SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 18 Shift1

पाँच सदस्यों वाले एक परिवार का औसत वजन (किग्रा में) ज्ञात कीजिए, जिनके वजन क्रमशः 40 किग्रा, 49 किग्रा, 56 किग्रा, 67 किग्रा और 39 किग्रा हैं:
A. 52.2
B. 49.2
C. 50.2
D. 51.2

9 और 25 के बीच मध्यानुपाती क्या है?
A. 17
B. 15
C. 34
D. 16

किसी वस्तु को ₹19.5 में बेचकर, एक व्यापारी को 30% का लाभ होता है। 50% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे अपने विक्रय मूल्य में (₹ में) कितनी वृद्धि करनी चाहिए?
A. 6
B. 5
C. 4
D. 3

कुछ प्राकृत संख्याओं का औसत 27 है। यदि पहली संख्या में 69 जोड़ा जाता है और अंतिम संख्या से 12 घटाया जाता है, तो औसत 32.7 हो जाता है, तो प्राकृत संख्याओं की संख्या है:
A. 8
B. 7
C. 5
D. 10

एक दुकानदार ₹80 अंकित मूल्य वाली एक नोटबुक 8% की छूट पर बेचता है और प्रत्येक नोटबुक के साथ ₹8.60 के मूल्य वाला एक पेन मुफ्त देता है। फिर भी उसे 17% का लाभ होता है। दो दशमलव स्थानों तक सही प्रत्येक नोटबुक का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. ₹49.75
B. ₹45.35
C. ₹55.56
D. ₹51.32

एक चोर को एक पुलिसकर्मी 400 मीटर की दूरी से देखता है। जब पुलिसकर्मी चोर का पीछा करना शुरू करता है, तो चोर भी भागना शुरू कर देता है। यदि चोर की गति 18 किमी/घंटा और पुलिसकर्मी की गति 20 किमी/घंटा है, तो चोर को पकड़े जाने से पहले कितनी दूरी तय कर लेगा?
A. 1.8 किमी
B. 3.6 किमी
C. 9 किमी
D. 2.5 किमी

20 सेमी त्रिज्या वाली एक लोहे की गेंद को पिघलाकर समान त्रिज्या वाली 64 गोलाकार गेंदों में ढाला जाता है। प्रत्येक गोलाकार गेंद की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
A. 5 सेमी
B. 2.8 सेमी
C. 3.6 सेमी
D. 4.7 सेमी

नीचे दिया गया दंड आलेख एक निर्माता की पाँच शाखाओं से दो क्रमागत वर्षों में खिलौनों की बिक्री (हजारों में) को दर्शाता है।

दोनों वर्षों के लिए शाखा B4 की कुल बिक्री, दोनों वर्षों के लिए शाखा B2 की कुल बिक्री का कितना प्रतिशत है? (दो दशमलव स्थानों तक)
A. 108.82%
B. 91.89%
C. 85.85%
D. 116.47%

पुष्कर ₹27.50 में एक वस्तु खरीदता है और ₹28.60 में बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 7%
B. 6%
C. 3%
D. 4%

₹3500 की राशि पर 7% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 530
B. 430
C. 490
D. 450

₹2500 की राशि पर 6% वार्षिक ब्याज दर से 6 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 860
B. 900
C. 840
D. 940

किसी उत्पाद के मूल्य में 20% की वृद्धि होती है। कुछ समय बाद, इसमें 15% की कमी होती है। मूल्य में कुल प्रतिशत परिवर्तन क्या है?
A. 1%
B. 2%
C. 4%
D. 3%

दो साइकिल सवार एक वृत्ताकार पथ पर एक ही बिंदु से विपरीत दिशाओं में क्रमशः 7 मीटर/सेकंड और 8 मीटर/सेकंड की चाल से चलना शुरू करते हैं। यदि वृत्त की परिधि 300 मीटर है, तो वे पहली बार कितने समय में मिलेंगे?
A. 24 सेकंड
B. 12 सेकंड
C. 20 सेकंड
D. 30 सेकंड

एक धातु के अर्धगोलाकार कटोरे का बाह्य वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 308 सेमी2 है। यदि धातु का घनत्व 8.7 ग्राम प्रति सेमी3 है, तो कटोरे का द्रव्यमान बराबर है:

(π = 22/7 का प्रयोग करें)

A. 6254.2 ग्राम
B. 6252.4 ग्राम
C. 5262.4 ग्राम
D. 5264.2 ग्राम

a2 क्षेत्रफल वाले वर्ग से, वर्ग की भुजाओं के मध्य बिंदुओं पर बना एक अन्य वर्ग काटा जाता है। वर्ग में बचा हुआ क्षेत्रफल कितना है?
A. \(^2/2\)
B. \(2a^2/3\)
C. \(^2/4\)
D. \(3a^2/4\)

पाँच संख्याओं का औसत 206 है। उनमें से दो का औसत 205 है। उनमें से अन्य दो संख्याओं का औसत 207.5 है। इस जानकारी से कितनी संख्याओं की सही पहचान की जा सकती है?
A. दो
B. कोई नहीं
C. एक
D. तीन

पाँच व्यक्तियों का वजन क्रमशः 58 किग्रा, 38 किग्रा, 45 किग्रा, 34 किग्रा और 55 किग्रा है। उन व्यक्तियों का औसत वजन (किग्रा में) क्या है जिनका वजन पाँच व्यक्तियों के औसत वजन से कम है?
A. 43
B. 37
C. 41
D. 39

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 27 Shift1

x, y और z क्रमशः 2, 3 और 4 से विभाज्य हैं। 6x, 4y और 3z का महत्तम समापवर्तक (HCF) क्या है?
A. कम से कम 36
B. कम से कम 12
C. कम से कम 18
D. कम से कम 16

दी गई तालिका में तीन कंपनियों X, Y और Z द्वारा तीन उत्पादों A, B और C के उत्पादन पर विचार करें।

कंपनी Y द्वारा कितने उत्पादों का उत्पादन, कंपनी Y के सभी उत्पादों के औसत उत्पादन से अधिक है?
A. 3
B. 2
C. 1
D. 0

6% की दर से 4 वर्षों के लिए कितनी धनराशि उधार दी जाए जिससे उतना ही ब्याज प्राप्त हो जितना ₹800 से \(41/2%\)% की दर से 5 वर्षों में अर्जित होता है?
A. ₹750
B. ₹700
C. ₹650
D. ₹625

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘-’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
4 ÷ 8 × 2 – 7 + 3 = ?
A. 15
B. 20
C. 18
D. 16

दी गई आकृति किस विकल्प में अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)?

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में, ‘will you go’ को ‘ht dt gt’ के रूप में लिखा जाता है और ‘you can go’ को ‘gt st dt’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘can’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. st
B. gt
C. dt
D. ht

U, V, W, X, Y, Z और A एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन ज़रूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। X के बाईं ओर से गिने जाने पर X और Y के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। U के दाईं ओर से गिने जाने पर Z और U के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। V, Z के ठीक दाईं ओर बैठा है। W, U और Y दोनों का निकटतम पड़ोसी है। A के बाईं ओर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. Y
B. W
C. U
D. Z

एक निश्चित तर्क के अनुसार 15, 92 से संबंधित है। उसी तर्क का पालन करते हुए, 18, 110 से संबंधित है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से किससे 7 संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
A. 76
B. 67
C. 44
D. 56

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
(8, 38, 11)
(3, 20, 7)
A. (2, 52, 32)
B. (1, 26, 12)
C. (4, 14, 2)
D. (3, 20, 5)

एक विशेष कूट भाषा में, ‘does she hear’ को ‘mt sp dt’ के रूप में लिखा जाता है और ‘hear the music’ को ‘rb mt ch’ के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में ‘hear’ का कूट क्या है?
A. sp
B. mt
C. ch
D. rb

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
135 × 5 – 12 ÷ 11 + 8 = ?
A. 151
B. 121
C. 136
D. 169

छह लड़के A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। B के दाईं या बाईं ओर से गिने जाने पर B और F के बीच दो लड़के बैठे हैं। A के दाईं ओर से गिने जाने पर A और B के बीच एक लड़का बैठा है। E, A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। D, C के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 9 Shift1 part2

I. A, D का निकटतम पड़ोसी है। II. C, F का निकटतम पड़ोसी है।

A. न तो I और न ही II
B. केवल II
C. I और II दोनों
D. केवल I

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।
कथन:
सभी बॉलिंग, बिलियर्ड्स हैं।
कुछ बिलियर्ड्स, चेस नहीं हैं।
निष्कर्ष:
[1] सभी चेस, बॉलिंग हैं।
[2] सभी बिलियर्ड्स, चेस हैं।
A. केवल निष्कर्ष [1] निकलता है
B. केवल निष्कर्ष [2] निकलता है
C. निष्कर्ष [1] और [2] दोनों निकलते हैं
D. न तो निष्कर्ष [1] और न ही [2] निकलता है

निम्नलिखित शरनी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
4, 10, 28, 82, 244, ?
A. 730
B. 731
C. 734
D. 732

निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने वाले दिए गए विकल्पों में से आकृति का चयन करें।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने वाले दिए गए विकल्पों में से आकृति का चयन करें और पैटर्न को पूरा करें।

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता है।

कथन:
(i) कोई भी बच्चा, पुरुष नहीं है।
(ii) कोई भी पुरुष, वयस्क नहीं है।

निष्कर्ष:
(I) कुछ पुरुष, बच्चे हैं।
(II) कोई भी बच्चा, वयस्क नहीं है।

A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

एक विशेष कूट भाषा में, ‘BOAT’ को ‘5197’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘AIRS’ को ‘2418’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ के लिए कूट क्या है?
A. 1
B. 2
C. 9
D. 4

एक विशेष कूट भाषा में, ‘SAND’ को ‘2468’ और ‘WEST’ को ‘3574’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ के लिए कूट क्या है?
A. 4
B. 2
C. 8
D. 7

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर KPMI का संबंध LQNJ से एक निश्चित तरीके से है। उसी तरह, NSPL का संबंध OTQM से है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से RWTP किससे संबंधित है?
A. SXQU
B. XSUQ
C. SXUQ
D. XSQU

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
DXZ, HTV ,LPR ,PLN, ?
A. SHJ
B. SHK
C. THJ
D. THK

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर HOJF का संबंध IPKG से एक निश्चित तरीके से है। उसी प्रकार, KRMI का संबंध LSNJ से है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से MTOK का संबंध किससे है?
A. NUPL
B. UNPL
C. NULP
D. UNLP

भारत में कृषि के संदर्भ में, ‘पेन्दा’ शब्द किसके लिए प्रयोग किया जाता है?
A. कृषि ऋतु
B. चाय की खेती
C. झूम खेती
D. बागान कृषि

भारत की 2001 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में बाल लिंगानुपात सबसे कम था?
A. उत्तराखंड
B. हरियाणा
C. केरल
D. हिमाचल प्रदेश

निम्नलिखित में से कौन सी घटना ट्रायथलॉन में सबसे पहले होती है?
A. शॉट पुट करना
B. साइकिल चलाना
C. दौड़ना
D. तैराकी

See also  SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 15 Shift1

‘ऑड्स के खिलाफ ऐस’ किस खेल की एक खिलाड़ी की आत्मकथा है?
A. शूटिंग
B. बैडमिंटन
C. टेनिस
D. क्रिकेट

2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में बाल लिंगानुपात में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई?
A. महाराष्ट्र
B. हिमाचल प्रदेश
C. पंजाब
D. हरियाणा

नालंदा विश्वविद्यालय के उत्खनित खंडहर बताते हैं कि इसके निर्माण में चमकीले लाल _____ का/के उपयोग किया/किए गए थे।
A. पत्थर
B. ईंटें
C. ग्रेनाइट
D. संगमरमर

निम्नलिखित में से कौन सा कारक मुख्य रूप से मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी है?
A. अपक्षय
B. सिंचाई
C. क्षरण
D. खनन

जनवरी 2023 में, तीन भारतीय मूल के शोधकर्ता ब्रिटेन में युवा वैज्ञानिकों के लिए ब्लैवाट्निक पुरस्कारों के नौ प्राप्तकर्ताओं में शामिल थे। निम्नलिखित में से कौन सा इन तीन वैज्ञानिकों में से एक नहीं है?
A. मेहुल मलिक
B. राहुल आर नायर
C. तमय भारत
D. गगनदीप कांग

पद्म श्री से सम्मानित शोभना नारायण किस शास्त्रीय नृत्य शैली की प्रतिपादक हैं?
A. कुचिपुड़ी
B. सत्रिया
C. भरतनाट्यम
D. कठक

समपैत्रिक जातिवृत्ति के अनुसार, एक नई प्रजाति का उदय तब होता है जब:
A. एक प्रजाति को भूगर्भीय घटनाओं जैसे पर्वत निर्माण के कारण विभिन्न समूहों में विभाजित किया जाता है
B. एक ही प्रजाति के जीव अलग-अलग व्यवहारिक विशेषताएँ दिखाना शुरू करते हैं
C. एक ही प्रजाति के दो समूह एक ही भौगोलिक स्थान पर रहने के बावजूद आपस में प्रजनन नहीं कर सकते
D. एक ही प्रजाति के जीवों के दो समूह लक्षणिक रूप से अलग दिखेंगे

एक विधिक अधिकारी के पद के लिए योग्य होने के बावजूद, श्रीमान X को उक्त पद के लिए साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया गया। श्रीमान X किस अधिकार का प्रयोग करने में असमर्थ रहे?
A. कानून के समक्ष समानता
B. गिरफ्तारी से सुरक्षा
C. शिक्षा का अधिकार
D. अवसर की समानता

हिमाचल प्रदेश के निम्नलिखित में से कौन सा सांस्कृतिक उत्सव हड़ीम्बा मंदिर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित किया जाता है?
A. बिसुआ
B. डूंगरी
C. मोपिन
D. ज़िरो

मई 2023 में, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने अपने स्मार्ट सिटी मिशन की समय सीमा ________ तक बढ़ा दी है।
A. जून 2027
B. जून 2026
C. जून 2024
D. जून 2025

हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का जन्म कहाँ हुआ था?
A. तमिलनाडु
B. त्रिपुरा
C. ओडिशा
D. कर्नाटक

निम्नलिखित में से किस विद्वान ने कश्मीर के इतिहास का उल्लेख किया है?
A. बाणभट्ट
B. कालिदास
C. हर्ष
D. कल्हण

‘अर्थशास्त्र’ के लेखक निम्नलिखित में से किस शासक के समकालीन थे?
A. चंद्रगुप्त मौर्य
B. समुद्रगुप्त
C. चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
D. अशोक

निम्नलिखित में से किस वर्ष बाल विवाह निरोधक अधिनियम पारित किया गया था?
A. 1902
B. 1872
C. 1929
D. 1856

हीरो ISL में हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी सुनील छेत्री ने यह उपलब्धि ______ संस्करण में प्राप्त की थी।
A. 2015
B. 2014
C. 2013
D. 2016

शास्त्रीय नृत्य शैली ‘कथकली’ की उत्पत्ति भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य से हुई है?
A. केरल
B. ओडिशा
C. आंध्र प्रदेश
D. तमिलनाडु

जंतुओं में उत्सर्जन तंत्र का प्राथमिक कार्य क्या है?
A. श्वसन
B. अपशिष्ट उत्पादों का निष्कासन
C. पाचन
D. प्रजनन

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 157 में राज्य के ____________ की नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यताओं का उल्लेख है।
A. मुख्यमंत्री
B. निर्वाचन आयुक्त
C. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
D. राज्यपाल

निम्नलिखित में से कौन सा सार्वजनिक वस्तु का उदाहरण नहीं है?
A. राष्ट्रीय रक्षा
B. हमारे घर का ड्राइववे
C. कानून प्रवर्तन
D. स्वच्छ हवा तक पहुँच

भारतीय सिविल सेवा परीक्षा पहली बार भारत में कहाँ आयोजित की गई थी?
A. कलकत्ता
B. सूरत
C. इलाहाबाद
D. दिल्ली

पित्ती पक्षी अभयारण्य भारत के किस केंद्र शासित प्रदेश/राज्य में स्थित है?
A. तमिलनाडु
B. लक्षद्वीप
C. अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह
D. मणिपुर

कौन सा अकार्बनिक यौगिक यूरिया बनाने के लिए ठोस अवस्था अभिक्रिया से गुजरता है?
A. अमोनियम सायनेट
B. अमोनियम फॉस्फेट
C. अमोनियम एसीटेट
D. अमोनियम नाइट्रेट

Leave a Comment

error: