SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 5 Shift2

12 सेमी भुजा वाले वर्ग में उत्कीर्ण किए जा सकने वाले वृत्त का क्षेत्रफल (सेमी2 में) कितना है?
A. 24π
B. 72π
C. 144π
D. 36π

एक पुलिसकर्मी 220 मीटर की दूरी से एक चोर को देखता है। जब चोर पुलिस को देखते ही भागने लगता है तो वह उसका पीछा करता है। चोर और पुलिसकर्मी क्रमशः 9 किमी/घंटा और 11 किमी/घंटा की गति से भागते हैं। चोर को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी को कितनी दूरी तय करनी होगी?
A. 1.21 किमी
B. 0.86 किमी
C. 0.98 किमी
D. 1.48 किमी

30 और 50 के बीच अभाज्य संख्याओं के औसत तथा 20 और 50 के बीच 3 के गुणजों के औसत के बीच का अंतर कितना है?

A. 5.3
B. 3.2
C. 4.5
D. 2.6

₹2500 की राशि पर 8% वार्षिक ब्याज दर से 5 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 1040
B. 960
C. 1000
D. 940

दिए गए दंड आरेख का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
दिया गया दंड आरेख 5 वर्षों (2018 से 2022 तक) के दौरान संस्थान A और B में नामांकित छात्रों की संख्या दर्शाता है।

वर्ष 2019 और 2020 में संस्थान A में नामांकित कुल छात्रों का संस्थान B में नामांकित कुल छात्रों के प्रतिशत से कितना है? (एक दशमलव स्थान तक सही)
A. 41.2%
B. 43.5%
C. 38.6%
D. 40.1%

₹3000 की राशि पर 9% वार्षिक ब्याज दर से 5 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 1390
B. 1350
C. 1290
D. 1310

एक वर्ष के 3 महीनों में सेल्वा की मासिक आय ₹19,500, ₹21,500 और ₹22,000 है। इन 3 महीनों के लिए सेल्वा की औसत मासिक आय कितनी है?
A. ₹21,000
B. ₹21,500
C. ₹20,500
D. ₹20,000

एक विक्रेता एक वस्तु को ₹20 में बेचकर 20% लाभ कमाता है। उसे अपना विक्रय मूल्य (₹ में, दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) कितना बढ़ाना चाहिए ताकि उसे 30% लाभ हो?
A. 4.67
B. 2.67
C. 1.67
D. 3.67

A और B एक गोलाकार रेस ट्रैक पर दौड़ना शुरू करते हैं जिसकी लंबाई 3240 मीटर है। A और B एक ही बिंदु से और एक ही समय पर, लेकिन विपरीत दिशाओं में दौड़ना शुरू करते हैं। यदि A 10 मीटर/सेकंड की गति से दौड़ता है और वे दौड़ना शुरू करने के 3 मिनट बाद एक-दूसरे को पार करते हैं, तो B की गति (मीटर/सेकंड में) कितनी है?

A. 8.5
B. 9
C. 7.5
D. 8

निम्नलिखित तालिका में एक कंपनी द्वारा 1991 से 1995 तक निर्मित विभिन्न प्रकार की बैटरियों की बिक्री (लाखों में) दिखाई गई है।

1991 से 1995 की अवधि के दौरान किस प्रकार की बैटरी की बिक्री सबसे अधिक थी?

A. 3AA
B. 2AA
C. AA
D. 5AA

8 और 68 के बीच की उन सभी संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए जो 9 से विभाज्य हैं:
A. 31.5
B. 36
C. 33
D. 40.5

यदि संख्याएँ X + 2, X + 5, 2X – 3 और 3X – 5 समानुपात में हैं, तो X के मानों का निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म संभव है?
A. 3 और 2
B. 5 और 3
C. 5 और 1
D. 4 और 2

एक संख्या में 24% की वृद्धि की जाती है और फिर 25% की कमी की जाती है। शुद्ध वृद्धि या कमी का प्रतिशत कितना है?
A. 8% की कमी
B. 7% की वृद्धि
C. 8% की वृद्धि
D. 7% की कमी

राम अपने मित्र सोहम से 31 दिसंबर 2021 को ₹24,000 की राशि इस शर्त पर उधार लेता है कि वह एक वर्ष बाद 18% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज के साथ इसे वापस कर देगा। हालाँकि, राम 1 अगस्त 2022 को धनराशि वापस करने में सक्षम है। राम को सोहम को कितनी राशि वापस करनी होगी?

A. ₹25,520
B. ₹26,250
C. ₹25,250
D. ₹26,520

रमेश चंद्र ने 360 बल्ब ₹18 प्रति बल्ब की दर से खरीदे। लेकिन, 20 बल्ब फ्यूज हो गए और उन्हें फेंकना पड़ा। शेष बल्ब ₹20 प्रति बल्ब की दर से बेचे गए। लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

A. \(7 46/81 \%\) हानि
B. \(4 76/81 \%\) हानि
C. \(4 76/81 \%\) लाभ
D. \(7 46/81 \%\) लाभ

एक ठोस लोहे के खंभे में 3.5 मीटर ऊँचाई और 0.8 मीटर आधार व्यास वाला एक बेलन है। इसके ऊपर 0.75 मीटर ऊँचाई और 0.2 मीटर त्रिज्या वाला एक अन्य समाक्षीय बेलन लगा हुआ है। खंभे का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल (मीटर2 में, निकटतम दहाई स्थान तक पूर्णांकित) कितना है? (\( = 22/7\) लेते हैं)
A. 8
B. 10
C. 12
D. 16

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – November 14 Shift2

राकेश एक वस्तु को ₹5,400 में अंकित करता है और क्रमशः 15% और 5% की दो क्रमिक छूट देता है। वस्तु का विक्रय मूल्य कितना है?
A. ₹4,300
B. ₹4,400
C. ₹4,500
D. ₹4,360.50

16, 20 और 24 का LCM है:
A. 260
B. 135
C. 180
D. 240

एक नाव में बैठे 5 व्यक्तियों का औसत वजन 28 किग्रा है। यदि नाव और उसमें बैठे व्यक्तियों का औसत वजन 56 किग्रा है, तो नाव का वजन कितना होगा?
A. 122 किग्रा
B. 232 किग्रा
C. 196 किग्रा
D. 242 किग्रा

एक जलाशय एक लंब वृत्तीय शंकु के छिन्नक के आकार का है। यह शीर्ष पर 26 मीटर चौड़ा और तल पर 2 मीटर चौड़ा है। यह 5 मीटर गहरा है। इसके वक्र पृष्ठ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए (\( = 22/7\) मान लीजिए)
A. 440 वर्ग मीटर
B. 607 वर्ग मीटर
C. 572 वर्ग मीटर
D. 2157 वर्ग मीटर

एक विशेष कूट भाषा में, ‘I Love biryani’ को ‘qs vx pg’ के रूप में लिखा जाता है और ‘biryani was good’ को ‘vx pm ed’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘biryani’ को कैसे लिखा जाता है?
A. ed
B. vx
C. qs
D. pm

एक विशेष कूट भाषा में, ‘do it correctly’ को ‘nq sd fo’ के रूप में लिखा जाता है और ‘Please do this’ को ‘rt fo in’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘do’ को कैसे लिखा जाता है?
A. rt
B. sd
C. fo
D. nq

सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। D, B के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। जब B दाईं ओर से गिना जाता है, तो B और A के बीच ठीक दो व्यक्ति बैठे हैं। G, A के ठीक बाईं ओर बैठा है। F, C का निकटतम पड़ोसी नहीं है। D के संबंध में G की स्थिति क्या है?
A. बाईं ओर दूसरा
B. दायीं ओर तीसरा
C. दायीं ओर दूसरा
D. बाईं ओर तीसरा

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

JBM, MEJ, PHG, SKD, ?
A. WNB
B. WNA
C. VNC
D. VNA

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

310 × 2 – 3 ÷ 40 + 170 = ?
A. 105
B. 129
C. 151
D. 142

U, V, W, X, Y, Z और A एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)।
X के बाईं ओर से गिनने पर Y और X के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। A, U के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। V, W के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। A, Z के ठीक दाईं ओर बैठा है। Z, V का निकटतम पड़ोसी नहीं है।
Z के दाईं ओर से गिनने पर Z और X के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. तीन
B. दो
C. एक
D. चार

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।
कथन:
कुछ कैमरे, रेडियो हैं।
सभी रेडियो, राउटर हैं।
निष्कर्ष:
(I): कुछ कैमरे, राउटर हैं।
(II): कोई भी कैमरा, राउटर नहीं है।
A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है।
B. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है।
C. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है।
D. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) निकलते हैं।

एक कूट भाषा में, ‘JASMINE’ को ‘213’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘TULIP’ को ‘234’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उसी भाषा में ‘CHAMELI’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 153
B. 143
C. 157
D. 148

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘-’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
25 + 20 × 10 ÷ 2 – 5 = ?
A. 10
B. 19
C. 26
D. 39

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 15 Shift2

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से EHJD, LOQK से संबंधित है। उसी प्रकार, GJLF, NQSM से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, ILNH निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. SPUO
B. SPOU
C. PSUO
D. PSOU

एक विशेष कूट भाषा में, ‘POST’ को ‘3854’ और ‘TIPS’ को ‘5648’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘O’ के लिए कूट क्या है?
A. 4
B. 3
C. 8
D. 6

एक निश्चित तरीके से PS 41, KN 47 से संबंधित है। उसी प्रकार, TW 30, OR 36 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, VY 27 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? 
A. QT 33
B. TQ 33
C. LH 33
D. HL 33

एक निश्चित तर्क के अनुसार 22, 43 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 35, 69 से संबंधित है। समान तर्क के अनुसार, 81 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
A. 161
B. 160
C. 163
D. 162

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
736, 689, 642, 595, 548 ?
A. 511
B. 499
C. 481
D. 501

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
10, 49
14, 69
A. 17, 88
B. 18, 88
C. 18, 89
D. 17, 89

एक वर्गाकार कागज को बिंदीदार रेखा के साथ क्रमिक रूप से दिखाए गए दिशाओं में मोड़ा जाता है और फिर अंत में छेद किया जाता है। कागज को खोलने पर यह कैसा दिखेगा?

A.
B.
C.
D.

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथन तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कुछ कैमरे, फोन हैं।
कोई भी फोन, लैपटॉप नहीं है।
निष्कर्ष:
(1) कुछ फोन, कैमरे हैं।
(II) कुछ लैपटॉप, फोन हैं।

A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

निम्नलिखित शृंखला में आगे कौन-सी आकृति आएगी। 

A.
B.
C.
D.

निम्नलिखित शृंखला में आगे कौन-सी आकृति आएगी?

A.
B.
C.
D.

2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में एल्डोज पॉल ने किस एथलेटिक्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?
A. भाला फेंक
B. शॉट पुट
C. लंबी कूद
D. ट्रिपल जम्प 

स्वराज पार्टी का गठन ________ के भीतर हुआ था, जिसमें औपनिवेशिक सरकार के शासन में बाधा डालने के उद्देश्य से विधान परिषदों में प्रवेश करने के लिए चुनाव लड़ने का विचार था।
A. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
B. यूनियनिस्ट पार्टी
C. स्वतंत्र लेबर पार्टी
D. अखिल भारतीय मुस्लिम लीग

नमक भोजन के संरक्षण में कैसे योगदान देता है?
A. एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करके।
B. परासरण के माध्यम से सूक्ष्मजीवों के विकास को रोककर।
C. भोजन के pH को कम करके।
D. मिलार्ड प्रतिक्रिया को बढ़ावा देकर।

उत्तर-पश्चिम भारत में ‘महावत’ शब्द किस ऋतु से संबंधित है?
A. मौसम के बाद की वर्षा
B. ग्रीष्मकालीन वर्षा
C. शीतकालीन वर्षा
D. वर्षा ऋतु

अपनी आत्मकथा में, बाबर ने आयताकार दीवारों से घिरे और कृत्रिम नहरों द्वारा चार भागों में विभाजित औपचारिक उद्यानों की योजना बनाने और उन्हें स्थापित करने में अपनी रुचि का वर्णन किया है। इन उद्यानों को ________ के रूप में जाना जाता है।
A. चार बाग
B. सात बाग
C. तीन बाग
D. पांच बाग

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 23 Shift2

भारत में निम्नलिखित में से किस जनगणना दशक में सबसे अधिक अशोधित मृत्यु दर दर्ज की गई थी?
A. 1941-1951
B. 1931-1941
C. 1911-1921
D. 1991-2001

बाह्य आक्रमण के आधार पर आपातकाल की घोषणा होने पर निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद स्वतः निलंबित हो जाता है?
A. अनुच्छेद 35
B. अनुच्छेद 22
C. अनुच्छेद 32
D. अनुच्छेद 19

रीता मुस्तफी को 2023 के मैकनाइट फैलोशिप से निम्नलिखित में से किस भारतीय नृत्य शैली में उनके उत्कृष्ट नवाचार के लिए सम्मानित किया गया है?
A. कथकली
B. मणिपुरी
C. यक्षगान
D. कथक

पद्म श्री पंडित राजीव थरनाथ, प्रसिद्ध ____________ वादक कर्नाटक राज्य से हैं।
A. बाँसुरी
B. सरोद
C. वायलिन
D. सितार

1 बार दाब पर, हाइड्रोजन गैस की एक निश्चित मात्रा का आयतन 2.27 लीटर है। यदि दाब 0.2 बार रखा जाए तो आयतन क्या होगा?
A. 12250 cm3
B. 11350 cm3
C. 11.35 cm3
D. 10270 cm3

निम्नलिखित में से कौन सा भारत में निजी क्षेत्र का उद्योग नहीं है?
A. डाबर इंडस्ट्रीज
B. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल)
C. टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (टीस्को)
D. बजाज ऑटो लिमिटेड

भूमिगत जलस्तर के बारे में सही वाक्य का चयन करें।
A. भूमिगत जल स्तर की निचली सतह को जलस्तर कहा जाता है।
B. जलस्तर के नीचे जल नहीं पाया जा सकता है।
C. जलस्तर जगह-जगह भिन्न होता है।
D. किसी दिए गए स्थान पर जलस्तर को बदला नहीं जा सकता है।

हिंदू धर्म के भीतर एकेश्वरवादी आंदोलन, ब्रह्म समाज की स्थापना राजा राम मोहन राय ने किस वर्ष में की थी?
A. 1839
B. 1856
C. 1879
D. 1828

अंग्रेजी उपन्यास ‘मॉर्निंग फेस’ किसने लिखा है?
A. आर.के. नारायण
B. विक्रम सेठ
C. मुल्क राज आनंद
D. अनीता देसाई

यदि किसी जानवर के शरीर को केवल एक ही समतल से दो अप्रभेद्य बाएँ और दाएँ हिस्सों में विभाजित किया जा सकता है, तो उसमें क्या होता है?
A. द्विपार्श्व सममिति
B. सममिति का केंद्र
C. असममिति
D. अरीय सममिति

अकबरनामा के किस खंड को आइन-ए-अकबरी के नाम से जाना जाता है और इसमें अकबर के प्रशासन, घरेलू मामलों, सेना और राजस्व तथा उसके साम्राज्य के भूगोल का विवरण है?
A. दूसरा
B. चौथा
C. पाँचवाँ
D. तीसरा

केलुचारण महापात्र का संबंध निम्नलिखित में से किस नृत्य से है?
A. फुगड़ी
B. ओडिसी
C. दुमहल
D. बिहू

भारत में रोजगार और बेरोजगारी संकेतकों के लिए आवधिक श्रम शक्ति सर्वेक्षण (PLFS) की शुरुआत से पहले, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) किस प्रकार के सर्वेक्षण करता था?
A. द्विवार्षिक सर्वेक्षण
B. दशकीय सर्वेक्षण
C. पंचवार्षिक सर्वेक्षण
D. मासिक सर्वेक्षण

अनुच्छेद 165 के तहत राज्यपाल राज्य के लिए _________ बनाने के लिए, एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त होनेके योग्य व्यक्ति को नियुक्त करता है।
A. मुख्यमंत्री
B. अटॉर्नी जनरल
C. कम्पट्रोलर ऑडिटर जनरल
D. एडवोकेट-जनरल

निम्नलिखित में से कौन बुद्ध के समकालीन थे, लेकिन धर्म के प्रथम संस्थापक नहीं माने जाते?
A. ऋषभनाथ
B. भद्रबाहु
C. अरिष्टनेमि
D. महावीर स्वामी

शूटिंग खेल में शॉटगन _______ गेज की होती है जिसका कैलिबर 18.5 मिलीमीटर होता है (गेज आग्नेयास्त्रों के माप की एक इकाई है।)
A. 10
B. 18
C. 15
D. 12

मई 2023 में निम्नलिखित में से किसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का निदेशक नियुक्त किया गया था?
A. प्रवीण सूद
B. देबदत्ता चंद
C. शांतनु रॉय
D. राकेश अस्थाना

अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस किस दिन मनाया जाता है?
A. 31 अक्टूबर
B. 31 जनवरी
C. 2 अक्टूबर
D. 15 अगस्त

अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक, 2023 4 अगस्त 2023 को लोकसभा में पेश किया गया, जो _____________________________ को निरस्त करता है।
A. विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड अधिनियम, 2007
B. विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड अधिनियम, 2008
C. विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड अधिनियम, 2009
D. विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड अधिनियम, 2006

स्व-सहायता समूहों (SHGs) के DWCRA मॉडल का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन सा है?
A. ग्रामीण बच्चों के लिए शिक्षा के अवसर प्रदान करना
B. ग्रामीण परिवारों के लिए आवास सहायता प्रदान करना
C. ग्रामीण महिलाओं के लिए स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करना
D. ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना

Leave a Comment

error: