15 और 25 का लघुत्तम समापवर्त्य कितना है?
A. 25
B. 105
C. 75
D. 125
नीचे दिया गया वृत्त आलेख एक वर्ष में छह कंपनियों द्वारा निर्मित ट्रकों की संख्या को दर्शाता है। इन सभी छह कंपनियों द्वारा निर्मित कुल ट्रक 1800 हैं। किसी विशेष कंपनी द्वारा निर्मित ट्रकों की संख्या, इन सभी छह कंपनियों द्वारा निर्मित ट्रकों की कुल संख्या के संबंध में डिग्री के रूप में दिखाई गई है।
D और F द्वारा निर्मित ट्रकों की कुल संख्या, G और I द्वारा निर्मित ट्रकों की कुल संख्या का कितना प्रतिशत है?
A. 140.2 प्रतिशत
B. 220.2 प्रतिशत
C. 260.4 प्रतिशत
D. 234.3 प्रतिशत
यदि दो मिक्सर और एक टी. वी. का मूल्य 700 रुपये है जबकि दो टी. वी. और एक मिक्सर का मूल्य 980 रुपये है। तो एक टी. वी. का मूल्य कितना है?
A. 420 रुपये
B. 400 रुपये
C. 450 रुपये
D. 480 रुपये
यदि (7x + y) ∶ (7x – y) = 7 ∶ 3 है, तो x ∶ y का मान कितना है?
A. 4 ∶ 3
B. 5 ∶ 14
C. 15 ∶ 6
D. 6 ∶ 15
अमन, कमल और मनन की गतियों का अनुपात क्रमशः 2 ∶ 3 ∶ 4 है। समान दूरी को तय करने में क्रमशः अमन, कमल और मनन द्वारा लिए गए समय का अनुपात कितना है?
A. 4 ∶ 3 ∶ 2
B. 2 ∶ 3 ∶ 4
C. 6 ∶ 4 ∶ 3
D. 8 ∶ 9 ∶ 16
यदि किसी घनाभ की लंबाई और चौड़ाई दोनों में 50 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है, तो इसकी ऊँचाई को कितने प्रतिशत कम किया जाना चाहिए ताकि इसका आयतन समान रहे?
A. 62.34 प्रतिशत
B. 55.55 प्रतिशत
C. 37.25 प्रतिशत
D. 48.75 प्रतिशत
A, B और C अकाउंटेंट हैं। A अकेले 6 घंटे में रिटर्न भर सकता है और B अकेले उसी रिटर्न को 10 घंटे में भर सकता है। तीनों मिलकर इसे 3 घंटे में कर सकते हैं। C अकेला वही रिटर्न कितने समय में भरेगा?
A. 15 घंटे
B. 4 घंटे
C. 7 घंटे
D. 8 घंटे
p, q, r और s का औसत 30 है। यदि p और q का औसत 12 है, तो r और s का औसत कितना होगा?
A. 50
B. 52
C. 48
D. 56
M अकेले एक कार्य को 50 दिनों में पूरा कर सकता है और N अकेले उसी कार्य को 100 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि वे दोनों एक साथ कार्य करते हैं, तो 25 दिनों में कुल कार्य का कितना प्रतिशत भाग पूरा हो जाएगा?
A. 60 प्रतिशत
B. 55 प्रतिशत
C. 75 प्रतिशत
D. 80 प्रतिशत
A अपनी आय का 18% भाग बचाता है। यदि उसकी आय 41% बढ़ जाती है और फिर भी उसके पास उतनी ही धनराशि बचाती है, तो उसके व्यय में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।
A. 60%
B. 35%
C. 50%
D. 40%
यदि दो गोलों का पृष्ठीय क्षेत्रफल 81 ∶ 25 के अनुपात में है, तो उनकी त्रिज्याओं का अनुपात कितना है?
A. 5 ∶ 8
B. 7 ∶ 9
C. 5 ∶ 7
D. 9 ∶ 5
16000 रुपये की धनराशि पर दो वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर 160 रुपये है, वार्षिक ब्याज दर ज्ञात कीजिए।
A. 12%
B. 10%
C. 11%
D. 15%
28 × 25 ÷ 7 × 15 + 63 × 56 ÷ 72 × 5 + 24 × 7 + 8 का मान कितना है?
A. 2101
B. 1821
C. 1921
D. 1901
एक बस 45 किमी की दूरी को 45 मिनट में तय करती है। यदि इसकी गति 20 किमी/घंटा कम कर दी जाए, तो समान दूरी को तय करने में इसे कितना समय लगेगा?
A. 62.5 मिनट
B. 67.5 मिनट
C. 78.5 मिनट
D. 72.5 मिनट
एक आदमी एक निश्चित मूल्य पर बाइक बेचकर 45 प्रतिशत का लाभ अर्जित करता है। यदि वह उस बाइक को दोगुने मूल्य पर बेचता है, तो लाभ प्रतिशत कितना होगा?
A. 80 प्रतिशत
B. 180 प्रतिशत
C. 90 प्रतिशत
D. 190 प्रतिशत
एक आदमी को किसी स्थान पर पैदल जाने और वापस आने में 6 घंटे लगते हैं। दोनों तरफ सवारी से यात्रा करके वह 2 घंटे बचा सकता था। संपूर्ण यात्रा में तय की गई दूरी 20 मील है। यदि वह पैदल चलकर जाता है और सवारी से वापस आता है, तो संपूर्ण यात्रा की औसत गति कितनी है?
A. 8 मील/घंटा
B. 5 मील/घंटा
C. 6 मील/घंटा
D. 4 मील/घंटा
दो अभाज्य संख्याओं X और Y का महत्तम समापर्वतक कितना है?
A. 1
B. 2
C. Y
D. X
जया साधारण ब्याज पर 8.5% प्रति वर्ष की दर से 14800 रुपये का निवेश करती है। 6 महीने के बाद अर्जित ब्याज कितना है?
A. 642 रुपये
B. 598 रुपये
C. 629 रुपये
D. 580 रुपये
नीचे दी गई तालिका पाँच अलग-अलग वस्तुओं के अंकित मूल्य और छूट मूल्य को दर्शाती है।
| वस्तु | अंकित मूल्य | छूट |
| A | 350 रुपये | 70 रुपये |
| B | 650 रुपये | 75 रुपये |
| C | 450 रुपये | 66 रुपये |
| D | 750 रुपये | 72 रुपये |
| E | 850 रुपये | 80रुपये |
विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य – छूट
L1 = वस्तु C और D पर औसत छूट मूल्य।
L2 = सभी वस्तुओं के विक्रय मूल्यों का योग।
L2 + L1 का मान ज्ञात कीजिए।
A. 2756
B. 2687
C. 2818
D. 2618
एक कंप्यूटर का अंकित मूल्य 10000 रुपये है। कंप्यूटर का विक्रय मूल्य 7650 रुपये है। यदि 15 प्रतिशत और x प्रतिशत की दो क्रमिक छूटें दी जाती हैं, तो x का मान कितना है?
A. 5 प्रतिशत
B. 15 प्रतिशत
C. 10 प्रतिशत
D. 20 प्रतिशत
कौन-सी उत्तर आकृति, प्रश्न आकृति के पैटर्न को पूरा करेगी?
A.
B.
C.
D.
सात लड़के राम, सुमित, सुनील, राहुल, राज, अमन और अमित एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। राज, अमन के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। सुनील, अमन के बाएँ से तीसरे स्थान पर है। राम, अमन का निकटतम पड़ोसी नहीं है। अमित, राम के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। राहुल, अमित का निकटतम पड़ोसी नहीं है। सुमित के बाएँ से तीसरा कौन है?
A. राहुल
B. राज
C. सुनील
D. राम
एक शृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए जो शृंखला को पूरा करेगा।
LAGB, NDIE, PGKH, RJMK, ?
A. TMON
B. TMOM
C. TMNO
D. TNON
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘He is my nephew’ को ‘Co Pv Zs Mn’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘That is my car’ को ‘Zs Pt Pv Ga’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘He is your uncle’ को ‘Co Pv Ex Yz’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। इस कूट भाषा में ‘nephew’ के लिए कूट क्या है?
A. Co
B. Mn
C. Zs
D. Pv
निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं, दिए गए कथनों को सत्य मानिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
I. सभी Z, Y हैं।
II. कुछ Y, B हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ B, Z नहीं हैं।
II. कुछ Y, Z नहीं हैं।
III. कुछ Z, Y हैं।
A. दोनों निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
B. दोनों निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है ।
D. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें पद से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा पद, पहले पद से संबंधित है और चौथा पद, तीसरे पद से संबंधित है।
PRAY : UWFD :: MONK : RTSP :: FAIT : ?
A. KEMY
B. KFNY
C. KENY
D. KFMY
पाँच कारों C1, C2, C3, C4 और C5 की गति की तुलना की गई है। C1 की गति केवल एक कार से अधिक है। C5 की गति चार कारों से अधिक है। C4 की गति, C1 से अधिक है लेकिन C3 और C5 से कम है। कितनी कारों की गति C3 की गति से कम है?
A. 0
B. 1
C. 3
D. 2
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ACCENT’ को ‘CCATNE’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘VENDOR’ के लिए कूट क्या है?
A. VENROD
B. NVEDOR
C. NEVROD
D. NEVORD
दी गई दो संख्याओं को आपस में बदलने पर निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण सही बन जाएगा?
1 और 6
I. 7 – 5 + 1 × 3 ÷ 6 = 20
II. 1 × 7 + 6 – 4 ÷ 2 = 40
A. केवल I
B. न तो I और न ही II
C. I और II दोनों
D. केवल II
उस विकल्प का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ समुच्चय में वही संबंध साझा करती हैं जो दिए गए समुच्चय में संख्याओं द्वारा साझा किया गया है। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13-13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़कर और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)
(8, 27, 125)
(64, 1331, 1728)
A. (289, 212, 196)
B. (200, 215, 256)
C. (125, 172, 144)
D. (216, 343, 512)
यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति, प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिम्ब होगी?
A.
B.
C.
D.
(::) के बायीं ओर दिए गए शब्द किसी तर्क/नियम/संबंध द्वारा एक दूसरे से संबंधित हैं। उसी तर्क/नियम/संबंध के आधार पर दिए गए विकल्पों में से (::) के दायीं ओर लुप्त शब्द/शब्द युग्म का चयन कीजिए।
विद्युत धारा : एम्पीयर :: ?
A. तापमान : वाट
B. जूल : कार्य
C. प्रतिरोध : सेकंड
D. बल : न्यूटन
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई श्रेणी की लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
342, 365, 388, ?, 434, 457
A. 430
B. 411
C. 425
D. 435
एक निश्चित कूट भाषा में ‘APPLE’ को ’25’ और ‘JUNIOR’ को ’36’ के रूप में लिखा जाता है, उस भाषा में ‘PACKAGE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. 81
B. 36
C. 49
D. 64
किन दो चिह्नों को आपस में बदलने से समीकरण सही बन जाएगा?
15 + 5 ÷ 2 – 9 × 3 = 22
A. + और –
B. × और ÷
C. × और +
D. ÷ और +
उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या, तीसरी संख्या से संबंधित है।
7 : 36 :: 16 : 225 :: 21 : ?
A. 400
B. 385
C. 441
D. 395
निम्नलिखित प्रश्न में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं और उन कथनों के आधार पर कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं, दिए गए कथनों को सत्य मानिए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन:
I. सभी H, G हैं।
II. कुछ G, I हैं।
निष्कर्ष:
I. कोई I, H नहीं हैं।
II. सभी I, G हैं।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है। (घुमाने की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
सात लड़के J, K, L, M, N, P और Q एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। P, Q के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। M, J और Q दोनों का निकटतम पड़ोसी है। L, Q का निकटतम पड़ोसी नहीं है। N, P के दाएँ से दूसरे स्थान पर है। L के निकटतम बायीं ओर कौन है?
A. M
B. P
C. J
D. N
निम्नलिखित प्रश्न में, दी गई श्रेणी की लुप्त संख्या का चयन कीजिए।
108, 129, 104, ?, 100, 137, 96
A. 138
B. 135
C. 133
D. 140
दक्कन में मराठों द्वारा एकत्रित भू-राजस्व का पच्चीस प्रतिशत _______ कहा जाता था।
A. भोग
B. सरदेशमुखी
C. चौथ
D. भागा
‘द रेस ऑफ माई लाइफ’ प्रसिद्ध भारतीय एथलीट _____ की आत्मकथा है।
A. मिल्खा सिंह
B. युवराज सिंह
C. सानिया मिर्जा
D. कपिल देव
कवक निम्नलिखित में से किस वस्तु पर उग सकता है?
I. रोटी
II. अचार
III. चमड़ा
IV. कपड़े
सही विकल्प का चयन करें।
A. I और III
B. I और II
C. I, II, III और IV
D. I, II और III
अगस्त 2022 में, भारत के प्रधान मंत्री ने _____ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया।
A. मोहाली
B. चेन्नई
C. पुणे
D. नई दिल्ली
निम्नलिखित में से कौन-सा अरुणाचल प्रदेश का एक कृषि त्योहार है जो गैलो जनजाति द्वारा मनाया जाता है?
A. लोसर
B. उगादी
C. कर्म
D. मोपिन
झिंजियांग क्षेत्र, जो सोने की खदान ढहने के कारण खबरों में था, किस देश में स्थित है?
A. दक्षिण कोरिया
B. उत्तर कोरिया
C. जापान
D. चीन
गैर नृत्य राजस्थान के ________ समुदाय द्वारा किया जाता है।
A. भील
B. गोंड
C. जाट
D. गुर्जर
ऐसे अपराध, जिनके लिए पुलिस न्यायालय के आदेश के बिना किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकती है, उसे कहते हैं।
A. संज्ञेय अपराध
B. हिरासत अपराध
C. गैर-संज्ञेय अपराध
D. परस्पर अपराध
‘एस्किमो’ किस भौगोलिक क्षेत्र से संबंधित हैं?
A. शुष्क क्षेत्र
B. ध्रुवीय क्षेत्र
C. सवाना घास के मैदान
D. उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्र
अशोक शिलालेख के अनुसार मगध साम्राज्य में निम्नलिखित में से कौन-सा प्रांतीय केंद्र नहीं था?
A. तोसाली
B. उज्जयिनी
C. तक्षशिला
D. इंद्रप्रस्थ
इलियास खान का जन्म लखनऊ में संगीतकारों के एक परिवार में हुआ था। वह _______ बजाने के लिए प्रसिद्ध थे।
A. तबला
B. सितार
C. वीना
D. मृदंगम
“मैग्नस कार्लसन” निम्नलिखित में से किस खेल से सम्बंधित है?
A. मुक्केबाज़ी
B. गोल्फ़
C. शतरंज
D. टेबल टेनिस
विश्व बैंक वर्गीकरण 2020-2021 के अनुसार, भारत _____ की श्रेणी में आता है।
A. उच्च-मध्यम आय वाला देश
B. कम आय वाला देश
C. निम्न-मध्यम आय वाला देश
D. उच्च आय वाला देश
एशियाई खेलों के 1982 संस्करण की मेजबानी किस देश ने की थी?
A. भारत
B. चीन
C. कतर
D. पाकिस्तान
18वीं शताब्दी में, ब्रिटेन में कपास उद्योगों के विकास के परिणामस्वरूप ______ हुआ।
A. ब्रिटेन में भारतीय वस्त्रों की मांग में वृद्धि
B. भारत में वस्त्र उत्पादन में गिरावट
C. भारत में भारतीय वस्त्रों की मांग में वृद्धि
D. भारत में ब्रिटिश कपड़ा उद्योग का पतन
मानव शरीर का सामान्य तापमान ______ होता है।
A. 31°C
B. 34°C
C. 32°C
D. 37°C
भारत में कितने जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र हैं?
A. सोलह
B. अठारह
C. उन्नीस
D. सत्रह
खजुराहो में मंदिर किस राजवंश के दौरान बनाए गए थे?
A. मौर्य वंश
B. चंदेल वंश
C. नंद वंश
D. विजयनगर वंश
बजट 2023-24 के अनुसार, सरकार से प्रत्येक 1 रुपये की प्राप्ति पर निगम कर से कितना आता है?
A. 4 पैसे
B. 15 पैसे
C. 17 पैसे
D. 7 पैसे
किस प्रकार की खेती में भूमि का उपयोग भोजन और चारे की फसलें उगाने और पशुधन पालने के लिए किया जाता है?
A. डेरी फार्मिंग
B. वृक्षारोपण खेती
C. मिश्रित खेती
D. व्यावसायिक खेती
निम्नलिखित में से कौन-सी तीन प्रमुख प्रकार की चट्टानों में से एक ‘नहीं’ है?
A. चुंबकीय चट्टानें
B. रूपांतरित चट्टानें
C. अवसादी चट्टानें
D. आग्नेय चट्टानें
करागम लोक नृत्य किस राज्य से संबंधित है?
A. तमिलनाडु
B. राजस्थान
C. असम
D. हरियाणा
केंद्रक झिल्ली के साथ सुव्यवस्थित केंद्रक वाली कोशिकाओं को _______ के रूप में नामित किया गया है।
A. चीक कोशिकाएं
B. ऑटोकैरियोटिक कोशिकाएं
C. यूकैरियोटिक कोशिकाएं
D. प्रोकैरियोटिक कोशिकाएं
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में, _______ व्यक्ति की गरिमा का आश्वासन देता है।
A. स्वतंत्रता
B. बंधुत्व
C. समानता
D. न्याय
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला सत्र ________ में आयोजित हुआ।
A. कलकत्ता
B. बंबई
C. सूरत
D. लाहौर