एक व्यक्ति J से K तक 55 किमी/घंटा की गति से जाता है। वह एक निश्चित गति से K से J तक वापस आता है। यदि उसकी औसत गति 660/17 किमी/घंटा है, तो K से J की ओर जाते समय उसकी गति क्या थी?
A. 24 किमी/घंटा
B. 38 किमी/घंटा
C. 30 किमी/घंटा
D. 42 किमी/घंटा
एक निश्चित राशि पर 60 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से 2 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक चक्रवृद्धि) 6240 रुपये है। उसी राशि पर समान ब्याज दर पर 3 वर्षों के लिए साधारण ब्याज कितना होगा?
A. 6800 रुपये
B. 7200 रुपये
C. 7100 रुपये
D. 6500 रुपये
3.25 × 3.25 × 3.25 + 0.75 × 0.75 × 0.75 + 29.25 का मान क्या है?
A. 64
B. 80
C. 84
D. 75
(1/2 + 3/4) ÷ (1/5 + 3/10) का मान किसके बीच है?
A. 2.7 और 3.0
B. 2.0 और 2.2
C. 1.5 और 1.8
D. 2.3 और 2.6
नीचे दी गई तालिका 6 अलग-अलग स्कूलों में छात्रों की संख्या दर्शाती है।
| स्कूल | छात्र |
| J | 360 |
| K | 180 |
| L | 210 |
| M | 240 |
| N | 90 |
| P | 150 |
सभी स्कूलों में छात्रों की कुल संख्या कितनी है?
A. 1340
B. 1020
C. 1230
D. 1180
एक व्यक्ति ने 20 प्रतिशत की वार्षिक दर पर साधारण ब्याज पर कुछ धनराशि उधार दी। 10 वर्षों में, ब्याज की राशि, उधार दी गई राशि से 800 रुपये अधिक हो गई। उधार दी गई राशि क्या है?
A. 800 रुपये
B. 500 रुपये
C. 1200 रुपये
D. 400 रुपये
एक बस 3 घंटे में 166 किमी की यात्रा करती है और फिर अगले 2 घंटे में 134 किमी/घंटा की गति से यात्रा करती है। बस की औसत गति ज्ञात कीजिए।
A. 50.4 किमी/घंटा
B. 86.8 किमी/घंटा
C. 43.8 किमी/घंटा
D. 59.4 किमी/घंटा
लोहे के दो घन जिनके किनारे 7 सेमी और 11 सेमी हैं, पिघलाए जाते हैं और उनसे एक घन को बनाया जाता है। बने नए घन का आयतन ज्ञात कीजिए।
A. 1881 सेमी3
B. 1674 सेमी3
C. 1444 सेमी3
D. 1221 सेमी3
एक व्यक्ति ने 2 रुपये में 8 वस्तुएँ खरीदीं। ज्ञात कीजिए कि 10% का लाभ प्राप्त करने के लिए उसे 120 वस्तुएँ किस मूल्य पर बेचनी चाहिए?
A. 22 रुपये
B. 33 रुपये
C. 20 रुपये
D. 44 रुपये
संख्याएँ 3 ∶ 5 के अनुपात में हैं। यदि उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 11 है, तो दो संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।
A. 55
B. 33
C. 53
D. 88
एक आयत की भुजाएँ 45 सेमी और 55 सेमी हैं। इस आयत का क्षेत्रफल क्या है?
A. 2675 सेमी2
B. 2475 सेमी2
C. 2550 सेमी2
D. 2350 सेमी2
A और B एक साथ कार्य करके 90 दिनों में एक कार्य पूरा कर सकते हैं। उनकी दक्षताओं का अनुपात 3 ∶ 5 है। तेज़ व्यक्ति कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
A. 90 दिन
B. 80 दिन
C. 144 दिन
D. 118 दिन
कपिला, विपुल से तीन गुना कुशल है और साथ में वे एक काम 30 दिनों में पूरा कर सकते हैं। विपुल अकेले कितने दिनों में काम पूरा कर सकता है?
A. 60 दिन
B. 30 दिन
C. 90 दिन
D. 120 दिन
एक आदमी ने 11 घंटे में 110 किमी की दूरी तय की। उसने कुछ दूरी पैदल 6 किमी/घंटा की गति से तय की और शेष दूरी साइकिल से 14 किमी/घंटा की गति से तय की। साइकिल पर तय की गई दूरी कितनी है?
A. 66 किमी
B. 99 किमी
C. 77 किमी
D. 88 किमी
श्रेणी 500, 505, 515, 530, 550 का औसत क्या है?
A. 520
B. 515
C. 505
D. 530
निम्नलिखित दंड आलेख पिछले कुछ वर्षों में भारत में गेहूँ के उत्पादन (1000 टन में) को दर्शाता है। 2013 से 2014 तक गेहूँ के उत्पादन में कितने प्रतिशत की कमी हुई?
A. 25%
B. 5%
C. 15%
D. 35%
एक स्पीकर का अंकित मूल्य 1000 रुपये है। एक व्यक्ति 10% और x% की दो क्रमिक छूट प्राप्त करने के बाद इसे 873 रुपये में खरीदता है। x का मान क्या है?
A. 5%
B. 8%
C. 4%
D. 3%
एक स्कूल पुस्तकालय में, विज्ञान और अंग्रेजी पुस्तकों का अनुपात 10 ∶ 13 है। यदि 400 विज्ञान की पुस्तकें हैं और विज्ञान की पुस्तकों की मांग में वृद्धि के कारण, स्कूल प्राधिकरण द्वारा कुछ विज्ञान पुस्तकें जोड़ी जाती हैं और अनुपात 25 ∶ 26 हो जाता है। विज्ञान की जोड़ी गई पुस्तकों की संख्या कितनी है?
A. 50
B. 100
C. 120
D. 80
एक थैली में क्रमशः 2 ∶ 5 ∶ 3 के अनुपात में 1 रुपये, 2 रुपये और 5 रुपये के सिक्के हैं। यदि कुल 54 रुपये हैं, तो 5 रुपये के कितने सिक्के हैं?
A. 20
B. 10
C. 4
D. 6
एक बेईमान दुकानदार अपना सामान क्रय मूल्य पर बेचने का दिखावा करता है लेकिन गलत वजन का उपयोग करता है और 10% का लाभ प्राप्त करता है। वह 1 किग्रा वजन के बदले कितना गलत वजन प्रयोग कर रहा है?
A. 909.09 ग्राम
B. 900 ग्राम
C. 920.30 ग्राम
D. 911.12 ग्राम
प्रतीक, किरण, रोहित, सूरज और टोनी पांच मित्र हैं जिन्होंने एक परीक्षा में भिन्न-भिन्न अंक प्राप्त किए। प्रतीक और सूरज के बीच केवल दो व्यक्तियों के अंक थे। किरण ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। टोनी ने रोहित से अधिक अंक प्राप्त किए। सबसे अधिक अंक प्राप्त करने की सूची में चौथा स्थान किसका था?
A. किरण
B. रोहित
C. सूरज
D. प्रतीक
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
87, 168, 217, 242, 251, ?
A. 255
B. 253
C. 252
D. 254
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘APPLES’ को ‘AQQMET’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘ORANGE’ कैसे लिखा जाएगा?
A. SOCHEI
B. OSAOHE
C. OSAHOE
D. SOACHE
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगी?
-15, -9, -3, 3, 9, 15, ?
A. 24
B. 30
C. 21
D. 18
यदि एक दर्पण को रेखा AB पर रखा जाए, तो विकल्प आकृतियों में से कौन-सी आकृति प्रश्न आकृति का सही प्रतिबिंब होगी?
A.
B.
C.
D.
दो कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
कुछ तोते, पक्षी हैं।
सभी पक्षी, जानवर हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी जानवर, पक्षी हैं।
II. कुछ जानवर, तोते हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जिसमें दी गई आकृति अंतर्निहित है। (घूर्णन की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
सात छात्र A, B, C, D, X, Y और Z अपनी कक्षा में दक्षिण दिशा के सम्मुख बैठे हैं। A और D एक साथ नहीं बैठते हैं। Z, X के बाएँ दूसरे स्थान पर बैठता है। B, Z के साथ नहीं बैठता है। X, C के दाएँ चौथे स्थान पर है। A और B एक साथ नहीं बैठते हैं। C, D और Y के बीच में बैठता है। Y, B के बाएँ दूसरे स्थान पर बैठने वाले व्यक्ति के बाएँ दूसरे स्थान पर बैठता है। अंतिम छोर पर कौन बैठता है?
A. B और D
B. C और Y
C. Z और X
D. A और B
यदि A, ‘योग’ को दर्शाता है, B, ‘गुणा’ को दर्शाता है, C, ‘व्यवकलन’ को दर्शाता है, और D, ‘विभाजन’ को दर्शाता है, तो निम्नलिखित समीकरण का मान क्या होगा?
10 B 2 C (15 D 5) = ?
A. 19
B. 15
C. 21
D. 17
दो कथन और उसके बाद I और II क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।
कथन:
कुछ विद्यार्थी, प्यारे हैं।
सभी लड़के, प्यारे हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी प्यारे, लड़के हैं।
II. कुछ विद्यार्थी, लड़के हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।
बांग्लादेश : ढाका :: न्यूजीलैंड : ?
A. वेलिंग्टन
B. सिडनी
C. मेलबर्न
D. कैनबरा
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से संबंधित है।
जापान : येन :: बांग्लादेश : ?
A. दिनार
B. रुपया
C. पीसो
D. टका
उस विकल्प आकृति का चयन कीजिए जो पैटर्न को पूरा करने के लिए नीचे दी गई आकृति में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा।
(घूर्णन की अनुमति नहीं है)
A.
B.
C.
D.
उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ हैं। (नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, जैसे 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है)
(4, 3, 49)
(5, 4, 81)
A. (6, 2, 36)
B. (5, 4, 100)
C. (7, 5, 121)
D. (6, 5, 121)
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर समूह दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
LB, NZ, PX, RV, ?
A. TS
B. UT
C. ST
D. TT
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FLED’ को ‘4, 10, 3, 2’ लिखा जाता है, ‘GOAT’ को ‘5, 13, 25, 18’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘HECK’ के लिए कूट क्या है?
A. 8, 3, 1, 9
B. 6, 3, 1, 11
C. 6, 3, 1, 9
D. 6, 3, 3, 9
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तीसरे शब्द से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा शब्द, पहले शब्द से संबंधित है।
फ़्रेंच : भाषा :: ट्रेन : ?
A. यात्रा
B. वाहन
C. सामान
D. पटरियाँ
6 व्यक्तियों के एक परिवार में अनिल, पल्लवी, नवीन, सुमंत, प्रियंका, हरिका दो पंक्तियों में समान संख्या में एक-दूसरे के सम्मुख होकर बैठे हैं। नवीन और प्रियंका पड़ोसी हैं जो उत्तर दिशा के सम्मुख होकर बैठे हैं। हरिका, नवीन के विकर्णतः सम्मुख है। पल्लवी, हरिका के बाईं ओर बैठी है। प्रियंका, अनिल के सम्मुख बैठी है। निम्नलिखित में से कौन दो पंक्तियों में से एक में हैं?
A. पल्लवी, अनिल, हरिका
B. हरिका, सुमंत, पल्लवी
C. हरिका, प्रियंका, नवीन
D. पल्लवी, नवीन, प्रियंका
निम्नलिखित समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए इसमें कौन-से गणितीय चिह्नों को परस्पर बदला जाना चाहिए?
10 + 54 ÷ 9 – 4 × 60 = 116
A. – और ×
B. ÷ और ×
C. + और ×
D. + और –
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MODERN’ को ‘KOBALJ’ लिखा जाता है। उसी कूट भाषा में ‘PEOPLE’ के लिए कूट क्या है?
A. BIMLCM
B. BINLBN
C. BIMLBM
D. BIMLBN
बांग्लादेश निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है?
A. सिक्किम
B. असम
C. पश्चिम बंगाल
D. त्रिपुरा
अक्टूबर 2022 तक की स्थिति के अनुसार,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (IGNOAPS) के अंतर्गत, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के BPL (गरीबी रेखा से नीचे) व्यक्ति 79 वर्ष की आयु तक _______ की मासिक पेंशन के हकदार हैं।
A. रु. 250
B. रु.400
C. रु. 350
D. रु. 200
GST बिल में कितने टैक्स स्लैब वर्गीकृत हैं?
A. सात
B. तीन
C. आठ
D. चार
निम्नलिखित में से कौन पश्चिमी घाट का हिस्सा नहीं है?
A. अन्नामलाई पहाड़ियाँ
B. इलायची पहाड़ियाँ
C. महादेव पहाड़ियाँ
D. नीलगिरि पहाड़ियाँ
किस ब्रिटिश अधिकारी के ‘गोली चलाने’ के आदेश के परिणामस्वरूप जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ?
A. चार्ल्स कॉर्नवालिस
B. चार्ल्स मेटकाफ़
C. रेजिनाल्ड डायर
D. वारेन हेस्टिंग्स
जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता _______ कहलता है।
A. आभासी छवि
B. वास्तविक छवि
C. वेक्टर छवि
D. वर्णक्रमीय छवि
अक्टूबर 2022 की स्थिति केअनुसार, भारतीय संविधान में कितने मौलिक कर्तव्य हैं?
A. 10
B. 12
C. 11
D. 13
निम्नलिखित में से कौन भारत रत्न से सम्मानित होने वाले पहले संगीतकार थे?
A. सेम्मनगुडी श्रीनिवास अय्यर
B. गिरिजा देवी
C. सिद्धेश्वरी देवी
D. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी
FIFA विश्व कप 2022 की मेजबानी किस देश ने की थी?
A. जर्मनी
B. जापान
C. फ्रांस
D. कतर
राजनीति पर ग्रंथ “अर्थशास्त्र” किसने लिखा था?
A. कौटिल्य
B. कालिदास
C. रघुवंशम
D. कादम्बरी
भ्रूण की वह अवस्था जिसमें शरीर के सभी अंगों की पहचान की जा सकती है, _____ कहलाती है।
A. गर्भाशय
B. डिंबोत्सर्जन
C. गर्भस्थ शिशु
D. युग्मनज
संगम साम्राज्य ‘पांड्य’ की राजधानी _____ थी।
A. थिरुवरुर
B. कावेरीपट्टनम
C. नागपट्टनम
D. मदुरै
बौद्ध वास्तुकला के संदर्भ में चैत्य का क्या अर्थ है?
A. बुद्ध अवशेष
B. मंदिर का प्रवेश द्वार
C. प्रार्थना कक्ष
D. निवास/मठ
गुर्जर – प्रतिहार, राष्ट्रकूट और पाल राजवंशों से संबंधित शासकों ने _____ पर नियंत्रण के लिए लड़ाई लड़ी।
A. पाटलिपुत्र
B. उज्जैन
C. कन्नौज
D. जयपुर
किसी व्यक्ति को भारत का उपराष्ट्रपति बनने के योग्य होने के लिए, उसकी आयु _____ वर्ष होनी चाहिए।
A. 30
B. 25
C. 35
D. 40
भारत में सड़कों को उनकी क्षमता के अनुसार _____ वर्गों में वर्गीकृत किया गया है।
A. सात
B. चार
C. तीन
D. छ:
पंडित बिरजू महाराज को निम्नलिखित में से किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
A. शौर्य चक्र
B. पद्म विभूषण
C. पद्म भूषण
D. पद्म श्री
MUDRA (मुद्रा) योजना में ‘M’ का मतलब क्या है?
A. मैक्रो
B. मनी
C. माइक्रो
D. मल्टी
झिझिया बिहार का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है और यह पौराणिक शहर मिथिला में किया जाता है। यह नृत्य केवल महिलाओं द्वारा किया जाता है। संपूर्ण नवरात्रि ‘नौ रातों’ का त्योहार देवी के तीन रूपों ______ की पूजा करने के लिए मनाया जाता है।
A. काली, लक्ष्मी, दुर्गा
B. सीता, दुर्गा, लक्ष्मी
C. लक्ष्मी, पार्वती और सरस्वती
D. सीता, काली और पार्वती
केंद्र सरकार ने हाल ही में YUVA 2.0 योजना लॉन्च की है। यह ______ वर्ष से कम उम्र के युवा और उभरते लेखकों के लिए एक परामर्श कार्यक्रम है।
A. 45
B. 40
C. 35
D. 30
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1929 में ______ की अध्यक्षता में पूर्ण स्वराज प्रस्ताव पारित किया।
A. महात्मा गांधी
B. लाला लाजपत राय
C. जवाहर लाल नेहरू
D. सरदार वल्लभभाई पटेल
निम्नलिखित में से कौन-सा देवी/देवता पुरी, ओडिशा के रथ यात्रा उत्सव से संबंधित नहीं है?
A. भगवान जगन्नाथ
B. भगवान बलभद्र
C. देवी सुभद्रा
D. भगवान शिव
निम्नलिखित में से कौन सी परत पृथ्वी की वायुमंडलीय परतों में से एक नहीं है?
A. समतापमंडल
B. तापमण्डल
C. मध्यमंडल
D. अंतर्मंडल
_______ ने जुलाई 2022 में वर्ल्ड गेम्स (विश्व खेल) 2022 की मेजबानी की।
A. जर्मनी
B. जापान
C. अमेरिका
D. इटली
________ ने अपनी पुस्तक, “द ओरिजिन ऑफ़ स्पीशीज़” में विकास के विचार का वर्णन किया है।
A. एडवर्ड जेनर
B. चार्ल्स डार्विन
C. रॉबर्ट ब्राउन
D. अरस्तू