SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 19 Shift1

दो संख्याओं का गुणनफल 38025 है और उनका महत्तम समापवर्तक 65 है। इन संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य क्या होगा?
A. 455
B. 585
C. 715
D. 435

एक घन का आयतन 2.197 सेमी3 है। घन की भुजा ज्ञात कीजिये।
A. 1.3 सेमी
B. 1.4 सेमी
C. 1.1 सेमी
D. 1.2 सेमी

मोहित और सुनील की वर्तमान आयु का अनुपात 4 : 5 है। मोहित, सुनील से 7 वर्ष छोटा है। 7 वर्ष बाद मोहित की आयु और सुनील की आयु का अनुपात क्या होगा?
A. 7 : 8
B. 5 : 6
C. 6 : 7
D. 8 : 9

56,000 रुपये की राशि पर 15% प्रति वर्ष की दर से दो वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) और साधारण ब्याज के बीच अंतर ज्ञात करें।
A. 1300 रुपये
B. 2410 रुपये
C. 1100 रुपये
D. 1260 रुपये

शिवम ने दो घड़ियों में से पहली 12000 रुपये और दूसरी 10000 रुपये में खरीदी। उसने दोनों घड़ियों, पहली घड़ी को 10 प्रतिशत के लाभ पर और दूसरी को 10 प्रतिशत की हानि पर बेच दिया। कुल लाभ या हानि क्या होगी?
A. 2.25 प्रतिशत लाभ
B. 2.25 प्रतिशत हानि
C. 0.909 प्रतिशत लाभ
D. 0.909 प्रतिशत हानि

A अकेले किसी कार्य को 16 दिनों में पूरा कर सकता है और B अकेले उसी कार्य को 96 दिनों में पूरा कर सकता है। A और B दोनों मिलकर उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं?
A. 88/13 दिन
B. 96/7 दिन
C. 96/13 दिन
D. 88/14 दिन

एक कार्यालय में 70% कर्मचारी पुरुष हैं, 70% पुरुष और 30% महिलाओं ने अनुज को वोट दिया। अनुज को वोट देने वाले लोगों का प्रतिशत ज्ञात कीजिये।
A. 56%
B. 58%
C. 52%
D. 54%

यदि 20 का (1/2) + 28 का (1/4) – x का (1/3) = 10 है, तो x का मान क्या है?
A. 21
B. 7
C. 28
D. 10

दो संख्याएँ 9 : 7 के अनुपात में हैं। यदि उनका महत्तम समापवर्तक 6 है, तो उनका लघुत्तम समापवर्त्य ज्ञात कीजिए।
A. 189
B. 126
C. 378
D. 252

एक कार को बेचने पर एक व्यक्ति को 8 प्रतिशत की छूट मिलती है। यदि वह 4 प्रतिशत की छूट देता है, तो उसे 8 प्रतिशत की छूट की तुलना में 7200 रुपये अधिक मिलते हैं। कार का अंकित मूल्य क्या है?
A. 150000 रुपये
B. 160000 रुपये
C. 180000 रुपये
D. 110000 रुपये

दो स्टेशन L और M एक दूसरे से 720 किमी दूर हैं। एक ट्रेन L से M तक चलती है और साथ ही दूसरी ट्रेन M से L तक चलती है। दोनों ट्रेनें 24 घंटे के बाद मिलती हैं। यदि पहली ट्रेन की गति दूसरी ट्रेन से 10 किमी/घंटा अधिक है, तो धीमी ट्रेन की गति क्या है?
A. 20 किमी/घंटा
B. 16 किमी/घंटा
C. 14 किमी/घंटा
D. 10 किमी/घंटा

एक बैग में 2 रुपये, 5 रुपये और 10 रुपये के सिक्कों के रूप में 840 रुपये हैं। 2 रुपये, 5 रुपये और 10 रुपये के सिक्कों की संख्या 5 : 7 : 6 के अनुपात में है। बैग में सिक्कों की कुल संख्या कितनी है?
A. 158
B. 132
C. 102
D. 144

A और B मिलकर एक कार्य को 7.2 घंटे में पूरा कर सकते हैं। यदि B अकेले उसी कार्य को 18 घंटे में पूरा कर सकता है, तो A अकेले उसे कितने घंटे में पूरा कर सकता है?
A. 18 घंटे
B. 12 घंटे
C. 10 घंटे
D. 15 घंटे

निम्नलिखित तालिका दिए गए वर्षों में एक कंपनी का प्रति वर्ष व्यय (लाख रुपये में) दर्शाती है। दिए गए वर्षों में परिवहन पर कुल व्यय और वेतन पर कुल व्यय के बीच का अंतर क्या होगा?

वर्ष

वस्तुओं पर व्यय

ईंधन

परिवहन

वेतन

कर

2011

100

150

400

60

2012

92

140

380

64

2013

84

145

420

74

2014

102

155

450

78

2015

110

158

490

84

A. 1392 लाख रुपये
B. 896 लाख रुपये
C. 2140 लाख रुपये
D. 748 लाख रुपये

See also  SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 5 Shift3

यदि एक बेलन का आयतन 5000 मीटर3 है और उसकी त्रिज्या 10 मीटर है, तो बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल लगभग क्या होगा? (π = 3.14)
A. 954 मीटर2
B. 1024 मीटर2
C. 1000 मीटर2
D. 968 मीटर2

नीचे दिया गया वृत्त आरेख 7 अलग-अलग कंपनियों की बिक्री को दर्शाता है। इन सभी 7 कंपनियों की कुल बिक्री 1080 है। किसी विशेष कंपनी की बिक्री को इन सभी 7 कंपनियों की कुल बिक्री के संबंध में डिग्री के संदर्भ में दर्शाया गया है।

J, L, M और N की कुल बिक्री का K, N, O और P की कुल बिक्री से क्या अनुपात है?

A. 151 : 248
B. 129 : 252
C. 248 : 151
D. 231 : 149

A, B और C का औसत वजन 40 किग्रा है। यदि A और B का औसत वजन 35 किग्रा और B और C का औसत वजन 31 किग्रा है, तो B का वजन कितना है?
A. 12 किग्रा
B. 50 किग्रा
C. 24 किग्रा
D. 36 किग्रा

यदि ब्याज दर 11% वार्षिक हो, तो 14400 रुपये पर 12 महीने के लिए साधारण ब्याज क्या होगा?
A. 1440 रुपये
B. 1680 रुपये
C. 1331 रुपये
D. 1584 रुपये

अजय ने 7560 रुपये में एक स्कूटर खरीदा और उसकी मरम्मत पर 540 रुपये खर्च किए। वह इसे 9000 रुपये में बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 8.33%
B. 9.09%
C. 11.11%
D. 6.25%

एक ट्रेन 85 किमी/घंटा की औसत गति से चलती है। ट्रेन द्वारा 1275 किमी की दूरी तय करने में लगने वाला समय ज्ञात कीजिये।
A. 15 घंटे
B. 14 घंटे
C. 17 घंटे
D. 12 घंटे

आठ खिलाड़ी अनिल, कमल, राम, संजय, आकाश, विवेक, राहुल और रामू एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख होकर बैठे हैं (आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में हों)। संजय, अनिल के बाएँ से दूसरे स्थान पर है। राहुल, अनिल के दाएँ से चौथे स्थान पर है। राम, राहुल या संजय का निकटतम पड़ोसी नहीं है। आकाश, राम के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। कमल, विवेक के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। रामू के दायें से तीसरा कौन है?
A. विवेक
B. संजय
C. राहुल
D. कमल

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

59, 63, 71, 83, 99, ?

A. 117
B. 118
C. 121
D. 119

पाँच लड़कियों मानसी, काजल, रीतू, टीना और रिया के अंकों की तुलना की गई। रिया के अंक मानसी से कम लेकिन टीना से अधिक हैं। रीतू के अंक टीना, रिया और मानसी से कम हैं। काजल के अंक रीतू से कम हैं। कितनी लड़कियों के अंक टीना के अंक से कम हैं?

 

A. 2
B. 1
C. 4
D. 3

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति (X) उसके भाग के रूप में अंतर्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

यदि A, ‘जोड़’ को दर्शाता है, B, ‘गुणा’ को दर्शाता है, C, ‘घटाव’ को दर्शाता है, और D, ‘भाग’ को दर्शाता है, तो निम्नलिखित समीकरण का मान क्या होगा?

15 C 9 A 7 B 2 = ?

A. 20
B. 15
C. 45
D. 36

कौन सी उत्तर आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी?

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ समुच्चय में वही संबंध साझा करती हैं जो दिए गए समुच्चय में संख्याओं द्वारा साझा किया गया है। (नोट: संक्रियाएँ, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)

(15, 25, 35)

(45, 55, 65)

A. (55, 65, 75)
B. (45, 55, 70)
C. (55, 75, 85)
D. (55, 60, 70)

निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला में लुप्त संख्या का चयन कीजिए।

36, 73, 147, 295, 591, ?

A. 1163
B. 1188
C. 1183
D. 1197

निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 10 Shift2

कथन:

I. कुछ M, N हैं।

II. कोई J, N नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कोई N, J नहीं है।

II. कुछ N, M हैं।

III. सभी J, M हैं।

A. दोनों निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
D. दोनों निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SOWHF’ को ‘PLTEC’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘TQMGD’ कैसे लिखा जाएगा?
A. QNJDE
B. QNDJD
C. QNJDA
D. QJNDD

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है और चौथा पद तीसरे पद से संबंधित है।

NP3 : PS27 ::  AQ4 : CT64 :: FE5 : ?

A. HH125
B. HI125
C. II125
D. IH125

आठ लड़के अनिल, कमल, राम, संजय, आकाश, विवेक, राहुल और रामू एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के विपरीत दिशा के सम्मुख होकर बैठे हैं (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों)। राम, रामू और अनिल दोनों का निकटतम पड़ोसी है। संजय, रामू के दाएँ से तीसरे स्थान पर है। रामू, अनिल के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। राम, कमल के बाएँ से दूसरे स्थान पर है। विवेक, अनिल का निकटतम पड़ोसी नहीं है। आकाश, रामू के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। विवेक के दाएँ से दूसरा कौन है?
A. अनिल
B. राहुल
C. संजय
D. आकाश

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘HED’ को ‘160’ लिखा जाता है, ‘FBG’ को ’84’ लिखा जाता है। उस कूट भाषा में ‘BEJ’ के लिए कूट क्या है?
A. 60
B. 100
C. 80
D. 120

जब दर्पण को AB पर रखा गया हो तो दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए जैसा कि नीचे दर्शाया गया है।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘AGEING’ को ‘1H23OH’ लिखा जाता है। उस कूट भाषा में ‘UTOPIA’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. 5U4R31
B. 54UQ31
C. 5U4Q31
D. 5S4R31

निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

I. सभी S, F हैं

II. कुछ S, H हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ F, S नहीं हैं।

II. कुछ H, S हैं।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं

उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है और चौथा पद तीसरे पद से संबंधित है।

AF14 : FO28 :: RH13 : WQ27 :: LC26 : ?

A. QL40
B. QM40
C. QL54
D. QM54

दिए गए दो चिह्नों को आपस में बदलने के बाद दिए गए समीकरण का मान क्या होगा?

× और ÷ ; 68 × 17 + 34 ÷ 2 – 18

A. 54
B. 60
C. 46
D. 35

एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा।

RAQ, TCS, VEU, ?, ZIY

A. XHW
B. XHX
C. XGW
D. XGX

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है।

434 : 33 :: 125 : ?

A. 30
B. 27
C. 21
D. 24

मकर संक्रांति का त्यौहार निम्नलिखित में से किस देवता को समर्पित है?
A. सूर्य
B. विष्णु
C. इन्द्र
D. शिव

निम्नलिखित में से कौन तृतीयक उपभोक्ता है?
A. घास
B. साँप
C. मेंढक
D. टिड्डा

See also  SSC MTS 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 22 Shift1

संगीत, नाट्य प्रदर्शन, भाषा और ‘सत्त्रिया’ नृत्य के नए रूपों को पेश करने के लिए निम्नलिखित में से किसे व्यापक रूप से श्रेय दिया जाता है?
A. पद्मा सुब्रमण्यम
B. श्रीमंत शंकरदेव
C. उदय शंकर
D. शोवना नारायण

निम्नलिखित में से किस काल को भारत में जनसंख्या विस्फोट का काल कहा जाता है?
A. 1951 – 1981
B. 1981 से वर्तमान तक
C. 1901 – 1921
D. 1921 – 1951

कौन सा देश भारत के साथ समुद्री सीमा साझा करता है?
A. मालदीव
B. फिलिपींस
C. फ़िजी
D. पाकिस्तान

निम्नलिखित में से कौन सा प्राचीन स्थल भारत में स्थित नहीं है?
A. हुन्स्गी
B. हल्लूर
C. इनामगांव
D. मेहरगढ़

साइमन कमीशन का उद्देश्य ______ था।
A. भारत का राजनीतिक भविष्य तय करना
B. भारत का धार्मिक भविष्य तय करना
C. भारत का शैक्षिक भविष्य तय करना
D. भारत का आर्थिक भविष्य तय करना

ब्रिटिश संसद के किस अधिनियम को ईस्ट इंडिया कंपनी अधिनियम 1793 के नाम से भी जाना जाता था?
A. भारत सरकार अधिनियम, 1793
B. चार्टर अधिनियम, 1793
C. रेगुलेटिंग एक्ट, 1793
D. भारतीय परिषद् अधिनियम, 1793

पृथ्वी पर सबसे बड़ा महासागर ______ है।
A. प्रशांत महासागर
B. अटलांटिक महासागर
C. आर्कटिक महासागर
D. हिंद महासागर

वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (FATF) ने अक्टूबर 2022 में किस देश को आतंकी वित्तपोषण और मनी लॉन्ड्रिंग पर वैश्विक निगरानी की ग्रे सूची से बाहर कर दिया है?
A. बांग्लादेश
B. उत्तर कोरिया
C. चीन
D. पाकिस्तान

2022 में लोकसभा में पारित कौन सा विधेयक भारत के किसी एक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में तीन नगर निगमों के एकीकरण के लिए है?
A. कर्नाटक नगर निगम (संशोधन) विधेयक
B. चंडीगढ़ नगर निगम (संशोधन) विधेयक
C. पुडुचेरी नगर निगम (संशोधन) विधेयक
D. दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक

जब किसी वस्तु पर धनात्मक आवेश होता है तो इसका क्या अर्थ है?
A. इसमें प्रोटॉन की तुलना में अधिक इलेक्ट्रॉन होते हैं।
B. इसमें इलेक्ट्रॉनों की तुलना में अधिक प्रोटॉन होते हैं।
C. इसमें इलेक्ट्रॉनों की तुलना में अधिक न्यूट्रॉन होते हैं।
D. इसमें प्रोटॉन की तुलना में अधिक न्यूट्रॉन होते हैं।

मोरमुगाओ बंदरगाह निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. तमिलनाडु
B. पश्चिम बंगाल
C. महाराष्ट्र
D. गोवा

निम्नलिखित में से कौन सा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है?
A. एक्सिस बैंक
B. ICICI बैंक
C. बैंक ऑफ बड़ौदा
D. यस बैंक

मणिपुरी नृत्य का प्रमुख विषय ______ है।
A. भक्ति
B. युद्ध
C. राष्ट्र-भक्ति
D. साहस

असद अली खान एक भारतीय संगीतकार थे जिन्होंने ______ बजाया/बजाई था/थी।
A. बांसुरी
B. सितार
C. संतूर
D. रूद्र वीणा

निम्नलिखित में से कौन “फ्लड ऑफ फायर” के लेखक हैं?
A. अरुणिमा सिन्हा
B. तरूण खन्ना
C. अमिताभ घोष
D. ट्विंकल खन्ना

सूर्य के प्रकाश के अपर्याप्त संपर्क से किस विटामिन की कमी हो जाती है?
A. विटामिन E एवं K
B. विटामिन A
C. विटामिन D
D. विटामिन C

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 40 ______ से संबंधित है।
A. जीवन की सुरक्षा
B. ग्राम पंचायतों का संगठन
C. नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता
D. धार्मिक मामलों का प्रबंधन करने की स्वतंत्रता

लगभग 2000 वर्ष पहले ______ कुषाणों की दूसरी राजधानी बनी।
A. पाटलिपुत्र
B. मदुरै
C. वैशाली
D. मथुरा

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का ______ सबसे बड़ा देश है।
A. सातवाँ
B. तीसरा
C. नौवाँ
D. छठवाँ

“मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021” जीतने वाले एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी कौन हैं?
A. मिताली राज
B. विराट कोहली
C. रोहित शर्मा
D. हरमनप्रीत कौर

निम्नलिखित में से कौन भारत का प्रसिद्ध ट्रैक और फील्ड धावक है/थे?
A. मेजर ध्यानचंद
B. टी. सी. योहन्नान
C. महेश भूपति
D. मिल्खा सिंह

______ ने 9 नवंबर, 2022 को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
A. न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़
B. न्यायमूर्ति रंजन गोगोई
C. न्यायमूर्ति यू.यू. ललित
D. न्यायमूर्ति एन.वी. रमन्ना

बौद्ध वास्तुकला में, निम्नलिखित में से कौन भिक्षुओं के लिए ध्यान कक्ष और रहने के स्थान हैं?
A. विहार 
B. चैत्य गृह
C. पीट्रा ड्यूरा
D. स्तूप

Leave a Comment

error: