रोहित ने एक जैकेट ₹7,930 में बेचकर 22% का लाभ प्राप्त किया है। जैकेट का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. ₹6,500
B. ₹7,500
C. ₹7,000
D. ₹6,000
15 किलो उच्च गुणवत्ता वाले गेहूँ को 5 किलो निम्न गुणवत्ता वाले गेहूँ के साथ मिलाया जाता है। उच्च गुणवत्ता वाले और निम्न गुणवत्ता वाले गेहूँ का मूल्य क्रमशः ₹80 और ₹60 है। मिश्रण की प्रति किलो औसत मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. ₹70
B. ₹65
C. ₹150
D. ₹75
3% वार्षिक ब्याज दर पर ₹3000 की राशि 3 वर्षों के लिए उधार ली गई है। साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 230
B. 310
C. 270
D. 210
14 सेमी ऊँचाई वाले एक बेलनाकार बर्तन की बाहरी और आंतरिक त्रिज्याएँ क्रमशः 14 सेमी और 10 सेमी हैं। इसे 7 सेमी ऊँचाई और 7 सेमी तथा 5 सेमी बाहरी और आंतरिक त्रिज्याओं वाले एक छोटे बेलन का उपयोग करके इसमें पानी डालकर भरा जाना है। छोटे बेलन का उपयोग करके 6 बार पानी डालने के बाद बड़े बर्तन की कितनी ऊँचाई बिना भरी रहेगी? (\( = 22/7 \) का प्रयोग करें)
A. 2.2 सेमी
B. 3.5 सेमी
C. 2.9 सेमी
D. 3.8 सेमी
तीन वर्ष पहले एक पति, पत्नी और उनके बच्चे की औसत आयु 27 वर्ष थी, और पाँच वर्ष पहले पत्नी और बच्चे की औसत आयु 20 वर्ष थी। पति की वर्तमान आयु है:
A. 35 वर्ष
B. 45 वर्ष
C. 50 वर्ष
D. 40 वर्ष
8, 12, 18, 24 और 36 का LCM ज्ञात कीजिए।
A. 64
B. 27
C. 72
D. 36
अक्षय 6 मीटर चौड़े कपड़े से एक शंक्वाकार तंबू बनाना चाहता है जिसकी त्रिज्या 12 मीटर और ऊँचाई 35 मीटर है। उसे कितने मीटर कपड़ा खरीदना होगा? \( = 22/7 \) लें। ध्यान दें: दशमलवों को निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित करें।
A. 234
B. 239
C. 233
D. 231
39 विद्यार्थियों की एक कक्षा की औसत आयु 15 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल की जाए, तो औसत 3 महीने बढ़ जाता है। शिक्षक की आयु ज्ञात कीजिए।
A. 26 वर्ष
B. 27 वर्ष
C. 24 वर्ष
D. 25 वर्ष
एक आयत की लंबाई और चौड़ाई का योग 68 मीटर है और लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 11:23 है। आयत का क्षेत्रफल (मीटर2 में) क्या है?
A. 976
B. 1331
C. 253
D. 1012
किसी वस्तु पर 12% और 18% की दो क्रमिक मूल्य वृद्धियों के लिए एकल समतुल्य मूल्य वृद्धि क्या है?
A. 32.16%
B. 15%
C. 30.24%
D. 30%
दिव्यंश ने अपनी पूँजी का 1/4 भाग 10% पर, 1/5 भाग 20% पर और शेष भाग 30% वार्षिक साधारण ब्याज पर निवेश किया है। यदि उसकी वार्षिक आय ₹3,220 है, तो पूँजी (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 13,500
B. 17,000
C. 15,300
D. 14,000
गीता अपने घर से 270 किमी दूर अपने गृहनगर जाती है। वह अपनी यात्रा सुबह 10:00 बजे शुरू करती है और दोपहर 2:00 बजे गंतव्य पर पहुँचती है। वह 60 किमी/घंटा की गति से 20 किमी की दूरी कार द्वारा और 80 किमी/घंटा की गति से चलने वाली ट्रेन से 240 किमी की दूरी तय करती है। वह अपनी जगह पर पहुँचने के लिए शेष दूरी ऑटो से तय करती है। ऑटो की गति कितनी थी?
A. 15 किमी/घंटा
B. 4 किमी/घंटा
C. 20 किमी/घंटा
D. 18 किमी/घंटा
यदि p, q के समानुपाती है और जब q = 6 है तो p = 7 है, तो q = 21 होने पर p का मान क्या होगा?
A. 24.0
B. 24.5
C. 23.5
D. 25.0
एक कक्षा में 40 छात्रों की औसत आयु 12 वर्ष है। कक्षा में 20 नए छात्रों के प्रवेश के कारण छात्रों की औसत आयु 4 महीने बढ़ जाती है। नए प्रवेशित छात्रों की औसत आयु है:
A. 14 वर्ष 6 महीने
B. 14 वर्ष
C. 13 वर्ष 4 महीने
D. 13 वर्ष
200 मीटर लंबे एक वृत्ताकार ट्रैक पर, दो व्यक्ति एक ही बिंदु से, एक ही समय पर, क्रमशः 12 किमी/घंटा और 15 किमी/घंटा की गति से दौड़ना शुरू करते हैं। यदि वे एक ही दिशा में दौड़ रहे हैं, तो वे पहली बार कितने समय बाद फिर से मिलेंगे?
A. 180 सेकंड
B. 200 सेकंड
C. 240 सेकंड
D. 220 सेकंड
मारिया ₹3,000 में एक ड्रेस खरीदती है। वह 35% की छूट और 20%, 10% और 5% की तीन क्रमिक छूटों में से किसी एक का चुनाव नहीं कर पा रही है। दोनों छूटों के बीच का अंतर (₹ में) है:
A. 20
B. 68
C. 0
D. 102
₹2500 की राशि पर 3% वार्षिक ब्याज दर से 4 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 240
B. 340
C. 300
D. 260
निम्नलिखित तालिका विभिन्न वर्षों में विभिन्न प्रकार की पानी की बोतलों के उत्पादन (हजारों में) को दर्शाती है।
वर्ष 2012 में किस प्रकार की पानी की बोतलों का उत्पादन सबसे अधिक था?
A. A
B. B और C दोनों
C. B
D. C
शिखा एक बुकशेल्फ वंश को 5% के नुकसान पर बेचती है, वंश उसी बुकशेल्फ को स्वर्णिमा को 10% के लाभ पर बेचता है, और स्वर्णिमा उसी बुकशेल्फ को निखिल को 20% की हानि पर बेचती है। यदि निखिल ने बुकशेल्फ ₹16,720 में खरीदा है, तो शिखा के लिए बुकशेल्फ का मूल्य (₹ में) क्या था?
A. 18,000
B. 19,500
C. 21,500
D. 20,000
निम्नलिखित दंड आलेख किसी राज्य में वर्ष 2014, 2015 और 2016 में उत्पादित अनाज की मात्रा को दर्शाता है। आलेख का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।
वर्ष 2014 में गेहूँ उत्पादन के प्रतिशत और वर्ष 2016 में गेहूँ उत्पादन के प्रतिशत में क्या अंतर है? (दो दशमलव स्थान तक पूर्णांकित करें)
A. 2.35%
B. 1.92%
C. 3.45%
D. 4.23%
निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने वाले दिए गए विकल्पों में से आकृति का चयन करें और पैटर्न को पूरा करें।
A.
B.
C.
D.
दी गई आकृति किस विकल्प में अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)?
A.
B.
C.
D.
उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संपूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए, संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर जैसे जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि संक्रियाएँ की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करना अनुमत नहीं है।)
(12, 77, 5)
(21, 87, 3)
A. (17, 401, 9)
B. (11, 188, 6)
C. (15, 127, 7)
D. (12, 197, 3)
दिए गए विकल्पों में से वह आकृति चुनिए, जिसे प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर रखने से श्रृंखला तार्किक रूप से पूर्ण होगी।
A.
B.
C.
D.
नीचे दिखाए अनुसार दर्पण MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिम्ब चुनिए।
A.
B.
C.
D.
एक विशेष कूट भाषा में, ‘they are smart’ को ‘bt mt rt’ लिखा जाता है और ‘she is smart’ को ‘rt kt st’ लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘smart’ कैसे लिखा जाता है?
A. mt
B. rt
C. kt
D. st
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर BEAR, YBXO से एक निश्चित तरीके से संबंधित है। उसी तरह, WATCH, TXQZE से संबंधित है। उसी तर्क का पालन करते हुए, निम्नलिखित में से किससे LOTUS संबंधित है?
A. IJQQP
B. IKQRP
C. ILQRP
D. IJRRP
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से तार्किक रूप से कथनों से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी बाँगो सितार हैं।
कोई झाँझ सितार नहीं है।
निष्कर्ष:
[1] सभी सितार बाँगो हैं।
[2] कुछ बाँगो झाँझ हैं।
A. निष्कर्ष [1] और [2] दोनों अनुसरण करते हैं
B. केवल निष्कर्ष [1] अनुसरण करता है
C. न तो निष्कर्ष [1] और न ही [2] अनुसरण करता है
D. केवल निष्कर्ष [2] अनुसरण करता है
सात व्यक्ति R, S, T, D, E, F और G एक गोल मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। G, E के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। G और R के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। R और T के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। F, D के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। D, T का निकटतम पड़ोसी है। S के बायें से गिनने पर S और T के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A. तीन
B. दो
C. एक
D. चार
एक निश्चित तर्क के अनुसार 12, 61 से संबंधित है। उसी तर्क का पालन करते हुए, 15, 76 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार, निम्नलिखित में से किससे 16 संबंधित है?
(नोट: संपूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए, संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर जैसे जोड़ना / घटाना / गुणा करना आदि, संक्रियाएँ की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करना अनुमत नहीं है।)
A. 88
B. 81
C. 84
D. 86
एक विशेष कूट भाषा में, ‘JOKE’ को ‘NIOY’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘TRICKY’ को ‘XLMWOS’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘SPEAKERS’ का कूट क्या है?
A. WIJUOYVM
B. WJHUOYVM
C. WJIUOYVM
D. WJIUOYUM
किसी निश्चित कूट भाषा में, 253 का अर्थ ‘chairs are old’ है, 378 का अर्थ ‘make good chairs’ है और 546 का अर्थ ‘lady is old’ है। निम्नलिखित में से कौन-सा कूट उसी कूट भाषा में ‘are’ के लिए प्रयुक्त होता है?
A. 2
B. 4
C. 5
D. 3
निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘−’ और ‘×’ को आपस में बदल दिया जाए और ‘+’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए?
28 ÷ 18 + 6 × 6 – 4 = ?
A. 7
B. 17
C. 9
D. 14
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
GKS, MQY, SWE, YCK, ?
A. EIO
B. EQW
C. EWR
D. EIQ
दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए?
45 – 33 ÷ 3 × 4 + 67 = 22
A. ÷ और ×
B. − और +
C. − और ×
D. + और ×
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से QFRG, NCVK संबंधित है। उसी तरीके से, KZZO, HWDS से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, ETHW निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. APLZ
B. BQLA
C. BPMZ
D. CRKB
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन:
सभी मगरमच्छ, मेंढक हैं।
सभी मगरमच्छ, कछुए हैं।
निष्कर्ष:
(i) सभी कछुए, मेंढक हैं।
(ii) कम से कम कुछ मेंढक, मगरमच्छ हैं।
A. केवल निष्कर्ष (i) अनुसरण करता है।
B. न तो निष्कर्ष (i) और न ही (ii) अनुसरण करता है।
C. केवल निष्कर्ष (ii) अनुसरण करता है।
D. दोनों निष्कर्ष (i) और (ii) अनुसरण करते हैं।
दी गई श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
25000, 5000, 1000, 200, 40, ?
A. 16
B. 8
C. 12
D. 20
छह व्यक्ति A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही क्रम में हों)। E, C के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, A और B दोनों का निकटतम पड़ोसी है। F, A के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D के बाईं ओर से गिना जाए तो D और C के बीच कितने लोग बैठे हैं?
A. 3
B. 4
C. 2
D. 1
एक विशेष कूट भाषा में, ‘win his heart’ को ‘mt pq zr’ के रूप में लिखा जाता है और ‘you will win’ को ‘zr ht gc’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘win’ को कैसे लिखा जाता है?
A. zr
B. gc
C. pq
D. ht
निम्नलिखित में से कौन सा कच्चा माल बेकिंग सोडा तैयार करने के लिए उपयोग नहीं किया जाता है?
A. H2O
B. Na2CO3
C. NaCl
D. NH3
दक्षिण भारतीय मंदिरों में, पिरामिडनुमा मीनार को ________ कहा जाता है।
A. वाहन
B. मंडप
C. विमान
D. शिखर
किसी राज्य के विधानमंडल के सदस्य के लिए वह अवधि क्या है, जिसके लिए वह सदन की अनुमति के बिना, सदन की सभी बैठकों से अनुपस्थित रहता है, जिससे सदन उसकी सीट रिक्त घोषित कर सकता है?
A. 180 दिन
B. 90 दिन
C. 30 दिन
D. 60 दिन
निम्नलिखित में से कौन गौड़ साम्राज्य का प्रसिद्ध शासक था?
A. ग्रहावर्मन
B. राज्यवर्धन
C. शशांक
D. रुद्रदामन
कंप्ट्रोलर और ऑडिटर जनरल (CAG) के कार्यालय का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. कर संग्रह को विनियमित करना
B. वित्तीय लेनदेन की जांच और रिपोर्टिंग करना
C. राष्ट्रीय बजट तैयार करना
D. सरकारी नीतियों को लागू करना
सुपोषण एक ऐसी स्थिति है जहाँ प्रचुर मात्रा में पोषक तत्वों के कारण जल निकाय की सतह पर शैवाल के अत्यधिक विकास होता है। निम्नलिखित में से कौन से सुपोषण के लिए प्रमुख पोषक तत्व हैं?
A. फास्फोरस और आयरन
B. नाइट्रोजन और पोटेशियम
C. फास्फोरस और नाइट्रोजन
D. आयरन और नाइट्रोजन
निम्नलिखित में से गलत कथन का चयन करें।
A. ब्रिटेन में कपास वस्त्र उद्योग के विकास से भारतीय वस्त्र उत्पादकों का पतन हुआ।
B. इंग्लैंड में बने सूती कपड़ों ने 20वीं शताब्दी की शुरुआत में यूरोप और अमेरिका के बाजारों से भारतीय कपड़ों को बाहर कर दिया था।
C. दक्षिण भारत के साले और देवांग समुदाय बुनाई के लिए प्रसिद्ध थे।
D. भारत में पहला सूती वस्त्र मिल 1854 में बॉम्बे में स्थापित किया गया था।
सोलंकी शासकों द्वारा निर्मित दिलवाड़ा का प्रसिद्ध जैन मंदिर किस स्थान पर स्थित है?
A. माउंट आबू
B. अजमेर
C. जयपुर
D. सूरत
दिसंबर 2023 में, किस पूर्व टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के CEO और MD भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई (IIT बॉम्बे) में ट्रांसलेशनल रिसर्च और उद्यमिता के प्रमुख के रूप में शामिल हुए?
A. सुब्रमण्यम रामदोरई
B. नटराजन चंद्रशेखरन
C. राजेश गोपीनाथन
D. एफसी कोहली
‘डोलू कुनीथा’ मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य का लोक नृत्य है?
A. गोवा
B. केरल
C. तमिलनाडु
D. कर्नाटक
निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष थे?
A. दादाभाई नौरोजी
B. वोमेश चंद्र बनर्जी
C. जॉर्ज यूल
D. बदरुद्दीन तैयबजी
निम्नलिखित में से कौन सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश भारत के ‘अपर्याप्त वर्षा वाले क्षेत्रों’ में शामिल है?
A. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
B. हरियाणा
C. लद्दाख
D. मेघालय
वर्ष 2010 में, राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी किस देश ने की थी?
A. कनाडा
B. ऑस्ट्रेलिया
C. इंग्लैंड
D. भारत
निम्नलिखित में से किस देश ने वर्ष 2023 में ACC अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट की मेज़बानी की थी?
A. पाकिस्तान
B. संयुक्त अरब अमीरात
C. भारत
D. श्रीलंका
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत सबसे अधिक है?
A. असम
B. पश्चिम बंगाल
C. उत्तर प्रदेश
D. बिहार
कोयम्बटूर, जो ______ राज्य में स्थित है, सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
A. आंध्र प्रदेश
B. तमिलनाडु
C. केरल
D. कर्नाटक
भारतीय संविधान में संसदीय शासन प्रणाली एक प्रमुख विशेषता है और इसके प्रावधान भाग V (अध्याय II) के अनुच्छेद ___________ में विस्तृत हैं।
A. 124 से 168
B. 211 से 236
C. 170 से 203
D. 79 से 122
हम्पी उत्सव एक रंगीन सांस्कृतिक उत्सव है जो निम्नलिखित में से किस साम्राज्य के लोकाचार और वैभव का अनुकरण करता है?
A. चालुक्य
B. विजयनगर
C. कादम्ब
D. सातवाहन
जून 2023 में, किस राज्य सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को विविध और नवीन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए ‘प्राइड’ नामक परियोजना शुरू की?
A. राजस्थान
B. गोवा
C. सिक्किम
D. केरल
निम्नलिखित में से कौन सा एक आणविक यौगिक है?
A. CaO
B. CO2
C. NaCl
D. MgSO4
भारत में, एक अध्ययन द्वारा प्रलेखित, किस शिक्षा स्तर पर अधिकांश आबादी बेरोजगार है?
A. प्राथमिक विद्यालय
B. स्नातक और स्नातकोत्तर
C. मध्य विद्यालय
D. मैट्रिक पास
मंगलम्पाल्ली बालमुरलीकृष्ण एक भारतीय कर्नाटक गायक थे, जिनका जन्म किस राज्य के शंकरगुप्तम गाँव में हुआ था?
A. कर्नाटक
B. तमिलनाडु
C. केरल
D. आंध्र प्रदेश
निम्नलिखित में से कौन से खाद्य पॉलीसेकेराइड हैं?
A. मिथाइल सेलुलोज, काइटिन और एक्टिन
B. सुक्रोज, ग्लूकोज और सेलुलोज
C. सेलुलोज, काइटिन और मायोसिन
D. स्टार्च, एल्जिनेट्स, पेक्टिन और काइटोसान
निम्नलिखित में से कौन ‘द हंग्री टाइड’ पुस्तक के लेखक हैं?
A. रस्किन बॉन्ड
B. आर.के. नारायण
C. मल्क राज आनंद
D. अमिताभ घोष
ओडिसी नर्तक ________ को नृत्य वर्ग में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया था।
A. शुभाधा वरदकर
B. निरंजन राउत
C. कुमकुम महंती
D. देबी वासु