38 मीटर भुजा वाले एक वर्गाकार मैदान के चारों ओर एक लड़का 6 किमी/घंटा की गति से दौड़ता है। उसे एक पूरा चक्कर लगाने में कितने सेकंड लगेंगे?
A. 50.1
B. 71.2
C. 61.2
D. 91.2
निम्न दंड आलेख वर्ष 2021 और 2022 में विभिन्न कंपनियों के मासिक लाभ (लाख ₹ में) को दर्शाता है। आरेख का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।
वर्ष 2021 में कंपनियों A, B, C और D द्वारा अर्जित औसत लाभ का वर्ष 2022 में कंपनियों C, D, E और F द्वारा अर्जित औसत लाभ से अनुपात क्या है?
A. 995 : 761
B. 925 : 605
C. 892 : 731
D. 606 : 925
निम्नलिखित का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए:
\(3^3 11^2, 2^4 3^2 5^3 11^3\) और \(3 5 7 11\)
A. 385
B. 1815
C. 33
D. 165
एक गाँव की जनसंख्या में 3% की वृद्धि हुई है। यदि 122 कम होते, तो 1% की कमी होती। मूल जनसंख्या ज्ञात कीजिए।
A. 3050
B. 3550
C. 3555
D. 3000
अरविंद एक किताब 450 रुपये में खरीदता है और 500 रुपये में बेच देता है। लाभ प्रतिशत क्या है?
A. \(111/7\%\)
B. \(131/7\%\)
C. \(131/9\%\)
D. \(111/9\%\)
पहली 40 प्राकृत संख्याओं का औसत क्या है?
A. 20.5
B. 50.5
C. 40.5
D. 10.5
7 इकाई त्रिज्या और 4 इकाई ऊँचाई वाले एक शंक्वाकार तंबू को कैनवास से बनाया जाना है।
तंबू बनाने के लिए कितने कैनवास (वर्ग इकाइयों में) की आवश्यकता होगी (\( = 22/7\) लीजिए)।
A. \(44{65}\)
B. \(22{65}\)
C. \(11{65}\)
D. \(33{65}\)
आठ व्यक्ति दोपहर के भोजन के लिए एक रेस्टोरेंट जाते हैं। उनमें से सात ने अपने भोजन पर ₹80 प्रति व्यक्ति खर्च किए, जबकि आठवें व्यक्ति ने सभी आठ व्यक्तियों के औसत व्यय से ₹70 अधिक खर्च किए। सभी व्यक्तियों द्वारा कुल कितनी राशि खर्च की गई है?
A. ₹640
B. ₹560
C. ₹780
D. ₹720
₹82/किग्रा वाली चाय को ₹92/किग्रा वाली चाय के साथ किस अनुपात में मिलाया जाए ताकि मिश्रण ₹84.50/किग्रा का हो जाए?
A. 2 : 1
B. 3 : 1
C. 3 : 2
D. 2 : 3
120 नोटबुक बेचकर, एक दुकानदार 40 नोटबुक के विक्रय मूल्य के बराबर लाभ प्राप्त करता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. \(25\%\)
B. \(75\%\)
C. \(90\%\)
D. \(50\%\)
15 सेमी त्रिज्या वाले एक ठोस लोहे के गोले को पिघलाकर एक बेलनाकार पाइप के आकार में ढाला जाता है जिसकी आंतरिक और बाहरी त्रिज्याएँ क्रमशः 4 सेमी और 6 सेमी हैं। इस प्रकार बने पाइप की लंबाई (मीटर में) ज्ञात कीजिए।
A. 2.15
B. 2.25
C. 2.45
D. 2.35
किसी निश्चित जमा पर 5.5% वार्षिक दर से एक वर्ष में साधारण ब्याज ₹264 है। उसी जमा पर 6.5% वार्षिक दर से एक वर्ष में कितना अतिरिक्त ब्याज अर्जित होगा?
A. ₹48
B. ₹47.5
C. ₹46.5
D. ₹49
तीन अलग-अलग प्रकार की दालें जिनके मूल्य क्रमशः ₹180, ₹240 और ₹200 प्रति किलो है, को 1 : 5 : 4 के अनुपात में मिलाया जाता है। मिश्रण के 1 किलो का मूल्य क्या होगा?
A. ₹200
B. ₹240
C. ₹218
D. ₹206
एक व्यक्ति एक आयताकार मैदान के किनारे चलता है, जिसकी लंबाई 6 किमी और चौड़ाई 3 किमी है। पहले 1 घंटे में, वह 2 किमी/घंटा की गति से चलता है। 1 घंटे के बाद, वह अपनी गति बढ़ाकर 4 किमी/घंटा कर देता है। अगले 1 घंटे में, उसकी गति कम होकर 2 किमी/घंटा हो जाती है। अगले 1 घंटे के लिए, वह अपनी गति बढ़ाकर 4 किमी/घंटा कर देता है। उसकी औसत गति (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।
A. 5
B. 4
C. 3
D. 2
42 सेमी व्यास वाले एक गोलाकार बर्तन का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
(\( = 22/7 )\) प्रयोग करें।
A. 5514 सेमी²
B. 5540 सेमी²
C. 5524 सेमी²
D. 5544 सेमी²
₹3000 की राशि पर 5% वार्षिक ब्याज दर से 5 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 710
B. 790
C. 750
D. 690
दी गई तालिका में तीन अलग-अलग कंपनियों द्वारा वर्षों में निर्मित (M) और बेची गई (S) इकाइयों की संख्या (हजार में) दिखाई गई है।
सभी वर्षों में एक साथ कंपनी Z द्वारा निर्मित इकाइयों की औसत संख्या क्या है?
A. 16,100
B. 15,400
C. 15,600
D. 16,300
2,244 रुपये की राशि P और Q में विभाजित की जाती है। यदि Q = \(7/11(Q + P)\) है, तो Q का हिस्सा किसके बराबर है?
A. ₹1,444
B. ₹1,432
C. ₹1,428
D. ₹1,438
एक व्यापारी अपने माल को क्रय मूल्य से 45% अधिक मूल्य पर अंकित करता है, लेकिन बिक्री के समय 20% की छूट देता है। उसका लाभ है:
A. 26%
B. 16%
C. 25%
D. 17%
₹2500 की राशि पर 9% वार्षिक ब्याज दर से 3 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 635
B. 715
C. 615
D. 675
निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए?
12 × 2 − 6 × 7 + 3 × 5 × 4 + 10 = 46
(नोट: किसी दी गई संख्या के अलग-अलग अंकों को नहीं, बल्कि पूरी संख्या को आपस में बदलना चाहिए।)
A. 3 और 6
B. 2 और 4
C. 7 और 5
D. 12 और 10
विकल्पों में दिए गए चित्र को पहचानें, जिसे ? के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूरी होगी।
A.
B.
C.
D.
नीचे दिखाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।
A.
B.
C.
D.
उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे दिए गए समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
(444, 74, 6)
(666, 37, 18)
A. (80, 11, 8)
B. (256, 32, 8)
C. (80, 17, 8)
D. (96, 17, 8)
वह विकल्प चुनिए जिसमें दी गई आकृति अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)।
A.
B.
C.
D.
एक विशेष कूट भाषा में, ‘cake is delicious’ को ‘kg fv bu’ के रूप में लिखा जाता है और ‘you like cake’ को ‘bu wl ma’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘cake’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?
A. bu
B. fv
C. ma
D. kg
छह व्यक्ति A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। F, D के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। C, F के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। B, D के ठीक दायें बैठा है। A, C का निकटतम पड़ोसी नहीं है। E और B के बीच, E के दायें से गिनने पर, कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. 2
B. 3
C. 1
D. 4
GN76 का UB53 से एक निश्चित तरीके से संबंध है। उसी तरह, KR34 का YF11 से संबंध है। उसी तर्क का पालन करते हुए निम्नलिखित में से किससे OV98 का संबंध है?
A. CJ75
B. JC88
C. JC68
D. CJ78
एक निश्चित तर्क के अनुसार 46, 414 से संबंधित है। उसी तर्क का पालन करते हुए, 52, 468 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, निम्नलिखित में से किससे 67 संबंधित है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
A. 624
B. 633
C. 603
D. 658
निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
11, 18, 25, 32, 39, ?
A. 46
B. 90
C. 78
D. 81
निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने और पैटर्न को पूरा करने के लिए दिए गए विकल्पों में से आकृति का चयन करें।
A.
B.
C.
D.
एक विशेष कूट भाषा में, ‘FISH’ को ‘4268’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘RATS’ को ‘2357’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘S’ के लिए कूट क्या है?
A. 6
B. 2
C. 7
D. 5
दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए?
7 × 4 − 8 × 2 + 3 × 14 × 5 − 9 = 133
(नोट: किसी दी गई संख्या के अलग-अलग अंकों को नहीं, बल्कि पूरी संख्या को आपस में बदलना चाहिए)
A. 14 और 9
B. 7 और 14
C. 9 और 8
D. 2 और 4
छह लोग—A, B, C, D, E, और F—एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। A, E और C दोनों का निकटतम पड़ोसी है। B, D और C दोनों का निकटतम पड़ोसी है। F, D के ठीक दायें है। निम्नलिखित में से कौन F और A दोनों का निकटतम पड़ोसी है?
A. C
B. B
C. E
D. D
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
ABA, BDB, CFC, DHD, ?
A. GJG
B. EKE
C. EJE
D. GJE
इस प्रश्न में, दो कथन दिए गए हैं, जिनके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय करें कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी गायें, बकरियाँ हैं।
कुछ बकरियाँ, शेर हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी शेर, बकरियाँ हैं।
II. कुछ गायें, शेर हैं।
A. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
D. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
एक विशेष कूट भाषा में, ‘FINE’ को ‘9632’ और ‘LINE’ को ‘2946’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘F’ के लिए कूट क्या है?
A. 9
B. 3
C. 2
D. 6
एक विशेष कूट भाषा में, ‘Try to act’ को ‘ZX MN HO’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘act your age’ को ‘CO MB ZX’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस कूट भाषा में ‘act’ को कैसे कूटबद्ध किया गया है?
A. CO
B. HO
C. ZX
D. MB
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर NQRP का संबंध TWXV से एक निश्चित तरीके से है। उसी प्रकार, EHIG का संबंध KNOM से है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से किससे LOPN का संबंध है?
A. RUTV
B. TVUR
C. RUVT
D. RTVU
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी घोड़े, गधे हैं।
सभी गधे, खच्चर हैं।
निष्कर्ष:
(i) सभी गधे, घोड़े हैं।
(ii) कुछ खच्चर, गधे हैं।
A. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद यह बताता है कि संसद में भारत का राष्ट्रपति और संसद के दो सदन, अर्थात् राज्यसभा और लोकसभा शामिल हैं?
A. अनुच्छेद 62
B. अनुच्छेद 79
C. अनुच्छेद 67
D. अनुच्छेद 73
2022-23 सीज़न में कर्नाटक ने संतोष ट्रॉफी के किस संस्करण में जीत हासिल की?
A. 75वाँ
B. 73वाँ
C. 78वाँ
D. 76वाँ
ऑर्थो-सल्फोबेंज़ीमाइड एक कृत्रिम मिठास है। इसे _______ के रूप में भी जाना जाता है।
A. सुक्रेलोस
B. एस्पार्टेम
C. सैकेरिन
D. एलिटेम
निम्नलिखित में से कौन सा भारत का लौह अयस्क उत्पादक क्षेत्र नहीं है?
A. दुर्ग-बस्तर-चंद्रपुर पेटी
B. महाराष्ट्र-गोवा पेटी
C. ओडिशा-झारखंड पेटी
D. बिलासपुर-पानीपत पेटी
निम्नलिखित में से कौन सा पल्लव वंश की राजधानी थी?
A. ऐहोले
B. बादामी
C. कांचीपुरम
D. मदुरै
हरेली त्योहार निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. महाराष्ट्र
B. मणिपुर
C. कर्नाटक
D. छत्तीसगढ़
कमलिनी आस्थाना निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली से जुड़ी हैं?
A. मणिपुरी
B. मोहिनीअट्टम
C. कथक
D. ओडिसी
निम्नलिखित में से किसे ‘नियर मनी’ कहा जाता है?
A. सिक्के
B. मुद्रा नोट
C. राष्ट्रीय बचत जमा
D. बैंक धन
ICC महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप एक ________ आयोजन है।
A. त्रैमासिक
B. त्रिवार्षिक
C. द्विवार्षिक
D. वार्षिक
निम्नलिखित में से किसने अहिंसक क्रांतिकारियों के एक समूह, खुदाई खिदमतगारों (जिन्हें रेड शर्ट के रूप में जाना जाता है) का गठन किया?
A. अब्बास तैयबजी
B. खान अब्दुल गफ्फार खान
C. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
D. जवाहरलाल नेहरू
विजयनगर साम्राज्य के संस्थापक हरिहर और बुक्का राय किसके मंत्री थे?
A. कांपिली
B. कादम्ब
C. पश्चिमी चालुक्य
D. पूर्वी गंग
मई 2023 में, किस मुख्यमंत्री को भयमुक्त राज्य बनाने के लिए भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
A. योगी आदित्यनाथ
B. अशोक गहलोत
C. ममता बनर्जी
D. अरविंद केजरीवाल
गरीब कल्याण रोजगार अभियान (जून 2022 तक) का हिस्सा रहे राज्यों के समूह को पहचानें।
A. उत्तर प्रदेश और झारखंड
B. हरियाणा और पंजाब
C. असम और पश्चिम बंगाल
D. तमिलनाडु और छत्तीसगढ़
पद्मा सुब्रह्मण्यम के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
1) पद्मा सुब्रह्मण्यम एक प्रसिद्ध भरतनाट्यम नर्तकी हैं।
2) उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार मिले।
3) उन्हें नृत्य के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
A. केवल 2 और 3
B. केवल 1 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
महाराष्ट्र के किस पर्कशनिस्ट को पद्म विभूषण 2023 मिला?
A. जकीर हुसैन
B. स्वपन चौधरी
C. नयन घोष
D. योगेश सामसी
निम्नलिखित में से कौन सी भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आज़ाद की आत्मकथा है?
A. मेरे सत्य के प्रयोगों की कहानी
B. मेरा देश मेरा जीवन
C. इंडिया विंस फ्रीडम
D. लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम
पोटेशियम परमैंगनेट का रासायनिक सूत्र क्या है?
A. KMn2O7
B. KMnO4
C. K3MnO4
D. K2MnO3
निम्नलिखित में से कौन से कथन टेरिडोफाइट्स के बारे में सही हैं?
कथन:
A. इनमें हॉर्सटेल और फ़र्न शामिल हैं।
B. टेरिडोफाइट्स का उपयोग औषधीय प्रयोजनों और मृदा-बंधक के रूप में किया जाता है।
C. वे पृथ्वी पर बहुत उन्नत प्रकार के पौधे हैं, जो बहुत हाल ही में विकसित हुए हैं।
D. विकासवादी रूप से, वे पहले स्थलीय पौधे हैं जिनमें संवहनी ऊतक – जाइलम और फ्लोएम होते हैं।
A. केवल A, B और D
B. केवल A, B और C
C. केवल A और C
D. केवल C और D
जुलाई 2023 में, तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले के जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) ने केवल 30 दिनों में 1546 कृषि तालाबों का निर्माण करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जिससे एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। यह उल्लेखनीय पहल किस सरकारी योजना के तहत की गई थी?
A. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना
B. मिशन अमृत सरोवर
C. जल जीवन मिशन
D. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
बोकारो, बर्नपुर, राउरकेला, आदि किस उद्योग के विकास के लिए प्रसिद्ध हैं?
A. सॉफ्टवेयर
B. लौह और इस्पात
C. ऑटोमोबाइल
D. डेयरी
भारतीय संविधान के भाग III से संपत्ति के अधिकार को किस संशोधन द्वारा हटाया गया था?
A. 50वाँ संशोधन
B. 64वाँ संशोधन
C. 44वाँ संशोधन
D. 70वाँ संशोधन
2024 के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, भारत में किस राज्य की जनसंख्या सबसे अधिक है?
A. राजस्थान
B. उत्तर प्रदेश
C. बिहार
D. केरल
अलग-अलग प्लेट सीमा दो टेक्टॉनिक प्लेटों के बीच एक सीमा है:
A. जो एक-दूसरे की ओर बढ़ रही हैं
B. जहाँ एक प्लेट दूसरी के नीचे खिसक जाती है
C. जो एक-दूसरे के समानांतर क्षैतिज रूप से खिसक रही हैं
D. जो एक-दूसरे से दूर जा रही हैं
निम्नलिखित में से किस समझौते ने सविनय अवज्ञा आंदोलन को स्थगित कर दिया था?
A. लियाकत-नेहरू समझौता
B. सिरमा-गांधी समझौता
C. गांधी-इरविन समझौता
D. राजाजी-मुंजे समझौता
भारहुत स्तूप की खोज किसने की थी?
A. जेम्स टॉड
B. अलेक्जेंडर कनिंघम
C. जेम्स बर्जेस
D. जेम्स फर्ग्यूसन