SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 15 Shift1

5000 रुपये मूल्य वाला एक डाइनिंग सेट दुकानदार द्वारा एक व्यक्ति को 20% और 10% की क्रमिक छूट पर बेचा जाता है। डाइनिंग सेट का विक्रय मूल्य कितना है?
A. 3600 रुपये
B. 4800 रुपये
C. 1000 रुपये
D. 4000 रुपये

किसी वस्तु के क्रय मूल्य का 40 प्रतिशत, उसके विक्रय मूल्य के 25 प्रतिशत के बराबर है। लाभ प्रतिशत कितना है?
A. 150 प्रतिशत
B. 120 प्रतिशत
C. 50 प्रतिशत
D. 60 प्रतिशत

राम तीन समान दूरियों को 15 किमी/घंटा, 10 किमी/घंटा और 12 किमी/घंटा की गति से तय करता है। यदि उसके द्वारा तय की गई कुल दूरी 180 किमी है तो उसकी औसत गति कितनी है?
A. 15 किमी/घंटा
B. 18 किमी/घंटा
C. 20 किमी/घंटा
D. 12 किमी/घंटा

जब एक धनराशि को 50 बच्चों के बीच समान रूप से वितरित किया जाता है, तो प्रत्येक बच्चे को 80 रुपये मिलते हैं। यदि समान धनराशि को बच्चों के दूसरे समूह के बीच समान रूप से इस प्रकार वितरित किया जाता है कि प्रत्येक बच्चे को 50 रुपये मिले, तो दूसरे समूह में बच्चों की संख्या कितनी है?
A. 50
B. 80
C. 60
D. 40

महेश और सुरेश अकेले एक कार्य को क्रमशः 20 दिन और 30 दिन में पूरा कर सकते हैं। उन्हें एक साथ कार्य को पूरा करने के लिए 3300 रुपये मिलते हैं। महेश का हिस्सा कितना है?
A. 1720 रुपये
B. 2080 रुपये
C. 1800 रुपये
D. 1980 रुपये

10 संख्याओं का योग 686 है। उनका औसत कितना है?
A. 67.5
B. 65.5
C. 68.6
D. 66.6

60000 रुपये पर 4% प्रति वर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज 4896 रुपये है। वर्षों में समयावधि कितनी है?
A. 3 वर्ष
B. 1 वर्ष
C. 4 वर्ष
D. 2 वर्ष

पिंकी और रिंकी मिलकर एक कार्य को 20 दिनों में कर सकती हैं। रिंकी और मिंकी एक साथ इसे 12 दिनों में कर सकती हैं जबकि पिंकी और मिंकी एक साथ इसे 15 दिनों में कर सकती हैं। रिंकी अकेले इसे कितने समय में कर सकती है?
A. 20 दिन
B. 25 दिन
C. 30 दिन
D. 10 दिन

निम्न तालिका एक कंपनी द्वारा दो वर्षों के लिए विभिन्न देशों में उत्पादों के निर्यात (सैकड़ा में) को दर्शाती है। दोनों वर्षों में रूस और भारत में उत्पादों का कुल निर्यात ज्ञात कीजिए।

देश

2018 में निर्यात 

2019 में निर्यात 

चीन

440

400

भारत

320

280

जापान

340

330

ऑस्ट्रेलिया

480

460

कोरिया

210

260

रूस

180

190

 

 

 

 

 

 

 

 

A. 97,000
B. 99,000
C. 88,000
D. 96.000

18 सेमी त्रिज्या वाले एक गोले को पिघलाया जाता है और फिर उससे 4 सेमी त्रिज्या वाला एक ठोस बेलन बनाया जाता है। ठोस बेलन की ऊँचाई कितनी है?
A. 196 सेमी
B. 486 सेमी
C. 224 सेमी
D. 384 सेमी

क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य के बीच का अंतर 143 रुपये है। यदि लाभ 26 प्रतिशत है, तो विक्रय मूल्य कितना है?
A. 603 रुपये
B. 676 रुपये
C. 693 रुपये
D. 713 रुपये

निम्नलिखित दंड आलेख क्रमागत 4 सप्ताहों के दौरान एक कारखाने में उत्पादित साइकिलों की संख्या को दर्शाता है। इन सप्ताहों में प्रति सप्ताह उत्पादित साइकिलों की औसत संख्या कितनी है?

A. 1120
B. 1015
C. 1075
D. 1085

एक धात्विक ठोस गोले की त्रिज्या 28 सेमी है। यदि इसे पिघलाकर 3.5 सेमी त्रिज्या के छोटे गोले बनाए जाएँ तो कितने छोटे गोले प्राप्त होंगे?
A. 512
B. 624
C. 496
D. 424

See also  SSC MTS 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 2 Shift3

महामारी फैलने के कारण एक शहर की जनसंख्या 156940 से घटकर 141246 हो गई है। जनसंख्या में कितने प्रतिशत की कमी हुई है?
A. 8%
B. 10%
C. 12%
D. 15%

रंगीन ब्लॉकों की कुल संख्या 1260 है। यदि लाल ब्लॉक का नीले ब्लॉक से अनुपात 2 ∶ 5 है और नीले ब्लॉक का पीले ब्लॉक से अनुपात 15 ∶ 7 है, तो कितने ब्लॉक पीले हैं?
A. 315
B. 675
C. 745
D. 270

कृष को 24 मीटर दौड़ने में उतना ही समय लगता है जितना एक बस को 72 मीटर चलने में लगता है। जब बस 4.8 किमी की दूरी तय करेगी तो कृष द्वारा तय की गई दूरी कितनी होगी?
A. 2.4 किमी
B. 3.6 किमी
C. 2.1 कि.मी
D. 1.6 किमी

5/33, 25/11, 20/55 और 15/77 का लघुत्तम समापवर्त्य कितना है?
A. 300/11
B. 300/77
C. 25/33
D. 500/11

{20 of 4 + (40 – 14 + 30) – 84} का मान ज्ञात कीजिए।
A. 55
B. 50
C. 52
D. 44

[-11 + 2 – 12 ÷ 4] × 5 का मान कितना है?
A. 84
B. 17
C. -12
D. -60

साधारण ब्याज पर एक धनराशि 3 वर्षों में 800 रुपये और 4 वर्षों में 900 रुपये हो जाती है। वह धनराशि कितनी है?
A. 800 रुपये
B. 600 रुपये
C. 500 रुपये
D. 700 रुपये

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति (X) उसके भाग के रूप में अंतर्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए इनमें कौन से गणितीय चिह्नों को परस्पर बदला जाना चाहिए?

6 ÷ 48 + 12 × 9 – 7 = 35

A. ÷ और +
B. ÷ और ×
C. × और –
D. × और +

पाँच लड़कियाँ अंजलि, बीना, चिंटू, दीक्षा और श्रुति अलग-अलग उम्र की हैं। अंजलि केवल दीक्षा और श्रुति से छोटी है। श्रुति, दीक्षा से छोटी है। चिंटू सबसे छोटी है। चौथी सबसे उम्रदराज कौन है?
A. बीना
B. चिंटू
C. दीक्षा
D. श्रुति

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदला जाना चाहिए?

7 × 2 + 4 – 6 ÷ 3 = 12

A. × और –
B. = और ×
C. – और +
D. – और =

उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समूह की संख्याएँ हैं। (नोट: संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरण 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

(17, 35, 72)

(13, 27, 56)

A. (11, 24, 50)
B. (15, 31, 64)
C. (18, 36, 110)
D. (12, 25, 50)

किसी कूट भाषा में, ‘MARS’ को ’51’ और ‘COLD’ को ’34’ के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘ACID’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. 18
B. 16
C. 19
D. 17

पाँच मित्र A, B, G, R और T उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में व्यवस्थित हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। B पंक्ति के बाएँ छोर पर बैठा है। A और G के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A, B के निकटवर्ती बैठा है और R, B के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है। R और G के बीच कौन बैठा है?
A. कोई भी नहीं
B. B
C. T
D. A

एक परीक्षा हॉल में सात छात्र अयान, चंदन, जतिन, कनिका, नैना, पिंकी और स्वीटी उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। चंदन, स्वीटी के दाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है। अयान और पिंकी, चंदन के निकटवर्ती पड़ोसी हैं। पिंकी और स्वीटी के बीच दो से अधिक व्यक्ति बैठे हैं। जतिन, नैना का एकमात्र पड़ोसी है। जतिन, अयान के दाएँ बैठा है। कनिका के सन्दर्भ में नैना का स्थान क्या है?
A. बाएँ से पाँचवाँ
B. दाएँ से तीसरा
C. दाएँ से पाँचवाँ
D. बाएँ से तीसरा

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 30 Shift2

जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखा जाता है तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।

लैटिन : भाषा :: फेंसिंग(तलवारबाजी) : ?

A. वाहन
B. जगह
C. खेल
D. बीमारी

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

53, 54, 50, 59, 43, ?

A. 68
B. 61
C. 18
D. 58

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

47, 37, 29, 23, 19, ?

A. 15
B. 16
C. 14
D. 17

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर समूह दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

OD, LA, IX, FU, ?

A. BR
B. CS
C. CR
D. CT

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है।

12 ∶ 1730 ∶∶ 9 ∶ ?

A. 730
B. 731
C. 733
D. 741

दो कथन और उसके बाद I और II से क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, फिर निर्णय लेना है कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

कोई भी खगोलशास्त्री, लम्बा नहीं है।

कुछ लम्बे, सुंदर हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ खगोलशास्त्री, सुंदर हैं।

II. कोई लम्बा, खगोलशास्त्री नहीं है।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

किसी कूट भाषा में, ‘CROWNED’ को ‘OWRCEND’ के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘SERGENT’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. REGSNET
B. RGESNET
C. RGESENT
D. REGSENT

किसी कूट भाषा में, ‘SLEEP’ को ‘TLEEQ’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘DROWSY’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. ERWOSZ
B. EROWSZ
C. ERWOZS
D. ROWSZQ

दो कथन और उसके बाद I और II से क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, फिर निर्णय लेना है कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

सभी कौवे, पक्षी हैं।

कुछ तोते, पक्षी हैं।

निष्कर्ष:

I. कोई कौवा, तोता नहीं है।

II. कुछ कौवे, तोते हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।

बिल्ली : म्याऊं :: पक्षी : ?

A. फुफकार
B. कलरव
C. हिनहिनाना
D. गुर्राना

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो पैटर्न को पूरा करने के लिए नीचे दी गई आकृति में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी।

A.
B.
C.
D.

भारत का उप-राष्ट्रपति कितने वर्षों तक पद पर रहता है?
A. पाँच
B. छह
C. तीन
D. चार

निम्नलिखित में से कौन मुगल सम्राट शाहजहाँ का पुत्र था?
A. हुमायूं
B. जहांगीर
C. औरंगजेब
D. सिकंदर लोधी

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 16 Shift2

भरतनाट्यम में ‘पांडनल्लूर शैली’ को किसने लोकप्रिय बनाया और 2004 में पद्म भूषण प्राप्त किया?
A. कुमारी कमला
B. माधुरी दिक्षित
C. मल्लिका साराभाई
D. अलार्मेल वल्ली

किस प्रकार के घर्षण को स्व-समायोजन बल माना जाता है?
A. गतिज घर्षण
B. केन्द्राभिमुख घर्षण
C. लोटनिक घर्षण
D. स्थैतिक घर्षण

अल्लूरी सीताराम राजू भारत के ______ राज्य के एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे।
A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. आंध्र प्रदेश
D. बिहार

साई (SAI) भारत की सर्वोच्च राष्ट्रीय खेल संस्था है। SAI का पूर्ण रूप क्या है?
A. भारतीय खेल संघ
B. भारतीय खेल एजेंसी
C. भारतीय खेल प्राधिकरण
D. भारतीय खेल अकादमी

निम्नलिखित में से कौन भारत में शक शासक (130-150 ई.) था?
A. बिंदुसार
B. पाण्डुका
C. रुद्रदामन
D. चश्ताना

सैम की वार्षिक कमाई 9 लाख रुपये है। नई व्यवस्था आयकर स्लैब दरें वित्त वर्ष 2021 – 22 के अनुसार भारत का कौन-सा टैक्स स्लैब (नई व्यवस्था) उसके लिए लागू है?
A. 15%
B. 20%
C. 5%
D. 10%

भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद समान नागरिक संहिता की बात करता है?
A. अनुच्छेद 352
B. अनुच्छेद 44
C. अनुच्छेद 14
D. अनुच्छेद 370

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान ______ के सबसे महान प्रतिपादकों में से एक थे।
A. बांसुरी
B. तबला
C. सितार
D. शहनाई

2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में शहरी जनसंख्या का प्रतिशत ______ है।
A. 25.6
B. 21.6
C. 31.16
D. 35.6

भागीरथी नदी गौमुख हिमनद से निकलती है। यह देवप्रयाग में अलकनंदा से मिलकर ______ नदी बनाती है।
A. गंगा
B. रावी
C. सरस्वती
D. यमुना

उस ब्रांड का नाम बताइए जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई “वन नेशन वन फर्टिलाइजर” योजना के तहत सभी उर्वरक किस नाम द्वारा बेचे जाएंगे?
A. भारती
B. भारतीय
C. भारतवासी
D. भारत

गणगौर एक भारतीय त्योहार है जो मुख्य रूप से ______ में मनाया जाता है।
A. हिमाचल प्रदेश
B. राजस्थान 
C. अरुणाचल प्रदेश
D. त्रिपुरा

______ एक यूकेरियोटिक कोशिका के कोशिकाद्रव्य का दो संतति कोशिकाओं में विभाजन है।
A. कोशिकाद्रव्य विभाजन
B. सेप्सिस
C. केन्द्रक विभाजन
D. जेनेसिस

भारतीय अंटार्कटिक विधेयक, 2022 भारत के ______ मंत्रालय से संबंधित है।
A. पृथ्वी विज्ञान
B. कानून और न्याय
C. विदेशी मामले
D. जनजातीय मामले

2022 शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी किस शहर ने की?
A. मिलन
B. टोक्यो
C. बीजिंग
D. मेलबोर्न

कौन-सा भारतीय राज्य बौद्ध गुफा मंदिरों का आवास है जिन्हें बाराबर गुफाओं के नाम से जाना जाता है?
A. बिहार
B. पश्चिम बंगाल
C. सिक्किम
D. उत्तर प्रदेश

मई 2022 तक भारत में चीनी का अग्रणी उत्पादक राज्य कौन-सा है?
A. महाराष्ट्र
B. उत्तर प्रदेश
C. तेलंगाना
D. तमिलनाडु

भारत के किस स्वतंत्रता सेनानी ने लखनऊ में 1857 के प्रसिद्ध विद्रोह (सिपाही विद्रोह) का नेतृत्व किया?
A. कस्तूरबा गांधी
B. अल्लूरी सीताराम राजू
C. बेगम हज़रत महल
D. रानी लक्ष्मी बाई

पंडित लच्छू महाराज मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस नृत्य से संबंधित थे?
A. ओडिसी
B. मणिपुरी
C. भरतनाट्यम
D. कथक

विंडवेन उपकरण ______ को मापता है।
A. सापेक्षिक आर्द्रता
B. तापमान
C. पवन वेग
D. पवन-दिशा

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना अगस्त ______ में शुरू की गई थी।
A. 1995
B. 2000
C. 2002
D. 2005

एक पारिस्थितिकी तंत्र में विभिन्न स्तरों पर रहने वाली विभिन्न प्रजातियों के ऊर्ध्वाधर वितरण को ________ कहा जाता है।
A. स्तरीकरण
B. जैवआवर्धन
C. सहविकास
D. अपघटन

21वीं सदी के किस प्रसिद्ध भारतीय लेखक ने ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा (शिव त्रयी)’ उपन्यास लिखा था?
A. दुर्जोय दत्ता
B. रविंदर सिंह
C. अमीश त्रिपाठी
D. शशि थरूर

Leave a Comment

error: