SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 22 Shift3

₹3500 की राशि पर 5% वार्षिक ब्याज दर से 6 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 1050
B. 1090
C. 1010
D. 990

दिया गया दंड आलेख एक पुस्तकालय में 6 दिनों में लिंगवार आगंतुकों की संख्या को दर्शाता है।

उस दिन पुरुष और महिला आगंतुकों की संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिए जिस दिन अधिकतम आगंतुक थे।
A. 65 : 42
B. 9 : 5
C. 58 : 55
D. 17 : 13

16 कंटेनरों का औसत वजन 80 किग्रा है। यदि 8 नए कंटेनर जोड़े जाते हैं, तो नया औसत 2.5 किग्रा बढ़ जाता है। 8 नए कंटेनरों का औसत वजन है:
A. 87.5 किग्रा
B. 82.5 किग्रा
C. 87 किग्रा
D. 160 किग्रा

पूजा एक निश्चित राशि r% वार्षिक साधारण ब्याज की योजना में 12.5 वर्षों के लिए निवेश करती है और निवेश की गई राशि के \(3/4\) के बराबर ब्याज प्राप्त करती है। ब्याज दर ज्ञात कीजिए। 
A. \(53/4\)
B. 6
C. 4
D. \(71/2\)

यदि एक अर्धगोले का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 1848 वर्ग मीटर है, तो अर्धगोले का व्यास (मीटर में) है: (\( = 22/7\))
A. 14
B. 7
C. 21
D. 28

एक किसान ₹60 प्रति किलोग्राम और ₹30 प्रति किलोग्राम कीमत वाले दो प्रकार के चावल को 1:2 के अनुपात में मिलाता है। उसने मिश्रण को ₹3,000 में बेचकर 25% का लाभ कमाया। मिश्रण में इस्तेमाल किए गए ₹60 प्रति किलोग्राम कीमत वाले चावल की मात्रा ज्ञात कीजिए।
A. 22 किलो
B. 18 किलो
C. 15 किलो
D. 20 किलो

कुछ टेबल लैंप का क्रय मूल्य ₹25,000 है। यदि दुकानदार इन टेबल लैंप को ₹900 प्रति लैंप के स्थान पर ₹1,200 प्रति लैंप की दर से बेचता है, तो उसे ₹15,000 अधिक मिलेंगे। यदि उसे 21% लाभ हुआ है, तो 23 टेबल लैंप का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।

A. ₹14,917
B. ₹13,915
C. ₹12,919
D. ₹12,585

दी गई तालिका अप्रैल 2023 के महीने के आँकड़े दर्शाती है।

कंपनी    कर्मचारियों की कुल संख्या    महिला कर्मचारियों की संख्या
W 16258 7580
X 12350 6950
Y 13090 7850
Z 14780 8590

कंपनी Z और कंपनी X में पुरुष कर्मचारियों की संख्या में क्या अंतर है?

A. 975
B. 790
C. 820
D. 680

16 सेमी भुजा वाले समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
A. \(60{3} \, {cm}^2\)
B. \(68{3} \, {cm}^2\)
C. \(64{3} \, {cm}^2\)
D. \(62{3} \, {cm}^2\)

₹3500 की राशि पर 3% वार्षिक ब्याज दर से 4 वर्षों के लिए साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
A. 460
B. 420
C. 380
D. 360

315 मीटर लंबी एक ट्रेन 54 किमी/घंटा की गति से चल रही है। उसे अपने मार्ग पर एक खंभे को पार करने में कितना समय लगेगा?
A. 18 सेकंड
B. 19 सेकंड
C. 21 सेकंड
D. 20 सेकंड

पहली 7 विषम अभाज्य संख्याओं का माध्य (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) है:
A. 7.91
B. 5.41
C. 8.61
D. 10.71

9, 21 और 63 का LCM ज्ञात कीजिए। 
A. 72
B. 63
C. 3
D. 9

A का वेतन 60% बढ़ता है और फिर 30% घट जाता है। कुल मिलाकर, A का वेतन ______ बढ़ गया है?
A. 48%
B. 30%
C. 12%
D. 72%

30 सेमी ऊँचाई और आधार की त्रिज्या 10 सेमी वाले एक ठोस धातु के शंकु को पिघलाकर एक ठोस गोले के रूप में ढाला जाता है। गोले की त्रिज्या (सेमी में) ज्ञात कीजिए।
A. \(6{5}\)
B. \(5[3]{6}\)
C. \(6[3]{5}\)
D. \(5{6}\)

5 के पहले 15 गुणजों का औसत ज्ञात कीजिए।
A. 40
B. 30
C. 35
D. 45

यदि किसी वस्तु का क्रय मूल्य उसके विक्रय मूल्य का 70.5% है, तो लाभ प्रतिशत (1 दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) क्या है?

See also  SSC MTS 2024 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – October 23 Shift3 part2

A. 42.7%
B. 51.6%
C. 41.8%
D. 39.5%

एक दुकानदार 6 शर्ट खरीदने पर 4 शर्ट मुफ्त देता है। ग्राहकों को दी जाने वाली छूट का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
A. 30%
B. 10%
C. 20%
D. 40%

यदि a = 2 है, तो 4a + 7, 11a + 3 और 6a का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।
A. 20
B. 15
C. 25
D. 30

रवि 1680 मीटर परिधि वाले एक वृत्ताकार ट्रैक पर चलता है। यदि रवि की गति 140 मीटर/मिनट है, तो एक चक्कर लगाने में लगा समय होगा:
A. 8 मिनट
B. 14 मिनट
C. 10 मिनट
D. 12 मिनट

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से FRNQ, LXTW से संबंधित है। उसी प्रकार, XJFI, DPLO से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, VHDG निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. BMNJ
B. BJMN
C. MNJB
D. BNJM

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 
(18, 16, 34)
(21, 19, 40)
A. (32, 10, 42)
B. (39, 10, 53)
C. (22, 41, 73)
D. (23, 12, 76)

छह व्यक्ति—A, B, C, D, E और F—एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। A, E और F दोनों का निकटतम पड़ोसी है। C, F के बाईं ओर दूसरा है। B, E का निकटतम पड़ोसी नहीं है। D की स्थिति क्या है?
A. A के ठीक बाईं ओर
B. C के ठीक बाईं ओर
C. B के दाईं ओर दूसरा
D. F के ठीक बाईं ओर

निम्नलिखित शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करने और पैटर्न को पूरा करने के लिए दिए गए विकल्पों में से आकृति का चयन करें।

A.
B.
C.
D.

एक विशेष कूट भाषा में, ‘car is fast’ को ‘gq ip eb’ के रूप में लिखा जाता है और ‘fast and furious’ को ‘hp qm ip’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘fast’ को कैसे लिखा जाता है?
A. ip
B. eb
C. gq
D. hp

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों से तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं।
कथन: सभी पेपर, फाइलें हैं। सभी फाइलें, गुप्त हैं।
निष्कर्ष:
(I) सभी पेपर, गुप्त हैं।
(II) सभी गुप्त, फाइलें हैं।
A. दोनों निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LOST’ को ‘5197’ और ‘TURN’ को ‘4562’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘T’ के लिए कूट क्या है?
A. 1
B. 5
C. 6
D. 7

एक निश्चित तरीके से 127, 218 से संबंधित है। उसी प्रकार, 3, 10 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 29 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 – 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 10 Shift2 part2

A. 63
B. 67
C. 66
D. 68

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
EFD, JKI, OPN, TUS, ?
A. EVF
B. GUH
C. YZX
D. EFU

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से JJDA, QQKH से संबंधित है। उसी प्रकार, ENHE, LUOL से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, TTNK निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
A. AUAR
B. AAUR
C. AURA
D. URAA

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों से निकलते हैं।

कथन:
सभी संतरे, सेब हैं।
कुछ सेब, कीवी हैं।

निष्कर्ष:
(I) कुछ संतरे, कीवी नहीं हैं।
(II) सभी सेब, संतरे हैं।
A. निष्कर्ष I और II दोनों निकलते हैं
B. केवल निष्कर्ष II निकलता है
C. न तो निष्कर्ष I और न ही II निकलता है
D. केवल निष्कर्ष I निकलता है

दी गई आकृति (X) किस विकल्प आकृति में अपने भाग के रूप में अंतर्निहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)?

A.
B.
C.
D.

A, B, C, D, E, F और G एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। G, A के दायें तीसरे स्थान पर बैठा है। D, G के दायें तीसरे स्थान पर बैठा है। E, A और F दोनों का निकटतम पड़ोसी है। C, F के दायें तीसरे स्थान पर बैठा है। E के दायें से गिनने पर E और D के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A. 2
B. 4
C. 3
D. 1

एक विशेष कूट भाषा में, ‘bat ball game’ को ‘mq mp mr’ के रूप में लिखा जाता है और ‘game hockey football’ को ‘mp mt ml’ के रूप में लिखा जाता है और ‘ball player umpire’ को ‘mr mb me’ के रूप में लिखा जाता है। दी गई भाषा में ‘bat’ को कैसे लिखा जाता है?
A. mb
B. ml
C. mq
D. mt

दिए गए विकल्पों में से कौन-सी आकृति ? के स्थान पर रखने पर तार्किक रूप से शृंखला को पूरा करेगी?

A.
B.
C.
D.

दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो चिह्नों को आपस में बदलना चाहिए?

56 ÷ 8 × 45 + 4 − 23 = 164

A. − और ×
B. ÷ और ×
C. − और +
D. + और ×

एक विशेष कूट भाषा में, ‘EXIT’ को ‘1937’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है और ‘ZERO’ को ‘6829’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ के लिए कूट क्या है?
A. 8
B. 2
C. 1
D. 9

निम्नलिखित समीकरण में यदि ‘÷’ और ‘+’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘−’ और ‘×’ को आपस में बदल दिया जाए, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
13 − 3 ÷ 4 − 9 ÷ 10 − 3 × 20 + 5 = ?
A. 86
B. 111
C. −15
D. 101

नीचे दिखाए अनुसार दर्पण को MN पर रखने पर दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए।

A.
B.
C.
D.

दिए गए विकल्पों में से उस संख्या का चयन करें जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित कर सकती है। 
33, 37, 46, 62, 87, ?
A. 124
B. 122
C. 123
D. 121

2018 में, गणेश और कुमारेश राजगोपालन ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार कर्नाटक वाद्य संगीत के लिए जीता था। किस वाद्य यंत्र के लिए उन्होंने यह पुरस्कार जीता था?
A. वायलिन
B. सरोड
C. वीणा
D. सरंगी

निम्नलिखित में से किस रोग का पता विडाल परीक्षण द्वारा लगाया जाता है?
A. निमोनिया
B. टाइफाइड
C. डिप्थीरिया
D. इन्फ्लुएंजा

See also  SSC MTS 2023 प्रश्नपत्र (Hindi) – Previous Year Question Paper – May 11 Shift3

विशाखदत्त द्वारा लिखित नाटक ‘मुद्राराक्षस’ किस भाषा में लिखा गया था?
A. तेलुगु
B. तमिल
C. हिंदी
D. संस्कृत

BHIM-UPI में M का क्या अर्थ है?
A. मुद्रा
B. मोबाइल
C. पैसा
D. मासिक

2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की साक्षरता दर क्या है?
A. 65.46%
B. 74.04%
C. 82.14%
D. 70%

कब्ज किसकी कमी का संकेत हो सकता है?
A. कैल्शियम
B. आहार फाइबर
C. विटामिन
D. प्रोटीन

भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्व किस देश के संविधान से उधार लिए गए हैं?
A. संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान
B. आयरलैंड का संविधान
C. यूनाइटेड किंगडम का संविधान
D. सोवियत संघ का संविधान

निम्नलिखित में से किस वर्ष लॉर्ड कर्जन ने बंगाल के विभाजन की घोषणा की थी?
A. 1905
B. 1914
C. 1900
D. 1909

निम्नलिखित में से कौन सी योग्यता भारत के राष्ट्रपति बनने के लिए आवश्यक नहीं है?
A. भारत का नागरिक होना चाहिए
B. लोकसभा का सदस्य चुने जाने के लिए योग्य होना चाहिए
C. पैंतीस वर्ष की आयु पूरी कर चुका होना चाहिए
D. लाभ का कोई पद धारण करना चाहिए

लोसोन्ग त्योहार मुख्य रूप से सिक्किम में निम्नलिखित में से किस जनजाति द्वारा मनाया जाता है?
A. भील
B. खासी
C. कुरूम्बा
D. भूटिया

भारत का सबसे बड़ा कृषि-आधारित उद्योग कौन सा है?
A. चाय उद्योग
B. सूती वस्त्र उद्योग
C. खाद्य तेल उद्योग
D. चीनी उद्योग

दिल्ली सल्तनत के निम्नलिखित में से किस वंश ने अंततः जौनपुर को दिल्ली सल्तनत के साम्राज्य में मिला लिया?
A. लोदी वंश
B. खिलजी वंश
C. तुगलक वंश
D. सैय्यद वंश

वह गुण जिसके कारण कार्बन C-C सहसंयोजक बंध बना सकता है, कहलाता है _______।
A. अपररूपता
B. सहसंयोजकता
C. चतुष्संयोजकता
D. श्रृंखलन

नागपुरी लोक नृत्य झूमर के प्रणेता होने के लिए ______ को 2017 का पद्म श्री पुरस्कार मिला।
A. लखीराम सिन्हा/भानुप्र सिंह
B. पुरुषोत्तम उपाध्याय
C. चेमनचेरी कुन्हीरामन नायर
D. मुखुंद नायक

उपन्यास ‘द कैचर इन द राई’ किसने लिखा था?
A. एचजी वेल्स
B. अर्नेस्ट हेमिंग्वे
C. मार्क ट्वेन
D. जेडी सैलिंगर

निम्नलिखित में से कौन सा आयोजन और उसके आयोजक सही ढंग से मिलान किए गए हैं?
A. आईसीसी विश्व कप पुरुष क्रिकेट 2011 – ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
B. आईसीसी विश्व कप पुरुष क्रिकेट 2015 – भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश
C. आईसीसी विश्व कप पुरुष क्रिकेट 2019 – इंग्लैंड और वेल्स
D. आईसीसी विश्व कप पुरुष क्रिकेट 2007 – इंग्लैंड

पंचपटमाली खनिज भंडार क्षेत्र निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. हरयाणा
B. ओडिशा
C. हिमाचल प्रदेश
D. राजस्थान

2023 में, भारत सरकार ने गोबरधन के तहत कितने नए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है?
A. 250
B. 500
C. 450
D. 300

तिरोट सिंह निम्नलिखित में से किस विद्रोह के नेता थे?
A. खासी विद्रोह
B. सन्यासी विद्रोह
C. पोलिगार विद्रोह
D. सिंगफो विद्रोह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल किस राज्य से संबंधित हैं?
A. ओडिशा
B. महाराष्ट्र
C. हरियाणा
D. कर्नाटक

जनवरी 2023 में किसे ‘इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स ऑनर’ दिया गया था?
A. हाजी फजलुर रहमान
B. हेमंत श्रीराम पाटिल
C. राघव चड्ढा
D. हनुमान बेनीवाल

________ नृत्य महाभारत, रामायण और पुराणों की कहानियों में अंतर्निहित है।
A. कथकली
B. कुचिपुड़ी
C. सत्त्रिया नृत्य
D. ओडिसी

भारत के किस भाग में द्रविड़ शैली की मंदिर वास्तुकला मुख्य रूप से देखी जा सकती है?
A. पश्चिमी भारत
B. उत्तरी भारत
C. पूर्वी भारत
D. दक्षिणी भारत

भारत में, गरीबी रेखा की अवधारणा सबसे पहले किसने प्रस्तुत की थी?
A. दादाभाई नौरोजी
B. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
C. महात्मा गांधी
D. जवाहरलाल नेहरू

विभिन्न मोटाई की परतें किस प्रकार की चट्टान में पाई जाती हैं?
A. आग्नेय चट्टान
B. अवसादी चट्टान
C. कायांतरित चट्टान
D. ज्वालामुखी चट्टान

Leave a Comment

error: