एक परिवार का औसत मासिक व्यय पहले तीन महीनों में ₹8,600, अगले चार महीनों में ₹9,750 और वर्ष के अंतिम पाँच महीनों में ₹9,920 था। यदि वर्ष के दौरान कुल बचत ₹65,300 थी, तो परिवार की औसत मासिक आय (₹ में) थी:
A. 14,975
B. 15,794
C. 15,479
D. 14,597
एक चोर ने एक पुलिसकर्मी को देखा और वह 18 मीटर/सेकंड की गति से भागने लगा। 12 सेकंड के बाद, पुलिसकर्मी एक निश्चित गति से चोर के पीछे भागने लगता है। यदि पुलिसकर्मी ने चोर तक पहुँचने के लिए 864 मीटर की दूरी तय की है, तो पुलिसकर्मी की गति (मीटर/सेकंड में) है:
A. 28
B. 15
C. 30
D. 24
A और B की वर्तमान आयु का अनुपात 3:1 है। पाँच वर्ष पहले, उनकी आयु का अनुपात 5:1 था। आठ वर्ष बाद A की आयु (वर्षों में) होगी:
A. 30
B. 22
C. 38
D. 40
दो ट्रेनें, जिनकी लंबाई क्रमशः 148 मीटर और 152 मीटर है, समानांतर पटरियों पर एक-दूसरे की ओर क्रमशः 62 किमी/घंटा और 46 किमी/घंटा की गति से चल रही हैं। वे मिलने के क्षण से कितने समय में एक-दूसरे को पार कर जाएंगी?
A. 5 सेकंड
B. 20 सेकंड
C. 10 सेकंड
D. 15 सेकंड
एक समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल \({{5043}}{4}\) वर्ग सेमी है। समबाहु त्रिभुज की भुजा है:
A. \({23}{ cm} \\\)
B. \({29}{ cm} \\\)
C. \({47}{ cm} \\\)
D. \({41}{ cm} \\\)
A और B की औसत मासिक आय ₹3,590 है। B और C की औसत मासिक आय ₹4,250 है। A और C की औसत मासिक आय ₹6,500 है। C की मासिक आय क्या है?
A. ₹7,545
B. ₹6,984
C. ₹8,190
D. ₹7,160
100 अंकों की एक परीक्षा में, 50 छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों का औसत 65 पाया गया है। बाद में, यह ज्ञात हुआ कि 88 के अंक को गलती से 68 पढ़ लिया गया था। सही औसत ज्ञात कीजिए।
A. 65.60
B. 65.50
C. 65.70
D. 65.40
एक आदमी एक वस्तु को एक निश्चित मूल्य पर बेचता है और 20% की हानि होती है। यदि वह वस्तु को ₹100 अधिक पर बेचता है, तो उसे 30% का लाभ होता है। वस्तु का क्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 250
B. 300
C. 400
D. 200
5% वार्षिक साधारण ब्याज पर निवेश की गई एक राशि 6 वर्षों में ₹806 हो जाती है। यदि राशि समान रहे, तो 5 वर्षों में 12% साधारण ब्याज दर पर यह कितनी हो जाएगी?
A. ₹992
B. ₹985
C. ₹1,000
D. ₹1,120
₹3500 की राशि पर 7% वार्षिक ब्याज दर से 6 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 1430
B. 1470
C. 1510
D. 1410
एक सम षट्भुज का क्षेत्रफल \(2048{3} { cm}^2\) है। षट्भुज की प्रत्येक भुजा की लंबाई (सेमी में) क्या है?
A. \( 32{3} \\\)
B. \({64{3}}{3} \\\)
C. \({32{3}}{3} \\\)
D. \( 64{3}\)
₹43/किग्रा और ₹67/किग्रा मूल्य वाले चावल को तीसरी किस्म के चावल के साथ 2 : 1 : 5 के अनुपात में मिलाया जाता है। यदि मिश्रण का मूल्य ₹96/किग्रा है, तो तीसरी किस्म के चावल का प्रति किग्रा मूल्य (₹ में) क्या होगा?
A. 131
B. 159
C. 123
D. 142
तीन संख्याएँ 6:7:3 के अनुपात में हैं और उनका LCM, 3654 है। उनका HCF क्या है?
A. 28
B. 87
C. 29
D. 27
₹3000 की राशि पर 7% वार्षिक ब्याज दर से 5 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 1050
B. 990
C. 1010
D. 1090
3 सेमी त्रिज्या के 20 एकसमान ठोस अर्धगोले पिघलाकर एक बड़ा ठोस अर्धगोला बनाया जाता है। यदि इस प्रक्रिया में 20% ठोस पदार्थ नष्ट हो जाता है, तो बने हुए सबसे बड़े अर्धगोले की त्रिज्या (सेमी में) क्या है?
A. \(3{2} \\\)
B. \(6 \\\)
C. \(6[3]{2} \\\)
D. 3
निम्नलिखित दंड आलेख 4 कंपनियों X, Y, Z और W द्वारा 2018-2020 की अवधि के दौरान सीमेंट के उत्पादन (10,000 टन में) को दर्शाता है। दंड आलेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें।
तीन वर्षों की अवधि में किस कंपनी का औसत उत्पादन अधिकतम है?
A. Y
B. X
C. W
D. Z
रिया अपने सभी सामानों पर 12% की छूट देती है और नकद भुगतान करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त 6% की छूट देती है। यदि कोई ग्राहक ₹2,400 अंकित मूल्य वाले पंखे के लिए नकद भुगतान करता है, तो उसे कितना भुगतान करना होगा?
A. ₹1,985.28
B. ₹1,900
C. ₹2,300.50
D. ₹2,122.50
एक कॉलेज में, लड़कों की संख्या का 20%, लड़कियों की संख्या के तीन-चौथाई के बराबर है। उस कॉलेज में लड़कों और लड़कियों का अनुपात क्या है?
A. 15 : 4
B. 13 : 4
C. 5 : 3
D. 7 : 6
अतुल चावल के दो बोरे प्रत्येक ₹19,200 में बेचता है। एक पर उसे 20% का लाभ हुआ है और दूसरे पर 20% की हानि हुई है। पूरे लेन-देन में उसका लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 8% लाभ
B. 7% लाभ
C. 4% हानि
D. 5% हानि
दी गई तालिका का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।
दी गई तालिका में चार वर्षों में एक कंपनी में कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों में जोड़े गए नए कर्मचारियों की संख्या और इन श्रेणियों के कर्मचारियों की संख्या जो प्रत्येक वर्ष कंपनी से चले गए हैं, दिखाई गई है।
2001 और 2004 के बीच की अवधि के दौरान, कंपनी छोड़ने वाले तकनीशियनों की कुल संख्या, कंपनी में शामिल हुए तकनीशियनों की कुल संख्या का कितना प्रतिशत (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) है?
A. 39%
B. 35%
C. 24%
D. 29%
निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
39 ÷ 3 − 24 + 60 × 12 = ?
A. 163
B. 86
C. 136
D. 190
एक विशेष कूट भाषा में, ‘I swim fast’ को ‘cp lk bs’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘may I go’ को ‘ap sb lk’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। इस कूट भाषा में ‘I’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?
A. bs
B. lk
C. sb
D. cp
सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। A, E के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। D और A के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। B, G के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। F, B का निकटतम पड़ोसी है। E के बायें से गिनने पर D और E के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. दो
B. एक
C. चार
D. तीन
नीचे दिखाए अनुसार दर्पण को MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।
A.
B.
C.
D.
एक विशेष कूट भाषा में, ‘WING’ को ‘2618’ और ‘NEAT’ को ‘3469’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘N’ का कूट क्या है?
A. 6
B. 8
C. 1
D. 3
वह समुच्चय चुनिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
(4, 35, 11)
(1, 82, 61)
A. (13, 53, 20)
B. (8, 33, 15)
C. (2, 53, 6)
D. (21, 310, 23)
एक कूट भाषा में, ‘CAKE’ को ‘ACIG’ के रूप में लिखा जाता है और ‘GOLD’ को ‘EQJF’ के रूप में लिखा जाता है। इस भाषा में ‘WIRE’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. GUPK
B. UKPG
C. GUKP
D. GPUK
निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने और पैटर्न को पूरा करने के लिए दिए गए विकल्पों में से आकृति का चयन करें।
A.
B.
C.
D.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं/करते हैं।
कथन:
कुछ चिकन, हेन हैं।
कोई हेन, अंडा नहीं है।
निष्कर्ष:
(I) कोई चिकन, अंडा नहीं है।
(II) सभी हेन, चिकन हैं।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
B. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
दिए गए विकल्पों में से कौन-सी आकृति प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला को तार्किक रूप से पूरा करेगी?
A.
B.
C.
D.
सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। C, E के ठीक दायें बैठा है। D, C के बायें तीसरे स्थान पर बैठा है। A, B और C का निकटतम पड़ोसी है। F, E का निकटतम पड़ोसी नहीं है। G की स्थिति A के संबंध में क्या है?
A. बायें से दूसरा
B. बायें से तीसरा
C. दायें से दूसरा
D. ठीक बायें
एक निश्चित तर्क के अनुसार 7, 30 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 14, 100 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार 22 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
A. 189
B. 190
C. 180
D. 170
नीचे दिए गए चित्र में पैटर्न को पूरा करने के लिए प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने वाला विकल्प चित्र चुनें।
A.
B.
C.
D.
दी गई शरनी में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
-12, +24, -48, +96, ?, +384
A. -192
B. 108
C. 96
D. -108
निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
5 ÷ 6 × 3 – 4 + 11 = ?
A. 7
B. 11
C. 14
D. 3
एक निश्चित तरीके से JM12, EH15 से संबंधित है। उसी प्रकार, QT34, LO37 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, SV23 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. MP26
B. MQ27
C. NQ26
D. NP27
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलता/निकलते हैं।
कथन:
कोई भी बस, कार नहीं है।
कोई भी कार, ट्रक नहीं है।
निष्कर्ष:
(I) कोई भी कार, बस नहीं है।
(II) कोई भी ट्रक, कार नहीं है।
A. केवल निष्कर्ष II निकलता है।
B. केवल निष्कर्ष I निकलता है।
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II निकलता है।
D. दोनों निष्कर्ष I और II निकलते हैं।
एक कूट भाषा में, ‘COLONY’ को ’48’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘INTERCHANGE’ को ’88’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उसी भाषा में ‘MOUNTAIN’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 64
B. 86
C. 66
D. 84
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से HFLI, OMSP से संबंधित है। उसी प्रकार, KIOL, RPVQ से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, MKQN निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. TRUX
B. RTXJU
C. RTUX
D. TRXU
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?
ACE, FHJ, KMO, PRT, ?
A. NOP
B. UWY
C. GJK
D. BCD
फार्मेसी (संशोधन) विधेयक, 2023, 3 अगस्त 2023 को लोकसभा में पेश किया गया था, जो __________ में संशोधन करता है।
A. फार्मेसी अधिनियम, 1950
B. फार्मेसी अधिनियम, 1949
C. फार्मेसी अधिनियम, 1947
D. फार्मेसी अधिनियम, 1948
किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में नए साल की शुरुआत के रूप में लोसर मनाया जाता है?
A. केरल
B. बिहार
C. लद्दाख
D. नई दिल्ली
कनक रेले, जिन्होंने नालंदा नृत्य अनुसंधान केंद्र की स्थापना की, भारत के निम्नलिखित शास्त्रीय नृत्य रूपों में से किसकी कलाकार थीं?
A. मोहिनीअट्टम
B. मणिपुरी
C. कथक
D. सत्रिया
भारत में प्रांतीय प्रशासन में द्वैध शासन प्रणाली किस अधिनियम द्वारा लागू की गई थी?
A. भारत सरकार अधिनियम, 1909
B. भारत सरकार अधिनियम, 1919
C. भारत सरकार अधिनियम, 1935
D. भारत सरकार अधिनियम, 1947
भारत के किस भाग में ठंडी पर्वतीय जलवायु देखी जाती है?
A. पश्चिम
B. दक्षिण
C. उत्तर
D. पूर्व
मौर्य वंश के संस्थापक कौन थे?
A. विक्रमादित्य
B. बिन्दुसार
C. चंद्रगुप्त मौर्य
D. अशोक
31 अक्टूबर 2023 तक, 17वीं लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सदस्य (आयु के अनुसार), शफीकुर रहमान बर्क किसका प्रतिनिधित्व करते हैं?
A. भारतीय जनता पार्टी
B. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
C. समाजवादी पार्टी
D. राष्ट्रीय जनता दल
निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक दादाभाई नौरोजी द्वारा लिखी गई है?
A. गरीबी और भारत
B. गरीबी के महत्वपूर्ण अध्याय
C. गरीबी और भारत में अंग्रेजी शासन का अन्याय
D. भारत का आर्थिक इतिहास
के.एम. मुंशी द्वारा लिखित ऐतिहासिक उपन्यास ‘द ग्लोरी ऑफ़ पातन’ मूल रूप से किस भारतीय भाषा में लिखा गया था?
A. मलयालम
B. बांग्ला
C. तमिल
D. गुजराती
पंजाब ने विधान परिषद को किस तिथि को समाप्त किया?
A. 1 जनवरी 1971
B. 1 जनवरी 1977
C. 1 जनवरी 1975
D. 1 जनवरी 1970
हल्दी में मौजूद रासायनिक यौगिक है:
A. करक्यूमिन
B. टार्टरिक अम्ल
C. कैरोटीन
D. कैप्साइसिन
निम्नलिखित में से किसने इंदौर घराने की स्थापना की?
A. भीमसेन जोशी
B. उस्ताद अमीर खान
C. तानसेन
D. उस्ताद घाघे खुदा बख्श
मध्यकालीन भारतीय वास्तुकला शैली के संदर्भ में, ‘पिएत्रा दुरा’ क्या है?
A. मौर्य काल की मूर्तिकला कला
B. ताजमहल की दीवारों पर तेल चित्र
C. मुगलों द्वारा उपयोग किए जाने वाले उत्तम किस्म के कपड़े
D. अर्ध-कीमती पत्थरों से बने पुष्प डिजाइनों से दीवारों को सजाना
कृषि का रबी मौसम अक्टूबर-नवंबर में शुरू होता है और ________ में समाप्त होता है।
A. जून-जुलाई
B. मार्च-अप्रैल
C. जनवरी-फ़रवरी
D. मई-जून
सोडियम बाइकार्बोनेट का रासायनिक सूत्र क्या है?
A. NaCl
B. Na2CO3
C. NaHCO3
D. NaOH
निम्नलिखित में से कौन सी पूँजीगत वस्तुओं की विशेषताओं में से एक है?
A. ये टिकाऊ होते हैं।
B. ये सस्ते होते हैं।
C. ये गिफन वस्तुएँ हैं।
D. ये घटिया वस्तुएँ हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा पद्म पुरस्कारों का घटता हुआ क्रम है?
A. पद्म श्री, पद्म विभूषण, पद्म भूषण
B. पद्म भूषण, पद्म श्री, पद्म विभूषण
C. पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री
D. पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण
चौदहवीं शताब्दी में निम्नलिखित में से किस वंश ने विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की थी?
A. आराविडु वंश
B. सलुव वंश
C. तुलुव वंश
D. संगम वंश
टमाटर का लाल रंग किसकी उपस्थिति के कारण होता है?
A. लाइमोनीन
B. लाइकोपीन
C. बीटा कैरोटीन
D. एलिजारिन
2011 की जनगणना के अनुसार, किस केंद्र शासित प्रदेश में साक्षरता दर न्यूनतम थी?
A. चंडीगढ़
B. दादरा और नगर हवेली
C. लक्षद्वीप
D. दिल्ली
1976 में, अनुच्छेद 51A के अंतर्गत मौलिक कर्तव्यों को भारतीय संविधान के किस भाग में जोड़ा गया था?
A. VI
B. V
C. IV A
D. III
संजना बाथुला किस खेल से जुड़ी हैं?
A. रोलर स्केटिंग
B. स्क्वैश
C. शूटिंग
D. बैडमिंटन
2023 के महिला प्रीमियर लीग इवेंट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान कौन थी?
A. हरमनप्रीत कौर
B. दीप्ति शर्मा
C. शाफली वर्मा
D. स्मृति मंधाना
प्रसिद्ध स्थान मासिंराम के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
A. यह पृथ्वी पर सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान है।
B. यह भारत के मेघालय राज्य में स्थित है।
A. केवल A सही है।
B. न तो A और न ही B सही है।
C. केवल B सही है।
D. A और B दोनों सही हैं।
भारत के साथ कितने देश अपनी भूमि सीमाएँ साझा करते हैं?
A. नौ
B. सात
C. छह
D. आठ