SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – 30 Sept 2024 Shift2 part2

नीचे दिया गया आलेख उन विद्यार्थियों की संख्या (हजारों में) को दर्शाता है, जिन्होंने दिए गए चार वर्षों के दौरान दिए गए तीन विषयों का चयन किया।

वर्ष 2022 में दिए गए तीन विषयों का चयन करने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या में से 42% लड़कियाँ थीं। कितने लड़कों ने दिए गए तीन विषयों का चयन किया?

A. 31,500
B. 38,900
C. 40,600
D. 29,300

एक पुलिसकर्मी एक चोर का पीछा करता है, जो उससे 150 मीटर आगे है, और वे क्रमशः 6 km/h और 5 km/h की गति से दौड़ते हैं। चोर को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी कितनी दूरी तय करता है?
A. 880 मीटर
B. 870 मीटर
C. 890 मीटर
D. 900 मीटर

रोहन ने समान ब्याज दर पर ₹500, 2 वर्ष के लिए, ₹650, 4 वर्ष के लिए और ₹1300, 6 वर्ष के लिए जमा किए। उसे कुल ₹1,140 का साधारण ब्याज मिला। प्रति वर्ष ब्याज दर क्या है?
A. 10%
B. 9.5%
C. 10.5%
D. 11%

ऊँचाई h और त्रिज्या R वाले एक लंब वृत्तीय शंकु को आधार के समांतर एक समतल द्वारा आधार से h/4 की दूरी पर काटा जाता है। परिणामी शंकु और छिन्नक के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात है:
A. 7 : 16
B. 16 : 9
C. 16 : 7
D. 9 : 7

12 cm व्यास वाले लोहे के एक शॉट-पुट को पिघलाकर 2 cm ऊँचाई वाले एक ठोस बेलन में ढाला जाता है। बने बेलन का व्यास क्या है?
A. 12 cm
B. 18 cm
C. 24 cm
D. 21 cm

एक तेल व्यापारी के पास तीन प्रकार के तेल थे। पहले प्रकार के 403 लीटर, दूसरे प्रकार के 434 लीटर और तीसरे प्रकार के 465 लीटर। यदि प्रत्येक बैरल में समान संख्या में तेल भरा जाए, तो प्रत्येक बैरल में भरे जाने वाले तेल की अधिकतम मात्रा ज्ञात कीजिए।
A. 52 लीटर
B. 48 लीटर
C. 31 लीटर
D. 41 लीटर

एक कोचिंग संस्थान द्वारा आयोजित एक मॉक टेस्ट में, 20 छात्रों का औसत स्कोर 75% था और शेष 15 छात्रों का औसत स्कोर 54% था। औसत स्कोर ज्ञात कीजिए।
A. 66%
B. 67%
C. 63%
D. 62%

पहली 6 विषम अभाज्य संख्याओं का माध्य (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) है:
A. 9.33
B. 8.61
C. 7.93
D. 10.71

दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में, एक उम्मीदवार को कुल मतों का 25% प्राप्त हुआ और फिर भी वह 20,000 मतों से हार गया। कुल डाले गए मतों की संख्या ज्ञात कीजिए? (सभी मत वैध हैं)
A. 35000
B. 40000
C. 25000
D. 55000

एक स्कूटर का अंकित मूल्य ₹1,80,000 है। दुकानदार ने ₹1,20,000 पर 4% और शेष राशि पर 2.5% की छूट दी। स्कूटर का विक्रय मूल्य (₹ में) है:
A. 1,37,700
B. 1,73,070
C. 1,73,700
D. 1,77,300

एक पुलिस वाला एक चोर का पीछा करता है। पुलिस वाले और चोर की गति क्रमशः 10 kmph और 8 kmph है। यदि पुलिस वाला 15 मिनट देर से शुरू हुआ, तो पुलिस वाले को चोर को पकड़ने में लिया गया समय ज्ञात कीजिए।
A. 15 मिनट
B. 45 मिनट
C. 30 मिनट
D. 60 मिनट

1991, 1992, 1993 और 1994 में एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान की बिक्री का औसत 2000 है, और 1992, 1993, 1994 और 1995 के लिए यह औसत 2200 है। यदि 1995 में बिक्री 1800 है, तो 1991 में बिक्री ज्ञात कीजिए।
A. 800
B. 1200
C. 1000
D. 500

एक व्यापारी अपने माल को क्रय मूल्य से 20% अधिक पर अंकित करता है। इसके अलावा, वह एक तुला का उपयोग करता है जो एक किग्रा के लिए 1200 ग्राम दिखाता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?
A. 66%
B. 50%
C. 44%
D. 55%

एक बेईमान दुकानदार ₹95 प्रति kg की लागत मूल्य पर चावल बेचने का दावा करता है, लेकिन वह जिस वजन का उपयोग करता है उस पर 1 kg लिखा होता है जबकि उसका वास्तविक वजन 950 gm होता है। इस प्रकार 95 kg चावल के वास्तविक वजन को बेचने पर उसे होने वाला लाभ है:
A. ₹500
B. ₹375
C. ₹475
D. ₹275

एक टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के पहले 5 ओवरों में, रन रेट केवल 5.6 था। 185 रनों के लक्ष्य तक पहुँचने के लिए शेष 15 ओवरों में रन रेट (लगभग) क्या होना चाहिए?
A. 10.46
B. 10.25
C. 9.55
D. 11.15

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 1 Shift2 part5

₹3500 की राशि पर 5% वार्षिक ब्याज दर से 5 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 835
B. 875
C. 815
D. 915

अगर अनिल एक कार्य को 8 घंटे प्रतिदिन कार्य करके 5 दिन में पूरा करता है, तो 6 घंटे प्रतिदिन कार्य करके वह कितने दिनों में कार्य पूरा करेगा?
A. \(6 \, 2/3\) दिन
B. \(7 \, 1/2\) दिन
C. \(7 \, 2/3\) दिन
D. 6 दिन

उस वर्ग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसके विकर्ण की लंबाई 14 cm है।
A. 95 cm2
B. 98 cm2
C. 94 cm2
D. 96 cm2

₹2500 की राशि पर 6% वार्षिक ब्याज दर से 3 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 410
B. 450
C. 390
D. 490

दी गई तालिका 2018 से 2022 तक विभिन्न शोरूम द्वारा बेचे गए सूटकेस की संख्या दर्शाती है।

वर्ष/शोरूम A B C D E
2018 219 225 227 228 240
2019 203 212 215 204 202
2020 190 194 196 195 198
2021 220 224 202 225 231
2022 230 212 208 210 220

2019 में शोरूम D द्वारा बेचे गए सूटकेस, 2021 में शोरूम B द्वारा बेचे गए सूटकेस से कितने प्रतिशत (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) कम हैं?
A. 8.02%
B. 7.93%
C. 9.93%
D. 8.93%

एक विशेष कूट भाषा में, ‘DONER’ को ‘52369’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘DROVE’ को ‘32957’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘N’ के लिए कूट क्या है?
A. 7
B. 9
C. 6
D. 5

नीचे दर्शाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।

कथन:
• कुछ हुक खपरैल हैं।
• सभी खपरैल बोतलें हैं।

निष्कर्ष:
(I) कुछ बोतलें हुक हैं।
(II) सभी बोतलें खपरैल हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है
B. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है
C. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों निकलते हैं
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने वाले दिए गए विकल्पों में से आकृति का चयन कीजिए।

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित तर्क के अनुसार 12, 59 से संबंधित है। उसी तर्क का पालन करते हुए, 17, 79 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, निम्नलिखित में से 24 किससे संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

A. 101
B. 117
C. 107
D. 96

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
EGC, IFG, MEK, QDO, ?
A. WSU
B. WVS
C. UCS
D. SWU

P, Q, R, S, T, U, V और W एक गोल मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। P, V के ठीक दाईं ओर और U के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। S, Q के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है, जो P और T का निकटतम पड़ोसी नहीं है। Q, U के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। R, Q के ठीक दाईं ओर और P के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। T के बाईं ओर से गिनने पर R और T के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A. तीन
B. पाँच
C. दो
D. चार

निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए?
27 – 45 × 15 ÷ 8 + 3 = 6
A. – और ×
B. + और ×
C. ÷ और ×
D. – और +

See also  SSC MTS 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 6 Shift2

एक विशेष कूट भाषा में, ‘FAST’ को ‘6842’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘TILE’ को ‘5761’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘T’ के लिए कूट क्या है?
A. 2
B. 5
C. 1
D. 6

राजन, प्रज्ञान, कमल, सचिन, अशोक, नरेंद्र और लक्ष्मी एक गोल मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)।
राजन, नरेंद्र के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। कमल, राजन के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। अशोक, नरेंद्र का निकटतम पड़ोसी है। प्रज्ञान, सचिन के ठीक दायें बैठा है। नरेंद्र के बायें तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. सचिन
B. लक्ष्मी
C. प्रज्ञान
D. कमल

किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘will make you’ को ‘ft fy fd’ लिखा जाता है, तथा ‘you see what’ को ‘fi fo ft’ लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘you’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?

A. fo
B. fy
C. fd
D. ft

उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समूह की संख्याएँ संबंधित हैं।

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)
(20, 76, 91)
(87, 41, 123)
A. (57, 18, 100)
B. (84, 47, 126)
C. (40, 80, 15)
D. (47, 19, 51)

GMIE अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर HNJF से एक निश्चित तरीके से संबंधित है। उसी तरह, KQMI LRNJ से संबंधित है। समान तर्क का पालन करते हुए, NTPL निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

A. UOQM
B. UQMQ
C. OUQM
D. OUMQ

दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

34 51 85 102 136 ?
A. 153
B. 146
C. 157
D. 142

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए और ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए?
140 × 2 – 4 ÷ 56 + 82 = ?
A. 262
B. 268
C. 241
D. 212

विकल्पों में दी गई आकृति को पहचानिए जिसे (?) के स्थान पर रखने पर तार्किक रूप से शृंखला पूरी हो जाएगी।

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में, ‘checked his mirror’ को ‘aw ar ae’ लिखा जाता है और ‘book inevitably mirror’ को ‘al aw ao’ लिखा जाता है। इस भाषा में ‘mirror’ को कैसे कूटबद्ध किया जाता है?
A. al
B. aw
C. ae
D. ao

दी गई आकृति किस विकल्प में अंतर्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)?

A.
B.
C.
D.

TAHO अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर XELS से एक निश्चित तरीके से संबंधित है। उसी तरह, HOVC, LSZG से संबंधित है। समान तर्क का पालन करते हुए, NUBI निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. RYFM
B. FYKM
C. RYGM
D. RYKM

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन सा/से निष्कर्ष कथन(नों) से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कुछ धातुएँ लोहा हैं।
कुछ लोहे स्टील हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ धातुएँ स्टील हैं।
(II) सभी स्टील लोहा हैं।
A. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।

राजा हर्षवर्धन के दरबारी कवि कौन थे?
A. वात्सभट्टि
B. कालिदास
C. रविकृति
D. बाणभट्ट

अनुच्छेद 181 के अनुसार, ________ तब अध्यक्षता नहीं कर सकता जब राज्य विधान सभा में उसके पद से हटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा हो।
A. महान्यायवादी
B. उपसभापति
C. अध्यक्ष
D. सभापति

1928 में, निम्नलिखित में से किसने कांग्रेस पार्टी की नेहरू रिपोर्ट लिखी, जो स्वतंत्र भारत के लिए एक भावी संविधान थी, जो प्रभुत्व दर्जे के प्रदान करने पर आधारित थी?
A. मोतीलाल नेहरू
B. जवाहरलाल नेहरू
C. सुभाष चंद्र बोस
D. महात्मा गांधी

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 12 Shift3 part2

पटकाई पहाड़ियाँ __________ पर्वतों का हिस्सा हैं।
A. पश्चिमी घाट
B. पूर्वी घाट
C. पूर्वांचल
D. काराकोरम

निम्नलिखित में से किस खेल में भारत को अपना पहला व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक मिला?
A. कुश्ती
B. मुक्केबाजी
C. भारोत्तोलन
D. निशानेबाजी

शब्द ‘फुट फॉल्ट’ निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित है?
A. हॉकी
B. टेनिस
C. तीरंदाजी
D. बास्केटबॉल

निम्नलिखित जानकारी से राजस्व प्राप्तियों की गणना करें।
राजस्व घाटा = सकल घरेलू उत्पाद का 2.80% राजस्व व्यय = सकल घरेलू उत्पाद का 10.80%
A. 12.80
B. 8.00
C. 13.60
D. 2.70

जब बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड किसी जल निकाय में घुल जाती है, तो निम्नलिखित में से किस अम्ल के बनने के कारण जल अम्लीय हो जाता है?
A. कार्बोक्सिलिक अम्ल
B. कार्बामिक अम्ल
C. कार्बोलिक अम्ल
D. कार्बोनिक अम्ल

वर्ष 2000-2001 में शुरू की गई किस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में घर, पेयजल, प्राथमिक शिक्षा और बुनियादी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है?
A. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
B. प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना
C. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
D. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

मई 2001 में यूनेस्को द्वारा मानवता की मौखिक और अमूर्त विरासत की उत्कृष्ट कृति के रूप में निम्नलिखित में से किस संस्थान/परियोजना को घोषित किया गया था?
A. जवाहरलाल नेहरू मणिपुर नृत्य अकादमी
B. राष्ट्रीय कथक नृत्य संस्थान
C. कुट्टियाट्टम को समर्थन देने वाली राष्ट्रीय परियोजना
D. संगीत अकादमी मद्रास

निम्नलिखित में से अणु/सूत्र इकाइयों और उनके मोलर द्रव्यमान के गलत युग्म का चयन करें।
A. HNO3 – 62
B. CH4 – 16
C. NaCl – 58.5
D. HCl – 36.5

जंतु कोशिकाओं में, बहुत लंबी श्रृंखला वाले वसीय अम्लों का β-ऑक्सीकरण किस कोशिकांग द्वारा किया जाता है?
A. राइबोसोम
B. पेरोक्सिसोम
C. माइटोकॉन्ड्रिया
D. गॉल्जी उपकरण

जनवरी 2023 में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अनुसार, कितने शहरों को स्थायी और जिम्मेदार स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया है?
A. 67
B. 21
C. 45
D. 30

निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य पारंपरिक रूप से झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तीन आसन्न राज्यों के पुरुषों द्वारा किया जाता है?
A. ओडिसी
B. सत्रिया
C. कुचिपुड़ी
D. छऊ

सिंधु घाटी सभ्यता के निर्माण स्थलों से निम्नलिखित में से कौन सा स्थापत्य तत्व शामिल नहीं था?
A. लोहे की प्लेटें
B. सूखी ईंटें
C. पकी हुई ईंटें
D. जिप्सम का मोर्टार

1991 की जनगणना में, किस राज्य की साक्षरता दर सबसे अधिक थी और यह राष्ट्रीय औसत साक्षरता दर से अधिक थी?
A. पश्चिम बंगाल
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. केरल

कौन सा कोशिकांग राइबोसोमल RNA रखता है और राइबोसोम के उत्पादन में शामिल होता है?
A. एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम
B. केन्द्रक
C. केन्द्रिका
D. गॉल्जी उपकरण

आत्मकथा ‘विंग्स ऑफ़ फायर’ किस प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व के जीवन पर आधारित है?
A. एपीजे अब्दुल कलाम
B. किरण बेदी
C. अरुंधति रॉय
D. रतन टाटा

भारत सरकार के ब्रिटिश शासन द्वारा लाहौर षड्यंत्र केस में गिरफ्तार किए गए निम्नलिखित क्रांतिकारियों में से किसने जेल में 63 दिनों की भूख हड़ताल में शहादत प्राप्त की?
A. राम प्रसाद बिस्मिल
B. जतिन्द्रनाथ दास
C. प्रफुल्ल चाकी
D. रास बिहारी बोस

निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संविधान की प्रकृति का सही वर्णन करता है?
A. बहुत कठोर और संशोधन करना कठिन
B. लचीला
C. कठोर
D. न तो कठोर और न ही लचीला

बथुकम्मा त्योहार किस राज्य से संबंधित है?
A. तेलंगाना
B. सिक्किम
C. पंजाब
D. त्रिपुरा

राग दीपक किस प्रसिद्ध संगीतज्ञ से संबंधित है?
A. अली खान करौरी
B. तानसेन
C. लाल कलावंत
D. खुसरो

सितंबर 2023 में, संजय कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद, प्रभार में ED के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
A. तुषार मेहता
B. राहुल नवीन
C. सामंत गोयल
D. टीवी सोमानथन

निरंकुश शासक के रूप में बलबन के शासनकाल के परिणामस्वरूप निम्नलिखित में से कौन सी घटना घटी?
A. सामान्य व्यक्ति का सम्मान
B. अमीरों को जागीरें देना
C. प्रशासन में हिंदुओं की नियुक्ति
D. चालीसा का विनाश

निम्नलिखित में से कौन सा बाँध दामोदर घाटी निगम का हिस्सा है?
A. मैथॉन
B. रिहंद
C. कोयना
D. सलाल

Leave a Comment

error: