एक बल्लेबाज ने पिछले 5 पारियों में निम्नलिखित रन बनाए हैं। यदि औसत स्कोर 43 है, तो उसकी चौथी पारी में स्कोर ज्ञात कीजिए। पारियाँ स्कोर (रनों में)
पहली – 92
दूसरी – 53
तीसरी – 35
चौथी – X
पाँचवीं – 27
A. 8
B. 4
C. 12
D. 10
एक आदमी की 9 घंटे की औसत ड्राइविंग गति 88 किमी/घंटा है। अपनी यात्रा के पहले पाँच घंटों में, वह 74 किमी/घंटा की गति से गाड़ी चलाता है, और अंतिम दो घंटों में वह 82 किमी/घंटा की गति से गाड़ी चलाता है। छठे और सातवें घंटे के लिए उसकी औसत गति (किमी/घंटा में) क्या थी?
A. 92
B. 120
C. 129
D. 101
₹2500 की राशि पर 8% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 340
B. 400
C. 440
D. 360
शुद्ध घी का मूल्य ₹100 प्रति किलो है। इसे ₹50 प्रति किलो मूल्य वाले वनस्पति तेल के साथ मिलाकर एक दुकानदार मिश्रण को ₹96 प्रति किलो की दर से बेचता है, जिससे उसे 20% का लाभ होता है। वह दोनों को किस अनुपात में मिलाता है?
A. 4 : 1
B. 1 : 2
C. 3 : 2
D. 3 : 1
तीन उम्मीदवारों ने एक चुनाव लड़ा और क्रमशः 1234, 8448 और 20180 मत प्राप्त किए। विजयी उम्मीदवार को कुल मतों का कितना प्रतिशत मिला? (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
A. 55.26%
B. 48.25%
C. 58.25%
D.
67.58%
दी गई तालिका का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।
दी गई तालिका तीन अलग-अलग शहरों में जनसंख्या और साक्षरता/निर्धनता दर के बारे में डेटा दिखाती है।
| शहर | पुरुषों और महिलाओं की संख्या के बीच संबंधित अनुपात | कुल जनसंख्या में से साक्षरों (पुरुष और महिला) का प्रतिशत | कुल जनसंख्या में से निरक्षरों (पुरुष और महिला) की संख्या |
|---|---|---|---|
| X | 7:9 | 78 | 2560 |
| Y | 3:7 | 83 | 2780 |
| Z | 5:2 | 92 | 3540 |
गाँव Y में निरक्षरों की संख्या, गाँव Z की तुलना में कितने प्रतिशत कम है? (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें।)
A. 20.36%
B. 18.27%
C. 23.25%
D. 21.47%
₹2000 की राशि पर 6% वार्षिक ब्याज दर से 5 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 600
B. 560
C. 640
D. 540
एक लंब वृत्तीय शंकु की लंबवत ऊँचाई और तिर्यक ऊँचाई का अनुपात 4:5 दिया गया है और शंकु का आयतन 12,936 सेमी³ दिया गया है। दिए गए शंकु के आधार की त्रिज्या (सेमी में) ज्ञात कीजिए। (\( = 22/7\) का प्रयोग करें।)
A. 28
B. 35
C. 24
D. 21
यदि 5 सेमी, 3 सेमी और 4 सेमी त्रिज्या वाले तीन गोलों को पिघलाकर एक नया गोला बनाया जाता है, तो नए गोले की त्रिज्या निम्नलिखित में से किसके बराबर होगी?
A. 5 सेमी
B. 8 सेमी
C. 6.5 सेमी
D. 6 सेमी
16 सेमी त्रिज्या और 12 सेमी ऊँचाई वाले एक शंकु को, आधार के समानांतर, शीर्ष के करीब किसी ऊँचाई पर काटा जाता है। यदि ठोसों की ऊँचाइयों का अनुपात 1:3 है, तो बनने वाले दो ठोसों के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात लगभग है:
A. 9 : 143
B. 1 : 8
C. 2 : 15
D. 7 : 180
20 लड़कों का औसत वजन 60 किग्रा है। 30 लड़कियों के साथ, सभी लड़कों और लड़कियों का औसत वजन 54 किग्रा है। 30 लड़कियों का औसत वजन किग्रा में क्या है?
A. 54
B. 50
C. 52
D. 55
एक छात्र का कुल ग्रेड तीन विषयों: गणित, अंग्रेजी और विज्ञान में उनके अंकों से निर्धारित होता है, जिनके भार क्रमशः 40%, 30% और 30% हैं। यदि छात्र इन विषयों में क्रमशः 80, 90 और 75 अंक प्राप्त करता है, तो छात्र का कुल ग्रेड है:
A. 82
B. 81.5
C. 82.5
D. 81
किसी वस्तु को ₹20 में बेचकर, एक व्यापारी को 10% का लाभ होता है। 45% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे अपने विक्रय मूल्य में कितनी (₹ में, दो दशमलव स्थानों तक) वृद्धि करनी चाहिए?
A. 6.36
B. 8.36
C. 7.36
D. 9.36
एक दुकानदार दो योजनाएँ प्रदान करता है, पहली योजना 30% की एकल छूट है, और दूसरी योजना 25% और 5% की दो क्रमिक छूट है। यदि ग्राहक ने दोनों योजनाओं में ₹5,000 की खरीदारी की है, तो दोनों योजनाओं की छूट में क्या अंतर (₹ में) है?
A. 67.50
B. 62.50
C. 70
D. 65
एक पुलिसकर्मी 800 मीटर की दूरी पर एक चोर को देखता है। जब पुलिसकर्मी चोर का पीछा करना शुरू करता है, तो चोर भागने लगता है। यदि पुलिसकर्मी और चोर की गति का अनुपात 3:2 है, तो चोर को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी द्वारा तय की गई दूरी है:
A. 1.6 किमी
B. 3.2 किमी
C. 2.4 किमी
D. 2 किमी
दिए गए दंड आलेख का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।
दिया गया दंड आलेख चार केंद्रों (A, B, C और D) के छात्रों द्वारा अंग्रेजी, हिंदी और सामान्य ज्ञान में प्राप्त औसत प्रतिशत अंकों को दर्शाता है।
यदि अंग्रेजी में पूर्णांक 150, हिंदी में 50 और सामान्य ज्ञान में 200 है, तो केंद्र A और D के कुल अंकों के बीच अंतर ज्ञात कीजिए।
A. 27.5
B. 28.25
C. 29.5
D. 25
कॉफी और चाय के मूल्यों का अनुपात 5 : 7 है और एक परिवार द्वारा उनकी खपत की गई मात्रा का अनुपात 7 : 9 है। कॉफी और चाय पर व्यय के अनुपात को ज्ञात कीजिए।
A. 7 : 5
B. 5 : 9
C. 7 : 9
D. 9 : 5
किसी धनराशि पर 5 वर्षों में ₹10,800 हो जाते हैं। यदि साधारण ब्याज मूलधन का दो-तिहाई है, तो प्रति वर्ष ब्याज दर क्या होगी?
A. \(121/2\%\)
B. \(122/3\%\)
C. \(\ 131/3\%\)
D. \(\ 132/3\%\)
पाँच सदस्यों वाले एक परिवार का औसत वजन (किग्रा में) ज्ञात कीजिए, जिनके वजन क्रमशः 40 किग्रा, 49 किग्रा, 56 किग्रा, 72 किग्रा और 37 किग्रा हैं:
A. 51.8
B. 49.8
C. 50.8
D. 52.8
एक आयताकार हॉल के फर्श की लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 98 फीट और 70 फीट है। यदि हॉल में सभी व्यक्तियों को समान वर्गाकार स्थान कार्यस्थल के रूप में आवंटित किए जाते हैं, तो किसी भी उपयोगकर्ता को आवंटित किए जा सकने वाले सबसे बड़े ऐसे कार्यस्थल का क्षेत्रफल क्या होगा, यह मानते हुए कि हॉल में कोई स्थान खाली नहीं बचा है?
A. 196 वर्ग फीट
B. 144 वर्ग फीट
C. 100 वर्ग फीट
D. 256 वर्ग फीट
एक विशेष भाषा में, ‘INCH’ को ‘9631’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है, और ‘THIN’ को ‘3269’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। ‘THIN’ में ‘T’ के लिए कूट क्या है?
A. 6
B. 9
C. 2
D. 3
A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। E के दाईं ओर से गिने जाने पर E और F के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F और C के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E और B के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। D, A के ठीक बाईं ओर बैठा है। A के बाईं ओर से गिने जाने पर A और G के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A. 1
B. 3
C. 4
D. 2
निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘-’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा?
5 + 3 – 10 × 2 ÷ 2 = ?
A. 15
B. 13
C. 17
D. 12
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
115 117 123 125 131 ?
A. 133
B. 134
C. 135
D. 132
A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। C, A के ठीक बाईं ओर तथा E के ठीक दाईं ओर बैठा है। E, B के ठीक दाईं ओर बैठा है। D, B के ठीक बाईं ओर तथा F के ठीक दाईं ओर बैठा है। A, G के ठीक बाईं ओर बैठा है। G के ठीक दाईं ओर कौन बैठा है?
A. E
B. D
C. A
D. F
एक विशेष कूट भाषा में, ‘legs hands ears’ को ‘du ph bq’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘hands eyes hearts’ को ‘ak fd du’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, ‘ears hearts arms’ को ‘fd bq dy’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘eyes’ का कूट क्या है? (ध्यान दें: सभी कूट केवल दो-अक्षर वाले कूट हैं।)
A. fd
B. ph
C. ak
D. du
नीचे दिखाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।
A.
B.
C.
D.
दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए?
(24 ÷ 6) + (18 × 4) – 54 + 42 = 99
(नोट: किसी दी गई संख्या के अलग-अलग अंकों को नहीं, बल्कि पूरी संख्या को आपस में बदलना चाहिए)
A. 24 और 54
B. 54 और 42
C. 4 और 6
D. 18 और 24
उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
(8, 64, 2)
(12, 12, 1)
A. (10, 3426, 7)
B. (8, 722, 9)
C. (6, 214, 6)
D. (4, 256, 4)
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथन तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
कुछ चींटियाँ, मक्खियाँ हैं।
सभी मक्खियाँ, मधुमक्खियाँ हैं।
निष्कर्ष:
(I): कोई भी चींटी, मधुमक्खी नहीं है।
(II): कुछ चींटियाँ, मधुमक्खियाँ हैं।
A. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
नीचे दिए गए चित्र में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने वाला विकल्प चित्र चुनें, ताकि पैटर्न पूरा हो जाए।
A.
B.
C.
D.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर NUQM का संबंध PWSO से एक निश्चित तरीके से है। उसी तरह, JQMI का संबंध LSOK से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, निम्नलिखित में से किससे QXTP संबंधित है?
A. ZSVR
B. SZRV
C. ZSRV
D. SZVR
दी गई आकृतियों में से वह आकृति चुनिए जो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आएगी और तार्किक रूप से शृंखला को पूरा करेगी।
A.
B.
C.
D.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर ODGM का संबंध NBFK से एक निश्चित तरीके से है। उसी तरह, TAYP का संबंध SYXN से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए RJFB का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
A. QHEZ
B. PGDD
C. PFCC
D. RHDC
एक विशेष कूट भाषा में, ‘SPIKE’ को ‘82467’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘LIKES’ को ‘47298’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘P’ के लिए कूट क्या है?
A. 2
B. 6
C. 4
D. 8
एक विशेष कूट भाषा में, ‘TURF’ को ‘5691’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘RAFT’ को ‘6931’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ का कूट क्या है?
A. 3
B. 9
C. 6
D. 5
एक निश्चित तर्क के अनुसार 12, 81 से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 24, 153 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, 19 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
A. 129
B. 123
C. 131
D. 125
विकल्पों में दिए गए चित्र को पहचानें, जिसे (?) के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी होगी।
A.
B.
C.
D.
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
BDG, HJM, NPS, TVY, ?
A. ZBE
B. XZC
C. ACF
D. YAD
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथन तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी तोते, ईगल हैं।
कुछ तोते, शुतुरमुर्ग हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ ईगल, तोते हैं।
(II) कुछ ईगल, शुतुरमुर्ग हैं।
A. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
निम्नलिखित में से किसने प्रसिद्ध उपन्यास (मूल रूप से बांग्ला में) ‘देवदास’ और ‘परीणेता’ लिखे हैं?
A. रबीन्द्र नाथ टैगोर
B. नबीन चन्द्र सेन
C. सरत चन्द्र चट्टोपाध्याय
D. बंकिम चन्द्र चटर्जी
निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थानांतरित कृषि को स्थानीय रूप से पेन्डा कहा जाता है?
A. आंध्र प्रदेश
B. उड़ीसा
C. पश्चिम बंगाल
D. मध्य प्रदेश
एनल्जेसिक दवाओं का उपयोग _____________ के लिए किया जाता है।
A. शारीरिक कार्यों का समर्थन करना
B. विटामिन और पोषक तत्वों की कमी को दूर करना
C. दर्द और बुखार को कम करना
D. सूक्ष्मजीवों और संक्रमणों को मारना या कमजोर करना
1983 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे?
A. संदीप पाटिल
B. सचिन तेंदुलकर
C. मोहिंदर अमरनाथ
D. कपिल देव
निम्नलिखित में से कौन सा सर्वोच्च न्यायालय का महत्वपूर्ण कार्य नहीं है?
A. यह कार्यपालिका अधिकारियों पर रोक लगाता है और कानून के शासन को लागू करता है
B. यह संघीय संतुलन बनाए रखता है
C. यह भूमि अभिलेखों और राजस्व संग्रह को बनाए रखता है
D. यह मौलिक अधिकारों का रक्षक और गारंटर है
भारत में किस प्रकार के वनों में आबनूस, महोगनी, सिनकोना आदि पेड़ पाए जाते हैं?
A. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
B. काँटेदार वन
C. मैंग्रोव वन
D. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
पल्लवों का पहला सामंत कौन था?
A. हर्षवर्धन
B. राजेंद्र
C. अशोक
D. विजयालय
पृथ्वी पर सभी जीवित जीव कार्बन यौगिकों से बने होते हैं। कई साल पहले, मृत और दबे हुए पौधे उच्च तापमान और उच्च दबाव में धीरे-धीरे कोयले में बदलने लगे। इस प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
A. कार्बनीकरण
B. काला सोना निर्माण
C. पीट निर्माण
D. कम्पोस्टिंग
बौद्ध भिक्षुओं और भिक्षुणियों के अवशेष रखने के लिए आमतौर पर किस प्रकार की संरचनाओं का उपयोग किया जाता है?
A. स्तूप
B. गृह
C. विहार
D. गर्भ गृह
1905 में बंगाल के विभाजन की घोषणा के समय भारत का वायसराय कौन था?
A. लॉर्ड हेस्टिंग्स
B. लॉर्ड डलहौजी
C. लॉर्ड कैनिंग
D. लॉर्ड कर्जन
निम्नलिखित सूचियों पर विचार करें:
| सूची I (कांग्रेस अधिवेशन) | सूची II (अध्यक्ष) |
|---|---|
| 1 बॉम्बे, 1885 | (a) रहीमुल्लाह एम. सयानी |
| 2 कलकत्ता, 1896 | (b) रास बिहारी घोष |
| 3 सूरत, 1907 | (c) सरोजिनी नायडू |
| 4 कानपुर, 1925 |
(d) वोमेश चंद्र बनर्जी |
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:
A. 1-d, 2-a, 3-c, 4-b
B. 1-d, 2-b, 3-a, 4-c
C. 1-d, 2-c, 3-b, 4-a
D. 1-d, 2-a, 3-b, 4-c
जैमिनीय और कौषीतकी नृत्यों का उल्लेख निम्नलिखित में से किसमें है?
A. आगम
B. ब्राह्मण
C. पुराण
D. वेद
स्तंभों का मिलान कीजिए।
सूची-I (दक्षिण भारतीय राजा)
1. मारवारमण सुंदर पांड्यन
2. कृष्णदेवराय
3. नरसिंह द्वितीय
4. तैलपा तृतीय
सूची-II (वंश)
A) होयसल
B) चालुक्य
C) पांड्य
D) तुलुवा
A. 1-(D); 2 -(C); 3 -(B); 4 -(A)
B. 1-(C); 2 -(D); 3 -(A); 4 -(B)
C. 1-(A); 2 -(B); 3 -(C); 4 -(D)
D. 1-(C); 2 -(A); 3 -(D); 4 -(B)
मुस्लिम समुदाय में निम्नलिखित में से किस दिन को शोक दिवस माना जाता है?
A. बकरीद
B. मुहर्रम
C. शब-ए-बारात
D. बारहवफ़ात
भारत के योजना आयोग के अनुसार, 2004-05 में, गरीबी रेखा (लकडावाला गरीबी अनुमान संयुक्त) से नीचे भारत की कुल जनसंख्या का प्रतिशत कितना था?
A. 38.86%
B. 27.5%
C. 44.48%
D. 35.97%
गीता चंद्रन को 2007 में पद्म श्री मिला, जो एक प्रसिद्ध _______ नर्तकी हैं।
A. सत्रिया
B. भरतनाट्यम
C. ओडिसी
D. मोहिनीअट्टम
सबसे पहले किसने यह सिद्धांत प्रतिपादित किया कि कोशिकाएँ पूर्व-मौजूद कोशिकाओं से उत्पन्न होती हैं?
A. जेनिफर डौडना
B. रुडोल्फ वर्चो
C. विलियम हार्वे
D. कार्ल लिनिअस
उस्ताद घग्गे खुदा बख्श किस घराने से जुड़े थे?
A. दिल्ली घराना
B. बनारस घराना
C. आगरा घराना
D. ग्वालियर घराना
भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद संसद की सदस्यता के लिए योग्यता निर्धारित करता है?
A. अनुच्छेद 105
B. अनुच्छेद 85
C. अनुच्छेद 84
D. अनुच्छेद 80
यह देखा गया है कि एक बच्चे की हृदय गति प्रति मिनट 135 बार है। हृदय की धड़कन आवृत्ति ____ है।
A. 8100 Hz
B. 2.25 Hz
C. 1.12 Hz
D. 135 Hz
ओलंपिक आकार के स्विमिंग पूल की मानक लंबाई क्या है?
A. 70 मीटर
B. 50 मीटर
C. 60 मीटर
D. 40 मीटर
राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट 2021 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली जनसंख्या सबसे कम है?
A. तमिलनाडु
B. सिक्किम
C. हिमाचल प्रदेश
D. पंजाब
अक्टूबर 2023 में, रघुबर दास को भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है?
A. पश्चिम बंगाल
B. महाराष्ट्र
C. ओडिशा
D. छत्तीसगढ़
जनवरी 2023 में, वेयरहाउस डेवलपमेंट रेगुलेशन अथॉरिटी (WDRA) ने किसके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ताकि किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण मिल सके?
A. बैंक ऑफ़ बड़ौदा
B. केनरा बैंक
C. यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया
D. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
मनोरंजन सेवाएँ ______ का एक उदाहरण हैं।
A. उपभोक्ता वस्तुएँ
B. पूँजीगत वस्तुएँ
C. मध्यवर्ती वस्तुएँ
D. हीन वस्तु