SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 3 Shift3 part2

अखिल ने 2,400 रुपये में 13 किलोग्राम सेब खरीदे। उसने उन्हें 7 किलोग्राम सेब के विक्रय मूल्य के बराबर लाभ पर बेच दिया। प्रति किलोग्राम सेब का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. 400 रुपये
B. 650 रुपये
C. 350 रुपये
D. 600 रुपये

नीचे दिया गया दंड आरेख, एक विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण छात्रों की संख्या को दर्शाता है। यदि प्रत्येक कक्षा में छात्रों की कुल संख्या 100 है, तो परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

A. 25%
B. 65%
C. 60%
D. 55%

D अकेले किसी कार्य को 20 दिनों में कर सकता है और E अकेले उसी कार्य को 25 दिनों में कर सकता है। यदि वे इस पर एक साथ 8 दिनों तक कार्य करते हैं, तो बचे हुए कार्य का भाग ज्ञात कीजिए। 
A. 11/25
B. 7/25
C. 9/100
D. 51/100

8, 14 और 24 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए। 
A. 42
B. 26
C. 40
D. 36

A अकेले किसी कार्य का आधा भाग, 150 दिनों में पूरा कर सकता है। 50 दिनों में, A द्वारा कितने प्रतिशत कार्य पूरा किया जाएगा?
A. 16.67 प्रतिशत 
B. 15 प्रतिशत 
C. 20 प्रतिशत 
D. 22.5 प्रतिशत 

साजिद ने 6 घंटे तक, 60 किमी/घंटा की गति से और 4 घंटे तक, 50 किमी/घंटा की गति से गाड़ी चलाई। पूरी यात्रा के दौरान उसकी औसत गति कितनी थी?
A. 52 किमी/घंटा
B. 56 किमी/घंटा
C. 54 किमी/घंटा
D. 58 किमी/घंटा

निम्न तालिका, एक सप्ताह में चार अलग-अलग ब्रांड स्टोरों में आने वाले खरीदारों की संख्या दर्शाती है। इस सप्ताह के दौरान ब्रांड R में खरीदारों की संख्या, ब्रांड P में खरीदारों की संख्या से कितने प्रतिशत अधिक है? 

ब्रांड

खरीदारों की संख्या 

P

400

Q

530

R

415

S

310

A. 5.50%
B. 2.25%
C. 4.25%
D. 3.75%

किसी वस्तु के मूल्य में 20% और 30% की क्रमिक कमी, वस्तु के मूल्य में _________ की एकल कमी के बराबर है।

A. 50%
B. 44%
C. 25%
D. 40%

841 + 6 × 15 + 60 का 45%, का मान ज्ञात कीजिए।  
A. 654
B. 888
C. 765
D. 958

1.05 और 6.23 का महत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए। 
A. 0.89
B. 0.21
C. 0.07
D. 0.35

a ∶ b = 5 ∶ 8 और b ∶ c = 2 ∶ 6 है। यदि a = 25 है, तो c का मान ज्ञात कीजिए।
A. 90
B. 140
C. 120
D. 96

एक निश्चित धनराशि पर 3% वार्षिक दर से 2 वर्ष में साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज का अंतर 90 पैसे है। राशि ज्ञात कीजिए।  
A. 9000 रुपये
B. 5000 रुपये
C. 3000 रुपये
D. 1000 रुपये

यदि ब्याज अर्धवार्षिक रूप से संयोजित किया जा रहा है, तो ज्ञात कीजिए कि 40 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्ष में कितनी राशि 51840 रुपये होगी? 
A. 25000 रुपये
B. 15000 रुपये
C. 20000 रुपये
D. 30000 रुपये

एक उत्पाद, जिसका अंकित मूल्य 840 रुपये है, एक थोक दुकान द्वारा 798 रुपये में बेचा जाता है। उसके द्वारा कितने प्रतिशत की छूट दी गई? 
A. 6%
B. 5%
C. 3%
D. 4%

एक घनाभ की लम्बाई, उसकी चौड़ाई का छह गुना है और घनाभ की ऊँचाई, उसकी चौड़ाई का चार गुना है। यदि घनाभ की चौड़ाई 3 सेमी है, तो घनाभ का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना होगा?
A. 484 सेमी2
B. 612 सेमी2
C. 576 सेमी2
D. 676 सेमी2

स्थिर जल में एक नाव की गति 17 किमी/घंटा है और धारा की गति 11 किमी/घंटा है। नाव की धारा के प्रतिकूल गति और धारा के अनुकूल गति के बीच का अंतर ज्ञात कीजिए।
A. 18 किमी/घंटा
B. 22 किमी/घंटा
C. 21 किमी/घंटा
D. 28 किमी/घंटा

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 15 Shift2

एक बेलन और एक शंकु की त्रिज्याओं का अनुपात 3 ∶ 1 है। यदि उनकी ऊँचाई समान हैं, तो उनके आयतन का अनुपात ज्ञात कीजिए। 
A. 1 ∶ 3
B. 27 ∶ 1
C. 9 ∶ 1
D. 1 ∶ 9

रोहित 880 रुपये में एक पुराना बल्ला खरीदता है और उसकी मरम्मत पर 120 रुपये खर्च करता है। यदि वह इसे 800 रुपये में बेचता है, तो हानि प्रतिशत कितना होगा?
A. 25 प्रतिशत 
B. 30 प्रतिशत 
C. 10 प्रतिशत 
D. 20 प्रतिशत 

संख्या A और B का औसत 16 है। संख्या B और C का औसत 40 है। C और A के बीच का अंतर कितना है?
A. 48
B. 12
C. 80
D. 66

\( [ {1 4} \ of\ 18 {6 5} + ({1 8} + {7 4})] {1 15}\) का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 3/8
B. 6/7
C. 5/8
D. 4/5

अमर, बिदिशा, कारमेल, दीपा और एलेन दक्षिण के सम्मुख एक बेंच पर बैठे हैं। एलेन बेंच के एक छोर पर बैठी है और उसके बाईं ओर कोई नहीं बैठा है। कारमेल, दीपा, जो बेंच के अंतिम छोर पर बैठी है, के निकटतम बाईं ओर बैठी हैअमर, बिदिशा के दाईं ओर बैठा है। अमर किस स्थान पर बैठा है?

A. दीपा और बिदिशा के ठीक बीच में
B. दीपा और कारमेल के ठीक बीच में 
C. कारमेल और बिदिशा के ठीक बीच में 
D. बिदिशा और एलेन के ठीक बीच में 

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

O, N, L, K, I, H, F, ? 

A. A
B. E
C. F
D. H

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘ALBUMS’ को ‘UMWBNA’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘CLEVER’ के लिए क्या कूट होगा? 
A. TXEENC 
B. XETENC 
C. TEXENC 
D. TEXNEC 

दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिए जो इसमें प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित सकती है।

पहली पंक्ति – 14, 42, 84

दूसरी पंक्ति – 21, 63, 126

तीसरी पंक्ति – 8, 24, ? 

A. 48
B. 82
C. 38
D. 65

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

1, 8, 9, 64, 25, 216, 49, ?

A. 612
B. 512
C. 552
D. 385

उस विकल्प का चयन कीजिए, जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित ​है।

सेल्सियस : तापमान :: पाउंड : ?

A. कोण 
B. दूरी 
C. समय 
D. वजन  

उस विकल्प का चयन कीजिए, जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित ​है।

17 : 272 :: 22 : ? 

A. 462
B. 596
C. 394
D. 448

उस विकल्प का चयन कीजिए, जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित ​है।

पंखा : ब्लेड :: साइकिल : ?

A. बाइक
B. हाथ 
C. कार 
D. पहिया 

यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति, प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिंब होगी?

A.
B.
C.
D.

उमेश, सतीश से बड़ा है। सुरेश, नीरज से छोटा है लेकिन उमेश से बड़ा है। तरुण, रितेश से बड़ा है लेकिन सतीश से छोटा है। मनीष सबसे छोटा है। इनमें से सबसे बड़ा कौन है? 
A. सतीश
B. नीरज
C. रितेश
D. सुरेश

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘STOCK’ को ’19V15E11′ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘CRYPTO’ को किस प्रकार लिखा जाएगा? 
A. 3T25S6VT5
B. 2T2316V15
C. 3T2F1AV15
D. 3T25R20Q

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 05 Sept 2023 Shift2

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CUT’ को ‘BD21SU’ लिखा जाता है। उस भाषा में ‘DRY’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. C18EXZ
B. CE18XZ
C. CZ18EX
D. CE18ZX

A, B और C एक बेंच पर दक्षिण के सम्मुख बैठे हैं। D, E और F उत्तर के सम्मुख एक समानांतर बेंच पर बैठे हैं। D किसी एक छोर पर बैठा है और F के निकटतम बाएं है। B, D के सम्मुख बैठा है। C, A के दाएं बैठा है। A के सम्मुख कौन है?
A. E
B. C
C. D
D. F

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को परस्पर बदला जाना चाहिए?

120 ÷ 12 × 6 + 24 – 15 = 27

A. 12 और 6
B. 12 और 15
C. 12 और 24
D. 6 और 24

दो कथन और उसके बाद I और II के रूप में संख्यांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य तौर पर ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

कथन:

कुछ गाने, बर्फ हैं।

कुछ बर्फ, जूते हैं

निष्कर्ष:

I. कुछ जूते, बर्फ हैं।

II. कुछ बर्फ, गाने हैं।  

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है 
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है 
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है 
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं 

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को परस्पर बदला जाना चाहिए?

2 – 8 ÷ 4 = 6 × 3 + 18 

A. × और –
B. = और +
C. × और +
D. + और –

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए, जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो पैटर्न को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए आकृति में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

तीन कथन और उसके बाद I और II के रूप में संख्यांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

सभी कागज, कुर्सियाँ हैं।

कुछ कुर्सियाँ, ​​जमीन हैं

सभी बिल्लियाँ, जमीन हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ बिल्लियाँ, कुर्सियाँ हैं।

II. कुछ कुर्सियाँ, कागज नहीं हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है 
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं 
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है  
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है 

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

-34, -31, -25, -16, -4, 11, 29, ? 

A. 60
B. 50
C. 80
D. 70

कौन-सा अम्ल पेट में प्रवेश करने वाले जीवाणुओं को नष्ट कर देता है?
A. नाइट्रिक अम्ल 
B. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल 
C. बोरिक अम्ल 
D. यूरिक अम्ल 

निम्नलिखित में से कौन-सी वायु अत्यधिक ठंड और शुष्कता से संबंधित है?
A. मानसूनी पवनें 
B. पछुआ पवनें  
C. व्यापारिक पवनें 
D. ​ध्रुवीय पूर्वी पवनें 

बैसाखी त्यौहार प्रमुख रूप से _______ और ________ राज्यों में मनाया जाता है।
A. नागालैंड, त्रिपुरा
B. राजस्थान, मध्य प्रदेश
C. पंजाब, हरियाणा
D. तमिलनाडु, केरल

नकद आरक्षित अनुपात मुद्रा आपूर्ति को नियंत्रित करने का एक ________ उपकरण है।

I. गुणात्मक

II. मात्रात्मक

A. केवल II
B. केवल I
C. न तो I और न ही II
D. I और II दोनों

See also  SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 22 Shift2

किस युद्ध के कारण विजयनगर साम्राज्य का विनाश हुआ?
A. रायचूर की लड़ाई
B. हल्दीघाटी का युद्ध
C. तालीकोटा की लड़ाई
D. आर्कोट की लड़ाई

महाबलीपुरम स्मारक ________ राजवंश वास्तुकला में बनाए गए थे।
A. चंदेल
B. पल्लव
C. पाली
D. गुप्त

वी. सत्यनारायण सरमा को ________ नृत्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 1970 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
A. कुचिपुड़ी
B. ओडिसी
C. मणिपुरी
D. कथक

________ में, अपने मद्रास सत्र में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत के लिए एक संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए एक सर्वदलीय सम्मेलन की स्थापना की।
A. 1922
B. 1932
C. 1927
D. 1915

2011 की जनगणना के अनुसार, 2001-11 के मध्य किस केंद्र शासित प्रदेश की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर सबसे अधिक है?
A. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली
B. लक्षद्वीप
C. दादरा एवं नगर हवेली
D. चंडीगढ़

कोनेरू हम्पी निम्नलिखित में से किस खेल से सम्बंधित हैं?
A. शतरंज
B. मुक्केबाज़ी
C. बैडमिंटन
D. क्रिकेट

निम्नलिखित में से कौन-सा देश 2024 दक्षिण एशियाई खेलों की मेजबानी करेगा?
A. भारत
B. भूटान
C. नेपाल
D. पाकिस्तान

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अक्टूबर 2022 में घोषणा की कि केंद्र सरकार कृषि व्यवसायों के उत्पादक विचारों का समर्थन करने के लिए ________ करोड़ का त्वरक कार्यक्रम शुरू करेगी।
A. 450 रुपये
B. 500 रुपये
C. 300 रुपये
D. 350 रुपये

‘इंडियाज़ स्ट्रगल फॉर इंडिपेंडेंस’ ________ द्वारा लिखी गई उल्लेखनीय पुस्तकों में से एक है।
A. शेखर बंद्योपाध्याय
B. आर. के. नारायण
C. आर. सी. मजूमदार
D. बिपिन चन्द्र

अंतर-राज्य परिषद में भारत के प्रधान मंत्री द्वारा नामित केंद्रीय मंत्रिपरिषद में कैबिनेट रैंक के ________ मंत्री शामिल होते हैं।
A. छह
B. दो
C. दस
D. चार

स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों पर ________ संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा संविधान के भाग IV-A में मौलिक कर्तव्यों को शामिल किया गया था।
A. 42वाँ 
B. 47वें
C. 35वें
D. 51वें

नेपाल भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है?
A. सिक्किम
B. बिहार
C. पश्चिम बंगाल
D. मणिपुर

“मिशन कर्मयोगी” कार्यक्रम ________ के लिए है।
A. डॉक्टरों
B. महिला उद्यमी
C. सिविल सेवक
D. निर्माण श्रमिकों

निम्नलिखित में से किसे 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था और जिन्हें शहनाई को विवाह मंडप से कॉन्सर्ट हॉल तक ले जाने का श्रेय भी दिया जाता है?
A. रविशंकर
B. अली अकबर खान
C. हरिप्रसाद चौरसिया
D. बिस्मिल्लाह खान

1895 में, महात्मा गांधी ने अन्य भारतीयों के साथ मिलकर नस्लीय भेदभाव के खिलाफ लड़ने के लिए ________ की स्थापना की।
A. देव समाज
B. ब्रह्म समाज
C. नेटाल कांग्रेस
D. साबरमती आश्रम

पद्मा सुब्रमण्यम निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली की प्रसिद्ध नर्तकी हैं?
A. भरतनाट्यम
B. मणिपुरी
C. ओडिसी
D. कुचिपुड़ी

फर्न किस पादप समूह का उदाहरण है?
A. फैनरोगैम्स
B. ब्रायोफाइटा
C. टेरिडोफाइटा
D. थैलोफाइटा

यूनानी शासक सेल्यूकस निकेटर द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा गया राजदूत ________ है।
A. होमर
B. स्ट्रैबो
C. हेरोडोटस
D. मेगस्थनीज

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड किस क्षेत्र के अंतर्गत आता है?
A. सहकारी क्षेत्र
B. निजी क्षेत्र
C. विदेशी क्षेत्र
D. सार्वजनिक क्षेत्र

न्यूटन की गति के पहले नियम को ________ के नाम से भी जाना जाता है।
A. परिमाण का नियम
B. प्रतिक्रिया का नियम
C. जड़त्व का नियम
D. द्रव्यमान का नियम

कौन-सी नदी भारत के प्रायद्वीप में तीसरी सबसे बड़ी और ओडिशा राज्य की सबसे बड़ी नदी है?
A. गोदावरी
B. महानदी
C. कृष्णा
D. नर्मदा

Leave a Comment

error: