140, 180 और 240 का LCM क्या है?
A. 1008
B. 5000
C. 5040
D. 1680
42 सेमी ऊँचाई वाले एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 3960 सेमी² है। इसका आयतन ज्ञात कीजिए। (π = 22/7)
A. 1980 सेमी3
B. 27,900 सेमी3
C. 19800 सेमी3
D. 29700 सेमी3
साधारण ब्याज पर निवेश की गई एक धनराशि 12 वर्षों में 5 गुना हो जाती है। 27 वर्षों में यह कितने गुना हो जाएगी?
A. 12
B. 9
C. 10
D. 11
यदि x : 6 :: 6 : y और x : y :: y : 6 है, तो नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा विकल्प x और y के सही मान क्रमशः देता है?
A. 6 और 6
B. 12 और 12
C. 6 और 12
D. 12 और 6
दिए गए दंड आलेख का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।
नीचे दिया गया दंड आलेख गणित, विज्ञान और अंग्रेजी में चार छात्रों A, B, C और D द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत को दर्शाता है।
यदि गणित में पूर्णांक 150, विज्ञान में 100 और अंग्रेजी में 140 हैं, तो छात्र B द्वारा गणित में और छात्र A द्वारा अंग्रेजी में प्राप्त कुल अंक ज्ञात कीजिए।
A. 257
B. 247
C. 275
D. 250
एक दवा कैप्सूल एक बेलन के आकार का है जिसके दोनों सिरों पर दो अर्धगोले जुड़े हुए हैं। पूरे कैप्सूल की लंबाई 15 मिमी है, और इसका व्यास 6 मिमी है। कैप्सूल का पृष्ठीय क्षेत्रफल (मिमी² में, निकटतम पूर्णांक तक गोल) परिकलित करें। (π = 22/7 का प्रयोग करें)
A. 286
B. 283
C. 289
D. 280
दो स्टेशन A और B 1800 किमी दूर हैं। एक ट्रेन A से B की ओर सुबह 7 बजे 100 किमी/घंटे की गति से चलती है। एक और ट्रेन उसी दिन सुबह 8 बजे B से A की ओर 325 किमी/घंटे की गति से चलती है। वे किस समय एक-दूसरे को पार करेंगे?
A. दोपहर 12 बजे
B. सुबह 11 बजे
C. दोपहर 3 बजे
D. सुबह 9 बजे
एक कक्षा में 20 लड़कों का औसत वजन 65 किग्रा है और शेष 35 लड़कों का औसत वजन 32 किग्रा है। कक्षा के सभी लड़कों का औसत वजन क्या है?
A. 56 किग्रा
B. 44 किग्रा
C. 46 किग्रा
D. 48 किग्रा
एक पुलिसकर्मी 100 मीटर की दूरी पर एक चोर को देखता है और 6 मीटर/सेकंड की गति से उसका पीछा करना शुरू कर देता है, जबकि चोर 5 मीटर/सेकंड की गति से भागता है। चोर को पकड़े जाने पर उसके द्वारा तय की गई दूरी (मीटर में) क्या है?
A. 500
B. 300
C. 600
D. 400
एक कॉलेज के 8 व्याख्याताओं में से एक व्याख्याता सेवानिवृत्त हो जाता है और उसके स्थान पर 32 वर्ष की आयु का एक नया व्याख्याता जुड़ जाता है। परिणामस्वरूप, व्याख्याताओं की औसत आयु 4 वर्ष कम हो जाती है। सेवानिवृत्त व्याख्याता की आयु है:
A. 64 वर्ष
B. 63 वर्ष
C. 65 वर्ष
D. 62 वर्ष
किसी वस्तु को ₹19 में बेचकर, एक व्यापारी को 10% का लाभ होता है। 50% लाभ कमाने के लिए उसे अपने विक्रय मूल्य में कितनी (₹ में, दो दशमलव स्थानों तक) वृद्धि करनी चाहिए?
A. 8.91
B. 9.91
C. 6.91
D. 7.91
20 वस्तुओं का क्रय मूल्य, 15 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के समान है। लेनदेन में लाभ प्रतिशत है:
A. \(33 {1}{3} \%\)
B. 25%
C. 50%
D. 30%
किस राशि (₹ में) पर 8% वार्षिक ब्याज दर से 3 वर्षों में ₹240 का साधारण ब्याज प्राप्त होगा?
A. 1500
B. 1000
C. 500
D. 2000
किस राशि (₹ में) पर 4% वार्षिक ब्याज दर से 3 वर्षों में ₹240 का साधारण ब्याज प्राप्त होगा?
A. 4000
B. 3000
C. 1000
D. 2000
एक दुकानदार को ₹60/किग्रा और ₹80/किग्रा मूल्य वाले दो प्रकार के चावल को किस अनुपात में मिलाना चाहिए ताकि मिश्रण की औसत लागत ₹75/किग्रा हो जाए?
A. 3:4
B. 2:3
C. 1:3
D. 1:2
एक व्यापारी अपने माल को क्रय मूल्य से 30% अधिक मूल्य पर अंकित करता है। यदि वह \(61/4\%\) की छूट देता है, तो उसका लाभ प्रतिशत है:
A. \(22 {3}{4} \%\)
B. 21%
C. \(21 {7}{8} \%\)
D. 22%
दी गई तालिका का अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें।
| जन्मदिन पर मापी गई | बच्चे की ऊँचाई (सेमी में) |
|---|---|
| तीसरा | 90 |
| चौथा | 100 |
| पाँचवाँ | 108 |
| छठा | 115 |
| सातवाँ | 125 |
| आठवाँ | 130 |
| नौवाँ | 140 |
| दसवाँ | 150 |
| ग्यारहवाँ | 162 |
| बारहवाँ | 170 |
| तेरहवाँ | 178 |
| चौदहवाँ | 184 |
| पन्द्रहवाँ | 190 |
बच्चे की ऊँचाई में सातवें जन्मदिन से दसवें जन्मदिन तक कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
A. 10%
B. 20%
C. 15%
D. 25%
मतिंग मशीन में खराबी के कारण, अवैध मतों को उम्मीदवार B के मतों में गिना जाता है, जिसे अवैध मतों का 5 गुना मिलता है। A को अवैध मतों का 8 गुना मत मिलता है और 28 मतों से चुनाव जीत जाता है। कुल कितने मत पड़े हैं?
A. 168
B. 184
C. 196
D. 176
पाँच संख्याओं का औसत 215 है, जहाँ किन्हीं दो क्रमागत संख्याओं के बीच का अंतर 5 है। सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 225
B. 215
C. 220
D. 205
एक आयताकार खेत की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। यदि खेत का क्षेत्रफल 3456 वर्ग मीटर है, तो 3.50 रुपये प्रति मीटर की दर से खेत की बाड़ लगाने की लागत क्या होगी?
A. 240 रुपये
B. 420 रुपये
C. 480 रुपये
D. 840 रुपये
नीचे दिखाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।
A.
B.
C.
D.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी बार, क्लब हैं।
कुछ बार, जिम हैं।
निष्कर्ष:
(i) कुछ क्लब, जिम हैं।
(ii) कुछ जिम, बार नहीं हैं।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
B. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए?
18 ÷ 6 + 2 – 3 × 4 = ?
A. 38
B. 32
C. 26
D. 23
एक विशेष कूट भाषा में, ‘HEAP’ को ‘7395’ और ‘PEAS’ को ‘9571’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ का कूट क्या है?
A. 7
B. 5
C. 1
D. 9
नीचे दिए गए चित्र में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने के लिए दिए गए विकल्पों में से वह चित्र चुनिए जो पैटर्न को पूरा करेगा।
A.
B.
C.
D.
छह शिक्षक एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में)। C, A और F दोनों का निकटतम पड़ोसी है। E, F के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। D, C के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। A, F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. D, E के ठीक दाईं ओर है।
B. F और D निकटतम पड़ोसी हैं।
C. B, F के ठीक दाईं ओर है।
D. B, F के ठीक बाईं ओर है।
एक निश्चित तर्क के अनुसार 21, 73 से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 28, 94 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, निम्नलिखित में से किससे 35 संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
A. 115
B. 105
C. 101
D. 110
एक विशेष कूट भाषा में, ‘IMTO’ को ‘2684’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘OPEN’ को ‘3567’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘O’ के लिए कूट क्या है?
A. 3
B. 5
C. 6
D. 4
WY 13 का UW 16 से एक निश्चित तरीके से संबंध है। उसी तरह, SU 19 का QS 22 से संबंध है। इसी तर्क के अनुसार, निम्नलिखित में से किससे OQ 17 संबंधित है?
A. MO 20
B. MO 19
C. NM 19
D. MN 20
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘TIME’ को 61 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘POND’ को 59 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में ‘BLUE’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. 68
B. 69
C. 71
D. 72
एक विशेष कूट भाषा में, ‘BALE’ को ‘2496’ और ‘LORD’ को ‘3759’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘L’ के लिए कूट क्या है?
A. 9
B. 3
C. 2
D. 5
यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
2 ÷ 8 − 25 × 5 + 9 = ?
A. 6
B. 30
C. 27
D. 12
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
ESG, GTK, IUO, KVS, ?
A. MWW
B. MWX
C. NWX
D. NWW
निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी आकृति दी गई विकल्पों में से रखी जा सकती है और पैटर्न को पूरा कर सकती है?
A.
B.
C.
D.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
A. कुछ बंदूकें, तलवारें हैं।
B. सभी तलवारें, प्याज हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी बंदूकें, प्याज हैं।
II.कुछ बंदूकें, तलवारें हैं।
A. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।
B. दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। C, B के ठीक दायें बैठा है। E, B के बायें तीसरे स्थान पर बैठा है। D, E और F का निकटतम पड़ोसी है। A, C के ठीक दायें बैठा है। B के संबंध में G की स्थिति क्या है?
A. बायें से दूसरा
B. दायें से दूसरा
C. दायें से तीसरा
D. ठीक बायें
दिए गए विकल्पों में से उस आकृति को पहचानें जो प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है और तार्किक रूप से शृंखला को पूरा कर सकती है।
A.
B.
C.
D.
एक निश्चित तर्क के अनुसार 18, 60 से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 42, 140 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, 33 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
A. 110
B. 95
C. 130
D. 80
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
6, ?, 7, 10, 8, 11
A. 5
B. 8
C. 12
D. 9
एक निश्चित क्रम में BI 2, EF 5 से संबंधित है। उसी प्रकार, KR 8, NO 11 से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, TI 3 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. WG 6
B. WF 6
C. WF 8
D. WG 8
भारतीय संविधान के भाग VI का कौन सा अध्याय राज्य विधानमंडलों से संबंधित है?
A. अध्याय II
B. अध्याय III
C. अध्याय V
D. अध्याय VII
निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य रूप चिदंबरम के प्राचीन मंदिर की मूर्तियों से प्रेरित है?
A. भरतनाट्यम
B. कुचिपुड़ी
C. सत्रिया
D. मणिपुरी
2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में भारत में शहरी जनसंख्या का प्रतिशत सबसे अधिक है?
A. महाराष्ट्र
B. तमिलनाडु
C. मिजोरम
D. गुजरात
कर्नाटक के जैन बस्ती मंदिर में, गर्भगृह के ऊपर एक ________ मंजिला निरंधारा विमान बना हुआ है जिसमें एक वर्गाकार ग्रीवा और शिखर है।
A. ग्यारह
B. पाँच
C. तीन
D. सात
दीपावली के पाँच दिवसीय उत्सव का अंत निम्नलिखित में से किस त्योहार के साथ होता है?
A. नरक चतुर्दशी
B. गोवर्धन पूजा
C. भाई दूज
D. धनतेरस
1974 में, एम.एस. सुबुलाक्ष्मी पहली भारतीय संगीतज्ञ बनीं जिन्होंने __________ जीता।
A. ग्रैमी पुरस्कार
B. राइट लाइवलीहुड पुरस्कार
C. रमन मैगसेसे पुरस्कार
D. पुलित्जर पुरस्कार
सेल्यूकस निकेटर किसके समकालीन थे?
A. चाणक्य
B. कनिष्क
C. अशोक
D. कालासोक
भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस संशोधन अधिनियम द्वारा 11वाँ मौलिक कर्तव्य जोड़ा गया था?
A. 42वाँ
B. 86वाँ
C. 70वाँ
D. 53वाँ
नवंबर 2023 में, सशस्त्र सेना न्यायाधिकरण के अध्यक्ष के रूप में किसे फिर से नियुक्त किया गया था?
A. न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन
B. न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे
C. न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन
D. न्यायमूर्ति एनवी रमना
नेविल स्टीवन जोसेफ डिसूजा किस खेल से जुड़े हैं?
A. फुटबॉल
B. कबड्डी
C. कुश्ती
D. टेनिस
भारत के विभाजन के परिणामस्वरूप निम्नलिखित में से किन दो देशों का निर्माण हुआ?
A. भारत और श्रीलंका
B. भारत और पाकिस्तान
C. भारत और बांग्लादेश
D. भारत और नेपाल
‘सीधे दिल से’ किस प्रसिद्ध क्रिकेटर की आत्मकथा है?
A. सुनील गावस्कर
B. मदन लाल
C. कपिल देव
D. मोहिंदर अमरनाथ
अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार क्रिकेट विकेट की स्टंप ऊँचाई क्या होती है?
A. 28 इंच
B. 29 इंच
C. 30 इंच
D. 31 इंच
कॉर्नवालिस द्वारा आरम्भ की गई स्थायी बंदोबस्त निम्नलिखित में से भारत के किस क्षेत्र में प्रचलित नहीं थी?
A. बंगाल
B. बिहार
C. उड़ीसा
D. पंजाब
भारत में मानसून के आगमन के अनुसार, निम्नलिखित में से किस शहर में प्रति वर्ष 15 जून के बाद वर्षा होती है?
A. जयपुर
B. इम्फाल
C. बेंगलुरु
D. हैदराबाद
दिल्ली के निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने दिल्ली में विभिन्न वस्तुओं के लिए तीन अलग-अलग बाजार स्थापित किए थे?
A. घियासउद्दीन बलबन
B. सिकंदर लोदी
C. मुहम्मद बिन तुगलक
D. अलाउद्दीन खिलजी
निम्नलिखित में से किस नर्तकी ने लोक नृत्य में योगदान के लिए वर्ष 2021 में प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार जीता?
A. मठा बी मंजम्मा जोगथी
B. अमुबी सिंह
C. कुमुदिनी लखिया
D. तीजन बाई
भारत के किस राज्य सरकार ने बुनकरों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘स्वनिर्भर नारी’ योजना आरम्भ की है?
A. बिहार
B. छत्तीसगढ़
C. झारखंड
D. असम
भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद जनसंख्या गणना को नियंत्रित करता है?
A. अनुच्छेद 179
B. अनुच्छेद 246
C. अनुच्छेद 233
D. अनुच्छेद 128
भाखड़ा बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर बना है?
A. सतलुज
B. चेनाब
C. रावी
D. ब्यास
वह क्षेत्र जहाँ भूकंप तरंगें अवलोकित नहीं की जाती हैं, कहलाता है:
A. बेंटिक क्षेत्र
B. अवकेन्द्र (Hypocentre)
C. छाया क्षेत्र
D. अधिकेंद्र
स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के सहकारी विकास फाउंडेशन (CDF) मॉडल की सदस्यता पर ध्यान केंद्रित करने वाली प्राथमिक विशेषता निम्नलिखित में से कौन सी है?
A. यह विशेष रूप से गरीब सदस्यों को लक्षित करता है।
B. यह महिलाओं को सदस्यता से बाहर रखता है।
C. इसमें गरीब और गैर-गरीब दोनों सदस्य शामिल हैं।
D. यह विशेष रूप से गैर-गरीब सदस्यों को लक्षित करता है।
किसी निश्चित क्षेत्र या आयतन की इकाई में जीवों की संख्या को ______ कहा जाता है।
A. मृत्यु दर
B. जनसंख्या का आकार
C. जनसंख्या घनत्व
D. जन्म दर
निम्नलिखित में से गलत कथन का चयन करें।
A. क्वथन एक समष्टिगत घटना है।
B. क्वथन और वाष्पीकरण दोनों समष्टिगत घटनाएँ हैं।
C. वाष्पीकरण एक पृष्ठीय घटना है।
D. वाष्पीकरण शीतलन का कारण बनता है।
तेल और वसा का आयोडीन मान क्या दर्शाता है?
A. असंतृप्ति की मात्रा
B. संतृप्ति की मात्रा
C. मौजूद आयोडीन परमाणुओं की संख्या
D. मौजूद C परमाणुओं की संख्या