7 C 21 = ?
A. 18
B. 21
C. 26
D. 16
पाँच लड़कियों में अंजू, बिट्टू, चारुल, दृष्टि और सारा, जिनकी आयु भिन्न-भिन्न हैं। अंजू केवल दृष्टि और सारा से छोटी है। सारा, दृष्टि से छोटी है और बिट्टू से बड़ी है। चारुल सबसे छोटी है। चौथा सबसे बड़ा कौन है?
A. सारा
B. दृष्टि
C. बिट्टू
D. चारुल
बॉब, ब्रैन, बॉट, बतिस्ता और ब्रायन नाम के पाँच व्यक्ति केंद्र के सम्मुख होकर एक वृत्त में बैठे हैं। ब्रायन, बॉट के ठीक बाईं ओर और बॉब के ठीक दाईं ओर बैठा है। बतिस्ता, ब्रायन के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। ब्रैन के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है?
A. बतिस्ता
B. बॉट
C. बॉब
D. ब्रायन
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर समूह दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
VY, ZC, DG, HK, ?
A. LM
B. LN
C. MO
D. LO
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है।
289 : 306 :: 196 : ?
A. 210
B. 512
C. 225
D. 320
दो कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
कोई बत्तख, गुड़िया नहीं है।
सभी अंडे, गुड़िया हैं।
निष्कर्ष:
I. कोई बत्तख, अंडा नहीं है।
II. कुछ गुड़िया, अंडे हैं।
A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।
ताज महल : आगरा :: कुतुब मीनार : ?
A. राँची
B. दिल्ली
C. मुंबई
D. चेन्नई
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
43, 51, 78, 142, 267, ?
A. 463
B. 493
C. 483
D. 473
दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए जब दर्पण MN को आकृति के दाईं ओर रखा जाए।
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए इसमें कौन से गणितीय चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?
45 – 5 + 96 ÷ 8 × 24 = 9
A. ÷ और –
B. + और ×
C. + और –
D. × और –
तीन कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
कुछ पुस्तकें, कलम हैं।
कुछ पुस्तकें, कॉपी हैं।
सभी कॉपियाँ, पेंसिले हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ पेंसिलें, पेन हैं।
II. कुछ पेंसिलें, पुस्तकें हैं।
A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ समुच्चय में वही संबंध साझा करती हैं जो दिए गए समुच्चय में संख्याओं द्वारा साझा किया गया है। (नोट: संक्रियाएँ, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है?
(20, 70, 120)
(120, 170, 220)
A. (220, 270, 330)
B. (420, 470, 530)
C. (320, 380, 420)
D. (420, 470, 520)
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति अंतर्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
71, 73, 76, 81, 88, 99, 112, ?
A. 130
B. 129
C. 140
D. 139
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ARMY’ को ‘CPOW’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘HALF’ कैसे लिखा जाएगा?
A. JYMD
B. JNYD
C. JDYN
D. JYND
जो वस्तुएँ कुछ समय बाद अपनी गति दोहराती हैं उन्हें _________ कहा जाता है।
A. सीधीरेखीय गति
B. अर्धवृत्ताकार गति
C. आवर्त गति
D. वृत्तीय गति
निम्नलिखित में से कौन-सा भारत के महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध त्योहार है?
A. छठ पूजा
B. ओणम
C. उगादी
D. गुड़ी पड़वा
राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल कितना होता है?
A. तीन वर्ष
B. पाँच वर्ष
C. दो वर्ष
D. छह वर्ष
निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक मिताली राज की आत्मकथा है?
A. वन मोर ओवर
B. ऑल राउंड व्यू
C. नो होल्डिंग बैक
D. अनगार्डेड
रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की?
A. तरूण सागर
B. गौर गोपाल दास
C. जंबुविजय
D. स्वामी विवेकानंद
अज़हर (2016), एक खेल-संबंधी फिल्म, निम्नलिखित में से किस खेल पर आधारित है?
A. मिश्रित मार्शल आर्ट
B. मुक्केबाज़ी
C. हॉकी
D. क्रिकेट
1917 में किस भारतीय आंदोलन में नील बागान मालिकों के सामने आने वाले मुद्दों को पहली बार प्रकाश में लाया गया था?
A. चम्पारण सत्याग्रह
B. असहयोग आंदोलन
C. खेड़ा सत्याग्रह
D. अहमदाबाद मिल हड़ताल
मध्ययुगीन शब्द “रक्स” का क्या अर्थ था?
A. नृत्य
B. गायन
C. जप
D. अनुष्ठान
कथकली नृत्य शैली की उत्पत्ति निम्नलिखित में से किस राज्य से हुई?
A. ओडिशा
B. तमिलनाडु
C. कर्नाटक
D. केरल
‘स्वर्णिम चतुर्भुज’ निम्नलिखित में से किस शहर को नहीं जोड़ता है?
A. दिल्ली
B. चेन्नई
C. भोपाल
D. मुंबई
भारत के उत्तरी भाग में गर्मी के महीनों में ________ का अनुभव होता है।
A. भारी वर्षा
B. वायुदाब बढ़ना
C. वायुदाब का गिरना
D. घटता तापमान
निम्नलिखित में से कौन वैश्विक ख्याति प्राप्त सितार वादक है?
A. गिरिजा देवी
B. विश्वमोहन भट्ट
C. बिस्मिल्लाह खान
D. शाहिद परवेज़ खान
2022 में संसद में पारित निम्नलिखित विधेयकों में से किसने कैदी पहचान अधिनियम, 1920 का स्थान लिया?
A. केंद्रीय सतर्कता आयोग (संशोधन) विधेयक
B. आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक
C. चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक
D. कृषि कानून निरसन विधेयक
निम्नलिखित में से कौन कुचिपुड़ी नृत्य शैली से सम्बंधित नहीं है?
A. घनकांता बोरा बोरबयान
B. वैजयंती काशी
C. वेम्पति चिन्न सत्यम्
D. राधा रेड्डी
मछलियों के हृदय के ________ कक्ष होते हैं।
A. एक
B. चार
C. तीन
D. दो
चोल, चेर और पांड्य साम्राज्य प्राचीन भारत में किस काल के थे?
A. महाजनपद काल
B. मौर्य काल
C. संगम काल
D. गुप्त काल
निम्नलिखित में से किसकी स्थापना 1956 में भारत सरकार द्वारा सभी मौजूदा निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण करके की गई थी?
A. यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
B. न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
C. भारतीय जीवन बीमा निगम
D. भारतीय सामान्य बीमा निगम
पंकज आडवाणी किस खेल से सम्बंधित हैं?
A. गोल्फ़
B. बिलियर्ड्स
C. टेबल टेनिस
D. शतरंज
निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है?
A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. राजस्थान
नर्मदा नदी किस राज्य में स्थित अमरकंटक पहाड़ियों से निकलती है?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. महाराष्ट्र
D. मध्य प्रदेश
दस लाख की आबादी तक पहुंचने वाली पहली शहरी बस्ती _______ थी।
A. टोक्यो
B. लंदन
C. बर्लिन
D. न्यूयॉर्क
किस भारतीय मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, 2019 पेश किया?
A. रक्षा मंत्रालय
B. गृह मंत्रालय
C. विदेश मंत्रालय
D. संसदीय कार्य मंत्रालय
______ वे वाहिकाएँ हैं जो कार्बन डाइऑक्साइड युक्त रक्त को हृदय तक वापस ले जाती हैं।
A. धमनियों
B. केशिकाओं
C. शिराएँ
D. तंत्रिकाकोशिका
भारतीय संविधान के 42वें संशोधन में प्रस्तावना में निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द जोड़ा गया था?
A. समाजवादी
B. लोकतांत्रिक
C. गणतंत्र
D. संप्रभु
बौद्ध स्थापत्य स्मारकों में प्रार्थना कक्षों को ________ के रूप में भी जाना जाता था।
A. पिश्ताक
B. चैत्य गृह
C. विहार
D. स्तूप