SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 12 Shift1 part2

यदि 40 : 35 :: 35 : x है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
A. \(49/16\)
B. \(49/14\)
C. \(245/8\)
D. \(49/8\)

एक आदमी 15 समान वस्तुएँ कुल ₹15 में खरीदता है। यदि वह प्रत्येक वस्तु को ₹1.32 में बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत है:
A. 8%
B. 50%
C. 23%
D. 32%

एक वाहन 65 किमी/घंटा की गति से 4 घंटे तक चलता है, उसके बाद अगले 2.5 घंटे के लिए 52 किमी/घंटा की गति से धीमा हो जाता है। औसत गति की गणना करें।
A. 61.25 किमी/घंटा
B. 55 किमी/घंटा
C. 60 किमी/घंटा
D. 58.5 किमी/घंटा

दिए गए ग्राफ का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।
ग्राफ चार शहरों: P, Q, R और S में तीन प्रकार के वाहनों: X, Y और Z द्वारा हुई दुर्घटनाओं की संख्या का डेटा दिखाता है।

सभी शहरों में अधिकतम संख्या में दुर्घटनाएँ किस प्रकार के वाहनों के कारण हुई हैं:
A. Y
B. X
C. Z
D. X और Z दोनों

एक चतुर्भुज ABCD की भुजाएँ AB = 5 इकाई, BC = 12 इकाई, CD = DA और कोण ABC = कोण ADC = 90° हैं। चतुर्भुज का क्षेत्रफल (वर्ग इकाइयों में) क्या है?
A. 72.75
B. 74.75
C. 74.25
D. 72.25

जब किसी संख्या में पहले 18% की वृद्धि की जाती है और फिर 18% की कमी की जाती है, तो संख्या में परिवर्तन __________ होता है।
A. 3.24% की कमी
B. 0%
C. 3.24% की वृद्धि
D. 32.4% की वृद्धि

मैं 10 किमी/घंटा की गति से चलता हूँ और 2 घंटे में गंतव्य तक पहुँचता हूँ। यदि मैं अपनी गति 5 किमी/घंटा बढ़ा दूँ, तो मैं कितनी जल्दी अपने गंतव्य तक पहुँच जाऊँगा?
A. 50 मिनट
B. 30 मिनट
C. 20 मिनट
D. 40 मिनट

एक कार्यालय में 160 कर्मचारी हैं, जिनमें से 40% महिलाएँ हैं और शेष पुरुष हैं। महिलाओं का औसत वज़न 58 किलोग्राम और पुरुषों का 63 किलोग्राम है। सभी कर्मचारियों का औसत वज़न ज्ञात कीजिए।
A. 58 किलो
B. 68 किलो
C. 79 किलो
D. 61 किलो

किस राशि (₹ में) पर 20% वार्षिक ब्याज दर से 4 वर्षों में ₹240 का साधारण ब्याज प्राप्त होगा?
A. 450
B. 600
C. 150
D. 300

\(2/3\), \(5/6\), \(5/12\) और \(7/18\) का LCM क्या है?
A. \(80/11\)
B. \(45/7\)
C. \(70/3\)
D. \(50/3\)

एक आदमी और उसके पुत्र की औसत आयु 48 वर्ष है। उनकी आयु का अनुपात 5:3 है। पुत्र की आयु क्या है?
A. 35 वर्ष
B. 36 वर्ष
C. 38 वर्ष
D. 34 वर्ष

₹2500 की राशि पर 4% वार्षिक ब्याज दर से 6 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 540
B. 600
C. 640
D. 560

9,000 रुपये अंकित मूल्य वाले एक प्रिंटर पर क्रमिक रूप से 30%, 20%, और 15% की छूट दी जाती है। प्रिंटर का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. ₹4,264
B. ₹4,250
C. ₹4,284
D. ₹4,274

एक व्यक्ति ₹30,000 की राशि साधारण ब्याज पर 12 वर्षों के लिए उधार देता है, जिसमें पहले 4 वर्षों के लिए ब्याज दर 8% प्रति वर्ष, अगले 3 वर्षों के लिए 10% प्रति वर्ष और अंतिम 5 वर्षों के लिए 15% प्रति वर्ष थी। 12 वर्षों के अंत में उसे कितना ब्याज (₹ में) मिलेगा?
A. 38000
B. 41100
C. 40200
D. 40800

सात क्रमागत प्राकृत संख्याओं का औसत 56 है। उनमें से सबसे बड़ी संख्या है:
A. 58
B. 59
C. 61
D. 60

एक आदमी अपनी साइकिल ₹810 में बेच देता है, जिससे उसे उसके क्रय मूल्य के दो-पाँचवें भाग के बराबर हानि होती है। हानि प्रतिशत क्या है?
A. 40%
B. 35%
C. 50%
D. 45%

एक परीक्षा में 12 लड़कियों का औसत स्कोर 16.5 था और उसी परीक्षा में 18 लड़कों का औसत स्कोर 16 था। उसी परीक्षा में लड़कियों और लड़कों का संयुक्त औसत स्कोर क्या था?
A. 16.2
B. 16.4
C. 16.7
D. 16.1

8.4 सेमी भुजा वाले घन से काटे जा सकने वाले सबसे बड़े लंब वृत्तीय शंकु की त्रिज्या क्या है?
A. 4.1 सेमी
B. 4.2 सेमी
C. 2.2 सेमी
D. 2.1 सेमी

नीचे दी गई तालिका में गणित और हिंदी में चार छात्रों द्वारा प्राप्त अंक दर्शाए गए हैं। (प्रत्येक विषय के अधिकतम अंक 100 हैं)

गणित और हिंदी में सभी चार छात्रों द्वारा प्राप्त औसत अंकों का गुणनफल क्या है?
A. 7500
B. 6800
C. 8400
D. 6300

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 22 Shift3

यदि एक समबाहु त्रिभुज का परिमाप 24 सेमी है, तो प्रत्येक माध्यिका की लंबाई क्या है?
A. \(3{2} { cm}\)
B. \(4{2} { cm}\)
C. \(4{3} { cm}\)
D. \(3{3} { cm}\)

उस विकल्प आकृति का चयन करें जिसमें दी गई आकृति (X) उसके भाग के रूप में अंतर्निहित है (घूर्णन की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक गोलाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। B, C के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। B और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D, C का निकटतम पड़ोसी है। A, E के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। F, G के ठीक बाएँ बैठा है।
B के सन्दर्भ में E का स्थान क्या है?
A. ठीक दाएँ 
B. दाएँ से तीसरा
C. ठीक बाएँ
D. बाएँ से दूसरा

एक विशेष कूट भाषा में, ‘CAKE’ को ‘5913’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘SHARP’ को ‘24658’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘A’ को कैसे कूटबद्ध किया जाता है?
A. 4
B. 1
C. 5
D. 6

दी गई संख्या युग्मों में दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ करने से प्राप्त होती है। उस युग्म का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जैसे दिए गए युग्मों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)

11, 88
14, 112

A. 16, 128
B. 28, 226
C. 24, 196
D. 19, 151

एक विशेष कूट भाषा में, ‘you are a good friend’ को ‘es an pz fd mq’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘his friend is very kind’ को ‘ck mq pn ag sb’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘friend’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?
A. fd
B. mq
C. es
D. ck

एक विशेष कूट भाषा में, ‘MOTH’ को ‘2514’ और ‘TOME’ को ‘1453’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
A. 1
B. 4
C. 3
D. 5

एक निश्चित तर्क के अनुसार 13, 103 से संबंधित है। उसी तर्क का पालन करते हुए, 9, 71 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, निम्नलिखित में से 15 किससे  संबंधित है?

(नोट: संख्याओं को उसके घटक अंकों में विभाजित किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि जोड़ने/घटाने/गुणा करने आदि को 13 में किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग करके और तत्पश्चात 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाओं को करने की अनुमति नहीं है।)
A. 119
B. 117
C. 109
D. 112

नीचे दिखाए अनुसार दी गई आकृति की सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन करें जब दर्पण को MN पर रखा जाता है।

A.
B.
C.
D.

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, OJNI, GBFA से एक निश्चित तरीके से संबंधित है। उसी प्रकार, QLPK, LIOF से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, VQUP निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

A. NIMH
B. NIHM
C. INHM
D. INMH

एक कूट भाषा में, ‘ROASTER’ को ’96’ और ‘GUM’ को ’41’ लिखा जाता है। उसी भाषा में ‘ARTIST’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
A. 88
B. 77
C. 82
D. 87

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 3 Shift3

दी गई विकल्पों में से उस आकृति को पहचानें जो प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है और तार्किक रूप से शृंखला को पूरा कर सकती है।

A.
B.
C.
D.

दी गई समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए?
(12÷ 3) × 18 – 2 × 4 + 42÷ 6 = 69
(नोट: किसी दी गई संख्या के अलग-अलग अंकों को नहीं, बल्कि पूरी संख्या को आपस में बदलना चाहिए)
A. 3 और 6
B. 18 और 12
C. 3 और 4
D. 2 और 6

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
3, 7, 15, 31, 63, ?
A. 177
B. 127
C. 576
D. 168

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर JQMT, PWSZ से एक निश्चित तरीके से संबंधित है। उसी प्रकार, HOKR, NUQX से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, FMIP निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. OSLV
B. QLSV
C. LOSV
D. LSOV

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने और पैटर्न को पूरा करने के लिए दिए गए विकल्पों में से आकृति का चयन करें।

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए और ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए?

29 × 841 ÷ 87 + 37 − 59 = ?
A. 52
B. 25
C. 65
D. 55

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से कथन तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:
कोई भी साबुन लोशन नहीं है।
कोई भी लोशन कंडीशनर नहीं है।

निष्कर्ष:
(I) कोई भी साबुन कंडीशनर नहीं है।
(II) कुछ कंडीशनर लोशन हैं।
A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
AEH, DHK, GKN, JNQ, ?
A. NRU
B. MQT
C. MQX
D. PQT

छह व्यक्ति – L, M, N, O, P और Q – एक गोल मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। O, Q के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। P, Q का निकटतम पड़ोसी नहीं है। M, L के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। N, Q के ठीक दाईं ओर बैठा है।
L और N दोनों के निकटतम पड़ोसी कौन हैं?
A. M
B. O
C. P
D. Q

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष कथन/कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।

कथन:
कोई भी छिपकली साँप नहीं है।
सभी छिपकलियाँ सरीसृप हैं।

निष्कर्ष:
(I) कम से कम कुछ सरीसृप साँप हैं।
(II) सभी सरीसृप छिपकली हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

ठंडे उप-आर्कटिक जलवायु क्षेत्र में शंकुधारी वनस्पतियों वाले वन क्षेत्र होते हैं। इन वन क्षेत्रों को किस नाम से जाना जाता है?
A. मैंग्रोव
B. सवाना
C. टैगा
D. टुंड्रा

इनमें से किस राज्य सरकार ने नवंबर 2022 में पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों का विस्तार) अधिनियम (PESA) लागू किया था?
A. उत्तर प्रदेश
B. पंजाब
C. मध्य प्रदेश
D. राजस्थान

मध्यकालीन इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. ‘शाही चोल’ कहे जाने वाले चोल वंश का संस्थापक विजयालय (9वीं शताब्दी ईस्वी) था।
2. उत्तरी भारत में शासन करने वाले महत्वपूर्ण राजवंशों में से एक गुर्जर-प्रतिहार था।
3. प्रारंभिक वर्षों (750-1000) में पालों ने पश्चिमी भारत में और राष्ट्रकूटों ने दक्षिणी भारत में शासन किया।
दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2
D. केवल 1

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 8 Shift2

निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन भारत में धार्मिक त्योहारों के संबंध में सत्य है/हैं?
1. लोसर त्यौहार मुख्य रूप से भारत के बौद्ध समुदाय द्वारा मनाया जाता है।
2. नवरोज़ त्यौहार मुख्य रूप से भारत के पारसी समुदाय द्वारा मनाया जाता है।
3. सागा दावा मुख्य रूप से भारत के मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया जाता है।
A. केवल 1
B. 1 और 2 दोनों
C. केवल 2
D. 2 और 3 दोनों

बिरजू महाराज किस शास्त्रीय नृत्य शैली से संबंधित हैं?
A. कथकली
B. कथक
C. गरबा
D. भरतनाट्यम

निम्नलिखित में से कौन सी चोटी भारत में स्थित नहीं है?
A. गुरु शिखर
B. नंदा देवी
C. धौलागिरी
D. महेंद्रगिरी

जॉन डाल्टन ने अपना परमाणु सिद्धांत किस वर्ष प्रस्तुत किया, जिसका दूसरा भाग कहता है कि किसी विशेष तत्व के सभी परमाणु बराबर होते हैं?
A. 1808
B. 1811
C. 1825
D. 1800

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित मोगुबाई कुर्दीकर किस संगीत शैली से सम्बंधित थीं?
A. हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत
B. रंगमंच संगीत
C. जैज़ संगीत
D. लोक संगीत

निम्नलिखित में से कौन भारत में विधान सभा के अध्यक्ष का चुनाव करता है?
A. विधान परिषद के सदस्य
B. राष्ट्रपति
C. विधान सभा के सदस्य
D. राज्यपाल

नेपाल का राष्ट्रीय पशु कौन सा है?
A. हिम तेंदुआ
B. गाय
C. ऊँट
D. बाघ

ऐतिहासिक उपन्यास ‘द मौर्यन: द लीजेंड ऑफ अशोका’ के लेखक कौन हैं?
A. चेतन भगत
B. कोमल भानवर
C. संजीव सान्याल
D. अमीष त्रिपाठी

निम्नलिखित में से कौन सा 4 से 10 व्यक्तियों का एक अनौपचारिक समूह है जो पारस्परिक गारंटी के आधार पर ऋण लेना चाहते हैं?
A. ग्रामीण सहकारी समितियाँ
B. स्व-सहायता समूह
C. ग्रामीण मॉडल बैंक
D. संयुक्त दायित्व समूह

नवंबर 2023 में केंद्र सरकार द्वारा विशेष सुरक्षा समूह (SPG) का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया?
A. राकेश अस्थाना
B. अशोक कुमार मिश्रा
C. अनिल कुमार धस्माना
D. आलोक शर्मा

भारत के किस राज्य ने संतोष ट्रॉफी के 77वें संस्करण की मेज़बानी की?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. हिमाचल प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश

निम्नलिखित में से किस विटामिन में कोबाल्ट एक आवश्यक घटक के रूप में शामिल है?
A. विटामिन B12
B. विटामिन A
C. विटामिन E
D. विटामिन D

निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थीं?
A. सरोजिनी नायडू
B. एनी बेसेंट
C. सुचेता कृपलानी
D. अरुणा आसफ अली

______ को कुचिपुड़ी नृत्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 1970 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
A. मुश्ताक हुसैन खान
B. स्थानम नरसिंह राव
C. वी. सत्यनारायण शर्मा
D. द्वारम वेंकटस्वामी नायडू

जोधपुर के मेहरानगढ़ किले का निर्माण किस शासक के शासनकाल में शुरू हुआ था?
A. महारावल जसवंत सिंह
B. राव बीका
C. राव जोधा
D. सवाई मान सिंह

दूध का प्रमुख कार्बोहाइड्रेट है
A. लैक्टोज
B. फ्रुक्टोज
C. स्टार्च
D. माल्टोज

1756 में अलीवर्दी खान की मृत्यु के बाद बंगाल का नवाब कौन बना?
A. शुजा-उद-दौला
B. सिराज-उद-दौला
C. सआदत अली खान
D. वाज़िर अली

निम्नलिखित में से कौन सा लोहा और इस्पात संयंत्र झारखंड में स्थित है?
A. दुर्गापुर
B. सलेम
C. विजय नगर
D. बोकारो

टेनिस में ‘डबल फॉल्ट’ क्या होता है?
A. लगातार दो फॉल्ट करना
B. एक ऐसा सर्व जो बाउंड्री के बाहर जाता है
C. लाइनमैन द्वारा बुलाया गया फॉल्ट
D. एक ऐसा सर्व जो नेट से टकराकर सही सर्विस बॉक्स में जाता है

भारतीय संविधान में 11वां मौलिक कर्तव्य 86वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा वर्ष __________ में जोड़ा गया था।
A. 2001
B. 2002
C. 2000
D. 2004

निम्नलिखित में से किस जनगणना में भारत में ऋणात्मक जनसंख्या वृद्धि दर्ज की गई थी?
A. 1971
B. 1991
C. 2011
D. 1921

खारवेल किस राजवंश का एक महत्वपूर्ण शासक था?
A. शुंग राजवंश
B. वर्धन राजवंश
C. गुप्त राजवंश
D. चेदी राजवंश

Leave a Comment

error: