SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 8 Shift2

एक वस्तु का क्रय मूल्य 350 रुपये है। यदि लाभ 35 प्रतिशत है, तो लाभ का मान कितना है?
A. 112.8 रुपये
B. 122.5 रुपये
C. 145.6 रुपये
D. 135.6 रुपये

2400 रुपये के मूलधन पर 6 वर्ष के लिए 8 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से साधारण ब्याज कितना होगा?
A. 1082 रुपये
B. 972 रुपये
C. 1152 रुपये
D. 1232 रुपये

(2 ∶ 5), (5 ∶ 11) और (33 ∶ 8) का मिश्र अनुपात कितना है?
A. 33 ∶ 5
B. 2 ∶ 11
C. 2 ∶ 5
D. 3 ∶ 4

निम्नलिखित दंड आलेख एक विशेष वर्ष में स्कूल प्रशासन द्वारा विभिन्न खेलों पर खर्च की गई धनराशि को दर्शाता है। हॉकी और फुटबॉल पर खर्च की गई धनराशि, बास्केटबॉल और टेनिस पर खर्च की गई धनराशि का कितना प्रतिशत है?

A. 90%
B. 20%
C. 50%
D. 70%

एक कार पहले घंटे में 40 किमी/घंटा की गति से और अगले घंटे में 60 किमी/घंटा की गति से चलती है। कार की औसत गति कितनी होगी?
A. 60 किमी/घंटा
B. 45 किमी/घंटा
C. 50 किमी/घंटा
D. 40 किमी/घंटा

1.65 × 1.65 × 1.65 + 0.35 × 0.35 × 0.35 + 3.465 का मान कितना है?
A. 7.5
B. 4
C. 5.5
D. 8

सुरेश अकेले एक दिन में 1 घंटा काम करके 10 दिनों में एक कार्य को पूरा कर सकता है। शालू अकेले उसी कार्य को प्रतिदिन 5 घंटे काम करके 2 दिनों में पूरा कर सकती है। उसी कार्य को 10 दिनों में पूरा करने के लिए उन्हें एक दिन में कितने घंटे एक साथ कार्य करने की आवश्यकता है?
A. 0.5 घंटा 
B. 1.5 घंटे
C. 1 घंटा 
D. 2 घंटे

रानी अकेले एक काम को 10 दिनों में पूरा कर सकती है, प्रिया उसी काम को अकेले 12 दिनों में पूरा कर सकती है और गुड्डु उसी काम को अकेले 15 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि वे उस काम को एक साथ करते हैं और उन्हें 6000 रुपये का भुगतान किया जाता है, तो प्रिया का हिस्सा कितना है?
A. 1800 रुपये
B. 1600 रुपये
C. 2000 रुपये
D. 2500 रुपये

यदि 540 किलो घास से 100 गायों को 9 दिन तक भोजन मिलेगा, तो 900 किलो घास से 50 गायों को कितने दिनों तक भोजन मिलेगा?
A. 30 दिन
B. 10 दिन
C. 50 दिन
D. 20 दिन

पाँच क्रमागत संख्याओं का औसत 53 है। इनमें से सबसे बड़ी संख्या कौन-सी है?
A. 53
B. 54
C. 52
D. 55

840, 1500 का कितना प्रतिशत है?
A. 64 प्रतिशत
B. 56 प्रतिशत
C. 62 प्रतिशत
D. 57 प्रतिशत

30 का 1/5 – 20 का (1/4) + 1 का मान कितना है?
A. 6
B. 2
C. 12
D. 0

4.2 मीटर त्रिज्या वाले अर्धगोले के आयतन के 1/21वें भाग का मान ज्ञात कीजिए। 
A. 6.6 मीटर3
B. 7.3 मीटर3
C. 8.2 मीटर3
D. 7.1 मीटर3

दो सह-अभाज्य संख्याओं का गुणनफल 483 है। दोनों संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य ज्ञात कीजिए।
A. 1
B. 483
C. 23
D. 21

एक बेईमान दुकानदार 45 रुपये प्रति किग्रा की दर से चीनी बेचता है। चीनी का क्रय मूल्य 40 रुपये प्रति किग्रा है। ऐसा करने के बाद भी वह 1 किग्रा के प्रत्येक पैकेट से 100 ग्राम निकालकर अपना लाभ बढ़ाने की कोशिश करता है। दुकानदार का लाभ प्रतिशत कितना है?
A. 35%
B. 25%
C. 20%
D. 30%

नीचे दी गई तालिका 6 अलग-अलग स्कूलों में छात्रों की संख्या को दर्शाती है।

स्कूल   छात्र
A 120 
B 60 
C 70 
D 80 
E 30
F 50 

स्कूल A में छात्रों की संख्या, स्कूल F में छात्रों की संख्या का कितना प्रतिशत है?

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 11 Shift2

A. 120 प्रतिशत
B. 41.66 प्रतिशत
C. 200 प्रतिशत
D. 240 प्रतिशत 

15%, 10% और 5% छूट की शृंखला के बराबर एक एकल छूट निम्नलिखित में से किसके बराबर है?
A. 31.5%
B. 26.5%
C. 32%
D. 27.325%

कबीर 3 मील प्रति घंटे की गति से एक पहाड़ी पर चढ़ता है और 5 मील प्रति घंटे की गति से नीचे आता है। यदि संपूर्ण यात्रा में कुल 10 घंटे का समय लगता है, तो पहाड़ी की चोटी और तलहटी के बीच की दूरी कितनी थी?
A. 3.75 मील
B. 18.75 मील
C. 37.5 मील
D. 20.5 मील

सोहन समान दूरी की चार यात्राएँ करता है। पहली यात्रा में उसकी गति 240 किमी/घंटा थी और प्रत्येक अगली यात्रा में उसकी गति, पिछली यात्रा की आधी हो जाती है। इन चार यात्राओं में सोहन की औसत गति कितनी है?
A. 64 किमी/घंटा
B. 60 किमी/घंटा
C. 50 किमी/घंटा
D. 52 किमी/घंटा

प्रत्येक 9 सेमी भुजा वाले दो घनों को जोड़कर एक घनाभ बनाया जाता है। निर्मित घनाभ का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है?
A. 810 सेमी2
B. 775 सेमी2
C. 990 सेमी2
D. 1024 सेमी2

(∶∶) के बाईं ओर दिए गए शब्द किसी तर्क/नियम/संबंध द्वारा एक दूसरे से संबंधित हैं। उसी तर्क/नियम/संबंध के आधार पर दिए गए विकल्पों में से (∶∶) के दाईं ओर लुप्त शब्द/शब्द युग्म का चयन करें।

वाट ∶ शक्ति ∶∶ ओम ∶ ?

A. बल
B. आयतन
C. विद्युत धारा
D. विद्युतीय प्रतिरोध

पाँच आदमी M, N, O, P और Q उत्तर की ओर सम्मुख एक पंक्ति में बैठे हैं। M एक छोर पर बैठा है और O दूसरे छोर पर बैठा है। Q, M के निकटस्थ बायीं ओर और P के निकटस्थ दायीं ओर बैठा है। O के दायीं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. P
B. Q
C. M
D. N

उस विकल्प आकृति का चयन करें जिसमें दी गई आकृति सन्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

दो कथन और उसके बाद I और II से क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लें कि कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

सभी मेज मजबूत हैं।

कोई भी मजबूत कमजोर नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कोई भी मेज कमजोर नहीं है।

II. कुछ कमजोर मेज हैं।

A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘HEG’ को ‘840’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘JFD’ को ‘720’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘JDK’ के लिए कूट क्या है?
A. 1380
B. 1320
C. 1400
D. 1280

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई श्रेणी के प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

68, 62, 50, 32, 8, -22, ?

A. -58
B. -53
C. -75
D. 58

यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिंब होगी?

A.
B.
C.
D.

दो कथन और उसके बाद I और II से क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लें कि कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:

सभी बोतलें, काले हैं।

कुछ काले सफेद हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी काले, बोतलें हैं।

II. कुछ काले सफेद नहीं हैं।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं। 
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। 
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है। 
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 22 Shift1 part2

उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे अक्षर समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर समूह, पहले अक्षर समूह से संबंधित है।

MNO ∶ RST ∶∶ GHI ∶ ?

A. LNO
B. LMN
C. LOM
D. MNL

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?

55, 42, 31, 22, 15, 10, ?

A. 6
B. 3
C. 5
D. 7

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SNOW’ को ’21, 16, 17, 25′ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘RIDE’ को ’20, 11, 6, 7′ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘TAPE’ के लिए कूट क्या है?
A. 22, 3, 17, 7
B. 22, 3, 18, 7
C. 22, 3, 18, 6
D. 20, 3, 18, 7

दिए गए पैटर्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उस संख्या का चयन कीजिए जो इसमें प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

पहली पंक्ति- 80, 40, 160

दूसरी पंक्ति- 30, 15, 60

तीसरी पंक्ति- 24, 12, ?

A. 38
B. 65
C. 54
D. 48

निम्नलिखित में से कौन सा अक्षर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) का स्थान लेगा?

d, f, h, j, l, n, p, r, ?

A. s
B. u
C. t
D. v

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘READER’ को ‘UHGDHU’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस कूट भाषा में ‘SENIOR’ के लिए कूट क्या है?
A. URLQIV
B. URLQHV
C. URLQHW
D. URMQHV

उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरी संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या, पहली संख्या से संबंधित है।

435 ∶ 87 ∶∶ 285 ∶ ?

A. 58
B. 57
C. 59
D. 56

उस विकल्प आकृति का चयन करें जो पैटर्न को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए चित्र में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)

A.
B.
C.
D.

सात मित्र हारून, इमरान, जेसन, कीर्ति, लिसा, मोहन और नीति जिनकी ऊँचाई भिन्न है, अपनी ऊँचाई के अवरोही क्रम में खड़े हैं। सबसे लंबा व्यक्ति सबसे आगे खड़ा है और सबसे छोटा व्यक्ति स्तंभ के आखिरी में खड़ा है। हारून, लिसा के ठीक पीछे खड़ा है, जो कीर्ति के ठीक पीछे खड़ा है। मोहन और नीति के ठीक बीच में दो व्यक्ति खड़े हैं। इमरान सामने से दूसरे स्थान पर खड़ी हैं। मोहन सबसे लम्बा नहीं है। स्तम्भ के सामने कौन खड़ा है?
A. मोहन
B. कीर्ति
C. नीति
D. जेसन

(∶∶) के बाईं ओर दिए गए शब्द किसी तर्क/नियम/संबंध द्वारा एक दूसरे से संबंधित हैं। उसी तर्क/नियम/संबंध के आधार पर दिए गए विकल्पों में से (∶∶) के दाईं ओर लुप्त शब्द/शब्द युग्म का चयन करें।

गुजरात ∶ गांधीनगर ∶∶ राजस्थान ∶ ?

A. जयपुर
B. जोधपुर
C. चंडीगढ़
D. उदयपुर

छह मित्र पवन, कांता, ऋषभ,शुभम,मयंक और विक्रम केंद्र की ओर मुंह करके एक घेरे में बैठे हैं। पवन, विक्रम के निकटस्थ बायीं ओर है। ऋषभ, पवन के दायें से चौथे स्थान पर है। पवन और ऋषभ के बीच केवल मयंक बैठा है। शुभम, विक्रम के निकटस्थ नहीं बैठा है। शुभम के निकटतम दाएं कौन बैठा है?
A. मयंक
B. कांता
C. ऋषभ
D. पवन

उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।

ओओलॉजी (पक्षियों के अंडों का अध्ययन) ∶ अंडे ∶∶ माइकोलॉजी (कवक विज्ञान) ∶ ?

A. विषाणु
B. प्रोटोज़ोआ
C. जीवाणु
D. कवक

उत्पाद विधि जिसका उपयोग उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के कुल वार्षिक मूल्य की गणना करने के लिए किया जाता है, उसे ______ भी कहा जाता है।
A. आय विधि
B. मूल्यह्रास विधि
C. व्यय विधि
D. मूल्य वर्धित विधि

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 17 Shift3 part2

“अम्बुबाची मेला” किस स्थान पर आयोजित किया जाता है?
A. पुणे
B. पटना
C. लखनऊ
D. गुवाहाटी

स्टैंड अप इंडिया योजना का उद्देश्य भारत के _______ समुदाय को उद्यमिता का समर्थन करना है।
A. व्यापारिक व्यक्ति
B. अनुसूचित जाति
C. निर्माण श्रमिकों
D. गरीबी रेखा से नीचे

एक फुटबॉल टीम में कितने फील्ड खिलाड़ी होते हैं?
A. 12
B. 13
C. 11
D. 14

गुरु केलुचरण महापात्र पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1995 में की गई है। गुरु केलुचरण महापात्र को किस नृत्य शैली के लिए मान्यता दी गई थी?
A. मणिपुरी
B. कथक
C. ओडिसी
D. छाऊ

2022 तक, किस भारतीय संगीतकार के पास सबसे अधिक ऑस्कर पुरस्कार हैं?
A. लता मंगेशकर
B. गुलजार
C. ए. आर. रहमान
D. आशा भोसले

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?
A. एशिया
B. अफ़्रीका
C. दक्षिण अमेरिका
D. उत्तरी अमेरिका

भारत में “सती” प्रथा पर ______ में प्रतिबंध लगा दिया गया था।
A. 1847
B. 1819
C. 1857
D. 1829

‘फ्रीडम इन एक्साइल’ _________ की आत्मकथात्मक पुस्तक है।
A. दलाई लामा
B. महात्मा गांधी
C. जवाहर लाल नेहरू
D. जे. बी. कृपलानी

भगत सिंह और बी.के. दत्त ने _______ को केंद्रीय विधान सभा में बम फेंका।
A. 8 अप्रैल, 1930
B. 10 अप्रैल, 1930
C. 10 अप्रैल, 1929
D. 8 अप्रैल, 1929

निम्नलिखित में से कौन-सा एक कृत्रिम स्वीटनर है?
A. शर्करा
B. लैक्टामेज़
C. सोडियम बेंजोएट
D. सैकरीन 

1568 में अकबर के हाथों चित्तौड़ के पराजित होने के बाद उदयपुर की स्थापना ______ ने की थी।
A. मान सिंह
B. राजा भारमल
C. राणा उदय सिंह
D. सवाई जय सिंह

निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ विद्युत का सुचालक है?
A. काँच
B. अभ्रक
C. चाँदी
D. एबोनाइट 

निम्नलिखित में से भारत का कौन-सा नृत्य रूप राजस्थान से सम्बंधित है?
A. ओडिसी
B. भरतनाट्यम
C. कालबेलिया
D. कथकली

चंगेज खान के नेतृत्व में मंगोलों ने _______ में उत्तर-पूर्व ईरान में ट्रान्सोक्सियाना पर आक्रमण किया।
A. 1219
B. 1212
C. 1230
D. 1227

2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य में लिंगानुपात सबसे कम है?
A. हरियाणा
B. झारखंड
C. बिहार
D. सिक्किम

निम्नलिखित में से कौन-सी नदी महाराष्ट्र में निकलती है?
A. यमुना
B. नर्मदा
C. तापी
D. गोदावरी

निम्नलिखित में से कौन सी जलडमरूमध्य श्रीलंका को भारत से विभाजित करती है?
A. युकाटन जलसंधि
B. सुंडा जलसंधि
C. मलक्का जलसंधि
D. पाक जलसंधि

मानव शरीर में निम्नलिखित में से कौन-सा अंग निमोनिया रोग से सबसे अधिक प्रभावित होता है?
A. मूत्राशय
B. हृदय
C. गुर्दे
D. फेफड़े

भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद धर्म के मामलों में अपने स्वयं के मामलों का प्रबंधन करने की स्वतंत्रता प्रदान करता है?
A. अनुच्छेद 26
B. अनुच्छेद 210
C. अनुच्छेद 5
D. अनुच्छेद 30

सातवाहनों का सबसे महत्वपूर्ण शासक _______ था।
A. सिमुका
B. गौतमीपुत्र श्री शातकर्णी
C. वासिष्ठिपुत्र पुलमावि
D. पुलुमावि चतुर्थ

राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए भारतीय नागरिक की कम से कम कितनी उम्र होनी चाहिए?
A. 30 वर्ष 
B. 20 वर्ष 
C. 35 वर्ष 
D. 25 वर्ष 

किस प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी को ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जाना जाता है?
A. मिल्खा सिंह
B. मेजर ध्यानचंद
C. रोहित शर्मा
D. महेन्द्र सिंह धोनी

निम्नलिखित में से किसे “रेशम उत्पादन” कहा जाता है?
A. मछली का प्रजनन
B. रेशम के कीड़ों का व्यावसायिक पालन
C. फलों का उगना
D. अंगूर की खेती

भारत के संविधान की व्याख्या करने की शक्ति किसके पास है?
A. उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों
B. केवल सर्वोच्च न्यायालय
C. केवल उच्च न्यायालय
D. भारत के राष्ट्रपति

Leave a Comment

error: