SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 4 Shift2 part2

एक तार का प्रतिरोध उसकी लंबाई के समानुपाती और उसकी त्रिज्या के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती है। समान पदार्थ के दो तारों का प्रतिरोध समान है और उनकी त्रिज्याएँ 7:8 के अनुपात में हैं। तारों की संगत लंबाई क्रमशः 147 सेमी और L सेमी है। L का मान ज्ञात कीजिए।
A. 168
B. 192
C. 128
D. 158

नीचे दी गई तालिका में पाँच छात्रों द्वारा 4 अलग-अलग विषयों में प्राप्त अंक दर्शाए गए हैं। प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम अंक 100 हैं।

विषय V में सभी पाँच छात्रों द्वारा प्राप्त कुल अंकों का औसत क्या है?
A. 69.2
B. 72.7
C. 68.8
D. 65.3

एक दुकानदार ₹240, ₹258 और ₹252 प्रति किलो मूल्य वाले तीन प्रकार के बीजों को 3 : 1 : 2 के अनुपात में मिलाता है। मिश्रण का औसत मूल्य है:
A. ₹245
B. ₹248
C. ₹246
D. ₹247

एक कार के रेडिएटर में 52% एंटीफ्रीज़ का घोल होना चाहिए। एक मोटर चालक के पास 40% एंटीफ्रीज़ का 8 लीटर घोल है। 52% एंटीफ्रीज़ का घोल बनाने के लिए उसे अपने घोल में कितने लीटर (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) 95% एंटीफ्रीज़ तरल मिलाना चाहिए?
A. 1.92
B. 3.45
C. 4.26
D. 2.23

₹3000 की राशि पर 3% वार्षिक ब्याज दर से 5 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 390
B. 490
C. 410
D. 450

एक बेईमान व्यापारी अपने किराने का सामान ऐसे वज़न का उपयोग करके बेचता है जो वास्तविक वज़न से 15% कम है और 20% का लाभ अर्जित करता है। उसका कुल लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 12.8%
B. 5%
C. 41.17%
D. 35%

यदि कोई धनराशि साधारण ब्याज की निश्चित दर पर 10 वर्षों में दोगुनी हो जाती है, तो उसी ब्याज दर पर धनराशि किस समय में 4 गुना हो जाएगी?

A. 20 वर्ष
B. 30 वर्ष
C. 25 वर्ष
D. 40 वर्ष

राजा की टोपी एक लंब वृत्तीय शंकु के आकार की है जिसके आधार की त्रिज्या 3 सेमी और तिर्यक ऊँचाई 25 सेमी है। टोपी बनाने के लिए आवश्यक शीट का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (\(\) = 3.14 का प्रयोग करें और निकटतम पूर्णांक मान तक उत्तर दें)
A. 450 सेमी²
B. 50 सेमी²
C. 350 सेमी²
D. 236 सेमी²

यदि एक अर्धगोले का आयतन 155232 सेमी3 है, तो अर्धगोले की त्रिज्या का आधा (सेमी में) है: (π = \(22/7\) का प्रयोग करें)
A. 18
B. 42
C. 21
D. 12

एक बड़े अर्धगोलाकार लोहे के कटोरे के शीर्ष की बाहरी परिधि 565.2 सेमी है और कटोरा y सेमी मोटा है। यदि कटोरे का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 98,988.5 सेमी2 है, तो y का मान क्या है? (π = 3.14 प्रयोग करें)
A. 3.5
B. 4
C. 6
D. 5

संदीप एक ओवरकोट ₹8,784 में बेचता है और 22% का लाभ प्राप्त करता है। ओवरकोट का वास्तविक मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. ₹7,250
B. ₹7,150
C. ₹7,200
D. ₹7,100

एक व्यापारी अंकित मूल्य पर 25% की छूट देने के बाद 44% का लाभ प्राप्त करता है। वस्तु के क्रय मूल्य और अंकित मूल्य का अनुपात क्या है?
A. 25 : 48
B. 35 : 48
C. 48 : 25
D. 48 : 35

एक स्कूल में, कक्षा 11वीं के तीन खंड A, B और C हैं। खंड A में 30 छात्र, खंड B में 36 छात्र और खंड C में 40 छात्र हैं। गणित की वार्षिक परीक्षा में खंड A, खंड B और खंड C में छात्रों द्वारा प्राप्त औसत अंक क्रमशः 90, 85 और 70 हैं। संपूर्ण कक्षा द्वारा प्राप्त औसत अंक ज्ञात कीजिए, दशमलव के दो स्थानों तक सही।
A. 58.07
B. 80.57
C. 58.70
D. 80.75

एक साइकिल चालक 2.5 किमी की दूरी 4 मिनट 10 सेकंड में तय करता है। समान गति से 12 किमी की दूरी तय करने में उसे कितना समय लगेगा?
A. 10 मिनट
B. 11 मिनट
C. 12 मिनट
D. 20 मिनट

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 29 Shift3

पाँच सदस्यों वाले एक परिवार का औसत वजन (किग्रा में) ज्ञात कीजिए, जिनके वजन क्रमशः 40 किग्रा, 49 किग्रा, 56 किग्रा, 69 किग्रा और 35 किग्रा हैं:
A. 51.8
B. 50.8
C. 49.8
D. 48.8

एक व्यक्ति अपनी यात्रा में पहले 120 किमी 48 किमी/घंटा की गति से और अगले 120 किमी 80 किमी/घंटा की गति से यात्रा करता है। यात्रा के पहले 240 किमी के लिए औसत गति है:
A. 64 किमी/घंटा
B. 60 किमी/घंटा
C. 66 किमी/घंटा
D. 72 किमी/घंटा

आलेख में एक स्कूल में विभिन्न वर्षों में कक्षा XII की अंतिम परीक्षा में उपस्थित हुए और उत्तीर्ण हुए छात्रों की संख्या दिखाई गई है।

किस वर्ष में उपस्थित छात्रों के सापेक्ष उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत सबसे अधिक है?
A. 2022
B. 2019
C. 2021
D. 2020

वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 20, 15 और 30 से भाग देने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल 6 प्राप्त होता है।
A. 36
B. 66
C. 56
D. 96

पहले वर्ष में, एक गाँव की जनसंख्या में 5% की वृद्धि होती है, और दूसरे वर्ष में, इसमें 6% की कमी आती है। दूसरे वर्ष के अंत में, इसकी जनसंख्या 35,532 थी। पहले वर्ष की शुरुआत में जनसंख्या कितनी थी?
A. 38,000
B. 36,000
C. 37,568
D. 34,567

₹3000 की राशि पर 5% वार्षिक ब्याज दर से 3 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 490
B. 390
C. 410
D. 450

E, F, G, H, L, K और M एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। K, F के ठीक बाईं ओर बैठा है। K के बाईं ओर से गिने जाने पर K और L के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। E के दाईं ओर से गिने जाने पर M और E के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। E, H के ठीक दाईं ओर बैठा है। H, F का निकटतम पड़ोसी नहीं है। G के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है?
A. M
B. H
C. L
D. F

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘×’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘÷’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए, प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
35 ÷ 4 + 6 − 3 × 12 = ?
A. 39
B. 28
C. 35
D. 29

एक निश्चित तर्क के अनुसार 11, 106 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 15, 146 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, 19 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
A. 186
B. 178
C. 189
D. 177

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी बैग, डफल हैं।
सभी डफल, कंटेनर हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ कंटेनर, डफल हैं।
(II) सभी बैग, कंटेनर हैं।
A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
12 × 3 − 5 ÷ 4 + 11 = ?
A. 11
B. 14
C. 12
D. 13

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे दिए गए समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
(284, 238)
(271, 225)
A. (212, 166)
B. (297, 246)
C. (185, 135)
D. (252, 196)

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 28 Shift3

एक निश्चित तरीके से MK14, QQ19 से संबंधित है। उसी प्रकार, XV31, BZ36 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, RP52 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. ED43
B. VT57
C. ST58
D. RT90

एक विशेष कूट भाषा में, ‘CINEMA’ को ‘591348’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘WAR’ को ‘264’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘A’ को कैसे कूटबद्ध किया जाता है?
A. 3
B. 4
C. 1
D. 8

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथन तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी गुलाब, लिली हैं।
कोई भी गुलाब, सूरजमुखी नहीं है।
निष्कर्ष:
(I) सभी लिली, गुलाब हैं।
(II) कोई भी लिली, सूरजमुखी नहीं है।
A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
DBF, HFJ, LJN, PNR, ?
A. TRV
B. SQU
C. QOS
D. FDH

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
41, 48, 55, 62, 69, ?
A. 77
B. 75
C. 74
D. 76

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आने वाले चित्र का चयन करें।

A.
B.
C.
D.

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण को MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

वह विकल्प चुनिए जिसमें दी गई आकृति अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में, ‘SNOW’ को ‘7358’ के रूप में लिखा जाता है और ‘BLEW’ को ‘1293’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘W’ को कैसे कूटबद्ध किया जाता है?
A. 9
B. 1
C. 8
D. 3

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से BMGC, GRDZ से संबंधित है। उसी प्रकार, LWAW, QBXT से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, VGUQ निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. ALRN
B. ZKSM
C. BKRO
D. BMQN

A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। C के दाईं ओर से गिने जाने पर C और E के बीच केवल 3 लोग बैठे हैं। E के बाईं ओर से गिने जाने पर E और G के बीच केवल 1 व्यक्ति बैठा है। F, D के ठीक बाईं ओर बैठा है। B के बाईं ओर से गिने जाने पर B और F के बीच केवल 2 लोग बैठे हैं। G के बाईं ओर से गिने जाने पर G और B के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A. 0
B. 3
C. 4
D. 1

एक कूट भाषा में, ‘STATION’ को ’18’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘JOURNALS’ को ’20’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। इसी भाषा में ‘GOLDMEDAL’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 28
B. 22
C. 44
D. 72

निम्नलिखित आकृति शृंखला में आगे कौन-सी आकृति आएगी?

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में, ‘system is backbone’ को ‘sdf wer tce’ के रूप में लिखा जाता है और ‘backbone is you’ को ‘tce kpo wer’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई भाषा में कूट ‘sdf’ का क्या अर्थ है?
A. you
B. system
C. backbone
D. is

See also  SSC MTS 2022 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – July 13 Shift3

कैगा परमाणु ऊर्जा परियोजना किस राज्य में स्थित है?
A. बिहार
B. कर्नाटक
C. असम
D. गुजरात

आवर्त सारणी में किस तत्व की विद्युतऋणात्मकता सबसे अधिक होती है?
A. कार्बन
B. ऑक्सीजन
C. फ्लोरीन
D. हाइड्रोजन

1951 की जनगणना के अनुसार, भारत में महिला साक्षरता दर थी:
A. 10.86%
B. 5.56%
C. 8.86%
D. 15.35%

भारत के किन पड़ोसी देशों में थेरवाद को आधिकारिक धर्म के रूप में जाना जाता है?
A. अफ़ग़ानिस्तान
B. बांग्लादेश
C. पाकिस्तान
D. श्रीलंका

सामान्य जुकाम किस वायरस के कारण होता है?
A. कोरोनावायरस
B. हेपेटाइटिस A
C. राइनोवायरस
D. इन्फ्लुएंजा

निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य पुरस्कार राष्ट्रीय भारतीय शास्त्रीय नृत्य संस्थान द्वारा आयोजित किया जाता है?
A. भारत शास्त्र नृत्य प्रवीण
B. अभिनंदन सरोज
C. नट्य शिरोमणि राष्ट्रीय
D. सनातन संगीत संस्कृति

किसी देश में कितने केंद्रीय बैंक हो सकते हैं?
A. चार
B. एक
C. तीन
D. दो

विवर्तनिकी प्लेट सीमाओं की गति की दर क्या है?
A. प्रति वर्ष 1-2 मिमी
B. प्रति वर्ष 1-2 मीटर
C. प्रति वर्ष 2-5 किमी
D. प्रति वर्ष 1-2 इंच

कौन सा ऋग्वेदिक देवता ईश्वर और मनुष्यों के बीच मध्यस्थ माना जाता है?
A. इंद्र
B. अग्नि
C. वरुण
D. यम

उत्तराखंड लोक सेवाएँ (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) विधेयक, 2022 महिलाओं को कितना आरक्षण प्रदान करता है?
A. 25%
B. 45%
C. 20%
D. 30%

1757 के निर्णायक प्लासी युद्ध के बाद, निम्नलिखित में से किसे अंग्रेजों द्वारा बंगाल का नवाब घोषित किया गया था?
A. मीर कासिम
B. मीर जाफ़र अली खान
C. मनसूर अली खान
D. मुर्शिद कुली खान

निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक मुल्क राज आनंद द्वारा लिखी गई है?
A. द गाइड
B. अनटचेबल
C. द ब्लू अम्ब्रेला
D. द व्हाइट टाइगर

रंजनी हेब्बार किस क्षेत्र से संबंधित थीं?
A. हिंदुस्तानी संगीत
B. भजन
C. कर्नाटक संगीत
D. लोक संगीत

शेर शाह सूरी का मक़बरा निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
A. सासाराम
B. राजगीर
C. सुल्तानपुर
D. बरगाँव

अकबर का दक्कन की ओर पहला अभियान अहमदनगर के विरुद्ध किसके नेतृत्व में भेजा गया था?
A. बीरबल
B. अब्दुल रहीम खान-ए-खानान
C. आदम खान
D. मान सिंह

निम्नलिखित में से कौन सा बायोस्फीयर रिजर्व उत्तराखंड में स्थित है?
A. पंचमढ़ी
B. नंदा देवी
C. नीलगिरी
D. दिहांग-दिबांग

पद्मा सुब्रमण्यम, अलारमेल वल्ली, यामिनी कृष्णमूर्ति और अनीता रत्नम किसके प्रतिष्ठित कलाकार हैं?:
A. ओडिसी
B. कुचिपुड़ी
C. कथक
D. भरतनाट्यम

सन् 1930 में, निम्नलिखित में से किसने नमक सत्याग्रह का नेतृत्व किया था?
A. जवाहरलाल नेहरू
B. सुभाष चंद्र बोस
C. महात्मा गांधी
D. सरदार वल्लभभाई पटेल

2023 में निम्नलिखित में से किस देश ने अपना 8वाँ पुरुष एशिया कप क्रिकेट खिताब जीता?
A. पाकिस्तान
B. भारत
C. श्रीलंका
D. बांग्लादेश

भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, ‘स्वतंत्रता’ में निम्नलिखित में से किसका उल्लेख नहीं है?
A. आस्था और पूजा
B. विचार
C. विश्वास और आशा
D. अभिव्यक्ति

फ़रवरी 2023 में, नीति आयोग के CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
A. अय्यर परमेश्वरन
B. मोनली जायसवाल
C. गीतिका श्रीवास्तव
D. बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम

हृदय में कक्षों की संख्या के आधार पर, निम्नलिखित में से विषम का चयन करें।
A. कछुआ
B. गिरगिट
C. मगरमच्छ
D. मेंढक

भारतीय संविधान में 86वें संशोधन अधिनियम के माध्यम से 11वाँ मौलिक कर्तव्य किस वर्ष जोड़ा गया था?
A. 2002
B. 1986
C. 1976
D. 1982

टेनिस में ‘ड्यूस’ शब्द का क्या अर्थ है?
A. लेट
B. 40-40 का बराबरी का स्कोर
C. एक गेम का अंतिम अंक
D. सर्व करने में एक फॉल्ट

गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक, भव्य ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह किस दिन की शाम को होता है?
A. 28 जनवरी
B. 27 जनवरी
C. 29 जनवरी
D. 26 जनवरी

Leave a Comment

error: