एक बेईमान दुकानदार अपने सामान को क्रय मूल्य पर बेचने का वादा करता है। हालाँकि, वह एक ऐसे वजन का उपयोग करता है जिसका वास्तविक वजन उस पर लिखे वजन से 33% कम होता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. \(4817/67\%\)
B. \(5018/67\%\)
C. \(4917/67\%\)
D. \(5134/67\%\)
दिए गए दंड आलेख का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।
नीचे दिया गया दंड आलेख गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में छह छात्रों (A, B, C, D, E और F) द्वारा प्राप्त औसत अंकों को दर्शाता है। प्रत्येक विषय के अधिकतम अंक 100 हैं।
गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में B द्वारा प्राप्त कुल अंकों और गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में F द्वारा प्राप्त कुल अंकों के बीच का अंतर ज्ञात कीजिए।
A. 12
B. 21
C. 24
D. 42
साधारण ब्याज पर 4% वार्षिक दर से निवेश की गई धनराशि को उसके मूल्य में 30% की वृद्धि करने में कितने वर्ष (वर्षों में) लगेंगे?
A. \(71/2\)
B. \(41/2\)
C. \(81/2\)
D. \(51/2\)
दो ट्रेनें एक ही समय पर दो स्टेशनों से एक-दूसरे की ओर 72 किमी/घंटा और 84 किमी/घंटा की गति से चलना शुरू करती हैं। जब वे एक-दूसरे को पार करती हैं, तो यह पाया जाता है कि एक ट्रेन ने दूसरी ट्रेन से 108 किमी अधिक दूरी तय की है। दो स्टेशनों के बीच की दूरी (किमी में) क्या है, और वे कितने घंटों बाद मिलेंगे?
A. 1440; 10
B. 1244; 8
C. 1404; 9
D. 1084; 7
तीन क्रमागत विषम संख्याओं का योग उन संख्याओं के औसत से 58 अधिक है। सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 33
B. 27
C. 37
D. 31
एक निश्चित साधारण ब्याज दर पर 4 वर्षों के लिए एक राशि जमा की गई थी। यदि ब्याज दर 5% अधिक होती, तो यह ₹5,200 अधिक हो जाती। जमा की गई राशि है:
A. ₹10,400
B. ₹13,000
C. ₹26,000
D. ₹25,000
9 सेमी त्रिज्या वाले एक ठोस गोले को पिघलाकर 12 सेमी लंबी और 15 सेमी बाह्य त्रिज्या वाली एक खोखली, लंब वृत्तीय बेलनाकार नली बनाई जाती है। नली की मोटाई (सेमी में) है:
A. 1
B. 4
C. 3
D. 2
60 विद्यार्थियों के औसत अंक 48 पाए गए हैं। बाद में, यह पता चला कि 68 के अंक को गलती से 56 पढ़ लिया गया था। सही अंक के अनुरूप सही औसत ज्ञात कीजिए।
A. 54.2
B. 44.2
C. 40.8
D. 48.2
21 सेमी त्रिज्या वाले एक ठोस लंब वृत्तीय बेलन की ऊँचाई क्या है यदि उसका कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 3828 सेमी2 है? (\( = {22}7\) का प्रयोग करें)
A. 6 सेमी
B. 10 सेमी
C. 12 सेमी
D. 8 सेमी
किसी व्यक्ति के वेतन में 20% की कमी की गई है। उसके घटाए हुए वेतन में कितने प्रतिशत की वृद्धि की जानी चाहिए ताकि वह अपने मूल वेतन के बराबर हो जाए?
A. 22%
B. 20%
C. 25%
D. 30%
एक परीक्षा में, कक्षा के छात्रों के औसत अंक 85.4 थे। यदि छात्र को इतिहास में 8 अंक अधिक, विज्ञान में 12 अंक अधिक, कंप्यूटर विज्ञान में 10 अंक अधिक, हिंदी में 15 अंक कम मिले होते और अन्य विषयों में वही अंक प्राप्त होते, तो औसत 87.9 होता। परीक्षा में कितने विषय थे?
A. 8
B. 6
C. 5
D. 7
वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जो संख्याओं 38, 95 और 171 को पूर्णतः विभाजित करती है।
A. 19
B. 21
C. 9
D. 13
किसी वस्तु का अंकित मूल्य ₹1,680 है और इसे 19% की छूट पर बेचा जाता है। यदि 8% का लाभ होता है, तो वस्तु का अंकित मूल्य क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक था?
A. \(351/3\%\)
B. \(311/3\%\)
C. \(321/3\%\)
D. \(331/3\%\)
₹2000 की राशि पर 8% वार्षिक ब्याज दर से 5 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 760
B. 800
C. 840
D. 740
P और Q की मासिक आय का अनुपात 7 : 6 है और उनके व्यय का अनुपात 6 : 5 है। यदि वे प्रत्येक ₹480 की बचत करते हैं, तो P की मासिक आय ज्ञात कीजिए।
A. ₹2,880
B. ₹2,400
C. ₹6,240
D. ₹3,360
8 सेमी त्रिज्या वाले एक ठोस बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 704 सेमी² है। बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए।
(\( = {22}7\) का प्रयोग करें)
A. 1106 \(6/7\) सेमी3
B. 1026 \(6/7\) सेमी3
C. 1206 \(6/7\) सेमी3
D. 1602 \(6/7\) सेमी3
अमर एक दीवार घड़ी ₹300 में खरीदता है और उसे ₹200 में बेच देता है। उसका प्रतिशत घाटा ज्ञात कीजिए।
A. 32.33% लाभ
B. 20.33% हानि
C. 33.33% हानि
D. 31.33% लाभ
नीचे दी गई तालिका उन लोगों की संख्या दर्शाती है जिन्होंने अपनी पसंदीदा संगीत शैली के बारे में सर्वेक्षण में उत्तर दिया है।
कुल नमूने में से कितने प्रतिशत ने संकेत दिया कि शास्त्रीय संगीत उनकी पसंदीदा संगीत शैली है? (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 26.32%
B. 19.25%
C. 21.15%
D. 22.93%
पाँच टोकरियाँ- A, B, C, D और E हैं। प्रत्येक टोकरी में कुछ कंगन हैं और सभी पाँच टोकरियों में कंगनों की औसत संख्या 42 है। यदि टोकरी D को हटा दिया जाता है, तो शेष टोकरियों में कंगनों की औसत संख्या 38 है। टोकरी D में कितने कंगन हैं?
A. 42
B. 58
C. 38
D. 64
एक आदमी 10 किमी/घंटा की गति से एक निश्चित दूरी तय करता है और 8 किमी/घंटा की गति से वापस प्रारंभिक बिंदु पर आता है। पूरी यात्रा में उसे डेढ़ घंटे का समय लगता है। उसके द्वारा तय की गई कुल दूरी (किमी में) है:
A. \(111/3\)
B. \(142/5\)
C. \(131/3\)
D. \(122/3\)
OM 13 एक निश्चित तरीके से RP 17 से संबंधित है। उसी प्रकार, WU 19, ZX 23 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, IG 14 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. KJ 17
B. LJ 18
C. KJ 18
D. LJ 17
E, F, G, H, I, J और K एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। I, J के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। E, G और H दोनों का निकटतम पड़ोसी है। G, J के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। F, I के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। H के संबंध में K की स्थिति क्या है?
A. बाईं ओर तीसरा
B. बाईं ओर दूसरा
C. दाईं ओर तीसरा
D. तत्काल दाईं ओर
एक विशेष कूट भाषा में, ‘FITS’ को ‘ULID’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘GIFT’ को ‘IUZD’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है।
दी गई कूट भाषा में ‘G’ का कूट क्या है?
A. U
B. I
C. Z
D. D
एक कूट भाषा में, ‘MBXL’ को ‘OXZH’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘FKRG’ को ‘HGTC’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। इस भाषा में ‘LUGS’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. OPJN
B. OOJP
C. NPIN
D. NQIO
निम्नलिखित में से कौन-सा चिह्नों का आदान-प्रदान दिए गए समीकरण को सही बना देगा?
8 − 4 + 144 ÷ 16 × 27 = 14
A. + और ×
B. − और +
C. ÷ और −
D. × और −
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
FOM, ILJ, LIG, OFD, ?
A. SCB
B. RCA
C. SCA
D. RCB
निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
234 × 6 − 6 ÷ 66 + 60 = ?
A. 365
B. 322
C. 375
D. 329
A, B, L, N, S, T और Z सात उम्मीदवार हैं जो एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख (लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में) एक समूह चर्चा के लिए बैठे हैं। L, N के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। N, T और B के ठीक बीच में बैठा है। Z, B का निकटतम पड़ोसी है और S के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। Z, A का भी निकटतम पड़ोसी है। N के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
A. S
B. L
C. A
D. Z
दी गई आकृति (X) किस विकल्प आकृति में अपने भाग के रूप में अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)?
A.
B.
C.
D.
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
12, 108
20, 180
A. 30, 290
B. 18, 156
C. 14, 125
D. 25, 225
नीचे दिखाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।
A.
B.
C.
D.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथन तार्किक रूप से कथनों से निकलता/निकलते हैं।
कथन:
कुछ बच्चे, मनुष्य हैं।
सभी बच्चे, जानवर हैं।
निष्कर्ष:
(I) कम से कम कुछ जानवर, मनुष्य हैं।
(II) सभी जानवर, बच्चे हैं।
A. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों ही निकलते हैं।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है।
C. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है।
D. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है।
एक विशेष कूट भाषा में, ‘KNOW’ को ‘2846’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘WIDE’ को ‘5729’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘W’ के लिए कूट क्या है?
A. 9
B. 5
C. 6
D. 2
दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन करें जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है।
86, 91, 101, 116, ?
A. 126
B. 159
C. 134
D. 136
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी बेल्ट, वॉलेट हैं।
कुछ वॉलेट, चश्मे हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ बेल्ट, चश्मे हैं।
(II) कुछ चश्मे, वॉलेट नहीं हैं।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
वह विकल्प चुनें जो तीसरे चित्र से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा चित्र, पहले चित्र से संबंधित है
समानता का पालन करें:
चित्र 1 : चित्र 2 :: चित्र 3 : ?
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित तर्क के अनुसार 6, 77 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 9, 116 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, 11 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
A. 143
B. 142
C. 132
D. 141
एक विशेष कूट भाषा में, ‘BEND’ को ‘ADMC’ के रूप में लिखा जाता है और ‘FISH’ को ‘EHRG’ के रूप में लिखा जाता है। इस भाषा में ‘EVIL’ को कैसे लिखा जाएगा?
A. FVJM
B. DUJM
C. DWHK
D. DUHK
एक निश्चित तरीके से AI10, YG12 से संबंधित है। उसी प्रकार, BJ20, ZH22 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, CK30 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. BC22
B. BI22
C. AB32
D. AI32
निम्नलिखित शृंखला में यदि इसे जारी रखा जाए तो प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी आकृति आनी चाहिए?
A.
B.
C.
D.
1958 में उज्जैन में आयोजित पहले अखिल भारतीय कालिदास सम्मान समारोह का उद्घाटन भारत के निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय नेता ने किया था?
A. जवाहरलाल नेहरू
B. लाल बहादुर शास्त्री
C. राजेंद्र प्रसाद
D. सरदार पटेल
रैट-होल खनन में, निम्नलिखित में से किस खनिज का खनन किया जाता है?
A. बॉक्साइट
B. निकेल
C. सोना
D. कोयला
निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन खजुराहो के मंदिरों के बारे में सही हैं?
a) मानवीय अनुभव और आध्यात्मिक खोज को समान महत्व दिया गया है।
b) खजुराहो में जैन और हिंदू मंदिर भी पाए जाते हैं।
c) चौसठ योगिनी मंदिर यहाँ के महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है।
A. a, b और c सभी
B. केवल a और b
C. केवल c और a
D. केवल b और c
निम्नलिखित में से कौन सा त्यौहार चैत्र महीने में मनाया जाता है?
A. दशहरा
B. रामनवमी
C. दिवाली
D. जन्माष्टमी
पास्ता, नूडल्स, पिज्जा और ब्रेड जैसे विभिन्न खाद्य पदार्थों में ग्लूटेन का निर्माण देखा जाता है। ग्लूटेन तब बनता है जब दो विशिष्ट प्रोटीन पानी के साथ मिलते हैं। ग्लूटेन निर्माण के लिए जिम्मेदार दो प्रोटीनों के नाम बताइए।
A. ग्लूटेनिन और केसीन
B. ग्लूटेनिन और एल्ब्यूमिन
C. ग्लूटेनिन और ग्लाइसिन
D. ग्लूटेनिन और ग्लियाडिन
विजयनगर साम्राज्य में परिवारों के समूहों से मिलकर बने गाँव के सेवकों या अधिकारियों को ________ कहा जाता था।
A. वल्लालर
B. आयागर
C. नायक
D. अमरनायक
पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
A. जबलपुर
B. हुबली
C. मालीगाँव
D. बिलासपुर
11 दिसंबर 2022 को, निम्नलिखित में से किसने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया?
A. मुकेश अग्निहोत्री
B. जयराम ठाकुर
C. शिव प्रताप शुक्ला
D. विक्रमादित्य सिंह
प्रसिद्ध लोक नृत्य ‘धोलाचा नाची’ किस राज्य में किया जाता है?
A. महाराष्ट्र
B. राजस्थान
C. मध्य प्रदेश
D. बिहार
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में राष्ट्रपति का पद _______ का है।
A. तानाशाह
B. नाममात्र कार्यपालिका
C. वास्तविक कार्यपालिका
D. राजा
निम्नलिखित में से कौन सा भौतिक परिवर्तन का उदाहरण है? इस उदाहरण में, पदार्थ की रासायनिक संरचना में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
A: कोयले को जलाने पर कोयला राख में बदलना
B: पानी में चीनी मिलाकर मीठा पेय बनाना
C: चूने और पानी के घोल का उपयोग करके दीवारों की सफेदी करना
D: एक बीकर में नमक और नींबू का रस मिलाना
A. केवल A
B. केवल C
C. केवल D
D. केवल B
दक्षिण-पश्चिम मानसून की अरब सागर शाखा के वर्षाछाया क्षेत्र में कौन सा राज्य स्थित है?
A. तमिलनाडु
B. गुजरात
C. गोवा
D. केरल
निम्नलिखित में से कौन सा/से गैर-कर राजस्व प्राप्ति का उदाहरण है/हैं?
A. विनिवेश
B. ब्याज आय
C. आयकर
D. बाह्य वाणिज्यिक उधार
राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना (NAPS) भारत सरकार द्वारा किस वर्ष शुरू की गई थी?
A. 2016
B. 2012
C. 2005
D. 2022
निम्नलिखित में से कौन सा हिंदी उपन्यास विष्णु प्रभाकर द्वारा लिखा गया है?
A. विनायक
B. अर्धनारीश्वर
C. मुझे चाँद चाहिए
D. क्यापा
अल्टीमेट खो-खो लीग टूर्नामेंट के किस सीज़न में रामजी कश्यप को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था?
A. सीज़न 2
B. सीज़न 1
C. सीज़न 3
D. सीज़न 4
चौथा आंग्ल-मैसूर युद्ध किस वर्ष लड़ा गया था?
A. 1797
B. 1796
C. 1800
D. 1799
2023 में हुए महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण में किस टीम ने जीत हासिल की?
A. गुजरात जायंट्स
B. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
C. दिल्ली कैपिटल्स
D. मुंबई इंडियंस
‘मेगालिथ’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
A. एक गुफा
B. एक विशाल आश्रय
C. एक श्मशान
D. एक बड़ा पत्थर
दादाभाई नौरोजी ने गरीबी रेखा की गणना करने के लिए किस दृष्टिकोण का उपयोग किया था?
A. कैदी मेनू
B. निर्यात-आयात डेटा
C. औद्योगिक उत्पादन
D. कृषि उत्पादकता
2010 में किस गाने के लिए तन्वी शाह पहली भारतीय महिला बनीं जिन्होंने ग्रैमी पुरस्कार जीता?
A. वंदे मातरम
B. भारत की बेटी
C. जय हो
D. ऐ वतन
1873 में पहली सिंह सभा कहाँ स्थापित की गई थी?
A. लाहौर
B. अमृतसर
C. मूलतान
D. जालंधर
2023 में, परोपकारी संगठन कार्नेगी कॉर्पोरेशन ऑफ़ न्यू यॉर्क ने ______ के अध्यक्ष अजय बंगा को अपनी वार्षिक ‘ग्रेट इमिग्रेंट्स’ सूची में शामिल किया। इस सूची में ऐसे सम्मानित व्यक्ति शामिल हैं जिन्होंने अपने योगदान और कार्यों के माध्यम से अमेरिका और उसके लोकतंत्र को समृद्ध और मजबूत किया है।
A. यूरोपीय संघ
B. विश्व बैंक
C. एशियाई विकास बैंक
D. अफ़्रीकी संघ
भारतीय संविधान में 11वें मूल कर्तव्य को शामिल किए जाने के समय प्रधानमंत्री कौन थे?
A. इंदिरा गांधी
B. अटल बिहारी वाजपेयी
C. लाल बहादुर शास्त्री
D. गुलजारी लाल नन्दा
भारतीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत की सभी संकटग्रस्त प्रजातियों का रिकॉर्ड उनके संरक्षण की स्थिति के साथ रखता है। इस पुस्तक का क्या नाम है?
A. संकटग्रस्त प्रजातियों की पुस्तक
B. भारतीय जीवन सूची
C. काली पुस्तक
D. रेड डेटा बुक