SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 12 Shift2

कितनी धनराशि (रु में) 4 वर्षों में \(1{1}2\%\) वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 75 रु का साधारण ब्याज उत्पन्न करेगी?
A. 1200
B. 1250
C. 1240
D. 1210

यदि 5 लीटर सिरके में 20% पानी है और उसे 10 लीटर सिरके में मिलाया जाता है जिसमें 5% पानी है, तो नए सिरके के मिश्रण में पानी का प्रतिशत क्या होगा?
A. 20%
B. 11.11%
C. 10%
D. 15%

16 महिलाएँ एक कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकती हैं और 20 पुरुष उसी कार्य को 32 दिनों में पूरा करते हैं। 8 महिलाएँ और 16 पुरुष उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
A. 16
B. 32
C. 10
D. 20

12 सेमी त्रिज्या वाले एक ठोस गोले को पिघलाकर छोटी गोलाकार गेंदों में ढाला जाता है, जिनमें से प्रत्येक का व्यास 2.4 सेमी है। इस प्रकार प्राप्त गेंदों की संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 1000
B. 980
C. 1050
D. 500

एक शंकु के आधार की परिधि 66 सेमी है और उसकी ऊँचाई 20 सेमी है। शंकु का आयतन ज्ञात कीजिए। (\( = {22}7\))
A. 2310 घन सेमी
B. 2000 घन सेमी
C. 3087 घन सेमी
D. 465 घन सेमी

₹2500 की राशि पर 3% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 110
B. 90
C. 150
D. 190

28, 35 और 42 का महत्तम समापवर्तक (HCF) है:
A. 3
B. 7
C. 11
D. 5

24 सेमी व्यास वाले एक गोले से 4 सेमी व्यास वाली कितनी सीसे की गेंदें बनाई जा सकती हैं?
A. 432
B. 108
C. 144
D. 216

6% वार्षिक ब्याज दर पर ₹3000 की राशि 6 वर्षों के लिए उधार ली गई है। साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 1020
B. 1120
C. 1040
D. 1080

एक आदमी 27 किमी धारा के अनुकूल और 18 किमी धारा के प्रतिकूल जाता है, प्रत्येक बार एक घंटा लेता है। धारा की गति क्या है?
A. 4.5 किमी/घंटा
B. 2.8 किमी/घंटा
C. 1.5 किमी/घंटा
D. 9 किमी/घंटा

A की आय और व्यय का अनुपात 5 : 4 है। यदि उसकी कुल बचत ₹56,000 है, तो उसका व्यय (₹ में) क्या है?
A. 4,42,000
B. 2,42,000
C. 2,24,000
D. 2,44,000

एक माता और उसकी पुत्री की औसत आयु 42 वर्ष है। उनकी आयु का अनुपात क्रमशः 9:5 है। पुत्री की आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
A. 30
B. 35
C. 20
D. 25

एक आदमी साइकिल से कुल 100 किमी की दूरी तय करता है। पहले 2 घंटे के लिए, गति 20 किमी/घंटा थी और शेष यात्रा के लिए, यह घटकर 10 किमी/घंटा हो जाती है। औसत गति होगी:
A. \(15{1}8 \) किमी/घंटा
B. 13 किमी/घंटा
C. \(12{1}2\) किमी/घंटा
D. 20 किमी/घंटा

दिए गए दंड आलेख का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।
दिया गया दंड आलेख दो क्रमागत वर्षों में एक निर्माता की पाँच शाखाओं से खिलौनों की बिक्री (हजारों में) दर्शाता है।

2021 और 2022 में सभी पाँच शाखाओं की औसत बिक्री (हजारों में) के बीच क्या अंतर है?
A. 18.4
B. 15.4
C. 16.4
D. 17.4

पहले, दूसरे और तीसरे प्रेक्षणों का औसत 39 है, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे प्रेक्षणों का औसत 35 है। यदि चौथा प्रेक्षण पहले प्रेक्षण का \(3/5\) गुना है, तो चौथे प्रेक्षण का मान ज्ञात कीजिए:
A. 18
B. 27
C. 45
D. 36

यदि किसी घर का क्रय मूल्य, उसके विक्रय मूल्य का 86% है, तो लाभ प्रतिशत क्या है (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)?
A. 13.22%
B. 16.27%
C. 11.17%
D. 14.07%

एक दुकानदार किसी वस्तु का मूल्य वास्तविक मूल्य से ₹37,000 अधिक अंकित करता है। यदि दुकानदार 15% की छूट देता है, तो उसे 20% की छूट देने की तुलना में ₹7,500 अधिक प्राप्त होंगे। क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. ₹1,23,000
B. ₹1,50,000
C. ₹1,31,000
D. ₹1,13,000

नीचे दी गई तालिका में एक कंपनी द्वारा चार महीनों के दौरान विभिन्न प्रकार के स्कूटर X, Y, Z और T के उत्पादन को दर्शाया गया है।

स्कूटर का प्रकार/महीना जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल
X 45 55 28 35
Y 75 47 58 26
Z 86 27 73 51
T 74 32 29 69
कुल 280 161 188 181

किस महीने में कंपनी ने स्कूटरों की न्यूनतम संख्या का उत्पादन किया है?
A. मार्च
B. जनवरी
C. अप्रैल
D. फरवरी

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 1 Shift2 part5

A, X से प्रातः 9:00 बजे चलना शुरू करता है और उसी दिन अपराह्न 1:00 बजे Y पर पहुँचता है। B, Y से प्रातः 9:00 बजे चलना शुरू करता है और उसी दिन अपराह्न 3:00 बजे X पर पहुँचता है, और यह A के समान मार्ग का अनुसरण करता है। दोनों किस समय मिलेंगे?
A. प्रातः 11:30 बजे
B. प्रातः 11:22 बजे
C. प्रातः 11:24 बजे
D. प्रातः 10:00 बजे

यदि चावल के मूल्य में 10% की कमी से एक व्यक्ति ₹250 में 22 किलोग्राम अधिक चावल प्राप्त कर सकता है, तो प्रति किलोग्राम चावल का वास्तविक मूल्य क्या है?
(दो दशमलव स्थान तक पूर्णांकित कीजिए)
A. ₹1.20
B. ₹1.22
C. ₹1.26
D. ₹1.24

A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। A, D, जो E के बाईं ओर तीसरे स्थान पर है, के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, G, जो E का निकटतम पड़ोसी नहीं है, के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। B, G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। B की स्थिति C के संबंध में क्या है?
A. ठीक बाईं ओर
B. बाईं ओर दूसरे स्थान पर
C. ठीक दाईं ओर
D. दाईं ओर दूसरे स्थान पर

कागज की एक वर्गाकार शीट को बिंदीदार रेखा के साथ क्रमिक रूप से दिखाए गए निर्देशों के अनुसार मोड़ा जाता है और फिर उसमें छेद किया जाता है। कागज को खोलने पर वह कैसा दिखेगा?

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने और पैटर्न को पूरा करने के लिए दिए गए विकल्पों में से आकृति का चयन करें।

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कोई बिस्तर, कुर्सी नहीं है।
कोई कुर्सी, मेज नहीं है।
निष्कर्ष:
(I) कोई बिस्तर, मेज नहीं है।
(II) कुछ मेजें, कुर्सियाँ हो सकती हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (‘?’) के स्थान पर क्या आएगा?
18 × 72 − 3 ÷ 2 + 11 = ?
A. 32
B. 20
C. 24
D. 31

एक विशेष कूट भाषा में, ‘please fill this’ को ‘km tu dk’ के रूप में लिखा जाता है और ‘this is book’ को ‘dk pu sy’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘this’ को कैसे लिखा जाता है?
A. py
B. km
C. tu
D. dk

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
AAA, BCD, CEG, DGI, ?
A. EIM
B. FGK
C. EHN
D. FIK

एक विशेष कूट भाषा में, ‘BLAME’ को ‘YOZNV’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘GLAZE’ को ‘TOZAV’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘PRAKASH’ का कूट क्या है?
A. KIZPZHT
B. KIZPZHS
C. KJZPZHS
D. KIZQZHS

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से WGOA, XHRB से संबंधित है। उसी प्रकार, HRBL , ISCM से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, GQAK निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. HRKM
B. HRBL
C. HTBM
D. HRBM

निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने के लिए विकल्पों में से संख्या का चयन करें।

13, 26, 39, 52, 65, ?
A. 78
B. 79
C. 77
D. 80

सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। B, D के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। G, A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। E, G के ठीक दाईं ओर बैठा है। E के बाईं ओर से गिने जाने पर E और C के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। C, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। यदि सभी व्यक्तियों को A से प्रारंभ करते हुए वामावर्त दिशा में अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है और A की स्थिति अपरिवर्तित रखी जाती है, तो कितने व्यक्तियों की स्थिति A को छोड़कर अपरिवर्तित रहेगी?
A. दो
B. कोई नहीं
C. तीन
D. एक

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 13 Shift3

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथन तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी बिल्लियाँ, कुत्ते हैं।
कोई भी बिल्ली, घोड़ा नहीं है।
निष्कर्ष:
(I): कोई भी कुत्ता, घोड़ा नहीं है।
(II): कोई भी घोड़ा, बिल्ली नहीं है।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

दिए गए विकल्पों में से कौन-सी आकृति (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला को तार्किक रूप से पूरा करेगी?

A.
B.
C.
D.

एक निश्चित तर्क के अनुसार 9, 37 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, 3, 13 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, 8 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
 

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

A. 33
B. 35
C. 29
D. 31

एक निश्चित तर्क के अनुसार 45, 85 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 63, 121 से संबंधित है। समानतर्क के अनुसार, 58 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
A. 116
B. 101
C. 111
D. 106

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण को MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में, ‘COAT’ को ‘3571’ और ‘PAIN’ को ‘4238’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ का कूट क्या है?
A. 2
B. 3
C. 7
D. 8

एक विशेष कूट भाषा में, ‘KIDS’ को ’97&5′ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘DESK’ को ‘R759’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ का कूट क्या है?
A. 5
B. R
C. 9
D. 7

निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए?

(16 ÷ 4) × 6 + 26 – 48 + 9 × 8 = 154

(नोट: किसी दी गई संख्या के अलग-अलग अंकों को नहीं, बल्कि पूरी संख्या को आपस में बदलना चाहिए।)
A. 26 और 48
B. 16 और 48
C. 3 और 8
D. 6 और 9

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से KINL, QOTR से संबंधित है। उसी प्रकार, NLQO, TRWU से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, PNSQ निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. VTYW
B. VTWY
C. TVWY
D. TVYW

भारतीय शास्त्रीय गायिका, केसरबाई केरकर किस घराने से संबंधित थीं?
A. आगरा घराना
B. जयपुर-अतरौली घराना
C. दिल्ली घराना
D. बनारस घराना

केंद्रीय बजट 2023 में प्रस्तुत राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष ____________ तक सिकल सेल आनुवंशिक संचरण को समाप्त करना है।
A. 2049
B. 2045
C. 2040
D. 2047

निम्नलिखित में से कौन सी आत्मकथा पूर्व भारतीय न्यायाधीश लीला सेठ द्वारा लिखी गई है?
A. शासन की चुनौतियाँ: एक अंदरूनी दृष्टिकोण
B. संतुलन पर: एक आत्मकथा
C. न्यायाधीश के लिए न्याय: एक आत्मकथा
D. न्याय की खोज में: एक आत्मकथा

See also  SSC MTS 2021 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 26 Shift1

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY), जो 2015 में शुरू की गई थी, गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु/सूक्ष्म उद्यमों को _______ लाख तक के ऋण प्रदान करने की एक योजना है।
A. 5
B. 2
C. 10
D. 8

आनंद पैगोडा किस देश के प्रसिद्ध त्योहार से संबंधित है जो भारत का पड़ोसी देश है?
A. पाकिस्तान
B. म्यांमार
C. मालदीव
D. अफ़ग़ानिस्तान

निम्नलिखित जीवों के समूहों में से कौन सा समूह महासागर के अम्लीकरण के प्रति अधिक संवेदनशील है?
A. समुद्री स्तनधारी
B. समुद्री सरीसृप
C. समुद्री शैवाल
D. कैल्सीफाइंग जीव

गुरु इंदिरा पीपी बोरा को पद्म श्री पुरस्कार किस वर्ष मिला?
A. 2019
B. 2018
C. 2021
D. 2020

SEWA सहकारी बैंक की शुरुआत ________ में ________ वर्ष में हुई थी।
A. अहमदाबाद, 1974
B. वाराणसी, 1974
C. अहमदाबाद, 1984
D. वाराणसी, 1984

तालचेर ताप विद्युत केंद्र किस राज्य में स्थित है?
A. आंध्र प्रदेश
B. राजस्थान
C. बिहार
D. ओडिशा

आवर्त सारणी के समूह 18 में कौन सा तत्व स्थित है और अपनी रासायनिक अभिक्रियाशीलता की कमी के लिए जाना जाता है?
A. ऑक्सीजन
B. क्लोरीन
C. फ्लोरीन
D. हीलियम

कॉलमों का मिलान कीजिए।

कॉलम-A (पोषक तत्व) कॉलम-B (स्रोत)
i. प्रोटीन युक्त आहार a. ग्लूकोज और अन्य शर्करा

ii. वसा युक्त आहार b. खट्टे फल

iii. कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार c. अंडे का सफेद भाग और लाल मांस

iv. विटामिन C युक्त आहार d. मक्खन और पनीर

A. i-c, ii-d, iii-a, iv-b
B. i-d, ii-c, iii-b, iv-a
C. i-c, ii-d, iii-b, iv-a
D. i-c, ii-a, iii-b, iv-d

स्वस्थ और रोगमुक्त रहने के लिए संतुलित आहार लेना बहुत महत्वपूर्ण है। एक संतुलित आहार है:
A. एक ऐसा आहार जिसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और वसा हो
B. एक ऐसा आहार जिसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन और खनिज हों
C. एक ऐसा आहार जिसमें सभी पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा हो जिनकी मानव शरीर को उचित विकास के लिए आवश्यकता होती है
D. एक ऐसा आहार जिसमें पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट हो

2023 के भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि किस देश के राष्ट्रपति थे?
A. लेबनान
B. सूडान
C. मोरक्को
D. मिस्र

भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को किस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शामिल किया गया था?
A. जवाहर लाल नेहरू
B. अटल बिहारी वाजपेयी
C. इंदिरा गांधी
D. लाल बहादुर शास्त्री

भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद विधान परिषद की संरचना से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 168
B. अनुच्छेद 171
C. अनुच्छेद 181
D. अनुच्छेद 169

भारत में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) का 141वाँ सत्र किस शहर में उद्घाटित हुआ था?
A. दिल्ली
B. चेन्नई
C. प्रयागराज
D. मुंबई

जैन धर्म की शिक्षाओं का लिखित रूप, जो वर्तमान में उपलब्ध है, निम्नलिखित में से किस स्थान पर लगभग 1500 वर्ष पूर्व लिखा गया था?
A. पाटलिपुत्र
B. श्रवणबेलगोला
C. वल्लभी
D. मथुरा

निम्नलिखित में से किस बहमनी शासक ने महमूद गवान को ‘चीफ ऑफ द मर्चेंट्स’ या ‘मलिकुत-तुज्जार’ की उपाधि प्रदान की थी?

A. मोहम्मद शाह
B. हुमायूँ शाह
C. निजामुद्दीन अहमद तृतीय
D. बहमन शाह

निम्नलिखित भारतीय नेताओं में से कौन ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले पहले सदस्य थे?

A. मोतीलाल नेहरू
B. दादाभाई नौरोजी
C. भीखाजी कामा
D. लाला हरदयाल

डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम किस भारतीय शहर में स्थित है?
A. नवी मुंबई
B. पुणे
C. औरंगाबाद
D. नासिक

निम्नलिखित में से कौन उत्तर पूर्वी रेलवे का क्षेत्रीय मुख्यालय है?
A. इलाहाबाद
B. कोलकाता
C. गोरखपुर
D. हुबली

अगस्त 1765 में अवध के नवाब और मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय के साथ इलाहाबाद की संधि पर हस्ताक्षर किसने किए थे?
A. अर्ल माउंटबैटन
B. रॉबर्ट क्लाइव
C. विलियम बेंटिंक
D. वारेन हेस्टिंग्स

गोवा का कामाक्षी सौंस्थान मंदिर ______ दो मंजिला मीनार से सुसज्जित है और इसके शिखर पर एक स्वर्ण कलश स्थापित है।
A. पंचभुजीय
B. गोलाकार
C. षट्भुजीय
D. अष्टभुजीय

सिद्धेंद्र योगी ने निम्नलिखित में से किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली का विकास किया?
A. डांडिया
B. कथकली
C. कुचिपुड़ी
D. कथक

फ़रवरी 2023 में, किस भारतीय-अमेरिकी को YouTube का CEO नियुक्त किया गया था?
A. अंजलि सुद
B. विवेक रामस्वामी
C. नील मोहन
D. सत्य नडेला

Leave a Comment

error: