SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 17 Shift3

यदि दो प्रकार के रेजिन जिनकी लागत ₹160 प्रति किग्रा और ₹210 प्रति किग्रा है, को 2 : 3 के अनुपात में मिलाया जाता है, तो मिश्रण की प्रति किग्रा लागत (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 185
B. 190
C. 200
D. 180

8 लोगों के एक समूह का औसत वजन 70 किग्रा है। एक नए व्यक्ति के समूह में शामिल होने के बाद, औसत वजन 72 किग्रा हो जाता है। नए व्यक्ति का वजन (किग्रा में) क्या है?
A. 86
B. 87
C. 89
D. 88

यदि दो धनात्मक पूर्णांक x और y को x = a2b3 और y = a3b के रूप में लिखा जाता है जहाँ a और b अभाज्य संख्याएँ हैं, तो HCF (x, y) है:
A. \(ab^2\)
B. \(a^2 b^2\)
C. \(ab\)
D. \(a^2 b\)

किस राशि (₹ में) पर 8% वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्षों में ₹360 का साधारण ब्याज प्राप्त होगा?
A. 1125
B. 2250
C. 4500
D. 3000

10 मीटर आंतरिक व्यास वाला एक कुआँ 10 मीटर की गहराई तक खोदा जाता है। इससे निकाली गई मिट्टी को कुएँ के चारों ओर 12 मीटर की चौड़ाई तक फैलाकर एक तटबंध बनाया जाता है। तटबंध की ऊँचाई (मीटर में, 2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) क्या है?
A. 1.12
B. 0.95
C. 1.02
D. 0.88

निम्नलिखित डेटा तालिका देखें और प्रश्न का उत्तर दें।

सप्ताह का दिन जॉगिंग की गई दूरी (किमी में)
सोमवार 3.5
मंगलवार 4
बुधवार 4.2
गुरुवार 5.3
शुक्रवार 6.1
शनिवार 3
रविवार 5.9

यदि 6 किमी जॉगिंग करने से 750 कैलोरी बर्न होती है, तो दिए गए सप्ताह में कितनी कैलोरी बर्न हुई?
A. 3500
B. 3000
C. 2500
D. 4000

एक व्यक्ति ने एक निश्चित राशि 6% वार्षिक साधारण ब्याज पर और दूसरी राशि 8% वार्षिक साधारण ब्याज पर एक ही समय में निवेश की है। 4 वर्षों के बाद, उसे दोनों राशियों से ₹1,560 का ब्याज प्राप्त होता है। पहली राशि का पाँचवाँ भाग, दूसरी राशि के छठे भाग के बराबर है। निवेश की गई कुल राशि ज्ञात कीजिए।
A. ₹5,500
B. ₹6,000
C. ₹5,000
D. ₹4,500

एक चोर को एक पुलिसकर्मी 150 मीटर की दूरी से देखता है। चोर भागना शुरू करता है, और पुलिसकर्मी उसका पीछा करता है। चोर और पुलिसकर्मी क्रमशः 8 मीटर/सेकंड और 10 मीटर/सेकंड की गति से दौड़ते हैं। पकड़े जाने से पहले चोर द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।
A. 600 मीटर
B. 500 मीटर
C. 550 मीटर
D. 700 मीटर

एक व्यापारी एक वस्तु का मूल्य, क्रय मूल्य से 30% अधिक अंकित करता है। उसने एक विशेष ग्राहक को 15% और 20% की दो क्रमिक छूट दी है। परिणामस्वरूप, उसे ₹696 की हानि होती है। उसने ग्राहक को वस्तु किस मूल्य पर बेचा है?

A. ₹6,205
B. ₹5,304
C. ₹4,904
D. ₹7,805

70 मानों का औसत 40 है। यदि प्रत्येक मान को 20 से गुणा किया जाए, तो परिवर्तित औसत क्या होगा?
A. 1400
B. 90
C. 60
D. 800

एक वर्ग की भुजा दूसरे वर्ग की भुजा से 3 सेमी अधिक है और दोनों वर्गों के क्षेत्रफलों का योग 225 सेमी2 है। दोनों वर्गों के परिमाप का योग (सेमी में) ज्ञात कीजिए।
A. 84
B. 74
C. 64
D. 94

एक अलमारी का विक्रय मूल्य उसके क्रय मूल्य का \(331/3\)% है। हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. \(442/3\%\)
B. \(662/3\%\)
C. \(551/3\%\)
D. \(331/3\%\)

एक वायलिन के तार की लंबाई उसके कंपन की आवृत्ति के व्युत्क्रमानुपाती होती है। 14 इंच लंबे वायलिन के तार की आवृत्ति 450 चक्र प्रति सेकंड है। 12 इंच लंबे वायलिन के तार की आवृत्ति ज्ञात कीजिए।

A. 515 चक्र प्रति सेकंड
B. 525 चक्र प्रति सेकंड
C. 520 चक्र प्रति सेकंड
D. 510 चक्र प्रति सेकंड

₹3000 की राशि पर 7% वार्षिक ब्याज दर से 3 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 570
B. 670
C. 590
D. 630

निम्नलिखित आलेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें।

दिए गए वर्षों में से किस वर्ष में पिछले वर्ष की तुलना में उत्पादन में प्रतिशत वृद्धि अधिकतम थी?
A. 1995
B. 1993
C. 1990
D. 1991

रैमा अपनी ₹35,000 की आय में से 14% की बचत करती है। उसका व्यय (₹ में) कितना है?
A. 28600
B. 32200
C. 34000
D. 30100

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – June 15 Shift3 part2

एक चोर 450 मीटर की दूरी से एक पुलिसकर्मी द्वारा देखा जाता है। चोर भागना शुरू कर देता है और पुलिसकर्मी उसका पीछा करता है। चोर और पुलिसकर्मी क्रमशः \(101/2\) किमी/घंटा और \(121/2\) किमी/घंटा की गति से दौड़ते हैं। 3 मिनट बाद उनके बीच की दूरी क्या होगी?
A. 100 मीटर
B. 200 मीटर
C. 150 मीटर
D. 350 मीटर

एक दुकानदार अपने सामान को क्रय मूल्य से k% अधिक मूल्य पर अंकित करता है। यदि दुकानदार 20% की छूट देता है और फिर भी 25% का लाभ प्राप्त करता है, तो k का मान ज्ञात कीजिए।
A. \(65.25\%\)
B. \(56.25\%\)
C. \(65.52\%\)
D. \(56.52\%\)

अमिताभ ने अपने छह इंटरस्कूल मैचों में औसतन 72 रन बनाए हैं। अगले मैच में, उसने 96 रन बनाए हैं। उसका संशोधित औसत स्कोर क्या है?
A. 75.3
B. 74
C. 75
D. 75.428

यदि एक लंब वृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या को एक-तिहाई कर दिया जाए, ऊँचाई समान रखते हुए, तो घटाए गए बेलन के आयतन का मूल बेलन के आयतन से अनुपात क्या होगा?
A. 2 : 3
B. 1 : 2
C. 1 : 9
D. 2 : 4

A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। F, A के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। A, G के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। G, E के ठीक दाईं ओर बैठा है। B, D के ठीक बाईं ओर बैठा है। E के संबंध में F की स्थिति क्या है?
A. ठीक बाईं ओर
B. ठीक दाईं ओर
C. तीसरे दाईं ओर
D. दूसरे बाईं ओर

दी गई आकृतियों में से वह आकृति चुनिए जो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आएगी और तार्किक रूप से शृंखला को पूरा करेगी।

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में, ‘LIKE’ को ‘4682’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘BEAM’ को ‘1358’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
A. 5
B. 8
C. 2
D. 3

वह विकल्प आकृति चुनिए जिसमें दी गई आकृति अपने भाग के रूप में अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)।

A.
B.
C.
D.

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?

PKQ, OJP, NIO, MHN, ?
A. LGN
B. LGM
C. MGL
D. NGL

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘+’ और ‘−’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?

45 × 3 + 9 − 18 ÷ 1 = ?
A. 15
B. 24
C. 6
D. 12

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।

कथन:
सभी दरवाजे, ताले हैं।
कुछ ताले, हैंडल हैं,

निष्कर्ष:
(I) सभी हैंडल, ताले हैं।
(II) कोई भी दरवाजा, हैंडल नहीं है।
A. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
B. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
C. दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

LQ87 का VA55 से एक निश्चित तरीके से संबंध है। उसी तरह, QV59 का AF27 से संबंध है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए निम्नलिखित में से किससे BG49 का संबंध है?
A. QL17
B. LQ18
C. LQ17
D. LQ19

एक कूट भाषा में, ‘I want food’ को ‘sickota dongre dujubu’ के रूप में लिखा जाता है, ‘I want drink’ को ‘bluto sickota dujubu’ के रूप में लिखा जाता है, ‘food and drink’ को ‘dongre peppin bluto’ के रूप में लिखा जाता है, तो इस भाषा में ‘peppin’ शब्द के लिए कूट क्या है?

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – December 1 Shift3

A. and
B. drink
C. I
D. food

T, N, S, P, R और M एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। S, T के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। S और R के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। M, S का निकटतम पड़ोसी नहीं है। P, R के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। N के दाईं ओर से गिनने पर, N और M के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A. चार
B. दो
C. तीन
D. एक

निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, दूसरी संख्या, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ लागू करके प्राप्त की जाती है। उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
11, 66
26, 156
A. 26, 152
B. 18, 108
C. 20, 130
D. 15, 75

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए?
11 × 7 – 48 + 6 ÷ 37 = 106
A. – और ×
B. ÷ और +
C. + और ×
D. – और +

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

KB 9 का ED 2 से एक निश्चित तरीके से संबंध है। उसी तरह, XF 11 का RH 4 से संबंध है। उसी तर्क के अनुसार, UH 8 का निम्नलिखित में से किससे संबंध है?
A. OK 3
B. OJ 1
C. OJ 3
D. OK 1

एक विशेष कूट भाषा में, ‘TREE’ को ‘POCD’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘FOOT’ को ‘BLMS’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। इसी भाषा में ‘MIND’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?
A. JEKD
B. JFLD
C. IFLC
D. IEKD

दिए गए विकल्पों में से वह आकृति चुनिए, जिसे प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर रखने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण होगी।

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में, ‘apple pen card’ को ‘136’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है, ‘doctor no apple’ को ‘243’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘card is blocked’ को ‘695’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘apple’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?

A. 3
B. 1
C. 6
D. 4

एक निश्चित तर्क के अनुसार 326, 335 से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 419, 428 से संबंधित है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 566 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

A. 599
B. 571
C. 582
D. 575

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।
कथन:
सभी पत्तागोभी, गुलाब हैं।
सभी पत्तागोभी, ट्यूलिप हैं।
निष्कर्ष:
(I) कम से कम कुछ ट्यूलिप, गुलाब हैं।
(II) सभी गुलाब, पत्तागोभी हैं।
A. केवल निष्कर्ष (II) निकलता है
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) निकलता है
C. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) निकलते हैं
D. केवल निष्कर्ष (I) निकलता है

निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
255, 248, 241, 234, 227, ?
A. 220
B. 217
C. 221
D. 207

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन राज्यसभा के बारे में सही है?
A. सभी सदस्य लोगों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं।
B. इसे राज्य परिषद के रूप में जाना जाता है।
C. इसे संसद का निम्न सदन कहा जाता है।
D. सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 15 Shift1

रबीन्द्रनाथ टैगोर ने __________ को नृत्य सम्राज्ञी कहा था, जिसका अर्थ है ‘नृत्य की सम्राज्ञी’।
A. मृणालिनी साराभाई
B. गंगूबाई
C. रुक्मिणी अरुंडेल
D. सीतारा देवी

भारत में ‘आउस’, ‘अमन’ और ‘बोरो’ शब्द किस फसल से जुड़े हैं?
A. मक्का
B. गेहूँ
C. जूट
D. धान

एक ऊँची कूद में एक खिलाड़ी को एक निश्चित ऊँचाई पार करने के कितने मौके मिलते हैं?
A. तीन मौके
B. दो मौके
C. चार मौके
D. छह मौके

तेकवाड़ा नामक लौह युग स्थल ________ में स्थित है।
A. मध्य प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. आंध्र प्रदेश
D. तमिलनाडु

भारत में किस जनगणना दशक में जनसंख्या वृद्धि दर (प्रतिशत के रूप में) सबसे अधिक दर्ज की गई थी?
A. 1961-1971
B. 2001-2011
C. 1971-1981
D. 1941-1951

निम्नलिखित में से किसने एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना की थी?
A. वारेन हेस्टिंग्स
B. रॉबर्ट क्लाइव
C. हेनरी कोलब्रुक
D. विलियम जोन्स

निम्नलिखित में से कौन-सा मौलिक अधिकार मानव तस्करी और जबरन श्रम को सम्मिलित करता है?
A. शोषण के विरुद्ध अधिकार
B. सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार
C. समानता का अधिकार
D. स्वतंत्रता का अधिकार

कमजोर गर्म तूफान जो समय के साथ मजबूत होते जाते हैं, अंततः विशाल तूफान या हरिकेन में बदल जाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा जलवायु क्षेत्र ऐसे तूफानों का उद्गम स्थल है?
A. महाद्वीपीय जलवायु क्षेत्र
B. उष्णकटिबंधीय जलवायु क्षेत्र
C. शुष्क जलवायु क्षेत्र
D. अर्द्ध शुष्क जलवायु क्षेत्र

हिंदी उपन्यास ‘कोहरे में कैद रंग’ के लेखक कौन हैं?
A. कमलेश्वर
B. गोविंद मिश्र
C. उदय प्रकाश
D. चित्रा मुद्गल

किस राज्य में अच्छी फसल के लिए संतोरा देवी को धन्यवाद देने के लिए बिसू मेला आयोजित किया जाता है?
A. हरियाणा
B. पंजाब
C. हिमाचल प्रदेश
D. उत्तराखंड

जून 2022 में, एकनाथ संभाजी शिंदे निम्नलिखित में से किस राज्य के मुख्यमंत्री बने?
A. हरियाणा
B. राजस्थान
C. महाराष्ट्र
D. गुजरात

1873 में ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना किसने की थी?
A. ज्योतिबा फुले
B. गोपाल गणेश अगरकर
C. विनोबा भावे
D. वीर सावरकर

MUDRA किस प्रकार के ऋण को सहायता प्रदान करता है?
A. कॉर्पोरेट ऋण
B. रियल एस्टेट ऋण
C. गैर-कृषि ऋण
D. प्राथमिक ऋण

एसिटिलीन के कार्बन परमाणु में ‘s’ लक्षण का प्रतिशत क्या है?
A. 33.33%
B. 75%
C. 50%
D. 25%

2023 के केंद्रीय बजट में, किस योजना की एक उप-योजना को मछुआरों, मछली विक्रेताओं और सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों की गतिविधियों को सक्षम करने के लिए ₹6,000 करोड़ के निवेश के साथ प्रस्तावित किया गया है?
A. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
B. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
C. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
D. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

भारत ने ‘राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम’ कब शुरू किया था?
A. 2000
B. 1995
C. 1985
D. 1990

निम्नलिखित में से किस मुग़ल बादशाह ने अपनी पत्नी मेहरून्निसा के सम्मान में चांदी के सिक्के जारी किए थे?
A. हुमायूँ
B. जहाँगीर
C. औरंगज़ेब
D. अकबर

व्हेल निम्नलिखित में से किस समूह से संबंधित हैं?
A. उभयचर (Amphibia)
B. आर्थ्रोपोडा (Arthropoda)
C. पाइसेस (Pisces)
D. स्तनधारी (Mammalia)

बुद्धदेव दासगुप्ता निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र के प्रसिद्ध वादक थे?
A. सितार
B. सुरबहार
C. संतूर
D. सरोद

पांठी लोक नृत्य के लिए पद्म श्री 2021 से किसे सम्मानित किया गया था?
A. राधे श्याम बरले
B. भूरी बाई
C. जगदीश चौधरी
D. गुलफाम अहमद

एनोरेक्सिया नर्वोसा एक खाने का विकार है जो ________ द्वारा विशेषता है।
a) असामान्य रूप से भारी शरीर का वजन
b) वजन कम करने का तीव्र भय
c) वजन की विकृत धारणा
d) अत्यधिक व्यायाम करके वजन कम करने की कोशिश करना
A. a और b
B. b और c
C. a और c
D. c और d

निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का भौतिक प्रदेश नहीं है?
A. प्रायद्वीपीय पठार
B. हिमालय पर्वत
C. उत्तरी मैदान
D. तिब्बती पठार

2023 में आयोजित किस राष्ट्रीय खेल आयोजन का शुभंकर उज्ज्वला था?
A. खेलो इंडिया पैरा खेल 2023
B. खेलो इंडिया युवा खेल 2023
C. राष्ट्रीय खेल 2023
D. खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल 2022

हड़प्पा सभ्यता में, शहरों की योजना आम तौर पर ________ दिशाओं के अनुदिश सड़कों के साथ बनाई गई थी।
A. नामहीन
B. कार्डिनल (मुख्य)
C. क्रमसूचक
D. गुप्त

Leave a Comment

error: