एक नाविक धारा के अनुकूल 15 मिनट में 15 किलोमीटर और धारा के प्रतिकूल 1 घंटे में 10 किलोमीटर नाव चलाता है। स्थिर जल में नाव की चाल ज्ञात कीजिए।
A. 33 किलोमीटर/घंटा
B. 35 किलोमीटर/घंटा
C. 26 किलोमीटर/घंटा
D. 40 किलोमीटर/घंटा
यदि (x +y) ∶ (y + z) ∶ (z + x) = 3 ∶ 5 ∶ 7 और (x + y + z) = 45 है, तो z का मान कितना है?
A. 18
B. 30
C. 27
D. 20
A और B मिलकर दिए गए कार्य को 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। C उसी कार्य को अकेले 15 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि तीनों एक साथ कार्य करें, तो वे कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. 8 दिन
B. 5 दिन
C. 6 दिन
D. 10 दिन
रीमा 1000 रुपये में एक कुर्सी खरीदती है और उसे 8% की हानि पर बेचती है। कुर्सी का विक्रय मूल्य कितना है?
A. 920 रुपये
B. 900 रुपये
C. 980 रुपये
D. 1000 रुपये
ಚ
| कक्षा | लड़कियों की संख्या | लड़कों की संख्या |
| 5 | 88 | 76 |
| 6 | 140 | 92 |
| 7 | 54 | 80 |
| 8 | 84 | 68 |
| 9 | 90 | 70 |
A. 840
B. 842
C. 800
D. 760
80 के 80 प्रतिशत के 225 प्रतिशत का मान कितना है?
A. 156
B. 132
C. 144
D. 138
[7 + {4 × (2 + 5 × 4)}] का मान ज्ञात कीजिए।
A. 95
B. 45
C. 55
D. 85
A का मान ज्ञात कीजिए।
(64 ÷ 8) – A + 4 × 23 + 45 – 87 = 53
A. 4
B. 6
C. 3
D. 5
एक निश्चित धनराशि पर 8 वर्षों और 20 वर्षों के लिए समान ब्याज दर पर अर्जित साधारण ब्याज का अनुपात कितना होगा?
A. 5 ∶ 7
B. 2 ∶ 5
C. 3 ∶ 5
D. 4 ∶ 3
एक व्यापारी अपने माल पर क्रय मूल्य से 55% अधिक मूल्य अंकित करता है और 20% की छूट देता है। उसका लाभ प्रतिशत कितना है?
A. 24%
B. 18%
C. 22%
D. 16%
यदि एक निश्चित धनराशि साधारण ब्याज पर 3 वर्ष 6 माह में दोगुनी हो जाती है, तो ब्याज की वार्षिक दर कितनी होगी?
A. 22.5 प्रतिशत
B. 28.57 प्रतिशत
C. 30.53 प्रतिशत
D. 26.57 प्रतिशत
दंड आलेख अलग-अलग वर्षों में 2 अलग-अलग बैंकों M और N में भर्ती हुए उम्मीदवारों को दर्शाता है। सभी वर्षों में बैंक N में उम्मीदवारों की औसत संख्या कितनी है?
A. 720
B. 700
C. 850
D. 840
55 मीटर कपड़ा बेचने पर, व्यक्ति को 11 मीटर का विक्रय मूल्य प्राप्त होता है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 33%
B. 15%
C. 25%
D. 23%
चार भाइयों की औसत आयु 24 वर्ष है। यदि उनके पिता को सम्मिलित कर लिया जाए, तो औसत 6 वर्ष बढ़ जाता है। पिता की आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
A. 50 वर्ष
B. 52 वर्ष
C. 54 वर्ष
D. 55 वर्ष
74 + 88 ÷ 8 × 10 का 5 – 90 ÷ 15 + {44 – (108 ÷ 12)} का मान कितना है?
A. 700
B. 653
C. 770
D. 605
21, 49 और 18 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।
A. 42
B. 56
C. 49
D. 44
देव अकेले एक स्कूल प्रोजेक्ट को 40 दिनों में पूरा करता है। अरुण अकेले ही उसी कार्य को पूरा करने में कितने दिन लेगा यदि वह देव से 25% अधिक दक्ष है?
A. 35 दिन
B. 14 दिन
C. 32 दिन
D. 16 दिन
तीन संख्याएँ 2 ∶ 3 ∶ 5 के अनुपात में हैं और उनका लघुत्तम समापवर्त्य 60 है। संख्याओं का महत्तम समापवर्तक कितना है?
A. 2
B. 4
C. 10
D. 6
एक व्यक्ति 144 किलोमीटर/घंटा की चाल से कार से एक स्थान पर जाता है और कम चाल से वापस आता है। यदि संपूर्ण यात्रा में औसत चाल 60 किलोमीटर/घंटा है, तो उसकी वापसी की चाल (किलोमीटर/घंटा में) ज्ञात कीजिए।
A. 40.05 किलोमीटर/घंटा
B. 37.89 किलोमीटर/घंटा
C. 33.33 किलोमीटर/घंटा
D. 22.25 किलोमीटर/घंटा
यदि एक आयत की लंबाई 13% कम हो जाती है और चौड़ाई 13% बढ़ जाती है, तो इसके क्षेत्रफल में प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिए।
A. 1.69% की कमी
B. 1.69% की वृद्धि
C. कोई परिवर्तन नहीं होता है।
D. 13% की कमी
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई श्रेणी की लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
30, 60, 180, 720, 3600, ?
A. 25000
B. 21600
C. 12000
D. 14400
सात कर्मचारी राहुल, राम, रमेश, सोहन, साहिल, अनिल और सोनू एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। अनिल, राम और सोनू दोनों का निकटवर्ती पड़ोसी है। राम, साहिल के दाएँ दूसरे स्थान पर है। राहुल, साहिल और सोहन दोनों का निकटवर्ती पड़ोसी है। साहिल के बाएँ दूसरा कौन है?
A. सोनू
B. रमेश
C. सोहन
D. अनिल
दी गई दो संख्याओं को आपस में बदलने पर निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण सही होगा?
5 और 4
I. 4 + 8 × 5 – 7 ÷ 1 = 30
II. 5 × 3 – 4 + 6 ÷ 2 = 11
A. I और II दोनों
B. न तो I और न ही II
C. केवल II
D. केवल I
किसी कूट भाषा में, ‘PIECES’ को ‘PKBCGP’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘OBTAIN’ के लिए कूट क्या है?
A. ODQALL
B. ODQBKK
C. ODQAKK
D. ODQAJK
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए, जिसमें दी गई आकृति (X) उसके भाग के रूप में अंतर्निहित है (आवर्तन की अनुमति नहीं है।)
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
I. सभी बाइक, साइकिल हैं।
II. कुछ साइकिल, टब हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी टब, बाइक हैं।
II. सभी साइकिल, टब हैं।
III. सभी साइकिल, बाइक हैं।
A. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
D. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
किसी कूट भाषा में, ‘HEAVY’ को ‘EBXSV’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट भाषा में ‘LABEL’ के लिए कूट क्या है?
A. IXYBJ
B. IXZBI
C. IXYBI
D. JXYBJ
उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ सेट में वही संबंध साझा करती हैं, जो दिए गए सेट में संख्याओं द्वारा साझा किया गया है। (नोट: संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरण 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
(64, 8, 16)
(40, 20, 4)
A. (56, 14, 8)
B. (100, 50, 8)
C. (120, 100, 5)
D. (54, 9, 14)
पाँच पेन P1, P2, P3, P4 और P5 के वजन की तुलना की गई है। P3 का वजन P1 से कम लेकिन P2 से अधिक है, P2 का वजन केवल दो पेन से अधिक है। P5 का वजन सबसे कम नहीं है। यदि P5 का वजन 100 ग्राम है तो P1 का वजन कितना हो सकता है?
A. 108 ग्राम
B. 96 ग्राम
C. 95 ग्राम
D. 90 ग्राम
जब दर्पण को नीचे दिखाए अनुसार MN पर रखे जाने पर दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए।
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
17, 24, 32, 41, 51, ?
A. 63
B. 61
C. 64
D. 62
एक शृंखला दी गई है, जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन कीजिए, जो शृंखला को पूरा करेगा।
FOC, IMF, LKI, OIL, ?
A. SHO
B. RGO
C. SGO
D. RHO
निम्नलिखित प्रश्न में कुछ कथन दिए गए हैं और उनके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
I. कुछ पुरुष, लड़कियाँ हैं।
II. कुछ मजबूत, लड़कियाँ हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ मजबूत, पुरुष नहीं हैं।
II. कुछ लड़कियाँ, पुरुष हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
C. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(::) के बाईं ओर दिए गए शब्द किसी तर्क/नियम/संबंध द्वारा एक दूसरे से संबंधित हैं। उसी तर्क/नियम/संबंध के आधार पर दिए गए विकल्पों में से (::) के दाईं ओर लुप्त शब्द/पद युग्म का चयन कीजिए।
रिंक : स्केटिंग :: पिच : ?
A. क्रिकेट
B. हॉकी
C. कुश्ती
D. फ़ुटबॉल
किन दो चिह्नों को आपस में बदलने से समीकरण सही हो जाएगा?
27 ÷ 3 – 18 + 3 × 2 = 18
A. + और –
B. × और +
C. + और ÷
D. ÷ और ×
किसी कूट भाषा में, ‘REPORT’ को ’18, 5, 16, 15, 18, 20′ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘BEYOND’ को ‘2, 5, 25, 15, 14, 4’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है।
उसी कूट भाषा में ‘MONEY’ के लिए कूट क्या है?
A. 13, 15, 12, 6, 25
B. 13, 15, 14, 5, 25
C. 13, 15, 14, 6, 25
D. 15, 13, 12, 6, 25
आठ मित्र अनिल, कमल, राम, संजय, आकाश, विवेक, राहुल और रामू एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर उन्मुख बैठे हैं (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों)। विवेक, अनिल के दाएँ दूसरे स्थान पर है। कमल, अनिल के बाएँ तीसरे स्थान पर है। रामू, विवेक के दाएँ दूसरे स्थान पर है। राम, रामू के दाएँ दूसरे स्थान पर है। आकाश, राहुल के दाएँ दूसरे स्थान पर है। राहुल, विवेक का निकटवर्ती पड़ोसी नहीं है। अनिल के बाएँ दूसरा कौन है?
A. विवेक
B. रामू
C. कमल
D. राम
(::) के बाईं ओर दिए गए शब्द किसी तर्क/नियम/संबंध द्वारा एक दूसरे से संबंधित हैं। उसी तर्क/नियम/संबंध के आधार पर दिए गए विकल्पों में से (::) के दाईं ओर लुप्त शब्द/पद युग्म का चयन कीजिए।
आमलेट : अंडा :: ?
A. डामर : सड़क
B. अयस्क : धातु
C. फर्नीचर : लकड़ी
D. वनस्पति – तेल
कौन-सी उत्तर आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी?
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिए, जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है।
67 : 336 :: 43 : ?
A. 216
B. 226
C. 214
D. 236
निम्नलिखित में से कौन सा भारत के तेलंगाना की देवी महाकाली पर केंद्रित एक पारंपरिक हिंदू त्योहार है?
A. देहिंग पटकाई
B. बोनालु
C. उगादि
D. लोहड़ी
कुमारी कमला को 1970 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें किस शास्त्रीय नृत्य शैली के लिए मान्यता मिली थी?
A. मोहिनीअट्टम
B. मणिपुरी
C. कथक
D. भरतनाट्यम
मेरठ के सिपाही ______ को मुगल सम्राट बहादुर शाह से मिलने के लिए लाल किले के द्वार पर पहुंचे।
A. 11 मार्च, 1857
B. 10 मार्च, 1857
C. 10 मई, 1857
D. 11 मई, 1857
निम्नलिखित में से कौन सा देश ‘I2U2’ शिखर सम्मेलन का हिस्सा है?
A. भारत, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका
B. भारत, इज़राइल, संयुक्त अरब अमीरात और युगांडा
C. इराक, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका
D. भारत, इज़राइल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका
विदुषी शरण रानी किस संगीत वाद्ययंत्र को बजाने के लिए प्रसिद्ध हैं?
A. बांसुरी
B. सितार
C. तबला
D. सरोद
निम्नलिखित में से कौन-सा सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह है?
A. मंगल ग्रह
B. नेपच्यून
C. शनि ग्रह
D. अरुण ग्रह
वे बस्तियाँ जिनमें बड़ी संख्या में घर एक-दूसरे के बहुत करीब बने होते हैं, _____ हैं।
A. सघन बस्तियाँ
B. सितारा बस्तियाँ
C. रैखिक बस्तियाँ
D. परिक्षिप्त बस्तियाँ
निम्नलिखित में से किस भारतीय खिलाड़ी ने क्रिकेट विश्व कप 1983 में सर्वाधिक रन बनाए हैं?
A. एस.एम. गावस्कर
B. के. श्रीकांत
C. कपिल देव
D. एस.एम. पाटिल
निम्नलिखित में से कौन क्षार धातु नहीं है और आवर्त सारणी के समूह 1 से संबंधित नहीं है?
A. कैल्शियम
B. लिथियम
C. सोडियम
D. पोटैशियम
वर्ष 1996 में मिनोर्का, स्पेन में अंडर 10 विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय निम्नलिखित में से कौन हैं?
A. कोनेरू हम्पी
B. विश्वनाथन आनंद
C. विदित संतोष गुजराती
D. पी. हरिकृष्णा
निम्नलिखित में से किसने जयपुर शहर की स्थापना की है?
A. पृथ्वी राज चौहान
B. राजा भारमल
C. सवाई जय सिंह द्वितीय
D. राजा मान सिंह
निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में, “अंतरात्मा की स्वतंत्रता और धर्म को स्वतंत्र रूप से मानने, अभ्यास करने और प्रचार करने” का उल्लेख है?
A. अनुच्छेद 26
B. अनुच्छेद 27
C. अनुच्छेद 25
D. अनुच्छेद 28
निम्नलिखित में से कौन सी जैविक खेती की विशेषता ‘नहीं’ है?
A. मिश्रित फसल का कोई उपयोग नहीं
B. रसायनों का न्यूनतम या बिल्कुल उपयोग न करें
C. पुनर्चक्रित कृषि अपशिष्टों का उपयोग
D. जैव उर्वरकों का प्रयोग
केरल के मध्य और उत्तरी भागों और तमिलनाडु के कोंगु क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले चेरा राजवंश का प्रतीक _____ था।
A. पक्षियों
B. मछली
C. धनुष और बाण
D. चीता
बैंकों को कुछ आरक्षित निधि तरल के रूप में अपने पास रखनी होती है। इसे ______________________ कहा जाता है।
A. सीमांत स्थिरता योजना
B. वैधानिक चल निधि अनुपात
C. खुला बाजार परिचालन
D. कानूनी जमा अनुपात
सोडियम हाइड्रॉक्साइड निम्नलिखित में से किस सामान्य पदार्थ का रासायनिक नाम है?
A. ब्लीचिंग पाउडर
B. बोरेक्स
C. कास्टिक सोडा
D. चाक
विश्व में कॉफ़ी का अग्रणी उत्पादक देश कौन सा है?
A. अमेरिका
B. ब्राज़ील
C. चीन
D. भारत
निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक मुल्क राज आनंद द्वारा लिखी गई है?
A. द इंग्लिश टीचर
B. द ब्लू अम्ब्रेला
C. अनटचेबल
D. ए सूटेबल बॉय
भागीरथी और अलकनंदा का संगम ______ में होता है।
A. विष्णुप्रयाग
B. नंदप्रयाग
C. देवप्रयाग
D. रुद्रप्रयाग
भारतीय न्यायिक प्रणाली में, PIL का अर्थ ______ है।
A. पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन
B. पीरियोडिक इंडिविजुअल लिटिगेशन
C. प्राइवेट इंटरेस्ट लाइसेंस
D. पीरियोडिक इंटरेस्ट लिटिगेशन
निम्नलिखित में से कौन PM CARES फंड के ट्रस्टियों में से एक है?
A. श्री अजीम प्रेमजी
B. श्री गौतम अडानी
C. श्री मुकेश अम्बानी
D. श्री रतन एन. टाटा
किस मौर्य शासक को यूनानियों द्वारा अमित्रोचेट्स कहा जाता था?
A. समुद्रगुप्त
B. कनिष्क
C. बिंदुसार
D. चन्द्रगुप्त प्रथम
भारत में सामाजिक समूहों के संबंध में, PVTGs का अर्थ _______ है।
A. सामयिक सुभेद्य जनजातीय समूह
B. सामयिक विभिन्न जनजातीय समूह
C. विशेष रूप से सुभेद्य जनजातीय समूह
D. विशेषकर विभिन्न जनजातीय समूह
कथक शास्त्रीय नृत्य की उत्पत्ति ______ में हुई थी।
A. उत्तर प्रदेश
B. राजस्थान
C. ओडिशा
D. असम
एक नाटक में हेमा ने कहा था, “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगी।” यह नारा किस भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ने दिया था?
A. महात्मा गांधी
B. लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक
C. अंबिका चरण मजूमदार
D. भगत सिंह