SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 28 Shift2 part2

₹3000 की राशि पर 8% वार्षिक ब्याज दर से 4 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 920
B. 1000
C. 960
D. 900

एक दुकानदार रेफ्रिजरेटर और गीजर का सेट एक साथ ₹30,400 में बेचता है, जिससे उसे रेफ्रिजरेटर पर 25% और गीजर पर 10% का लाभ होता है। उन्हें एक साथ ₹30,700 में बेचने पर, उसे रेफ्रिजरेटर पर 10% और गीजर पर 25% का लाभ होता है। अब, यदि गीजर को 17% लाभ पर बेचा जाता है, तो गीजर का विक्रय मूल्य (₹ में) क्या है?
A. 14,380
B. 12,130
C. 16,380
D. 17,510

यदि P का 30% = Q का 0.6 = R का \(1/3\) है, तो P : Q : R है:
A. 10 : 5 : 9
B. 10 : 5 : 7
C. 5 : 10 : 9
D. 5 : 10 : 7

पाँच सदस्यों वाले एक परिवार का औसत वजन (किग्रा में) ज्ञात कीजिए, जिनके वजन क्रमशः 40 किग्रा, 49 किग्रा, 56 किग्रा, 71 किग्रा और 37 किग्रा हैं:
A. 51.6
B. 50.6
C. 52.6
D. 49.6

735 मीटर लंबी एक ट्रेन 225 मीटर लंबी सुरंग को 48 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की गति ज्ञात कीजिए।
A. 54 किमी/घंटा
B. 66 किमी/घंटा
C. 72 किमी/घंटा
D. 82 किमी/घंटा

21 सेमी त्रिज्या वाले एक अर्धगोलाकार ठोस को पिघलाकर 14 सेमी ऊँचाई वाले एक बेलन में बनाया जाता है। बेलन का आयतन (a × ba × cb)π द्वारा दिया गया है जहाँ a, b और c अभाज्य संख्याएँ हैं। तब (a+b)c का मान है:
A. 66
B. 42
C. 54
D. 35

दो स्टेशनों के बीच I श्रेणी और II श्रेणी के AC ट्रेन कोच के किराए का अनुपात 5:3 है, और I श्रेणी और II श्रेणी के AC कोच द्वारा दो स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या का अनुपात 3:10 है। यदि किसी विशेष दिन दो स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों से ₹37,080 एकत्र किए जाते हैं, तो द्वितीय श्रेणी के AC कोच यात्रियों से एकत्रित राशि ज्ञात कीजिए।
A. ₹24,720
B. ₹27,420
C. ₹20,247
D. ₹22,047

किस अनुपात में ₹45/किग्रा वाले टमाटर को ₹60/किग्रा वाले टमाटर के साथ मिलाया जाए ताकि मिश्रण का मूल्य ₹54/किग्रा हो जाए?
A. 3 : 7
B. 3 : 5
C. 2 : 3
D. 2 : 5

एक बल्लेबाज अपनी 15वीं पारी में 152 रन बनाता है, जिससे उसका औसत स्कोर 5 रन बढ़ जाता है। 15वीं पारी के बाद बल्लेबाज का प्रति पारी औसत स्कोर ज्ञात कीजिए।
A. 85
B. 41
C. 77
D. 82

एक दुकानदार किसी वस्तु पर 38% की छूट देता है। नकद भुगतान करने पर वह ग्राहक को अतिरिक्त 15% की छूट देता है। एक ग्राहक ने उस वस्तु के लिए ₹2,108 नकद भुगतान किया है। वस्तु का अंकित मूल्य (₹ में) क्या है?
A. 3,560
B. 3,800
C. 4,200
D. 4,000

एक दुकानदार को ₹30/किग्रा और ₹32.5/किग्रा वाली चीनी को किस अनुपात में मिलाना चाहिए ताकि मिश्रण को ₹34.1/किग्रा में बेचकर उसे 10% का लाभ प्राप्त हो जाए?
A. 3 : 2
B. 5 : 4
C. 4 : 3
D. 2 : 1

निम्नलिखित तालिका पाँच विभिन्न विषयों में पाँच छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को दर्शाती है। तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें

विषय/छात्र A B C D E
जेकब 56 44 40 33 35
अर्जुन 90 94 62 86 74
अश्विन 66 72 64 84 92
रशद 78 42 66 48 76
नेहा 58 54 48 72 88

 

 

 

 

 

 

 

 

अश्विन द्वारा सभी विषयों में मिलाकर प्राप्त कुल अंकों और नेहा द्वारा सभी विषयों में मिलाकर प्राप्त कुल अंकों के बीच क्या अंतर है?

A. 78
B. 52
C. 58
D. 62

8 मीटर आंतरिक व्यास वाला एक कुआँ 12 मीटर की गहराई तक खोदा जाता है। इससे निकाली गई मिट्टी को कुएँ के चारों ओर 8 मीटर की चौड़ाई तक फैलाकर एक तटबंध बनाया जाता है। तटबंध की ऊँचाई (मीटर में) क्या है?
A. 1.0
B. 2.2
C. 1.5
D. 1.3

नीचे दिया गया दंड आलेख वर्ष 2018 से 2022 तक LIC कमीशन से तीन LIC एजेंटों की आय (रुपये लाख में) दर्शाता है। वर्ष 2020 से 2022 के दौरान एजेंट A की कुल आय, एजेंट C की कुल आय का कितना प्रतिशत है? (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)

A. 96.98%
B. 91.38%
C. 93.18%
D. 98.13%

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 06 Sept 2023 Shift3 part2

निम्नलिखित व्यंजक को सरल कीजिए।
( 5 × 5 + 5 − 5 × 5 + 5 − 5 × 5 ) + ( 5 × 5 ) ÷ 5 ( 2 + 3 )
A. 25
B. 10
C. 20
D. 5

किस राशि (₹ में) पर 4% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्षों में ₹360 का साधारण ब्याज प्राप्त होगा?
A. 2250
B. 2600
C. 4500
D. 9000

एक ठोस बेलन की ऊँचाई कितनी है जिसकी त्रिज्या 7 सेमी है और कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 704 सेमी2 है? (\( = {22}7\) का प्रयोग करें)
A. 12 सेमी
B. 9 सेमी
C. 8 सेमी
D. 7 सेमी

अरुण साधारण ब्याज पर 6 वर्षों के लिए कुछ धनराशि ऋण के रूप में लेता है। धन उधार देने वाला व्यक्ति पहले 2 वर्षों के लिए 4% प्रति वर्ष, अगले 3 वर्षों के लिए 8% प्रति वर्ष और 5 वर्षों से अधिक की अवधि के लिए 12% प्रति वर्ष की दर से ब्याज लेता है। यदि अरुण ने ₹5,472 का भुगतान करके अपना ऋण चुका दिया है, तो उसने कितनी धनराशि (₹ में) ऋण के रूप में ली थी?
A. 3,800
B. 2,640
C. 3,040
D. 12,436

एक दुकानदार किसी वस्तु को 25% लाभ पर बेचता है और बेईमानी से वास्तविक वजन से 30% कम वजन का प्रयोग करता है। उसका कुल लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 23%
B. 42%
C. 78.57%
D. 65.75%

एक कार पहले 12 किमी की दूरी 30 किमी प्रति घंटे की गति से, अगले 15 किमी की दूरी 45 किमी/घंटे की गति से और अगले 20 किमी की दूरी 60 किमी/घंटे की गति से तय करती है। कार की औसत गति ज्ञात कीजिए।
A. \(331/17\) किमी/घंटा
B. \(473/26\) किमी/घंटा
C. \(441/16\) किमी/घंटा
D. \(392/19\) किमी/घंटा

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करते हैं।

कथन:
कोई बल्ला, विकेट नहीं है।
कोई विकेट, दस्ताना नहीं है।

निष्कर्ष:
(I) कोई बल्ला, दस्ताना नहीं है।
(II) कोई विकेट, बल्ला नहीं है।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
C. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

एक विशेष कूट भाषा में, ‘YOUR’ को ‘1245’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘OURS’ को ‘4216’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘Y’ के लिए कूट क्या है?
A. 4
B. 6
C. 1
D. 5

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
RSP, TQN, VOL, XML, ?
A. YKH
B. AKH
C. ZKH
D. YLH

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
(2, 70, 82)
(26, 17, 53)

A. (36, 42, 90)
B. (79, 12, 141)
C. (71, 78, 122)
D. (54, 88, 152)

एक विशेष कूट भाषा में, ‘PORK’ को ‘7358’ के रूप में लिखा जाता है और ‘CREW’ को ‘1693’ के रूप में लिखा जाता है। उस कूट भाषा में ‘R’ को कैसे लिखा जाता है?
A. 5
B. 6
C. 3
D. 9

श्रेणी को तार्किक रूप से पूरा करने के लिए प्रश्नवाचक चिह्नों (?) के स्थान पर समान क्रम में कौन-सी संख्याएँ आनी चाहिए?

19, 33, 21, 30, 23, 27, ?, 24, ?
A. 23, 25
B. 28, 25
C. 25, 27
D. 25, 26

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से QBON, UFSR से संबंधित है। उसी प्रकार, FCLT, JGPX से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, AOGS निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. BQJW
B. CQIU
C. ERJV
D. ESKW

P, Q, R, S, T और U एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। P, U के ठीक दायें और S के ठीक बायें बैठा है। S, T के ठीक बायें बैठा है। Q, T के ठीक दायें और R के ठीक बायें बैठा है। R के ठीक दायें कौन बैठा है?
A. T
B. U
C. P
D. S

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 27 Shift1

एक निश्चित तर्क के अनुसार 5, 120 से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 3, 24 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, 2 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

A. 13
B. 7
C. 6
D. 11

एक निश्चित तरीके से GI23, SU31 से संबंधित है। उसी प्रकार, MO56, YA64 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, SU78 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 

A. GE68
B. EG68
C. EG86
D. GE66

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए?
60 × 10 + 12 ÷ 4 − 16 = 74
A. − और +
B. ÷ और ×
C. + और ×
D. – और ×

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
84 – 112 × 8 + 15 ÷ 3 = ?
A. 45
B. 63
C. 57
D. 53

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण को MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में, ‘car struck in traffic’ को ‘ku cu nu nu’ के रूप में लिखा जाता है और ‘truck struck on road’ को ‘pu du ku tu’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘struck’ को कैसे लिखा जाता है?
A. tu
B. du
C. ku
D. pu

नीचे दिए गए चित्र में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने वाला विकल्प चित्र चुनें ताकि पैटर्न पूरा हो जाए।

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करते हैं।

कथन:
कुछ घड़ियाँ, बेल्ट हैं।
कुछ बेल्ट, टाई हैं।

निष्कर्ष:
(I) कुछ घड़ियाँ, टाई हैं।
(II) कुछ बेल्ट, घड़ियाँ हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

विकल्पों में दिए गए चित्र को पहचानें जो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर तार्किक रूप से शृंखला को पूरा करेगा।

A.
B.
C.
D.

U, V, W, X, Y, K और A एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)।
X के बाईं ओर से गिने जाने पर W और X के बीच केवल दो व्यक्ति हैं। U, K के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। V, K के ठीक दाईं ओर बैठा है। V, W के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। Y, U का निकटतम पड़ोसी नहीं है।
A के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. U
B. V
C. W
D. K

एक विशेष कूट भाषा में, ‘WOLF’ को ‘4729’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘FLEW’ को ‘9254’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
A. 4
B. 9
C. 2
D. 5

दिए गए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

कौन सा अनुच्छेद कहता है कि यह भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होगा कि वह संविधान का पालन करे और इसके आदर्शों और संस्थाओं, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करे?
A. 51A (a)
B. 52
C. 14
D. 54 (b)

आर्थ्रोपोडा संघ के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
A. आर्थ्रोपोडा के प्राणियों में संयुक्त उपांग होते हैं।
B. इनमें संयुक्त नेत्र होते हैं।
C. ये पृथ्वी पर सभी प्राणियों में सबसे अधिक संख्या में हैं।
D. सभी आर्थ्रोपोडा में प्रजनन की विधि कायिक है।
A. केवल C और D
B. केवल B, C और D
C. केवल A और C
D. केवल A, B और C

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 11 Sept 2023 Shift1

निम्नलिखित में से कौन सी मुख्य रणनीति राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा निरक्षरता के उन्मूलन के लिए अपनाई गई है?
A. पूर्ण साक्षरता अभियान
B. सरवा शिक्षा अभियान
C. शिक्षा गारंटी योजना
D. वैकल्पिक और नवीन शिक्षा

हुमायूँ के मकबरे का निर्माण किसने पूरा करवाया था?
A. ज़ीनत महल
B. माँ चुचक बेगम
C. रहमत बानू बेगम
D. बीगा बेगम

पाटली दून भारत के किस भौतिक प्रदेश से संबंधित है?
A. तटीय मैदान
B. प्रायद्वीपीय पठार
C. भारतीय मरुस्थल
D. हिमालय पर्वत

मुगल शासन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. मनसबदारी प्रणाली अकबर द्वारा 1571 में शुरू की गई थी।
2. पानीपत का दूसरा युद्ध 1556 में लड़ा गया था।
3. मेवाड़ के महाराणा प्रताप सिंह बाबर के समकालीन थे।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 2
B. 1 और 2 दोनों
C. 2 और 3 दोनों
D. 1, 2 और 3

जुनागढ़ में सुदर्शन झील का निर्माण किसने करवाया था?
A. स्कन्दगुप्त
B. चन्द्रगुप्त
C. पुष्यगुप्त
D. भानुगुप्त

निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली को संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कार के लिए नहीं माना जाता है?
A. मणिपुरी
B. विलासिनी नाट्यम
C. कुचिपुड़ी
D. कथक

पोर्टोनोवो के युद्ध में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ाई में निम्नलिखित में से किस व्यक्तित्व की महत्वपूर्ण भूमिका थी?
A. हैदर अली
B. महाराजा रणजीत सिंह
C. आलमगीर-द्वितीय
D. गोपाल नायक

कॉर्डेट्स में नोटोकार्ड का प्राथमिक कार्य क्या है?
A. गति
B. सहारा
C. पाचन
D. श्वसन

प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य मणिपुरी रास लीला का निर्माण किसने किया था?
A. बीरजू महाराज
B. सिद्धेंद्र योगी
C. ऋषि भरत
D. महाराजा भाग्यचंद्र

फ़रवरी 2023 में, UNICEF इंडिया ने बाल अधिकारों के लिए राष्ट्रीय राजदूत के रूप में किस मशहूर बॉलीवुड स्टार की नियुक्ति की घोषणा की थी?
A. पंकज त्रिपाठी
B. आमिर खान
C. पंकज कपूर
D. आयुष्मान खुराना

जीवाश्म से प्राप्त ईंधन किस प्रकार की चट्टानों में ही संरक्षित होते हैं?
A. कायांतरित चट्टानें
B. ज्वालामुखी चट्टानें
C. आग्नेय चट्टानें
D. अवसादी चट्टानें

निम्नलिखित में से असंतुलित रासायनिक समीकरण का चयन करें।
A. 10 KClO3 + 3 P4 → 3 P4O10 + 10 KCl
B. 6 HClO4 + P4O10 → 4 H3PO4 + 6 Cl2O7
C. 3 CaCl2 + 2 Na3PO4 → Ca3(PO4)2 + 6 NaCl
D. 3 Hg(OH)2 + 2 H3PO4 → Hg3(PO4)2 + 6 H2O

यशोधरा डालमिया किस प्रसिद्ध पुस्तक की लेखिका हैं?
A. पेंटिंग्स इन द कांगड़ा वैली
B. अजंता
C. द पेंटेड वर्ल्ड ऑफ़ द वारलीज़
D. इंडियन आर्ट

फरवरी 2023 में नागर विमानन महानिदेशालय में महानिदेशक के रूप में निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया था?
A. अजय कुमार भल्ला
B. राजीव गौबा
C. विक्रम देव दत्त
D. प्रमोद कुमार मिश्रा

निम्नलिखित में से कौन सा ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के विषयों में शामिल नहीं है?
A. स्वास्थ्य@75
B. विचार@75
C. कार्यवाही@75
D. संकल्प@75

2022 के फ़ुटबॉल विश्व कप की मेज़बानी किस देश ने की थी?
A. संयुक्त अरब अमीरात
B. अर्जेंटीना
C. फ़्रांस
D. कतर

द्वितीय शताब्दी के आरंभ में अपने ग्रंथ ‘नाट्य शास्त्र’ में वाद्य यंत्रों को तात, सुषिर, अवनाद्ध और घन में वर्गीकृत करने की प्रणाली किसने समझाई?
A. भरत मुनि
B. भैरव
C. संगदेव
D. स्वामी हरिदास

सूक्ष्म वित्त संस्थानों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
A. नौकरीपेशा लोगों को प्रदान की जाने वाली बैंकिंग सेवा का प्रकार
B. केवल उच्च आय वाले लोगों को प्रदान की जाने वाली सेवा
C. अधिकांश सूक्ष्म वित्तपोषण संचालन विकासशील देशों में होते हैं
D. जंबो ऋण प्रदान कर सकते हैं

वैश्विक भूख सूचकांक (GHI) 2023 में भारत का रैंक क्या है?
A. 115
B. 120
C. 105
D. 111

भारत ने पहली बार पैरालंपिक खेलों में किस वर्ष भाग लिया था?
A. 1964
B. 1972
C. 1968
D. 1980

भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद भारत के महान्यायवादी की नियुक्ति और कर्तव्यों से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 74
B. अनुच्छेद 80
C. अनुच्छेद 76
D. अनुच्छेद 81

निम्नलिखित में से किस संगठन ने वैदिक शिक्षा को पुनर्जीवित करने और इसे विज्ञान में आधुनिक शिक्षा के साथ जोड़ने का प्रयास किया?
A. आर्य समाज
B. सत्यशोधक समाज
C. ब्रह्म समाज
D. प्रार्थना समाज

‘बेवर या दहिया’ नाम से जानी जाने वाली ‘काट एवं दाह’ कृषि किस राज्य में प्रचलित है?
A. मध्य प्रदेश
B. हिमाचल प्रदेश
C. आंध्र प्रदेश
D. अरुणाचल प्रदेश

Leave a Comment

error: