15 परिणामों का औसत 52 है। यदि प्रथम 8 परिणामों का औसत 56 है और अंतिम 8 परिणामों का औसत 55 है, तो 8वें परिणाम का मान क्या होगा?
A. 116
B. 92
C. 96
D. 108
किसी वस्तु को 600 रुपये में बेचने पर प्राप्त लाभ उसी वस्तु को 400 रुपये में बेचने पर होने वाली हानि के बराबर है। यदि विक्रय मूल्य 750 रुपये है, तब लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 70 प्रतिशत
B. 80 प्रतिशत
C. 60 प्रतिशत
D. 50 प्रतिशत
A, B से दोगुना कुशल है। A किसी कार्य को B से 20 दिन कम में पूरा कर सकता है। यदि दोनों एक साथ कार्य करते हैं, तब समान कार्य कितने दिनों में पूरा होगा?
A. 20 दिन
B. (40/3) दिन
C. (27/2) दिन
D. 15 दिन
एक मिश्र धातु में तांबा, जस्ता और निकल क्रमशः 3 ∶ 2 ∶ 5 के अनुपात में हैं। तांबा, जस्ता और निकल का नया अनुपात क्रमशः 3 ∶ 2 ∶ 6 प्राप्त करने के लिए इस मिश्र धातु के 100 किलोग्राम में निकेल की कितनी मात्रा (किग्रा में) मिलानी चाहिए?
A. 15 किग्रा
B. 20 किग्रा
C. 8 किग्रा
D. 10 किग्रा
8 और 12 दोनों से विभाज्य सबसे छोटी पूर्ण वर्ग संख्या कौनसी है?
A. 100
B. 144
C. 196
D. 121
नीचे दी गई तालिका 6 वस्तुओं के अंकित मूल्य और विक्रय मूल्य को दर्शाती है।
| वस्तुएँ | अंकित मूल्य | विक्रय मूल्य |
| A1 | 650 | 550 |
| A2 | 500 | 350 |
| A3 | 550 | 400 |
| A4 | 350 | 300 |
| A5 | 750 | 550 |
| A6 | 250 | 200 |
छूट = अंकित मूल्य – विक्रय मूल्य
J1 = वस्तु A1, A2, A3 और A4 की छूट का औसत मूल्य।
J2 = सभी वस्तुओं के अंकित मूल्य और विक्रय मूल्य के बीच का अंतर।
(J2 – J1) का मान क्या है?
A. 592.5
B. 552.5
C. 576.5
D. 587.5
यदि मोहन अपनी सामान्य गति की 60 प्रतिशत गति से यात्रा करता है, तब वह 10 मिनट देरी से पहुंचेगा। उसके द्वारा लिया गया सामान्य समय क्या है?
A. 12.5 मिनट
B. 10 मिनट
C. 20 मिनट
D. 15 मिनट
P, Q और R का अनुपात क्रमशः 2 ∶ 5 ∶ 7 है। यदि उनका योग 840 है, तो P और R के बीच का अंतर क्या है?
A. 300
B. 200
C. 380
D. 260
एक व्यक्ति द्वारा 8500 रुपये मूलधन पर 10 वर्षों में प्राप्त साधारण ब्याज मूलधन का 180 प्रतिशत है। वार्षिक ब्याज दर क्या है?
A. 25 प्रतिशत
B. 22.5 प्रतिशत
C. 18 प्रतिशत
D. 20 प्रतिशत
3500 रुपये की धनराशि को साधारण ब्याज पर दो भागों में ऋण पर दिया जाता है। एक भाग 7 प्रतिशत की वार्षिक दर पर और दूसरा भाग 5 प्रतिशत की वार्षिक दर पर। यदि कुल वार्षिक ब्याज 210 रुपये है, तब 7 प्रतिशत की दर से ऋण पर दी गई राशि क्या है?
A. 2000 रुपये
B. 1500 रुपये
C. 2250 रुपये
D. 1750 रुपये
1.1 सेमी त्रिज्या वाली एक गोलाकार गेंद का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. 16 सेमी2
B. 15.2 सेमी2
C. 11.2 सेमी2
D. 12.1 सेमी2
दिया गया आरेख इस त्योहारी सीज़न में विभिन्न मिठाइयों की बिक्री को दर्शाता है। सबसे ज्यादा बिक्री किस मिठाई की हुई?
A. गुलाब जामुन
B. लड्डू
C. रसमलाई
D. श्रीखंड
यदि एक ठोस अर्धगोले के अगोलीय भाग का क्षेत्रफल 1560 वर्ग मीटर है, तो अर्धगोले का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल है:
A. 6240 वर्ग मीटर
B. 5140 वर्ग मीटर
C. 4680 वर्ग मीटर
D. 3120 वर्ग मीटर
एक व्यापारी 4296 रुपये के अंकित मूल्य वाले एक ट्रॉली बैग पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान करता है और 20 प्रतिशत का लाभ अर्जित करता है। ट्रॉली बैग का क्रय मूल्य क्या है?
A. 2572 रुपये
B. 2500 रुपये
C. 2864 रुपये
D. 3026 रुपये
राहुल और रमन ने क्रमशः 16000 रुपये और 12000 रुपये का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। 4 महीने के बाद, राहुल ने व्यवसाय छोड़ दिया और मोहन 20000 रुपये का निवेश करके व्यवसाय में शामिल हो गया। वर्ष के अंत में, 46000 रुपये का लाभ हुआ। लाभ में मोहन का हिस्सा क्या होगा?
A. 23400 रुपये
B. 36800 रुपये
C. 28700 रुपये
D. 20000 रुपये
[84 – (-8) × {16 – (11 – 3)} + {5 + (-8) × (-4)}] का मान निम्न में से किसके मध्य स्थित है:
A. -187 और -184
B. 186 और 187
C. 186 और 189
D. 183 और 186
\(49/8 2/3\98/16\12/4\) का मान क्या है?
A. 7
B. 1
C. 2
D. 9
एक व्यक्ति ने एक रुपये में 14 की दर से कुछ पेन खरीदे और उन्हें एक रुपये में 10 की दर से बेच दिया। लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 30 प्रतिशत
B. 40 प्रतिशत
C. 50 प्रतिशत
D. 45 प्रतिशत
7800 के 75 प्रतिशत का 32 प्रतिशत का मान क्या है?
A. 1952
B. 1850
C. 2042
D. 1872
A अकेले किसी कार्य को 4 दिनों में पूरा कर सकता है, जबकि B अकेले इसे 6 दिनों में पूरा कर सकता है। वे एक साथ मिलकर इसे कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. 5/12
B. 7/12
C. 12/5
D. 12/7
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LION’ को ‘MKPP’ के रूप में और ‘DEER’ को ‘EGFT’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘GOAT’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. HQBV
B. HQCV
C. HQBU
D. HPBV
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
-67, -64, -58, -49, -37, -22, ?
A. -2
B. 4
C. -4
D. 2
रोहन, राजीव, रितु, ऋषव और रितिका केंद्र से विमुख एक वृत्त में बैठे हैं। रोहन और राजीव एक साथ नहीं बैठे हैं। ऋषव और रितिका एक-दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं, और राजीव, ऋषव के ठीक बाएँ बैठा है। रितु के ठीक बाएँ कौन बैठा है?
A. रोहन
B. राजीव
C. ऋषव
D. रितिका
किन दो चिह्नों को आपस में बदलने पर दिए गए समीकरण का मान ’11’ हो जाएगा?
32 + 3 – 12 ÷ 18 × 9
A. + और –
B. × और –
C. ÷ और –
D. ÷ और ×
सात लड़कियों आन्या, बीरा, क्लियो, डायना, एले, फातिमा और जॉर्जिया में से प्रत्येक की आयु अलग-अलग है। फातिमा केवल क्लियो से बड़ी है। बीरा केवल जॉर्जिया से छोटी है। डायना चार अन्य लड़कियों से बड़ी है। आन्या, एले से छोटी है। लड़कियों में चौथी सबसे बड़ी कौन है?
A. एले
B. बीरा
C. डायना
D. फातिमा
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘GLAND’ को ‘62437’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘GRIND’ को ‘34869’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, और ‘MAIN’ को ‘5692’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘A’ के लिए कूट क्या है?
A. 6
B. 9
C. 2
D. 5
उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समूह की संख्याएँ हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
(500, 450, 400)
(600, 550, 500)
A. (800, 750, 650)
B. (350, 300, 200)
C. (300, 350, 250)
D. (400, 350, 300)
यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाता है, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति, प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिंब होगी?
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो दी गई आकृति में सन्निहित है। (घुमाने की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
N, P, R. T, V, X, ?
A. R
B. M
C. S
D. Z
दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?
8 = 5 – 31 + 12 ÷ 2 × 15
A. × और =
B. – और +
C. + और ÷
D. ÷ और –
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PASTA’ को ‘AP19AT’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘VOCAL’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. OV3LA
B. OVL3A
C. OU8AL
D. O3VLA
तीन चिड़िया A, B, और C एक बिजली के तार पर एक सीधी रेखा में दक्षिण के सम्मुख बैठी हैं। तीन कौवे X, Y और Z उत्तर दिशा के सम्मुख एक अन्य समानांतर बिजली के तार पर बैठे हैं। A, B के निकटतम बाएँ बैठा है, और A, Z के सम्मुख है। यदि B, A और C के बीच बैठा है, तथा C, Y के सम्मुख है, तो Y के निकटतम दाएँ कौन है?
A. A
B. X
C. B
D. Z
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर समूह, पहले अक्षर समूह से संबंधित है।
STUDY : TUVEZ :: HUMBLE : ?
A. IVNFCM
B. IVNCMF
C. INVCMF
D. IVNCFM
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है।
11 : 1342 :: 7 : ?
A. 340
B. 350
C. 360
D. 250
दो कथन और उसके बाद I और II से क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन :
कोई भी सेब, स्वादिष्ट नहीं है।
कुछ स्वादिष्ट, कड़वे हैं।
निष्कर्ष :
I. कुछ सेब, कड़वे हैं।
II. कोई स्वादिष्ट, सेब नहीं है।
A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई श्रेणी की लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
4, 6, 8, 10, ?, 14
A. 14
B. 12
C. 11
D. 15
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो पैटर्न को पूरा करने के लिए नीचे दी गई आकृति में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी। (घुमाने की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
दो कथन और उसके बाद I और II से क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन :
कुछ घर, फ्लैट हैं।
कुछ फ्लैट, विशाल हैं।
सभी विशाल, महंगे हैं।
निष्कर्ष :
I. कुछ फ्लैट, महंगे हैं।
II. कुछ घर, विशाल हैं।
A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।
ABC : EWJ :: JHK : NCR :: PMT : ?
A. TJC
B. TGA
C. THA
D. TIB
घोंघे पशु साम्राज्य के किस संघ का उदाहरण है?
A. मोलस्का
B. आर्थ्रोपोडा
C. प्रोटोकॉर्डेट
D. एनेलिडा
मल्लिका साराभाई को प्रदर्शन कला में योगदान के लिए पद्म भूषण (2010) से सम्मानित किया गया था। उन्हें किस नृत्य शैली के लिए अत्यधिक पहचान मिली?
A. कथकली और ओडिसी
B. मणिपुरी और ओडिसी
C. कथक और भरतनाट्यम
D. कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम
निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य कामद जनजाति की महिलाओं के लिए विशेष है?
A. तेराताली नृत्य
B. मुखौटा नृत्य
C. भूटिया नृत्य
D. गरई नृत्य
“घेंघा” निम्न में से किस ग्रंथि का रोग है?
A. थाइरॉयड ग्रंथि
B. पीयूष ग्रंथि
C. अग्नाशय
D. अधिवृक्क ग्रंथि
निम्नलिखित में से कौन-सा कृषि आधारित उद्योग है?
A. एल्युमीनियम
B. लोहा एवं इस्पात
C. कोयला
D. चीनी
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की मुद्रा क्या है?
A. क्यात
B. टका
C. नोंग्त्रुम
D. युआन
किस संशोधन अधिनियम के तहत भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51A(k) संविधान में डाला गया?
A. बयासीवाँ संशोधन अधिनियम
B. छियासीवाँ संशोधन अधिनियम
C. इक्यासीवाँ संशोधन अधिनियम
D. चौरासीवाँ संशोधन अधिनियम
हेनरी लुई विवियन डेरोजियो 1820 के दशक में किस कॉलेज के शिक्षक थे?
A. हिंदू कॉलेज, कलकत्ता
B. बनारस इंजीनियरिंग कॉलेज, वाराणसी
C. भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर
D. संस्कृत महाविद्यालय, वाराणसी
मेंटल का ऊपरी भाग ____________ कहलाता है।
A. दुर्बलमंडल (एस्थेनोस्फीयर)
B. मध्यमंडल (मिसोंस्फीयर)
C. गुरूमंडल (बैरोस्फीयर)
D. स्थलमंडल (लिथोस्फियर)
शकों पर विजय के बाद निम्नलिखित में से किसने ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि धारण की?
A. चंद्रगुप्त प्रथम
B. कुमारगुप्त प्रथम
C. स्कंदगुप्त
D. चंद्रगुप्त द्वितीय
लोकसभा के समक्ष वार्षिक बजट कौन प्रस्तुत करता है?
A. केंद्रीय वित्त मंत्री
B. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
C. रक्षा मंत्री
D. गृह राज्य मंत्री
प्रसिद्ध पांडव लेनी गुफाएँ निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित हैं?
A. ओडिशा
B. केरल
C. बिहार
D. महाराष्ट्र
वे पदार्थ, जिनके माध्यम से चीज़ें देखी जा सकती हैं, _________ कहलाते हैं।
A. प्रवाहकीय सामग्री
B. पारदर्शी सामग्री
C. पारभासी सामग्री
D. अपारदर्शी सामग्री
2022 तक, 2022 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित भारत के अंतिम जीवित साधिर नर्तक कौन हैं?
A. आर. मुथुकनम्मल
B. रुक्मिणी देवी अरुंडेल
C. मंजम्मा जोगती
D. बैशाली मोहंती
ग्राम सभा उन सभी वयस्कों की एक बैठक है जो __________ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में रहते हैं।
A. जिला
B. पंचायत
C. राज्य
D. शहर
ब्रिटिश भारत के किस स्वतंत्रता सेनानी को व्यापक रूप से “द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का जनक” माना जाता है?
A. बाल गंगाधर तिलक
B. सैयद अहमद खान
C. जवाहर लाल नेहरू
D. मुहम्मद अली जिन्ना
भारतीय संविधान में “संविधान संशोधन” की अवधारणा निम्नलिखित में से किस देश के संविधान से ली गई थी?
A. कनाडा
B. दक्षिण अफ्रीका
C. ऑस्ट्रेलिया
D. जर्मनी
भारत की अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप सहित मुख्य भूमि की तटरेखा की कुल लंबाई __________ है।
A. 7416.6 किमी
B. 7516.6 किमी
C. 7616 किमी
D. 7716 किमी
वर्ष 1773 में ब्रिटिश संसद द्वारा मुख्य रूप से बंगाल में ईस्ट इंडिया कंपनी के क्षेत्रों को नियंत्रित करने के लिए कौन-सा अधिनियम पारित किया गया था?
A. भारत सरकार अधिनियम
B. भारतीय परिषद अधिनियम
C. चार्टर अधिनियम
D. रेगुलेटिंग एक्ट
जनगणना 2011 के अनुसार भारत में आदिवासियों की जनसंख्या (निकटतम मान) कितनी है?
A. 10.42 करोड़
B. 16.45 करोड़
C. 14.45 करोड़
D. 12.45 करोड़
भारतीय संगीतकार उस्ताद अल्ला रक्खा कुरेशी __________ संगीत वाद्ययंत्र से जुड़े हैं।
A. संतूर
B. सरोद
C. तबला
D. बाँसुरी
ड्रिब्लिंग, पासिंग, शूटिंग शब्द किस खेल से सम्बंधित हैं?
A. बास्केटबॉल
B. बैडमिंटन
C. निशानेबाजी
D. क्रिकेट
फरवरी 2022 में, भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए कौन-सा अभियान शुरू किया?
A. ऑपरेशन मॉस्को
B. ऑपरेशन गंगा
C. ऑपरेशन कीव
D. ऑपरेशन फ्लड
ओलंपिक खेल 1952 निम्नलिखित में से किस स्थान पर आयोजित किए गए थे?
A. न्यूयॉर्क
B. लंदन
C. हेलसिंकी
D. बर्लिन
मुगलों द्वारा स्थान, वेतन और सैन्य जिम्मेदारियाँ तय करने के लिए उपयोग की जाने वाली ग्रेडिंग प्रणाली को ___________ कहा जाता है।
A. इक्ता प्रणाली
B. रैयतवाड़ी व्यवस्था
C. मनसबदारी व्यवस्था
D. महालवाड़ी व्यवस्था