SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 16 Shift1

8400 रुपये पर 2 वर्षों के लिए 10% वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
A. 10164 रुपये
B. 840 रुपये
C. 5064 रुपये
D. 1764 रुपये

प्रतिदिन 16 घंटे काम करने वाले 14 श्रमिक 81 दिनों में एक इमारत को गिरा सकते हैं। प्रतिदिन 24 घंटे काम करने वाले 18 श्रमिक उसी इमारत को कितने दिनों में गिरा सकते हैं?
A. 54 दिन
B. 42 दिन
C. 70 दिन
D. 30 दिन

15000 रुपये को E, F और G के बीच बांटा गया। E का हिस्सा और F का हिस्सा 3 ∶ 2 के अनुपात में है। F का हिस्सा और G का हिस्सा 6 ∶ 5 के अनुपात में है। F को कितनी राशि प्राप्त होगी?
A. 3750 रुपये
B. 6750 रुपये
C. 4500 रुपये
D. 6000 रुपये

नीचे दिया गया वृत्त आलेख छह स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या को दर्शाता है। इन सभी छह स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की कुल संख्या 7000 है। किसी विशेष स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या इन सभी छह स्कूलों में पढ़ने वाले कुल छात्रों की संख्या के प्रतिशत के रूप में दिखाई गई है।

स्कूल K और L में पढ़ने वाले छात्रों की औसत संख्या और स्कूल M और N में पढ़ने वाले छात्रों की औसत संख्या के बीच क्या अंतर है?

A. 85
B. 90
C. 105
D. 115

एक कार निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से निकली लेकिन 480 किमी दूर अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचने के लिए उसे अपनी सामान्य गति 10 किमी/घंटा बढ़ानी पड़ी। कार की सामान्य गति क्या है?
A. 40 किमी/घंटा
B. 60 किमी/घंटा
C. 30 किमी/घंटा
D. 50 किमी/घंटा

एक वस्तु को 425 रुपये में बेचने पर एक दुकानदार को 15% की हानि हुई। 20% का लाभ कमाने के लिए उसे वस्तु को किस कीमत पर बेचना चाहिए?
A. 800 रुपये
B. 1000 रुपये
C. 400 रुपये
D. 600 रुपये

साधारण ब्याज पर एक धनराशि 3 वर्षों में 5704 रुपये और 4 वर्षों में 6072 रुपये हो जाती है। मूलधन क्या है?
A. 5020 रुपये
B. 4800 रुपये
C. 4600 रुपये
D. 4980 रुपये

रेशमा अकेले एक काम को 14 दिनों में पूरा कर सकती है। भावना, रेशमा से 40% अधिक कुशल है। भावना को अकेले उसी काम को करने में कितने दिन लगेंगे?
A. 10 दिन
B. 40 दिन
C. 28 दिन
D. 14 दिन

वह सबसे छोटी संख्या कौन सी है जिसे 14, 18 और 36 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में 1 शेषफल बचता है?
A. 250
B. 252
C. 253
D. 251

एक व्यापारी ने 1488 रुपये के अंकित मूल्य वाले ट्रॉली बैग पर 25 प्रतिशत की छूट दी और 20 प्रतिशत का लाभ कमाया। ट्रॉली बैग का क्रय मूल्य क्या है?
A. 908 रुपये
B. 880 रुपये
C. 930 रुपये
D. 960 रुपये

9 संख्याओं का औसत 47 है। यदि एक संख्या हटा दी जाए, तो औसत 48 हो जाता है। कौन-सी संख्या हटाई गई है?
A. 39
B. 42
C. 45
D. 40

25, 15 और 75 का महत्तम समापवर्तक क्या है?
A. 7
B. 15
C. 25
D. 5

दिया गया डेटा 2018, 2019 और 2020 में C1, C2, C3 और C4 कंपनियों द्वारा निर्मित मोबाइलों की संख्या को (हजार में) दर्शाता है। किस कंपनी ने सभी वर्षों में कुल मिलाकर सबसे कम संख्या में मोबाइलों का निर्माण किया?

कंपनी

2018

2019

2020

C1

44

33

70

C2

32

54

50

C3

72

63

82

C4

84

71

49

A. C3
B. C2
C. C4
D. C1

एक संख्या में 20% की वृद्धि की जाती है और फिर 20% की कमी की जाती है। संख्या में कुल प्रतिशत परिवर्तन क्या है?
A. 4% की वृद्धि
B. 4% की कमी
C. 5% की वृद्धि
D. 5% की कमी

\({[(7^2+6^3+9^2) 2+52]}\) का मान ज्ञात कीजिए।
A. 14
B. 15
C. 16
D. 13

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 14 Sept 2023 Shift3

यदि X ∶ Y = 3 ∶ 2 है, तो (X – Y) ∶ (X + Y) का मान क्या है?
A. 4 ∶ 5
B. 1 ∶ 5
C. 8 ∶ 9
D. 3 ∶ 7

दो वृत्तों की परिधि के बीच का अंतर 4.4 सेमी है और छोटे वृत्त की त्रिज्या 1.4 सेमी है। बड़े वृत्त की त्रिज्या क्या है?
A. 4.1 सेमी
B. 0.7 सेमी
C. 2.1 सेमी
D. 3.5 सेमी

8 संख्याओं का औसत 44 है। पहली तीन संख्याओं का औसत 50 है और अगली दो संख्याओं का औसत 52 है। यदि छठी संख्या सातवीं और आठवीं संख्या से क्रमशः 6 और 8 कम है, तो आठवीं संख्या का मान क्या है?
A. 36
B. 32
C. 40
D. 56

एक लम्ब वृत्तीय शंकु की ऊँचाई 24 सेमी है। यदि इसके आधार का व्यास 36 सेमी है, तो शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या होगा?
A. 1444.6 सेमी2
B. 2400.9 सेमी2
C. 1697.14 सेमी2
D. 2144.2 सेमी2

50 वस्तुओं का क्रय मूल्य x वस्तुओं के विक्रय मूल्य के समान है। यदि 25 प्रतिशत का लाभ हो तो x का मान क्या है? (सभी वस्तुओं का विक्रय मूल्य समान है। सभी वस्तुओं का क्रय मूल्य समान है)
A. 20
B. 40
C. 30
D. 25

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़ें और फिर निर्णय लें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

I. कुछ S, P हैं।

II. कोई P, L नहीं है।

निष्कर्ष:

I. सभी S, P हैं।

II. सभी L, S हैं।

A. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
B. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है।

64 ∶ 15 ∶∶ 88 ∶ ?

A. 21
B. 7
C. 12
D. 31

किसी कूट भाषा में, ‘CENTRE’ को ‘982748’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘DEVICE’ को ‘583098’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘DIRECT’ के लिए कूट क्या है?
A. 506897
B. 694879
C. 504897
D. 564897

कौन-सी उत्तर आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी (घूर्णन की अनुमति नहीं है)?

A.
B.
C.
D.

दिए गए दो चिह्नों को आपस में बदलने के बाद दिए गए समीकरण का मान क्या होगा?

× तथा ÷ ; 25 + 5 × 35 ÷ 7 – 26

A. 0
B. 10
C. 50
D. 51

आठ दोस्त अनिल, कमल, राम, संजय, आकाश, विवेक, राहुल और रामू एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। राम, अनिल के निकटवर्ती दाएँ है। अनिल, संजय के दाएँ चौथे स्थान पर है। राहुल, आकाश के बाएँ चौथे स्थान पर है। आकाश, अनिल के बाएँ दूसरे स्थान पर है। रामू, कमल के बाएँ दूसरे स्थान पर है। विवेक, कमल के दाएँ दूसरे स्थान पर है। विवेक के दाएँ दूसरा कौन है?
A. आकाश
B. राम
C. रामू
D. विवेक

छह शब्दों B1, B2, B3, B4, B5 और B6 में अक्षरों की संख्या की तुलना की गई है। B1 में अक्षरों की संख्या सबसे कम है। B4 में अक्षरों की संख्या B1 से अधिक लेकिन B2 से कम है। B6 में अक्षरों की संख्या B3 और B5 से अधिक है। B3 में अक्षरों की संख्या B2 से अधिक है। यदि B5 में अक्षरों की संख्या B3 से अधिक है, तो B4 में अक्षरों की संख्या कितने शब्दों के अक्षरों की संख्या से कम है?
A. 4
B. 2
C. 1
D. 3

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 9 Shift1

किसी कूट भाषा में, ‘HAND’ को ‘SZMW’ के रूप में लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘BODY’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. YWLB
B. YLWB
C. BLWY
D. YLWE

एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा।

RAIR, UBLS, XCOT. ADRU, ?

A. DEVV
B. DEUV
C. DFUV
D. DFFV

यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब होगी?

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ समूह में वही संबंध साझा करती हैं जो दिए गए समूह में संख्याओं द्वारा साझा किया गया है। (नोट: संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरण 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

(10, 30, 90)

(20, 60, 180)

A. (30, 45, 60)
B. (30, 90, 270)
C. (30, 60, 90)
D. (30, 90, 310)

निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़ें और फिर निर्णय लें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

I. कुछ B, T हैं।

II. कोई K, B नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कोई B, K नहीं है।

II. कुछ T, B हैं।

III. कुछ T, K हैं।

A. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
B. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
C. दोनों निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
D. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।

किसी कूट भाषा में, ‘SLDDER’ को ‘PEBDJS’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘TALLER’ के लिए कूट क्या है?
A. PDJLYT
B. PEJLYT
C. PEJLTY
D. PEJMYT

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

16, 21, 31, 46, 66, 91, ?

A. 243
B. 121
C. 211
D. 112

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा पद पहले पद से संबंधित है और चौथा पद तीसरे पद से संबंधित है।

T3G : V16L :: R29A : T42F :: M43P : ?

A. O56V
B. P56V
C. P56U
D. O56U

यदि A, ‘जोड़’ को दर्शाता है, B, ‘गुणा’ को दर्शाता है, C, ‘घटाव’ को दर्शाता है, और D, ‘भाग’ को दर्शाता है, तो निम्नलिखित समीकरण का मान क्या होगा?

7 A (18 D 3) C 5 = ?

A. 5
B. 13
C. 18
D. 8

(::) के बाईं ओर दिए गए शब्द किसी तर्क/नियम/संबंध द्वारा एक दूसरे से संबंधित हैं। उसी तर्क/नियम/संबंध के आधार पर दिए गए विकल्पों में से (:) के दाईं ओर लुप्त शब्द/पद युग्म का चयन कीजिए।

गाय : शाकाहारी :: ?

A. हाथी : शाकाहारी
B. बकरी : मांसाहारी
C. भेड़ : मांसाहारी
D. मांसाहारी : सिंह

आठ दोस्त राहुल, राम, रमेश, सोहन, साहिल, अनिल, सोनू और मोनू एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। साहिल, सोनू के बाएँ तीसरे स्थान पर है। सोनू, राम के निकटवर्ती दाएँ है। राम, राहुल के बाएँ तीसरे स्थान पर है। मोनू, अनिल के दाएँ दूसरे स्थान पर है। अनिल, साहिल का निकटवर्ती पड़ोसी नहीं है। सोहन, राम का निकटवर्ती पड़ोसी नहीं है।

राम के बाएँ तीसरा कौन है?

A. सोहन
B. साहिल
C. राहुल
D. सोनू

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला की लुप्त संख्या का चयन कीजिए।

3, 9, 54, 648, 15552, ?

A. 746496
B. 124583
C. 746946
D. 78342

भारतीय संविधान में एकल नागरिकता की सुविधा _______ के संविधान से ली गई थी।
A. ब्रिटेन
B. कनाडा
C. संयुक्त राज्य अमेरिका
D. ऑस्ट्रेलिया

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 16 Shift3

निम्नलिखित में से कौन-सा फेनरोगैम्स, फूल और बीज देने वाला पौधा है?
A. जिम्नोस्पर्म
B. टेरिडोफाइटा
C. ब्रायोफाइटा
D. थैलोफाइटा

सूर्य की परिक्रमा करने वाली जमी हुई गैसों, चट्टान और धूल के ब्रह्मांडीय स्नोबॉल को _______ के रूप में जाना जाता है।
A. उल्का
B. तारा
C. उल्कापिंड
D. धूमकेतु

अक्टूबर 2022 तक, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने _______ प्रधान मंत्री किसान समृद्धि केंद्रों का उद्घाटन किया है।
A. 600
B. 300
C. 400
D. 500

निम्नलिखित में से कौन-सा भारत के त्रिपुरा में पृथ्वी की सफाई के साथ-साथ चौदह देवताओं की पूजा करने का एक अनुष्ठान है?
A. खर्ची पूजा
B. टुसु
C. दुर्गा पूजा
D. बानी

‘द व्हाइट टाइगर’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. अरविंद अडिगा
B. मुल्कराज आनंद
C. रविंदर सिंह
D. खुशवंत सिंह

1857 के विद्रोह के बाद किस मुगल शासक को अंग्रेजों ने अपदस्थ कर बर्मा में निर्वासित कर दिया था?
A. बहादुर शाह प्रथम
B. शाहजहाँ
C. आलमगीर द्वितीय
D. बहादुर शाह द्वितीय

निम्नलिखित में से किसे विश्व भर में भरतनाट्यम की साम्राज्ञी के रूप में सम्मानित किया जाता है?
A. शोवना नारायण
B. मल्लिका साराभाई
C. तंजौर बालासरस्वती
D. कलामंडलम कल्याणिकुट्टी अम्मा

भारत की सबसे लंबी सीमा किस देश के साथ लगती है?
A. बांग्लादेश
B. चीन
C. नेपाल
D. पाकिस्तान

निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य हिंदू युद्ध के देवता मुरुगन की औपचारिक पूजा के दौरान भक्तों द्वारा किया जाता है?
A. मयिलाट्टम
B. यक्ष
C. कावड़ी अट्टम
D. कुम्मी

कपास की खेती के लिए कितने पाले से मुक्त दिनों की आवश्यकता होती है?
A. 140
B. 160
C. 210
D. 250

2022 में एथलेटिक्स में विश्व चैंपियनशिप (18वीं) की मेजबानी किस देश ने की?
A. जापान
B. कतर
C. संयुक्त राज्य अमेरिका
D. कोलंबिया

निम्नलिखित में से कौन-सा विटामिन दृष्टि में आवश्यक भूमिका निभाता है?
A. C
B. B1
C. D
D. A

पंडित रविशंकर को 1999 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वे निम्नलिखित में से कौन-सा वाद्ययंत्र बजाते थे?
A. बांसुरी
B. तबला
C. सितार 
D. शहनाई

परिवारों द्वारा प्राप्त राष्ट्रीय आय को ______ कहा जाता है।
A. घरेलू आय
B. व्यावसायिक आय
C. व्यक्तिगत आय
D. प्रयोज्य आय

निम्नलिखित में से कौन-सी नदी बंगाल की खाड़ी में नहीं गिरती है?
A. कृष्णा
B. यमुना
C. ताप्ती
D. महानदी

अशोक के शिलालेखों में उल्लिखित सामग्री के अनुसार, मौर्य साम्राज्य में कितने प्रमुख राजनीतिक केंद्र थे?
A. पाँच
B. छह
C. चार
D. तीन

निम्नलिखित स्वतंत्रता सेनानियों में से किसने प्रसिद्ध उद्धरण “तुम मुझे खून दो, और मैं तुम्हें आजादी दूंगा!” दिया था?
A. सरदार वल्लभ भाई पटेल
B. बाल गंगाधर तिलक
C. सुभाष चंद्र बोस
D. लाला लाजपत राय

पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन 2023 में ______ में किया गया था।
A. उत्तर प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. पश्चिम बंगाल
D. केरल

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रसिद्ध मंदिर असम में स्थित है?
A. सोमनाथ मंदिर
B. तट मंदिर
C. मुंडेश्वरी मंदिर
D. कामाख्या मंदिर

चौरी चौरा की घटना कब हुई थी?
A. 1901
B. 1915
C. 1922
D. 1908

बहुपरमाणुक धनात्मक आयनों के सामान्य नाम अक्सर प्रत्यय ______ के साथ समाप्त होते हैं।
A. – ic
B. – ide
C. –ओनियम 
D. – ous

भारत में जनगणना, जनगणना अधिनियम _______ के प्रावधानों के तहत आयोजित की जाती है।
A. 1950
B. 1952
C. 1955
D. 1948

भारत के राष्ट्रपति द्वारा अधिकतम ______ सदस्यों को राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए नामांकित किया जा सकता है।
A. 12
B. 25
C. 18
D. 10

किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2021 किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, ______ में संशोधन करना चाहता है।
A. 2016
B. 2013
C. 2014
D. 2015

Leave a Comment

error: