2 वर्ष के लिए 7.5% प्रति वर्ष की दर से X रुपये पर चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर 22.50 रुपये है। X का मान ज्ञात कीजिए।
A. 4000 रुपये
B. 5000 रुपये
C. 2000 रुपये
D. 1900 रुपये
48 रुपये प्रति लीटर कीमत वाले दूध में एक निश्चित मात्रा में पानी मिलाया जाता है। मिश्रण की कीमत 30 रुपये प्रति लीटर है। नए मिश्रण में पानी और दूध का अनुपात कितना है? (पानी निःशुल्क उपलब्ध है)
A. 3 : 2
B. 3 : 5
C. 2 : 3
D. 2 : 5
35 और एक निश्चित संख्या N का मध्यानुपाती, 14 और 30 के मध्यानुपाती का चार गुना है। संख्या N निम्नलिखित में से कौन-सी है?
A. 192
B. 75
C. 124
D. 92
यदि किसी पुस्तक की कीमत में पहले 18% की वृद्धि होती है और फिर 18% की कमी हो जाती है। पुस्तक की कीमत में शुद्ध परिवर्तन क्या है?
A. 18% वृद्धि
B. 3.24% कमी
C. कोई परिवर्तन नहीं होता है।
D. 18% कमी
एक शंकु और एक बेलन की ऊँचाई समान है और शंकु की त्रिज्या, बेलन की त्रिज्या की दोगुनी है। शंकु के आयतन और बेलन के आयतन का अनुपात क्या है?
A. 2 : 5
B. 4 : 5
C. 3 : 2
D. 4 : 3
यदि किसी कक्षा में लड़कों और लड़कियों का अनुपात 8 : 5 है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प उस कक्षा में विद्यार्थियों की कुल संख्या हो सकती है?
A. 81
B. 78
C. 57
D. 66
विहान, मयूर से दोगुना कुशल है और किसी काम को मयूर से 14 दिन कम में पूरा कर सकता है। मयूर इस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
A. 14 दिन
B. 21 दिन
C. 28 दिन
D. 7 दिन
पवन ने एक शर्ट खरीदी जिसका अंकित मूल्य 2200 रुपये है। शर्ट पर 8% की छूट का ऑफर है। पवन को कितनी रकम चुकानी होगी?
A. 2120 रुपये
B. 2024 रुपये
C. 2099 रुपये
D. 1999 रुपये
निम्न तालिका चार वर्षों के लिए विभिन्न देशों में इंजीनियरों की संख्या (सैकड़ों में) दर्शाती है।
दिए गए वर्षों में कनाडा में इंजीनियरों की औसत संख्या ज्ञात कीजिए।
|
वर्ष |
चीन |
कनाड़ा |
भारत |
|
2019 |
210 |
120 |
240 |
|
2020 |
420 |
320 |
360 |
|
2021 |
540 |
180 |
540 |
|
2022 |
620 |
280 |
340 |
A. 25000
B. 22500
C. 23000
D. 24500
(92 + 43 ÷ 8) × 5 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 445
B. 420
C. 450
D. 400
यदि कोई ट्रेन बेंगलुरु से मुंबई तक 1000 किमी की यात्रा करती है और यात्रा में 10 घंटे लगते हैं। तो ट्रेन की औसत गति किमी प्रति घंटा में कितनी है?
A. 100 किमी/घंटा
B. 90 किमी/घंटा
C. 120 किमी/घंटा
D. 80 किमी/घंटा
दो संख्याओं का गुणनफल 6552 और उनका महत्तम समावर्तक (HCF), 6 है। उन संख्याओं का लघुत्तम समावर्त्य (LCM) कितना है?
A. 1024
B. 1224
C. 1084
D. 1092
20 प्रेक्षणों का माध्य 42 था। बाद में यह पाया गया कि एक प्रेक्षण 54 को गलती से 45 मान लिया गया था। संशोधित नया माध्य निम्नलिखित में से कौन-सा है?
A. 45.42
B. 43.5
C. 44.25
D. 42.45
900 रुपये की धनराशि को दो भागों में इस प्रकार विभाजित किया गया है कि पहले भाग पर 4% वार्षिक साधारण ब्याज और दूसरे भाग पर 2% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से ब्याज बराबर है। एक वर्ष में प्रत्येक हिस्से पर कितना ब्याज अर्जित होता है?
A. 18 रुपये
B. 6 रुपये
C. 12 रुपये
D. 20 रुपये
एक फल विक्रेता फलों का 2/5वां भाग 10% लाभ पर और शेष 5% हानि पर बेचता है। यदि कुल लाभ 1850 रुपये है, तो फलों का कुल क्रय मूल्य कितना है?
A. 198000 रुपये
B. 205000 रुपये
C. 185000 रुपये
D. 176000 रुपये
एक वस्तु का विक्रय मूल्य 520 रुपये है। यदि हानि प्रतिशत 20 प्रतिशत है, तो वस्तु का क्रय मूल्य कितना है?
A. 600 रुपये
B. 650 रुपये
C. 700 रुपये
D. 720 रुपये
एक महिला कार चलाती है। अपनी यात्रा के दौरान, वह 60 किमी/घंटा की गति से 20 मिनट, 40 किमी/घंटा की गति से 30 मिनट और 50 किमी/घंटा की गति से 1 घंटे की यात्रा करती है। कार की औसत गति कितनी है?
A. 540/11 किमी/घंटा
B. 630/11 किमी/घंटा
C. 100/11 किमी/घंटा
D. 90/11 किमी/घंटा
मूल्यांकन कीजिए: (92 + 14) ÷ (2 × 53) – 8 + 16
A. 11
B. 9
C. 17
D. 8
निम्नलिखित दंड आलेख पाँच अलग-अलग स्कूलों से एक परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों की कुल संख्या को दर्शाता है।
परीक्षा में उपस्थित कुल छात्रों में से लगभग कितने प्रतिशत छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं?
A. 57%
B. 47%
C. 44%
D. 54%
P अकेले एक कार्य को 25 दिनों में पूरा कर सकता है और Q अकेले उसी कार्य को 50 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि वे दोनों एक साथ कार्य करें तो 12 दिनों में कुल कार्य का कितना प्रतिशत कार्य पूरा हो जाएगा?
A. 80 प्रतिशत
B. 72 प्रतिशत
C. 48 प्रतिशत
D. 60 प्रतिशत
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है और चौथा पद तीसरे पद से संबंधित है।
HER : GCM :: TOP : SMK :: PIT : ?
A. OHO
B. OGO
C. OGQ
D. QGP
यदि A ‘जोड़’ को दर्शाता है। B, ‘गुणा’ को दर्शाता है, C, ‘घटाव’ को दर्शाता है, और D, ‘भाग’ को दर्शाता है, तो निम्नलिखित समीकरण का मान क्या होगा?
(46 D 23) A 17 C 13 = ?
A. 9
B. 6
C. 5
D. 13
दी गई दो संख्याओं को आपस में बदलने के बाद दिए गए समीकरण का मान क्या होगा?
2 और 3; 5 – 3 ÷ 1 × 2 + 7
A. 8
B. 6
C. 9
D. 11
एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस सही विकल्प का चयन कीजिए जो शृंखला को पूरा करेगा।
PAKC, NDIF, LGGI, JJEL, ?
A. HMCO
B. HMCP
C. HNCO
D. IMLO
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है और चौथा पद तीसरे पद से संबंधित है।
MOL : TIQ :: FIG : MCL :: HAK : ?
A. PUQ
B. PVP
C. OVP
D. OUP
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति अंतर्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
सात शिक्षक अनिल, कमल, राम, संजय, आकाश, विवेक और राहुल एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के विमुख होकर बैठे हैं (आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में हों)। संजय, अनिल के निकटवर्ती दाएँ है। अनिल, राहुल के दाएँ तीसरे स्थान पर है। विवेक, आकाश का निकटवर्ती पड़ोसी नहीं है। कमल, विवेक के दाएँ दूसरे स्थान पर है। अनिल के दाएँ दूसरा कौन है?
A. संजय
B. विवेक
C. राम
D. कमल
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला में लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
9, 18, 36, 72, 144, ?
A. 310
B. 280
C. 288
D. 290
यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिंब होगी?
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘KG’ को ‘MJ’ लिखा जाता है। उस कूट भाषा में ‘EI’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. RJ
B. JS
C. GL
D. RS
निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
I. कुछ R, Q हैं।
II. सभी Q, G हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी G, R हैं।
II. कोई Q, R नहीं है।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
कौन-सी उत्तर आकृति प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी?
A.
B.
C.
D.
आठ लड़कियाँ मानसी, श्वेता, मोनिका, पायल, आरती, काजल, लक्ष्मी और रानी एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख होकर बैठी हैं (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों)। मानसी, श्वेता के दाएँ से तीसरे स्थान पर है। श्वेता, रानी के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। काजल, पायल के दाएँ से चौथे स्थान पर है। पायल रानी के निकटतम बाएँ है। लक्ष्मी, रानी के बाएँ से दूसरे स्थान पर है। मोनिका, रानी और श्वेता दोनों की निकटतम पड़ोसी है। मोनिका के बाएँ से तीसरा कौन है?
A. श्वेता
B. लक्ष्मी
C. काजल
D. आरती
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।
9 : 727 :: 8 : 510 :: 4 : ?
A. 58
B. 60
C. 67
D. 62
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला में लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
5, 9, 17, 33, 65, ?
A. 140
B. 130
C. 129
D. 128
उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ समुच्चय में वही संबंध साझा करती हैं जो दिए गए समुच्चय में संख्याओं द्वारा साझा किया गया है। (नोट: संक्रियाएँ संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)
(80, 5, 16)
(90, 9, 10)
A. (140, 7, 20)
B. (40, 3, 10)
C. (200, 20, 25)
D. (50, 5, 20)
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘GLOBAL’ को ‘EJMZYJ’ लिखा जाता है। उस कूट भाषा में ‘HONEST’ के लिए कूट क्या है?
A. FNLCQR
B. FMLCQR
C. FMLCQS
D. FMLDQR
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MOVIES’ को ‘PRYFBP’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘JACKSY’ कैसे लिखा जाएगा?
A. MDFHVP
B. MDFVPH
C. MDFHPV
D. MFDHPV
छह बाइक T1, T2, T3, T4, T5 और T6 की चालों की तुलना की गई। T6 की चाल सिर्फ तीन बाइक से अधिक है। किसी भी दो बाइक की चाल समान नहीं है। T4 की चाल T2 से अधिक लेकिन T6 से कम है। T3 की चाल T5 से कम नहीं है। T2 की चाल न्यूनतम नहीं है। किस बाइक की स्पीड T4 से अधिक हो सकती है?
I. T3
II. T1
A. केवल II
B. केवल I
C. न तो I न ही II
D. I और II दोनों
निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
I. सभी A, G हैं।
II. कुछ M, G हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ G, A हैं।
II. कुछ G, M हैं।
III. सभी M, A हैं।
A. दोनों निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं
B. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
भारत की अधिकांश पश्चिमी सीमा किस पड़ोसी देश के साथ लगती है?
A. म्यांमार
B. भूटान
C. चीन
D. पाकिस्तान
निम्नलिखित में से कौन-से कारक जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करते हैं?
I. जलवायु
II. मृदा
III. स्थलाकृति
IV. जल
A. II और IV
B. I, III और IV
C. I और III
D. I, II, III और IV
बृजभूषण काबरा निम्नलिखित में से किस संगीत वाद्ययंत्र से संबंधित हैं?
A. शहनाई
B. गिटार
C. वायोलिन
D. बांसुरी
संस्कृत __________ नामक भाषाओं के परिवार का एक हिस्सा है।
A. इंडो-यूरोपीय
B. इंडो-एशियाई
C. इंडो-तिब्बती
D. इंडो-द्रविड़ियन
डेटा संरक्षण विधेयक 2021 किस मौलिक अधिकार को सुनिश्चित करता है?
A. शिक्षा का अधिकार
B. सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकार
C. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार
D. निजता का अधिकार
केलुचरण महापात्र निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली से जुड़े एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व हैं?
A. ओडिसी
B. कथक
C. छाऊ
D. मणिपुरी
निम्नलिखित में से क्या तब होता है जब दो टेक्टोनिक प्लेटें अलग-अलग गति से एक-दूसरे से आगे बढ़ रही होती हैं?
A. सूखा
B. भूकंप
C. चक्रवात
D. बर्फानी तूफान
निम्नलिखित में से कौन सा औरंगजेब की पत्नी दिलरास बानो बेगम का स्मारक है?
A. जामा मस्जिद
B. बीबी का मकबरा
C. शाह बेगम का मकबरा
D. ताज महल
यदि कोई व्यक्ति भारत में किसी राज्य का राज्यपाल नियुक्त होने का इच्छुक है तो उसकी न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
A. 28 वर्ष
B. 30 वर्ष
C. 35 वर्ष
D. 40 वर्ष
एक आवेशित पिंड द्वारा दूसरे आवेशित या अनावेशित पिंड पर लगाए गए बल को __________ के रूप में जाना जाता है।
A. कोणीय बल
B. इलेक्ट्रोस्टैटिक बल
C. दबाव
D. मांसपेशीय बल
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19-22 निम्नलिखित में से किस मौलिक अधिकार से संबंधित है?
A. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
B. स्वतंत्रता का अधिकार
C. शोषण के विरुद्ध अधिकार
D. समानता का अधिकार
कोबे ब्रायंट _________ खेल के एक प्रसिद्ध खिलाड़ी थे।
A. बास्केटबाल
B. क्रिकेट
C. रग्बी
D. लॉन टेनिस
निम्नलिखित में से किस राज्य के मुख्यमंत्री ने किसानों की ऋण तक पहुंच बढ़ाने के लिए सामान्य क्रेडिट पोर्टल – कृषि ऋण के लिए सरलीकृत आवेदन (SAFAL) लॉन्च किया?
A. उड़ीसा
B. महाराष्ट्र
C. पश्चिम बंगाल
D. बिहार
किस स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी जी ने “करो या मरो” का आह्वान किया था?
A. खिलाफत आंदोलन
B. असहयोग आंदोलन
C. दांडी मार्च
D. भारत छोड़ो आंदोलन
भारत का कौन सा शहर चाय उद्योग से सम्बंधित है?
A. पानीपत, हरियाणा
B. अहमदाबाद, गुजरात
C. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
D. मदुरै, तमिलनाडु
हर वर्ष, हैलोवीन _________ को मनाया जाता है।
A. 24 नवंबर
B. 25 दिसंबर
C. 1 अक्टूबर
D. 31 अक्टूबर
“ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम” पुस्तक किसने लिखी है?
A. स्टीफन हॉकिंग
B. अल्बर्ट आइंस्टीन
C. जॉन वॉटसन
D. नील डेग्रासे टायसन
निम्नलिखित में से कौन पहला जीवविज्ञानी था जिसने कोशिकाओं की खोज की थी?
A. रॉबर्ट हुक
B. रोज़ालिंड फ्रैंकलिन
C. ग्रेगर मेंडल
D. चार्ल्स डार्विन
किस नर्तक ने प्राचीन नृत्य शैली सथिर के लिए कला श्रेणी में पद्म श्री जीता?
A. कौशल्या रेड्डी
B. मंजम्मा जोगती
C. आर मुथुकन्नामल
D. तृप्ति तिवारी
इल्बर्ट बिल में __________ का प्रावधान था।
A. राष्ट्रवादी को कड़ी सज़ा
B. ब्रिटिश और भारतीय न्यायाधीशों के बीच समानता
C. सैन्य व्यवस्था में सुधार
D. शिक्षा व्यवस्था में सुधार
निम्नलिखित में से कौन सा पादप साम्राज्य लिवरवॉर्ट्स और मॉस में विभाजित है?
A. टेरिडोफाइट
B. ब्रायोफाईट्स
C. स्फेनोप्सिडा
D. स्पर्माटोफाइटा
अलीवर्दी खान के बाद __________ बंगाल के नवाब बने।
A. सिराजुद्दौला
B. मुर्शीद कुली खान
C. सरफराज खान
D. शुजाउद-दौला
ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय और एशियाई टेनिस खिलाड़ी कौन थे?
A. अंकिता रैना
B. पीवी सिंधु
C. पूरव राजा
D. लिएंडर पेस
नाबार्ड 1982 में भारत सरकार द्वारा स्थापित एक शीर्ष वित्त संस्थान है। नाबार्ड में ‘R’ का क्या अर्थ है?
A. रुरल (ग्रामीण)
B. रैंक (पद)
C. रेग्युलेटरी (नियामक)
D. राइट (अधिकार)
मध्य प्रदेश का गांधीसागर बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर बनाया गया है?
A. चंबल
B. बनास
C. कावेरी
D. रावी