एक आयताकार फर्श का क्षेत्रफल 600 वर्ग फीट है। यदि फर्श की लंबाई 30 फीट है, तो फर्श की चौड़ाई कितनी है?
A. 10 फीट
B. 60 फीट
C. 30 फीट
D. 20 फीट
नीचे दिया गया वृत्त आलेख 6 अलग-अलग वस्तुओं के मूल्यों को दर्शाता है। इन सभी 6 वस्तुओं का कुल मूल्य 5760 रुपये है। किसी विशेष वस्तु का मूल्य इन सभी 6 वस्तुओं के कुल मूल्य के संबंध में डिग्री में दिखाया गया है।
P1 = K और L के औसत मूल्य तथा J और N के औसत मूल्य के बीच का अंतर।
P2 = J, M, N और O का कुल मूल्य।
(P1 + P2) का मान कितना है?
A. 3232
B. 5426
C. 3576
D. 2426
\(2.5 2.5+0.3 0.3+5 0.3/1.6 1.6+0.6 0.6-1.21.6\) का मान कितना है?
A. 8.64
B. 7.84
C. 2.8
D. 7.64
यदि a ∶ b ∶ c = 5 ∶ 6 ∶ 4 है, तब (a + b + c) ∶ (3a + b – c) का मान कितना है?
A. 18 ∶ 23
B. 25 ∶ 23
C. 18 ∶ 19
D. 15 ∶ 17
5 और 29 के बीच सभी सम संख्याओं का औसत कितना होगा?
A. 14
B. 22
C. 19
D. 17
X और Y मिलकर एक कार्य को 10 दिनों में पूरा कर सकते हैं। Y और Z मिलकर उसी कार्य को 15 दिनों में कर सकते हैं। Z और X मिलकर उसी कार्य को 12 दिनों में कर सकते हैं। Z अकेले उसी कार्य को कितने दिनों में कर सकता है?
A. 80 दिनों में
B. 50 दिनों में
C. 40 दिनों में
D. 60 दिनों में
एक कार की औसत गति 1500 मीटर/मिनट है। एक धावक 30 सेकंड में 200 मीटर की दूरी तय करता है। कार की गति और धावक की गति में कितना अंतर है?
A. (65/3) मीटर/सेकंड
B. (54/11) मीटर/सेकंड
C. (55/3) मीटर/सेकंड
D. (64/3) मीटर/सेकंड
तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या कौन-सी है जिसे 2, 3 और 4 से विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल के रूप में 1 बचता है?
A. 105
B. 111
C. 109
D. 101
दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य क्रमशः 20 और 2880 है। यदि उनमें से एक 180 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 660
B. 300
C. 320
D. 350
64 लीटर मिश्रण में, अल्कोहल और पानी क्रमशः 1 ∶ 3 के अनुपात में हैं। उसमें से 32 लीटर मिश्रण निकाला जाता है और उसके स्थान पर 16 लीटर पानी डाला जाता है। अल्कोहल और पानी का नया अनुपात क्रमशः कितना है?
A. 1 ∶ 5
B. 2 ∶ 7
C. 3 ∶ 10
D. 5 ∶ 12
नीचे दी गई तालिका पाँच वस्तुओं की मांग और उत्पादन को दर्शाती है।
| वस्तुएँ | मांग | उत्पादन |
| P | 400 | 500 |
| Q | 450 | 650 |
| R | 250 | 550 |
| S | 150 | 850 |
| T | 850 | 1050 |
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
I. सभी वस्तुओं की औसत मांग का मान 420 है।
II. P और Q का कुल उत्पादन, S और T के कुल उत्पादन का 52.60 प्रतिशत है।
A. न तो I और न ही II
B. केवल II
C. केवल I
D. I और II दोनों
साधारण ब्याज पर 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से 2 वर्ष में एक धनराशि 12960 रुपये हो जाती है। मूलधन कितना है?
A. 12000 रुपये
B. 12200 रुपये
C. 11600 रुपये
D. 10000 रुपये
यदि प्याज का मूल्य 60 रुपये प्रति किग्रा से बढ़कर 75 रुपये प्रति किग्रा हो जाए, तो एक परिवार को प्याज की खपत में कितने प्रतिशत की कमी करनी चाहिए ताकि व्यय समान रहे?
A. 25 प्रतिशत
B. 20 प्रतिशत
C. 30 प्रतिशत
D. 40 प्रतिशत
एक व्यापारी 1800 रुपये के अंकित मूल्य वाले ट्रॉली बैग पर 30 प्रतिशत की छूट देता है और 20 प्रतिशत का लाभ अर्जित करता है। ट्रॉली बैग का क्रय मूल्य कितना है?
A. 1050 रुपये
B. 1230 रुपये
C. 1440 रुपये
D. 1160 रुपये
सुमित, राम को 2 वर्ष के लिए 5000 रुपये और मयूर को 3 वर्ष के लिए 8000 रुपये साधारण ब्याज की समान ब्याज दर पर उधार देता है और उन दोनों से ब्याज के रूप में कुल 1700 रुपये प्राप्त करता है। प्रति वर्ष ब्याज दर कितना है?
A. 8% वार्षिक
B. 10% वार्षिक
C. 5% वार्षिक
D. 4% वार्षिक
एक व्यक्ति एक वस्तु को 325 रुपये में बेचकर 30 प्रतिशत का लाभ अर्जित करता है। 40 प्रतिशत का लाभ अर्जित करने के लिए उसे अपना विक्रय मूल्य कितने प्रतिशत बढ़ाना चाहिए?
A. 7.69 प्रतिशत
B. 6.66 प्रतिशत
C. 8.25 प्रतिशत
D. 5.25 प्रतिशत
एक व्यक्ति अपनी बाइक 55% लाभ पर 18,600 रुपये में बेचता है। 10% की हानि उठाने के लिए उसने किस मूल्य पर बेचा होगा?
A. 10,800 रुपये
B. 16,600 रुपये
C. 11,200 रुपये
D. 15,000 रुपये
सोनू और मोनू एक कार्य को क्रमशः 8 दिन और 12 दिन में कर सकते हैं। यदि कार्य के अंत में उन्हें 8400 रुपये प्राप्त होते हैं तो सोनू का हिस्सा कितना है?
A. 5040 रुपये
B. 2360 रुपये
C. 1680 रुपये
D. 3480 रुपये
एक व्यक्ति 8 किमी/घंटा की गति से चलते हुए एक निश्चित दूरी को 5 घंटे और 30 मिनट में तय करता है। यदि वह समान दूरी को साइकिल से 4 घंटे में तय करता है, तो साइकिल की गति कितनी है?
A. 15 किमी/घंटा
B. 8 किमी/घंटा
C. 11 किमी/घंटा
D. 9 किमी/घंटा
एक आयत की लंबाई और चौड़ाई के बीच का अंतर 40 मीटर है। यदि इसका परिमाप 96 मीटर है, तो आयत का क्षेत्रफल कितना होगा?
A. 152 मीटर2
B. 176 मीटर2
C. 254 मीटर2
D. 110 मीटर2
तीन कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
सभी ईंटें, दीवार हैं।
कुछ सड़कें, दीवार हैं.
सभी पत्थर, दीवार हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ पत्थर, दीवारें हैं।
II. कुछ दीवारें, ईंटें हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो पैटर्न को पूरा करने के लिए नीचे दी गई आकृति में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिन्हों को परस्पर बदला जाना चाहिए?
5 × 6 – 7 + 24 ÷ 12 = 35
A. + और =
B. × और –
C. + और –
D. = और –
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ENERGY’ को ‘ZGSEOE’ लिखा जाता है। उस कूट भाषा में ‘FORMAL’ के लिए कूट क्या है?
A. BMAPRF
B. MANRPF
C. NFRPFL
D. NAMRPF
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
38, 17, -2, -19, -34, -47, -58, ?
A. -67
B. -60
C. -74
D. -72
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?
U, R, O, L, I, F, ?
A. D
B. F
C. A
D. C
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BOIL’ को ‘152’ और ‘HOT’ को ‘129’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘HEATING’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. 844
B. 448
C. 488
D. 484
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LORD’ को ‘5409’, ‘MODE’ को ‘4685’, ‘LOAD’ को ‘5047’ लिखा जाता है। उस कूट भाषा में ‘M’ को क्या लिखा जाएगा?
A. 4
B. 7
C. 5
D. 6
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।
शिशु हत्या : शिशु :: पितृहत्या : ?
A. माँ
B. पत्नी
C. पति
D. पिता
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति उसके भाग के रूप में अंतर्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई शृंखला में लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
110, 131, 153, 176, 200, ?
A. 218
B. 225
C. 220
D. 224
दी गई आकृति के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन कीजिए जब दर्पण AB को आकृति के दाईं ओर रखा जाता है।
A.
B.
C.
D.
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे अक्षर समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर समूह पहले अक्षर समूह से संबंधित है।
MEJ : PFK :: SQK : ?
A. LSV
B. VRL
C. VTL
D. SLV
दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को परस्पर बदला जाना चाहिए?
15 – 24 + 63 ÷ 7 × 2 = 9
A. 63 और 24
B. 7 और 63
C. 63 और 9
D. 24 और 9
सात लड़कों M, N, O, P, Q, R और S की लंबाइयाँ इस प्रकार दी गई है। केवल एक व्यक्ति Q से छोटा है। S सबसे लंबा है। R, P से लंबा है लेकिन O से छोटा है। P सबसे छोटा नहीं है। N केवल एक व्यक्ति से छोटा है। लड़कों में तीसरा सबसे लंबा कौन है?
A. O
B. R
C. P
D. N
छह व्यक्ति P, Q, R, S, T और U दो समांतर पंक्तियों में इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से तीन एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं और अन्य तीन दूसरी पंक्ति में दक्षिण की ओर मुख करके बैठे हैं। P का मुख दक्षिण की ओर है। U, R के सम्मुख बैठा है। R का मुख P के समान दिशा में है। S का मुख दक्षिण की ओर नहीं है। T का मुख उत्तर की ओर है लेकिन वह P के सम्मुख नहीं बैठा है। T के सम्मुख कौन बैठा है?
A. Q
B. P
C. S
D. R
उस विकल्प का चयन कीजिए जो छठी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार पहली संख्या दूसरी संख्या से संबंधित है और तीसरी संख्या चौथी संख्या से संबंधित है।
8 : 72 :: 10 : 110 :: ? : 210
A. 12
B. 16
C. 18
D. 14
छह मित्र अंशू, अमन, आदर्श, आकाश, अर्पित और अंकित एक पंक्ति में दक्षिण की ओर मुख करके बैठे हैं। अर्पित, आदर्श के निकटतम दाएँ बैठा है। अंशू, अर्पित के दाएँ से चौथे स्थान पर बैठा है। आकाश, अमन के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। अंशू के बाएँ से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. अमन
B. आकाश
C. आदर्श
D. अंकित
दो कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
कुछ फल, मीठे हैं।
सभी मीठे, खट्टे हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ फल, खट्टे हैं।
II. कुछ मीठे, फल नहीं हैं।
A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिए जो इसमें प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
पहली पंक्ति- 38, 43, 48
दूसरी पंक्ति- 76, 81, 86
तीसरी पंक्ति- 69, 74, ?
A. 70
B. 84
C. 75
D. 79
कुश्ती की चटाई (मैट) की मोटाई _______ सेंटीमीटर के बीच होनी चाहिए।
A. 7 और 9
B. 9 और 11
C. 3 और 5
D. 5 और 7
दिल्ली में खिलजी वंश के किस स्मारक में लाल बलुआ पत्थर का उपयोग हुआ है?
A. विक्टोरिया मेमोरियल
B. अलाई दरवाजा
C. चारमीनार
D. मोती मस्जिद
मुद्रा गुणक अपनी गणना के लिए निम्नलिखित में से किस मौद्रिक साधन का उपयोग करता है?
A. बैंक दर
B. रिवर्स रेपो रेट
C. नकद आरक्षित अनुपात
D. रेपो दर
गंगूबाई हंगल _______ से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की ख्याल शैली की एक भारतीय गायिका थीं, जो अपनी गहरी और शक्तिशाली आवाज़ के लिए जानी जाती थीं।
A. केरल
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. आंध्र प्रदेश
1770 में भारत के बंगाल में ऐसा क्या हुआ जिसके परिणामस्वरूप एक तिहाई जनसंख्या की मृत्यु हो गई?
A. रासायनिक विस्फोट
B. नरसंहार
C. अकाल
D. दासता
निम्नलिखित में से कौन-सा ज्वलनशील पदार्थ का उदाहरण नहीं है?
A. एलपीजी
B. पेट्रोल
C. काँच
D. अल्कोहल
एक धन विधेयक को राज्यसभा द्वारा ______ दिनों के भीतर या तो सिफारिशों के साथ या बिना सिफारिशों के लोकसभा को लौटाया जाना चाहिए।
A. 14
B. 21
C. 10
D. 8
2011 की जनगणना के अनुसार, 2001-11 के बीच नकारात्मक दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर वाला एकमात्र भारतीय राज्य _______ है।
A. गोवा
B. उत्तराखंड
C. सिक्किम
D. नागालैंड
पृथ्वी की सतह पर _____ द्वारा लगाया गया मजबूत गुरुत्वाकर्षण खिंचाव ज्वार का कारण बनता है।
A. केवल सूर्य और चंद्रमा
B. केवल चंद्रमा
C. सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रह
D. केवल सूर्य
निम्नलिखित में से कौन विक्रम सेठ के उल्लेखनीय कार्यों में से एक है?
A. ए सूटेबल बॉय
B. शो बिजनेस
C. ऐन्शन्ट इंडिया
D. द ग्लास पैलेस
त्रिपुरा की खर्ची पूजा एक हिंदू त्योहार है जहां पृथ्वी सहित ____ हिंदू देवताओं की पूजा की जाती है।
A. 5
B. 14
C. 8
D. 12
लड़कों में बढ़ते ध्वनि वाकयंत्र को गले के उभरे हुए हिस्से के रूप में देखा जा सकता है जिसे _______ कहा जाता है।
A. कंठ
B. गला
C. मकई
D. एड्रेनालिन
विधवा पुनर्विवाह संघ (1861) के संस्थापक कौन थे?
A. आत्माराम पांडुरंग
B. राजा राममोहन राय
C. आर.जी. भंडारकर
D. महादेव गोविंद रानाडे
________ के सदस्यों को आमतौर पर लाल शैवाल कहा जाता है।
A. क्लोरोफाइसी
B. पोएसी
C. फियोफाइसी
D. रोडोफाइसी
निम्नलिखित में से कौन-सा “कृषि आधारित उद्योगों” का उदाहरण नहीं है?
A. वनस्पति तेल उद्योग
B. लोहा और इस्पात उद्योग
C. सूती वस्त्र उद्योग
D. चमड़ा उद्योग
2015 में साल्ज़बर्ग महोत्सव में प्रदर्शन करने वाले एक प्राचीन भारतीय शास्त्रीय नर्तक के रूप में किसे जाना जाता है?
A. तंजौर बालासरस्वती
B. अलार्मेल वल्ली
C. वी. सत्यनारायण सरमा
D. कुमारी कमला
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक, 2021 भारत के _____ क्षेत्र को लक्षित करता है।
A. सैन्य
B. वित्त
C. खेल
D. कृषि
निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य रूप छत्तीसगढ़ से संबंधित नहीं है?
A. राऊत नाचा
B. पंथी
C. गेंडी
D. कजरी
निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में, “मौलिक अधिकारों से असंगत या उनका अनादर करने वाले कानून” का उल्लेख किया गया है?
A. अनुच्छेद 13
B. अनुच्छेद 12
C. अनुच्छेद 15
D. अनुच्छेद 14
अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना-वन नेशन वन फर्टिलाइजर का शुभारंभ किसने किया?
A. स्मृति ईरानी
B. अमित शाह
C. नरेंद्र सिंह तोमर
D. नरेंद्र मोदी
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 23-24 निम्नलिखित में से किस मौलिक अधिकार से संबंधित है?
A. समता का अधिकार
B. स्वतंत्रता का अधिकार
C. शोषण के ख़िलाफ़ अधिकार
D. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
वर्षों तक भटकने के बाद बाबर ने ______ में काबुल पर कब्ज़ा कर लिया।
A. 1504
B. 1501
C. 1502
D. 1503
निम्नलिखित में से किसने फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 जीता?
A. न्यूज़ीलैंड
B. स्पेन
C. कोलंबिया
D. जापान
कर्नाटक का अलमाटी बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर बनाया गया है?
A. कृष्णा
B. पेरियार
C. कावेरी
D. सतलुज
चंद्रगुप्त मौर्य की मृत्यु के बाद निम्नलिखित में से कौन मौर्य साम्राज्य की गद्दी पर बैठा?
A. दशरथ
B. अशोक
C. बिंदुसार
D. चन्द्रगुप्त-द्वितीय